Home Blog Page 862

कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में शामिल होगी छत्तीसगढ़ी बोली

0

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय बोली को कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में शामिल करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संचालक राजेश सिंह राणा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई इस घोषणा पर कार्यवाही के लिए बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राजेश सिंह राणा ने मुख्यमंत्री की घोषणा से अवगत कराते हुए सभी अशासकीय संगठनों से बहुभाषा शिक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्याें और अनुभव की संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) के भाषागत लक्ष्यों, सीखने के प्रतिफलों को ध्यान में रखते हुए एससीईआरटी की अकादमिक टीम के साथ सहयोग करने कहा। राणा ने इस कार्य के लिए कक्षा 1 से कक्षा 5 तक सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ी भाषा (रायपुर एवं बिलासपुर संभाग), सरगुजिहा, हल्बी, गोड़ी, सादरी, कुडुख स्थानीय भाषाओं में 15 सितम्बर तक प्रथम पांडुलिपि तैयार कर प्रस्तुत करने कहा है।

अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने कक्षा 1 से 3 तक इस क्षेत्र में कार्य किए जाने वाली स्थानीय भाषाओं में पाठ्य सामग्री निर्माण कर, दी गई समय सीमा में प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है। इसे स्थानीय भाषाओं के लिए पूर्व तैयार की गई समितियों के मध्य आगामी 15 सितम्बर को चर्चा हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।

अगले शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ी भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय बोली को कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में सम्मिलित करने के संबंध में आयोजित बैठक में परिषद् की उपसंचालक श्रीमती पुष्पा किस्पोट्टा, पाठ्यपुस्तक लेखन के प्रकोष्ठ प्रभारी वी.के. तिवारी, सहायक संचालक, सुशील राठोड़, सहायक प्राध्यापक, डॉ. जयभारती चंद्राकर, स. प्रकोष्ठ प्रभारी बहु भाषा शिक्षण, एस.के.तंबोली, व्याख्याता तथा अशासकीय संगठनों से राधेश्याम थवाईत (अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन),रंधीर एवं प्रदी

पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर आज सामूहिक अवकाश पर जाएंगे पॉवर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी

0

छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग को लेकर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. 9 विभिन्न युनियन/ संगठनों से जुड़े प्रदेश भर के करीब 9 हजार अधिकारी कर्मचारी अवकाश पर रहकर प्रबंधन तक अपनी बात पहुंचाएंगे.

कार्यालयीन अधिकारी और कर्मचारी के साथ ही बड़ी संख्या में मैदानी अमले के सामूहिक अवकाश में शामिल होने से बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है. इस बीच कंपनी प्रबंधन द्वारा सामूहिक अवकाश पर रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का परिपत्र जारी किया गया है. परिपत्र को कर्मचारी संगठनों ने अनुचित और श्रम कानूनों का उल्लंघन बताया है.

इससे पहले अपनी मांगों को लेकर छग.रा.वि.मं. पत्रोपाधि अभियंता संघ, छ.ग.स्टे.पा.कं. आफिसर्स एसोसिएशन, छ.रा.वि.मं. आरक्षित वर्ग अधि/ कर्म.संघ, छ.रा.वि. कर्म. जनता यूनियन, छ.ग. विद्युत कर्म. संघ (फेडरेशन), विद्युत कर्म. संघ (फेडरेशन), छ.ग. तक. विद्युत कर्म. एकता यूनियन, छ.रा.पा.क. डॉक्टर एसोसिएशन और छ.ग.स्टे.पा.कं. स्टेनोग्राफर एसोसिएशन के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मी 16 जुलाई 2023 से विरोध प्रर्दशन करते हुए काली पट्टी लगाकर कार्य कर रहे हैं. इसके साथ ही 28 जुलाई 2023 को पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की मांग को लेकर कंपनी मुख्यालय में बड़ी आमसभा कर चुके हैं.

मोर्चा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सामूहिक अवकाश के बाद भी कंपनी प्रबंधन द्वारा पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने के संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी 6 सितंबर 23 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस शासित राज्यों में राजस्थान, हिमांचल आदि प्रदेशों में राज्य शासन के कर्मचारियों के साथ-साथ संबंधित राज्य की पॉवर कंपनियों में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल की जा चुकी है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के 3 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजन पहले ही लागू कर दी है. वहीं पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा एन.पी.एस. वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू ना करके कुछ मामलों में केन्द्र सरकार के निर्णयानुसार 23 दिसंबर, 2003 के पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है. इस प्रकार पावर कंपनी प्रबंधन मनमर्जी से एन.पी.एस. वाले राज्य विद्युत कर्मियों के हितों के साथ खिलवाड़ करते हुए केन्द्र और राज्य दोनों में लागू होने वाले कम लाभप्रद नियमों को ही खिचड़ी बनाकर लागू कर रहा है.

Aaj Ka Rashifal 18 August 2023: जानिए आज किन राशियों को मिलेगा का भाग्य का साथ?

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी यात्रा आदि पर जाने का विचार बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट या मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विजय प्राप्त करेंगे, जिससे समाज में आपका खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील आज हो सकती है, जिसे आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों से मतभेद दूर होंगे। किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप अपने निजी लाइफ में कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं, जिसका असर आपकी पूरे जीवन पर दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज कुछ जरूरी कामों को आप निपटा सकते हैं। बैंक आदि लोन में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी। नई प्रॉपर्टी आदि खरीदने के लिए आप प्रयास कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नया अनुबंध हो सकता है। परिवार में सभी का साथ मिलने वाला है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बच्चों के कारण व उनसे संबंधित परेशानियों के चलते, आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। व्यापार आदि में सहयोगी वर्ग आप से किनारा कर सकते हैं, जिस कारण स्थिति बिगड़ सकती है। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। हताश और निराश ना हों।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप किसी बड़ी समस्या से निजात पा सकते हैं। जिन कारणों से आप बहुत दिनों से परेशान थे आज उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश कर सकते हैं। बड़ी आर्थिक मदद आपको मिल सकती है। जिस कारण आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप अपनी पत्नी से कुछ बातों को लेकर झगड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष के कारण आपके घर में कोई पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। संबंधों को बचाने के लिए विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी वर्ग का अच्छा सपोर्ट मिलेगा, जिस कारण काम में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में किसी का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज बड़ी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। नौकरी व व्यापार-व्यवसाय में आपके साथी वर्ग का विरोध आपको झेलना पड़ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति के बंटवारे हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप कुछ नया करने की इच्छा रखेंगे। किसी नए कार्य के लिए आप बड़ी कार्य योजना बना सकते हैं, जिसमें किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से आपको सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में आपका सुधार होगा। आय कि नए स्रोत बनेंगे। शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है। साथ ही आप अपनी पत्नी के साथ फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ आपका दिन घर पर अच्छा बिताने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आय के क्षेत्र में बड़ी सफलता आपको मिलेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से बड़े कार्य में आप पार्टनर बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज आप नया मकान वाहन आदि खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में पत्नी व बच्चों से कुछ मतभेद हो सकते हैं।

विजय बघेल पहले भी एक बार भूपेश बघेल को हरा चुके हैं, इस बार फिर हराएंगे : पूर्व सीएम रमन सिंह

0

राजनांदगांव. भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. जिसमें 21 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. प्रत्याशियों को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय चयन समिति ने सूची जारी कर दी है. इससे उन प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.

पाटन से दुर्ग सांसद विजय बघेल को टिकट दिए जाने को लेकर कहा कि विजय बघेल पहले भी एक बार भूपेश बघेल को हरा चुके हैं, इस बार फिर हराएंगे. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस चुनाव में विजय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

नए चेहरों को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि मापदंड ये है कि जीत की क्या स्थिति है, क्या संभावनाएं हैं, पार्टी के सर्वे में क्या निकला है, ये सारी चीजें केंद्रीय चयन समिति देखती है, इन सबके बाद ही प्रत्याशियों का चयन किया जाता है. जिसके बाद ये सूची जारी की गई है.

वायरल आदेश निकला फर्जी, सचिव ने दी जानकारी… प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया

0

रायपुर| सोशल मीडिया में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों के संबंध में एक आदेश वायरल हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि यह फर्जी आदेश है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया में एक फर्जी आदेश वायरल हुआ है जिसमें कहा गया है कि राज्य शासन के विभिन्न विभाग के पदों में विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों की विभागीय परीक्षा में अनुतीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर दिया जाएगा।

डा. सिंह ने बताया कि इस फर्जी आदेश में यह लिखा है कि विभागवार परीक्षा में 205 अभ्यर्थी शामिल हुए जिसमें 182 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए और शेष 23 अनुत्तीर्ण हुए। अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर द्वितीय अवसर प्रदान करते हुए अंतिम परीक्षा परिणाम 20 नवंबर तक घोषित कर परिणाम की एक प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराएं।डा. सिंह ने बताया कि यह आदेश पूरी तरह से फर्जी है और इसमें मनगढ़ंत बात लिखी है जिसका खंडन विभाग द्वारा किया जाता है|

देश में हिट विदेश में फ्लॉप हुई गदर 2 ! सनी देओल का दूसरे मुल्कों में नहीं चला जादू

0

नई दिल्ली: सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी बॉलीवुड से लेकर बॉक्स ऑफिस तक गदर मचा रही है. देशभर में पिछले 5 दिनों में ही अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ 225 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. और जिस रफ्तार से फिल्म का एक्साइटमेंट फैंस में बढ़ रहा है उसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर पर साबित होगी. हालांकि फिल्म गदर टू जितना देशभर में धमाल मचा रही है विदेशों में सनी पाजी का उतना जादू उतना नहीं चल पाया है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये बता रहा है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा.

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शुक्रवार: 40.10 करोड़
शनिवार: 43.08 करोड़ (7% उछाल)
रविवार: 51.70 करोड़ (20% उछाल)
सोमवार: 38.70 करोड़ (25% गिरावट)
टोटल : 173.58 करोड़ नेट
विदेशों में फ्लॉप हुई गदर 2

जब भी कोई फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट होती है तो सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी उसका बोलबाला होता है. लेकिन अगर गदर 2 की बात करें तो जहां एक तरफ भारत में ये फिल्म बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर हुई वहीं सकीना और तारा सिंह की लव स्टोरी गदर 2 विदेशों में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. आंकड़ों की मानें तो फिल्म विदेशी दर्शकों को इंप्रेस करने में विफल रही. इस फिल्म ने वीकेंड पर 2.168 मिलियन अमरीकी डालर (17.99 करोड़ रुपये) की खराब कमाई की है. फिल्म को 5 मिलियन अमरीकी डालर का आंकड़ा पार करने में स्ट्रगल करना पड़ सकता है, जो वर्ल्ड वाइड रिलीज के लिए डिजास्टर है…

वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में पठान से बहुत पीछे हैं गदर 2

ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सनी देओल की फिल्म गदर 2 किंग खान की फिल्म पठान के 524 करोड़ के डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मात दे पाएगी. आपको बता दें कि पठान ने अपने पहले चरण में 48.5 मिलियन अमरीकी डालर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था और यहां तक ​​कि हालिया रिलीज ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 14 मिलियन अमरीकी डालर को पार कर लिया है. ऐसे में गदर 2 पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रिकॉर्ड के करीब तो पहुंच सकती है लेकिन वर्ल्ड वाइड और ओवरसीज रिकॉर्ड शायद आने वाले महीनों तक भी नहीं छू पाएगी.

गदर 2 के ओवरसीस कलेक्शन पर एक नज़र

यूएस: 1,213,190 डॉलर
यूके: 118 स्क्रीनों में से 203,377
ऑस्ट्रेलिया: 38 स्क्रीनों में से डॉलर 317,89038
जर्मनी: 49 स्क्रीनों में से 39,546 यूरो
मलेशिया: 1 स्क्रीन में से 14,523 मिलियन डॉलर
न्यूजीलैंड: 27 स्क्रीनों में से 133,685 डॉलर

Chhattisgarhia Olympics 2023: कल से विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर होंगे मुकाबले

0

 

रायपुर  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे चरण की शुरूआत 18 अगस्त से विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता से होगी। यह स्पर्धा दूसरे चरण में आयोजित जोन स्तरीय विजेता प्रतिभागियों एवं दलों के मध्य होगी। प्रतियोगिता का समापन 23 अगस्त को होगा। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब स्तर की प्रतियोगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक एवं दूसरे चरण में जोन स्तरीय प्रतियोगिता  का आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई। प्रथम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को अभूतपूर्व लोकप्रियता मिली थी और गांवों से लेकर शहरों तक बूढ़े, बच्चों एवं महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। अभी चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर लोगों में भारी उत्साह है।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे चरण की स्पर्धा में ग्रामीण क्षेत्रों के जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी एवं दल विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में एवं नगरीय क्षेत्रों के जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी एवं दल नगरीय क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। नगरीय स्तर की प्रतियोगिता में जिन जिलों में नगर निगम हैं, वहां यह प्रतियोगिता नगर निगम मुख्यालय पर नगरीय क्लस्टर स्तर पर होगी, जो कि विकासखंड स्तर के समतुल्य मानी जाएगी। जिले के सभी नगर पंचायतों तथा नगर पालिका क्षेत्र के जोन स्तर के विजेता सम्मिलित रूप से वर्चुअल नगर निगम क्षेत्र में समाहित मानते हुए किसी उपयुक्त नगरीय निकाय में आयोजित वर्चुअल नगर पालिक निगम में निगम स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

राजीव युवा मितान क्लब स्तर, जोन स्तर एवं विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर प्रतियोगिता होने के बाद चौथे चरण में जिला स्तर पर इसका आयोजन 27 अगस्त से 04 सितंबर तक, पांचवे चरण में संभाग स्तर पर 10 सितंबर से 20 सितंबर तक और अंतिम में राज्य स्तर स्पर्धाएं आयोजित होंगी। जिसका आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा। छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दलीय व एकल दो श्रेणी में आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण

0

सुकमा| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी और बताया कि दोनों के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों के सामने महिला नक्सली सोमे और उसके पति नंदा ने आत्मसमर्पण कर दिया।उन्होंने बताया कि नक्सली सोमे जगरगुंडा में सक्रिय ‘लोकल ऑपरेशन स्क्वॉड’ (एलओएस) की सदस्य रही तथा नंदा कोंटा में सक्रिय एलओएस का सदस्य था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान ‘नयी सुबह, नयी शुरुआत’ से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।उन्होंने बताया कि इन दोनों के खिलाफ जिले में कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप हैपुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की 21 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की…देखिये पूरी सूची

0

रायपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को अभी लगभग 3 महीने का समय बाकी है लेकिन भाजपा ने आज अपने 21 विधानसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

देखिये पूरी लिस्ट

 

गोल्ड ज्वैलरी लगातार हो रही सस्ती, अभी कर लें खरीदारी, चेक करें आज कितना गिरा भाव

0

 

सोने की ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. गोल्ड की कीमतों (Gold Price) में लगातार गिरावट आ रही है. इस हफ्ते की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना सस्ता हो गया है. गोल्ड का भाव आज 58500 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल से भी नीचे फिसल गया है. ग्लोबल मार्केट में आ रही गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिलता है.

कितना गिरा सोने-चांदी का भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 58,449 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी भी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 69714 रुपये प्रति किलो ग्राम के लेवल पर है.

ग्लोबल मार्केट में क्या है गोल्ड का हाल?

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से नरमी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर गोल्ड 1922 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा चांदी भी हल्की गिरावट के साथ में 22.5 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

22 कैरेट गोल्ड का भाव

22 कैरेट गोल्ड की बात की जाए तो दिल्ली में इसका भाव 54,250 रुपये, मुंबई में 54,100 रुपये, कोलकाता में 54,100 रुपये, लखनऊ में 54,250 रुपये, बैंगलोर में 54,100 रुपये, जयपुर में 54,250 रुपये, पटना में 54,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है.

24 कैरेट गोल्ड का भाव कितना है?

इसके अलावा 24 कैरेट गोल्ड का भाव दिल्ली में 59,170 रुपये, 59,020 रुपये, 59,020 रुपये और लखनऊ में 59,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है.

खरीदारी से पहले चेक कर लें ये बात

अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें. सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्‍योरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.