Home Blog Page 866

LPG Price: रक्षाबंधन से पहले 800 रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानें कैसे मिलेंगा इतना सस्ता

0

LPG Price: 30 अगस्त को रक्षाबंधन है और दो दिन बाद ही एक सितंबर को एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट होंगे। ऐसे में आप रक्षाबधंन या 31 अगस्त से पहले महज 786 रुपये में एलपीजी सिलेंडर घर ला सकते हैं।अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह एलपीजी सिलेंडर आपको मात्र 786 रुपये में मिलेगा। लखनऊ वालों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 812 रुपये है।हम बात कर रहे हैं 10 किलो वाले कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर की। हल्का और देखने में आकर्षक यह सिलेंडर छोटे परिवार के लिए बेहद उपयोगी है।

शहर 10kg वाला सिलेंडर 14kg वाला सिलेंडर
दिल्ली 786 1103
लखनऊ 812 1140.50
मुंबई 785.50 1102.50
भोपाल 790 1108.50
पटना 862 1201
चेन्नई 797 1118.50
जयपुर 788 1106.50
लेह 975 1357.50

इस गांव में शादी के बाद 5 दिन तक निर्वस्त्र रहती है दुल्हन, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

0

शादी एक ऐसी प्रथा है जो दुनियाभर में सबसे पवित्र मानी जाती है और इस प्रथा को हर जगह अलग-अलग तरह से पूरा किया जाता है। जैसे कि क्रिश्‍यंस में शादी चर्च में फ़ादर के सामने की जाती है, मुस्लिम धर्म में निकाह किया जाता और हिंदुओं में शादी मुहुर्त के साथ संपन्‍न की जाती है।

हर मज़हब और हर देश विदेश में शादियों को लेकर अलग परंपराएं हैं लेकिन आज हम भारत के एक ऐसे गांव के बारे में बात करने जा रहे हैं जहां अजीबोगरीब रिवाज़ फ़ॉलो किए जाते हैं. इस गांव में शादी के बाद दुल्हन को 5 दिन तक नग्न रखा जाता है. वर्षों से इस गांव में ये परंपरा चली आ रही है जिसमें शादी के बाद पत्नी को निवस्त्र रहना पड़ता है।

ये प्रथा हिमाचल प्रदेश के गांव में कई सदियों से चली आ रही है. इस प्रथा में ना केवल लड़की को अजीबोगरीब नियमों का पालन करना पड़ता है बल्कि पुरुष भी शादी के 5 दिन बाद तक शराब को हाथ तक नहीं लगा सकते हैं।इसके अलावा पति-पत्नीएक दूसरे से हंसी मजाक भी नहीं कर सकते और पत्नी को 5 दिन तक पूरे समय निर्वस्त्र रखा जाता है. दुल्हन को इसके अलावा शादी के बाद कई बंदिशों में बांध दिया जाता है जिसमें से एक के अनुसार महिलाएं सिर्फ ऊन से बने पट्टू ही पहन सकती हैं।

इस गांव में इन प्रथाओं को भगवान के डर से पूरा किया जाता है. गांव वालों का मानना है कि अगर उन्होंने ये प्रथाएं नही मानी तो भगवान उनसे गुस्सा हो जाएंगे और गांव पूरी तरह से तबाह हो जाएगा।भगवान के इस डर से पति-पत्नी को एक-दूसरे से सावन के 5 दिनों में भी दूर रखा जाता है. आपको बता दें कि ये परंपरा इस गांव में सदियों से चली आ रही है. इस देव प्रथा को लोग डर और आस्था की वजह से मानते हैं. इन गांव के लोगों में अंधविश्वास इतना भरा हुआ है कि इन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि दुल्हन को निर्वस्त्र रख कर कौन से भगवान उनसे प्रसन्न होंगे।

गांव की सभी महिलाओं को इस प्रथा का पालन करना पड़ता है अन्यथा उनको और उनके परिवार वालों को गांव से बहिष्कार करके निकाल दिया जाता है।इसी प्रकार हमारे देश में ऐसी कई जगहें हैं जहां भगवान के नाम पर अजीबोगरीब प्रथाओं को माना जाता है और उनके नाम पर मासूम लोगों का शोषण किया जाता है. कुछ जगहों पर तो दुल्हन को पति चुनने का अवसर ही नहीं दिया जाता तो कई गांव में दूल्हे को अपनी मर्दांगी साबित करने के लिए परीक्षा देनी पड़ती है।

पता नहीं कब तक भारत जैसा लोकतांत्रित देश ऐसी कुरीतियों की बेडियों में जकड़ा रहेगा। इन से छुटकारा पाने के बाद ही भारत जैसे अं‍धविश्‍वास में डूबे देश तरक्‍की कर सकते हैं। वरना बाहरी तरक्‍की तो हो जाएगी किंतु देश अंदरूनी तौर पर कमज़ोर और अंधकविश्‍वास में ही जकड़ा रहेगा।

Vi का खास Independence Day ऑफर, FREE दे रहा 50GB डेटा और ₹75 की छूट …

0

Vi (Vodafone Idea) ने Jio की तरह अपने कस्टमर्स के लिए एक एक ऑफर का ऐलान किया. इस ऑफर का नाम Independence Day offer है. इस ऑफर के तहत यूजर्स को कई बेनफिट्स मिल रहे हैं. इसमें यूजर्स को 50GB Extra Data, 75 रुपये तक का कैशबैक और कई बेनेफिट्स देखने को मिल सकते हैं.

Vi Independence Day Offers

199 रुपये और इससे ज्यादा के सभी अनलिमिटेड डेटा रिचार्ज पर कंपनी 50 जीबी तक अतिरिक्त एक्स्ट्रा डेटा दे रही है. इसके अलावा 1,449 रुपये और 3,099 रुपये के रिचार्ज पैक पर वोडाफोन आइडिया ग्राहकों को क्रमशः 50 रुपये और 75 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट के तौर पर मिलेंगे.

Vi ऐप पर एक्सक्लूसिव तौर पर ‘Spin the wheel’ कॉन्टेस्ट आयोजित किया जाएगा. और कंपनी हर घंटे एक लकी विनर घोषित करेगी जिसे 3099 रुपये वाला रिचार्ज पैक फ्री ऑफर किया जाएगा. बता दें कि 3099 रुपये वाला Vi Recharge Pack एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है. इसके अलावा, वोडाफोन आइडिया ने 1 जीबी या 2 जीबी अतिरिक्त डेटा, SonyLiv के सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट भी रिवॉर्ड के तौर पर देने का ऐलान किया है.

बता दें कि Independence Day के मौके पर आए Vi के ये नए ऑफर्स और कॉन्टेस्ट एक्सक्लूसिव तौर पर Vi के ऐंड्रॉयड और iOS ऐप पर उपलब्ध है.

Reliance Jio का प्लान कई लाभ प्रदान करता है जिसमें ये चीजें शामिल हैं

स्विगी: यह प्लान 249 रुपये या उससे अधिक के ऑर्डर पर 100 रुपये की छूट प्रदान करता है.
यात्रा: यूजर्स फ्लाइट बुकिंग पर 1,500 रुपये तक की छूट और घरेलू होटल बुकिंग पर 4,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. यहां कोई न्यूनतम बुकिंग कीमत नहीं है.
Ajio: 999 रुपये के ऑर्डर पर फ्लैट 200 रुपये की छूट.
नेटमेड्स: 999 रुपये+एनएमएस सुपरकैश के ऑर्डर पर 20% की छूट है.
रिलायंस डिजिटल: चुनिंदा ऑडियो एक्सेसरीज पर फ्लैट 10% की छूट है.
रिलायंस डिजिटल: चुनिंदा घरेलू डिवाइस पर फ्लैट 10% की छूट है.

Surya Grahan 2023: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा इस दिन, जरूर नोट कर लें ये तारीख और समय

0

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है। हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना गया है। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसलिए ग्रहण काल के समय में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं। ग्रहण शुरू होने से कई घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और इस समय से ही कई काम वर्जित हो जाते हैं। साल का अगला और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्‍टूबर में लगने वाला है।

Surya Grahan 2023 साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

14 अक्‍टूबर 2023 को साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इससे पहले 20 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि से एक दिन पहले अश्विन माह की अमावस्‍या तिथि को लगेगा। 14 अक्टूबर 2023, शनिवार की रात 8:34 से शुरू हो रहा यह ग्रहण मध्य रात्रि 2:25 पर समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण कंकणाकृती सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में देखा जा सकेगा।

साल 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण
साल 2023 में 1 सूर्य ग्रहण के अलावा 1 चंद्र ग्रहण लगना भी बाकी है। इससे पहले 5 मई 2023 को भी एक चंद्र ग्रहण लगा था। यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था। इतना ही नहीं साल 2023 में लग रहे 4 ग्रहण में से 3 ग्रहण भारत में दृश्‍यमान नहीं है। साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण ही इस मामले में विशेष रहेगा। 29 अक्टूबर 2023 को लग रहा चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा।

यह चंद्र ग्रहण 29 अक्‍टूबर 2023 की दोपहर 1 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखेगा।

25 रुपये के आवेदन फॉर्म में बनें ऑफिसर, कई विभागों में निकली वैकेंसी…

0

UPSC Recruitment 2023 Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है. इसके लिए UPSC ने स्पेशलिस्ट ग्रेड III और अन्य पदों (UPSC Vacancy) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों (UPSC Recruitment) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2023 तक है.

इस भर्ती (UPSC Bharti 2023) अभियान के तहत संगठन में 30 पदों को भरा जाएगा. अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए योग्यता चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे ध्यान से पढ़ें.

भरे जाने वाले पदों का विवरण
पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजिस्ट: 1 पद
सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट: 5 पद
डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर: 4 पद
जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर: 1 पद
स्पेशलिस्ट ग्रेड III: 19 पद

UPSC Bharti के लिए क्या है योग्यता मानदंड
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं.
यहां देखें नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक
UPSC Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
UPSC Recruitment 2023 अप्लाई करने का लिंक

UPSC Recruitment के लिए देने होंगे आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को केवल ₹25 का शुल्क भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान SBI की किसी भी शाखा में नकद या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपे/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई का उपयोग करके करना होगा. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी की बिगड़ी तबीयत

0

कांकेर। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी (Shishupala Sori) की तबियत बिगड़ गई.

अधिकारियों द्वारा तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. नरहरदेव मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम चल रहा था.

 

15 अगस्त पर सीएम भूपेश की 15 बड़ी घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर

0

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्‍य समारोह में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने ध्‍वजा रोहण किया। इसके बाद बघेल ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए स्‍वतंत्रा दिवस की बधाई और शुभकमनाएं दी। अपने संबोधन के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने संविदा कर्मचारियों समेत कई वर्गों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है।

आयोजित समारोह में की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

घोषणा: – 1
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के साहित्यिक वातावरण को और भी सुदृढ़ करने के लिये साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में ‘‘छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान’’ दिये जाने की घोषणा की।
पहला – छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य के लिये।
दूसरा – हिंदी में लिखे गये पद्य के लिये।
तीसरा – हिंदी में लिखे गये गद्य के लिये यह सम्मान दिया जायेगा।
हर श्रेणी में सम्मानित साहित्यकारों को 5 लाख रूपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे

घोषणा:- 2

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उनकी अस्मिता बनाये रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम निर्णय लेने जा रहे हैं कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरियों से प्रतिबंधित किया जायेगा।

घोषणा:- 3

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा। यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू किये जायेंगे।

घोषणा:- 4

मछली पालन और लाख पालन को कृषि का दर्जा दिये जाने के सकारात्मक परिणामों को देखते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अब रेशम कीट पालन एवं मधुमक्खी पालन को भी कृषि का दर्जा देने की घोषणा की है।

घोषणा:- 5

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुक्कुटपालन को प्रोत्साहित करने नवीन रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित किये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘छत्तीसगढ़ कुक्कुटपालन प्रोत्साहन योजना’’ प्रारंभ किये जाने की घोषणा की है।
इस योजना के अंतर्गत कुक्कुट पालकों को सब्सिडी तथा वाणिज्यिक दर के स्थान पर अब रियायती दर पर बिजली उपलब्ध करायी जाएगी।

घोषणा:- 6

शिक्षा के क्षेत्र में:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के शासकीय शालाओं के 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी भी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर रूप से तैयारी कर सकें इसके लिये देश के ख्याति प्राप्त कोचिंग संस्थाओं से ऑनलाइन कोचिंग निःशुल्क कराने की व्यवस्था हम शीघ्र करने जा रहे हैं। इसके लिये सभी विकासखंड मुख्यालयों में ऑनलाइन कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था की जायेगी।

घोषणा:- 7

भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलों में कम से कम एक कॉलेज में पोस्ट-ग्रेजुएट कक्षाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय हमने लिया है। इसी क्रम में नवनिर्मित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ मुख्यालय में संचालित शासकीय लोचनप्रसाद पाण्डे महाविद्यालय सारंगढ,़ जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मुख्यालय में संचालित डाॅ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय पेंड्रा, जिला सक्ती मुख्यालय में संचालित क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति एवं जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी में संचालित शासकीय एल.सी.एस. महाविद्यालय अंबागढ़ चैकी को स्नातकोत्तर विद्यालय का दर्जा प्रदान करने की घोषणा करता हूँ। इसके लिये आवश्यक नवीन विषय एवं पद संरचना इन महाविद्यालयों को अति शीघ्र उपलब्ध करा दी जायेगी।

घोषणा:- 8

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़नें में आधुनिक प्रौद्योगिकी की भूमिका को देखते हुये हम अगले शिक्षा सत्र से स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकी की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे जिससे हमारे बच्चे भविष्य की तकनीक के लिये अभी से तैयार हो सके और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने के योग्य बन सके।

घोषणा:- 9

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने जाने के लिये बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

घोषणा:- 10

भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और पहचान छत्तीसगढ़ी भाषा से है। मैं आज यह घोषणा करता हूँ कि अगले शिक्षा सत्र से राज्य के जिन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है वहां छत्तीसगढ़ी भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में वहां की स्थानीय बोली को कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में सम्मिलित किया जायेगा।

घोषणा:- 11

मानदेय राशि में बढ़ोतरी:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरी स्वच्छता दीदियों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये उनके मानदेय में भी 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा करता हूँ। स्वच्छता दीदियों के उत्कृष्ट कार्यो के कारण ही हमारे प्रदेश नें लगातार तीन बार देश का स्वच्छतम् राज्य होने का गौरव हासिल किया है।

घोषणा:- 12

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहरी आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत सामुदायिक संगठकों के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुये उनके मानदेय में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की मैं घोषणा की है।

घोषणा:- 13

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मेहनतकश निर्माण श्रमिकों के लिये मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना प्रारंभ करने की घोषणा की। निर्माण कार्य करने वाले ऐसे मजदूर जिनकी आयु 60 वर्ष पूरी हो चुकी हो तथा जो 10 साल तक पंजीकृत रहे हैं उन्हें जीवन पर्यंत हर महीने 1500 रूपये मासिक पेंशन दी जायेगी।

घोषणा:- 14

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत संविदा प्रश

Independence Day LIVE: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा

0

Independence Day LIVE, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया.

सीएम ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी. ध्वजारोहण के बाद सीएम बघेल ने परेड की सलामी ली. परेड की सलामी के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश के नाम संदेश देंगे.

BJP कार्यालय में अरुण साव और कांग्रेस मुख्यालय में दीपक बैज ने फहराया तिरंगा

0

रायपुर। आज देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आजादी के जश्न का माहौल देश के हर एक कोने में नजर आ रहा है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस राजीव भवन और भजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया. राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता राजीव भवन में मौजूद रहे. दीपक बैज ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने फहराया तिरंगा. BJP प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में फहराया तिरंगा. वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे.

निजात जागरूकता अभियान के तहत रक्षित केंद्र बिलासपुर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

0

बिलासपुर| रक्षित केंद्र बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह आईपीएस के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जयसवाल और राहुल देव शर्मा सर के मार्गदर्शन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 40 प्रतिभागियों ने अपना कला का प्रदर्शन किये और निजात अभियान के तहत अवैध नशा नारकोटिक्स ड्रग्स नशीली पदार्थ के विरुद्ध जागरूकता लाने हेतु मेहँदी के माध्यम से लोगो तक जानकारी पहुँचाई गई जिसमें पुलिस आवास में निवासरत महिला बच्चे और एनसीसी एनएसएस स्काउट के बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने कला के माध्यम से लोगो को जागरूक किया ।अलग अलग उम्र और वर्ग वार प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय ईनाम से बच्चों और महिलाओं का उत्साह वर्धन किया गया।

निजात जागरूकता को अलग तरीक़ा से लोगो तक पहुँचने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है महिला बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता और प्रतिभागी बनकर कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जाने में बिलासपुर पुलिस काफ़ी सफल रही है। मेहँदी प्रतियोगिता के वर्ग वार पुरस्कार फ़ोर्स में प्रथम किरण राठौर ज़िला बल द्वितीय सुमन केशकर नगर सेना पुलिस परिवार में प्रथम आरती कोरी द्वितीय प्रज्ञा भारती 14 वर्ष से कम में प्रथम काजल टंडन द्वितीय आर्मी तिवारी और 14-18 वर्ष में प्रथम चित्ररेखा यादव द्वितीय अंजली लहरे द्वितीय आये और चंचला यादव को विशेष पुरुस्कार दिया गया पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागी और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी का उत्साहवर्धन किया गया।

निजात अभियान के तहत सीएएफ, रेडियो, Mt वर्कशॉप, जेल, नगरसेना, पुलिस परिवार और पुलिस अधिकारी कर्मचारी के लिए प्रतिदिन योगा क्लास के माध्यम से स्वास्थ बेहतर करने हेतु बिलासपुर पुलिस के द्वारा दिनाँक 16/8/2023 से प्रतिदिन प्रातः 6:30-7:30 तक बिलासागुडी मीटिंग कक्ष में निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित की जाएगी।