Home Blog Page 854

*ग्राम पंचायत भैंसदा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित*

0

*अब 01 सितम्बर तक किए जा सकते है आवेदन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर28 अगस्त 2023 / छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर द्वारा विकासखंड नवागढ़ ग्राम पंचायत भैंसदा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन 14 अगस्त 2023 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर में आमंत्रित किया गया था। उक्त समयावधि में एक भी आवेदन प्राप्त नहीं होने पर अब आवेदन 01 सितम्बर 2023 तक आमंत्रित किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसदा में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

*पीएम आवास बना तो गिरती छत और टपकते पानी से मिली मुक्ति*

0

*पीएम आवास से रामनारायण का हुआ सपना साकार*

मनोज साहू ब्यूरो,जांजगीर-चांपा 28 अगस्त 2023/ जिसके घर की कच्ची छत से बारिश का पानी टपक रहा हो और कभी भी उसके गिरने का डर हो ऐसे में वह कैसे सुरक्षित जीने की कल्पना कर सकता है और इतने पैसे भी न हो कि घर के छप्पर को भी ठीक करा सकें। यह आप बीती थी कचंदा गांव में रहने वाले रामनारायण राठौर की, लेकिन अब उनके हालात बदल गये हैं, उनके पास प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बना पक्का मकान है, जिसकी छत से न तो बारिश का पानी टपकता है और न ही उसके गिरने का डर है, उन्हें कच्चे मकान से मुक्ति मिल गई और वह अपने सपनों के घर में रहने लगे हैं।
जिले के बम्हनीडीह जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कंचदा में रहते हैं, रामनारायण राठौर पिता श्री कार्तिक राम राठौर। वह बताते हैं कि उनके पास छोटी सी जमीन है जिसमें वह खेती किसानी करते हैं, इसके साथ ही मजदूरी करके अपने परिवार के लिए बमुश्किल गुजारे की व्यवस्था करते हैं। उनका कहना है कि इतनी कम आमदनी में यह सोचना कि पक्का मकान बना ले तो यह संभव नहीं था, जो भी था बस यही था। जैसे-तैसे गुजारा तो हो रहा था, लेकिन जमा पूंजी कुछ नहीं हो रही थी, कि कभी मकान बना सके। फिर उन्होंने पीएम आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ग्राम पंचायत के माध्यम से ली। उसके बाद पीएम आवास 2020-21 में स्वीकृत किया गया, आवास निर्माण को लेकर जैसे-जैसे किश्त खाते में आती गई, उन्होंने मकान बनाना शुरू कर दिया। मकान में लगने वाली एक-एर्क इंट उनके मन में उत्साह उमंग पैदा कर रही थी। वह बताते हैं कि जब मकान तैयार हुआ और उसमें गृहप्रवेश किया तो लगा कि जो सपना देखा था, लेकिन पूरे होने की कोई संभावना नहीं था, उसे पीएम आवास योजना के माध्यम से साकार रूप में देखकर मन बहुत प्रसन्न हो रहा है। मकान निर्माण के साथ ही उन्हें घर में शौचालय भी मिला और महात्मा गांधी नरेगा से 90 दिवस की मजदूरी भी प्राप्त हुई है। उनके लिए यह आवास सपनों का मंदिर बन गया और परिवार के साथ उसमें रहने लगे।

*जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित*

0

*जनदर्शन में कुल 100 आवेदन हुए प्राप्त*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा 28 अगस्त 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज अपर कलेक्टर श्री गुड्डू लाल जगत ने अपने कार्यालय कक्ष में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया। आज जनदर्शन में कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए।


जनदर्शन में आज तहसील अकलतरा के ग्राम कल्याणपुर निवासी श्री चुड़ामणी शर्मा द्वारा काश्तकारी भूमि के मुआवजा क्षतिपूर्ती दिलाने, ग्राम पंचायत खैरताल निवासी श्री गनपत द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ दिलाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम खरौद निवासी श्री टिकाराम यादव द्वारा सड़क से दुर्घटना से मृत्यु पर मुआवजा राशि दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम बिरगहनी निवासी श्री दुकालू रात्रे द्वारा पेंशन सहायता राशि दिलाने, तहसील नवागढ़ के ग्राम दर्री निवासी दुजबाई द्वारा विधवा पेंशन का लाभ दिलाने, विकासखंड पामगढ़ के ग्राम मुलमुला निवासी दुखहरण लाल राठौर द्वारा रिकार्ड दुरूस्तीकरण करवाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, राशनकार्ड, भूमि सीमांकन, मुआवजा, पीएम आवास, आर्थिक सहायता सहित कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को सुबह 10ः30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

*रात्रि में घर अंदर घुसकर नगदी रकम एवं मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को चौकी पोड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा जेल*

0

 

कबीरधाम,,प्रार्थी नारायण चंद्रवंशी पिता जगदीश चंद्रवंशी उम्र 50 साल साकिन मानिकपुर चौकी पोड़ी थाना बोड़ला का चौकी हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 25.08 .23 को रात्रि 10:00 बजे अकेला घर में खाना खाकर सोया था पत्नी और बच्चे गांव गए थे सुबह 5:00 बजे सो कर उठा तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ था तथा घर में रखे मोटरसाइकिल क्रमांक एचएफ डीलक्स cg09 जे.पी. 0120 कीमत ₹60000 घर में नहीं था एवं घर के भीतर आलमारी में रखे नगदी रकम 20000 रुपए नहीं था तत्काल घटना की जानकारी अपने गांव के बद्री चंद्रवंशी भगत चंद्रवंशी को बताया हूं की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 201/ 23 धारा 457 380 कायम का विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री जगदीश उईके एवं डॉक्टर चुरेंद्र टीआई बोडला के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान के टीम द्वारा माल मुलाजिम की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाया गया मुखबीर से पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल में चैनू चंद्रवंशी को चिल्फी तरफ जाते देखना पता चलने पर चैनू चंद्रवंशी बंजारी चौक बोडला में मिलने पर चौकी तलब कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर चोरी किया 20000 रुपए में से 10000 रुपए को खाना पीना एवं मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालने मे खर्च करना एवं 10000 रुपए को अपने पेट के जेब में रखने तथा चोरी के मोटरसाइकिल क्रमांक cg09 जेपी 0120 एच एफ डीलक्स को चिल्फी के सुखमन ढाबा से लगे सुनसान झोपड़ी में छुपा कर रखा हूं बताने पर समक्ष गवाहन के नगदी रकम ₹10000 को आरोपी से जप्त कर चोरी के मोटरसाइकिल को चिल्फी जाकर आरोपी के निशानदेही पर जप्त कर आरोपी चैनू पिता बलराम चंद्रवंशी उम्र 40 साल साकिन मानिकपुर थाना बोड़ला के विरुद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर दिनांक 27. 08.23 के 13:40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक त्रिलोक प्रधान सहायक उप निरीक्षक राजकुमार चंद्रवंशी प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे लोकेश खरे आरक्षक राम झूम ईश्वरी साहू सैनिक रमेद्र चंद्रवंशी चालक आरक्षक आसिफ खान का सराहनिय योगदान रहा

*नाबालिग लड़की से छेड़ छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,घटना का संक्षिप्त विवरणः- इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थिया को आरोपी रोहन लोहरे द्वारा परेशान करता है छेडता है आते जाते रास्ते में रोककर पीडिता को जबरदस्ती दोस्ती करने के लिये दबाव बनाता है और पीडिता के घर में पत्थर फेंकता है। रास्तें में गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देता है दोस्ती नही करने पर जान से मार दूंगा बोलकर धमकी देता है रास्ते में आते जाते देखकर पीछा करता है और बुरी नियत रखकर छेडछाड करता है कि रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में आरोपी के विरूद्व उपरोक्त धारा सदर का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। प्रकरण आरोपी को उसके निवास स्थान में पतातलास किया गया आरोपी भागने के फिराक था कि उसे घेराबंदी कर पेट्रोलिंग एवं थाना स्टाफ के द्वारा पकडा गया जिससे घटना के बारे में पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 26.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्य, उपनिरीक्षक दया जैसवानी, के साथ पेट्रोलिंग एवं थाना सिविल लाईन स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम आरोपीः- रोहन लोहरे उर्फ नय्यै (मोन्टी) पिता गोविंद लोहरे उम्र 24 वर्ष
निवासी:- प्रोग्रेसिव स्कूल के पास कुम्हारपारा जरहाभांठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)

 

*रानीगांव रीपा में बीमा शिविर का हुआ आयोजन*

0

बिलासपुर, / जिले के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) रानीगांव में कार्यरत महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों एवं निजी उद्यमियों को शासन की बीमा योजना एवं श्रमिक कार्ड योजना से लाभान्वित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रीपा में कार्यरत सभी हितग्राहियों का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया गया। साथ असंगठित कर्मकार मण्डल के तहत उनके श्रमिक कार्ड भी बनाये गये। उक्त शिविर में जीवन ज्योति बीमा योजना में 16 एवं सुरक्षा बीमा योजना के तहत 10 हितग्राहियों का बीमा किया गया, वहीं श्रम कार्ड के लिए 19 हिग्राहियों का आवेदन भरा गया।

*भाभी ने रची ननद की हत्या की साजिश*

0

● रास्ते से हटाने रायगढ़ निवासी युवकों को दी गई एक लाख में सुपारी

● घरघोड़ा पुलिस और साइबर सेल रायगढ़ के ज्वाइंट एक्शन में पकड़ाए साजिशकर्ता भाभी सहित कुल 4 आरोपी

रायगढ़ । घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 3, उरांवपारा में गत 21 अगस्त की सुबह रमा उरांव पिता स्वर्गीय मयाराम उरांव (उम्र 30 वर्ष) पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोते समय हमला करने के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घरघोड़ा पुलिस और रायगढ़ साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 72 घंटे के भीतर न सिर्फ मामले का खुलासा किया है अपितु हमलावर युवकों सहित प्लानिंग करने वाले और घटना को अंजाम देने के लिए हमलावरों को पैसे देने वालों को भी गिरफ्तार किया है ।

बीते 21 अगस्त को उरांवपारा निवासी युवती रमा उरांव पर सोते समय अज्ञात युवकों द्वारा सुबह उस वक्त हमला किया गया था जब उसकी मां बाथरूम की ओर गई थी। युवती के बताए अनुसार हमले के लिए घुसे युवकों ने सबसे पहले युवती का मुंह दबा दिया और धारदार हथियार से उस पर हमला किया पर मुंह पर हाथ पड़ते ही युवती जाग गई और उसने दांतों से युवक की उंगलियों को काटा जिससे हमलावर सफल न हो सके और भाग निकले।घटना में घायल युवती के दांत टूट गए और गले में चोट आई थी । युवती ने घटना का वृतांत अपनी मां और परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिस पर घर घुसकर हत्या कर हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित सुसंगत धाराओं पर अपराध दर्ज किया गया । घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए तत्काल थाना घरघोड़ा प्रभारी निरीक्षक शरद चंद्रा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू किए । पीड़िता के बताए तथ्यों के आधार पर साइबर सेल को बुलाकर टेक्निकल डाटा इकट्ठा किया गया तथा सीसीटीवी भी खंगाले गए ।

इसी क्रम में पीड़िता की भाभी की संदेहास्पद भूमिका परिलक्षित होने पर जब हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो सारा मामला खुला जिस पर रमा की भाभी धनकुंवर तिग्गा ने अपने खुलासे में बताया कि उसका पति रामलाल एसईसीएल कर्मचारी है जिसकी तीन बहने हैं उनमें से बाकी दो की शादी हो चुकी है और रमा बस अविवाहित बची है, शादी होकर आने के कुछ साल बाद से ही इसकी सास रंगवती और इसकी ननद रमा अक्सर खेत मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा विवाद करते रहते हैं और इसके घर के ठीक सामने रहते हैं चूंकि रमा की शादी भी नहीं हो रही थी इसलिए एक दिन तंग आकर जब उसने अपनी छोटी बहन दिशा भगत से इस बारे में चर्चा की तो दोनों ने मिलकर रमा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और दिशा भगत जो बेंगलुरु में रहकर नर्स का काम करती है उसके परिचित रायगढ़ निवासी राजू गुप्ता से संपर्क करवाया जो 3 अगस्त को धनकुंवर तिग्गा से मोबाइल के जरिए संपर्क करके घरघोड़ा मिलने पहुंचा जहां रेकी करवाने और बातचीत के बाद रमा को जान से करने का सौदा ₹1,00,000 में इन लोगों ने तय किया जिनके करीब एक हफ्ते बाद राजू गुप्ता दोबारा जाकर ₹50,000 नगदी एडवांस लेकर गया बाकी रकम कम होने के बाद देने का तय किया गया। घटना दिनांक की पूर्व रात्रि 20 अगस्त को राजू गुप्ता अपने दो अन्य साथी विकास चक्रवर्ती उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम हमीरपुर थाना तमनार और मनिकेतन सिदार उम्र 25 वर्ष ग्राम गैरबहरी थाना तमनार के साथ मोटरसाइकिल से घरघोड़ा आकर पीड़िता की भाभी दनकौर तिग्गा के पास रुका और मौका देखकर सामने रह रही राम के कमरे में घुसकर उस पर हमला किया गया हमले के दौरान रमा के पलटवार से हड़बड़ा कर हमलावर भाग निकले इसके बाद हड़बड़ा कर धनकुंवर ने भी अपने मोबाइल का सिम निकाल कर तोड़ दिया और उसके बाद हमलावरों को अंडरग्राउंड होने और संपर्क नहीं करने को कहा । आरोपीय धन कुंवर के बयान के आधार पर हमले के लिए रकम लेने वाले और हमले में शामिल राजू गुप्ता विकास चक्रवर्ती और मिनकेतन सिदार को साइबर सेल के साथ मिलकर अलग-अलग ठिकानों से हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं ।

एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी धरमजयगढ़/ सायबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की धर पकड़ में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में एएसआई राजेश मिश्रा, एएसआई रामसजीवन वर्मा, एएसआई विलफ्रेड मसीह, आरक्षक प्रहलाद भगत, सुमीत उराँव, भानुप्रताप चंद्रा सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, विक्रम सिंह और नवीन शुक्ला की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) श्रीमति धनकुंवर तिग्गा पति रामलाल तिग्गा उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड क्र. 03 उरांवपारा घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़
(2) राजु गुप्ता पिता बालेश्वर गुप्ता उम्र 22 वर्ष सा. सेन्ट्रल स्कूल के पीछे हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी क्वाटर नं.38 रायगढ़, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़
(3) विकास चक्रवर्ती पिता अनुप चक्रवर्ती उम्र 23 वर्ष सा. हमीरपुर थाना तमनार, जिला रायगढ़
(4) मिनकेतन सिदार पिता लक्ष्मीराम सिदार उम्र 25 वर्ष सा. गौरबहरी थाना तमनार, जिला रायगढ़

*तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम लालपुरथाना और कोदवाबानी के स्कूलों में सम्पन्न*

0

मुंगेली / कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र पैकरा तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सविता राजपूत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण अंतर्गत जिले के विभिन्न स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लालपुरथाना और कोदवाबानी के स्कूलों में तंबाकू निषेध हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


जिला नोडल तंबाकू नियंत्रण श्री आकाश परिहार ने बताया कि ग्राम लालपुरथाना एवं कोदवाबानी के हायर सेंकेण्डरी स्कूल में तंबाकू निषेध हेतु पेपर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाए जाने हेतु संकुल के सभी शिक्षकों को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिया गया। भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। इस अवसर पर साइकोलोजिस्ट ओमप्रकाश साहू एवं बलराम सिंह, प्राचार्य कोदवाबानी श्री कृष्ण कुमार नवरंग एवं प्राचार्य लालपुरथाना श्री डी. एस. ध्रुव सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

*बच्चों को पढ़ा- लिखाकर डॉक्टर, पुलिस, इंजीनियर, शिक्षक सहित अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करे – एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव*

0

*एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव खैरागढ़ जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम बासभीरा में अयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारभ में शामिल हुवे*

*छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश की सीमा के नक्सल प्रभावित गांवों के लगभग 55 टीमों ने लिया भाग*

*कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित ग्राम खेल समिति और ग्रामवासी के निमंत्रण पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक*

कवर्धा। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला खैरागढ़, थाना साल्हेवारा के सुदूर वनांचल, अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम बासभीरा में ग्राम खेल समिति, कबीरधाम और खैरागढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। ग्राम खेल समिति और ग्रामीणों के आमंत्रण पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर

शामिल हुवे। पुलिस अधीक्षक के गांव पहुंचने पर हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने कलश यात्रा, राउत नाचा और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम से पहले गांव के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की सीमा के नक्सल प्रभावित गांवों के लगभग 55 टीमों ने पंजीयन कराया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने सुदूर वनांचल ग्राम में इतना अच्छा अयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा की बच्चों को अच्छे से पढ़ा- लिखाकर डॉक्टर, पुलिस, इंजीनियर, शिक्षक सहित अधिकारी बनने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने कहा की बच्चे डॉक्टर, पुलिस, इंजीनियर, शिक्षक बनेंगे तो गांव का नाम भी रोशन होगा। उल्लेखनीय है की कबीरधाम पुलिस द्वारा 500 से अधिक ग्रामों में खेल समिति का गठन किया गया है। कबीरधाम जिला सहित खैरागढ़ जिला के लगभग 12 गांव में भी खेल समिति कबीरधाम पुलिस द्वारा बनाया गया है, जो सरहदी ग्राम है। कबड्डी प्रतियोगिता में पुलिस अनुभाग अधिकारी गंडई श्री प्रशांत खंडे, थाना प्रभारी सालेवारा, थाना प्रभारी रेगाखार, थाना प्रभारी मोहगांव एवं पुलिस स्टाफ, सरपंच ग्राम पंचायत देवपुरा श्री दीपक अग्रवाल, अशोक मरावी, कोप सिंह धुर्वे, नदल धुर्वे, प्रसिद्ध नेताम, प्रमोद ऊइके, कमल साहू, मनोज धुर्वे, किशन धुर्वे के अतिरिक्त आसपास से आए हुए हजारों की संख्या में ग्रामीण जन समुदाय उपस्थित थे।

*गांव में आयोजन कराने खिलाड़ी कर रहे पुलिस अधीक्षक से मुलाकात*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, खैरागढ़, छुईखदान गंडई पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन में नक्सल प्रभावित थाना, नक्सल प्रभावित गांव, कबीरधाम से लगे दूसरे जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार खेल आयोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर नक्सल प्रभावित गांव के युवाओं द्वारा लगातार पुलिस अधीक्षक एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर आयोजन कराने के संबंध में आमंत्रण तथा मुलाकात किया जा रहा है।

*खेल के साथ-साथ शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों का किया जा रहा मदद*

कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित ग्रामों में विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है इसके साथ ही शिक्षा से वंचित विद्यार्थियों को हर संभव मदद किया जा रहा है।

*प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 28 अगस्त को*

0

 

कोरबा /जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 28 अगस्त 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में एस.के. इलेक्ट्रिकल्स एण्ड इंजीनियरिंग वर्क बुधवारी कोरबा में सर्विस टेक्निशियन के 05 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पद हेतु आवेदकों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 28 अगस्त को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।