Home Blog Page 852

*नाबालिग अपहृता को दस्त्याब करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता।*

0

*◾थाना लालपुर द्वारा नाबालिग अपहृता को आरोपी लक्की विश्वकर्मा के कब्जे से पुणे, महाराष्ट्र से किया गया बरामद।* 

*◾थाना लालपुर में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 165/23 धारा 363, 366, 376, भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी ने दिनांक 22.08.2023 को थाना लालपुर में उसकी नाबालिग लड़की को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 165/2023 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं संदेही आरोपी लक्की विश्वकर्मा का आदर्श नगर, लोहगांव, पुणे, महाराष्ट्र में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी लक्की विश्वकर्मा के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 366, 376, भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विरेन्द्र क्षत्रीय, सउनि देवेश अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक अनुज डहरिया, आरक्षक तीजराम यादव, महिला आरक्षक दुर्गा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*अवैध गतिविधियों के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ जुआ-सट्टा खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की कार्यवाही।*
*◾ थाना जरहागांव द्वारा जुआ खेल रहे आरोपी हैदर खान एवं 06 अन्य के कब्जे से राशि 20460/- रूपये जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।*
*◾ थाना मुंगेली द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से 5.7 लीटर अवैध देशी शराब की गई जप्त।*
*◾ सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले 02 व्यक्ति एवं शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले 01 होटल संचालक पर भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*

मुंगेली,,जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जरहागांव द्वारा मुखबिरों की सूचना से ग्राम कोना में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी हैदर खान एवं 06 अन्य के कब्जे से 20460/- जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा ग्राम धरमपुरा में दबिश

देकर जुआ खेल रहे आरोपी कन्हैयालाल खाण्डे एवं 02 अन्य के कब्जे से जप्त राशि 430/- रूपये, तथा थाना लोरमी द्वारा लोरमी में दबिश देकर सट्टा खेल रहे आरोपी गोफेलाल डहरिया के कब्जे से राशि 1370/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा बिजली आफिस के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी प्रमोद सोनवानी के कब्जे से 5.7 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध थाना जरहागांव एवं 01 आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर द्वारा कार्यवाही की गई है तथा थाना सरगांव द्वारा अवैध रूप से शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले 01 होटल संचालक के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर में दीक्षांत समारोह स्थल पर पहुंची राष्ट्रपति महोदया*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,,समारोह में प्रमुख रूप से राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, बिलासपुर सांसद श्री अरुण साव, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल, बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्रीमती रजनीश सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री नन्द कुमार साय,छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, बिलासपुर सम्भायुक्त के. डी. कुंजाम, आईजी श्री आनंद छाबड़ा, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल उपस्थित।

*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी के दर्शन किए *

0

*माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की*

रायपुर / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर के आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँची। यहाँ उन्होंने माँ महामाया देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा- अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।पहली बार देश के राष्ट्रपति माँ महामाया देवी के दर्शन के लिए आये है इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया है । इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन,


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उनके द्वारा आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण 11वी शताब्दी में कराया गया था।माँ महामाया रतनपुर शाखा के कलचुरी राजाओ की कुलदेवी थी । यहाँ पर दोनों नवरात्रियों में मेला भरता है ।

*बिलासपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, /राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

*इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ (स्वर्ण) पुरस्कार*

0

*आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप’ विकसित करने के लिए मिला पुरस्कार*

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्वविद्यालय परिवार को दी बधाई*

*मोबाइल एपलीकेशन से मिलेगा ‘स्मार्ट खेती’ को बढ़ावा: प्रदेश के 8 लाख किसान जुड़े एप से*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ से सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे।

एआई आधारित इस एप के माध्यम से 36 प्रकार की फसलों के रोगों की पहचान, हानिकारक कीटों की पहचान करने, मौसम की जानकारी, कृषि यंत्रोें को किराये पर देने और किसानों को ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी। एआई का उपयोग करने से इस एप के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के लिए सटीक जानकारी मिल सकेगी। जिससे प्रदेश में ‘स्मार्ट कृषि’ को बढ़ावा मिल सकेगा। इस एप से प्रदेश के 8 लाख किसान जुड़े हैं और इसका लाभ खेती-किसानी में ले रहे हैं।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा अकादमिक अनुसंधान द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाओं पर उत्कृष्ट शोध के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रूपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 मोबाइल एपलीकेशन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा एनआईसी रायपुर के सहयोग से विकसित किया गया है। ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ पुरस्कार इस एपलीकेशन के माध्यम से कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से उन्नत एवं परिवर्तनकारी स्मार्ट खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. आर.आर. सक्सेना, डॉ. एल.एस.वर्मा, श्री अभिजीत कौशिक और सुश्री कल्पना बंजारे भी उपस्थित थीं।

*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बिलासपुर के लिए प्रस्थान करते हुए।*

0

रायपुर,,साथ में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी रवाना हुए।

*मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण*

0

 

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में अक्षय पात्र संगठन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारी श्री विनायक प्रियादास ने भिलाई सेक्टर 6  के कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

*सिम्स में पर्याप्त व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध*

0

*डीन डॉ. सहारे ने पीक आवर्स में व्हील चेयर और स्ट्रेचर बढ़ाने के दिए निर्देश*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स के डीन डॉ. कमल किशोर सहारे से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिम्स अस्पताल में पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि सिम्स मे मरीजों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता है। मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें यह सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। सुबह ओपीडी के समय बहुत सारे मरीज़ एक साथ आ जाते हैं जिन्हें व्हील चेयर और स्ट्रेचर की आवश्यकता होती है। तत्काल वापस व्हील चेयर नहीं आने के कारण कई बार समस्या हो जाती है। डॉ. सहारे ने बताया कि पीक आवर्स में व्हील चेयर और स्ट्रेचर की संख्या और बढ़ायी जाएगी।

*खेल दिवस के अवसर पर वनांचल ग्राम सिंगपुर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव*

0

पुलिस अधीक्षक ने खेल प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

वनांचल के बहनों ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य से किया भव्य स्वागत

सामुदायिक पुलिस के तहत कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन,सरहदी गांव के लगभग 26 टीमों ने लिया भाग

 

कवर्धा। कबड्डी खेल रोमांच का खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्घिमता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्घि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार होता है। खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव आज खेल दिवस के अवसर पर कुकदुर थाना अंतर्गत वनांचल ग्राम सिंगपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता को संबोधित कर रहे थे।
खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने सामुदायिक पुलिस के तहत ग्राम सिंगपुर में कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सरहदी गांव के लगभग 26 टीमों ने भाग लिया है।

एसपी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके, नृत्य से भव्य स्वागत किया। वनांचल के बहनों ने पुलिस अधीक्षक को राखी भी बांधी। पुलिस अधीक्षक ने बहनों को उपहार भी भेट किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देशन में पुलिस अनुभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री के के वासनीक उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री संजय धुर्वे एवं रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह, थाना प्रभारी कुकदुर श्री सावन सारथी के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत समस्त ग्रामवासी, ग्राम खेल समिति के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने आज विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच सिंगपुर झंगर सिंह, ग्राम खेल समिति अध्यक्ष रोहित, सरपंच ग्राम पंचायत कुलिहीडोगरी कृष्णा परसते, ग्राम पटेल भानसिंग मरकाम, थानु मरकाम, देवनाथ मरावी, मेघवाल मरकाम सहित आसपास से आए हुए लगभग सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी उपस्थित थे