Home Blog Page 847

●* ₹3.57 करोड गबन का मुख्य आरोपी ग्रामीण बैंक का मैनेजर समेत एक अन्य आरोपी गिरफ्तार….*

0

● प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर के नेतृत्व में कोड़रारोड़ पुलिस ने आरोपियों को अजमेर राजस्थान में दबिश देकर लायी रायगढ़…..

● आरोपी ने 165 केसीसी खातों से की हेरा-फेरी कर था फरार, गबन के 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल….

रायगढ़ । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर #कोतरारोड़ पुलिस द्वारा कुटरचित तरीके से 165 केसीसी खाता धारकों के खातों में छेड़खानी कर 3.57 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी ग्रामीण बैंक किरोडीमलनगर के पूर्व शाखा प्रबंधक और अपराध में उसकी सहयोगी मां बीना शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 20.07.2022 को थाना कोतरारोड़ में छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक शाखा, किरोडीमल नगर के प्रभारी शाखा प्रबंधक संदीप ठाकुर (उम्र 28 वर्ष) द्वारा बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा पर बैंक के गेट, तिजोरी एवं FRFC की चाबी, बैंक का मोबाइल हैंड सेट, सिम लेकर फरार हो जाने का लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिस पर गबन (धारा 409 आईपीसी) का अपराध दर्ज कर पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था ।

मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा घटना के बाद से अपने निवास स्थान अजमेर राजस्थान से फरार हो गया था । कोतरारोड़ पुलिस स्थानीय मुखबिर एवं साइबर सेल से आरोपी और सहआरोपी उसके मां बीना शर्मा पर निगाह रखे हुए थी । ममले की गंभीरता को देखते हुये प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर, थाना प्रभारी कोतरारोड़ द्वारा अजमेर राजस्थान में अपने सूत्रों से आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाया गया, जिनके मूल निवास पर होने की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार को अवगत कराकर उनके निर्देशन पर प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर के नेतृत्व में थाना कोतरारोड की टीम तैयार कर तत्काल पुलिस टीम अजमेर राजस्थान के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम आरोपी के निवास स्थान पर दबिश दिया गया, शातिर आरोपियों द्वारा घर के बाहर ताला लगाए हुए थे । पुलिस टीम गोपनीय तरीके से आरोपियों पर निगाह रखे हुए थे जिनके मुख्य दरवाजे में ताला लगाकर अंदर में रहने की जानकारी पुख्ता होने पर स्थानीय पुलिस के साथ लेकर पुलिस टीम दबिश देकर आरोपी राहुल कुमार शर्मा और उसकी मां बीना शर्मा को हिरासत में लेकर स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिस्ट रिमांड लिया गया । दिनांक 05.09.2023 को ट्राजिस्ट रिमांड पर रायगढ़ लाये गए दोनों आरोपियों को रायगढ़ न्यायालय पेश कर आरोपिया बीना शर्मा ( 58 साल) अजमेर राजस्थान का न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया तथा मुख्य आरोपी राहुल कुमार शर्मा का 02 दिन का पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ किया गया ।

आरोपी राहुल शर्मा ने पूछताछ में अपराध का वृतांत बताया कि उसने ग्रामीण बैंक का प्रबंधक रहते हुए ग्राहकों के द्वारा केसीसी लोन, गोल्ड लोन लेने वाले आवेदन में छेड़छाड कर लोन रकम को उनके जानकारी के बगैर दुगना कर सह आरोपी – बीना शर्मा, के. हरिप्रिया, राहुल मेहता, अवकाश मेहता और कुणाल वर्मा के खाते में ट्रांसफर कर उनको हिस्सेदारी देकर स्वयं रुपए निकाल लेता था । आरोपी ने बताया कि ठगी के रकम से करीब डेढ़ करोड़ रुपये उसने शेयर मार्केट में लगाया जिसमें उसे काफी नुकसान हुआ है । उसने काफी पैसे ऑनलाइन जुआ, घूमने-फिरने और दोस्तों में खर्च करना बताया है । आरोपी के बैंक डिटेल लेने पर आरोपी के बैंक खाते में कुछ रकम शेष थे जिसे कोतरारोड पुलिस होल्ड कराया गया है । आरोपी राहुल शर्मा के पास से बैंक डिटेल, एटीएम, शासकीय लैपटॉप, 02 मोबाइल व सिम जिसे लेकर फरार था जब्त किया गया है । पूर्व में गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी के. हरिप्रिया, राहुल मेहता एवं बीना शर्मा के बैंक खाते भी होल्ड हैं । अपराध में शामिल दो आरोपी अवकाश मेहता और कुणाल वर्मा फरार है । आरोपी कुणाल वर्मा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रायपुर दबिश दिया गया, आरोपी फरार है, मुखबिर सक्रिय है ।

प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर, थाना प्रभारी कोतरारोड़ के नेतृत्व में बनायी गई टीम में सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, महिला आरक्षक किशोरी चौहान, आरक्षक शिवानंद प्रधान और टिकेश्वर यादव की आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) राहुल शर्मा पिता स्व. श्री दीपचंद शर्मा उम्र 36 साल निवासी न्यू गोविंद नगर गली नं. 05 एफ थाना रामगंज जिला अजमेर (राजस्थान)

(2) बीना शर्मा पिता स्व. श्री दीपचंद शर्मा उम्र 58 साल निवासी न्यू गोविंद नगर गली नं. 05 एफ थाना रामगंज जिला अजमेर (राजस्थान)

ये था धोखाधड़ी पूरा मामला-

बैंक के वर्तमान प्रभारी शाखा प्रबंधक बताये कि बैंक में राहुल शर्मा दिनांक 31.11.2021 से 18.07.2022 तक शाखा प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे । दिनांक 18.07.2022 को राहुल कुमार शर्मा बैंक बैंक के मेन गेट की चाबी, तिजोरी एवं एफ.आर.एफ.सी. की चाबी, बैंक का मोबाइल हैंड सेट सिम लेकर कहीं फरार हो गया था बाद में तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी मंगवा कर सेफ खोला गया और पंचनामा तैयार कराया गया, सेफ में खाता धारक होमेश्वर पटेल, श्रीमती बीना शर्मा का गोल्ड लोन के गोल्ड पैकेट कीमती 14,2206 रूपये नहीं था जिसे शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा के द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर बैंक से निकाल कर लेकर फरार हो गया था, घटना के लिखित आवेदन पर राहुल कुमार पर अप.क्र. 191/2022 धारा 409 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

अपराध विवेचना दरमियान तत्कालीन थाना प्रभारी कोतरारोड़ द्वारा ग्रामीण बैंक द्वारा किये गये जांच की रिपोर्ट जप्त किया गया जिसमें 165 केसीसी खाता धारकों के खातों में अनियमितता एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा के द्वारा अपने दोस्त हरिप्रिया के खाते में केसीसी खाता धारकों के खातों से करीब 30,00,000 रुपए ट्रांसफर किया है । साथ ही पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा द्वारा किरोड़ीमल के किओस्क शाखा चलाने वाले राहुल कुमार मेहता के खाते में ग्रामीण बैंक के खाता नंबर को केसीसी खाता धारकों के खाते से ट्रांसफर कर रूपये भेजता और पूर्व शाखा प्रबंधक के कहने पर राहुल मेहता सभी रकम को राहुल कुमार शर्मा की मां वीणा उर्फ बीना शर्मा के अजमेर खाते में ट्रांसफर किया गया है । इस प्रकार पूर्व शाखा प्रबंधक आरोपी राहुल कुमार शर्मा ने अन्य खाताधारकों से मिलकर आपसी षड्यंत्र कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 165 केसीसी खाताधारकों के खातों से छेड़खानी कर अनाधिकृत लेनदेन करते हुए 3,57,13,100 रुपए की अनियमितता पाया गया, जिससे प्रकरण में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी IPC जोड़ा गया था ।

#कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अब तक 110 केसीसी खाता धारको का कथन लिया गया, दो ऐसे खाता धारक जिनकी मृत्यु हो जाने के बाद भी उनके खाते से रुपए निकाले गए और दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया । प्रकरण की संदेही के. हरिप्रिया को हिरासत में लिया गया ।

संदेही के. हरिप्रिया बताई कि बताए कि पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा और वह दोनों पहले एक साथ रायपुर में काम कर रहे थे, दोनों अच्छे दोस्त हैं । राहुल शर्मा ट्रांसफर होकर ग्रामीण बैंक किरोड़ीमलनगर का शाखा प्रबंधक हो गया जिसे मकान किराए पर लेने उसने अपनी मां का आधार कार्ड दी थी जिसका दोनों मिलकर दुरूपयोग किये । इतना ही नहीं के हरिप्रिया और पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा कई फर्जी गोल्ड लोन तैयार कर के. हरिप्रिया के ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी बैंक एवं केनरा बैंक के खातों में लगभग ₹30,000,00 जमा किया है जो राहुल शर्मा के कहने पर के0 हरिप्रिया उसके मां के खाते में ट्रांसफर की । आरोपिया के. हरी प्रिया पति श्री के.के. बी. संतोष उम्र 29 वर्ष निवासी ईश्वर संपत मिलेनियम शिवनंदन नगर सेक्टर-2 रायपुर, थाना खमतराई जिला रायपुर को दिनांक 11.10.2022 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।

इसी क्रम में दिनांक 12.10.2022 को किरोडीमलनगर के राहुल कुमार मेहता को हिरासत में लिया गया । आरोपी राहुल कुमार मेहता बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा उसके कियोस्क शाखा एवं बचत खाता में सप्ताह, 15 दिन में शेयर मार्केट में पैसा लगा रहा हूं कहकर ₹20,000- ₹25000 ट्रांसफर करता था । आरोपी राहुल कुमार मेहता अपने खाते से वीना शर्मा के पंजाब नेशनल बैंक खाते में ₹27,00,000 ट्रांसफर किया है । आरोपिया के विरुद्ध पाए जाने से आज दिनांक इतने को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी राहुल कुमार मेहता पिता शिव प्रसाद मेहता उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1 इंदिरा निवास किरोड़ीमलनगर रायगढ़ को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

*पत्नी के मोबाइल से पति नेदोस्तों को भेजा Porn Video, सेक्स करने का दिया ऑफर पड़िये पूरी खबर*

0

दोस्त घर के दरवाजे पर पहुंचा, फिर…

भोपाल। भोपाल में एक शख्स ने अपनी पत्नीv के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करके अपने ही दोस्तों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। इस मैसेज में वो अपने दोस्तों को पत्नी की और से करने का निमंत्रण दे रहा था। पत्नी की इज्जत और आबरू की रक्षा करने की जिम्मेदारी पति के ऊपर होती है, लेकिन भोपाल में इस शख्स ने ऐसा कारनामा किया है कि सुनकर मानवता का सर शर्म से झुक जाएगा। बताते चलें कि इस शख्स ने अपनी पत्नी के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करके दोस्तों को अनजान लोगों को मैसेज और वीडियो भेजना शुरू किया।

जब पत्नी को इस बात की जानकारी लगी कि उसकी सोशल मीडिया हैंडल से लोगों को porn video मैसेज किए जा रहे हैं तो वह काफी घबरा गई। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने जब इस मामले में पता किया तो उन्हें यह जानकारी लगी कि उनके पति के द्वारा ये काम किया जा रहा है, जिसकी शिकायत उन्होंने अयोध्या नगर पुलिस स्टेशन में की।पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच को साइबर क्राइम यूनिट को सौंप दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उनके स्मार्टफोन में जो सिम लगी थी, वह उनके पति के नाम पर थी। पति ने इसी कारण से उनके जीमेल आईडी को हैक कर लिया, जिसके बाद उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी पति ने हैक किया। इसके बाद मेँ उनके सोशल मीडिया हैंडल से अपने दोस्तों और अनजान लोगों को अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने लगा। अभी तक ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि पति के द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा था यह मामला अब पुलिस के द्वारा जांच के अधीन है।

*विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का ग्राम दामापुर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किया गया आयोजन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- सत्यभामा अजय दुबे जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार नालसा एवं सालसा के दिशा निर्देश अनुसार माह सितंबर के प्लान आफ एक्शन के तहत विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दामापुर बाजार में किया गया विद्यालय के समन्वय से स्कूली बच्चों का रैली आयोजित किया गया जहां गाँव के सभी वार्ड,मोहल्लों में भ्रमण कराया गया शिविर में चंद्रकांत यादव पैरालीगल वालंटियर ने कहा कि यूनेस्को अपने सदस्य राज्यों और भागीदारों के सहयोग से 8 सितंबर 2023 को “संक्रमण में दुनिया के लिए साक्षरता को बढ़ावा देना टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माण” विषय के तहत अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (आईएलडी) मना रहा है वयस्क शिक्षा पर सातवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (माराकेच, जून 2022), यूनेस्को की शिक्षा के भविष्य की पहल और ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन शिखर सम्मेलन (न्यूयॉर्क, सितंबर 2022) सहित हाल के काम के माध्यम से उत्पन्न गति, ज्ञान और अंतर्दृष्टि पर निर्माण संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा, ILD2023, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय न्याय और शांति की एक बड़ी डिग्री के साथ भविष्य की दुनिया को आकार देने के लिए साक्षरता की केंद्रीयता और परिवर्तनकारी शक्ति पर डालता है कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के लगभग 300 बच्चों ने सहभागिता किया विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय के कर्मचारि रहे शामिल।

—————————————-

*पशु चिकित्सा और संवर्धन का कार्य हुआ आसान, राजस्व मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पशु एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारंभ*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / छ ग शासन के महत्वाकांक्षी योजना के तहत शासन द्वारा सभी गौठानो में पशु चिकित्सकीय सुविधाएँ मुहैया कराने के उद्देश्य पशु एम्बुलेंस “ मोबाइल वेटरनरी यूनिट ‘की सेवाएँ राज्य में प्रारंभ की गयी हैं, जिसका विधिवत शुभारम्भ 20अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया । इसी कड़ी में आज जिला कोरबा हेतु सभी 05 विकासखंडो के लिए मोबाइल वेटरिनरी वाहन प्राप्त हुए, जिसको राजस्व, आपदा प्रबंधन, पंजीयन, पुनर्वास मंत्री छ ग शासन श्री जयसिंह अग्रवाल
के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में महापौर नगर पालिक निगम श्री राजकिशोर प्रसाद , श्रीमती सपना चौहान, श्री बी एन सिंह उपस्थित थे। इस दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि पशुओं की सेवा का कार्य बहुत ही पुण्य का काम है। राज्य शासन द्वारा एम्बुलेंस की सेवा प्रारंभ किए जाने से बीमार और घायल पशुओं को आपात स्थिति में उपचार की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। यह जिले के सभी ब्लॉक में अपनी सेवाएं देगी। उपसंचालक पशुधन विभाग श्री एस पी सिंह ने बताया कि उक्त एम्बुलेंस के माध्यम से सभी विकासखंडो के गौठानो में निर्धारित रोस्टर अनुसार शिविर लगाकर पशु चिकित्सा एवं संवर्धन कार्य किया जायेगा। एक मोबाइल यूनिट प्रति दिन 02 गौठान मेंअपनी सेवा देगी। पशु उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, पशु बधियाकरण की सेवाएं भी दी जाएगी। आपात स्थिति में टोल फफ्री नम्बर 1962 में कॉल किया जा सकता है।

*थाना चिल्‍फी द्वारा कूटरचना एवं धोखाधड़ी करने वाले 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।*

0

*◾ आरोपियों द्वारा फर्जी हस्‍ताक्षर कर बैंक से राशि आहरण करने का किया गया था प्रयास*

*◾ आरोपीगण 01) दिलीप चेचाम, 02) बिहारी गंधर्व, 03) बसंत गोंड़ को गिरफ्तार कर न्‍यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।*
*◾ थाना चिल्फी में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 107/23 धारा 419, 420, 467, 468, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध*

मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 21.07.2023 प्रार्थी गौकरण सिंह चतुर्वेदी, प्रभारी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा डिंडौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बैंक में खाताधारक कृषक रामसिंह, जिसका खाता क्रमांक 106006973415 है, का पासबुक लेकर राशि आहरण हेतु दो व्यक्ति बसंत गोंड़ एवं बिहारी गंधर्व आए थे, जिसमें से बसंत सिंह गोंड नामक व्यक्ति ने विड्राल फार्म एवं पासबुक पेश किया, जिसे देखकर शंका होने पर खाता क्रमांक, नाम, पता पूछते हुए आधार कार्ड मांग कर चेक किया गया तथा फोटो एवं हस्ताक्षर का मिलान बैंक रिकार्ड से किया गया, जो मिलान नहीं होने पर आरोपियों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर तथा धोखाधड़ी का प्रयास करने की रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 107/23 धारा 419, 420, 467, 468, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम अचानकमार निवासी कृषक रामसिंह साकत से परिचय की आड़ में खुड़िया निवासी दिलीप चेचाम नामक व्यक्ति ने को-ऑपरेटिव बैंक में खाता खोलवाने के लिए रामसिंह का आधार कार्ड, वन अधिकार पुस्तिका प्राप्त करते हुए शाखा लोरमी में खाता खोलवाकर किसानों के बोनस राशि, किसान सम्मान राशि व अन्य लाभ प्राप्त करते हुए फर्जी हस्ताक्षर तथा कूटरचना कर बसंत सिंह तथा बिहारी गोड़ को राशि आहरण हेतु बैंक भेजा था किंतु शाखा प्रबंधक की सतर्कता से आरोपीगणों द्वारा पैसों का आहरण नहीं किया जा सका है। प्रकरण के तीनों आरोपियों दिलीप चेचाम, बिहारी गंधर्व एवं बसंत गोड़ को चिल्‍फी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, आरक्षक देवीचंद नवरंग, महिला आरक्षक संगीता बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*अवैध गतिविधियों के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ 46.7 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*
*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 07 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।*
*◾ थाना लालपुर द्वारा अवैध शराब बिक्री करते आरोपी अर्जुन काठले के कब्जे से 27 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*◾ थाना चिल्फी, लोरमी, एवं चौकी डिंडौरी द्वारा भी की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 07 व्‍यक्तियों के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*
*◾ जुआ खेल रहे है 03 आरोपियों के विरूद्ध चौकी डिंडौरी द्वारा की गई छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही।*


मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 07 आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लालपुर द्वारा ग्राम हरदीडीह चौक में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी अर्जुन काठले के कब्जे से 27 लीटर अवैध देशी शराब तथा ग्राम बंधवा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी कन्हैया भास्कर के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब, जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा ग्राम राम्हेपुऱ चेक पोस्ट में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी टॉप बच्चन मिरी के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब, थाना लोरमी द्वारा ग्राम अमली पुल के पास झाफल में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी कुलदीप नवरंग के कब्जे से 02 लीटर अवैध महुआ शराब, दैहान के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी रामकिशुन साहू के कब्जे से 03 लीटर महुआ शराब, ग्राम लपटी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी उन्जू टाण्डे के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध देशी शराब, चौकी डिंडौरी द्वारा नहर चौक डिंडौरी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी रामायण लोनिया के कब्जे से 3.9 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 07 व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा 01 आरोपी, चौकी साकेत द्वारा 02, थाना जरहागांव द्वारा 01 आरोपी, थाना मुंगेली द्वारा 02 आरोपी, थाना चिल्फी द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार चौकी डिंडौरी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर धान मण्डी डिंडौरी में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी दुर्गेश केंवट एवं 02 अन्य के कब्जे से 610/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

*डोमनपुर में बड़े धूम-धाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया*

0

*जरहागांव* – ग्राम डोमनपुर में बड़े ही धूम-धाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया सर्वप्रथम सरपंच श्री विनय सोनी व ग्राम के युवकों द्वारा पूजा आरती की व भगवान श्री राधा-कृष्ण जी का आशिर्वाद प्राप्त किया। सरपंच श्री विनय सोनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर सभी ग्रामवासियों को बधाई दी और कहा कि श्री कृष्ण के विचारो को जीवन में उतारना होगा । कर्म करो, क्योंकि कर्म ही धर्म है श्री कृष्ण जी हर परिस्थिति में डटकर जीना सिखाते है। सच के साथ खड़े रहो सामने चाहे कोई भी हो। भगवान श्री कृष्ण से मित्रता व प्रेम की भावनाओं से परिचित हुवा।
सुख-दुःख मित्रता कैसे निभाया जाता है यह भगवान श्री कृष्ण ने बताया तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया तत्पश्चात श्री कृष्ण जी का जय जयकार लगाते हुए डीजे के साथ गांव में भ्रमण किया गया।
बच्चो, युवकों व समस्त ग्रामीणजनो में भारी उत्साह देखने को मिला इस दौरान सरपंच श्री विनय सोनी, सरस यादव, गीताराम यादव, मस्तराम यादव , पंचम, हरी, सियाराम, सीताराम, अजीत श्रीवास, रमेश, सुरेश, आकाश
रामजी यादव, राजेश, जलेश्वर,अमृत, रविशंकर , दुर्गाप्रसाद, विष्णु , शिवप्रसाद,गोकुल, माही, भानू, राहुल दीपक, गोपाल, सुभाष, सूरज, अक्षय ,अमित यादव सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

*थाना तारबाहर के अंतर्गत आपराधिक गतिविधि में संलिप्त लोगों पर नजर रखी जा कर कार्यवाही की जा रही है।*

0

बिलासपुर-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर के अंतर्गत आपराधिक गतिविधि में संलिप्त लोगों पर नजर रखी जा कर कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुआ कि राजीव प्लाजा में मोबाइल दुकान में समीर डिंडोर धारदार चाकू लेकर दुकान वाले को डरा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए तारबाहर पुलिस ने आरोपी समीर के कब्जे से गवाहों के समक्ष बटन वाला चाकू जप्ती कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज नायक, उप निरीक्षक श्रवण टंडन, आरक्षक संदीप शर्मा, मुरली भार्गव, बबलू का योगदान रहा।

*छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

• *छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*नाम आरोपी* रमेश गुप्ता पिता स्व. कान्हा प्रसाद गुप्ता उम्र 51 वर्ष निवासी तारबाहर नाका चौक थाना तारबाहर जिला बिलासपुर

आशीष कश्यप बिलासपुर-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना तारबाहर के अंतर्गत महिला और बच्चों के विरुद्ध घटने वाले अपराधों पर प्राथमिकता से कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 07.09.2023 को प्रार्थिया ने अपने पति के साथ थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी की वह अपने घर के बाहर खडी थी तभी मोहल्ले का रहने वाला रमेश गुप्ता प्रार्थ‍िया को बुरी नियत से देखते हुये अश्लील कमेंट्स करने लगा तथा बेईज्जत करने की नियत से प्रार्थ‍िया के पास आकर उसके हाथ, बांह सीना को पकडने लगा और हाथ को पकडकर जबरजस्ती छेडखानी करने लगा तब प्रार्थिया जोर से चिल्लाई तो उसका पति घर से बाहर आया और बीच बचाव करने लगा तो रमेश गुप्ता उसे भी हाथ मुक्का एवं पास मे पड़े डंडा से मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग गया ।

विवेचना के दौरान आरोपी रमेश गुप्ता पिता स्व. कान्हा प्रसाद गुप्ता उम्र 51 वर्ष निवासी तारबाहर नाका चौक थाना तारबाहर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक, सउनि सुनीता अजगल्ले, आरक्षक मुरलीधर भार्गव, डेविड कुमार एवं रामचंद्र कश्यप का विशेष योगदान रहा ।

*कट्टा दिखाकर मिर्च पावडर डालकर 6,60,000/ रू का लूट का झूठी रिपोर्टकर्ता गिरफ्तार*

0

*⏺️ आरोपी (प्रार्थी) राखीराम कश्यप उम्र 30 साल निवासी सिंघुल थाना शिवरीनारायण*

*⏺️आरोपी द्वारा अपने अन्य 02 साथी के साथ अपराधिक षड़यंत्र कर पैसा को गबन करने की नियत से झूठी रिपोर्ट दर्ज कराया गया*

*⏺️आरोपी से 04 लाख रूपये किया गया बरामद*

*⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 392, 420, 409, 120 बी, 34, 177, 182 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*⏺️घटना में शामिल 02 अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है, मिलने पर शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा*

मनोज साहू जांजगीर चांपा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी राखी राम कश्यप निवासी सिंधुल हाल मुकाम अकलतरा चौक थाना अकलतरा दिनांक 06.09.23 को थाना अकलतरा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि *यह अपने दुकान ट्रेडिंग कंपनी में दिनांक 06.09.203 को सुबह 09:00 बजे खोलकर बैठा था कि 10.45 बजे दो व्यक्ति हेलमेट लगाकर आफिस अंदर घुस गयें तथा कट्टा दिखाकर मिर्च पाउडर डालकर 6,60,000/रू नगदी रकम को लूटकर ले गयें* कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध 459 / 2023 धारा 392, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया

⏺️विवेचना दौरान आसपास के लोगो को घटना के संबंध में बारिकी से पूछताछ किया गया जो *प्रार्थी राखीराम के ब्यान एवं रिपोर्ट में विरोधाभाष होने से ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ब्यास कश्यप के कथन से आरोपी (प्रार्थी) राखीराम के द्वारा दर्ज करायें गयें रिपोर्ट संदेहास्पद एवं झूठा प्रतीत होने पर आरोपी से हिकमतअली से पूछताछ की गई जो अपने दो अन्य साथी के साथ मिलकर अपराधिक षडयंत्र कर कंपनी के मालिक व्यास कश्यप के पैसा को गबन करने के नियत से लूटपाट की घटना को अंजाम दिलवाना* तथा प्लान के मुताबिक काम होने से नगदी 2,60,000/रू को अपने साथी को देना तथा *04 लाख रूपये को आरोपी प्रार्थी द्वारा अपने घर में रखना जिससे बरामद किया गया है*। प्रकरण में विवेचना के दौरान धारा 420, 409, 120 बी, 177, 182 भादवि जोडी गई है।

*⏩ प्रकरण के दो अन्य आरोपी घटना घटित कर फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।

⏩ *विवेचना के दौरान आरोपी राखीराम कश्यप उम्र 30 साल निवासी सिंघुल थाना शिवरीनारायण के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से दिनांक 07.09.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*

⏩उपरोक्त कार्यवाही में डीएसपी जांजगीर श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, निरीक्षक सत्यकला रामटेके, सउनि अरुण सिंह, आर प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे, बृजपाल बर्मन, नवीन रात्रे एवं सायबर सेल जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।