Home Blog Page 848

*मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतगणना स्थल का कराया जाएगा अवलोकन*

0

रवि ब्यूरो शिवहरे कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 20 रामपुर, विधानसभा क्रमांक-21 कोरबा, विधानसभा क्रमांक-22 कटघोरा एवं विधानसभा क्रमांक-23 पाली-तानाखार के लिए ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखे जाने हेतु स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण केन्द्र, मतगणना स्थल के रूप में आई.टी. कॉलेज कोरबा के ब्लॉक सी एवं डी को चिन्हांकित किया गया है। विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु चिन्हांकित उक्त भवन का अवलोकन/परीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सक्षम अधिकारी के उपस्थिति में 8 सितम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आईटी कॉलेज झगरहा में उपस्थित होने का अपील किया है।

*शासकीय आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा में रिक्त सीटों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

*अभ्यर्थी 10 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन जिले में संचालित विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2023-25 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 06 सितंबर से 10 सितंबर 2023 तक विभागीय वेबसाइट cgiti.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पोड़ी-उपरोड़ा ने बताया कि संस्था अंतर्गत संचालित व्यवसाय कोपा, हेल्थकेयर एवं एग्रीकल्चर में सीटें रिक्त हैं। इन रिक्त सीटों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट तथा आईटीआई पोड़ी-उपरोड़ा से संपर्क कर सकते हैं।

*कलेक्टर ने लिया स्ट्रांग रूम और मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो,,कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज आईटी कॉलेज में निर्वाचन 2023 हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहाँ स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण सहित निर्वाचन के दौरान किये जाने वाले आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम की खिड़कियों को पैक करने, बेरिकेडिंग, सीसीटीवी, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग,प्रकाश व्यवस्था के संबंध में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम आयुक्त,पीएचई को निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को स्ट्रांग रूम का अवलोकन, काउंटिंग रूम,डिस्पैच सेक्शन के संबंध में भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, लोक निर्माण विभाग के ईई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर की गई कार्यवााही*

0

*71 वाहनों से 76700 रूपए जुर्माना वसूला गया*

रवि शिवहरे ब्यूरो,,कोरबा /कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी कोरबा श्री शशिकांत कुर्रे और तहसीलदार दर्री श्री राजेन्द्र भारत के नेतृत्व में आज सर्वमंगला, कुसमुंडा, इमलीछापर मार्ग में यातायात व्यवस्था दुरूस्ती हेतु कार्यवाही की गई। जिसमें इन मार्गो में नो पार्किंग एरिया व बीच सड़क में बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 71 वाहनों पर 76 हजार 700 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।

*07 सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो -कोरबा / राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 सितम्बर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार द्वारा 07 सितम्बर 2023 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोरबा जिले स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल.-3, एफ.एल.-3 (क) मद्यभाण्डागार एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानों को पूर्णतः बंद रखने हेतु निर्देशित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए उक्त आदेश कड़ाई से पालन कराने साथ ही अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं संग्रहण के विरूद्ध कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

*अवैध खनन व परिवहन के मामले मे प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही*

0

*गौण खनिज का अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर वाहन जप्त*

मनोज साहू जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है तथा अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला स्तरीय टास्क फोर्स के खनिज विभाग के खनि निरीक्षक एवं टीम तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं टीम द्वारा संयुक्त रूप से जिला जॉजगीर चाँपा के जॉजगीर, चॉपा, बलौदा, पामगढ, अकलतरा, शिवरीनारायण, बिर्रा क्षेत्र में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का आकस्मिक जाँच किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 09 प्रकरण (ट्रैक्टर), चूना पत्थर के 11 प्रकरण (01 ट्रेलर, 07 हाईवा एवं 03 ट्रेक्टर), मिट्टी (ईट) के 01 प्रकरण (01 ट्रेक्टर) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले 21 वाहनों को जप्त किया जाकर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही के पूर्व दिवस खनिज विभाग द्वारा ग्राम बोरसी तहसील बम्हनीडीह का आकस्मिक जाँच किया गया। जाँच के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन किये जाने के संबंध में 01 मशीन 210 माउन्टेन चेन एवं 02 हाईवा को जप्त किया गया तथा खनिज रेत के अवैध परिवहन करने वाले 03 ट्रेक्टर जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

*कलेक्टर और एसपी ने स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण*

0

*आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

आशीष कश्यप बिलासपुर,/आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से आज स्ट्रांग रूम और शहर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमडी कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके तत्पश्चात कलेक्टर और एसपी ने स्ट्रांग रूम की तैयारियों के लिए कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का बारीकी से निरीक्षण किया । उन्होंने स्ट्रांग रूम में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मतगणना स्थल, राजनैतिक दलों के लिए आवागमन, आगमन बहिर्गमन, बैरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, बिलासपुर एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

*मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत*

0

*चार अतिरिक्त कक्ष बनेंगे, छात्राओं में हर्ष, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर में पिछले महीने की पहली तारीख को ‘युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात‘ कार्यक्रम में जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लिए 60 लाख 3 हजार रुपए स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल से महाविद्यालय की छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अतिरिक्त कक्ष की माँग रखी थी। मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति की तुरंत घोषणा भी कर दी थी। इस पर तेजी से काम हुआ और कलेक्टर ने अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए राशि स्वीकृत कर दी। इससे अब अतिरिक्त कक्षों का निर्माण जल्द प्रारंभ हो सकेगा।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर इतनी तेजी से क्रियान्वयन होने पर महाविद्यालय की छात्राएं बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया है। छात्राओं ने बताया कि अतिरिक्त कक्षों की जरूरत थी। मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम के बारे में जब छात्राओं को पता चला और जब हमने दूसरे संभागों में हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में छात्र हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये त्वरित निर्णयों के बारे में सुना तो हमें भी लगा कि हमारे संभाग में जब भेंट-मुलाकात कार्यक्रम युवाओं के साथ होगा तो हम भी अपनी बात रखेंगे। इतना अच्छा कार्यक्रम हुआ। हमारे साथियों ने भी अपनी बात रखी और उन्हें भी मौका मिला। मुख्यमंत्री जी ने बहुत संवेदनशीलता से हमारी बात सुनी। हमें लगा कि हमारी दिक्कत देर सबेर दूर हो जाएगी। फिर जब इस बात की जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर अमल करते हुए राशि स्वीकृत हो गई है तो यह बहुत खुशी की बात है। छात्राओं ने बताया कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी छात्रों की जरूरतों के मुताबिक भी अनेक निर्णय लिये हैं। नये कोर्स आरंभ होने का लाभ भी छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

*विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का हुआ समापन*

0

*छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन*

*खिलाड़ियों ने परम्परागत खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़िया खेल एवं संस्कृति को किया जीवंत: डॉ. चरणदास महंत*

रायपुर, / छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में आज जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा के शासकीय हाई स्कूल मैदान में 04 सितम्बर से 06 सितम्बर तक आयोजित 03 दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का समापन हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने बेहतरीन खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विजेताओं एवं अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महंत ने संबोधित करते हुए कहा कि जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आज समापन है। छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान, संस्कृति और परम्परा है इस संस्कृति परंपराओं को लोग भूलते जा रहे हैं इसमें हमारा छत्तीसगढ़िया खेल भी है जिसे हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से पुनर्जिवित किया है। खिलाड़ियों ने ग्रामीण एवं परम्परागत खेलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़िया खेल एवं संस्कृति को जीवंत किया है। आने वाले समय में इसका बहुत अच्छा परिणाम निकलेगा। खेल में भाग लेना जरूरी है। इसमें शामिल होकर भाईचारे और एकता का विकास करना आवश्यक है।

छत्तीसगढ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ रामसुंदर दास ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के समापन समारोह में सभी खेल का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्बरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे मुख्यमंत्री द्वारा पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल सभी खिलाड़ियों को उत्साहर्वधन कर सभी को शुभकामनाएं दी।

इस समापन कार्यक्रम में कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला श्री भगवान दास गढ़ेवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा श्री जय थवाईत, सदस्य खाद्य आयोग श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, सदस्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड श्री नारायण खण्डेलिया, सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड श्री हरप्रसाद साहू, जिला पंचायत सभापति कुसुम कमल साव, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, कृषि उपज मंडी नैला अध्यक्ष श्री ब्यासनारायण कश्यप, श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, श्री गुलजार सिंह, श्री देवेश सिंह, श्री विवेक सिसोदिया, डॉ परस शर्मा, श्री रफीक सिद्दिकी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

*तीसरा नेशनल लोक अदालत का आयोजन 09 सितम्बर को*

0

मुंगेली // राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वाधान में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले के मार्गदर्शन में 09 सितम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में आपसी राजीनामा के आधार पर प्री-लिटिगेशन से संबंधित प्रकरण अर्थात् जलकर, नलकर, भूमिकर, संपत्तिकर, समेकित कर विद्युत विभाग से संबंधित प्रकरण, टेलीकॉम से संबंधित प्रकरण व बैंक रिकवरी से संबंधित प्रकरण के साथ-साथ राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, यातायात से संबंधित प्रकरण, दीवानी प्रकरण, राजस्व प्रकरण, परिवारिक विवाद से संबंधित प्रकरण व चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण व राजीनामा योग्य अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इस हेतु जिला न्यायालय मुंगेली में 06 खण्डपीठ व व्यवहार न्यायालय लोरमी में 01 खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि लोक अदालत को सफल बनाने हेतु संबंधित पक्षकार अपने प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से यदि निराकृत कराते है तो इससे विवाद रहित समाज के निर्माण की परिकल्पना को सार्थक बनाती है क्योंकि लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण का निराकरण होने पर उक्त प्रकरण – का राजीनामा के आधार पर अधिनिर्णय पारित किया जाता है।