Home Blog Page 858

*चीफ़ जस्टिस श्री रमेश सिन्हा ने किया बाल संप्रेक्षण गृह व किशोर न्याय बोर्ड भवन का निरीक्षण*

0

*भवनों की नियमित साफ सफाई एवम् देखरेख करने दिए निर्देश*

*श्री सिन्हा ने जिला प्रशासन की ओर से बालिका को दिए लैपटॉप*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने आज शहर के नूतन चौक स्थित किशोर न्याय बोर्ड, ऑब्जरवेशन होम प्लेस ऑफ सेफ्टी एवम् बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया गया। वहां पर उन्होंने प्रत्येक कक्ष का बारी-बारी से निरीक्षण किया एवं उचित साफ-सफाई नहीं होने से नाराजगी जाहिर की। बिल्डिंग की दीवालों में सीपेज एवं छत से पानी टपकते हुए पाया गया। वहां उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी लगभग सन् 1985 में बनी हुई है। इसके संबंध में उचित सुधार कार्य करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। न्यायमूर्ति ने रसोई घर का निरीक्षण भी किया। वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं निगम कमिश्नर श्री कुनाल दुदावत ने मुख्य न्यायाधिपति को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द उचित मरम्मत का कार्य उनके द्वारा करा लिया जायेगा।


मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा के द्वारा वहां उपस्थित बच्चों से चर्चा कर उनकी समस्या जानने का प्रयास भी किया गया एवं उनको मिलने वाली चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली गई। वहां पर उपस्थित अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि कम्पाउण्डर की ड्यूटी प्रतिदिन की है। परंतु चिकित्सक सप्ताह में एक बार ही आते हैं। मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा चिकित्सक को प्रतिदिन 1 से 2 घंटे उपस्थित रहना सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा चिल्ड्रन सेफ्टी होम एवं स्पेशल होम का भी निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री उमाशंकर गुप्ता ने जानकारी दी कि ऑब्जरवेशन होम में 35 बच्चे, प्लेस ऑफ सेफ्टी में 9 बच्चे एवं स्पेशल होम में 6 बच्चे निवासरत हैं। निरीक्षण के दौरान चिल्ड्रन

सेफ्टी होम एवं स्पेशल होम में अच्छी आधारभूत संरचना एवं समुचित साफ-सफाई पायी गई। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी ही साफ-सफाई, ऑब्जरवेशन होम में भी होनी चाहिए। इसके बाद मुख्य न्यायाधिपति ने शासकीय बालिका गृह का भी निरीक्षण किया। बालिका गृह के अधीक्षक श्रीमती ज्योति तिवारी के द्वारा बताया गया कि यहां वर्तमान में 34 बालिकाएं रहती हैं। उनके पढ़ाई-लिखाई के संबंध में मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा उपस्थित बच्चों से पूछताछ की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की पहल पर न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के हाथों से वहां उपस्थित एक छोटी बालिका को लैपटॉप भी प्रदान किया गया। जिस पर बच्चों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।


मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा जी द्वारा अधिकारियों को भवन को व्यवस्थित रखने के लिए भी निर्देशित किया।उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड का भी निरीक्षण किया, जिसमें उचित इन्फास्ट्रक्चर का अभाव पाया गया एवं संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र सुधार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। चीफ़ जस्टिस के औचक निरीक्षण के समय कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविंद कुमार वर्मा, जिला न्यायाधीश श्री अशोक कुमार साह, एडीजे स्मिता रत्नावत, जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुश्री राजेश्वरी सूर्यवंशी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी उमाशंकर गुप्ता एवं एडिशनल रजिस्ट्रार-कम- पी.पी.एस. श्री एम. व्ही. एल. एन. सुब्रमन्यम उपस्थित थे।

*स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला*

0

*मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश*
*स्वीप के अंतर्गत स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित*

 

आशीष कश्यप बिलासपुर,/आगामी विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी बालक बालिकाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री संजीव झा के

निर्देशानुसार डीईओ श्री डीके कौशिक के मार्गदर्शन में आज जिले में संचालित 18 अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के साथ-साथ सभी 31 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में मानव श्रृंखला एवं मानव आकृति का निर्माण कराया गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय समूह के जिला प्रभारी श्री रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि आज एवम् कल सभी मतदान केंद्रों में 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण

करने वाले छात्र छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है। प्राचार्यों के द्वारा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी बच्चों के नाम चिन्हित कर 2 दिनों में 100% मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में

लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए आज सभी स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में मानव श्रृंखला एवं मानव आकृति का निर्माण कराया गया। घुट्कु, पचपेड़ी सहित कई विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गईं।

*जिला अस्पताल कोरबा से हुई अबोध बालक की चोरी का खुलासा*

0

*➡️72 घंटे के भीतर अस्पताल से चोरी की गई 04 माह के बच्चे को सकुशल पुलिस ने किया बरामद*
*➡️थाना सिविल लाईन रामपुर एवं थाना बालको, सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही*
*आरोपिया :-*
कु. हमीरा पण्डो पिता कुंवर सिंह पण्डो उम्र 23 वर्ष पता- पंडोपारा-लाद चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.)
*थाना सिविल लाईन रामपुर के अप. क. 368 / 2023 धारा 363 भादवि*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमती धीरा बाई यादव पति जावा प्रसाद यादव उम्र 55 वर्ष पता- कुरुडीह थाना उरगा ने थाना सिविल लाईन रामपुर में दिनांक 17.08.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी बेटी श्रीमती अंजू यादव की तबियत खराब होने पर बीते चार दिनों से शासकीय जिला अस्पताल कोरबा में अपने नाबालिक पुत्र उम्र 04 माह के साथ भर्ती किये थे। दिनांक 17.08.2023 को दोपहर करीबन 02.00 बजे से प्रार्थिया की नाती को कोई अज्ञात लड़की किसी को बिना बताये अपने साथ लेकर चली गई है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। स्व बिसाहू दास महंत शासकीय मेडिकल कॉलेज कोरबा से एक 04 माह के बच्चे की चोरी को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू. उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में 03 तीन टीम पहली टीम सिविल लाईन रामपुर, दूसरी टीम थाना बालकोनगर और तीसरी टीम सायबर सेल कोरबा गठित किया गया। टीम के द्वारा जिला अस्पताल में लगे सीसीटीव्ही कैमरा को चेक किया गया। कैमरा में प्रार्थिया के बताये गये हुलिया के अनुसार एक लड़की गुलाबी रंग की ड्रेस पहने हुए जिला अस्पताल कोरबा अंदर जाते हुए तथा कुछ देर बाद एक बच्चे को अपने साथ लेकर अस्पताल से बाहर जाते हुए मेन रोड तक दिखी। उसके पश्चात मेन रोड से बाहर विभिन्नि संस्थानों में लगे हुए कैमरे को देखा गया। आरोपिया लडकी अस्पताल से बाहर एक आटो में बैठकर कोरबा जाते दिखी। गठित टीम के द्वारा जिले के सभी बस व ऑटो के चालकों से बताया कि जिला अस्पताल कोरबा के सामने बताये गए हुलिया के लड़की एवं बच्चे को सीएसईबी चौक के पास छोड़ना बताया। सीएसईबी चौक में लगे सीसीटीव्ही कैमरे को खंगाला गया जिसमें उक्त लडकी बच्चे के साथ ऑटो से उतरकर कटघोरा की ओर जाने वाली बस में चढ़ते हुए दिखी। बस के चालक एवं कंडेक्टर से पूछताछ करने पर चोटिया बस स्टैंड में छोड़ना बताया। तत्काल टीम के द्वारा चोटिया जाकर आसपास के दुकानदारों ठेलों, बस चालकों एवं आसपास के लोगों को फोटो दिखाकर पूछताछ किया गया। जो कोरबी रोड की ओर जाना बताया। पुलिस की तीन टीमों के द्वारा कोरबी क्षेत्र के ग्राम रोदे, उसबोरा, बनिया, खडपड़ीपारा, फूलसर, पोड़ी खुर्द, लाद, पंडोपारा, छिदपारा, सडकपारा, मातिन सिटीपखना जाकर आम लोगों सरपंच, पंच को आरोपिया की फोटो दिखाकर पूछताछ किया गया और गांवों के लड़कों के द्वारा संचालित अलग अलग वाट्सअप ग्रुप में फोटो को वायरल किया गया। जो दिनांक 19.08.2023 को वायरल किये गए फोटो के आधार पर पूछताछ करने पर आम नागरिकों के द्वारा पोड़ी खुर्द में एक लोहार के घर में देखना पता चला। तत्काल पुलिस की टीम घेराबंदी कर नाबालिक बच्चे को बरामद किया गया एवं महिला आरोपी को पकड़ा गया। नाबालिक बच्चे का कोरबी के स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे का प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद बच्चे एवं महिला आरोपी के हमीरा पण्डो पिता कुंवर सिंह पण्डो उम्र 23 वर्ष शाकिन सडकपारा लाद चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.) को लेकर थाना लाया गया। महिला आरोपी से पूछताछ करने पर बच्चे को मोहवश बिना किसी को बताये अपने गोद में लेकर खिलाते हुए ग्राम रोदे (कोरबी) ले जाना और वहां पर अपनी सहेली छोटी के घर में ठहरना बतायी। आरोपिया के विरुद्ध अपराध धारा सबूत पाये जाने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, थाना प्रभारी बालकोनगर निरीक्षक मंजुषा पांडेय, सायबर सेल कोरबा प्रभारी सनत सोनवानी , सउनि राकेश गुप्ता, सउनि दुर्गेश राठौर, सउनि नीलम केरकेट्टा, सउनि सुकलाल सिदार, आर शत्रुहन बंजारे थाना बालको एवं आरक्षक जितेंद्र सोनी, राकेश कर्ष, संदीप भगत, मआर रीतु, साइबर सेल की टीम प्रधान आरक्षक गुनाराम, चंद्रशेखर पांडे,राजेश कवर, आरक्षक प्रशांत सिंह, आलोक, सुशील यादव, रवि चौबे भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर।*

0

*आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 560/2023 धारा-354 (क), 294, 323, 506 भा.द.वि. 8 पोक्सो एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही।*

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़..

कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में नाबालिक पीड़िता की माता के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मेरी पुत्री स्कूल में पड़ती है। कई दिनो से स्कूल नहीं जाने पर मेरे द्वारा पुछने पर बतायी कि आतंक योगी नाम का लड़का मुझे स्कुल जाने तक पीछा करता है। जिस पर आतंक योगी को ऐसा नहीं करने हेतु समझाईस देने पर गंदी गंदी गाली गलीच कर जान से मारने की

धमकी देकर बेईज्जत करने के नियत से छेड़छाड़ किया है। कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 560/2023 धारा 354 (क), 294, 323, 506 भादवि 8 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त मामले की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई, जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपी

के पता तलाश हेतु रवाना किया गया। जिस पर टीम को जल्द ही सफलता प्राप्त हुआ और आरोपी आतंक योगी, उर्फ दुसेननाथ योगी, पिता रमेशनाथ योगी उम्र 20 साल साकिन ग्राम बघरां चौकी पोड़ी थाना बोड़ला हाल शंकर नगर वार्ड नं. 17 कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम छ.ग. को पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। जिसे विधिवत आज दिनांक-19.08.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम से सहायक उप. निरीक्षक उमा बल्ले, म.प्र. आरक्षक 429 मानकुमारी राज, आरक्षक 898 राजेन्द्र चंद्रवंशी, आरक्षक 567 विलकेश कोसरिया, आरक्षक 745 सुनील चन्द्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएमएचओ डॉ मधुलिका सिंह ठाकुर को निलंबित करने की मांग की, पूर्व में चार करोड़ रुपए की आर्थिक अनियमितता मे अब तक नहीं हुआ है एफ आई आर दर्ज,,,,

0

बिलासपुर/मुंगेली = प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएमएचओ के खिलाफ अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग को ज्ञापन दिया है व रायगढ़ सीएमएचओ डॉ मधुलिका सिंह ठाकुर को निलंबित करने की मांग की है, बता दें कि मधुलिका सिंह ने बिलासपुर जिले मे सीएमएचओ के पद पर रहते हुए करोड़ों रुपए की आर्थिक अनियमीतता बरती थी जिसमे आज तक एफ आई आर दर्ज नहीं हो पाया है व संयुक्त संचालक स्वास्थ्य के पद पर रहते हुए भी इन्होंने कई अनियमितता बरती है व इनके खिलाफ अपने

कर्मचारियो से दुर्व्यवहार करने के कई आरोप लगते आए हैं, संघ ने मधुलिका सिंह ठाकुर के द्वारा पद पर रहते हुए पदस्थापना स्थल संशोधन, स्थानांतरण, पोस्टिंग, स्नलग्नीकरण कर घपला करने व स्वयं नाक कान गला रोग विशेषज्ञ बनकर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने का आरोप लगाया है व तत्काल निलंबन कर उच्च स्तरीय जॉच की मांग की है।

जल संसाधन विभाग के 33 अफसरों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

0

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी है। मंत्रालय से जल संसाधन विभाग के 33 अफसरों की नई जगह पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया है। विभाग के विशेष सचिव अनुराग पाण्डेय ने ये आदेश जारी किया है। जारी की गई लिस्ट में ज्यादातर सब इंजीनियर्स का ही ट्रांसफर किया गया है। वहीं कुछ सब डिवीजन ऑफिसर्स और EE को भी बदला गया है।

सीएम अरविन्द केजरीवाल प्रदेश के लोगों को दे रहे है 10 गारंटी!

0

रायपुर: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल आज छत्तीसगढ़ की राजधानी में है। यहाँ वे आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के घोषणाओं का ऐलान कर रहे है। (AAP Ki 10 Guarantee CG Assembly Election 2023) सीएम केजरीवाल के मुताबिक़ वह घोषणा पत्र जारी के करने के बजाये प्रदेश के लोगों को 10 गारंटी दे रहे है। इस गारंटी में बिजली, शिक्षा और सभी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े बड़े ऐलान शामिल है।

केजरीवाल ने कहा की आने वाले चुनाव में अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी सरकार प्रदेश के लोगो के लिए 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में देगी। इसके अलावा बकायादारों का नवम्बर तक बिजली बिल बकाया भी माफ़ किया जाएगा।

अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में रोजगार की गारंटी भी लागू होगी जिसके तहत बेरोजगारों को प्रतिमाह 3000 रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। (AAP Ki 10 Guarantee CG Assembly Election 2023) इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी का ऐलान सीएम केजरीवाल ने किया है।

केजरीवाल की 10 गारंटी

  1. फ्री बिजली की गारंटी- राज्य में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी. इसी के साथ केजरीवाल ने कहा है कि नवंबर तक के सभी बकाया बिल माफ किए जाएंगे और राज्य में 24 घंटे बिजली आएगी.
  2. शिक्षा की गारंटी-केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूलों की बुरी हालत है, इन्हें सुधारा जाएगा और छत्तीसगढ़ वासियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जाएगी.
  3. स्वास्थ्य की गारंटी- छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा केजरीवाल ने किया है. उन्होंने कहा कि यहां के अस्पतालों को भी सुधारा जाएगा. ताकि बड़ी बीमारी के लिए लोग अस्पताल और छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज मोहल्ला क्लीनिक में करवा सकेंगे.
  4. रोजगार की गारंटी- केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ ही सूबे के लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा. अगर रोजगार नहीं मिलता है तो हर महीने तीन हजार रुपए दिए जाएंगे.
  5. महिलाओं को गारंटी- आम आदमी पार्टी प्रमुख ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को गारंटी दी है कि अगर सूबे में उनकी सरकार बनती है तो 18 साल से ऊपर की महिला को हर महीने 1000 रुपए दिए जाएंगे.
  6. तीर्थ की गारंटी- केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली की ही तरह छत्तीसगढ़ के बुजुर्गों को भी तीर्थ यात्रा कराई जाएगी. 12 धार्मिक स्थलों पर उनका आना-जान, रहना-खाना पूरी तरह मुफ्त होगा.
  7. भ्रष्टाचार से मुक्ति की गारंटी- अरविंद केजरीवाल ने सातवीं गारंटी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जाएगी और पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किया जाएगा.
  8. शहीदों को गारंटी- पुलिस या फौज में शहीद होने वाले जवानों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की जाएगी.
  9. संविदा-ठेका प्रथा बंद करने की गारंटी- केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा करते हुए कहा कि सविंदा और ठेका प्रथा को बंद किया जाएगा. संविता कर्मियों और अनियमित कर्मचारियों को रेगुलर और नियमित किया जाएगा.
  10. किसानों-आदिवासियों को गारंटी- केजरीवाल की दसवीं गारंटी किसान और आदिवासी समाज के लोगों के लिए होगी, जिसका ऐलान बाद में किया जाएगा.

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक।

0
File photo
File photo

कोरबा – प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार को ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक प्रस्तुत किया जायेगा इस पुरस्कार के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in पर किया जा सकता है।
बाल पुरस्कार हेतु सामाजिक विज्ञान खेल, साहसी कार्याे, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के द्वारा दिया जाना है पुरस्कार हेतु 6 से उपर एवं 8 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाएं आवेदन कर सकते है। आवेदन से संबधित अन्य जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई शपथ।

0

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ।


कोरबा – पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सद्भावना शपथ ली। राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने सहित हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, खनिज अधिकारी प्रमोद नायक, डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे सहित जिला कार्यलय के विभिन्न विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी की जयन्ती 20 अगस्त को हर वर्ष सद्भावना दिवस पर अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय प्रमुख द्वारा शपथ दिलाई जाती है। चूंकि इस बार 20 अगस्त को रविवार का अवकाश होने के कारण सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आज सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई है।

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शिलाफलकम, पंचप्रण, वसुधा वंदन, ध्वजारोहण जैसे कार्यक्रम हुए आयोजित।

0

कोरबा – मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद एवं ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम स्थापना, पंचप्रण, वसुधा वंदन, ध्वजारोहण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया है कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाए। ग्राम पंचायतों में वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में 75 पौधों का रोपण किया जाए। यह पौधरोपण स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। मनरेगा के तहत निर्मित अमृत सरोवर की मेड़ पर, शासकीय स्कूल-शालाओं के परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के लिए जनपद पंचायत करतला ग्राम पंचायत घटाद्वारी, लबेद, बिरतरई, कुरूडीह आदि ग्राम पंचायतों में पौधरोपण किया गया।


75-75 फलदार, छायादार पौधे- आम, जामुन, कटहल, अमरूद, आंवला, नीम, बरगद, बेल, पीपल आदि का पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के द्वारा पौधों के सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी एवं वीरों की स्मृति में ग्राम पंचायतों में शिलाफलक स्थापित किए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा अमृत सरोवर के समीप शाला परिसर में पंचप्रण की शपथ ली गई। ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के द्वारा मुट्ठी भर मिट्टी या मिट्टी का दीया का लेकर पंचप्रण की शपथ – विकसित भारत का सपना को साकार करना, सभी प्रकार के गुलाम मानसिकता का उन्मूलन करना, अपनी यशस्वी परंपराओं पर गर्व करना एवं उन्हें सुरक्षित रखना, देश की एकता एवं अखंडता पर कार्य करना, देश की और हमारे अटूट कर्तव्यों की पुष्टि करने की शपथ ली गई। शपथ के साथ ही सेल्फी ली गई। स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर स्थल पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों के लिए चित्रकला, रंगोली, पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।