Home Blog Page 851

*13.6 लीटर अवैध शराब की गई जप्त*

0

*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले 10 आरोपियों के विरूध्द भी की गई वैधानिक कार्यवाही।


मुंगेली,,जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा ग्राम राम्हेपुर में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी मनोज शिकारी के कब्जे से 04 लीटर अवैध

कच्ची महुआ शराब, थाना पथरिया द्वारा ग्राम बरछा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी त्रिलोकी कोसले के कब्जे से 03 लीटर अवैध महुआ शराब एवं अटल चौक के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री

करते आरोपी सुंदर यादव के कब्जे से 4.6 लीटर अवैध देशी शराब, एवं थाना जरहागांव द्वारा ग्राम केस्तरपुर में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते करने वाले आरोपी लालू पटेल के कब्जे से 02 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर आरोपियों विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 10 आरोपियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा 04, थाना जरहागांव द्वारा 02, थाना लालपुर द्वारा 01, थाना सरगांव द्वारा 02 एवं चौकी खुड़िया 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*भगवान पांव मंदिर, मान्यता के अनुसार श्री शिव जी का पहला कदम इसी पत्थर पर पड़ा था*

0

कवर्धा-पूरे भारत में कई चमत्कारी मंदिर एवम् उनका मान्यता है, अलग अलग मंदिर में ईश्वर का अलग अलग रुप में पूजा पाठ होता आ रहा है, देवी मां के जहां अंग है चरणों के निशान है ओ शक्ति पीठ के नाम से जाना गया वहीं शिव जी का स्थान ज्योतिर्लिंग के रुप में आस्था का केंद्र बना, कवर्धा जिला भी शुरुवात से शिव जी की नगरी के नाम से प्रख्यात है बाबा भोरमदेव को लेकर अनेकों मान्यता है ऐसी मान्यता है की भोरमदेव मंदिर स्वयं

देवताओं द्वारा बनाया गया है , बात करें अगर कवर्धा जिला पंडरिया ब्लाक के कोदवा कला गांव की तो यहां भी ऐसी मान्यता है की जो पांव के निशान हैं ओ स्वयं श्री शिव जी की है यहां के बुजुर्गों का कहना है की जिस पत्थर पर चरणों के निशान है ओ किसी छीनी हथौड़ी से बनाया जैसा प्रतीत नहीं होता ऐसा लगता है जैसे स्वयं श्री शिव जी का प्रथम चरण पृथ्वी पर पड़े तब ओ इसी पत्थर पर खड़े हुवे होंगे, गांव के ऐसे बुजुर्ग है जो 95 वर्ष के होंगे उनका कहना है की हमें भी नहीं पता यह पांव

कितना पुराना है लेकिन हमारे पिता जी बताते थे उनको भी नहीं पता और उनके पिता उनके पिता के पिता किसी को नहीं पता की कितनी पुरानी है ऐसी मान्यता है की यह पग हजारों वर्ष पुरानी है अब पुरातत्व विभाग अगर जांच करे या कोई एक्सपर्ट ही जानकारी दे सकता है लेकिन जिस हिसाब से लोगों की मान्यता जुड़ी है ओ सीधे शिव जी से जुड़ी है पुरा गांव शिव जी को अपने गांव का ही मानते है और उनका कहना है की यहां से कोई खाली हाथ नहीं गया भोले नाथ की विशेष कृपा यहां बरसती है

*2 चाकूबाज घटना करने से पहले ही गिरफ्तार, गए जेल*

0

*आम जनता की संजीदगी के साथ पुलिस की त्वरित कार्यवाही से रुक जाती है बड़ी घटना*

अपराध क्रमांक
244/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट
245/23 धारा 25 आर्म्स एक्ट

आशीष कश्यप बिलासपुर,,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर के अंतर्गत आपराधिक गतिविधि में संलिप्त लोगों पर नजर रखी जा कर कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा का विशू श्रीवास उर्फ विष्णु श्रीवास और सागर श्रीवास दोनो त्रिवेणी भवन के पास व्यापार विहार में धारदार चाकू लेकर घुम रहे हैं। सूचना पर तारबाहर पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में त्रिवेणी भवन के पास व्यापार विहार पहुँचने पर आरोपी *विशू श्रीवास उर्फ विष्णु श्रीवास पिता राज कुमार श्रीवास उम्र 22 साल साकिन अटल आवास क्वाटर नंबर 15, सी ब्लाक अशोक नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर*
और
*सागर श्रीवास पिता स्व0 संतोष श्रीवास उम्र 21 वर्ष साकिन अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर* दोनो अपने हाथ में चाकू लेकर हाथ में लहराते घुमते मिले, चाकू को आरोपी विशू श्रीवास उर्फ विष्णु श्रीवास और सागर श्रीवास के कब्जे से गवाहों के समक्ष जप्ती कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

*थाना उरगा तथा सीमा क्षेत्र में हो रहे टावर केबल तार चोरी के आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता*

0

∆ 06 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

∆ चोरी किये गये टावर केबल तार, घटना में प्रयुक्त 01 टाटा 407 वाहन के सीजी 12 ए. क्यु 3135, 01 पीकअप वाहन के सीजी 12 ए. क्यु 4216, 02 नग गैसकटर सेट, 02 नग एलपीजी गैस सिलेण्डर, 02 नग ऑक्सीजन सिलेण्डर, एंव 02 नग तलवार, 01 नग लोहे का पाईप, 01 नग स्टील का पाईप, एल्युमिनियम तार 4200 किलोग्राम किमती 500000रू. बरामद हुये।

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :— लैंको अमरकंटक पावर प्लांट पताढ़ी के द्वारा बिजली सप्लाई के लिये टावर लगाकर उसमें एल्युमिनियम तार खींचकर तैयार किये गये थे जो कुछ तकनिकी खराबी के कारण काम कुछ महिनों से रुका हुआ था। उक्त टावर में लगे एल्युमिनियम के बिजली सप्लाई तार को पिछले कुछ दिनों से 10 किलोमीटर तक कोई अज्ञात चोरों द्वारा काटकर चोरी कर ले जा रहें हैं की सूचना पर प्रार्थी दुष्यंत तिवारी पिता स्व. केदारनाथ तिवारी उम्र 58 साल लैकों पावर प्लांट पताढ़ी सहायक महाप्रबंधक की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अप. क. 302 / 23 धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एंव श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यु. उदय किरण (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा निर्देशित करने पर अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर दिनांक 02.09.2023 को भलपहरी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान 01 टाटा 407 एंव 01 पीकअप वाहन में भरा चोरी के

एल्युमिनियम तार सहित 06 आरोपियों को पकड़ा गया। मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल फारूख द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि इनके साथी मुस्तकिम खान, गोलू प्रजापति उर्फ गोलू डीजे एंव गुल्ली के साथ योजना बनाया गया कि लैंको पावर प्लांट द्वारा बिजली सप्लाई हेतु लगाये गये टावर में लगे एल्युमिनियम तार काट कर बेचने से अच्छा खासा पैसा मिल जायेगा, उक्त टावर में बिजली सप्लाई नही हो रहा है बंद पड़ा है। फिर तार को काटकर ले जाने के लिये फारूख द्वारा कोरबा से 02 गाड़ी और काटने के लिये गैसकटर, गैस सिलेण्ड, का इंतजाम कर गैसकटर में काम करने वाले आदमी राकेश चौहान एंव रमेश उरांव को 2000रू. नीचे के तार को काटने तथा उपर का तार काटने के लिये 4000रू. रोजी में तैयार कर किया। दिनांक 31.08.2023 की रात को फारूख एंव साथी मुस्तकिम खान दोनों केराकछार गांव से मजदूर लाकर सभी लोगों को दारू मुर्गा खिलाये तथा फारूख खान अपने साथ ले गये 02 तलवार एंव 02 स्टील एंव लोहे के पाईप देकर आरोपी गुलशन धारी सहित 04 लोगों को बस्ती में भेजा था कि कोई इधर उधर आयेगा जायेगा या पुलिस को सूचना देगा उसे यहीं खत्म कर देगें। आरोपियों द्वारा दिनांक 01.09.2023 की रात करीबन 2:00 बजे तक टावर का एल्युमिनियम तार को काटकर गाड़ी में भरकर कोरबा ले जा रहे थे कि तरदा चौक के पास पुलिस को देखकर उक्त सभी माल को गाड़ी सहित कनकी जंगल में छिपाकर तिरपाल से ढक दिये थे कि सुबह करीबन 8:00 बजे दोनों गाड़ियों को कोरबा ले जाते हुये भलपहरी मोड़ के पास आरोपी 01. अब्दुल फारूख खान पिता स्व. अब्दुल अनवर खान उम्र 33 साल निवासी- मुड़ापार एस.एस. सुपर मार्केट के पीछे, चौकी-मानिकपुर, थाना कोतवाली, जिला- कोरबा (छ.ग.) 02. मो. मुस्तकिम खान पिता स्व. मोहम्मद रफीउल्ला खान निवासी पुरानी बस्ती कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.) 03. राकेश चौहान पिता श्री लगन सिंह चौहान उम्र 26 साल निवासी- नेहरू नगर कुंआभट्ठा कोरबा, चौकी -मानिकपुर, थाना कोतवाली जिला – कोरबा (छ.ग.) 04. रमेश कुमार उरांव उर्फ आरके पिता जोहित राम उरांव उम्र 23 साल निवासी- भदरापारा पोलमी, थाना-पाली, जिला कोरबा (छ.ग.) 05. संतलाल पटेल पिता स्व. कन्हैया लाल पटेल उम्र 40 साल सा.- पंप हाउस कोरबा थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.), 06. गुलशन धारी पिता सुरेन्दर धारी उम्र 21 साल निवासी धनवार पारा इतवारी बाजार, तनवीर खान के घर, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.) सहित पकड़ा गया पीकअप वाहन चालक छोटू महंत मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गया। उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 379, 34, 120बी भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी गोलू प्रजापति उर्फ गोलू डीजे गुल्ली एंव छोटू महंत फरार है ।

● सम्पुर्ण कार्यवाही में अति० पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) कोरबा के सत्त मार्गदर्शन पर थाना उरगा के थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी, स.उ.नि. बलीराम निराला, स.उ.नि. रामनारायण रात्रे, आरक्षक, प्रेम साहु, नरेश टांण्डेल, रामेन्द्र बर्मन, हितेश राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*गृहमंत्री दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल*

0

*स्व. श्री साहू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि*

मुंगेली // प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू आज जिला मुख्यालय मुंगेली में राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू के सुपुत्र श्री पुष्पेंद्र साहू के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय श्री साहू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री ने स्वर्गीय श्री पुष्पेंद्र साहू के शोक संतप्त परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट भी की। उन्होंने इस दुखद घड़ी में पूरे परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करने तथा मृतात्मा को अपने चरणों में स्थान देने ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, लोरमी विधायक श्री धर्मजीत सिंह, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, कलेक्टर श्री राहुल देव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, कृषि उपज मंडी बोर्ड मुंगेली के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल की सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, पूर्व विधायक श्री तोखन साहू सहित साहू समाज एवं अन्य समाज के लोग मौजूद थे।

 

एस्मा लागू होने के बाद भी कार्य में नहीं लौटने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों पर एफआईआर।

0

राज्य शासन द्वारा एस्मा लागू करने के पश्चात जिला प्रशासन हुई सख्त।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा हड़तालरत् 337 कर्मचारियों पर की जा रही दण्डात्मक कार्यवाही।

कोरबा – कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ इन सर्विस डॉक्टर एसोसिएशन संघ द्वारा विगत 21 अगस्त 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल में गए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को एस्मा एक्ट के अंतर्गत तत्काल हड़ताल समाप्त कर अपनी सेवाएं देने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारी सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं एवं उनके कार्य क्षेत्र में अनुपस्थिति के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्यगत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उपरोक्त हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग के कुल 337 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं, जिनमें चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग संवर्ग, पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य संयोजक, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता इत्यादि लोग सम्मिलित हैं।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने सीएमएचओ डॉ. एस. एन. केसरी को एस्मा एक्ट लगने के बाद भी कार्य पर उपस्थित नहीं होने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। एस्मा एक्ट के तहत जारी नोटिस के बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अपने ड्यूटी पर उपस्थिति नहीं दी गई है। उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में सीएमएचओ एवं सभी बीएमओ द्वारा अपने विकासखण्ड के हड़तालरत कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित थाने में एस्मा एक्ट 7 (1) के तहत एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है एवं उन्हें सेवा समाप्ति हेतु नोटिस भी दी जा रही है।

*लाठी डंडा आदि से प्राणघात हमला कर हत्या करने वाले आरोपियों को भेजा गया जेल*

0

*आरोपियों के विरुद्ध धारा -147, 148, 149, 294, 506-बी, 323, 307, 302 के तहत की गई कार्यवाही।*

हिमांशु सिह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट 

कबीरधाम जिले के थाना पिपरिया में दिनांक- 29.08.2023 को सूचना प्राप्त हुआ, कि ग्राम कान्हा भैरा में गेंदराम यादव को बड़े बगीचा में सुरेश चन्द्रवंशी, नरेश चन्द्रवंशी, सुनील चन्द्रवंशी, जितेन्द्र चन्द्रवंशी, बलदाउ चन्द्रवंशी, विक्की चन्द्रवंशी, द्वारा लाठी डंडा से मारपीट किये है। जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल लेकर गये है। कि सूचना प्राप्त होने पर जिला अस्पताल कवर्धा में जाकर आहत गेंदराम यादव पिता अनुस राम यादव उम्र 53 साल साकिन कान्हाभैरा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम (छ0ग0) से पूछताछ में दिनांक 29.08. 23 को गेंदराम द्वारा बताया गया कि मैं अपने पशुओं को

चराने के लिये ग्राम कान्हाभैरा के बड़े बगीया के तरफ से गया था पशुओं को चराकर करीबन 12:00 बजे खाना खाने के लिये अपने घर आ रहा था, बड़े बगीचा बिही बाडी के पास पहुंचा तभी गन्ना खेत तरफ से आरोपी सुरेश चन्द्रवंशी, नरेश चन्द्रवंशी, सुनील चन्द्रवंशी, जितेन्द्र चन्द्रवंशी, बलदाऊ चन्द्रवंशी, विक्की चन्द्रवंशी द्वारा हाथ में लाठी डंण्डा टांगिया घन लेकर निकले और प्रार्थी को पुरानी रंजिश की बात को लेकर जान से मारने की धमकी देकर एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए हत्या करने के नियत से प्राणघातक चोट पहुंचाया है। बताये जाने पर जिला अस्पताल कवर्धा में देहाती नातसी में अपराध कमांक 00/23 धारा 147, 148, 149, 294, 506-बी, 323, 307, भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रार्थी के ईलाज दौरान मृत्यु हो जाने से प्रकरण में धारा 302, भादवि जोड़ा गया है। दौरान विवेचना के घटना स्थल निरीक्षण कर घटना से खुन आलूदा मिटटी व शादी मिट्टी एवं घटना स्थल में एक प्लास्टिक का चश्मा व सीजर ग्लब्स को जप्त किया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार थे ,जिसकी पतासाजी कर आरोपीगण सुरेश चन्द्रवंशी, नरेश चन्द्रवंशी, सुनील चन्द्रवंशी, विक्की चन्द्रवंशी, जितेन्द्र चन्द्रवंशी, बलदाऊ चन्द्रवंशी से पृथक पृथक घटना से प्रयुक्त लाठी डण्डा, लोहे का टंगिया, व लोहे का धन को धारा 27 साक्ष्य अधिनियम अंतर्गत मेमोरेण्डम कथन के अधार पर वजह सबुत में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीगण द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपीगण 01 सुरेश चन्द्रवंशी पिता कृष्णा चन्द्रवंशी उम्र 45 साल, 02 नरेश चन्द्रवंशी पिता कृष्णा चन्द्रवंशी उम्र 42 साल, 03 सुनील चन्द्रवंशी पिता सुरेश चन्द्रवंशी उम्र 22 साल, 04 विक्की चन्द्रवंशी पिता नरेश चन्द्रवंशी उम्र 19 साल, 05 जितेन्द्र चन्द्रवंशी पिता बलदाऊ चन्द्रवंशी उम्र 23 साल, 06 बलदाऊ चन्द्रवंशी पिता कंगला चन्द्रवंशी उम्र 60 साल सभी साकिनान कान्हाभैरा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम (छ0ग0) को दिनांक-31.08.23 को गिरप्तार कर न्यायालय रमाण्ड पर पेश किया गया है।प्रकरण के आरोपीयों द्वारा घटना को योजना बनाकर मृतक को बड़े बगीचा में अकेले पाकर जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला लाठी, डंडा, टंगिया व हथौड़ा से मारपीट कर घटना दिनांक से फरार थे जिसे थाना पिपरिया के अधिकारी एवं कर्मचारीयों द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन पर लगन एवं मेहनत से फ़रार आरोपीयों का लगातार पीछा कर पकड़े है। आरोपीयों के पतासाजी एवं गिर० में थाना पिपरिया के प्रकरण विवेचक सउनि दिनेश झारीया एवं थाना पिपरिया के समस्त अधिकारीयों / कर्मचारीयों का सराहनीय योगदान रहा।

*स्वस्थ दांत – बेहतरीन मुस्कान अभियान*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा” स्वस्थ दांत – बेहतरीन मुस्कान अभियान ” के तहत आज दिनांक 01 सितम्बर 2023 को सामाजिक सेवा संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा एवं स्व. डा. रामकुमार अग्रवाल दंत चिकित्सालय अकलतरा के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला अकलतरा में नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें दंत चिकित्सक पूजा अग्रवाल एवं उनकी सहायिका कविता श्रीवास द्वारा 260 छात्राओं के दांतों की जाँच कर उचित सलाह दी |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी पुरूषोत्तम नामदेव , संस्था के संरक्षक – मनोज साहू , अध्यक्ष – मन्नू थवाईत , उपाध्यक्ष – राजा पाण्डेय , सदस्य – पोसराम बंजारा , आदित्य केशरवानी , हर्ष थवाईत , प्रिंस खाण्डे , प्राचार्य – हरीश चौहान , पूर्व शिक्षक – रामभरोस कैवर्त , शाला स्टाफ एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहे |

*विवेकानंद वार्ड में बना मकान गिरने की कगार पर, खतरे में लगभग 500 लोगों की जिंदगी*

0

*जर्जर मकान गिराने में नगर पालिका बेबस, कभी भी हो सकता है हादसा*

मुंगेली // नगर पालिका मुंगेली के वार्ड क्रमांक 10 विवेकानंद वार्ड के बालानी चौक से शंकर मंदिर मुख्य सड़क मार्ग में बंशीदास वैष्णव का मकान है। जिसका पिछला हिस्सा सारथी पारा मोहल्ले में आता है। गली में जर्जर मकान गिरने की कगार पर है तथा लगभग 500 लोगों की जान खतरे में है। जो अपनी जान जोखिम में डालकर आ जाना कर रहे है। जर्जर मकान की स्थिति

मोहल्ले वासियों ने विगत दिनों नगर पालिका मुंगेली में आवेदन प्रस्तुत कर सूचना भी दिया था। सूचना मिलते ही अधिकारियों द्वारा जाॅच पडताल कर वार्डवासियों की

सहमति से पंचनामा भी तैयार किया गया और जर्जर मकान को तोड़ने की बात कही थी। जिसके बाद अभी तक जर्जर मकान की ओर किसी ने ना ही ध्यान दिया ना ही सुध ली। आपको बता दे कि जर्जर मकान बारिश होने पर भरभरा-भरभरा कर गिर रहे है। जो कि कभी बड़े खतरे का संकेत दे रहे है। इस भवन को देखकर बाहर से ही डर लगता है, मगर मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।

*जिले में अब तक 719.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो,,कोरबा / जिले में 01 जून से अब तक 719.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 31 अगस्त तक औसत वर्षा 922.6 मिमी हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 727.0 मिमी, भैंसमा में 813.6 मिमी, करतला में 755.0 मिमी, कटघोरा में 818.6 मिमी, दर्री में 798.2 मिमी, पाली में 651.4 मिमी, हरदीबाजार में 570.4 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 692.0 मिमी एवं पसान में 645.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा कटघोरा तहसील में दर्ज की गई है।