Home Blog Page 860

Wings ने लॉन्च किया स्टाइलिश Earbuds, एक बार चार्ज करने पर चलेंगा 50 घंटे, जानिए कीमत

0

Flobuds 100 ईयरबड्स को लॉन्च किया है। ईयरबड्स के केस में एक डिजिटल बैटरी डिस्प्ले है, जो देखने में आकर्षक अनुभव प्रदान करता है और एक नज़र में आपके ईयरबड्स के बैटरी लेवल के बारे में बताता है। ईयरबड ब्लूटूथ v5.3 से लैस हैं और AAC कोडेक को सपोर्ट करते हैं।

Flobuds 100 में 13 मिमी हाई-फ़िडेलिटी ड्राइवर हैं और यह कुल 50 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है, जिसमें एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे का ईयरबड्स प्लेटाइम भी शामिल है। इसमें टाइप-सी चार्जिंग की भी सुविधा है। इसके अलावा, ईयरबड स्मार्ट ईएनसी (पर्यावरण शोर रद्दीकरण) तकनीक के साथ आते हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए, ईयरबड्स एक समर्पित गेमिंग मोड के साथ 40ms तक की लेटेंसी प्रदान करते हैं।

Wings Flobuds 100 ईयरबड्स की कीमत

ये खास बड्स 899 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस की कीमत पर उपलब्ध हैं। यह बड्स तीन रंगों में आते हैं: नीला, काला और सफेद। ये बड्स आज से Amazon.in और आधिकारिक ब्रांड वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Wings Flobuds 100 ईयरबड्स के क्विक स्पेसिफिकेशन

डिजिटल बैटरी डिस्प्ले के साथ डिज़ाइन किया गया केस
13 मिमी हाई फिडेलिटी ड्राइवर
स्मार्ट ईएनसी
40ms अल्ट्रा लो लेटेंसी के साथ अलग से गेम मोड
टच कंट्रोल
बैटरी: 50 घंटे तक; ईयरबड्स के साथ 10 घंटे तक
टाइप-सी चार्जिंग
IPX5 पानी और पसीना प्रतिरोध
1 साल की वारंटी

रायगढ़: सब स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

0

रायगढ़। आज दिनांक 18/08/2023 के सुबह थाना कोतवाली में सोनिया नगर सब स्टेशन के पास रेल्वे ट्रैक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे पड़े हाने की सूचना प्राप्त हुआ । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा थाने से सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह स्टाफ मौके के लिये रवाना किया गया ।

मौके पर पहुंचे स्टाफ को अप और डाउन रेलवे लाइन के बीच अज्ञात मृतक की उम्र करीब 50-55 साल का शव पड़ा मिला। कोतवाली स्टाफ द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही दौरान घटनास्थल एवं शव का निरीक्षण किया गया । मृतक आसमानी रंग का टी-शर्ट और कत्था रंग का पैंट पहने हुये है, जिसके पास किसी प्रकार का पहचान पत्र (आईडी) नहीं मिला है, आसपास के लोग से मृतक के संबंध में पूछताछ किये जाने पर किसी ने मृतक को नहीं पहचाना । पंचनामा कार्यवाही बाद कोतवाली पुलिस द्वारा शव को केजीएच के मच्युरी में रखवाया गया है । थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक के वारिसानों की पतासाजी कर रही है, मृतक के फोटोग्राफ्स कई व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर मृतक के संबंध में जानकारी देने कोतवाली पुलिस रायगढ़ के द्वारा अपील किया गया है ।

Alia Bhatt: एल्विश यादव को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, लोग बोले- ‘पहले असलियत तो जान लो उसकी’

0

Alia Bhatt Trolled For Supporting Elvish Yadav: आलिया भट्ट को एल्विश यादव को सपोर्ट करना भारी पड़ गया। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव चर्चा में बने हुए हैं। शो में उन्हें फैंस ने जबरदस्त वोटिंग कर विनर बना दिया। आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन किया। जहां फैंस ने एक्ट्रेस से कई सवाल पूछे। जिनमें एक सवाल एल्विश यादव से जुड़ा हुआ था। एक्ट्रेस से यूजर ने कहा- “एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए।” आलिया भट्ट ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा, “सिस्टम” और कई सारी रेड हार्ट इमोजी बनाई।

आलिया ने किया एल्विश को सपोर्ट

आलिया भट्ट का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्ट्रेस की ट्रोलिंग शुरू हो गई। लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वो एक बड़ी सेलिब्रिटी हैं। ऐसे में किसी को सपोर्ट करने से पहले उसके बारे में थोड़ा जान लें।

एल्विश यादव को बताया मिसोजिनिस्ट

एल्विश यादव के लिए आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर सबसे ज्यादा रिएक्शन रेडिट पर देखने को मिले। एक्ट्रेस के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, “वो एक जाना-माना मिसोजिनिस्ट भी है, जो महिलाओं को परेशान करने और जर्नलिस्ट को धमकाने के लिए जाना जाता है।”

आलिया पर उठे सवाल

एक अन्य यूजर ने कहा, “आलिया एक एडल्ट हैं और उनके पास एजेंसी है। चाहे वो बिना जांच पड़ताल किए इस शख्स को चर्चा पाने के लिए सपोर्ट कर रही हो या फिर जानबूझकर एक मिसोजिनिस्ट को सपोर्ट कर रही हो, दोनों ही सही नहीं है।”

बिना जाने सपोर्ट करने पर हुई ट्रोलिंग

आलिया भट्ट के सपोर्ट में उतरे फैंस को फटकार लगाते हुए एक यूजर ने कहा, “जो लोग उनका बचाव कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें कैसे पता चलेगा कि वह मिसोजिनिस्ट है। अगर आप उनके बारे में नहीं जानते हैं, तो क्या आपको पब्लिक में ऐसे लोगों का समर्थन करने से बचना नहीं चाहिए? वो एक सेलिब्रिटी हैं, आपको पता होना चाहिए कि आप किसका सपोर्ट कर रहे हैं।”

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 11 नए जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इसका आदेश आज AICC ने जारी किया है. राजनांदगांव में भागवत साहू, बस्तर में सुशील मौर्य, कवर्धा में होरी राम साहू को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सक्ति में त्रिलोक चंद जयसवाल, मनेन्द्रगढ़ में अशोक श्रीवास्तव, मोहला-मानपुर में अनिल मानिकपुरी, कोरिया में प्रदीप गुप्ता, पेंड्रा-मरवाही में उत्तम वासुदेव, खैरागढ़ में गजेंद्र ठाकरे, नारायणपुर में रजनु नेताम को जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं.

देखें लिस्ट –

अवैध खनन व परिवहन के मामले मे प्रशासन ने की कार्यवाही, गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 9 वाहन जप्त

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज जाँच दल द्वारा जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तनौद (नवागांव) का आज औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गौण खनिज रेत व मिट्टी (ईट) का अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए पाये जाने पर 9 वाहनों पर कार्यवाही किया गया।

प्रभारी खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 02 वाहनों तथा अवैध परिवहन कर रहे 7 वाहनों को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उन्होंने बताया कि खनिज मय वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। ग्राम तनौद ( नवागांव), तहसील पामगढ़ में मौके पर 02 स्थानों पर खनिज रेत मात्रा लगभग 1500 घन मी. का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। उपरोक्त प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलो द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा हैै। दल में तहसीलदार शिवरीनारायण, नायब तहसीलदार शिवरीनारायण, खनिज निरीक्षक श्री उत्तम प्रसाद खुटे, खनिज सर्वेयर एवं दल प्रभारी पी0डी0 जाडे शामिल थे।

सहकारी समिति की सदस्यता सूची पर दावा आपत्ति 30 तक

0

बिलासपुर| मस्तूरी विकासखण्ड के भू विस्थापित मजदूर किसान सहकारी समिति मर्या. जांजी की सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन जारी कर दिया गया है। जिसका अवलोकन सोसाइटी कार्यालय के नोटिस बोर्ड, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें बिलासपुर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या0 शाखा सीपत के सूचना पटल पर किया जा सकता है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 23 अगस्त तक लिखित में सोसाइटी कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते है। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कर सदस्यता सूची का अंतिम प्रकाशन 24 अगस्त को किया जाएगा

हिमाचल में आई भीषण प्राकृतिक विपदा, छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

0

रायपुर| देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

ब्रेकिंग : BEO लोकपाल जोगी सहित 6 कर्मचारी सस्पेंड, लगे थे ये आरोप

0

बिलासपुर। जिले में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। तखतपुर BEO लोकपाल जोगी सहित 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि वित्तीय गड़बड़ी और घोटाले के आरोप में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आया था। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने जांच की। जांच में पता चला कि 23 लाख रुपए का वित्तीय घोटाला हुआ है। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

लाईवलीहुड कॉलेज में मतदाता जागरूकता हेतु नवविवाहिता वधुओं का हुआ सम्मान समारोह।

0

स्वीप गतिविधि के तहत नवविवाहिताओं को मतदान के लिए दिलाई गई शपथ।

हाथों में मेहंदी लगाकर तथा रंगोली बनाकर दिया मतदान जागरूकता का संदेश।

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप की उपस्थिति में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लाईवलीहुड कॉलेज में मतदाता जागरूकता हेतु नवविवाहिता वधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नव विवाहिताओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर तथा रंगोली बनाकर स्वीप अभियान, वोट डालने आदि का जागरूकता संदेश दिया। इस अवसर पर सीईओ ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने नए मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र बनाने के लिए प्रेरित किया तथा उन्होंने मतदान के अधिकार की महत्ता बताई, साथ ही नवविवाहिताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मतदान के अधिकार का उद्देश्य लिंग, जातिभेद से ऊपर उठकर समानता लाना भी है।
सीईओ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का उपयोग किया जाना बहुत जरूरी होता है। निर्वाचन में एक-एक मत का महत्व होता है। हमें अपने मत का उपयोग अवश्य करना चाहिए। जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने सभी मतदाताओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि मतदाता की सक्रिय भागीदारी से देश का लोकतंत्र मजबूत एवं स्थायी बनता है। आप सभी अच्छे मतदाता का परिचय देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। साथ ही किसी भय, प्रलोभन, लालच या बहकावे में आकर मतदान नहीं करें। श्री विश्वदीप ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने, स्थानांतरित करवाने हेतु उपयोग में आने वाले आवेदन फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 की उपयोगिता बताई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार उपस्थित थे।

स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबंध जिला अस्पताल में शुरू हुआ कैंसर रोग-रेडियोथेरपी विभाग।

0

कैंसर के मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डे-केयर कीमोथेरेपी की सुविधा।

 

कोरबा – कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी एवं अधिष्ठाता डॉ. अविनाश मेश्राम के प्रयास से जिले में कैंसर के ईलाज की सुविधा प्रारंभ हो गई है। जिले के स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबंध अस्पताल के ट्रामा सेंटर बिल्डिंग में प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक कैंसर रोग- रेडियोथेरेपी विभाग की डे-केयर कीमोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। जिससे जिले के कैंसर रोगियों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब जिला चिकित्सालय कोरबा में ही कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग तथा डे केयर कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी।
सीएमएचओ डॉ. केसरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसके पूर्व जिले के किसी भी अस्पताल में कैंसर रोगियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। कैंसर रोगियों के ईलाज हेतु विभाग में डॉ पी. पाणिग्रही (एम.एस.), डॉ. सोनू कुमार साहू (जे.आर.) तथा डॉ. माधवी महत (जे.आर.) की नियुक्ति की गई है। इससे कैंसर रोगियों का कोरबा जिले में ही इलाज हो सकेगा और उन्हें मानसिक और शारीरिक परेशानी के साथ आर्थिक रूप से राहत मिलेगी।
कैंसर का इलाज न सिर्फ शारीरिक रूप से परेशान करने वाला होता है बल्कि आर्थिक रूप से भी परिवार को कष्ट देता है। कैंसर के मरीज का बाहर किसी चिकित्सालय में इलाज हेतु कीमोथेरेपी की आवश्यकता होती है जिसकी एक डोज पर 5 से 26 हजार रूपये खर्च आता है। साथ ही ईलाज के दौरान दी जाने वाली दवाई और आने-जाने का खर्च अतिरिक्त रूप से मरीज को वहन करना पड़ता है। एक मरीज को कीमो का 6 से 7 डोज दिया जाता है। इससे मरीज को बहुत अधिक आर्थिक बोझ सहना पड़ता है। स्व बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबंध अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कैंसर रोग-रेडियोथेरेपी विभाग की डे-केयर कीमोथेरेपी की सुविधा प्रारंभ होने से मरीजों को उक्त खर्चों से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा एवं उनकी आर्थिक बचत होगी। कैंसर यूनिट में कैंसर रोग की स्क्रनिंग के साथ साथ-साथ कीमोथेरेपी की सुविधा तथा इसके साथ इससे संबंधित अन्य दवाईयों भी निःशुल्क दी जायेगी।
डॉ. केशरी ने कैंसर के लक्षण की पहचान के संबंध में बताया कि इसका लक्षण बहुत विविधतापूर्ण हो सकता है। उन्होंने बताया कि कैंसर का लक्षण हो सकता कि वे बिल्कुल ना पाए जाए। इसी प्रकार कुछ मरीजों में असमान्य गाँठे, समझ ना आने वाला बुखार रात में पसीना आना या अनजाने में वजन में हुई वृद्धि या कमी, पाचन संबंधी समस्या कब्ज या दस्त होना, आवाज बदल जाना, लिम्फ नोड्स में सूजन, त्वचा के रंग में बदलाव इसके लक्षण में शामिल हैं। ऐसे लक्षणों वाले मरीज स्व बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सबंध अस्पताल कोरबा के ट्रामा सेंटर बिल्डिंग, प्रथम तल में प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक में कैंसर रोग-रेडियोथेरेपी विभाग की डे-केयर में इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।