Home Blog Page 856

*“अंको पर रूपये पैसे का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखकर अवैध धन अर्जित करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर तथा पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री एम.बी.पटेल के नेतृत्व पर थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अवैध जुआ सट्टा की कार्यवाही हेतु दिनांक- 25.08.2023 को टीम रवाना किया गया था। कि मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी रूपेश सारथी द्वारा अंको में रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत नामक सट्टा-पट्टी ठाकुर देव चौक रायपुर नाका के पास

लिख रहा है। जिस पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी रूपेश सारथी पिता कुमार सारथी उम्र 24 साल साकिन दर्रीपारा कवर्धा थाना कवर्धा को रंगे हाथ सट्टा लिखते पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक डाट पेन, नगदी रकम 2000/रू पाये जाने से आरोपी रूपेश सारथी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 586/2023 धारा 6 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला अजमानतीय होने से आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरी.एम.बी.पटेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सउनि रूपेन्द्र सिंह, आर. गोपाल ठाकुर, प्रमोद चंद्रवंशी का सराहनीय योगदान रहा है।

मोर रायपुर एप्प को मिला नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड।

0

“इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड-2022“ में भी रायपुर के दो प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान।

नालंदा परिसर को बेस्ट इनोवेशन और बी.पी. पुजारी स्कूल को बेस्ट सोशल आस्पेक्ट अवार्ड।

रायपुर- भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा जिला स्तरीय उत्कृष्ट ई-गवर्नेंस पहल के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार-2023 “स्वर्ण“ रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के ‘मोर रायपुर एप्प’ को प्रदान किया गया है। आज ही आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित स्मार्ट सिटीज़ मिशन के शहरों के लिए आयोजित “इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड-2022“ की घोषणा भी हुई, जिसमें रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा तैयार किए गए ऑक्सी रीडिंग जोन लाइब्रेरी “नालंदा परिसर“ को बेस्ट इनोवेटिव आइडिया अवार्ड मिला है। इस प्रतियोगिता के सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए उत्कृष्ट कार्य की श्रेणी में शाला उन्नयन कार्यक्रम के तहत बी.पी. पुजारी स्कूल के भवन जीर्णोद्धार व अधोसंरचना निर्माण को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान मिला है।

ई-गवर्नेंस पहल के अंतर्गत मोर रायपुर एप्प की प्रणाली को उत्कृष्ट नवाचार माना गया है। इस एप्प के अंतर्गत डिजिटल डोर नंबर, नगर निगम से संबंधित करों के भुगतान, सेवा व शिकायतों के निवारण की प्रणाली तैयार कर नागरिक सेवाओं को हाईटेक करने की दिशा में किए गए पहल को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा उत्कृष्ट मानते हुए ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार’ प्रदान किया गया है।

इसके अलावा आज घोषित “इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड-2022“ के परिणाम में स्मार्ट सिटी रायपुर के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को भी राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इस कांटेस्ट के सामाजिक दृष्टिकोण की श्रेणी में गुजरात के वडोदरा व उत्तर प्रदेश के आगरा शहर के प्रोजेक्ट के बाद रायपुर के बी.पी. पुजारी शाला भवन उन्नयन कार्यक्रम को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा नवाचारों की श्रेणी में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा निर्मित नालंदा परिसर को इनोवेशन अवार्ड से नवाज़ा गया है। इस कैटेगरी में हुगली धारवाड़ व सूरत शहर के प्रोजेक्ट को प्रथम व द्वितीय स्थान मिला है।

*बिना नंबर की गाड़ियों पर यातायात पुलिस ने लिखवाया नंबर*

0

  कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश पर बिना नंबर की गाड़ियों के साथ ही तीन सवारी वाहन चालक और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई किया जा रहा है। आज यातायात पुलिस ने शहर के सिग्नल चौक सहित अन्य चौक में प्वाइंट लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने बिना नंबर लिखे वाहनों पर मौके पर ही नंबर लिखवाया।

उल्लेखनीय है की पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन ने यातायात प्रभारी श्री महेश्वर सिंह द्वारा यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया की यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

*लोगों को किया जा रहा जागरूक*

यातायात प्रभारी महेश्वर सिंह ने बताया कि यातायात विभाग यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। यही कारण है कि शहर में लगातार प्वाइंट लगाकर तीन सवारी वाहन चालक, बिना नंबर की गाड़ियों, नाबालिक द्वारा वाहन चलाए जाने और बिना कागजात के वाहन चलाने वालों को रोककर समझाइश दी जा रही है। इसके अलावा यातायात विभाग की चालानी कार्रवाई भी जारी है।

100 से अधिक गाड़ियों पर लिखवाया गया नंबर

शहर के चौक में प्वाइंट पर करीब 100 से अधिक वाहन ऐसे मिले जिसमें नंबर नहीं लिखा था। इन गाड़ियों पर तत्काल पेंटर बुलवाकर नंबर लिखवाया गया। यातायात विभाग के कर्मचारियों ने वाहन चालकों को बताया कि वाहन में नंबर नहीं लिखे होने पर चालान वसूल किया जाता है। इसलिए बिना नंबर के वाहन न चलाएं। यातायात पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से वाहन का पूरा कागजात साथ रखने, मालवाहक वाहनों में सवारी नहीं बिठाने, वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करने की जानकारी दी।

*चालीस दिवसीय श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव का धूमधाम से आज समापन हुआ*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा*अकलतरा -श्री झूलेलाल सेवा समिति, श्री झूलेलाल महिला सेवा समिति एवं पूज्य सिंधी पंचायत के सयुंक्त तत्वाधान मे आयोजित हो रहे चालीस दिवसीय श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव का धूमधाम से आज समापन हुआ जिस कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुबह 10 बजे श्री वरुण देव पूर्णाहुति हवन महराज श्री श्याम सुंदर दुबे जी द्वारा सम्पन्न कराया गया फिर 11कन्याओ को भोज करवाकर आम भंडारा का आयोजन किया जिसमे नगर वासियो के अलावा विभिन्न राजनीतीक पार्टियों के कार्यकर्ता एवं विधायक सौरभ सिँह, बसपा प्रत्याशी विनोद शर्मा भाजपा पूर्व विधायक प्रत्याशी दिनेश सिँह, आदि शामिल हुए। शाम को

बहराणा साहेब की पूजा के पश्चात शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे चालीस दिवसीय अखंड ज्योत एवं बहराणा साहेब को गाजे बाजे के साथ समाज के युवाओं द्वारा छेज नृत्य एवं सिंधी डांडिया करते हुए पर्री तालाब मे विसर्जन किया गया। इसमें सिंधी समाज के पुरुष, महिलाये युवा युवतियाँ एवं बच्चे भी शामिल हुए।*

*नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्म भरने की तारीख 27 अगस्त तक बढ़ी*

0

एससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश*

*अभ्यर्थी 27 अगस्त को शाम 5 बजे तक ऑनलाईन कर सकेंगे आवेदन* 

बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय और निजी कॉलेजों में वर्ष 2023 शैक्षणिक सत्र में विभिन्न नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। अब इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन ऑनलाईन 27 अगस्त शाम 5 बजे तक भर सकते है। पहले यह तिथि 24 अगस्त निर्धारित थी। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इन ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों के माध्यम से बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.cgdme.in पर लॉग इन कर आवेदन भर सकते है।

 चिकित्सा शिक्षा विभाग नर्सिंग पाठ्यक्रम काउसलिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. देवप्रिय रथ से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। अनारक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को एक हजार रूपये और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच सौ रूपये आवेदन शुल्क देना होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाईन आवेदन के साथ ही संस्था का चयन भी करना होगा। संस्था चयन के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थिंयों को ऑनलाईन आवेदन भरने के बाद लॉक और सबमिट करने के बाद भी अंतिम तिथि तक परिवर्तन की सुविधा रहेगी। ऐसे आवेदनों में परिवर्तनों के लिए एडिट शुल्क एक हजार रूपये अतिरिक्त जमा करना होगा। एडिट करते समय ई-मेल और मोबाईल नम्बर परिवर्तनीय नहीं होंगे। स्कूटनी एवं प्रवेश प्रक्रिया छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम 2019 और संशोधन नियम 2022 के प्रावधानों के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी, काउसलिंग, आवंटन आदि चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.cgdme.in पर भी प्राप्त की जा सकती है।

*अवैध खनन से खनिज विभाग ने किया इंकार*

0

        *जिला प्रशासन को सौंपी रिपोर्ट*

बिलासपुर, /कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अरपा नदी के गढ्ढे में डूबकर एक बालक की 22 तारीख को हुई मौत मामले की जांच कराई है। खनिज विभाग ने मामले की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। जांच के अंतर्गत खनि निरीक्षक ने आज गणपति इन्फ्रास्ट्रक्चर के जीएम विद्यानंद दुबे का बयान लिया। घटनास्थल के आसपास इस कंपनी को स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्माण कार्य सौंपा गया है। उनके द्वारा प्रोजेक्ट फ्रंट रोड, नाली, रिटर्निंग वॉल एवं टो वॉल का काम किया जा रहा है। कंपनी द्वारा बताया गया कि घटनास्थल और आसपास किसी प्रकार का अवैध उत्खनन नहीं किया गया है और न ही उक्त स्थल पर 20 फीट गहरा गड्ढा है।

*मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने भाटापारा और बलौदाबाजार न्यायालय का किया निरीक्षण*

0


बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् औचक निरीक्षण हेतु भाटापारा तथा बलौदाबाजार पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भाटापारा व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के समय न्यायिक अधिकारी प्रकरणों की सुनवाई कर रहे थे। न्यायालय परिसर में वाशरूम की व्यवस्था उचित नहीं पायी गयी। वहां पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि न्यायालय के नवीन भवन हेतु 6.25 एकड़ भूमि शासन द्वारा आवंटित की जा चुकी है जिस पर 06 नवीन कोर्ट रूम का निर्माण किया जाना है। पूछने पर यह भी बताया गया कि रिवाईस इस्टीमेट पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा नहीं भेजा गया है इस कारण भवन निर्माण में होने वाली प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। निरीक्षण के समय कलेक्टर श्री चंदन कुमार, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के एसएसपी श्री दीपक कुमार झा उपस्थित थे। मुख्य न्यायाधीश ने उक्त संबंध में त्वरित कार्यवाही हेतु कलेक्टर श्री चंदन कुमार को निर्देशित किया जिस पर कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने दो दिवस के भीतर रिवाईस इस्टीमेट प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।

भाटापारा के निरीक्षण उपरांत मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा जिला न्यायालय, बलौदाबाजार के औचक निरीक्षण हेतु पहुंचे। वहां पर साफ सफाई, वाहनों की पार्किंग, अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था व पक्षकारों का प्रतीक्षालय की व्यवस्था देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। न्यायालय की अधोसंरचना को न्यायालय की गरिमा के अनुरूप पाया गया। अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश का सम्मान किया। मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से बातचीत की तथा उनसे उनकी समस्याएँ जानी तदुपरांत उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये।

औचक निरीक्षण में मुख्य न्यायाधीश के साथ रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.बी.एल.एन सुब्रहमन्यम भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश अपने कुछ माहों के कार्यकाल में ही राज्य के अधिकांश जिला न्यायालयों का भौतिक निरीक्षण करते हुए अधोसंरचना व व्यवस्था में सुधार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये हैं जिसके परिणामस्वरूप कार्य व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन भी दिखाई देना शुरू हो गया है।

*◼️ 28.2 लीटर अवैध शराब किया गया जप्त।*

0

*◼️ अवैध रूप से शराब परिवहन/बिक्री करने वाले करने वाले कुल 08 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।* 

*◼️ थाना मुंगेली, लालपुर, फास्टरपुर, चिल्फी एवं पथरिया द्वारा की गई कार्यवाही।*
*◼️ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 09 व्यक्ति के विरूद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*

मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम डूमरहा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी सुमित्रा कोसरिया के कब्जे से 5.5 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा ग्राम धनगांव मेंं दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी लेखराज सिंह के कब्जे से 3.7 लीटर अवैध देशी शराब, ग्राम मानपुर मेन रोड में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी देवराज महिलांग के कब्जे से 4.1 लीटर अवैध देशी शराब, ग्राम पालचुवा मेन रोड में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी बलदाऊ ध्रुव के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब, थाना लालपुर द्वारा कोदवामहंत में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरेापी रेषम सिंह के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब, थाना फास्टरपरु द्वारा ग्राम लगरा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी तारन भास्कर के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब एवं आरोपी गणेश चन्द्राकर के कब्जे से 2.8 लीटर अवैध देशी शराब, थाना पथरिया द्वारा ग्राम सिलदहा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी चन्द्रकुमार राजपूत के कब्जे से 3.7 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थनों में शराब पीने वाले 09 व्यक्तियों के विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना पथरिया द्वारा 07 आरोपी, थाना चिल्फी द्वारा 01 आरोपी, थाना लालपुर द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरित पहल।*

0

*होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हरित पहल।*

 

मुंगेली/ होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी एक ऐसा नाम जो गांव और आसपास के हरियाली के संरक्षण और संवर्धन की जिमेदारी बखूबी निभाते हुवे पर्यावरण संतुलन के लिए विगत सात वर्षों से पौधरोपण करते आ रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित युवाओं की टोली द्वारा पौधारोपण व संरक्षण के लिए संचालित “हरियर बांकी-सुघ्घर बांकी” अभियान के आठवें वर्ष के अंतर्गत 20 पौधों का रोपण कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्री-गार्ड लगाया गया साथ ही विगत सात वर्षों में लगाएं गये पौधों में उग आए खरपतवारों की सफाई कर व विगत वर्ष लगे पौधों को जानवरों से बचाने के लिए ट्री गार्ड के ऊपर अतिरिक्त जाली लगाकर किया गया। प्रकृति संरक्षण सेवा के इस पुण्य पहल में समिति के युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर समिति के संयोजक नागेश साहू ने कहा कि प्रकृति ने हमें जीवन निर्वाह करने के लिए अनेक सुंदर उपहार दिये हैं उनमें से पेड़ हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण उपहार हैं। हमारे स्वास्थ्य एवं समृद्धि का पेडों से बहुत गहरा सम्बन्ध है। पेड़ प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों तरह से हमारे लिए अत्यंत उपयोगी हैं। पेड़ रहंगे तभी आने वाली भविष्य सुरक्षित रह सकती है। समिति के अध्यक्ष पवन निर्मलकर ने बताया कि विगत सात वर्षों में हमारी संस्था द्वारा “हरियर बांकी-सुघ्घर बांकी” अभियान के तहत गांव में 400 से अधिक पौधे ट्री गार्ड के साथ और 500 से अधिक फेंसिंगयुक्त खुले स्थान में रोपित किये जा चुके हैं जो आज हमारे गांव बांकी को हराभरा बना कर एक अलग पहचान दे रही है। इस अवसर पर समिति के संस्थापक रामपाल सिंह, हरिओम सिंह, विकास सिंह, अनुराग सिंह, सनत साहू, संयोजक नागेश साहू, अध्यक्ष पवन निर्मलकर, योगेंद्र पूरी, मयंक कैवर्त, योगेंद्र साहू, टीकम साहू, मुकेश निर्मलकर, अमित गिरी, अश्वनी निर्मलकर, किशन निर्मलकर, टाइगर साहू, हुमन साहू, करण निर्मलकर, प्रताप रजक, चिंटू निर्मलकर, भैया राम साहू, राहुल साहू उपस्थित रहे।

*चीफ़ जस्टिस श्री रमेश सिन्हा ने किया बाल संप्रेक्षण गृह व किशोर न्याय बोर्ड भवन का निरीक्षण*

0

*भवनों की नियमित साफ सफाई एवं देखरेख करने के दिए निर्देश*

रायपुर, / हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर शहर के नूतन चौक स्थित किशोर न्याय बोर्ड, ऑब्जरवेशन होम प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्ष का बारी-बारी से निरीक्षण किया एवं उचित साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। बिल्डिंग की दीवालों में सीपेज एवं छत से पानी टपकते हुए पाया गया। वहां उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी लगभग सन् 1985 में बनी हुई है। इसके संबंध में उचित सुधार कार्य करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। न्यायमूर्ति ने रसोई घर का निरीक्षण भी किया। वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं निगम कमिश्नर श्री कुनाल दुदावत ने मुख्य न्यायाधिपति को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द उचित मरम्मत का कार्य उनके द्वारा करा लिया जायेगा।

मुख्य न्यायाधिपति श्री सिन्हा द्वारा वहां उपस्थित बच्चों से चर्चा कर उनकी समस्या जानने का प्रयास भी किया गया एवं उनको मिलने वाली चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली गई। वहां पर उपस्थित अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि कम्पाउण्डर की ड्यूटी प्रतिदिन की है। परंतु चिकित्सक सप्ताह में एक बार ही आते हैं। मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा चिकित्सक को प्रतिदिन 1 से 2 घंटे उपस्थित रहना सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा चिल्ड्रन सेफ्टी होम एवं स्पेशल होम का भी निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री उमाशंकर गुप्ता ने जानकारी दी कि ऑब्जरवेशन होम में 35 बच्चे, प्लेस ऑफ सेफ्टी में 9 बच्चे एवं स्पेशल होम में 6 बच्चे निवासरत हैं। निरीक्षण के दौरान चिल्ड्रन सेफ्टी होम एवं स्पेशल होम में अच्छी आधारभूत संरचना एवं समुचित साफ-सफाई पायी गई। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी ही साफ-सफाई, ऑब्जरवेशन होम में भी होनी चाहिए। इसके बाद मुख्य न्यायाधिपति ने शासकीय बालिका गृह का भी निरीक्षण किया। बालिका गृह की अधीक्षक श्रीमती ज्योति तिवारी के द्वारा बताया गया कि यहां वर्तमान में 34 बालिकाएं रहती हैं। उनके पढ़ाई-लिखाई के संबंध में मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा उपस्थित बच्चों से चर्चा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की पहल पर न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के हाथों से वहां उपस्थित एक छोटी बालिका को लैपटॉप भी प्रदान किया गया।

मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा द्वारा अधिकारियों को भवन को व्यवस्थित रखने के लिए भी निर्देशित किया।उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड का भी निरीक्षण किया, जिसमें उचित इन्फ्रास्ट्रक्चर का अभाव पाया गया एवं संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र सुधार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। चीफ़ जस्टिस के औचक निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविंद कुमार वर्मा, जिला न्यायाधीश श्री अशोक कुमार साह, एडीजे स्मिता रत्नावत, जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुश्री राजेश्वरी सूर्यवंशी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी उमाशंकर गुप्ता एवं एडिशनल रजिस्ट्रार-कम- पी.पी.एस. श्री एम. व्ही. एल. एन. सुब्रमन्यम उपस्थित थे।