Home Blog Page 864

बड़ी खबर : वन विभाग में 5 अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

0

Chhattisgarh Forest Department transferred IFS officers: छत्तीसगढ़ वन विभाग में IFS अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसमें 5 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अवर सचिव आरके चंचलानी ने आदेश जारी किया है.

देखिए आदेश की कॉपी-

एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने बतौर डायरेक्टर किया डेब्यू, ‘क्यों करूं फिकर’ के टीजर में दिखाई कातिल अदाएं

0

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) ने हमेशा अपने काम में कुछ क्रिएटिव और नया करने की कोशिश की है। उनकी गिनती उन चुनिंदा एक्ट्रेस में होती है, जो अच्छी एक्टिंग के साथ ही वर्सटाइल स्टाइल में डांस भी करती हैं। दिशा ने कम समय में अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है और अब एक्ट्रेस ने अपने करियर को नया रूप देने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। दिशा पाटनी अब सिर्फ अभिनेत्री के तौर पर नहीं, बल्कि डायरेक्टर के तौर पर भी जानी जाएंगी।

रिलीज हुआ नए म्यूजिक एल्बम का टीजर

‘बागी 2’ एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने अपने करियर ग्राफ में लंबी छलांग लगाई है। उन्होंने 2016 में ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से डेब्यू किया था। सात सालों के अंदर दिशा ने बड़ी हिट फिल्में और आइटम नंबर्स के जरिये अपने टैलेंट को प्रूव किया है। अब वह एक्ट्रेस के साथ ही डायरेक्टर भी बन गई हैं। हाल ही में दिशा ने ‘क्यों करें फिकर’ का टीजर जारी किया। यह म्यूजिक एल्बम है, जिसकी निर्देशक और लीड एक्ट्रेस खुद दिशा हैं।

मस्तमौला अंदाज में दिखीं दिशा पाटनी

वीडियो में दिशा को मस्तमौला अंदाज में अपनी लाइफ को एंजॉय करते देखा जा सकता है। कभी बीच पर, तो कभी पार्टी में, दिशा केयरफ्री होकर हर मोमेंट को एंजॉय करती देखी जा सकती हैं। इसलिए एल्बम का नाम भी ‘क्यों करूं फिकर’ है। पूरा गाना 21 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

दिशा पाटनी वर्कफ्रंट

दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो उनकी झोली में पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘कंगुवा‘ है। इस फिल्म में पहली बार दिशा एक्टर सूर्या के साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करती देखी जाएंगी। फिल्म 2024 की शुरुआत में 10 भाषाओं में रिलीज होगी।

चुनाव में कुछ महीने शेष! 20 अगस्त अमित शाह, 26 को खड़गे 2 सितंबर को राहुल गांधी और 19 को वेणुगोपाल आएंगे छत्तीसगढ़

0

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी में बैक टू बैक दिग्गज नेताओं का दौरा होने वाला है। 20 अगस्त को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर दौरे पर रहेंगे। जबकि 26 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का महासमुंद दौरा प्रस्तावित है। इसी तरह 2 सितंबर को राहुल गांधी और 19 सितम्बर को केसी वेणुगोपाल का छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है।

प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्र और वर्ग को साधने के लिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनजातीय मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह इस दिन बीजेपी के नेताओं के साथ पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं।

काँचघर जबलपुर में हुआ आधुनिक तकनीक से बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम का शुभारंभ

0

जबलपुर| पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का एक विकल्प बनता जा रहा है ई मोटर्स। बिजली से चलने वाले इन सवारी ऑटो और लोडर गाड़ियों की क्षमता, दक्षता और गति निरंतर बढ़ती जा रही है। कंपनियां इन में नित नए बदलाव कर रही हैं, और बाजार में उतार रही हैं।

जे एल एस कंपनी के अत्याधुनिक उत्पादों को लेकर शहर में आहूजा एवं चावला परिवार के द्वारा काँच घऱ चौराहे पर, जगौर लाइफ स्टाइल शोरूम का शुभारंभ हुआ है। इन गाड़ियों में एक बार बैटरी चार्ज होने के बाद इनकी कार्य क्षमता और गति भी बढ़ जाती है सभी पहियों में हाइड्रोलिक सस्पेंशन लगे हुए हैं। गाड़ी खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आसान किस्तों पर यहां ऑटो उपलब्ध है। दुकान का उद्घाटन केंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाड़ी जी के कर कमलों के द्वारा हुआ|

CG Crime: रायपुर के पटवारी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, बहाने से बुलाया….

0

रायपुर। रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे हैं। एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां एक पटवारी ने नाबालिग को हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद आरोपी पटवारी फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना धरसीवा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नाबालिग पटवारी के खेत में काम करती थी। जिसका मजदूरी देने पटवारी ने नाबालिग को अपने घर बुलाया था। जिसके बहाने आरोपी पटवारी ने अपने घर पर ही नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पटवारी की तलाश कर रही है।

CG News: अवमानना पर सख्त हुआ हाई कोर्ट, स्वास्थ्य विभाग के सचिव-संचालक को भेजा नोटिस

0

बिलासपुर। अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने अधिकारियों की नाफरमानी पर सख्ती दिखाई है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और संचालक जयप्रकाश मौर्या को अवमानना नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. अरुण सिंह रात्रे को पदस्थापना के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने 30 जुलाई 2018 को आरोप पत्र जारी कर विभागीय जांच कार्यवाही प्रारंभ की. 30 जून 2019 को डॉ. रात्रे सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन विभागीय जांच कार्यवाही समाप्त ना किए जाने से क्षुब्ध होकर उन्होंने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय व दुर्गा मेहर के माध्यम से बिलासपुर उच्च न्यायालय के समक्ष रिट याचिका दायर की.

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि छग सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के उपनियम 14 में विभागीय जांच कार्रवाई की अधिकतम समय सीमा एक वर्ष है, लेकिन याचिकाकर्ता के विरूद्ध विभागीय जांच कार्रवाई पांच वर्ष से लंबित है. उच्च न्यायालय ने सुनवाई के पश्चात् याचिका को स्वीकार कर छह माह के भीतर याचिकाकर्ता के विरूद्ध संचालित विभागीय जांच कार्रवाई का अंतिम निराकरण करने का निर्देश दिया था.

निर्धारित समयावधि के भीतर भी विभागीय जांच कार्रवाई शुरू नहीं करने पर पर क्षुब्ध होकर डॉ. अरुण रात्रे ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर के माध्यम से उच्च न्यायालय में स्वास्थ्य विभाग सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी एवं संचालक जयप्रकाश मौर्या के विरूद्ध अवमानना याचिका दायर की. उच्च न्यायालय ने याचिका की सुनवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

मिसल बंदोबस्त अब मोबाईल पर रायपुर जिले का ऑनलाईन पोर्टल शुरू।

0

1929-1945 तक के रिकार्ड ऑनलाईन हुए, डाउनलोड कर प्रिंट भी लिए जा सकेंगे।

रायपुर – जिले वासियों को अब मिसल बंदोबस्त रिकार्ड एक क्लिक पर मोबाईल पर मिल जाएगा। जिला प्रशासन ने रायपुर जिले का मिसल बंदोबस्त आॅनलाईन पोर्टल शुरू कर दिया है। इस पोर्टल से अब लोग आसानी से अपने जमीनों का रिकार्ड मोबाईल पर ही देख सकते है और उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने आज यहां बताया कि लोगों को अपनी कई दस्तावेजी जरूरतों के लिए वर्ष 1929-1945 के पुराने मिसल बंदोबस्त रिकार्ड की जरूरत पड़ती है और उन्हें इसके लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है, परन्तु अब यह रिकार्ड आॅनलाईन पोर्टल पर उपलब्ध है। लोग इसे अब अपने मोबाईल पर ही देख और डाउनलोड कर सकते है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि डाउनलोड किए गए दस्तावेज प्रिंट भी लिए जा सकते है।

मोबाईल पर ऐसे मिलेंगे मिसल रिकार्ड-

मिसल बंदोबस्त रिकार्ड पोर्टल का लिंक https:/revenue.cg.nic.in/missal/ है जिसमें प्रदान की गई व्यवस्था में रिकॉर्ड खोजे ग्राम वार एवं रिकॉर्ड खोजे नाम वार के माध्यम से सामान्य जन अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से वर्ष 1929-1945 के अपने रिकॉर्ड आसानी से प्राप्त कर सकते है। मिसल बंदोबस्त रिकार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https:/revenue.cg.nic.in/missal/ पर जाएँ। होम पेज पर आपको पूछी गयी जानकारियों जैसे- जिला, तहसील, राजस्व नंबर, प.ह.नं, गांव, अभिलेख का चुनाव करें। सभी पूछी गयी जानकारियों को दर्ज कर के खोजें पर क्लिक कर दें। अब आपकी स्क्रीन पर मिसल बंदोबस्त रिकार्ड लिस्ट खुल जाती है। खुले हुए पेज में नाम ढूंढे और उसके आगे सलेक्ट लिखा होगा वहां क्लिक करें। लाभार्थी लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं व प्रिंट के ऑप्शन पर जा कर प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Gold Price: लगातार तीसरे दिन सस्ता हो रहा सोना, फिसलते भाव के बीच चेक करें 10 ग्राम का रेट

0

Gold Price Today, 16 August 2023: गोल्ड की कीमतों (Gold Price) में लगातार गिरावट जारी है. हफ्ते के तीसरे दिन भी सोना सस्ता हो गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव (MCX Gold Price) आज 58900 रुपये के भी नीचे फिसल गया है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में आ रही गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है. वहीं, आज चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आइए चेक करें आज 10 ग्राम गोल्ड का क्या भाव (10 gram gold rates) हो गया है-

10 ग्राम गोल्ड का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव आज 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 58,862 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी का भाव 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 70,020 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

ग्लोबल मार्केट में क्या है भाव?

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर सोने-चांदी के भाव में नरमी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर आज गोल्ड का भाव 1935 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है. वहीं, चांदी का भाव 22.63 डॉलर प्रति औंस पर है. ग्लोबल मार्केट में लगातार सोने-चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट की वजह से डॉलर में रिकवरी देखने को मिल रही है.

22 कैरेट गोल्ड का क्या है भाव?

अगर 22 कैरेट गोल्ड की बात की जाए तो देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम गोल्ड का भाव 54,700 रुपये, मुंबई में 54,550 रुपये, कोलकाता में 54,550 रुपये, लखनऊ में 55,700 रुपये, बैंगलोर में 54,550 रुपये, जयपुर में 54,700 रुपये, पटना में 54,600 रुपये, हैदराबाद में 54,550 रुपये और भुवनेश्वर में 54,550 रुपये है.

इस तरह चेक करें सोना असली है या नकली

अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें. सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्‍योरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

Crime News : पत्नी और मासूम बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, दो साल पहले हुई थी लव मैरिज

0

Crime News. बदायूं जिले में डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप गया है. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था.

दातागंज क्षेत्र के गांव भुडेली गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी का कुल्हाड़ी मारकर कत्ल कर दिया. बताया जा रहा है दोनों ने 2 साल पहले प्रेम विवाह किया था. घरेलू विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने हत्यारोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार अजय उर्फ अखिलेश दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. यहां उसकी मुलाकात बिहार निवासी खुशबू से हुई थी. दोनों में प्यार हो गया. वह दिल्ली से भागकर अपने गांव आ गए. मंदिर में शादी कर ली थी. ग्रामीणों के अनुसार अजय अपने पत्नी पर शक करने लगा था. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता था.

बुधवार की सुबह लगभग छह बजे अजय ने चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी और बच्ची पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची. आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति…

0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में होने जा रही है. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चुनाव समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहेंगे. बैठक में इस साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी.

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में होने वाले चुनाव एक तरह से सेमीफाइनल माने जा रहे हैं. इस लिहाज से भाजपा इन राज्यों के विधानसभा चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है. बैठक में तमाम चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की प्रचार रणनीति के साथ-साथ प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में चुनावी मुद्दों, कांग्रेस की फ्रीबीज़ और गारंटियों की काट और मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन की समीक्षा भी होगी. भाजपा का फोकस एक ओर पार्टी के लिहाज से कमजोर सीट पर रहेगा, जहां पहले से ही उम्मीदवारों की पहचान की जाएगी, जिससे उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.