Home Blog Page 849

*जिले में कोटपा एक्ट के तहत 09 दुकानों में किया गया चालानी कार्यवाही, 06 दुकानों को दी गई चेतावनी*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ड़ाॅ. देवेन्द्र पैकरा के मार्गदर्शन पर जिले में कोटपा एक्ट 2003 के तहत आज प्रवर्तन दल द्वारा चालानी कार्यवाही किया गया। कोटपा एक्ट के धारा 4 एवं धारा 6 के तहत 15 दुकानों में कार्यवाही किया गया। जिसमें 09 दुकानों में कुल 1050 रूपये की चालानी कार्यवाही एवं 06 दुकानों में चेतावनी दिया। इस दौरान औषधि निरीक्षक श्री रत्नेश कुमार बरगाह सहित श्री बलराम साकत, श्री ओम साहू, श्री कश्यप मौजूद थे।

 

*जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही – कलेक्टर*

0

*जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न*

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आज जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। जिले में रेत एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है और यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। कलेक्टर ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि ऐसे व्यक्ति या संस्था द्वारा जिनके द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण कृत्य की पुनरावृत्ति पायी जाती है तो उनके विरुद्ध खनिज नियमों के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस हेतु उन्होंने राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग को संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, वन मण्डलाधिकारी श्री सत्यदेव शर्मा, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 

*कलेक्टर ने कृषि कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण*

0

*किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के दिए निर्देश*

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कृषि कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर विभागीय कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने वहां विभागीय कार्य में तेजी लाने तथा किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2023 हेतु किसानों को पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि एक भी किसान का पंजीयन नहीं छूटना चाहिए। अभियान चलाकर शत प्रतिशत किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ फसलों के पंजीकृत उत्पादक किसानों को 09 हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि 04 किश्तों में दी जाती है। साथ ही धान के बदले कोदो कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, केला, पपीता आदि की फसल लगाने या फिर वृक्षारोपण करने पर किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदान की जाती है।
कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण व विक्रय, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वाटर शेड के अंतर्गत आने वाले गांवों, उत्पादक समिति के अंतर्गत किसानों की सूची, किसान समृद्धि योजना, जैविक खेती मिशन, किसान मेला, आत्मा प्रोजेक्ट की भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

*कलेक्टर ने रामशरण ज्ञानी को प्रदान किया अनुकम्पा नियुक्ति पत्र*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत श्री शिवनारायण राम के आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके पुत्र श्री रामशरण ज्ञानी को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किया और शासन द्वारा दी जा रही जिम्मेदारी का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग में स्व. श्री शिवनारायण राम भृत्य के पद पर पदस्थ था, जिसका 09 नवंबर 2022 को आकस्मिक निधन हो गया था, जिसके बाद उनके पुत्र श्री रामशरण ज्ञानी को भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

*अवैध गतिविधियों के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ 23.9 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*
*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 07 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।*
*◾ थाना लोरमी, पथरिया, चिल्फी, मुंगेली, लालपुर द्वारा की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 10 व्‍यक्तियों के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*
*◾ जुआ खेल रहे है 04 आरोपियों के विरूद्ध थाना लोरमी द्वारा की गई छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही।*


मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 07 आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा ग्राम बुधवारा मोड़ में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी शंभू शिकारी के कब्जे से 4 लीटर अवैध महुआ शराब, तहसील चौक के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी प्रथम वंशकार के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब एवं ग्राम सारधा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरेापी सुरेश राजपूत के कब्जे से 03 लीटर अवैध देशी शराब, थाना पथरिया द्वारा साप्ताहिक बाजार में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी अगतू राम के कब्जे से 03 लीटर अवैध देशी शराब, थाना चिल्फी द्वारा ग्राम डिंडौरी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी शंभूराम के कब्जे से 2.5 लीटर अवैध देशी शराब, थाना मुंगेली द्वारा बुधवारी बाजार में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी अमरनाथ देवांगन के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब, थाना लालपुर द्वारा ग्राम कुधुरताल में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गजेन्द्र नवरंग के कब्जे से 3.7 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 10 व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना सरगांव द्वारा 02 आरोपी, थाना लोरमी द्वारा 02, थाना जरहागांव द्वारा 02 आरोपी, थाना फास्टरपुर द्वारा 01 आरोपी, थाना पथरिया द्वारा 01 आरोपी, थाना मुंगेली द्वारा 02 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।


इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम राम्हेपुर में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी महेश कोशले एवं 03 अन्य के कब्जे से 880/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

*◼️ थाना मुंगेली द्वारा 02 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी कुशमनी जांगड़े को पकडकर विधिसम्‍मत कार्यवाही कर माननीय न्‍यायालय किया गया पेश।*

0

*◼️ माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक 1858/21 धारा एन.आई. एक्ट 138 में जारी था, आरोपी कुशमनी जांगड़े का स्थाई वारंट।* 


मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2021 में माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक 1858/21 धारा एन.आई. एक्ट 138 की आरोपी कुशमनी जांगड़े पिछले दो वर्षों से फरार थी, जिसे मुखबिरों की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर विधिवत् माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*गिफ्ट का झांसा देकर की लाखो रुपए की ठगी पड़िये पूरी खबर*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर-आपके लिए यूके से गिफ्ट आया है। ऐसा बोलकर अज्ञात, मोबाइल नंबर धारक आरोपियों द्वारा 182000 की ठगी की सूचना पर रेंज साइबर थाना बिलासपुर में अपराध क्रमांक 4/2023 धारा 420IPC, 66(C), 66(D), 43 IT एक्ट पंजीबद्ध किया गया।प्रार्थी हिना सीपत के पास वॉट्सएप कॉल आया तथा खुद को DHL कोरियर का कर्मचारी बताते हुए UK से गिफ्ट आया है जो मुंबई के एयरपोर्ट में है जिसे बिलासपुर भेजने का कोरियर चार्ज, महंगा गिफ्ट होने पर कस्टम टैक्स, गाड़ी खराब हो गई है आदि बातें बोलकर ठगी की गई।

*सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के मामलों में किन बातों पर ध्यान दें क्या करें,क्या ना करें।*
🔹सोशल मीडिया पर अनजान मनभावक प्रोफाइल के झांसे में आने से बचें, सोच समझकर ही दोस्ती करें।
🔹सोशल मीडिया पर बने अनजान दोस्तों को घर का पता, बैंक अकाउंट, आदि निजी जानकारी ना दें।
🔹सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए किसी प्राइवेट जगह पर ना जाएं, सार्वजनिक स्थान पर ही मिलें।
🔹सोशल मीडिया पर बना दोस्त यदि गिफ्ट भेज रहा हूं बोले तो तुरंत विश्वाश ना करें, गिफ्ट को प्राप्त करने के लिए कोरियर चार्ज, कस्टम टैक्स आदि किसी भी कारण से पैसे ना दें।
🔹सोशल मीडिया पर बने दोस्त यदि मिलने आ रहे हो तो सबसे पहले उनसे लाइव लोकेशन मांगे, इससे पता चल जाएगा कि ठग कहां हैं।

*स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन*

0

*शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षक हुए सम्मानित*

मनोज साहू जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में किया गया।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक, आर.के. तिवारी ने कहा कि शिक्षक दिवस देश द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्लि राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर मनाया जाता है। जो शिक्षकों के लिए गौरव की बात है। डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हुए कहा कि शिक्षकीय पेशा एक सम्मान का कार्य है, एक शिक्षक कभी भी रिटायर्ड नही होता वे जहां भी रहते हैं अपने आस-पास के लोगों को हमेशा सही मागदर्शन व दिशा प्रदान करते है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा ने कहा कि शिक्षक यह एक सम्मान का कार्य है। शिक्षकों को सतत् समाज हित में कार्य करते रहना चाहिए।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने एवं निःस्वार्थ भाव से समाज में शिक्षा प्रदान करने वाले गुरूजनों – श्री धिरेन्द्र सिंह सेवानिवृत्ति प्राचार्य, श्री चन्द्र कुमार राठौर, प्राचार्य, श्री राधाकांत राठौर, प्राचार्य, श्री उत्तम लाल तारण, प्राचार्य, श्री रामदास मार्शल, व्याख्याता, श्री अश्वनी कुमार श्रीवास, व्याख्याता, श्री बच्चाराम राठौर, व्याख्याता, श्री समय लाल पोर्ते, व्याख्याता, श्री सनत कुमार राठौर, व्याख्याता, श्री गौरीशंकर राठौर, प्रधान पाठक, श्री संतोष कुमार साहू प्रधान पाठक, श्री राहिणी रमन रायसागर प्रधान पाठक, श्री रामशंकर पाण्डेय, प्रधान पाठक, श्री श्रीकांतधर दीवान, प्रधान पाठक, सुश्री शीला उईके, प्रधान पाठक, श्री रामशंकर चौहान, प्रधान पाठक, श्री राधेश्याम शर्मा, प्रधान पाठक, श्री नेतराम बरेठ, उच्च वर्ग शिक्षक, श्री अरूण कुमार कश्यप, उच्च वर्ग शिक्षक, श्री सत्यनारायण कुम्भज, प्रधान पाठक, श्री भवानी कौशिक, प्रधान पाठक, श्री ललित राम कश्यप, प्रधान पाठक, श्री जे. एल. खरे, प्रधान पाठक, श्री नाथूराम ओग्रे, प्रधान पाठक आदि सेवानिवृत्त शिक्षकों को पुष्पमाला, श्रीफल एवं साल भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इसी कड़ी में श्री लोकेश कुमार यादव, पिता श्री बुधराम यादव, ग्राम पुछेली, वि.ख. बम्हनीडीह को उनके निःस्वार्थ सेवा भाव से समाज में शिक्षा का अलख जगाने के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में प्राचार्य सेजेस श्री एस.एल. जोशी, एडीपीओ श्री प्रदीप कुमार शर्मा, श्री हरीराम जायसवाल, श्री दिनेश सोनवान, श्रीमती हेमलता शर्मा, एपीसी तथा श्री रज्जन मिश्रा, श्री आशुतोष चौबे, प्रोग्रामर, कु. अनुदिता सिंह, आईटी सहित सेजेश स्कूल जांजगीर के छात्र-छात्रा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

*शासन द्वारा सभी स्कूलों को बेहतर बनाने की दिशा में किया जा रहा कार्य – मुख्यमंत्री*

0

*मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत अबतक पूर्ण हुए कार्याें का किया गया लोकार्पण*

मनोज साहू जांजगीर-चांपा / शिक्षक के दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से अब तक पूर्ण हुए कार्यों का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल लोकार्पण किया। मुुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल विद्या का मंदिर है। इन्हें जीर्ण-शीर्ण नहीं रखा जा सकता। हमने 2100 करोड़ रुपए की मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के माध्यम से जीर्ण-शीर्ण स्कूलों के जीर्णाेद्धार की योजना तैयार की। आज 7 हजार 688 स्कूलों एवं इनमें 464 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्य का लोकार्पण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर आये थे। किसानों की माली हालत खराब थी। वनोपजों का बेहतर दाम नहीं मिल पा रहा था। इलाज के लिए सुविधा नहीं थी। बस्तर में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्कूल भवन ध्वस्त कर दिए थे। आज जो बड़े पैमाने पर स्कूलों का जीर्णाेद्धार हुआ है उसके पीछे हमारी शिक्षा की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। पहले अंग्रेजी स्कूल शासन द्वारा संचालित नहीं होता था। अब यह शासन द्वारा संचालित है। यहां पढ़ाई अच्छी है। इसलिए एडमिशन की भी काफी डिमांड है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। 1318 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत 8000 से भी अधिक स्कूलों में 2100 करोड़ रुपए की लागत से मरम्मत एवं कायाकल्प का कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के वर्चुअल कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा, जिला मिशन समन्वयक श्री आर के तिवारी, कार्यपालन अभियंता आरईएस श्री नरसिंह सिदार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत 1 करोड़ 33 लाख 58 हजार रूपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष और शाला मरम्मत के 34 कार्याें का लोकार्पण किया।

*सीपत निवासी महिला से ऑनलाइन 1 लाख 82 हजार की ठगी … रेंज साइबर थाना प्रभारी मनोज नायक ने ठगी से बचने के बताए उपाय*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर-आपके लिए यूके से गिफ्ट आया है। ऐसा बोलकर अज्ञात, मोबाइल नंबर धारक आरोपियों द्वारा 182000 की ठगी की सूचना पर रेंज साइबर थाना बिलासपुर में अपराध क्रमांक 4/2023 धारा 420IPC, 66(C), 66(D), 43 IT एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

प्रार्थी हिना वानखेड़े निवासी NTPS सीपत के पास वॉट्सएप कॉल आया तथा खुद को DHL कोरियर का कर्मचारी बताते हुए UK से गिफ्ट आया है जो मुंबई के एयरपोर्ट में है जिसे बिलासपुर भेजने का कोरियर चार्ज, महंगा गिफ्ट होने पर कस्टम टैक्स, गाड़ी खराब हो गई है आदि बातें बोलकर ठगी की गई।

*सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के मामलों में किन बातों पर ध्यान दें क्या करें,क्या ना करें।*

सोशल मीडिया पर अनजान मनभावक प्रोफाइल के झांसे में आने से बचें, सोच समझकर ही दोस्ती करें।

सोशल मीडिया पर बने अनजान दोस्तों को घर का पता, बैंक अकाउंट, आदि की जानकारी ना दें।

सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलने के लिए किसी प्राइवेट जगह पर ना जाएं, सार्वजनिक स्थान पर ही मिलें।

सोशल मीडिया पर बना दोस्त यदि गिफ्ट भेज रहा हूं बोले तो तुरंत विश्वाश ना करें, गिफ्ट को प्राप्त करने के लिए कोरियर चार्ज, कस्टम टैक्स आदि किसी भी कारण से पैसे ना दें।

सोशल मीडिया पर बने दोस्त यदि मिलने आ रहे हो तो सबसे पहले उनसे लाइव लोकेशन मांगे, इससे पता चल जाएगा कि ठग कहां हैं।