Home Blog Page 853

*जिले में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया*

0

रात्रि 9 बजे के पश्चात शुभ मुहूर्त में बहनों ने विधिवत रूप से भाइयों का तिलक वंदन करते हुए उनका मुंह मीठा कर कलाइयों पर बांधी राखी

मुंगेली 31 अगस्त 2023// जिले में बुधवार को भद्रा के साये के बीच नगर व ग्रामीण अंचल में भाई-बहन के विश्वास का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। रात्रि 9 बजे के पश्चात शुभ मुहूर्त में बहनों ने विधिवत रूप से भाइयों का तिलक वंदन करते हुए उनका मुंह मीठा कर उनके कलाइयों पर राखी बाँधते हुए परम्परा का निर्वहन किया।दिनभर पर्व का उल्लास छाया रहा। कुछ ने तो दिन में ही रक्षाबंधन का पर्व मनाकर धागों के इस पर्व की खुशियां बिखेरी।बाजार भी आज पर्व के चलते गुलजार रहा,राखी ,मिठाईयां सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी भी जमकर हुई।

मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है।भारतीय परम्पराओं का यह एक ऎसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक संबन्ध को मजबूत करता है।इसलिये यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोडने के साथ साथ सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व भी रखता है। रक्षाबंधन के महत्व को समझने के लिये सबसे पहले इसके अर्थ को समझना होगा. “रक्षाबंधन ” रक्षा+बंधन दो शब्दों से मिलकर बना है. अर्थात एक ऎसा बंधन जो रक्षा का वचन लें. इस दिन भाई अपनी बहन को उसकी दायित्वों का वचन अपने ऊपर लेते है। रक्षा बंधन का पर्व विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है. एक ऎसा बंधन जो दो जनों को स्नेह की धागे से बांध ले। रक्षा बंधन को भाई – बहन तक ही सीमित रखना सही नहीं होगा. बल्कि ऎसा कोई भी बंधन जो किसी को भी बांध सकता है. भाई – बहन के रिश्तों की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए यह बंधन आज गुरु का शिष्य को राखी बांधना, एक भाई का दूसरे भाई को, बहनों का आपस में राखी बांधना और दो मित्रों का एक-दूसरे को राखी बांधना, माता-पिता का संतान को राखी बांधना हो सकता है।

*◼️ महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।* 

0

*◼️ थाना जरहागांव द्वारा महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी शंभू कश्यप को त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटो के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।* 

*◼️ थाना जरहागांव में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 164/23 धारा 354, 354ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।

मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.08.2023 को प्रार्थिया ने थाना जरहागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28.08.2023 को लगभग 8 बजे वह दही लेने डेयरी गई थी, दही लेते समय वहां बैठा शंभू कश्यप नामक व्यक्ति गलत नियत से प्रार्थिया की कुर्ती का चेन पीछे से खोल रहा था एवं प्रार्थिया के गले एवं शरीर को छू रहा था, कि रिपोर्ट पर थाना जरहागांव में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 164/23 धारा 354, 354ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान जरहागांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवही करते हुए आरोपी शंभू कश्यप चंद घंटो में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल सिंह, सउनि अफरोज अली एवं जरहागांव पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*अवैध गतिविधियों के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ 14.6 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*
*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।*
*◾ थाना पथरिया, सरगांव, मुंगेली एवं चिल्फी द्वारा की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 03 व्‍यक्तियों के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*
*◾ जुआ खेल रहे है 04 आरोपियों के विरूद्ध थाना चिल्फी द्वारा की गई छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही।*

मुंगेली,,जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना पथरिया द्वारा साप्ताहिक बाजार पथरिया में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी टीमराम साहू के कब्जे से 3.9 लीटर अवैध देशी शराब, थाना सरगांव द्वारा ग्राम मौहारपारा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी शिवचरण वर्मा के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब, थाना मुंगेली द्वारा बड़ा बाजार में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी राजेन्द्र यादव के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना चिल्फी द्वारा ग्राम कंसरी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी अमरिका प्रसाद

जायसवाल के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 03 व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना चिल्फी द्वारा 01 आरोपी, थाना लोरमी द्वारा 01 आरोपी एवं थाना लालपुर द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।


इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा मुखबिरों की सूचना ग्राम गोल्हापारा तालाब के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी दिनेश साहू एवं 03 अन्य के कब्जे से 1150/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

*जिले में अब तक 711.2 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज*

0

कोरबा / जिले में 01 जून से अब तक 711.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 27 अगस्त तक औसत वर्षा 887.9 मिमी हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 694.8 मिमी, भैंसमा में 811.3 मिमी, करतला में 755.0 मिमी, कटघोरा में 818.6 मिमी, दर्री में 779.6 मिमी, पाली में 646.6 मिमी, हरदीबाजार में 558.0 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 692.0 मिमी एवं पसान में 644.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा कटघोरा तहसील में दर्ज की गई है।

*प्रयास विद्यालयों में केवल मेरिट के आधार पर मिल रहा प्रवेश*

0

*फर्जी फोन कॉल से रहें सतर्क*

*गलत सूचना पर अभिभावकगण न दें ध्यान*

रवि शिवहरे ब्यूरो,कोरबा /जिले में प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। प्रवेश के संबंध में ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर लेकर उनके अभिभावकों को फोन करके उनके बच्चों को प्रयास विद्यालयों में प्रवेश कराने के एवज में राशि की मांग की जा रही है तथा उनके बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने का दावा किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा ने इस संबंध में सभी पालकों को सूचित किया है कि ऐसी किसी भी फोन पर दी जा रही गलत सूचना पर ध्यान न दें, ना ही इनके झांसे में आकर कोई भी रकम अथवा राशि न दंे। ऐसे धोखाधड़ी करने वालों पर निकटस्थ थाने में एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया के लिए पारदर्शी एवं स्वच्छ प्रक्रिया अपनाई गई है। किसी को कोई भी आशंका होने पर विभाग के दूरभाष क्रमांक 0771-2263708 पर संपर्क कर सकते हैं।

*एकलव्य आदर्श विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया 06 सितम्बर तक*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नवीन दिशा-निर्देशानुसार जिले में प्रवेश प्रक्रिया के लिए मेरिट सूची के आधार पर विद्यालयों में 28 अगस्त से 6 सितम्बर 2023 तक प्रवेश प्रक्रिया होगी। एलडब्ल्यूई जिलों में विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में पर्याप्त प्रतिनिधित्व न होने से भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जिला स्तर पर मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।
गौरतलब है कि भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा गठित राष्ट्रीय छात्र शिक्षा समिति के दिशा निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। राष्ट्रीय छात्र शिक्षा समिति द्वारा वर्ष 2023-24 के निर्देशों के अनुरूप कक्षा 6वीं में प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट सूची तैयार कर प्रवेश की प्रक्रिया की जा रही थी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि भारत सरकार के नवीन दिशा-निर्देश अनुसार जिला स्तरीय मेरिट सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिलों में प्रवेश प्रक्रिया हेतु मेरिट सूची के आधार पर विद्यालयों में 28 अगस्त से 06 सितम्बर 2023 तक प्रवेश प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों का प्रवेश सूचना नियमावली वर्ष 2023-24 में वांछित अभिलेख के साथ विद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। वांछित अभिलेखों के अभाव में प्रवेश प्रदान नहीं किया जाएगा।

*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता संदेश*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,/शहर के स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला एवं पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों को निर्वाचन में निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

जिले में आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक स्तर पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में हाई स्कूल मोपका के छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मोपका चौक एवं मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया गया। शासकीय हाई स्कूल लिंगियाडीह के बच्चों ने भी लिंगियाडीह गांव के नुक्कड़ों में जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के लिये जागरूक किया। मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र, पीएनएस महाविद्यालय एवं

एसबीटी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बृहस्पति बाजार में मतदाता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई एवं मानव श्रृंखला बनाकर मताधिकार का उपयोग करने का महत्व बताया। शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर बनाकर लोगों से मतदान करने की अपील की।

*सहायक शिक्षक एवं शिक्षक पद के लिये बी.एड. योग्यता के संबंध में*

0

रायपुर, / युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा करने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 12489 पद वितिापित किये थे. व्याख्याता के 432 पदों पर भर्ती लगभग पूरी हो चुकी है. शिक्षक के 5772 पदों पर काउंसिलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य लगातार चल रहा है और लगभग 10 दिन में पूरा हो जायेगा. इन पदों पर बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र है तथा उनकी भर्ती लगातार की जा रही है. सहायक शिक्षक के 6285 पदों पर नियुक्ति के लिये काउंसिलिंग प्रारंभ जा चुकी है. छत्तीगसद शासन व्दारा जारी विज्ञापन में सहायक शिक्षक के पदों पर भी बी.एड. को पात्र माना गया था, और उन्हें व्यापाम की परीक्षा में बैठने का अवसर भी दिया गया, परन्तु इसी बीच अचानक दिनांक 11 अगस्त को राजस्थान राज्य से संबंधित सिविल अपील क्र. 5068/2023 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने बी.एड. को सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिये अपात्र घोषित कर दिया. इसके तत्काल बाद माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर ने याचिका क्र. डब्ल्यू.पी.एस. 5788/2023 में दिनांक 21 अगस्त को सहायक शिक्षक पद हेतु बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग की कार्यवाही स्थगित रखने का आदेश दिया, परन्तु डी.एड. एवं डी.एल.एड. की काउंसलिंग पर कोई रोक नही लगाई. माननीय न्यायालय के इस आदेश में पालन में डी.एड. एवं डी.एल.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग जारी रखी गयी है, जिससे राज्य के युवाओं को शीघ्रता से रोजागार दिया जा सके. बी.एड. योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध विधिक उपचारों के बारे में महाधिवक्ता महोदय से मार्गदर्शन मांगा गया है.

*मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन*

0

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद ने छत्तीसगढ़ में मानव सेवा एवं शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। पीड़ित मानवता की सेवा को उन्होंने सबसे बड़ा धर्म बताया। छत्तीसगढ़ उनकी कर्मभूमि रही है। स्वामी आत्मानंद ने शहरी और आदिवासी क्षेत्र में बच्चों में संस्कार, युवाओं में सेवा भाव और बुजुर्गों में आत्मिक संतोष का संचार किया। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी उन पर भी गहरा असर हुआ और उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुःखियों की सेवा में बिता दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद के पद चिन्हों पर चलते हुए किसानों, वनवासियों, गरीबों और मजदूरों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के हर संभव प्रयास कर रही है। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक उन्नति के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद जी के मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य अनुकरणीय और प्रेरणास्पद है। स्वामी आत्मानंद जी ने वनवासियों के उत्थान के लिए नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की। राज्य सरकार ने इससे प्रेरणा लेते हुए उनके नाम पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू किए हैं, जिनमें हर वर्ग के बच्चों को अच्छी कक्षा, पुस्तकालय, खेल मैदान सहित अच्छी पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने आदिवासियों के सम्मान एवं उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए अबूझमाड़ प्रकल्प की स्थापना की। नारायणपुर में वनवासी सेवा केन्द्र प्रारंभ कर वनवासियों की दशा और दिशा सुधारने के प्रयास किए। श्री बघेल ने कहा कि स्वामी अत्मानंद जी के आदर्श और जीवन मूल्य सदा जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

*आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित*

0

जांजगीर-चांपा, 28 अगस्त 2023/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम धाराशिव के आगंनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 05 और ग्राम कुथुर के आगंनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 07 में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 12 सितम्बर 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) में आमंत्रित किया गया है। उक्त पद हेतु आयु 18 से 44 वर्ष और 8वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित है तथा संबंधित ग्राम के महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस पर सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक स्वयं जमा कर सकतें हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जांजगीर नवागढ़ 2 से संपर्क किया जा सकता है।