Home Blog Page 855

*पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा हेतु उड़नदस्ता नियुक्त*

0

*कन्ट्रोल रूम निर्मित कर कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी*

कोरबा /छतीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को क्रमशः प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 बजे से 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से 04ः15 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा, डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज कुमार महिलांगे एवं सहायक परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा विभाग श्री एच.आर. मिरेन्द्र को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
परीक्षा के सुचारू संचालन एवं केन्द्र में व्यवस्था बनाए रखने व अनुचित साधनों के रोकथाम तथा निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी.एल.मिरेंद्र, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नोनबिर्रा श्री संजीव खाखा एवं व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली श्रीमती रूचि श्रीवास्तव को प्रथम पाली हेतु परीक्षा केंद्र 2201 से 2210 तक 10 परीक्षा केंद्रों में तथा द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्र 2201 से 2204 तक 04 परीक्षा केंद्रो हेतु के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार एपीसी समग्र शिक्षा कोरबा श्रीमती ओमेश्वरी नायक, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगरबहार श्री मानसिंह राठिया, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोतली श्री प्रकाश राठौर को प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र क्रमांक 2211 से 2220 तक उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। सहायक अभियंता पीएमजीएसवाय श्रीमती यामिनी देवांगन, व्याख्याता शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय श्री टी. डी. टोण्डे व व्याख्याता शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय श्री रेशम दुबे को परीक्षा केंद्र 2221 से 2230 तक के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा श्री शैलेष पिस्दा, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़निया श्री चन्द्रेस कुमार दुबे, व्याख्याता शासकीय उच्च. माध्य. विद्यालय गुरसिया सुश्री संगीता साहू को परीक्षा केंद्र 2231 से 2240 तक 10 परीक्षा केंद्र के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत कोरबा श्रीमती अमिता साहू, व्याख्याता शासकीय उच्च. माध्य विद्यालय पोड़ी-उपरोड़ा श्रीमती ललिता पटेल एवं व्याख्याता सेजेस जमनीपाली श्री अजय प्रताप सिंह को परीक्षा केंद्र 2241 से 2246 तक 06 परीक्षा केंद्र के लिए उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।
उक्त परीक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय कोरबा के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक/परीक्षा शाखा में अस्थायी कंट्रोल रूम स्थापित कर अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी परीक्षा दिवस को प्रातः 10 बजे से 12ः15 तथा द्वितीय पाली में 02 बजे से 04ः15 बजे तक के लिए लगाई गई है। जिसके अंतर्गत व्यायाम शिक्षक शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पीडब्ल्यूडी श्री सी.पी. पाण्डेय एवं भृत्य श्री लक्ष्मी नारायण श्रीवास जिला कार्यालय कोरबा की ड्यूटी निर्धारित की गई हैै

*बच्चों को बचपन से ही सिखाना चाहिए बुजुर्गों का मान-सम्मान करना – जिला न्यायाधीश*

0

*जिला न्यायालय में वरिष्ठ जनों के कल्याण से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन*

कोरबा /छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के तहत् वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक किए जाने के प्रयोजन से जिला न्यायालय परिसर के ए.डी.आर. भवन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी.एल. कटकवार की अध्यक्षता में कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री संघपुष्पा भतपहरी, अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) श्रीमती ज्योति अग्रवाल, जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीश एवं जिले के विभिन्न अनुभागों के एसडीएम, जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य सहित पैरालीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।
जिला न्यायाधीश श्री कटकवार ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुभारंभ करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा, कल्याण और संरक्षण देने के लिए माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण एक्ट, 2007 लागू किया गया था। इस एक्ट में बच्चों से यह अपेक्षा की गई है कि वे अपने माता-पिता को मेंटेनेंस (भरण-पोषण या गुजारा भत्ता) दें। साथ ही सरकार से यह अपेक्षा की गई है कि वह ओल्ड एज होम्स बनाए और वरिष्ठ नागरिकों को मेडिकल सहायता सुनिश्चित करे। उन्होंने बताया कि एक्ट भरण-पोषण को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और अपीलीय ट्रिब्यूनल का गठन किया गया है। कोई वरिष्ठजन, जिसकी आयु 60 वर्ष या अधिक है, इसके अंतर्गत माता-पिता भी आते हैं, जो स्वयं आय अर्जित करने में असमर्थ है अथवा उनके स्वामित्वाधीन संपत्ति में से स्वयं का भरण पोषण करने में असमर्थ है, ऐसे व्यक्ति उक्त अधिनियम के अंतर्गत भरण पोषण हेतु आवेदन करने हेतु हकदार है। जिला न्यायाधीश ने कहा की प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों को बचपन से ही ऐसे संस्कार देना चाहिए की वे अपने से बडे़ बुजुर्गों का सदैव निष्ठा के साथ मान-सम्मान करें जिससे माता-पिता बूढ़े होने पर उनके बच्चे उनका उचित ध्यान रख सकें जिससे वरिष्ठजनों का जीवन स्तर में सुधार हो।
इसी प्रकार प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश सुश्री भतपहरी ने अपने वक्तव्य में कहा की बच्चों का कर्तव्य बनता है की वे अपने बुजुर्ग माता-पिता का बुढ़ापे में ख्याल रखे। आज हम अपने माता-पिता का सम्मान करेंगे तभी हम आने वाले समय में अपने बच्चों से अपनी सेवा की उम्मीद कर सकते है। कार्यशाला में उपस्थित अन्य न्यायाधीशों ने अधिनियम के तहत होने वाली कार्यवाहियों एवं प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए वरिष्ठजनों का जीवन स्तर में सुधार हेतु अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए। साथ ही अधिनियम से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी प्रदान किए। कार्यशाला के अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निकुंज द्वारा सभी वरिष्ठजन, न्यायिक अधिकारियों का आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यशाला में पैरालीगल वॉलिंटियर्स के द्वारा माता-पिता भरण पोषण अधिनियम 2007, वरिष्ठजनों के कल्याण एवं नेशनल लोक अदालत से संबंधित विधिक पाम्पलेटों का वितरण कर विधिक जानकारियों का प्रचार प्रसार भी किया गया।

*चोर और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार*

0

जिला बिलासपुर
अपराध क्रमांक 229/23
धारा 379 भा.द.वी

*नाम आरोपी*
1) विनोद पाटले पिता देव प्रसाद पाटले उम्र 32 वर्ष पता बटालियन रोड सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
2) शाहबाज हुसैन पिता शेख अहमद हुसैन उम्र 28 वर्ष सात बहिनिया मोड बंधवा पारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

जप्ति- प्रेस मशीन का खराब सिलेंडर कीमती 70000 रुपए

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर के अंतर्गत चोरी के अपराध में कार्यवाही की गयी।

मामले का संक्षिप्व विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 23.08.2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि नवभारत ऑफिस में गार्ड का काम करने वाले ने नवभारत ऑफिस में स्टोर रूम के पास पड़ा प्रेस मशीन के सिलेंडर को चोरी कर लिया है।
विवेचना के दौरान आरोपी गार्ड विनोद पाटले की निशानदेही पर शाहबाज हुसैन कबाड़ी व्यवसाई से चोरी की मशरूका जप्त किया गया है … कार्यवाही जारी है।

*थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत स्तिथ लॉज, होटल की सरप्राईज चेकिंग किया जा रहा है*

0

Bilaspur-लॉज, होटल में रुकने वालों के आईडी कार्ड, कहां से आए हैं, कहां जाना है, किस काम से आए हैं, किसके साथ आए हैं सभी बातों की बारीकी से जांच की जा रही है।

*पुलिस चौकी बैजलपुर पुलिस द्वारा रात्रि मे घर अंदर घुस कर मारपीट करने वाले आरोपीगण को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।*

0

सूचनाकर्ता दयाल यादव पिता बनवाली यादव ग्राम कांपा द्वारा चौकी बैजलपुर उपस्थित हाजिर आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.08.2023 के रात्रि करीबन 02.30 बजे तीन व्यकित जिनका नाम 01 रम्हऊ पटेल पिता रूप सिंह पटेल उम्र-55 साल ग्राम कांपा चौकी बैजलपुर , 02 हर्ष गुप्ता पिता अश्वनी गुप्ता उम्र-21 साल ग्राम मठपारा कवर्धा , 03 अंबर गुप्ता पिता कृष्णा गुप्ता ग्राम पांडातराई थाना पांडातराई के द्वारा सूचक के पिता बनवाली यादव को एक रायहोकर तुम मंदिर के जगह में कब्जा किये हो और आस पास के पेड पौधा को काट दिये हो कहकर आहत बनवाली यादव के घर अंदर घुसकर मां बहन गंदी गदी गाली गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अंबर गुप्ता के द्वारा हाथ में रखे डण्डा से आहत के सिर,कंधा में मारपीट किया है तथा आरोपी रम्हऊ मरार व हर्ष गुप्ता के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट कर चोंट पहुंचाये है कि सूचना पर चौकी बैजलपुर में अपराध क्र.00/2023 धारा 458,294,323,506बी 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डां.अभिषेक पल्लव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान हरीश राठौर ,श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला जगदीश उइके के निर्देशन त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी 01 रम्हऊ पटेल पिता रूप सिंह पटेल उम्र-55 साल ग्राम कांपा चौकी बैजलपुर , 02 हर्ष गुप्ता पिता अश्वनी गुप्ता उम्र-21 साल ग्राम मठपारा कवर्धा के सकुनत पर जाकर पुलिस हिरासत में लिया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी अंबर गुप्ता पिता कृष्णा गुप्ता ग्राम पांडातराई थाना पांडातराई घटना कारित कर सकुनत से फरार हो गया था, जिसे चौकी बैजलपुर से टीम गठित कर बडी सुज बुझ के साथ खोजबीन किया जा रहा था जो आरोपी पांडातराई थाना क्षेत्र में होने की सूचना प्राप्त मिला था जिसका लगातार पता तलास किया जा रहा था। पता चलने पर आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया जाकर थाना लाकर विधिवत तत्काल गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विमल लवनिया सउनि शंकर दास टण्डन प्रधान आर.174 रमेश कश्यप, आरक्षक क्र.514 अजयकांत तिवारी ,आरक्षक क्र.639 संजीव वैष्णव के कुशल नेत़ृत्व में चौकी बैजलपुर पुलिस टीम का योगदान सराहनीय रहा

*स्वादिष्ट चटपटे स्वाद की खुशबू बिखेर रहा तिलई का रीपा*

0

*गीतांजलि एवं आशीर्वाद समिति ने थामा बेसन, बूंदी मिक्चर, आलू, केला चिप्स बनाने का कार्य, बेहतर स्वरोजगार से बने उद्यमी*

जांजगीर चांपा / तिलई के रीपा गौठान में बनाए जा रहे स्वादिष्ट चटपटे, खुशबू बिखेरते नमकीन व्यंजनों के स्वाद की हर तरफ तारीफ हो रही है। इस तारीफ के बलवूते कड़ी मेहनत करते हुए गीताजंलि समिति, आशीर्वाद समिति से जुड़े सदस्य अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं, और जिले में अपनी छाप छोड रहे हैं। समिति के सदस्यों का कहना है कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के माध्यम से महिलाएं, युवाओं के साथ ग्रामीणों को रोजगार के साथ स्वरोजगार को जोड़ते हुए आगे बढ़ा रही है।
महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क यानी रीपा योजना, जिसे ग्राम पंचायत तिलई के आदर्श गौठान में शुरू किया गया। इस योजना के शुरू होने के बाद जब तिलई में बेसन, बूंदी निर्माण इकाई, आलू चिप्स, केला चिप्स निर्माण इकाई की स्थापना की गई तो इसमें गांव की गीतांजलि समिति एवं आशीर्वाद समिति ने जुड़ना पसंद किया। समिति सदस्यों का काम के प्रति ऐसा लगाव है कि जब तक कार्य खत्म नहीं कर लेते तब तक घर नहीं जाते, इस कार्य में वह पूरे मन से लगे हुये हैं और सफल उद्यमी बनने की राह पर अग्रसर है। गीतांजलि समिति की अध्यक्ष श्रीमती रूपा कुर्रे एवं सचिव श्रीमती ज्योति कटारे बताती है कि योजना के द्वारा समिति को रीपा के माध्यम से वर्कशेड एवं अलग-अलग प्रकार की मशीनरी जैसे फरसान मशीन, फ्राइंग मशीन, पैकेजिंग मशीन, ड्रायर मशीन आदि उपलब्ध कराया गया। तो वहीं आशीर्वाद समिति अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी कौशिक बताती हैं वर्किंग शेड के साथ ही कटिंग मशीन, फ्राइंग मशीन, पैकेजिंग मशीन, ड्रायर मशीन, मिक्सर मशीन मिली। समिति के सदस्यों का कहना था कि जब वर्क शेड और मशीन मिली तो फिर आगे बढ़ने से उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने नमकीन मिक्चर एवं चिप्स निर्माण इकाई से जुड़कर विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने शुरू किये।

*दूसरे जिले में भी कर रहे सप्लाई*
गीतांजलि एवं आशीर्वाद समिति में कुल 7-7 सदस्य है जिसमें 4 महिलाएं एवं 3 पुरूष है जो इस कार्य को कर रहे हैं। समिति द्वारा मिक्चर, रायता बूंदी, गाठिया, पापड़ी, मसाला मिक्चर, बारीक सेव, टेस्टी मिक्चर, नवरतन, सदाबहार, भावना गिरी आदि मिक्चर तैयार किये जा रहे हैं, इसके अलावा अलग-अलग वैरायटी के चिप्स तैयार कर उन्हें जांजगीर जिले सहित दूसरे जिले से जैसे रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा में विक्रय के लिए भेजा जा रहा है। गीतांजलि समिति द्वारा उत्पादों की बिक्री करते हुए 84 हजार 700 रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त कर चुकी है। तो वहीं आशीर्वाद समिति के द्वारा अपने उत्पादों की विक्रय करते हुए 42 हजार रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त किया। समिति के सदस्यों का कहना था कि रीपा से जुड़ने के पहले कृषि कार्य, खेती किसानी मजदूरी का कार्य करते थे, रीपा से जुड़कर सभी सदस्यों की आजीविका में वृद्धि हुई और स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सफल उद्यमी बने हैं।

*जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ’’टीबी मुक्त पंचायत’’ हेतु पंचायत विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय के साथ बैठक सह कार्यशाला का किया गया आयोजन*

0

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्देशन में जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ’’टीबी मुक्त पंचायत’’ हेतु पंचायत विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय के साथ बैठक सह कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत जांजगीर के सभाकक्ष में आहूत की गई। बैठक सह कार्यशाला में पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए उठाए जाने महत्वपूर्ण कदम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई इसके लिए हमें हर ब्लाक पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित कर टीबी के लक्षणों के आधार पे संदेहास्पद पाए गए मरीजों का जांच, उपचार, पोषण आहार, डीबीटी आदि बिंदुओ के आधार पर जिले के समस्त पंचायतों में कार्य योजना बनाकर टीबी मुक्त पंचायत किया जाना है।


टीबी मुक्त पंचायत के लिए प्रति हजार जनसंख्या पर 30 या उससे अधिक लोगों का जांच, प्रति हजार जनसंख्या पर एक से कम टीबी का मरीज, टीबी मरीजों का उपचार के सफलता का प्रतिशत, टीबी मरीजों का यूडीएसटी, निक्षय पोषण योजना (डीबीटी) का लाभ एवं टीबी मरीज के लिए नि-क्षय मित्र इन शर्तों को पूर्ण करने वाले पंचायत द्वारा दावा अपने ब्लाक के जनपद पंचायत में प्रेषित किया जावेगा। जनपद पंचायत के द्वारा जिला में प्रेषित किया जावेगा जिसे जिला स्तरीय टीम के द्वारा परीक्षण एवं सत्यापन कर कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति को प्रेषित किया जावेगा पश्चात् उपरोक्त वर्णित शर्तों के आधार पर सत्यापन उपरांत चयनित ग्राम पंचायतों को प्रमाण पत्र के साथ महात्मा गांधी की एक प्रतिमा द्वारा ’’टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’’ को सम्मानित किया जावेगा। प्रतिमा का रंग प्रथम वर्ष के लिए कांस्य, द्वितीय वर्ष के लिए रजत एवं लगातार तृतीय वर्ष के लिए स्वर्ण रंग का दिया जावेगा। उक्त प्रमाण पत्र एक वर्ष की वैधता के साथ प्रदाय किया जावेगा।
कार्यशाला में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, उप संचालक श्री अभिमन्यु साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाती वंदना सिंह सिसोदिया, डीटीओं डॉ. पी.एस. बैस, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति के सभापति श्रीमती कुसुम कमल किशोर साव, जनपद पंचायत बलौदा अध्यक्ष श्रीमती नम्रता कन्हैया राठौर, जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जनपद पंचायत सीईओ पामगढ़ आकांक्षा पांडेय, जनपद पंचायत नवागढ़ से श्यामलाल कंवर, बीएमओ बम्हनीडीह डॉ. आजम्बर सिंह, बीपीएम सुरेश जायसवाल, बीएमओ अकलतरा डॉ. महेन्द्र सोनी, बीपीएम पार्थ प्रताप सिंह, बीएमओ बलौदा डॉ. यू. के. तिवारी, बीपीएम नवागढ़ विजयशंकर निर्मलकर, बीपीएम पामगढ़ अमित शुक्ला, ग्राम पंचायत स्तर से सरपंच एवं सचिव सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित*

0

बिलासपुर, /जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत शिक्षित युवाओं से 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इस योजना के तहत शिक्षित युवक-युवतियों को विनिर्माण उद्यम हेतु 25 लाख रूपए, सेवा हेतु 10 लाख रूपए एवं व्यवसाय हेतु 2 लाख रूपए की ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी होने के साथ ही न्यूनतम 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। सामान्य वर्ग के पुरूष की आयु आवेदन की तिथि को 18 से 35 वर्ष के मध्य होना चाहिए और अन्य वर्गों हेतु अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3लाख रूपए से अधिक नहीं होना चाहिए। इच्छुक आवेदक निर्धारित आवेदन प्रपत्र कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल से प्राप्त कर सकते हैं।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपए तक, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदकों को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक एवं अनुसूचित जाति तथा जनजाति के आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक के मार्जिन मनी अनुदान की पात्रता होगी। आवेदक अपना आवेदन पत्र 15 सितंबर 2023 तक मुख्य महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, न्यू कंपोजिट बिल्डिंग, प्रथम तल में जमा कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक श्री सुनील पाण्डेय (मो.नं.-7898609895), प्रबंधक श्री नरेन्द्र साहू (मो.नं.-8319989622) एवं कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07752-250082-83 से संपर्क कर सकते हैं।

*खपरी में मनाया गया हर घर जल उत्सव*

0

घरों में नलों के जरिए प्रदाय किया जा रहा है शुद्ध जल*

बिलासपुर,/जिले में जल जीवन मिशन के तहत विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत लिमतरा के आश्रित ग्राम खपरी में हर घर जल उत्सव मनाया गया। ग्राम खपरी के 124 घरों में पानी टंकी के माध्यम से नल द्वारा शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में सरपंच द्वारा नलजल योजना के महत्व एवं जल सरंक्षण के रख-रखाव बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी गई। पानी के दुरूपयोग को रोकने हेतु सोक्ता गढ्ढा एवं किचन गार्डन बनाने हेतु जोर दिया गया। गांव में सभी घरों, स्कूलों एवं

आंगनबाड़ी में भी टेप-नल का कनेक्शन दिया गया। साथ ही जलकर शुल्क हेतु 50 रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया। इस प्रकार विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत लिमतरा के आश्रित ग्राम खपरी में 124 घरेलु कनेक्शन के साथ हर घर जल घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामवासी, आई.एस.ए. के नोडल अधिकारी एवं उपअभियंता श्री प्रमोद महतो, जिला समन्वयक एवं ग्राम के सरपंच, सचिव, उपसरपंच आदि उपस्थित थे।

*जुआ-सट्टा एंव अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही*

0

⏩ आरोपी के कब्जे से 25 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2000 रूपये एंव 200 शराब बिक्री रकम कुल जुमला 2200 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया

कबीरधाम,श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय सिंह ध्रुव के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी विकास बघेल के द्वारा थाना क्षेत्र मे लगातार अपराधो की रोकथाम एंव अपराधीयो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे आज दिनांक 25/08/23 को जुर्म जरायम पतासाजी दौरान मुखबीर द्वारा प्राप्त सूचना पर शांतिनगर पुल के पास स0 लोहारा मे आरोपी जगदेव पिता लालाराम देवांगन उम्र 50 साल साकिन बिडोरा थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम के कब्जे से 25 नंग देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180 एम एल शराब भरी हुई कुल 4.500 बल्क लीटर किमती 2000 रूपये एंव बिक्री रकम 200 कुल जुमला 2200 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 185/23 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लया गया ।