Home Blog Page 863

कांग्रेस में टिकट के लिए आज से आवेदन शुरू, ब्लॉक अध्यक्ष से लेना होगा फॉर्म

0

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीने बचे हुए है। विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस नेताओं के लिए उम्मीदवारी की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो 22 अगस्त तक ब्लॉक अध्यक्ष से फॉर्म लेना होगा। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमिटी की तरफ से मिली है।

आवेदन की इस प्रक्रिया के बाद ब्लॉक स्तर पर गठित कमिटी कुल आवेदनों में से पांच दावेदारों की अनुशंसा करेगी। इसके बाद जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में इन आवेदनों पर चर्चा और समीक्षा होगी। आवेदक के मूल्यांकन के बाद जिला कांग्रेस कमिटी इनमे से तीन दावेदारों की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस कमिटी को प्रेषित करेगी। दावेदार को सामाजिक गतिविधियां भी बताना होगा। वही अंतिम चरण में अनुशंसा सूची पर पीसीसी विचार करेगी।

बता दे कि इस बार कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले नेताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। सूत्रों की माने तो हर विधानसभा में औसतन आधे दर्जन से ज्यादा नेता टिकट की प्रतीक्षा में हैं। इनमे सीटिंग एमएलए भी खुद की रिपीट किये जाने को लेकर आश्वस्त है। ऐसे में उम्मीदवारों के चयन के लिए पीसीसी ने चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाने का फैसला लिया है।

बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 TI समेत 21 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

0

बिलासपुर। पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसपी संतोष सिंह ने ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है. जिसमें 9 निरीक्षक और 12 उप निरीक्षकों का नाम शामिल है.

देखिये ट्रांसफर लिस्ट-

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश के लिए BJP का खास मंथन, चार कैटेगरी में होगा सीटों का बंटवारा!

0

Chhatisgarh-Madhya Pradesh Assembly poll 2023: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनदर बीजेपी ने कमर कस लिया है. बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की करीब चार घंटे तक बैठक चली जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की विधानसभा की सीटों पर चर्चा हुई. चार घंटे के मंथन के बाद छत्तीसगढ़ की सीटों को चार श्रेणियों में बांटा गया है. इस बैठक में सीईसी के सभी 15 सदस्य मौजूद थे. यहां सबसे पहले छत्तीसगढ़ के बारे में बात करेंगे.

चार कैटेगरी में सीटों का बंटवारा

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं और इन्हें चार कैटेगरी ए, बी, सी और डी में रखा गया है. ए कैटेगरी में उन सीटों को शामिल किया गया है जहां पार्टी को हर दफा जीत हासिल हुई है. बी कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया जहां पार्टी को हार और जीत दोनों मिली है. सी कैटेगरी में उन सीटों को शामिल किया गया है जहां पार्टी कमजोर है और अंतिम कैटेगरी यानी डी में वो सीटें हैं जिन पर बीजेपी को कभी जीत नहीं हासिल हुई.

बताया जा रहा है कि बी और सी कैटेगरी की सीटों पर सीईसी में गंभीर मंथन किया गया. इन दोनों श्रेणी में 22 सीटें हैं. इसके अलावा डी कैटेगरी में पांच सीटें हैं.करीब 2 घंटे छत्तीसगढ़ की सीटों पर चर्चा की गई. खासतौर से कमजोर सीटों पर किस तरह से चुनावी प्रचार और अन्य तरीकों को जमीनों पर उतारा जाए चर्चा का खास केंद्र रहा. बताया जा रहा है कि जिन सीटों पर बीजेपी कमजोर है उन पर पार्टी नए उम्मीदवारों को मौका दे सकती है

सिर्फ एमपी में सत्ता में बीजेपी

छत्तीसगढ़ के साथ साथ मध्य प्रदेश पर भी चर्चा की गई. मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा. इस वर्ष के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में चुनाव होने हैं और बीजेपी सिर्फ मध्य प्रदेश में सत्ता में है.

लैपटॉप पर Game खेलने वालों की हुई मौज! Amazon ने ₹26,000 तक सस्ते किए HP Gaming Laptop

0

Amazon Sale On HP Gaming Laptop: अगर आप गेमिंग लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए एक नई अमेजन डील एक नया मौका लेकर आई है, क्योंकि इस समय अगर आप लैपटॉप की खरीददारी करेंगे तो आपके लिए खासकर काफी डील्स उपलब्ध हैं, जिसमें एंट्री-लेवल से लेकर फ्लैगशिप रेंज तक के लैपटॉप शामिल हैं। वास्तव में यह Amazon Deals काफी आकर्षक है।

इतना ही नहीं यह Amazon Sale आपके लिए HP Gaming Laptop की खरीद पर भी बड़ा Discount लेकर आई है। इस Amazon Sale Today के दौरान आपको नए लैपटॉप की खरीद पर केवल नकद छूट ही नहीं, बल्कि किसी खास क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट मिल रहा है। इन्हें आप आकर्षक EMI पर भी आर्डर कर सकते हैं।

Amazon Sale के साथ HP Gaming Laptop पर उपलब्ध छूट

यूं तो यह Amazon Deals एचपी के गेमिंग लैपटॉप की एक लंबी रेंज पर उपलब्ध है, लेकिन हम यहां पर आपको केवल चुनिंदा Laptop For Gamers की जानकारी देने जा रहे हैं। आइए इस Amazon Offers के बारे में डिटेल में जानते हैं।

1. HP Victus Gaming Laptop – 30% Off

आई5 प्रोसेसर पर संचालित होने वाला यह HP Victus Laptop यूजर्स के लिए 16GB की रैम, 512GB के रोम, बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है। यूं तो इसकी एमआरपी 88,056 रुपए है, लेकिन Amazon Sale Today के साथ इसकी खरीद पर 30 प्रतिशत की छूट है। HP Laptop Price: Rs 61,990.

2. HP Victus Gaming Laptop – 27% Off

AMD Ryzen 5 प्रोसेसर पर संचालित होने वाले इस लैपटॉप को 8GB की रैम और 512GB के रोम के साथ पेश किया जाता है। यूं तो इसकी एमआरपी 84,383 रुपए है, लेकिन Amazon Sale के साथ इसकी खरीद पर 27 प्रतिशत की छूट है। HP Gaming Laptop Price: Rs 61,436.

3. HP Zbook Power Laptop – 26% Off

यूं तो इस Laptop For Gamers की वास्तविक कीमत 1,88,222 रुपए है, लेकिन अगर आप इसकी खरीददारी Amazon Offers के साथ करते हैं, तो अपने 26 प्रतिशत बचा सकते हैं। इसे 15.6 इंच की डिस्प्ले, 32GB की रैम, 1TB के रोम के साथ पेश किया जाता है। HP Laptop Price: Rs 1,39,990.

4. HP Pavilion Gaming 11th Gen Intel Core i5 Laptop -19% Off

15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले वाला यह Gaming Laptop यूजर्स के लिए 8GB की रैम, 512GB के रोम और विंडो 10 के साथ आता है। यूं तो इसकी वास्तविक कीमत 87,152 रूपए है, लेकिन Amazon Sale के साथ 19 प्रतिशत का Discount है। HP Gaming Laptop Price: Rs 70,990.

5. HP OMEN Gaming Laptop – 3% Off

इस Amazon Offers के साथ OMEN सीरीज वाले लैपटॉप पर सबसे कम 3 प्रतिशत का डिस्काउंट है। इसे 16.1 इंच की डिस्प्ले, 16GB की रैम, 1TB का रोम और बैकलिच कीबोर्ड के साथ पेश किया जाता है। HP Laptop Price: Rs 1,43,121.

अमेजन पर सभी HP Gaming Laptop की करें जांच.

Disclaimer: यहां कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।

Korba: जंगल में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

0

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. रंगोली जंगल में एक नर कंकाल मिला है. नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगोली जंगल में नर कंकाल मिला है. ग्रामीणों से नर कंकाल को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड को बुलाया है. वहीं घटनास्थल से कपड़े और चप्पल भी मिले हैं.आशंका जताई जा रही है कि ये नर कंकाल क्षेत्र के ही 15 दिनों से लापता प्रकाश सिंह कंवर का हो सकता है. यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

शिनाख्त के लिए कराया जा सकता है डीएनए टेस्ट
थाना प्रभारी ने बताया कि कई तरह की आशंकाओं के बीच पुष्टि के लिए चिकित्सकों की सलाह और परीक्षण के साथ ही डीएनए टेस्ट कराए जाने की जरूरत पड़ सकती है. मामले की विवेचना कर रहे एएसआई डीआर ठाकुर ने बताया कि जिस जगह पर कंकाल मिला है, वह जंगल के भीतर का पगडंडी मार्ग है. जहां से दोपहिया वाहनों की आवाजाही होती रहती है. पाली की शराब भट्टी से लगा हुआ यह इलाका है. भट्टी के बाद नेशनल हाइवे पार कर इस जंगल से लोग आना-जाना करते हैं. घटनास्थल के आसपास कई जगह पर डिस्पोजल गिलास और शराब पीने के प्रमाण मिले है. जिससे संभावना है कि मृतक भी शराब पीने के लिए यहां पहुंचा रहा होगा और कोई घटना हुई होगी. परिजनों ने लापता प्रकाश के आदतन शराबी होने की जानकारी पुलिस को दी है. बहरहाल, पुलिस जांच में जुटी है.

एक साथ 17 पंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जानें क्या है वजह

0

बिलासपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां लिमतरा के 17 पंचों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। SDM को ज्ञापन के साथ इस्तीफा पत्र भी सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, यहां सरपंच और सचिव की मनमानी से सभी पंच परेशान है। बताया जा रहा है कि 11 माह से सरपंच सचिव ने बैठक नहीं ली है। जिससे नाराज पंचों ने एक साथ एसडीएम को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया है। मामला मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र का है।

CGPSC Result 2023: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी (मेन) की लिखित परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। सीजीपीएससी (मुख्य) परीक्षा-2022 में सलेक्ट अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की डेट और डीटेल जानकारी सूचना आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।

राज्य सेवा परीक्षा-2022 के अंतर्गत विभिन्न 19 सेवाओं के लिए कुल-210 पद के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के परीक्षा परिणाम के आधार पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने कुल-3095 अभ्यर्थियों का राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 के लिए प्रावधिक आधार पर सलेक्ट किया था। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17 और 18 जून 2023 को किया गया था। मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 625 अभ्यर्थियों को प्रावधिक आधार पर इंटरव्यू के लिए सलेक्शन किया गया था।

इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर लिंक का प्रयोग कर ऑनलाईन दर्ज करना होगा। ऑनलाइन अग्रमान्यता अंकित करने के लिए डेट अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने साक्षात्कार दिनांक से एक दिन पूर्व मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में उपस्थित होना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिनांक के एक दिन पूर्व दस्तावेज सत्यापन नहीं कराएंगे, उन्हें इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

CG News: पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन, राजनांदगांव में होगा अंतिम संस्कार

0

रायपुर. अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर की अस्तपाल में भर्ती किया गया था. लीलाराम भोजवानी को एंबुलेंस पर वेंटिलेटर सपोर्ट के जरिए राजनांदगांव भेजा गया था. लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को राजनांदगांव के लखोली मुक्तिधाम में किया जाएगा.

लीलाराम भोजवानी राजनांदगांव विधानसभा से दो बार विधायक रहे. जिसमे एक बार वे श्रम मंत्री भी रहे. एक बार वे कांग्रेस के प्रत्याशी उदय मुदलियार से मात्र 40 वोटों से हारे थे. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत सिंह से लोकसभा उपचुनाव में 10 हजार मतों से हारे थे. वे छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चैयरमेन भी रह चुके थे.

बिलासपुर जिले के 7 थानों के टीआई बदले गए, 12 एसआई भी प्रभावित हुए! देखिये आदेश की कॉपी

0

बिलासपुर। न्यायधानी पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल,एसपी संतोष सिंह ने 21 पुलिसकर्मियों के तबादले की सूची जारी की है। इस तबादले में जिले के 9 टीआई,12 एसआई प्रभावित हुए है। जबकि 2 टीआई और 3 एसआई को कार्यमुक्त किया गया है।

कोटा थाना प्रभारी उत्तम साहू को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली,रक्षित केंद्र से निरीक्षक तोपसिंह नवरंग को कोटा प्रभारी बनाया गया है।निरीक्षक प्रदीप आर्या को सिटी कोतवाली से सिविल लाइन का प्रभारी बनाया गया है।उपनिरीक्षक ओंकार धर दीवान को रक्षित केंद्र से कोटा थाना भेजा गया है।

देखिये आदेश की कॉपी:-

Aaj Ka Rashifal 17 August 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, आज किन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ?

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ मानसिक तनाव में रहेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें व अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम आदि का उपयोग करें। आज कोई नया काम शुरू ना करें, नुकसान का योग बन रहे हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। कोई पुराना विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है, जिस कारण आप विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। आज कोई बड़ा निवेश न करें। पत्नी या बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद सामने आएगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही मूवी आदि भी देख सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है। साथ ही अपने मित्रों और ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)\

आज आप प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका लाभ आगामी समय में आपको दिखाई देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप किसी नए कार्य का शुरुआत कर सकते हैं। परिवार बच्चों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आपका सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लॉस हो सकता है। माता पिता और पत्नी में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इस कारण वाद विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। परंतु आपके विरोधी कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा सहयोग आज आपको मिलने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में चल रही गिरावट से आज आपको निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको नया क्षेत्र प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप कुछ परेशानियों से घिर सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण आपको न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कुछ गिरावट की स्थिति महसूस होगी। साथ ही परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह हैं। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज के दिन आपके किसी संबंधी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है। जिस कारण मन अशांत रहेगा।