Home Blog Page 859

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर करना सुनिश्चित करें,लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया।

0

नगरीय प्रशासन मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक।

निर्माण कार्यों की प्रगति से असंतुष्ट आरईएस और डीईओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश।

कोरबा – नगरीय प्रशासन एवं श्रम तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्माण से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की बात कही। उन्होंने जिले में स्कूलों से सम्बंधित कार्यों में प्रगति नहीं दिखने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री एंटोनी तिर्की और जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ डहरिया ने नगरीय प्रशासन अंतर्गत अधोसंरचना, प्रधानमंत्री आवास, मोबाइल मेडिकल यूनिट, राजीव आश्रय आवास की जानकारी ली। उन्होंने निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि अधोसंरचना अंतर्गत कार्यों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने निगम अंतर्गत खम्बे और लाइट, सामुदायिक भवन, दुकान निर्माण तथा जमीन आबंटन और आधिपत्य, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, सफाई व्यवस्था, पेयजल, ओडीएफ की समीक्षा की। मंत्री डॉ डहरिया ने 15वें वित्त अंतर्गत उपलब्ध राशि और प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकृति के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, संगठित और असंगठित कर्मकारों के संचालित योजनाओं की समीक्षा की और सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुँचा कर उन्हें लाभान्वित करें। उन्होंने पंजीयन की स्थिति और मोबाइल नम्बर दर्ज करने में आ रही समस्याओं को भी निराकरण के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण करें अधिकारी

मंत्री डॉ डहरिया ने जिले में शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों में शिक्षकों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि विद्यार्थियों के दर्ज संख्या के आधार पर पर्याप्त शिक्षक हो, यह सुनिश्चित किया जाए। आदिवासी क्षेत्र में शिक्षक की कमी को पूरा करने के साथ अध्यापन व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित हो। उन्होंने स्कूल सहित अन्य संस्थाओं के छोटे-छोटे निर्माण कार्यों की प्रगति के लिए निरंतर निरीक्षण के निर्देश देते हुए समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की भी समीक्षा की और घरों तक पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य पूर्ण होने के पश्चात भी पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाने वाले स्थानों पर जाँच के निर्देश दिए। मंत्री ने जिले में खाद्य विभाग अंतर्गत राशनकार्ड, उपलब्ध खाद्यान्न, राजस्व विभाग अंतर्गत लंबित प्रकरणों, वन अधिकार पट्टे के वितरण की समीक्षा की और समय पर पूर्ण करने के साथ आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में राजस्व, आपदा प्रबंधन, पंजीयन,पुनर्वास एवं स्टाम्प(वाणिज्यिक कर) मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक पाली तानाखार श्री मोहित राम, रामपुर विधायक श्री ननकीराम कँवर, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, निशांत कुमार, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, मंत्री के विशेष सहायक श्री राजेश पात्रे, ओएसडी श्री लिंग राज सिदार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

जीजा ने साली का बनाया अश्लील Video, फिर लगातार करता था रेप, जानिए पूरा मामला

0

आगरा. फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी साली का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. इसके बाद इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डराना धमकाना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए. फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा. साली के सब्र का बांध टूटा तो उसने पुलिस से शिकायत की है.

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने जीजा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा घनश्याम को पकड़ कर जेल भेजा है. पीड़िता का आरोप है कि बहन की शादी के बाद वो अपने पूरे परिवार के साथ जीजा के घर रह रही थी. यही उसकी एक गलती थी. एक दिन जीजा ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और फिर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी सात साल पूर्व हुई थी. तभी से ससुराल के लोग उसके साथ ही रह रहे हैं. तीन माह पूर्व साली से संबंधों के कारण ही पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी थी. तब बेटे के नाम खेत और बेटी के नाम दो लाख रुपए जमा कराए थे. तभी ससुराल के लोगों को अलग रहने के लिए कहा था, लेकिन वह अलग नहीं रह रहे थे.

Interest बदलने पर देना होगा फिक्स्ड रेट में स्वीच करने का ऑप्शन

0

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बैंकों और अन्य ऋणदाताओं से व्यक्तिगत उधारकर्ताओं को ब्याज दरों के रीसेट के समय एक निश्चित दर पर स्विच करने का विकल्प प्रदान करने के लिए कहा है। एक निश्चित ब्याज दर व्यवस्था में, लोन पर ब्याज दर पूरे कार्यकाल के दौरान समान रहती है, इस प्रकार ईएमआई समान रहती है। हालांकि, फ्लोटिंग ब्याज दर प्रणाली के तहत पूरे टेन्योर के दौरान आरबीआई के रेपो रेट संशोधन के आधार पर लोन पर ब्याज दरें बदलती रहती हैं, जिससे ईएमआई में बदलाव होता है। क्या है पूरी खबर, आइए जान लेते हैं।

RBI ने उचित पॉलिसी फ्रेमवर्क तैयार करने को कहा
RBI द्वारा दी गई एक अधिसूचना में, ईएमआई-आधारित फ्लोटिंग रेट पर्सनल लोन के संबंध में कहा गया है कि बढ़ती ब्याज दरों के मद्देनजर, उचित संचार और/या सहमति के बिना लोन अवधि बढ़ाने और/या ईएमआई राशि में वृद्धि से संबंधित कई उपभोक्ता शिकायतें हैं। इन चिंताओं को दूर करने के लिए, आरबीआई ने अपने द्वारा विनियमित संस्थाओं से एक उचित नीति ढांचा (Policy Framework) तैयार करने को कहा है।

उधारकर्ताओं को तुरंत मिलेगी सूचना
RBI ने कहा कि मंजूरी के समय, आरईएस उधारकर्ताओं को लोन पर बेंचमार्क ब्याज दर में बदलाव के संभावित प्रभाव के बारे में स्पष्ट रूप से सूचित करेगा, जिससे ईएमआई और/या अवधि या दोनों में बदलाव होगा। इसके बाद, उपरोक्त के कारण ईएमआई/अवधि या दोनों में किसी भी वृद्धि के बारे में उधारकर्ता को उचित चैनलों के माध्यम से तुरंत सूचित किया जाएगा।इसमें आगे कहा गया है कि ब्याज दरों के रीसेट के समय, विनियमित संस्थाओं (आरई) को उधारकर्ताओं को उनकी बोर्ड-अनुमोदित नीति के अनुसार एक निश्चित दर पर स्विच करने का विकल्प प्रदान करना चाहिए।

आरबीआई ने दिए ये निर्देष
आरबीआई ने कहा कि पॉलिसी में यह निर्दिष्ट होना चाहिए कि उधारकर्ता को लोन की अवधि के दौरान कितनी बार स्विच करने की अनुमति दी जाएगी। उधारकर्ताओं को ईएमआई में वृद्धि या अवधि बढ़ाने या दोनों विकल्पों के संयोजन का विकल्प चुनने का विकल्प भी दिया जाना चाहिए। उन्हें ऋण की अवधि के दौरान किसी भी समय, आंशिक या पूर्ण रूप से पूर्व भुगतान करने का विकल्प भी दिया जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा, मंत्री अकबर बनाए गए चेयरमैन

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में 23 सदस्यों की घोषणा की है. इसमें मंत्री अकबर को चेयरमैन बनाया गया है.

देखिए लिस्ट

  1. मो. अकबर- सभापति
  2. रविंदर चौबे
  3. डॉ. शिव कुमार डहरिया
  4. अमरजीत भगत
  5. उमेश पटेल
  6. डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम
  7. धनेन्द्र साहू
  8. फूलो देवी नेताम,
  9. शैलेश पांडे
  10. अरुण वोरा
  11. शिशुपाल सोरी
  12. द्वारिकाधीश यादव
  13. कुंवर सिंह निषाद
  14. राजेश तिवारी
  15. चुन्नी लाल साहू
  16. इदरीश गांधी
  17. हेमा देशमुख
  18. अटल श्रीवास्तव
  19. अजय तिर्की
  20. राजेंद्र जग्गी
  21. वाणी राव
  22. शेष राज हरबंस
  23. आकाश शर्मा

चुनाव प्रबंधन समिति

  1. डॉ. शिव कुमार डहरिया- अध्यक्ष
  2. रामगोपाल अग्रवाल- संयोजक
  3. अरुण सिंघानिया
  4. राजेश तिवारी
  5. गिरीश देवांगन
  6. मलकियत सिंह गैदु
  7. गजराज पगारिया

Wings ने लॉन्च किया स्टाइलिश Earbuds, एक बार चार्ज करने पर चलेंगा 50 घंटे, जानिए कीमत

0

Flobuds 100 ईयरबड्स को लॉन्च किया है। ईयरबड्स के केस में एक डिजिटल बैटरी डिस्प्ले है, जो देखने में आकर्षक अनुभव प्रदान करता है और एक नज़र में आपके ईयरबड्स के बैटरी लेवल के बारे में बताता है। ईयरबड ब्लूटूथ v5.3 से लैस हैं और AAC कोडेक को सपोर्ट करते हैं।

Flobuds 100 में 13 मिमी हाई-फ़िडेलिटी ड्राइवर हैं और यह कुल 50 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है, जिसमें एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे का ईयरबड्स प्लेटाइम भी शामिल है। इसमें टाइप-सी चार्जिंग की भी सुविधा है। इसके अलावा, ईयरबड स्मार्ट ईएनसी (पर्यावरण शोर रद्दीकरण) तकनीक के साथ आते हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए, ईयरबड्स एक समर्पित गेमिंग मोड के साथ 40ms तक की लेटेंसी प्रदान करते हैं।

Wings Flobuds 100 ईयरबड्स की कीमत

ये खास बड्स 899 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस की कीमत पर उपलब्ध हैं। यह बड्स तीन रंगों में आते हैं: नीला, काला और सफेद। ये बड्स आज से Amazon.in और आधिकारिक ब्रांड वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Wings Flobuds 100 ईयरबड्स के क्विक स्पेसिफिकेशन

डिजिटल बैटरी डिस्प्ले के साथ डिज़ाइन किया गया केस
13 मिमी हाई फिडेलिटी ड्राइवर
स्मार्ट ईएनसी
40ms अल्ट्रा लो लेटेंसी के साथ अलग से गेम मोड
टच कंट्रोल
बैटरी: 50 घंटे तक; ईयरबड्स के साथ 10 घंटे तक
टाइप-सी चार्जिंग
IPX5 पानी और पसीना प्रतिरोध
1 साल की वारंटी

रायगढ़: सब स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

0

रायगढ़। आज दिनांक 18/08/2023 के सुबह थाना कोतवाली में सोनिया नगर सब स्टेशन के पास रेल्वे ट्रैक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे पड़े हाने की सूचना प्राप्त हुआ । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा थाने से सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह स्टाफ मौके के लिये रवाना किया गया ।

मौके पर पहुंचे स्टाफ को अप और डाउन रेलवे लाइन के बीच अज्ञात मृतक की उम्र करीब 50-55 साल का शव पड़ा मिला। कोतवाली स्टाफ द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही दौरान घटनास्थल एवं शव का निरीक्षण किया गया । मृतक आसमानी रंग का टी-शर्ट और कत्था रंग का पैंट पहने हुये है, जिसके पास किसी प्रकार का पहचान पत्र (आईडी) नहीं मिला है, आसपास के लोग से मृतक के संबंध में पूछताछ किये जाने पर किसी ने मृतक को नहीं पहचाना । पंचनामा कार्यवाही बाद कोतवाली पुलिस द्वारा शव को केजीएच के मच्युरी में रखवाया गया है । थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक के वारिसानों की पतासाजी कर रही है, मृतक के फोटोग्राफ्स कई व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर मृतक के संबंध में जानकारी देने कोतवाली पुलिस रायगढ़ के द्वारा अपील किया गया है ।

Alia Bhatt: एल्विश यादव को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, लोग बोले- ‘पहले असलियत तो जान लो उसकी’

0

Alia Bhatt Trolled For Supporting Elvish Yadav: आलिया भट्ट को एल्विश यादव को सपोर्ट करना भारी पड़ गया। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव चर्चा में बने हुए हैं। शो में उन्हें फैंस ने जबरदस्त वोटिंग कर विनर बना दिया। आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन किया। जहां फैंस ने एक्ट्रेस से कई सवाल पूछे। जिनमें एक सवाल एल्विश यादव से जुड़ा हुआ था। एक्ट्रेस से यूजर ने कहा- “एल्विश यादव के बारे में कुछ हो जाए।” आलिया भट्ट ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा, “सिस्टम” और कई सारी रेड हार्ट इमोजी बनाई।

आलिया ने किया एल्विश को सपोर्ट

आलिया भट्ट का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्ट्रेस की ट्रोलिंग शुरू हो गई। लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वो एक बड़ी सेलिब्रिटी हैं। ऐसे में किसी को सपोर्ट करने से पहले उसके बारे में थोड़ा जान लें।

एल्विश यादव को बताया मिसोजिनिस्ट

एल्विश यादव के लिए आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर सबसे ज्यादा रिएक्शन रेडिट पर देखने को मिले। एक्ट्रेस के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, “वो एक जाना-माना मिसोजिनिस्ट भी है, जो महिलाओं को परेशान करने और जर्नलिस्ट को धमकाने के लिए जाना जाता है।”

आलिया पर उठे सवाल

एक अन्य यूजर ने कहा, “आलिया एक एडल्ट हैं और उनके पास एजेंसी है। चाहे वो बिना जांच पड़ताल किए इस शख्स को चर्चा पाने के लिए सपोर्ट कर रही हो या फिर जानबूझकर एक मिसोजिनिस्ट को सपोर्ट कर रही हो, दोनों ही सही नहीं है।”

बिना जाने सपोर्ट करने पर हुई ट्रोलिंग

आलिया भट्ट के सपोर्ट में उतरे फैंस को फटकार लगाते हुए एक यूजर ने कहा, “जो लोग उनका बचाव कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें कैसे पता चलेगा कि वह मिसोजिनिस्ट है। अगर आप उनके बारे में नहीं जानते हैं, तो क्या आपको पब्लिक में ऐसे लोगों का समर्थन करने से बचना नहीं चाहिए? वो एक सेलिब्रिटी हैं, आपको पता होना चाहिए कि आप किसका सपोर्ट कर रहे हैं।”

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 11 नए जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इसका आदेश आज AICC ने जारी किया है. राजनांदगांव में भागवत साहू, बस्तर में सुशील मौर्य, कवर्धा में होरी राम साहू को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सक्ति में त्रिलोक चंद जयसवाल, मनेन्द्रगढ़ में अशोक श्रीवास्तव, मोहला-मानपुर में अनिल मानिकपुरी, कोरिया में प्रदीप गुप्ता, पेंड्रा-मरवाही में उत्तम वासुदेव, खैरागढ़ में गजेंद्र ठाकरे, नारायणपुर में रजनु नेताम को जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं.

देखें लिस्ट –

अवैध खनन व परिवहन के मामले मे प्रशासन ने की कार्यवाही, गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 9 वाहन जप्त

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज जाँच दल द्वारा जिले के पामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तनौद (नवागांव) का आज औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गौण खनिज रेत व मिट्टी (ईट) का अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए पाये जाने पर 9 वाहनों पर कार्यवाही किया गया।

प्रभारी खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 02 वाहनों तथा अवैध परिवहन कर रहे 7 वाहनों को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उन्होंने बताया कि खनिज मय वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। ग्राम तनौद ( नवागांव), तहसील पामगढ़ में मौके पर 02 स्थानों पर खनिज रेत मात्रा लगभग 1500 घन मी. का अवैध भण्डारण किया जाना पाया गया। उपरोक्त प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर ने अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलो द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा हैै। दल में तहसीलदार शिवरीनारायण, नायब तहसीलदार शिवरीनारायण, खनिज निरीक्षक श्री उत्तम प्रसाद खुटे, खनिज सर्वेयर एवं दल प्रभारी पी0डी0 जाडे शामिल थे।

सहकारी समिति की सदस्यता सूची पर दावा आपत्ति 30 तक

0

बिलासपुर| मस्तूरी विकासखण्ड के भू विस्थापित मजदूर किसान सहकारी समिति मर्या. जांजी की सदस्यता सूची का प्रथम प्रकाशन जारी कर दिया गया है। जिसका अवलोकन सोसाइटी कार्यालय के नोटिस बोर्ड, उप पंजीयक सहकारी संस्थायें बिलासपुर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या0 शाखा सीपत के सूचना पटल पर किया जा सकता है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 23 अगस्त तक लिखित में सोसाइटी कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते है। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कर सदस्यता सूची का अंतिम प्रकाशन 24 अगस्त को किया जाएगा