Home Blog Page 850

*एकलव्य आदर्श विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 06 से 09 सितंबर तक काउंसलिंग आयोजित*

0

*अभ्यर्थी एकलव्य विद्यालय छुरीकला में निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर काउंसलिंग में ले सकते हैं भाग*

कोरबा /शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 06 सितंबर से 09 सितंबर 2023 तक काउंसलिंग का आयोजन विकासखण्ड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में किया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि उक्त कक्षा में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा विगत 23 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई थी जिसके संशोधित परीक्षा परिणाम व मेरिट सूची विभाग द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थी अपने समस्त दस्तावेज सहित 06 से 09 सितंबर 2023 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में उपस्थित होकर काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं के कुल 60 सीटों में प्रवेश हेतु विभिन्न वर्गवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। जिसके अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु कुल आरक्षण 80 प्रतिशत (48 सीट) निर्धारित है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय हेतु 05 प्रतिशत (03 सीट), डीएनटी/एनटी/एसएनटी समुदाय हेतु 05 प्रतिशत (03 सीट) साथ ही इस वर्ग में अभ्यर्थी नहीं मिलने की स्थिति में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी एवं विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के विद्यार्थी नहीं मिलने पर अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। शेष 10 प्रतिशत (06 सीट) ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी-उग्रवाद, विद्रोह या कोविड के दौरान खो दिया हो अथवा विधवाओं के बच्चे, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, भूमिदान, अनाथ वर्ग के बच्चे, वामपंथी-उग्रवाद के शिकार नागरिक और वामपंथी उग्रवाद से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले पुलिस, अर्द्धसैनिक, सशस्त्र बल के जवान शामिल हैं एवं दिव्यांग बच्चों के लिए 03 सीट (02 एसटी एवं 01 अन्य) हेतु आरक्षित है।
सहायक आयुक्त ने चयन परीक्षा में शामिल हुए विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय सहित अन्य वर्गवार आरक्षित सीट के अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में उपस्थित होकर काउंसलिंग में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। काउंसलिंग के संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के सूचना पटल सहित सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

*जिले में 09 व 10 सितंबर को पशु बांझपन निवारण शिविर का किया जा रहा आयोजन*

0

*विशेषज्ञों द्वारा पशुओं का जांच कर पशुपालकों को उचित चिकित्सा, परामर्श एवं दवाओं का किया जाएगा निशुल्क वितरण*

*जिले के पशुपालकों से शिविर का लाभ लेने का किया गया आग्रह*

रवि शिवहरे ब्यूरो –कोरबा /मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय कृषि भवन नई दिल्ली द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग एवं पशुधन विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पशुधन जागृति अभियान के अंतर्गत आकांक्षी जिला कोरबा में 02 पशु बांझपन निवारण शिविर सह पशुपालक संगोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग के निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. संजय शाक्य, निदेशक पशु जैव प्राद्योगिकी व प्राध्यापक पशु प्रसूति विज्ञान डॉ. एम. के. अवस्थी, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. अमित गुप्ता एवं सहायक प्राध्यापक दाउ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय दुर्ग डॉ. एम. एस. परमार उपस्थित होंगे।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 09 व 10 सितंबर को पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित की जा रही है। जिसके अंतर्गत 09 सितंबर को कोरबा के गोकुलनगर गौठान एवं 10 सितंबर को विकासखंड पाली के पशु चिकित्सालय परिसर हरदीबाजार में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पशु बांझपन निवारण शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। शिविर में पशुओं में बांझपन चिकित्सा संबंधी उपचार व समाधान के विषय में संगोष्ठी के साथ पशुओं के उपचार के विषय में विस्तार से परिचर्चा की जाएगी। साथ ही शिविर में उपस्थित पशुओं का उपचार भी किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित पशु पालकों को मिनरल मिक्स व अन्य दवाओं का निशुल्क वितरण भी किया जाएगा।
इस शिविर में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं की जाँच की जाएगी एवं जाँच के बाद पशुपालकों को उचित चिकित्सा व परामर्श भी दिया जाएगा। इसी प्रकार पशुपालकों को पशुओं के बांझपन के बारे में अवगत भी कराया जाएगा। शिविर में पशुओं के बार-बार ताव में आने के कारणों का पता लगाकर उनका इलाज किया जाएगा। इलाज किए गए पशुओं का समय पर गर्भाधारण करवाने एवं पशुओं के कृत्रिम गर्भाधारण के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही अनुपूरक पोषण, कृमिनाशक, मिनरल मिक्चर (खनिज मिश्रण) एवं दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।
उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग ने जिले के समस्त पशुपालकों से उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

*जिले में अब तक 751.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो-कोरबा / जिले में 01 जून से अब तक 751.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 सितंबर तक औसत वर्षा 955.4 मिमी हुई है। बीते 24 घंटो में 21.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 751.2 मिमी, भैंसमा में 821.2 मिमी, करतला में 798.0 मिमी, कटघोरा में 844.2 मिमी, दर्री में 845.8 मिमी, पाली में 686.6 मिमी, हरदीबाजार में 604.4 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 730.6 मिमी एवं पसान में 677.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा दर्री तहसील में दर्ज की गई है।

*जनहानि तथा पशुधन हानि को रोकने जिला पंचायत सीईओ ने किया जागरूकता रथ को रवाना*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /जिला पंचायत परिसर में मंगलवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप एवं नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने हरी झण्डी दिखाकर ‘स्ट्रे कैटल रिस्पांस फोर्स जागरूकता’ रथ को रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए आमजनों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

जिले के मुख्य मार्गों एवं सड़कों पर आवारा पशुओं के अनावश्यक रूप से विचरण करने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है जिससे जनहानि तथा पशुधन हानि भी हो जाती है। ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ का उद्देश्य पशुपालकों को अपने पशुओं को घर में बांधकर रखने तथा पशु एवं जन-धन हानि रोकने के लिए आम जनता को जागरूक करना है। जागरूकता रथ के माध्यम से पशुपालकों एवं आमजनता से जनहानि एवं पशुहानि रोकने के लिए अपील की जा रही है।

*हलषष्ठी पर व्रत रखी महिलाओं ने ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, /संतान की दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना के लिए रखे जाने वाले हलषष्ठी व्रत की पूजा के दौरान हनुमान नगर, सरकंडा की महिलाओं ने शत प्रतिशत मतदान करने और अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिए मतदाता शपथ ली।आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने का शपथ लेते हुए लोगो को मतदान करने के लिए अपील

की। महिलाओं ने यह भी अपील किया कि जिनका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है वे नागरिक जल्द से जल्द अपना नाम वोटर लिस्ट में जुडवा लेवेंI हनुमान नगर, सरकंडा की महिलाओं ने अपने इस व्रत के साथ साथ मतदान की शपथ लेते हुए लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

*कलेक्टर ने नोडल अफसरों की बैठक लेकर की चुनाव तैयारियों की समीक्षा*

0

*आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप काम करें अधिकारी* 

आशीष कश्यप बिलासपुर, /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव झा ने आज विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अफसरों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिहीन चुनाव संपन्न कराने के लिए उपयोगी टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि वरिष्ठ अफसरों को नोडल अधिकारी बनाकर हर काम के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे सभी पूर्व में काम कर चुके मातहत कर्मियों की सेवाएं लेकर सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने मार्गदर्शी किताबों के अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाईट में जाकर अपनी जिम्मेदारी का अच्छी तरह समझकर काम करने की सबसे अपेक्षा की है।
कलेक्टर ने बैठक में प्रमुख रूप से जनशक्ति प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, निर्वाचन सामग्री प्रबंधन, परिवहन प्रबंधन, कम्प्यूटरीकरण, साईबर सेक्यूरिटी एवं आईटी, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन, ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपेट सुरक्षा, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन व्यय लेखा मॉनीटरिंग, डाक मतपत्र, मीडिया प्रबंधन एवं एमसीएमसी, संचार प्रबंधन, निर्वाचक नामावली प्रबंधन, शिकायत एवं समाधान, प्रेक्षक के साथ समन्वय, वेबकॉस्टिंग, यातायात व्यवस्था, वीडियोग्राफी, लेखा एवं मतदान दलों का मानदेय वितरण तथा भोजन व्यवस्था आदि के संबंध में नियुक्त नोडल अधिकारियों को उनके कर्तव्यों के प्रति सचेत किया एवं सावधानी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। बैठक में निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, एडीएम आरए कुरूवंशी, अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

*ग्रामीण ने की नहर में पीचिंग कार्य किये जाने की मांग*

0

 कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं*

*संबंधित अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग, महिलाएं एवं ग्रामीण किसान अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर के समक्ष पहंुचे। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सभी की समस्याओं को बड़े ही इत्मीनान के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।
जिले के घुटकू ग्राम के निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार चौहान द्वारा नहरों में पीचिंग कार्य नहीं होने के कारण सिंचाई कार्य में आ रही बाधा को दूर करने के संबंध में कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रखी गई। कलेक्टर श्री झा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के भैंसाझार के ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत में ही नवीन धान खरीदी उपकेंद्र खोले जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि रतनपुर से कोटा के मध्य पुल क्षतिग्रस्त होने से वर्तमान में धान विक्रय हेतु जाने में समस्या हो रही है। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोहर्सी की सरपंच, पंच एवं अन्य ग्रामीण ने कलेक्टर को बताया कि उनके ग्राम के कुछ व्यक्तियों द्वारा आम रास्ते पर बाऊंड्री वॉल का निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने कलेक्टर के समक्ष गांव के लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अवैध निर्माण को हटाने एवं पुनः निकासी बहाल करने की बात रखी। कलेक्टर द्वारा उक्त समस्या के निराकरण हेतु मस्तूरी तहसीलदार को इसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कोटा विकासखण्ड निवासी श्री रामदीन द्वारा नेशनल हाईवे निर्माण हेतु अधिग्रहित की गई भूमि की मुआवजा राशि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्या रखी गई। इस संबंध में कलेक्टर श्री झा ने समस्या के जल्द निराकरण किये जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बिल्हा ब्लॉक के ग्राम गढ़वट के किसानों की मांग पर भकरबंधा तालाब से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के निर्देश दिए। मछली पालन के लिए ठेकेदार द्वारा पानी छोड़ने से इंकार किया जा रहा था।

*नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जावे —–न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर/ दिनांक 09 सितम्बर, 2023 को आयोजित होने वाली आगामी नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्री-लिटिगेशन एवं लंबित मामलों को अधिक से अधिक संख्या का निराकृत किये जाने पर विशेष जोर दिया जावे, इसके अलावा क्षतिपूर्ति, लेबर, स्थायी लोक अदालत के साथ साथ राजस्व के मामलो को अधिक से अधिक संख्या में निराकृत कर का प्रयास किया जावे, उक्त निर्देश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय मुख्य न्यायाधीश, एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने समस्त जिलों के जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, सचिव, फैमिली कोर्ट के न्यायाधीशों, स्थायी लोक अदालत के चेयरमेन, सीजेएम, लेबर कोर्ट जज को उच्च न्यायालय से सालसा के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के माननीय अध्यक्ष श्री न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित विडियो कान्फ्रेसिंग परिचर्चा बैठक में दी।
उक्त विडियो कान्फ्रेसिंग परिचर्चा में सालसा के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने न्यायाधीशों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछली लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के मामलों में अच्छे परिणाम आये है, अतः प्रीलिटिगेशन के मामलों को लोक अदालत के माध्यम से निराकरण को और बढ़ाया जाये और स्थायी लोक अदालत से संबंधित मामलों में पक्षकारों को उनके निवास स्थल पर ही मोबाईल वैन का उपयोग कर मामलों का निराकरण करने का प्रयास किया जावे। इसके अलावा लोक अदालत की नोटिस पक्षकारों को समय पर जारी करने एवं उसकी तामिली सुनिश्चित किये जाने हेतु भी विशिष्ट दिशा निर्देश दिये गये।
उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के माननीय अध्यक्ष श्री न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल ने कहा कि धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण एवं नालसा की गाईडलाईन के अनुसार संबंधित मामलों को लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में निराकृत करने का प्रयास किया जावे।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के द्वारा वर्ष 2023 हेतु निर्धारित कैलेण्डर एवं दिये गये दिशा-निर्देशानुसार सभी स्तरों के न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन के राजीनामा योग्य मामलों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु निर्देशित किये गये हैं, जिसमें वर्ष 2023 में प्रथम नेशनल लोक अदालत दिनांक 11-2-2023 को आयोजित की गई थी, जिसमें 39,062 लंबित मामलों तथा 2,72,545 प्री-लिटिगेशन के मामले तथा दिनांक 13-5-2023 को आयोजित द्वितीय नेशनल लोक अदालत में 39,123 लंबित एवं 3,55,450 प्री-लिटिगेशन के मामले निराकृत किये गये थे।
अवगत हो कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का आयोजन कोर्ट की परिभाषा में आने वाले सभी न्यायालयों यथा उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय, फैमिली कोर्ट, फोरम, ट्रिब्यूनल के साथ साथ राजस्व न्यायालयों में भी आयोजित किये जाते हैं तथा आागामी नेशनल लोक अदालत 09 सितम्बर 2023 को होनी है।

सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी

*पत्नी निकली धोखेबाज: प्रेमी के साथ कमरे में रंगरलिया मना रही थी,पडिये पूरी खबर..*

0

पति ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस बुला ली.

डेमो पिक

गोरखपुर: एक महिला अपने प्रेमी के साथ कमरे में रंगरेलियां मना रही थी. इसी दौरान अचानक पति आ पहुंचा और पत्नी को आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ पकड़ लिया. इसके बाद जमकर बवाल हुआ. मौका पाते ही प्रेमी फरार हो गया. महिला के परिजनों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने आशिक के साथ रहने के लिए अड़ी हुई है.

पूरा मामला गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के एक गांव का है. रविवार की रात में पत्नी को पति ने उसके प्रेमी संग पकड़ लिया. कमरे में दोनों को एक साथ देखकर गुस्से में आए पति ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस बुला ली. इस बीच मौका पाकर प्रेमी फरार हो गया. अगले दिन पुलिस ने सोमवार को पत्नी, पति और दोनों के घरवालों को बुलाकर समझौते की कोशिश की, लेकिन महिला प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही. देर शाम तक पुलिस दोनों परिवारों को समझाने में जुटी रही.

सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रात्रि में पति और पत्नी खाना खाकर कमरे सो रहा था. गर्मी होने पर पति बरामदे में सोने चला गया. उसी दौरान मौका पाकर प्रेमी कमरे घुस गया. कमरे से आवाज आने पर पति की नींद खुल गई और वह कमरे में गया तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया. अंदर का नजारा देखकर पति ने हंगामा शुरू कर दिया. शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी जुट गए. मौका देख प्रेमी फरार हो गया. वह भी पड़ोस का बताया जा रहा है.

 

*गांजे की खेती करने वाले व्यक्ति पर साइबर सेल कोरबा की टीम एवं चैतमा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

0

*▪️बाड़ी से 10 नग गांजा का पौधा वजनी 19.690 kg किया गया जप्त*
*अपराध क्रमांक 333/023 धारा 20(क) ndps act*

*नाम आरोपी :-*
छत्रपाल सिंह कवर पिता स्व होरी सिंह कवर 55 साल साकिन डिडामहुआ पटपरा पुसके चैतमा
*जप्त सम्पत्ति:-* 10 नग गांजा का पौधा वजनी

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:- इस प्रकार है कि दिनाक 03/09/23 को मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि डिडामहुआ पटपरा चैतमा निवासी छात्रपाल सिंह कंवर अपने बड़ी में भारी मात्रा में गांजा का पेड़ लगाकर उसका खेती कर रहा है। मामले को को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यू उदय किरण को अवगत कराया गया जिनके द्वारा निर्देशित करने पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, अनुभागी अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी कोरबा श्री सनत सोनवानी के नेतृत्व में चौकी चेतना प्रभारी सउनि सुरेश कुमार जोगी के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाया गया। टीम के द्वारा डिडामहुआ पटपरा चैतमा जाकर छत्रपाल सिंह कंवर की बाड़ी में दबिश दिया गया दबिश के दौरान छत्रपाल सिंह कंवर बाड़ी में मौजूद मिला बाड़ी में 10 नाग गांजे का पौधा लगाकर इसकी खेती कर रहा था आरोपी छत्रपाल से इसके बारे में पूछा गया तो उसने इस बारे में गोल-मोल जवाब देने लगा विधिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के बाड़ी से 10 नग गांजा का पौधा वजनी 19.690 kg को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।