Home Blog Page 846

*9 सितम्बर को तेलीबांधा तालाब में एनसीसी का विशेष पुनीत सागर अभियान, 2500 कैडेट्स लेंगे हिस्सा*

0

*पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी ने राज्य के 35 तालाबों को किया है प्लास्टिक कचरे से मुक्त*

*अभियान के तहत एनसीसी देशभर में समुद्री किनारों, बीचों, झीलों, नदियों और तालाबों को कर रहा है कचरामुक्त*

रायपुर. एनसीसी (National Cadet Corps) द्वारा 9 सितम्बर को सवेरे नौ बजे रायपुर के तेलीबांधा तालाब में विशेष पुनीत सागर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एनसीसी रायपुर ग्रुप के विभिन्न संस्थाओं के 2500 कैडेट्स भाग लेंगे। कार्यक्रम में लोगों को एनसीसी के पुनीत सागर अभियान के बारे में जागरूक, शिक्षित और सेंसिटाइज किया जाएगा। स्थानीय लोगों तथा भावी पीढ़ी को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने एवं इसके महत्व को रेखांकित करने एनसीसी द्वारा इसका आयोजन किया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन का विस्तार करते हुए एनसीसी द्वारा देशभर में पुनीत सागर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समुद्री किनारों और बीचों, झीलों, नदियों तथा तालाबों को प्लास्टिक एवं अन्य कचरों से मुक्त करना है। पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना और इस संदेश का प्रचार-प्रसार करना भी इस अभियान का मकसद है। एनसीसी के इस अभियान से देशभर में फैले उनके डेढ़ लाख कैडेट्स जुड़े हुए हैं।

पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी के रायपुर ग्रुप ने छत्तीसगढ़ के 35 तालाबों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त किया है। इस दौरान 2400 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि एनसीसी ग्रुप रायपुर की प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 इकाईयां हैं। रायपुर शहर के कोटा में इसका मुख्यालय है। प्रदेश के 253 स्कूलों और 100 कॉलेजों में अभी इसके करीब 18 हजार कैडेट्स हैं।

*साक्षरता से शिक्षा और शिक्षा से विकास का सीधा संबंध : मुख्यमंत्री श्री बघेल*

0

*साक्षरता की शक्ति से बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते है: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे*

*मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व एनसीईआरटी के प्रतिनिधि सहित 15 हजार से अधिक व्यक्ति हुए शामिल*

*अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वेबीनार*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय वेबीनार में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का दिन अक्षरों के अलख जगाने का दिन है। अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। अक्षर ज्ञान के प्रकाश से अपने और समाज के जीवन में सुख और समृद्धि फैलाने का संकल्प लेने का दिन है। वास्तव में अक्षर ज्ञान वह पहला द्वार है जहां से ज्ञान के अनंत रास्ते खुलते है। राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में किया गया। वेबीनार में 15 हजार से अधिक व्यक्ति शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि साक्षरता से शिक्षा और शिक्षा से विकास का सीधा संबंध है आज का दिन देश में साक्षरता के वर्तमान सोपान पर गर्व करने का दिन है। लगभग एक चौथाई आबादी को साक्षर बनाने के बारे में चिंतन और प्रण करने का दिन है। इसके लिए व्यक्तिगत रूचि और सामूहिक प्रयासों की बड़ी आवश्यकता है। व्यापक जनभागीदारी से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जाएगा यह अभियान 5 वर्ष तक चलेगा। इस कार्यक्रम में अशिक्षित व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता एवं अंक ज्ञान प्रदान करने के साथ उन्हें जीवन में आने वाले कुशलता के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नवाचारी कार्यक्रमों की देश में लगातार सराहना की जा रही है। हमें प्रदेश के एक चौथाई असाक्षरों को साक्षर किए जाने की दिशा में निरंतर कार्य करना है। उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि साक्षरता वह शक्ति है जिससे हम बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। शिक्षा हमारे जीवन में बदलाव लाती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रौढ़ शिक्षा और जीवन पर्यन्त शिक्षा को महत्वपूर्ण स्थान प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि अब प्रौढ़ शिक्षा के स्थान पर “सबके लिए शिक्षा” का उपयोग किया जायेगा। भारत सरकार द्वारा प्रदेश में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्वीकृति प्रदान की गई है। मंत्री श्री चौबे ने प्रदेश के सभी नागरिकों, शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण, समग्र शिक्षा, एससीईआरटी व राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण सहित सभी निकायों, शिक्षकों से अनुरोध किया है कि वे स्वयंसेवी भावना से स्वयंसेवी शिक्षक बनकर शिक्षा से वंचित व्यक्तियों को शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए अपना अमूल्य योगदान दें।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने कहा कि साक्षरता किसी भी देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। देश के जितने ज्यादा नागरिक साक्षर होंगे, देश उतनी उन्नति कर सकता है। साक्षरता के इसी महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामाजिक रूप से पूरे विश्व का ध्यान साक्षरता की ओर केन्द्रित करना है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2023 की थीम ‘‘परिवर्तन के दौर में साक्षरता को बढ़ावा देना: टिकाऊ और शांतिपूर्ण समाजों की नींव का निर्माण करना’’ (Promoting literacy for a word in transition: Building the foundation for sustainable and peaceful societies) है। जिसे ध्यान में रखकर हमें कार्य करना है। प्रदेश में साक्षरता कार्यक्रम को मिशन मोड में तथा नवाचारी तरीके से कार्य करने का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने विभाग के सभी निकायों से समन्वय के साथ अपने आसपास के अशिक्षित को साक्षर बनाने के लिए प्रतिदिन एक से दो घण्टे का समय देकर सक्रिय योगदान करने कहा।

स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव, एससीईआरटी एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का निर्णय यूनेस्को द्वारा लिया गया। उन्होंने कहा कि सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2022-27 के दौरान क्रियान्वयन के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश में प्रथम वर्ष पाँच लाख असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। उन्होंने जिला साक्षरता मिशन के साथ ही मैदानी अमले एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से लक्ष्य हासिल करने की अपील की।

वेबीनार में एनसीईआरटी नई दिल्ली की राष्ट्रीय साक्षरता केन्द्र प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर उषा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष आयु समूह के लोगों के लिए सरकार ने एक मुहिम छेड़ी है। उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मंशानुरूप बुनियादी साक्षरता और अंक ज्ञान जीवन कौशल जैसे-डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, चुनावी साक्षरता, विधिक साक्षरता, बुनियादी शिक्षा, सतत् शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को शामिल किया गया है। उन्होंने इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

वेबीनार में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के सहायक संचालक प्रशांत कुमार पांडेय, सहायक संचालक दिनेश कुमार टांक, एससीईआरटी की एससीएल प्रकोष्ठ प्रभारी प्रीति सिंह, एवं जिलों के डीईओ, डीपीओ, डीएमसी, शिक्षकगण, स्वयंसेवी शिक्षक एवं शिक्षार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत कुमार पांडेय ने व आभार प्रदर्शन प्रीति सिंह ने किया।

*Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel attended the state-level Weavers’ Conference in Raipur*

0

*Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel calls on the weaver community to modernize traditional practices with enhanced skills*

*Chief Minister Mr. Baghel announced the supply of school uniforms for the academic session of 2024-25 through the Chhattisgarh State Handloom Development and Marketing Cooperative Federation*

Raipur, //Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel attended the state-level Weavers’ conference organized by the Chhattisgarh State Handloom Development and Marketing Cooperative Federation at Sardar Balbir Singh Juneja Stadium in Raipur on Friday. During the event, he announced that the Chhattisgarh State Handloom Development and Marketing Cooperative Federation will provide school uniforms in the upcoming academic session of 2024-25 for the benefit of the Weaver community. The conference witnessed a significant turnout of members from the weaver community, including men and women, from across the state.

Chief Minister Mr. Baghel stated that the weaver community is a hardworking and entrepreneurial community. This community has been advancing the art of spinning threads and weaving fabrics for generations. The ancestors have passed down the valuable skills to the next generation to preserve the valuable arts. There is a growing disillusionment with machine-made products, and people are returning to handcrafted, pure, and reliable products. The demand for natural products is increasing in place of synthetic. This presents a great opportunity for traditional entrepreneurs, and they should take advantage of it.

Chief Minister Mr. Baghel mentioned that over the past five years, the state government has taken various essential steps to support the weaver community, ranging from their training to production and ensuring market availability for their products. Chhattisgarh Government has consistently worked towards realizing Mahatma Gandhi’s vision. In these five years, state government has built a robust framework for the development of the weaving sector, the benefits of which will continue for many years to come. This will generate significant employment opportunities on a large scale in the weaving industry. He further said, “I appeal to the weaver community to embrace a new perspective in line with the changing times and further advance their traditional profession. Our government stands by your side at every step.”

Chief Minister Mr. Baghel stated that Chhattisgarh still leads the country in Tussar silk production. The demand for the locally-made textiles extends to foreign markets. The quality of Chhattisgarh’s silk textiles has no match elsewhere. Chhattisgarh’s educated and well-informed youth understand the market dynamics better. The entrepreneurial youth of the new generation are innovating in textile prints and designs, reaping the benefits. He urged the weaver community to advance their traditional trade with a fresh perspective, assuring that the state government will provide full support.

Chief Minister Mr. Baghel stated that the Dantewada Dennex factory is a successful example that, with a modern outlook, the youth entrepreneurs can open new doors of possibilities in the field of textile manufacturing. The Suraji Gaon Yojana also aims to promote traditional businesses and local production. The state government has started various schemes to transform Gauthans into RIPA to encourage entrepreneurs such as weavers, artisans, and craftsmen. By establishing 300 industrial parks in urban and rural areas, state government is fostering traditional entrepreneurship.

Chief Minister Mr. Baghel mentioned that state government has established C-marts in various locations of the local markets. In addition to conserving Chhattisgarh’s forests, state government is also working to promote silk production through sericulture. The state government has accorded the status of farming to sericulture, which will boost silk production in Chhattisgarh. This will ensure smooth availability of silk to the weaver community and also lead to an increase in silk textile production.

Chairman of Chhattisgarh Mineral Development Corporation, Mr. Girish Dewangan, Mayor of the Municipal Corporation, Mr. Aijaz Dhebar, and prominent members of the community, including Mr. Vishal Ram Dewangan, Mr. Shailesh Dewangan, Mr. Awadharam Dewangan, Mr. Devanand Dewangan, Mr. Kishan Dewangan, Mr. Udit Dewangan, Mr. Rajendra Dewangan, Mr. Shashikant Dewangan, and Mr. Rohit Dewangan, and many people belonging to the weaver community were present.

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 09 सितम्बर को मेडिकल कॉलेज रायपुर के अंतर्गत 700 बिस्तर अस्पताल का करेंगे भूमिपूजन*

0

*मेडिकल कॉलेज के ‘‘डायमंड जुबली समारोह‘‘ के शुभारंभ के साथ ‘‘छत्तीसगढ़ इंटर मेडिकल कॉलेज टेबल टेनिस स्पर्धा‘‘ का भी करेंगे उद्घाटन*

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के डायमंड जुबली कार्यक्रम के तहत मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के अंतर्गत 700 बिस्तरीय एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का भूमिपूजन करेंगे। इस भवन का निर्माण 325 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के ‘‘डायमंड जुबली समारोह‘‘ के शुभारंभ के साथ ‘‘छत्तीसगढ़ इंटर मेडिकल कॉलेज टेबल टेनिस स्पर्धा‘‘ का भी उद्घाटन करेंगे।

मेडिकल कॉलेज रायपुर के सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोकसभा सांसद श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे और जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन के बन जाने से स्वास्थ्य संबंधी आधुनिक सुविधाएं प्रदेशवासियों को उपलब्ध हो सकेंगी। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाएं इस परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार का यह एक बड़ा कदम है। इस अस्पताल के बनने से राजधानी के नागरिकों को अत्याधुनिक सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सुविधा मिल सकेगी।

डॉ. भीमराव स्मृति चिकित्सालय रायपुर में बनने वाले 700 बिस्तर के इस अस्पताल में बेसमेंट फ्लोर, लोवर ग्राउंड फ्लोर तथा भूतल के अलावा सात तल होंगे। इस अस्पताल में सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सभी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। इस एकीकृत नवीन चिकित्सालय भवन का निर्माण 70 हजार 896 वर्ग मीटर में होगा। भवन में फायर फाइटिंग सिस्टम, एचवीएसी सिस्टम, आईबीएमएस सिस्टम आदि का प्रावधान किया गया है। भवन में बेसमेंट फ्लोर 8828 वर्ग मीटर का, भूतल 7500 वर्ग मीटर का, प्रथम तल से पंचम तल तक 7274 वर्ग मीटर, षष्ठम तल मय आट्रियम रूफ स्ट्रक्चर 8728 वर्ग मीटर, सातवां तल 640.57 वर्ग मीटर का होगा। नींव को इस रूप में तैयार किया गया है कि भविष्य में सातवें फ्लोर और आठवें फ्लोर को जरूरत के दृष्टिकोण से विकसित किया जा सकता है।

मेडिकल कॉलेज रायपुर का शुभारंभ 09 सितम्बर 1963 को हुआ था। इस वर्ष मेडिकल कॉलेज रायपुर की डायमंड जुबली है। मुख्यमंत्री श्री बघेल डायमंड जुबली समारोह के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ अंतर चिकित्सा महाविद्यालयीन टेबल टेनिस स्पर्धा का भी उद्घाटन करेंगे। अंतर चिकित्सा महाविद्यालयीन इस स्पर्धा में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज एवं एम्स रायपुर की टीम शिरकत करेंगी।

*शिक्षक सम्मान समारोह में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

0

*डीपी विप्र कॉलेज के विद्यार्थियों ने मशाल रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक*

आशीष कश्यप बिलासपुर/साल के अंत में होने वाले विधानसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में द विजडम ट्री फाऊंडेशन एवं जिला छत्तीसगढ़ अशासकीय कल्याण प्रबंधक संघ बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मतदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें जिला के चारों विकासखंड से लगभग 127 शिक्षक और शिक्षिकाएं नेशनल कॉन्वेंट स्कूल भारती नगर बिलासपुर में प्रत्यक्ष रुप से उपस्थित रहे। डीपी विप्र लॉ कॉलेज बिलासपुर और डीपी विप्र महाविद्यालय बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई मशाल रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली अशोकनगर बिलासपुर में निकाला गया। राष्ट्रीय सेवा योजना डीपी विप्र विधि महाविद्यालय तथा डीपी विप्र महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम अधिकारी श्री यूपेश कुमार, श्री विभांशु अवस्थी के नेत्तृत्व में मतदाता जागरूकता मशाल रैली निकाली गई, जिसमें स्वयं सेवकों ने अशोक नगर बस्ती निवासियो को जागरूक किया। इस दौरान जिला पंचायत बिलासपुर के परियोजना अधिकारी श्री ओम पाण्डेय, राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक श्रीमति कांति अंचल उपस्थित रहीं।

*लगातार असफलता मिलने पर भी नहीं मानी हार*

0

*कड़ी मेहनत कर हिर्री के दीपक पटेल बनें नायब तहसीलदार*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /कहते हैं सफलता एक दिन में नही मिलती, असफलता के बाद भी अगर लक्ष्य के प्रति निष्ठापूर्वक और समर्पणभाव से लगातार अभ्यास और मेहनत किया जाए तो एक दिन सफलता जरूर मिलती है। उक्त बातों को आज ग्राम हिर्री निवासी दीपक पटेल ने चरितार्थ किया है। विकासखंड मस्तूरी के ग्राम हिर्री निवासी श्री दीनबंधु पटेल के पुत्र श्री दीपक पटेल का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। परिजनों को श्री दीपक पटेल के चयन की जानकारी हुई तो घर में जश्न शुरू हो गया। श्री दीपक पटेल ने बताया उनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर हिर्री में हुई। उसके बाद उन्होंने 9 से 12 की पढ़ाई संत जोसेफ स्कूल जयराम नगर एवं स्नातक की पढ़ाई बीएससी डीपी कॉलेज बिलासपुर में पूरी हुई। बीएससी के बाद ही उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 5 बार प्री, मेन्स एवं इंटरव्यू में शामिल हुए। हर बार किसी न किसी स्तर पर कठिनाई के कारण सफलता नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने हार नही मानी लगातार अपने लक्ष्य में अडिग रहकर तैयारी करते रहे। अंततः सीजी पीएससी 2022 मंे उन्हें इस साल नायब तहसीलदार पद मिला है। उन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों एवं मित्रों को दिया है। उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान उनकी दीदी ने उन्हें बहुत मॉरल सपोर्ट दिया। पिता श्री दीनबंधु पटेल एवं माता श्रीमती गंगमती ने बताया कि बेटे का चयन नायब तहसीलदार के पद पर होने से परिवार बेहद खुश है। श्री दीपक पटेल के नायब तहसीलदार पद पर चयन होने पर गांव के सरपंच, गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित उनके मित्र सहकारिता रजिस्टार श्री व्यास नारायण साहू, सहायक संचालक वित्त श्रीमती नीलिमा भोई, सहायक सूचना अधिकारी श्री नितेश चक्रधारी, सहपाठी श्री अश्विनी साहू, श्री प्रमिल कैवर्त्य, श्री दीपक प्रधान, श्री हितेश प्रधान ने भी बधाई दी है।

*शतप्रतिशत साक्षरता और मतदान हमारा लक्ष्य : सीईओ श्री अग्रवाल*

0

*अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /सूचना प्रोैद्योगिकी और संचार क्रांति के इस दौर में साक्षरता का अर्थ बदल गया है। सिर्फ पढ़ा लिखा होना ही काफी नही है बल्कि डिजिटल युग में आपको डिजिटल चीजों के बारे में भी ज्ञान होना चाहिए। जिले में साक्षरता और मतदान का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें आज अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने कही। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम और उल्लास के उद्देश्यों के अनुरूप जिला साक्षरता मिशन बिलासपुर द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजेंद्रनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी श्री जे के पाटले तथा प्राचार्या श्रीमती रत्ना मिश्रा उपस्थित थे।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिला पंचायत के सीईओ श्री अग्रवाल द्वारा बिलासपुर में शत प्रतिशत साक्षरता एवं आने वाले समय में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता हेतु सराहनीय कार्य हेतु शास उच्च मध्यमिक शाला मिट्टू नवागांव, चिंगराजपारा, मदनपुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं समाज में साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता में सराहनीय कार्य हेतु विभिन्न सामाजिक संगठन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीईओ श्री अग्रवाल ने सभी को साक्षरता एवं मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर विकासखंड परियोजना अधिकारी श्री राजेश सिंह, श्री आर. के. बागड़े, आशा उज्जैनी, श्री अवनीश तिवारी, श्री नितेश सोनराजा एवं शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*कमिश्नर ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण*

0

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य सावधानी पूर्वक करने दिए निर्देश*

*आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

आशीष कश्यप बिलासपुर/कमिश्नर श्री केडी कुंजाम आज बिलासपुर सहित बेलतरा विधानसभा में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल मोपका, जोन कार्यालय मोपका स्थित मतदान केंद्र, शासकीय कन्या उच्चतर माध्य. शाला नूतन चौक तथा शेफर्ड स्कूल स्थित मतदान केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एडीएम श्री आरए कुरुवंशी, तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव मौजूद थे।

कमिश्नर श्री कुंजाम ने सभी मतदान केंद्रों में सभी अभिविहित अधिकारियों, बीएलओ तथा सुपरवाइजर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन, स्थानांतरण संबंधित प्राप्त फॉर्म 6, 7, 8 की केंद्रवार जांच की। उन्होंने फॉर्म्स की ऑनलाइन एंट्री किए जाने तथा समयसीमा में कार्य पूर्ण करने तथा साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के नाम जोड़ने, सूची में चिन्हांकन के लिए निर्देश दिए। सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया।

*सीईओ श्री अग्रवाल ने ली स्वीप की बैठक*

0

*मतदाता जागरुकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने दिए निर्देश* 

आशीष कश्यप बिलासपुर,/ जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने आज जिले में स्वीप के ब्रांड एम्बेसडर्स की बैठक लेकर आगामी माह में स्वीप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों और कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान थीम पर जोर-शोर से स्वीप गतिविधियां आयोजित करने कहा। बैठक

में श्री अग्रवाल ने ‘बिलासपुर का अभिमान- शत प्रतिशत मतदान’ और चुनई चिरई का विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने कहा | इस अवसर पर सभी ने अपने-अपने सुझाव साझा किए।

●* ₹3.57 करोड गबन का मुख्य आरोपी ग्रामीण बैंक का मैनेजर समेत एक अन्य आरोपी गिरफ्तार….*

0

● प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर के नेतृत्व में कोड़रारोड़ पुलिस ने आरोपियों को अजमेर राजस्थान में दबिश देकर लायी रायगढ़…..

● आरोपी ने 165 केसीसी खातों से की हेरा-फेरी कर था फरार, गबन के 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल….

रायगढ़ । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर #कोतरारोड़ पुलिस द्वारा कुटरचित तरीके से 165 केसीसी खाता धारकों के खातों में छेड़खानी कर 3.57 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी ग्रामीण बैंक किरोडीमलनगर के पूर्व शाखा प्रबंधक और अपराध में उसकी सहयोगी मां बीना शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 20.07.2022 को थाना कोतरारोड़ में छ.ग. राज्य ग्रामीण बैंक शाखा, किरोडीमल नगर के प्रभारी शाखा प्रबंधक संदीप ठाकुर (उम्र 28 वर्ष) द्वारा बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा पर बैंक के गेट, तिजोरी एवं FRFC की चाबी, बैंक का मोबाइल हैंड सेट, सिम लेकर फरार हो जाने का लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिस पर गबन (धारा 409 आईपीसी) का अपराध दर्ज कर पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था ।

मुख्य आरोपी शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा घटना के बाद से अपने निवास स्थान अजमेर राजस्थान से फरार हो गया था । कोतरारोड़ पुलिस स्थानीय मुखबिर एवं साइबर सेल से आरोपी और सहआरोपी उसके मां बीना शर्मा पर निगाह रखे हुए थी । ममले की गंभीरता को देखते हुये प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर, थाना प्रभारी कोतरारोड़ द्वारा अजमेर राजस्थान में अपने सूत्रों से आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाया गया, जिनके मूल निवास पर होने की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार को अवगत कराकर उनके निर्देशन पर प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर के नेतृत्व में थाना कोतरारोड की टीम तैयार कर तत्काल पुलिस टीम अजमेर राजस्थान के लिए रवाना हुई । पुलिस टीम आरोपी के निवास स्थान पर दबिश दिया गया, शातिर आरोपियों द्वारा घर के बाहर ताला लगाए हुए थे । पुलिस टीम गोपनीय तरीके से आरोपियों पर निगाह रखे हुए थे जिनके मुख्य दरवाजे में ताला लगाकर अंदर में रहने की जानकारी पुख्ता होने पर स्थानीय पुलिस के साथ लेकर पुलिस टीम दबिश देकर आरोपी राहुल कुमार शर्मा और उसकी मां बीना शर्मा को हिरासत में लेकर स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिस्ट रिमांड लिया गया । दिनांक 05.09.2023 को ट्राजिस्ट रिमांड पर रायगढ़ लाये गए दोनों आरोपियों को रायगढ़ न्यायालय पेश कर आरोपिया बीना शर्मा ( 58 साल) अजमेर राजस्थान का न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया तथा मुख्य आरोपी राहुल कुमार शर्मा का 02 दिन का पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ किया गया ।

आरोपी राहुल शर्मा ने पूछताछ में अपराध का वृतांत बताया कि उसने ग्रामीण बैंक का प्रबंधक रहते हुए ग्राहकों के द्वारा केसीसी लोन, गोल्ड लोन लेने वाले आवेदन में छेड़छाड कर लोन रकम को उनके जानकारी के बगैर दुगना कर सह आरोपी – बीना शर्मा, के. हरिप्रिया, राहुल मेहता, अवकाश मेहता और कुणाल वर्मा के खाते में ट्रांसफर कर उनको हिस्सेदारी देकर स्वयं रुपए निकाल लेता था । आरोपी ने बताया कि ठगी के रकम से करीब डेढ़ करोड़ रुपये उसने शेयर मार्केट में लगाया जिसमें उसे काफी नुकसान हुआ है । उसने काफी पैसे ऑनलाइन जुआ, घूमने-फिरने और दोस्तों में खर्च करना बताया है । आरोपी के बैंक डिटेल लेने पर आरोपी के बैंक खाते में कुछ रकम शेष थे जिसे कोतरारोड पुलिस होल्ड कराया गया है । आरोपी राहुल शर्मा के पास से बैंक डिटेल, एटीएम, शासकीय लैपटॉप, 02 मोबाइल व सिम जिसे लेकर फरार था जब्त किया गया है । पूर्व में गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी के. हरिप्रिया, राहुल मेहता एवं बीना शर्मा के बैंक खाते भी होल्ड हैं । अपराध में शामिल दो आरोपी अवकाश मेहता और कुणाल वर्मा फरार है । आरोपी कुणाल वर्मा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रायपुर दबिश दिया गया, आरोपी फरार है, मुखबिर सक्रिय है ।

प्रशिक्षु आईपीएस श्री उदित पुष्कर, थाना प्रभारी कोतरारोड़ के नेतृत्व में बनायी गई टीम में सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, महिला आरक्षक किशोरी चौहान, आरक्षक शिवानंद प्रधान और टिकेश्वर यादव की आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) राहुल शर्मा पिता स्व. श्री दीपचंद शर्मा उम्र 36 साल निवासी न्यू गोविंद नगर गली नं. 05 एफ थाना रामगंज जिला अजमेर (राजस्थान)

(2) बीना शर्मा पिता स्व. श्री दीपचंद शर्मा उम्र 58 साल निवासी न्यू गोविंद नगर गली नं. 05 एफ थाना रामगंज जिला अजमेर (राजस्थान)

ये था धोखाधड़ी पूरा मामला-

बैंक के वर्तमान प्रभारी शाखा प्रबंधक बताये कि बैंक में राहुल शर्मा दिनांक 31.11.2021 से 18.07.2022 तक शाखा प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे । दिनांक 18.07.2022 को राहुल कुमार शर्मा बैंक बैंक के मेन गेट की चाबी, तिजोरी एवं एफ.आर.एफ.सी. की चाबी, बैंक का मोबाइल हैंड सेट सिम लेकर कहीं फरार हो गया था बाद में तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी मंगवा कर सेफ खोला गया और पंचनामा तैयार कराया गया, सेफ में खाता धारक होमेश्वर पटेल, श्रीमती बीना शर्मा का गोल्ड लोन के गोल्ड पैकेट कीमती 14,2206 रूपये नहीं था जिसे शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा के द्वारा अपराधिक षडयंत्र कर बैंक से निकाल कर लेकर फरार हो गया था, घटना के लिखित आवेदन पर राहुल कुमार पर अप.क्र. 191/2022 धारा 409 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

अपराध विवेचना दरमियान तत्कालीन थाना प्रभारी कोतरारोड़ द्वारा ग्रामीण बैंक द्वारा किये गये जांच की रिपोर्ट जप्त किया गया जिसमें 165 केसीसी खाता धारकों के खातों में अनियमितता एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा के द्वारा अपने दोस्त हरिप्रिया के खाते में केसीसी खाता धारकों के खातों से करीब 30,00,000 रुपए ट्रांसफर किया है । साथ ही पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा द्वारा किरोड़ीमल के किओस्क शाखा चलाने वाले राहुल कुमार मेहता के खाते में ग्रामीण बैंक के खाता नंबर को केसीसी खाता धारकों के खाते से ट्रांसफर कर रूपये भेजता और पूर्व शाखा प्रबंधक के कहने पर राहुल मेहता सभी रकम को राहुल कुमार शर्मा की मां वीणा उर्फ बीना शर्मा के अजमेर खाते में ट्रांसफर किया गया है । इस प्रकार पूर्व शाखा प्रबंधक आरोपी राहुल कुमार शर्मा ने अन्य खाताधारकों से मिलकर आपसी षड्यंत्र कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 165 केसीसी खाताधारकों के खातों से छेड़खानी कर अनाधिकृत लेनदेन करते हुए 3,57,13,100 रुपए की अनियमितता पाया गया, जिससे प्रकरण में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी IPC जोड़ा गया था ।

#कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अब तक 110 केसीसी खाता धारको का कथन लिया गया, दो ऐसे खाता धारक जिनकी मृत्यु हो जाने के बाद भी उनके खाते से रुपए निकाले गए और दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया । प्रकरण की संदेही के. हरिप्रिया को हिरासत में लिया गया ।

संदेही के. हरिप्रिया बताई कि बताए कि पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल कुमार शर्मा और वह दोनों पहले एक साथ रायपुर में काम कर रहे थे, दोनों अच्छे दोस्त हैं । राहुल शर्मा ट्रांसफर होकर ग्रामीण बैंक किरोड़ीमलनगर का शाखा प्रबंधक हो गया जिसे मकान किराए पर लेने उसने अपनी मां का आधार कार्ड दी थी जिसका दोनों मिलकर दुरूपयोग किये । इतना ही नहीं के हरिप्रिया और पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा कई फर्जी गोल्ड लोन तैयार कर के. हरिप्रिया के ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी बैंक एवं केनरा बैंक के खातों में लगभग ₹30,000,00 जमा किया है जो राहुल शर्मा के कहने पर के0 हरिप्रिया उसके मां के खाते में ट्रांसफर की । आरोपिया के. हरी प्रिया पति श्री के.के. बी. संतोष उम्र 29 वर्ष निवासी ईश्वर संपत मिलेनियम शिवनंदन नगर सेक्टर-2 रायपुर, थाना खमतराई जिला रायपुर को दिनांक 11.10.2022 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।

इसी क्रम में दिनांक 12.10.2022 को किरोडीमलनगर के राहुल कुमार मेहता को हिरासत में लिया गया । आरोपी राहुल कुमार मेहता बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक राहुल शर्मा उसके कियोस्क शाखा एवं बचत खाता में सप्ताह, 15 दिन में शेयर मार्केट में पैसा लगा रहा हूं कहकर ₹20,000- ₹25000 ट्रांसफर करता था । आरोपी राहुल कुमार मेहता अपने खाते से वीना शर्मा के पंजाब नेशनल बैंक खाते में ₹27,00,000 ट्रांसफर किया है । आरोपिया के विरुद्ध पाए जाने से आज दिनांक इतने को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी राहुल कुमार मेहता पिता शिव प्रसाद मेहता उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्रमांक 1 इंदिरा निवास किरोड़ीमलनगर रायगढ़ को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।