Home Blog Page 865

हिमाचल में कुदरत के ‘जल प्रलय’ से 60 की मौत, दिल दहला देंगी ये तस्वीरें

0

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. अब तक 60 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. लैंडस्लाइड के कारण जिस तरह से हादसे हो रहे हैं वो बेहद डराने वाला है. हिमाचल में आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. हिमाचल प्रदेश की इन तस्वीरों को देखकर आप भी सहम जाएंगे. देवभूमि हिमाचल में तबाही का ये मंजर आपको अंदर तक हिला देगा. बारिश के चलते हुई आपदा से राज्य में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है. हिमाचल में स्कूल-कॉलेजों को खराब मौसम के चलते 16 अगस्त को भी बंद कर दिया गया.

हिमाचल प्रदेश की इन तस्वीरों को देखकर आप भी सहम जाएंगे. तबाही का ये मंजर आपको अंदर तक हिला देगा.

 लैंडस्लाइड के कारण स्लॉटर हाउस और कई घर चपेट में आ गए.

महज कुछ सेंकड में इमारत धराशाई हो गई. इमारत के गिरते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई. आसमानी आफत से लोग खौफ में आ गए.

स्थानीय लोग दहशत में हैं. प्रभावित इलाकों में राहत बचाव-काम जारी है

शिमला के फागली में हुए हादसे के बाद मलबे में दबी एक लड़की को जिंदा निकाला गया है. SSB के जवानों ने हादसे के 5 घंटे बाद लड़की का रेस्क्यू किया.

हिमाचल प्रदेश में बाढ़-और बारिश की वजह से अबतक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी शिमला से लेकर सोलन और मंडी से लेकर बिलासपुर तक हर जगह तबाही और बर्बादी का मंज़र है.

शिमला के कृष्णानगर इलाके खतरनाक लैंडस्लाइड हुआ. यहां एक पेड़ एक इमारत पर गिर गया. इसके बाद इमारत ढह गई. जिस तरीके से ये लैंड स्लाइड हुआ उसे देखकर लोग डरे सहमें हैं. सोलन, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा हर जगह हालात डरा रहे हैं.

हिमाचल में लगातार बारिश के चलते कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा. 120 साल पुराना रेलवे ट्रैक जुतोघ और समरहिल स्टेशन के बीच हवा में लटक गया। यह रेलवे ट्रैक 1898 से 1903 के बीच बनकर तैयार हुआ था. शिमला के कृष्णानगर इलाके खतरनाक लैंडस्लाइड हुआ. यहां पेड़ एक इमारत पर गिर गया. इसके बाद इमारत ढह गई. जिस तरीके से ये लैंड स्लाइड हुआ उसे देखकर लोग डरे सहमें हैं.

सोलन, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा हर जगह हालात डरा रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में हालात कितने खतरनाक हैं ये जानने के लिए ज़ी मीडिया की टीम मंडी जिले समेत कई इलाकों में पहुंची है. जहां बादल फटने के बाद लोग पलायन कर रहे हैं.

बलरामपुर जिले ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ नाम..

0

बलरामपुर: जिले में आज पुलिस की पहल से जिले भर में 325 गाँव मे 650 टीमों द्वारा बॉलीवाल का मैच खेला गया जिसके लिए पुलिस ने सभी टीमो को खेल किट का भी वितरण किया था। (Balrampur District Name on Golden Book Of World Record) इस दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी जिले में मौजूद थी ,जिनके द्वारा पुलिस के इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज करते हुए जिले के एसपी को बधाई दी गई है, इस दौरान जिले के कलेक्टर और जिला पंचायत की सीईओ भी मौजूद रही।

बता दे कि बलरामपुर जिले के एसपी ने खेल के साथ साथ सामुदायिक पुलिस को बढ़ावा देने के लिए अच्छी पहल की है। जिसके तहत जिले में 325 ग्राम पंचायतों में ग्राम खेल समिति का गठन कर बॉलीबाल मैच का आयोजन करवाया गया जिसमें 650 टीमो ने भाग लिया। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुँच बेहतर हो सके और पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत हो सके, साथ ही ग्रामीण अपनी बातों को प्रशासन तक आसानी से पहुचा सके ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण भी हो सके।

वृंदावन में पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, 4 लोगों की हुई की मौत

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभा इस आयोजन से बाहर आ सके ,जिसके बाद अच्छे खिलाड़ियो को राष्ट्रीय स्तर तक खेलने का मौका भी पुलिस प्रशासन उपलब्ध कराएगा। (Balrampur District Name on Golden Book Of World Record) वही जिले में पुलिस द्वारा बालीवाल के इस बृहद आयोजन का आंकलन करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी आई हुई थी। जिसकी ने बताया है की ये अपने आप मे एक अनोखा आयोजन था जिसका आंकलन हमारी टीम द्वारा की गई है और जिसके बाद जिले में एक साथ 325 गाँव में 650 टीमो के द्वारा बालीवाल मैच का आयोजन एक ही दिन में सम्पन्न कराया गया है,जिसके बाद पुलिस के इस आयोजन को आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है जिसके तहत जिले के एसपी को उसका प्रमाणपत्र भी दे दिए गया है।

रायपुर समेत सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर| छत्तीसगढ़ में आज से मानसूनी एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर समेत उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों मे बारिश हो सकती है। प्रदेश में इन दिनों मानसून की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

मंगलवार को रामानुजगंज में भारी बारिश हुई है। जशपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरिया, सुरजपुर, पेण्ड्रा, कोरबा और रायगढ़ जिले में आज भी बारिश के आसार हैं। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में कहां हुई बारिश

रामानुजगंज – 7 सेंटीमीटर, कुसमी -6 सेंटीमीटर, ओडगी, महासमुंद -3 सेंटीमीटर, अंबिकापुर, राजपुर, दरभा प्रतापपुर -2 सेंटीमीटर, तिल्दा, जगदलपुर, लाभांडी, बलौदा बाजार, लोरमी, कुआर्कोडा -1 सेंटीमीटर और कुछ जगहों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में कैसा रहेगा,मौसम का मिजाज

रायपुर – मंगलवार को रायपुर में गर्मी और उमस का माहौल रहा लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक आज जहां बादल छाए रहेंगे और शाम या रता में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
कोरबा- कोरबा जिले और यहां के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – बारिश की गतिविधियां कम होने की वजह से उमस का माहौल रहा लेकिन आज यहां भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जशपुर- जशपुर जिले में मंगलवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी, आज ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कांकेर- कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
गरियाबंद- मंगलवार को यहां का मौसम साफ रहा है। आज और कल बारिश के आसार है।
बलौदाबाजार- जिले में हल्की से मध्यम बारिश होगी लेकिन आने वाले दिनों में यहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
रायगढ़- जिले में हल्की बारिश हुई है। अभी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दंतेवाड़ा – यहां मौसम में बदलाव के आसार हैं, कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है, अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
सुकमा – जिले में ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी, हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं, कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

कैसा है मानसून का हाल
मानसूनी द्रोणिका इस समय माध्य समुद्र तल पर हिमालय के तराई वाले इलाकों में फैली हुई है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिसके असर से आज प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं एक दो जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

फिर यात्रियों की परेशानी बढ़ी, रेलवे ने आज से 22 तारीख तक कैंसल किए लोकल ट्रेने…

0

रायपुर: यात्रियों को एक बार फिर परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने आज रायपुर से 9 लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना कर पड़ सकता है। लगातार हो रही रेलवे लाइन में मरम्मत के कारण ट्रेन कैंसल होने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।

आज से एक हफ्ते बाद रक्षा बंधन का त्योहार आने वाला है लोग अपने रिश्तेदारों परिवारों से मिलने घूमने-फिरने जाते हैं लेकिन ट्रेनों के कैंसल होने से उनकी परेशानियां बढ़ गई है।

बता दें कि रेलवे ने आज16 तारीख से 22 तारीख तक 9 लोकल ट्रेनों को कैंसल कर दिया है। ट्रैक में सुधार कार्य की होने की वजह से रेलवे ने यह फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़गे।

सीएम बघेल आज जगदलपुर में युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात

0

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 अगस्त को जगदलपुर में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में दोपहर 12 बजे से होगा. मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा करेंगे.

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम हो चुका है. इन आयोजनों में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है. मुख्यमंत्री ने इन भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवा हित में अनेक बड़ी घोषणाएं भी की है. मुख्यमंत्री बघेल 16 अगस्त को जगदलपुर के शौर्य भवन पुलिस कॉर्डिनेटर लालबाग में शाम 7 बजे ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 16 अगस्त को सुबह 11.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में दोपहर 12 बजे से आयोजित युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री इसके बाद शौर्य भवन पुलिस कॉर्डिनेटर सेंटर में शाम 7 बजे बंसल न्यूज द्वारा आयोजित ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री बघेल रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे.

Aaj Ka Rashifal 16 August 2023: सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन, दैनिक राशिफल से जानिए

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज किसी मांगलिक कार्य में जाने का योग बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज पत्नी और बच्चों से वात-विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। क्रोध के कारण कोई गलत निर्णय न लें, जिससे आपको बाद में नुकसान उठाना पड़े। व्यापार-व्यवसाय में कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा। कोई नया मकान या वाहन खरीदने की मन में योजना बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार-व्यवसाय क्षेत्र में बड़ा लाभ आपको होने वाला है। कोई नई डील या समझौता आज आप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा व परिवार के साथ कोई बड़ा डिसीजन अपने और बच्चों के हित में ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न फंसे, नहीं तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में भाई-भतीजे से कुछ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती हैं। आज आपके हाथ से कोई बड़ी डील या समझौता निकल सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगी। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नींव रख सकते हैं। साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कार्य क्षेत्र में बड़ा निवेश या किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद ज्यादा बढ़ सकता है, जिस कारण आपको अपना निवास छोड़ना पड़ सकता है। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। आपका कोई विशिष्ट कार्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। साथ ही शेयर मार्केट में कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। परिवार और मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा साथ ही परिवारों और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा का प्लान बन सकता है। पत्नी और बच्चों की साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता और परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कोई गिफ्ट या सामान खरीद सकते हैं।

प्रकृति ने पेड़-पौधे के रूप में मानव जीवन को बहुत बड़ा उपहार दिया है, इसका संरक्षण हम सभी का दायित्व: भावना बोहरा

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा :– प्रकृति के संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए एक बार पुनः भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा द्वारा सार्थक प्रयास किया गया लोगों को पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उसके संरक्षण के लिए जनजागरूकता लाने हेतु भावना बोहरा के नेतृत्व में एवं भाजपा रणवीरपुर मंडल के साथ एवं सहयोग से “एक पेड़ विश्वास का” अभियान के तहत भाजपा रणवीरपुर मंडल अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों में लगभग 15000 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधा रोपण किया गया 14 अगस्त को सुबह 9 बजे से 12 बजे के मध्य भाजपा रणवीरपुर मंडल अंतर्गत समस्त गाँव में क्षेत्र की जनता ने अपनी सहभागिता निभाते हुए अभियान को सार्थक बनाने में अपनी भूमिका निभाई और अपने-अपने घरों के आस-पास, खाली स्थानों तालाब के किनारों में पौधारोपण कर वृक्ष बनने तक उसके संरक्षण की शपथ ली इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि प्रकृति ने पेड़-पौधे के रूप में मानव जीवन को एक बहुत बड़ा उपहार दिया है, इसका संरक्षण हम सभी का दायित्व बनता है मानव जीवन के लिए सबसे आवश्यक है ऑक्सीजन गैस, जो हमें वृक्षों से प्राप्त होता है यदि वृक्ष ही नहीं रहेंगे तो मानव जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है|

वर्तमान में वृक्षों की कटाई की वजह से हमारे पर्यावरण पर गहरा असर पड़ रहा है जलवायु में परिवर्तन, पानी का स्तर नीचे जाना,लगातार बढ़ता प्रदूषण पर्यावरण को हो रही भारी क्षति आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या हैं लगातार हो रहे औद्योगिक विकास के परिणाम स्वरूप पर्यावरण पर गहरा प्रभाव पड़ा है पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अत्यंत अनिवार्य है कि वनों एवं जंगलों की सुरक्षा के साथ-साथ अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण तथा उनकी सतत सुरक्षा के प्रबंध किये जाने की दिशा में नियमित कार्य किए जाए। हमारी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण के साथ उनके बेहतर जीवन के लिए हमें मिलकर आज अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना होगा इसी के मद्देनजर और प्रकृति से प्राप्त संसाधनों के प्रति अपना ऋण चुकाने के लिए भाजपा रणवीरपुर मंडल के साथ एवं विशेष सहयोग से प्रयास करते हुए हमने यह अभियान चलाया और इस अभियान में जिस प्रकार से हमारे क्षेत्रवासियों का सहयोग मिला है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है हमारा यह अभियान उनके इस अमूल्य योगदान के बिना संभव नहीं हो पाता जिसके लिए मैं इस अभियान में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों एवं भाजपा रणवीरपुर मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता साथी का आभार व्यक्त करती हूँ मुझे बहुत ही ख़ुशी है कि आज जिस प्रकार से क्षेत्र की सम्मानीय जनता ने इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाई और पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली है उसके सकारात्मक प्रभाव हमें भविष्य में देखने को मिलेंगे और “हमर गाँव, हरियर गाँव” का जो हमने ध्येय रखा है उसे पूरा करने में यह अभियान एवं क्षेत्र की जनता का बहुमूल्य सहयोग इसे और भी प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जो इस अभियान से नहीं जुड़ पाए हैं मैं उनसे भी आग्रह करती हूँ की आप भी अपने घरों में, कार्यालय स्थल में, आस-पास खली स्थानों में एक पेड़ विश्वास का जरुर लगाएं और पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के प्रति जरुर प्रयास करें विदित हो की पूर्व में भी भावना बोहरा द्वारा “हमर गाँव, हरियर गाँव” अभियान के तहत 15000 फलदार एवं छायादार पौधारोपण किया गया था इस वर्ष भी उसी संकल्प ले साथ एक पेड़ विश्वास का अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों के साथ 15000 से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु उनके द्वारा सराहनीय प्रयास किया गया अभियान के तहत रणवीरपुर मंडल में आने वाले प्रत्येक गाँव के प्रत्येक घरों में लोगों ने एक साथ पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया इसके साथी ही भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन,खेल और गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ लगातार सक्रीय भागीदारी निभाते हुए अनवरत कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महासमुंद SP धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश पर से दिया था हत्या को अंजाम

0

महासमुंद| SP धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आकाश राव तथा अनुविभागीय अधिकारी अजय शंकर त्रिपाठी द्वारा थाना बागबाहरा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है इस तारमम्य में दिनांक 13/08/2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 13.08.23 को शाम करीबन 06.20 बजे प्रार्थी अपने घर में था उसी समय उसकी चचेरी बहन राखीबाई घर आकर बतायी कि आपके बेटे लकेश्वर खड़िया को सोनदादर के रहने वाला उत्तम यादव ने सोनदादर पुलिया के पास चाकू मार दिया है घटना की जानकारी मिलते ही गांव के टेकराम यादव, नूतन खडिया तीनों पूल के पास गए वहां पर मेरा बेटा नहीं था पास में खडे मनोज चन्द्राकर ने बताया कि आपके बेटे को ईलाज हेतु एम्बुलेंस से गुलाल और बिसरु बागबाहरा अस्पताल लेकर गये है तब प्रार्थी तत्काल शासकीय अस्पताल आया जहां देखा कि उसके बेटे का पेट कट गया था जिसमें से अतड़ी बाहर आ गया था और हाथ की कलाई भी कट गया था अस्पताल में बृजलाल यादव, रामकुमार बताये कि लकेश्वर के साथ मैं बृजलाल और रामकुमार तीनो खेत में काम कर सायकल से गांव आमगांव जा रहे थे कि करीबन शाम 06.00 बजे सोनदादर पुलिया के पास ग्राम सोनदादर का उत्तम यादव अपने मोटर सायकल के साथ पुल पर खड़ा था जो लकेश्वर को रोका और बोला तु इधर आ जैसे ही लकेश्वर अपनी सायकल से उतरा ही था उतने में उत्तम उसके पास आ गया और अपने हाथ में रखे चाकू से उसके पेट में मारा लकेश्वर जोर से चिल्लाया और मुझे बोला उत्तम यादव मुझे चाकू मार दिया है पोटा (अतड़ी) बाहर आ गया और उसके बाद चाकू दाहिना हाथ कलाई पर वार किया तो लकेश्वर ने उत्तम को धक्का देकर खेत की ओर भागा, तब उत्तम यादव अपनी मोटर सायकल को चालू करके वहां से तेज गति से अपनी गांव सोनदादर की ओर भाग गया बताये। लकेश्ववर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर द्वारा हायर सेंटर रिफर करने पर एम्बुलेंस से महासमुन्द लेकर जा रहे थे कि बागबाहरा के आगे लक्ष्मी राईस मिल के पास लकेश्वर के शरीर में कोई हलचल नहीं होने से वापस शासकीय अस्पताल बागबाहरा लेकर आये जहां डाक्टर द्वारा लकेश्वर को चेक कर मृत घोषित कर दिये। लकेश्वर की मृत्यु उत्तम यादव द्वारा चाकू मारने से पेट में व कलाई में चोट आने से हुई है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में आरोपी उत्तम कुमार यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 133/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी उत्तम कुमार यादव पिता गणेश राम यादव उम्र 24 वर्ष साकिन सोनदादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद को हिरासत में लेकर पुछताछ किया जो बताया कि आज से करीब एक साल पहले जून 2022 में ग्राम आमगांव शादी में गया था शादी में डांस करने की बात पर आमगांव के लड़के महेन्द्र, जितेन्द्र, बाबादीन ठाकुर व अन्य लड़को के साथ लड़ाई झगड़ा हो गये थे लड़को द्वारा मेरे साथ बहुत मारपीट किए थे। मारपीट से मेरे मन में बदले की भावना बनी हुई थी कि दिनांक 13.08.23 को शाम करीब 06.00 बजे मै सोनदादर पुल के – पास बैठा था उसी समय आमगांव निवासी लकेश्वर खड़िया बागबाहरा की तरफ से अपने घर आमगांव जा रहा था जिसे देखकर रोका और कहा तुम लोग मेरे साथ शादी के दिन मारपीट किये थे आज मै तुम्हे जिंदा नही छोंडूंगा कहकर हत्या करने की नियत से मैने अपने पास रखे बटन चाकू से उसके पेट और हाथ पर वार किया जिससे पेट और हाथ से खून निकलने लगा और वह भागने लगा जिसे मै चाकू मारने के लिए दौड़या लेकिन वहां पर कुछ लोग आ गये थे तब मै वहां से मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क. सीजी 06 जीएल 5395 से भाग गया।

आरोपी उत्तम यादव के स्वीकारोक्ति के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक बटन चाकू को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 302 भादवि का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आरोपी उत्तम कुमार यादव पिता गणेश राम यादव उम्र 24 वर्ष साकिन सोनदादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद को विधिवत गिरफ्तार‍ किया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी अजय शंकर त्रिपाठी, थाना प्रभारी बागबाहरा महेश साहू, साइबर सेल प्रभारी उनि स्वराज त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, मोहन कुर्रे, आरक्षक मेहत्तर साहू, नुतेन्द्र साहू, एकलब्य बैस, पियुश शर्मा, लालू राम ध्रुर्वे, कामता आवडे, अभिषेक सिंह, दिनेश साहू का विशेष योगदान रहा|

Korba: 5 साल पहले हुए हत्या के मामले का हुआ खुलासा. तीन आरोपी गिरफ्तार… जानिए पूरा मामला

0

कोरबा| थाना कुसमुण्डा के गुम इंसान कमांक 02/2019 से संबंधित है। 20 जनवरी 2019 में सलमा सुल्ताना लस्कर के पिता का देहांत हुआ था अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सलमा उपस्थित नहीं हुई थी, काफी दिनों से सलमा के परिजनों का सलमा से संपर्क नहीं हुआ था अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में सलमा के रहने से उनके परिजनों द्वारा कुछ अनहोनी की आशंका में कुसमुण्डा थाने में गुम इंसान दर्ज कराया था।

मार्च 2023 में राज्य स्तरीय आपरेशन मुस्कान में गुम इंसान महिलाओं एवं बच्चों का पता तलाश करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा था इसी कड़ी में थाना कुसमुण्डा के गुम इंसान सलमा सुल्ताना की केस डायरी का भी बारीकी से अवलोकन किया गया जिसमें यह बात पता चला कि परिवार के कुछ सदस्यों का कथन लिया जाना शेष है कथन लेने पर पता चला कि यूनियन बैंक से सुल्ताना द्वारा लोन लिया गया था। इस संबंध में यूनियन बैंक से जानकारी प्राप्त की गयी। बैंक से पता चला कि अभी भी बैंक एकाउंट में पैसा डिपोजिट हो रहा है एवं यह पैसा ईएमआई के तौर पर गंगाश्री जीम का मालिक एवं जीम इंस्ट्रक्टर मधुर साहू द्वारा किया जा रहा है।

कुसमुण्डा पुलिस द्वारा मधुर साहू का पता तलाश किया गया लेकिन वह अपने सकुनत पर उपस्थित नहीं था फरार हो गया था। मधुर साहू और गुम इंसान सलमा से संबंधित उनके सभी दोस्तों एवं जान पहचान वाले एवं उनसे जुड़े लोगों का बयान लिया जाना प्रारंभ किया गया एवं गुम इंसान सलमा सुल्ताना के 05 वर्ष पूर्व का सीडीआर एनालिसिस किया गया। (बयान लेने दौरान दो महिला एवं तीन पुरूषों के कथन में विरोधाभाष इंगित हुआ। इन सबसे कड़ाई से पूछताछ करने पर 21 अक्टूबर 2018 एलजी 17 शारदा बिहार में मधुर साहू एवं कौशल श्रीवास के द्वारा सलगा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या किया जाना एवं डेड बॉडी को अतुल शर्मा की मदद से भवानी मंदिर के सामने कोहडिया पुल के आस-पास दफनाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई। जहां डेड बाडी दफनाया गया है उनकी वास्तविक जानकारी सिर्फ तीन लोगों को ही पता था। प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी अनुसार सस्पेक्टेड जगह के आस-पास में सेटेलाईट डेटा, थर्मल इमेजिंग एवं ग्राउण्ड पेनेट्रेशन राडार मशीन के माध्यम से डेडबाडी के बारे में पता करने का प्रयास किया गया था, किन्तु उस स्थान पर वर्तमान में नेशनल हाईवे बन चुका है। चिन्हित जगह पर आगे की कार्यवाही Court Exhumation के पश्चात ही किया जावेगा।

गवाहों के कथन के आधार पर गुम इंसान क्रमांक 02/2019 सलमा सुल्ताना का हत्या होना पता चला। जिस पर कुसमुण्डा थाने में मर्ग कायम कर शुन्य में प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया। मुखबीर की सूचना पर आरोपियों मधुर साहू एवं कौशल को पुलिस कब्जे में लिया गया उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर आपसी संबंधों में अनबन होने एवं चरित्र शंका के कारण मृतिका सलमा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपी के पास से हार्ड डिस्क एवं लेपटाप जन्ती किया गया है जिसके तस्दीक करने पर घटना के संबंध में कुछ आडियो क्लिप के बारे में पता चला एवं जिस वाहन से को दफनाने में उपयोग किया गया था उस वाहन की जप्ती किया जा चुका है। माननीय न्यायालय के समक्ष गवाहों एवं चस्मदीद का धारा 164 जाफी के तहत कथन लेखबद्ध किया जाकर, आज दिनांक को तीनों आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी की गयी जिन्हें माननीय न्यायालय समक्ष जावेगा।

आरोपियों का नाम –

01 मधुर साहू पिता अजय कुमार साहू उम्र 37 वर्ष साकीन न्यू अमरैयापारा कोरबा 02 कौशल श्रीवास पिता हीरादास श्रीवास उम्र 29 वर्ष सा० दर्री एरिगेशन कालोनी कोरबा

03 अतुल शर्मा पिता नरेश शर्मा उम्र 26 वर्ष साकीन समगढ़ा थाना बालकोनगर कोरबा

जप्त किए गये सामाग्री- लैपटाप, हार्ड डिस्क, चारपहिया वाह

रायगढ़ पुलिस ने ग्राम बरौनाकुण्डा कुएं में मिले नर कंकाल की गुत्थी सुलझाई, ब्लाइंड मर्डर केस में मिली सफलता

0

● माह जून में थाना घ रघोड़ा के ग्राम बरौनाकुण्डा क्षेत्र में घरघोड़ी जाने वाले पगडंडी मार्ग के समीप कुंए में मिला था बोरे में बंद नर कंकाल…..

● कुडूमकेला क्षेत्र का एक राज मिस्त्री निकला हत्या का आरोपी, प्रेमिका से परेशान होकर की थी हत्या, साक्ष्य छिपाने शव को जलाकर बोरे में बंद कर फेंक दिया था कुंए में, होली के 4 दिन पहले दिया था घटना को अंजाम….

रायगढ़ । करीब दो माह पहले घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौनाकुण्डा के झरिया टिकरा स्थित रिंग कुंआ में प्लास्टिक के तिरपाल में बंधा हुआ मानव नर कंकाल प्राप्त हुआ था जिसकी जांच पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध दर्ज कर मामले को सुलझाने में सफलता हासिल हुई है । घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी सोहन दास महंत निवासी ग्राम कुडूमकेला घरघोड़ा को हत्या और साक्ष्य छिपाने के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।

दिनांक 22.06.2023 को थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौनाकुण्डा के झरिया टिकरा स्थित रिंग कुंआ में दो बोरे में बंधा हुआ मानव आकृति जैसी वस्तु दिखे जाने की सूचना ग्रामीणों से प्राप्त होने पर घरघोड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा मौके पर एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा एवं एफएसएल की टीम को भेजा गया जिनके सुपरविजन पर मौके पर पंचनामा कार्यवाही कर नर कंकाल को परीक्षण के लिये मेडिकल कॉलेज रायगढ़ भेजा गया, जिसके रिपोर्ट में महिला उम्र 23-25 वर्ष मानव खोपडी एवं हड्डियां का होना तथा मृतिका की मृत्यु किसी ठोस वस्तु से बल प्रयोग करने से होना लेख किया गया । मर्ग जांच पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस अज्ञात मृतिका के कद काठी के गुम इंसानों की थानों से जानकारी लेने के साथ आसपास के गांव में अपने मुखबिर लगाकर पतासाजी किया जा रहा था जिसमें किसी प्रकार की जानकारी नजदीकी थानों से प्राप्त नहीं हो पायी थी जो मेडिकल रिपोर्ट से मेल खाती प्रतीत हो । इसी दौरान ग्राउंड इंनपुट पर काम कर रही टीम को घटनास्थल से 20 किमी दूर ग्राम पुरी की एक 25 वर्षीय युवती के लापता होने की जानकारी ग्रामीणों से पूछताछ पर मिली जिस पर यह पता चला कि युवती मजदूरी का काम करती थी जिसका कुडूमकेला के सोहन दास महंत राज मिस्त्री के साथ संबंध था और होली के कुछ समय पूर्व से ही उसके साथ जाकर रह रही थी जिसके बारे में वर्तमान में किसी को कोई जानकारी नहीं थी । उक्त सूचना पर तत्काल घरघोड़ा पुलिस के एएसआई राजेश मिश्रा और आरक्षक खगेश्वर नेताम सोहन दास के ऊपर गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाने लग गये, जिस पर पता चला कि सोहन कुछ दिनों से काफी परेशान दिखाई दे रहा है और वह युवती भी दोबारा उसके साथ नहीं देखी गई है ।

वहीं साइबर सेल से प्राप्त टेकनिक्ल डेटा को भी घटनाक्रम से जोड़कर देखने पर संदेह पुख्ता होने पर सोहन दास महंत को हिरासत में लेने टीम ग्राम कुडूमकेला पहुंची और सोहन दास महंत का पतासाजी किया गया जो गांव में घुमते-फिरते दिखा, जो पुलिस को देख कर इधर-उधर भागने लगा जिसे पकड़ कर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर बताया कि ‘‘करीबन 08 वर्ष पूर्व से मेरा पुरी निवासी युवती से प्रेम संबंध चल रहा था जो शराब पीने की आदी थी, शराब पीकर गांव के सार्वजनिक स्थानों में मारपीट, गाली गलौज कर बेइज्जती करती थी। पूर्व में उसी युवती के रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस बलात्कार का केश दर्ज कर जेल भेजा था जिसमें बाद में न्यायालय में आपस में शादी करने की शर्त पर आपसी राजीनामा होने पर जमानत मिल गया । इस वर्ष 2023 में होली से करीब 15 दिन पहले युवती के साथ दोनों काम करने के लिए कोटरीमाल तरफ गये थे, वहीं रहकर कुछ दिन काम किये, लेकिन वहां भी उसने शराब पीकर मुझे अन्य लोगों के सामने मारपीट, गाली गलौज कर बेइज्जत करती थी, इसलिए होली से करीबन 3-4 दिन पहले मैं वहां से काम छोड कर अपने गांव कुडुमकेला जाने के लिए साथ अपना सब सामान कपडा, बिस्तर, मिस्त्री सामान प्लास्टिक तिरपाल बगैरह बोरियों में भरकर साथ लेकर पैदल निकले थे। रास्ते में ग्राम बरौनाकुण्डा पगडंडी रास्ता में जाते समय रात्रि करीबन 11 बजे युवती बोली कि शराब पीना है, कहीं से भी लाकर दो कहकर मारपीट गाली गलौज करने लगी जिससे गुस्सा में आकर अपने पास रखे लकडी के डंडा से मारपीट किया तब वह जमीन में गिर गई फिर गमछा को उसके गला में लपेट कर खींच कर कस दिया, जिससे वह छटपटाने लगी कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

तब शव को अपने पास रखे चादर बिस्तर कपडा आदि से वहीं से कुछ दूर पहले शव को जलाया लेकिन शव पूरी तरह से नहीं जला इसलिए शव के पैर को मोडकर बांधा, तथा अधजले शव को प्लास्टिक के दो बोरियों में भरकर दोनों बोरी के उपर से तिरपाल टुकडा में पूरे शव को लपेट कर वहीं पास के अनुपयोगी रिंग कुंआ ले गया और सबूत मिटाने के ईरादे से शव को उसी कुंआ में फेंक कर अपने गांव कुडुमकेला चला गया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त महत्वपूर्ण भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को जप्त किया गया है तथा आरोपी के साथ घटनास्थल का रि-क्रिएट कराने पश्चात आरोपी सोहन दास महंत पिता सुरजु दास महंत उम्र 39 वर्ष सा. कुडुमकेला, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक, रायगढ़ रेंज रायगढ़ राम गोपाल गर्ग के महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के सुपरविजन पर अंधे कत्ल का पटाक्षेप में घरघोड़ा पुलिस को सफलता मिली है ।

प्रकरण का खुलासा करने वाले टीम के सदस्य होॅगे पुरस्कृत –

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के नेतृत्वकर्ता थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा एवं थाने एएसआई राजेश मिश्रा, विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक उधो पटेल, राजेश राठौर, खगेश्वर नेताम महिला आरक्षक लीना श्रीवास पुरस्कृत किए जाने की घोषणा किया गया है |