Home Blog Page 845

*Chhattisgarh to Attempt for World Record in Yoga: Over 2,000 Enthusiasts to Practice Setu Bandha Asana*

0

*Mass yoga demonstration event to be organized in Raipur tomorrow*

Raipur, // In a programme organized by the Chhattisgarh Yoga Commission, nearly 2,000 yoga practitioners gathered this morning to engage in the rehearsal of practicing the Setu Bandha Asana at the Balbir Juneja Indoor Stadium in Raipur, with the ambitious goal of setting a world record. The commission is organizing a mass yoga demonstration event for attempting a world record on September 10, featuring a group demonstration of Setu Bandha Asana from 9 AM to 11 AM. Participants from across the state will participate in the programme, aiming to record its name in the prestigious Golden Book of World Records.

Shri Gyanesh Sharma, Chairman of the Chhattisgarh Yoga Commission, explained that the programme’s primary objective is to raise awareness about the significance of yoga and promote a healthy lifestyle. The Chhattisgarh Yoga Commission has previously earned recognition in the Golden Book of World Records. Alongside Setu Bandha Asana, the mass yoga practice programme will include other asanas, pranayama, and meditation exercises. Participants from all districts of Chhattisgarh will partake, with over 2,000 individuals registered for the collective yoga practice. The event will see the participation from people across all districts of the state. Public representatives and citizens will also take part in the event. He has extended an open invitation to all to join in this remarkable record-creating yoga event.

*छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 10 सिंतबर से संभाग स्तर पर*

0

रायपुर, / छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता अब 10 सितंबर से संभाग स्तर में प्रवेश करने जा रही है। संभाग स्तर में यह प्रतियोगिता 20 सितंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को इस वर्ष भी अभूतपूर्व लोकप्रियता मिल रही है।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवाओं के साथ ही बूढ़े, बच्चें एवं महिलाएं भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की घोषणा की है। यह प्रावधान इसी सत्र से लागू होगा। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के पश्चात अंतिम चरण में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन राजधानी रायपुर में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में राज्य के 16 पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दलीय व एकल श्रेणी में आयोजित की जा रही है। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।

*Chattisgarhiya Olympics will commence at the divisional level on September 10*

0

Raipur,//Chattisgarhiya Olympics 2023–24, an event aimed at promoting traditional sports in Chhattisgarh, is set to commence at the divisional level on September 10 and will run until September 20. Under the guidance of Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel and Minister of Sports and Youth Welfare Mr. Umesh Patel, the Chhattisgarhiya Olympics continue to gain unprecedented popularity this year.

Chief Minister Mr. Baghel has announced the recognition of outstanding athletes in the state-level competition of the Chhattisgarhiya Olympics in the long jump, 100-metre sprint, and wrestling events in the 18 to 40 age group as a means to encourage the players. In the Chhattisgarhiya Olympics, not only the youth but also the elderly, children, and women are actively participating. This provision will take effect from this session. After the conclusion of the divisional level, the final phase of the state-level Chhattisgarhiya Olympics will be held in the capital city of Raipur from September 25 to September 27.

It’s worth noting that the Chhattisgarhiya Olympics include 16 traditional sports competitions in the state, organised in both team and individual categories. The team category will include games like ‘Gilli Danda’, ‘Pittul’, ‘Sankhali’, ‘Langdi Daud’, Kabaddi, Kho-Kho, ‘Rassa Kassi’ (Tug of War), and Baati (Kancha). In the single category, participants can compete in ‘Billas’, ‘Fugdi’, ‘Gedi Daud’, ‘Bhawara’, the 100-metre race, the long jump, rope jumping, and wrestling.

*तृतीय नेशनल लोक अदालत में कुल 14823 प्रकरण हुए निराकृत*

0

मुंगेली 09 सितंबर 2023// जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय एवं राजस्व न्यायालय में आज वर्ष 2023 का तृतीय नेशनल लोक अदालत आयोजित किया गया। जिला न्यायालय मुंगेली के जिला न्यायाधीश श्री चन्द्रकुमार अजगल्ले ने दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया। परिसर में उपस्थित एक वृद्ध महिला एवं वृद्ध पुरूष पक्षकार को भी दीप प्रज्वलित कराकर पक्षकारों को आपसी सामन्जस्य एवं सौहार्द्रपूर्ण जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया गया। नेशनल लोक अदालत हेतु जिला न्यायालय में कुल 06 खंडपीठ, तहसील न्यायालय लोरमी में 01 खडपीठ तथा राजस्व न्यायालय में कुल 08 खंडपीठ का गठन किया गया है। जिसमें कुल 14823 प्रकरणों को निराकृत किया जाकर 1,17,92,510/- रूपये के राशि का अवार्ड पारित किया गया।
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारियों के साथ-साथ पक्षकारों का भी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व ईलाज की व्यवस्था जिला न्यायालय परिसर मुंगेली में रखी गई। नेशनल लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री बलराम देवांगन के खण्डपीठ द्वारा घर में गाय घुसने की बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच हुए विवाद के काउंटर प्रकरण का न्यायालय पहुंचने के दूसरे दिन बाद ही मामले का नेशनल लोक अदालत में निराकृत कर उन्हें मधुर संबंध बनाये रखने व भविष्य में भाई-चारा बनाये रखने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में दो पक्षकारों के मध्य खेत में लगे फसल पर दवा झिड़़कने की बात को लेकर दोनों पक्ष के मध्य विवाद हुआ, जिसके पश्चात् प्रकरण न्यायालय तक पहुॅचा, जिसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री बलराम देवांगन द्वारा समझाईश देते हुए लोक अदालत के लाभ के बारे में अवगत कराया गया। उभय पक्ष के द्वारा मधुर संबंध रखने का वचन देते हुए राजीखुशी प्रकरण का निराकरण कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी ने बताया कि पिछले लोक अदालत के मुकाबले इस लोक अदालत में लगभग 20 प्रतिशत अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी नेशनल लोक अदालत 09 दिसंबर 2023 को आयोजित होगा।

 

*यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, 12 प्रकरण में वसूले 4000 रुपए*

0

यातायात पुलिस ने नियमो का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर की चलानी कार्यवाही

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृण करने लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे है। इसके साथ ही यातयात नियमो का पालन नहीं करने वालो पर कार्यवाही निरंतर किया जा रहा है। आज शहर के आउटर में प्वाइंट लगाकर वाहनों का चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर, दोपहिया वाहन में तीन सवारी सहित अन्य कुल 12 प्रकरण में 4000 समन शुल्क वसूल किया गया।

इसी तरह विगत दिनों बिना सीट बेल्ट के 07 प्रकरण, समन शुल्क 3500, मौके पर लाइसेंस पेश न करना 04 प्रकरण में 1200 रुपए समन शुल्क, बिना नंबर प्लेट 01 प्रकरण में 300 रुपए, गाड़ी में रिफ्लेक्टर ना लगा होना 01 प्रकरण में 300 समन शुल्क कुल 13 प्रकरण में समन शुल्क 5300 वसूल किया गया था।

यातयात प्रभारी महेश्वर सिंह ने उपस्थित वाहन चालकों को यातायात के नियमों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया की इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृण करने लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया की नियमो का पालन नहीं करने वालो पर यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा। श्री सिंह ने वाहन चालकों को बताया कि वाहन में नंबर नहीं लिखे होने पर चालान वसूल किया जाता है। इसलिए बिना नंबर के वाहन न चलाएं। यातायात पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से वाहन का पूरा कागजात साथ रखने, मालवाहक वाहनों में सवारी नहीं बिठाने, वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग नहीं करने की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है की लगातार यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों सहित शहर के आउटर में प्वाइंट लगाकर वाहनों का चेकिंग किया जा रहा है और नियमों का पालन नहीं करने वालो पर चलानी कार्यवाही भी किया जा रहा है।

*दिनांक 09 सितम्बर 2023 को हुआ वर्ष 2023 का तृतीय हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत का आयोजन 5360 प्रकरणों का हुआ निराकरण*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर दिनांक 09 सितम्बर 2023 को सभी मामलों से संबंधित नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। श्री डी0एल0 कटकवार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के आतिथ्य में एवं विशिष्ठ अतिथि श्री बी. राम, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कोरबा, अपर सत्र न्यायाधीश कु. संघपुष्पा भतपहरी, अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) कोरबा श्रीमति ज्योति अग्रवाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा श्री अश्वनी चतुर्वेदी, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश, श्री बृजेश राय, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक कोरबा के अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश, श्रीमती प्रतिक्षा अग्रवाल, श्री संजय जायसवाल, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा, श्री बी.के. शुक्ला, सदस्य, छ0ग0 राज्य विधिज्ञ परिषद बिलासपुर दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम में उपस्थित थे। नालसा थीम सांग न्याय सबके लिये के साथ नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। जिसमें न्यायालय में कुल 9072 प्रकरण रखे गये थे, जिसमें न्यायालयों में लंबित प्रकरण 2010 एवं प्री-लिटिगेशन के 7062 प्रकरण थे। जिसमें राजस्व मामलों के प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के कुल प्रकरणों सहित 5360 प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत मंे समझौते के आधार पर हुआ।

सक्सेस स्टोरीः-

नेशनल लोक अदालतः- कूटरचना से प्राप्त 12 लाख की राशि हुई पीडित को वापस एन.आई.एक्ट के प्रकरण में मिली सफलता

01. मान. अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा जिला कोरबा
परिवाद प्रकरण क्रमांक 928/2017
खण्डपीठ क्र. – 04
न्यायालय श्रीमान न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोरबा, पीठासीन अधिकारी श्री बृजेश राय द्वारा पारित आदेश पारित निर्णय दिनांक 22.07.2022 परिवाद प्रकरण क्रमांक 928/2017 अपील प्रकरण अंतर्गत धारा 374 दा.प्र.सं. के प्रकरण में अपीलार्थी उत्तरवादी को अपने व्यवसायिक कार्याें के कारण जानता पहचानता था, अपीलार्थी बीमा का कार्य करता था और घर आना जाना था। इसी बीच अपीलार्थी को 50,000/- रूपए की आवश्यकता हुई तब उत्तरवादी से अपीलार्थी ने 5 प्रतिशत मासिक व्याज पर 50000/- रूपए उत्तरवादी से प्राप्त किए थे और बदले में प्रतिभूति के रूप में अपीलार्थी के एक्सीस बैंक शाखा कोरबा का एक चेक में कोरा हस्ताक्षर करा लिया था पश्चात् में अपीलार्थी के द्वारा ली गई उधार राशि ब्याज सहित वापस कर दिया गया, उत्तरवादी से जब प्रतिपूर्ति स्वरूप दिए गए चेक की वापसी की मांग की गई तब उक्त चेक पर चाय गिर जाने के कारण चेक खराब होने से उक्त चेक को फाड कर फेंक जाने की बात कहते हुए उत्तरवादी ने उक्त चेक में कूटरचना करते हुए बिना अपीलार्थी की सहमति के 12,00,000/- बारह लाख रूपए भरकर बैंक में भूगतान प्राप्त करने हेतु प्रस्तुत कर अपीलार्थी के साथ धोखा-धडी की गई। उक्त चेक अपर्याप्त निधि के कारण अनादरित हो गया। उक्त घटना की सूचना अपीलार्थी को होने से मान. अधीनस्थ न्यायालय के द्वारा अपीलार्थी को दोष सिद्ध करते हुए 12,50,000/- रूपए के प्रतिकर एवं 06 माह के कारावास के दंड से दंडित करने का दंडादेश दिया गया जिससे क्षुब्ध होकर मान. न्यायालय के समक्ष अपील प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रकरण के कारण अपीलार्थी को बेवजह आर्थिक एवं मानसिक क्षति का सामना करना पड रहा था, ऐसे में आज दिनांक 09.09.2023 को प्रकरण में अपीलार्थी एवं उत्तरवादी ने हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में संयुक्त रूप से समझौता कर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें हाइब्रीड नेशनल लोक अदालत का लाभ लेते हुए उत्तरवादी ने अपनी गलती मान अपीलार्थी को उसके 12,00,000/- बारह लाख रूपए लौटाने हेतु बिना किसी डर-दबाव के राजीनामा किया जिसे आज दिनांक से 30 दिवस के भीतर अदा किए जाने का निर्देश दिया गया।

बेसहारा बुजर्ग दंपत्ति को मिला न्याय वर्षों से लंबित प्रकरण का हुआ राजीनामा आधार पर निराकरण

01. मान. सत्र न्यायाधीश/मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण कोरबा
मोटर दुर्घटना दावा 1831/2021

खण्डपीठ क्र. – 04
घटना दिनांक 28.06.2021 को आवेदक की पत्नी केसरी बाई अपने ग्राम के अन्य लोगों के साथ वाहन पिकअप क्रमांक सीजी 12 ए.जेड. 6766 में सवार होकर अपने ग्राम महाराजगंज जा रही थी कि उसी समय धरमजयगढ से पत्थलगांव की ओर जा रही वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम.ए. 2717 का चाहक वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए खडे पिकअप वाहन को सामने से जोरदार ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिस कारण वाहन में सवार आवेदक की पत्नी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो के कारण आवेदकगणों के द्वारा क्षति रकम प्राप्त करने हेतु, अनावेदक के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 166 के अंतर्गत मान. न्यायालय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उक्त घटना में मृतिका अकेले मजदूरी कर लगभग 10000/- दस हजार मासिक आय से घर चलाती थी, ऐसे में मृतिका के मृत्यु के पश्चात् बेसहारा बुजुर्ग आवेदक एवं परिवारजनों के लिये जीवन यापन करना अत्यंत कठिन हो चला था। प्रकरण में आावेदकगण एवं अनावेदक (बीमा कंपनी) ने हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में संयुक्त रूप से समझौता कर आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें हाइब्रीड नेशनल लोक अदालत का लाभ लेते हुए आवेदकगणों ने 7,10,000/- रूपये (सात लाख दस हजार रूपये) बिना किसी डर-दबाव के राजीनामा किया जिसे आज दिनांक से 30 दिवस के भीतर अदा किए जाने का निर्देश दिया गया इस प्रकार घर बैठे बुजुर्ग आवेदक एवं परिवारजनों को जीवन जीने का एक सहारा नेशनल लोक अदालत ने प्रदान किया।

सालों से चल रहे जमीन विवाद का हुआ निराकरण लोक अदालत बना सहारा
02. मान. सुश्री संघपुष्पा भतपहरी, प्रथम अति. जिला न्यायाधीश कोरबा
व्य. वाद क्र 06ए/2022

खण्डपीठ क्र. – 03
घटना का विवरण इस प्रकार है कि आवेदक के द्वारा दिनांक 02.12.2022 को प्रतिवादी के विरूद्ध संविदा के विशिष्ट अनुपालन एवं स्थायी निषेधाज्ञा हेतु ग्राम कुकरीचोली भैसमा तहसील एवं जिला कोरबा मेें स्थित कुल 13 एकड वादभूमि किमती 19,50,000/-रूपए का न्यायालय में दावा पेश किया गया। उक्त विवाद में आवेदक को प्रतिवादी के द्वारा 13,50,000/- रूपए बिक्री इकरारनामा के अनुसार नगद भुगतान कर दिया गया तथा शेष 6,00,000/- रूपए केा उक्त भूमि के पंजीकृत रजिस्ट्री के समय प्रतिवादी के द्वारा और भुगतान किए जाने का सौदा हुआ था, जिसे प्रतिवादी के द्वारा लंबे समय से नहीं दिया जा रहा था। आज दिनांक 09.09.2023 हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत के अवसर पर उक्त प्रकरण में प्रार्थी के द्वारा उपस्थित होकर एवं समझौतानामा किए जाने बाबत् आवेदन प्रस्तुत किया गया एवं मान. न्यायालय के द्वारा प्रदान की गई समझाईश के फलस्वरूप उभयपक्ष ने समझौते से स्वेच्छापूर्वक बिना किसी डर भय एवं बिना किसी दबाव के साथ राजीनामा करने हेतु व्यक्त करते हुए समझौता अनुसार वादी द्वारा प्रतिवादी को इकरारनामा अनुसार 6,00,000/- रूपए वादभूमि की रजिस्ट्री के समय दिए जाने तथा प्रतिवादी द्वारा वादभूमि को पंजीकृत विक्रय पत्र निष्पादित किए जाने हेतु आवश्यक एवं अनिवार्य रूप से वादी को 01 माह के भीतर उपलब्ध कराए जाने तथा वादभूमि के पंजीयन के पश्चात् वादभूमि के नामांतरण कार्यवाही में सहयोग करने हेतु राजीनामा किया गया। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत गरीब आम जनों को न्याय प्रदान कर ‘‘न्याय सबके लिए‘‘ का घोषवाक्य को चरितार्थ किया।

लोक अदालत ने पति-पत्नी विवाद को किया समाप्त किया सफल कुटुम्ब के निर्माण में दिया अपना बहुमूल्य योगदान

03. मान. न्यायालय कुटुम्ब न्यायालय कोरबा
अंतर्गत धारा 125 द.प्र.सं वास्ते अनावेदक से गुजारा भत्ता के रूप में भरण पोषण राशि दिलाए जाने बाबत्।

खण्डपीठ क्र. – 02
आज के वर्तमान परिवेश में दाम्पत्य जीवन की डोर कमजोर हो चली है, आपसी विवाद घरेलू हिंसा तथा एक दूसरे पर विश्वास की कमी कमजोर दाम्पत्य जीवन का आधार बन रही है। ऐसे ही घटना मान कुटुंब न्यायालय में विचाराधीन था, आवेदक एवं अनावेदक का वर्ष 28.06.2018 में हिन्दू रिति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ था। विवाह के 05 माह बाद से ही आवेदक के व्यवहार में बदलाव आने लगा एवं अनावेदिका के मध्य आपसी सांमजस्य की कमी आने लगी, अनावेदक के द्वारा दहेज कम लाई हो कहकर क्रूरता का व्यवहार करते हुए अनावेदक आए दिन शराब के नशे में गाली-गलौच कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित करने लगा। विवाद इतना बढ गया की अनावेदक के द्वारा आवेदिका को जबरन उसके मायके छोड कर चला आया। आवेदिका द्वारा अनावेदक को कई बार फोन भी किया गया परंतु अनावेदक द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई गई। ऐसे में विपरित परिस्थितियों से तंग आकर आवेदिका ने मान. न्यायालय के समक्ष भरण पोषण राशि दिलाए जाने एवं अनावेदक के विरूद्ध धारा 09 हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 वास्ते दांपत्य संबंधों के पुर्नस्थापना बाबत् आवेदन प्रस्तुत किया गया। आज दिनांक 09.09.2023 को आयोजित हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में आवेदक एवं आवेदिका को साथ रह कर आपसी सामंजस्य के साथ जीवन जीने की समझाईश दी गई, जिससे आवेदक एंव अनावेदिका ने समझाईश को स्वीकार कर अपने एवं अपने कुटुम्ब के भविष्य हेतु राजीनामा के आधार पर सुखपूर्वक एवं खुशहाल जीवन यापन हेतु बिना डर एवं दबाव के समझौता किया। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत ने बेसहारा आवेदिका के प्रकरण में राजीनामा करा कर सफल कुटम्ब निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

*निजात अभियान : युवाओं ने कहा… मैं इस अभियान के साथ हूं…..*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले का प्रभार संभालते ही बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान “निजात अभियान” छेड़ा गया है।

इस अभियान में पुलिस अधीक्षक ने न सिर्फ अपने विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को जोड़ा बल्कि अपने साथ समाज के हर वर्गो के लोगो को जोड़कर इस अभियान को महाअभियान बनाकर व्यापक रूप दिया है। आज हर वर्ग के लोग इस अभियान के साथ जुड़कर नशे के खिलाफ जमकर बोल रहे है।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवम बिलासपुर पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस “निजात अभियान” की चर्चा आज पूरे प्रदेश में हो रही है। जिसे लेकर प्रदेश भर के लोग बिलासपुर पुलिस की सराहना भी कर रहे है। इस अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने न सिर्फ नशे के विरुद्ध कार्यवाही कर अपराध पर नियंत्रण पाया है बल्कि नशे की लत में फंसे युवाओं को कौसिलिंग के माध्यम से निजात दिलाने का भी सराहनीय प्रयास किया है।

इसी कड़ी में आज सीएमडी कॉलेज में इस अभियान का एक कट आउट लगाकर सेल्फी जोन बनाया गया है । जिसमे निजात अभियान का संदेश देते हुए लिखा गया है कि… मैं इस अभियान के साथ हूं.

जिस कट आउट को लगाते ही इस कट ऑउट के साथ सेल्फी लेने की युवाओं में होड़ लग गई और देखते ही देखते इस अभियान से जुड़ने के लिए युवाओ ने लाइन लग कर सेल्फी खिंचवाते नजर आए।

साइबर क्राइम के प्रभारी मनोज नायक ने इस “निजात अभियान” से बड़ी संख्या में युवाओं के जुड़ने पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि जिले की पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस निजात अभियान में हर वर्ग की भागीदार अति आवश्यक है, सभी वर्गो के सहयोग से ही हम नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बना पायेंगे।

*छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि समाज बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक ने आज जिला कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए, समाज में तीन कार्यकारी जिला अध्यक्ष सहित निम्न पदाधिकारीयो की घोषणा की।*

0

कार्यकारी जिला अध्यक्ष में सर्व *श्री लक्ष्मीकांत कौशिक,* गिरीश कश्यप, एवं नागेश चन्द्राकर,

संरक्षक-गण, मनोहर चंदेल रतनपुर, *मिथलेश वर्मा बिलासपुर,* ज्योतिष कश्यप बेलतरा, बीआर कौशिक बिलासपुर, तानसेन चंद्रवंशी बिलासपुर, दुर्गा प्रसाद कौशिक तखतपुर, उमेंद्र पाटनवार मस्तूरी, अशोक कुमार कौशिक

(बरतोरी बिल्हा) पदुम लाल पाटनवार बिलासपुर, गौरीशंकर कौशिक तखतपुर, श्याम भाई पटेल बिलासपुर, बिसाहू राम कश्यप बेलपान,
*महासचिव गणेश कौशिक,* कोषाध्यक्ष तामेश कश्यप,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रफुल्ल कौशिक हरदी कला, रोहिणी बैसवाड़े रतनपुर, रघुनंदन गहवई रानीगांव, ओमप्रकाश कश्यप बिलासपुर, रोहित कौशिक बेलतरा, संतोष कश्यप तखतपुर, दीपक कश्यप कोनी, राजेन्द्र वर्मा बिलासपुर,
उपाध्यक्ष, बजरंग चन्द्राकर जोन्धरा, रविन्द्र पाटनवार तिफरा, परस कश्यप तिफरा, उमेश कश्यप दर्राभाठा, उमेन्द्र चंदेल भिलाई, अनिरुद्ध पाटनवार बिटकुला, मोतीलाल वर्मा फोदी पाली,

सलाहकार, सभी कूर्मि फिरको के अध्यक्ष-गण, डॉ. धर्मेंद्र चन्द्राकर, आनन्द पाटनवार, देव चन्द्राकर, गौकरण कौशिक, रोशन लाल कौशिक, अनिल चंदेल, सूर्यकांत कौशिक, लेखराम पाटनवार, देवी चन्द्राकर, अम्बिका कौशिक रहंगी, बलराम पाटनवार, द्विजेन्द्र पाटनवार, उमेन्द्र चंदेल, डॉ. आरके वर्मा, संतोष कश्यप बिलासपुर, कार्तिक राम सिंगरौल, श्रीकांत चन्द्राकर सीईओ बिलासपुर,

सचिव, ओंकार गहवई सेमरताल, जय प्रकाश सिंगरौल तखतपुर, मनमोहन कश्यप कुदुदंड बिलासपुर, हेमंत कौशिक हरदीकला, गोलू कश्यप बिलासपुर, कूर्मि रमेश सिंह बिलासपुर, ताराचंद वर्मा चिल्हाटी,
संगठन सचिव, संजय चंदेल रतनपुर, डाकेश्वर कौशिक तखतपुर, अमित घनश्याम कौशिक दगौरी बिल्हा, विद्यानंद गहवई रानीगांव, सुरेंद्र कौशिक बहतराई, महेतराम सिंगरौल बिलासपुर, जय प्रकाश गहवई कोटा,
प्रचार सचिव, सतीश पाटनवार मस्तूरी, वेदप्रकाश गहवई रानीगांव, वेदप्रकाश नायक बिलासपुर, राजेश वर्मा बिलासपुर, मनीष कौशिक बिरकोना, सूर्या कश्यप तखतपुर, धर्मेंद्र वर्मा बिलासपुर, त्रिभुवन कश्यप कोनारगढ़,
कार्यालय सचिव, श्रेयांश कौशिक बिलासपुर, विष्णु गहवई रानीगांव,
मीडिया प्रभारी तरुण कौशिक तिफरा, अजय कश्यप बिलासपुर, अवधेश कश्यप बिलासपुर, पवन वर्मा बिलासपुर,
कार्यकारिणी सदस्य, रमाशंकर कौशिक पोड़ी, संतोष कश्यप लोहर्षि, अश्वनी सनाढ्य भटगांव, नरेश गहवई रतनपुर, कपिल कश्यप गढवट, श्याम राज पटेल दयालबंद बिलासपुर, हेमंत कश्यप निगारबन्द, रामकुमार कौशिक ढनढन, राजेन्द्र कौशिक चकरभाठा,
युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सौरभ जगदीश कौशिक पोड़ी हरदी कला (बिल्हा) सोहन कश्यप बिलासपुर,
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, श्रीमती प्रीति पाटनवार बिलासपुर,
कर्मचारी प्रकोष्ठ बलदाऊ कौशिक तखतपुर,
अधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सुशील चन्द्राकर विपणन अधिकारी बिलासपुर,
चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. पीयूष कांत पाटनवार, बिलासपुर,
अभियंता प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंजीनियर सुरेश कौशिक बिलासपुर,
शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिक्षक तामेश्वर प्रसाद सनाढ्य बरतोरी (बिल्हा)
विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अधिवक्ता श्रीकांत कौशिक बिलासपुर,
कृषि प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कृषि वैज्ञानिक प्रो. डॉ. दुष्यंत कौशिक बिलासपुर,
व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, अनुपम कौशिक तिफरा बिलासपुर,
विशेष आमंत्रित सदस्य-गण, धरम लाल कौशिक विधायक बिल्हा, बैजनाथ चन्द्राकर अध्यक्ष अपेक्स बैंक, सियाराम कौशिक पूर्व विधायक बिल्हा, संतोष कौशिक पूर्व जिला पंचायत, प्रमोद नायक अध्यक्ष सहकारी बैंक बिलासपुर, सिद्धेश्वर पाटनवार बिलासपुर, डॉ. हेमंत कौशिक बिलासपुर, इंजी.लक्ष्मी प्रसाद गहवई प्रदेश अध्यक्ष कूर्मि चेतना मंच, डॉ. जितेंद्र सिंगरौल राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय कूर्मि महासभा, प्रमोद पाटनवार पूर्व जिला अध्यक्ष बिलासपुर, खोरबहरा वर्मा, सुनहर चंदेल, रामवतरार पाटनवार, घनश्याम कौशिक सरपंच दगौरी (बिल्हा) बीआर सिंगरौल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर, रघुवीर चन्द्राकर, वेदराम वर्मा, प्रदीप कौशिक बिलासपुर सम्भाग प्रभारी कूर्मि समाज, कृष्ण कुमार कौशिक बोदरी, जलेश्वर कौशिक पूर्व जिला पंचायत सभापति बिलासपुर, अधिवक्ता शरद कश्यप, अधिवक्ता एनपी चंद्रवंशी, सुरेश कौशिक नगपुरा, सौसल प्रसाद कौशिक हरदी कला।

*छत्तीसगढ़ में सिविल जजों का ट्रांसफर, सीजेएम रायपुर समेत कई जज बदले गए*

0

छत्तीसगढ़ में सिविल जजों का ट्रांसफर, सीजेएम रायपुर समेत कई जज बदले गए

आशीष कश्यप बिलासपुर-छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर के फैमिली कोर्ट के जज, रायपुर के सीजेएम सहित अन्य सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया है। रामशंकर प्रसाद बिलासपुर के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा ने न्यायिक सेवा से जुड़े आधा दर्जन अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें सिविल जज इंट्री लेवल, जूनियर और सीनियर लेवल जज के साथ ही उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अफसर शामिल हैं।

हाईकोर्ट ने बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश का किया तबादला।

अंबिकापुर भेजे गए बिलासपुर DJ साहू

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार बिलासपुर में पदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार साहू का तबादला बलरामपुर भेजा गया है। यहां उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। उनकी जगह बलरामपुर के फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज रामशंकर प्रसाद को बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है।

सिविल एंट्री लेवल की हुई पदस्थापना
इस तबादला आदेश के अलावा सिविल जज इंट्री लेवल के न्यायिक अफसरों के लिए पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। सिविल जज एंट्री लेवल के न्यायिक अफसर खुशबू जैन को सिविल जज वर्ग तीन महासमुंद में पदस्थापना दी गई है।

रायपुर सीजेएम सहित सिविल जज क्लास-1 व 2 का भी स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

रायपुर सीजेएम भेजे गए कांकेर

इसके साथ ही रायपुर में पदस्थ सिविल जज वर्ग एक व सीजेएम भूपेंद्र कुमार वासनीकर का तबादला उत्तर बस्तर कांकेर किया गया है। वहीं, कुमारी दिव्या गोयल सिविल जज वर्ग दो रायपुर से राजस्व जिला सक्ती में सिविल जज वर्ग दो, नीरज श्रीवास्तव सिविल जज वर्ग दो बिलासपुर से रायगढ़ सिविल जज वर्ग दो।

दिग्विजय सिंह वर्ग एक सीजेएम राजनांदगांव से राजस्व जिला प्रकाश साहू सिविल जज वर्ग एक व एसीजेएम कवर्धा से राजस्व जिला राजनांदगांव सिविल जज वर्ग एक व सीजेएम के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया है।

*9 सितम्बर को तेलीबांधा तालाब में एनसीसी का विशेष पुनीत सागर अभियान, 2500 कैडेट्स लेंगे हिस्सा*

0

*पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी ने राज्य के 35 तालाबों को किया है प्लास्टिक कचरे से मुक्त*

*अभियान के तहत एनसीसी देशभर में समुद्री किनारों, बीचों, झीलों, नदियों और तालाबों को कर रहा है कचरामुक्त*

रायपुर. एनसीसी (National Cadet Corps) द्वारा 9 सितम्बर को सवेरे नौ बजे रायपुर के तेलीबांधा तालाब में विशेष पुनीत सागर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एनसीसी रायपुर ग्रुप के विभिन्न संस्थाओं के 2500 कैडेट्स भाग लेंगे। कार्यक्रम में लोगों को एनसीसी के पुनीत सागर अभियान के बारे में जागरूक, शिक्षित और सेंसिटाइज किया जाएगा। स्थानीय लोगों तथा भावी पीढ़ी को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने एवं इसके महत्व को रेखांकित करने एनसीसी द्वारा इसका आयोजन किया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन का विस्तार करते हुए एनसीसी द्वारा देशभर में पुनीत सागर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समुद्री किनारों और बीचों, झीलों, नदियों तथा तालाबों को प्लास्टिक एवं अन्य कचरों से मुक्त करना है। पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना और इस संदेश का प्रचार-प्रसार करना भी इस अभियान का मकसद है। एनसीसी के इस अभियान से देशभर में फैले उनके डेढ़ लाख कैडेट्स जुड़े हुए हैं।

पुनीत सागर अभियान के तहत एनसीसी के रायपुर ग्रुप ने छत्तीसगढ़ के 35 तालाबों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त किया है। इस दौरान 2400 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि एनसीसी ग्रुप रायपुर की प्रदेश के विभिन्न जिलों में 16 इकाईयां हैं। रायपुर शहर के कोटा में इसका मुख्यालय है। प्रदेश के 253 स्कूलों और 100 कॉलेजों में अभी इसके करीब 18 हजार कैडेट्स हैं।