Home Blog Page 842

*मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति गठित*

0

रवि शिवहरे  ब्यूरो कोरबा/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति का गठन किया है। समिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा, श्री नीलेश कूजुर मंडल अभियंता बीएसएनएल, सुश्री उष्मा घोष जनसंपर्क अधिकारी एनटीपीसी, श्रीमती साधना खरे स्वतंत्र नागरिक, श्री कमलज्योति जाहिरे सहायक संचालक जनसंपर्क रहेंगे। एमसीएमसी के नोडल अधिकारी श्री सेवाराम दीवान संयुक्त कलेक्टर कोरबा होंगे।

*जल जीवन मिशन योजना के कार्याें का निरीक्षण करने पहुंचे सेक्टर एक्सपर्ट*

0

*कार्याें के प्रगति के संबंध में ग्रामीणों से की विस्तृत चर्चा*

*ग्राम जल स्वच्छता समिति को दिए आवश्यक निर्देश*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/जिले में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्याें का निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के सेक्टर एक्सपर्ट डॉ. एसके कुलश्रेष्ठ एवं डॉ. शिशिर बसेर विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम मोढ़े, पण्डाकांपा, चनाडोंगरी एवं समडील के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कार्याें के प्रगति के संबंध में ग्रामवासियों से विस्तृत जानकारी ली गई। निर्माणाधीन पानी टंकी एवं निर्मित एफएचटीसी का निरीक्षण किया गया। जल बहनियों से जल गुणवत्ता के संबंध में जानकारी तथा ग्राम पंचायत विद्यमान फिल्ड टेस्ट किट से मौके पर जल गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। योजना के कार्य पूर्ण होने के उपरांत योजना के सफल संचालन संधारण हेतु ग्राम जल स्वच्छता समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कार्यपालन अभियंता श्री यूके राठिया, एसडीओ श्री अरूण भार्गव, सब इंजीनियर श्री एसपी साकेस, श्री पीएन मिश्रा, केमस्टि श्री आशीष डोंगरे, जिला समन्वयक श्री आशीष सिंह ठाकुर, आईएसए के प्रतिनिधि श्री गोविंद चंद्राकर उत्पल एवं टीपीआई ग्रीन डिजाईन से श्री सुनील खरे उपस्थित थे।
रचना/39/1082
–00–

*अपर कलेक्टर ने टीम के साथ पंजीयन कार्यालय में दी दबिश*

0

*स्टांप की मुनाफाखोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया वेंडर*

आशीष कश्यप बिलासपर,/कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजीव कुमार झा के निर्देश पर जिले के नव नियुक्त अतिरिक्त कलेक्टर शिव कुमार बनर्जी द्वारा आज संयुक्त परिसर भवन , बिलासपुर स्थाई पंजीयन कार्यालय परिसर में स्टाम्प की कालाबाज़ारी व अवैध वसूली तथा शुल्क लेने की शिकायत पर अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी व उप पंजीयक लक्ष्मी पांडेय की उपस्थिति में आकस्मिक निरीक्षण कर छापामारी की कार्रवाई की गई। जिसमें सर्वप्रथम ग्राहक बनकर स्टाम्प वेंडरों से स्टाम्प की खरीदी की गई व प्राप्त शिकायतों की पुष्टि की गई। शिकायत सही पाए जाने पर मौके पर ही स्टाम्प वेंडर

राजेश कुमार यादव के विरुद्ध पंचनामा , साक्ष्य सहित बिक्री पंजी के जब्ती की गई। जिसमें लगभग 3.25 लाख रुपये के स्टांप को आगामी आदेश तक बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति बगैर विक्रय पर रोक लगाने सहित स्टॉक पंजी प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए गए। विदित हो कि शासकीय मूल्य पर स्टाम्प में 2 प्रतिशत का सेवा शुल्क स्टाम्प वेंडरों को दिया जाता है जबकि स्टाम्प वेंडरों द्वारा अनधिकृत रूप से अवैध वसूली करते हुए सभी स्टाम्प हेतु निर्धारित मूल्य की तुलना में 20 प्रतिशत से 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क पर स्टाम्प उपलब्ध कराया जाता है ।जिसमे मौके पर परीक्षण में अतिरिक्त तहसीलदार को 100 रुपये का स्टाम्प 150 रुपये में बेचे जाने पर मौके पर ही शिकायत की पुष्टि की गई। पूरे जांच के दरमियान स्टाम्प वेंडर के सहयोगी शेख अरमान व विनोद साहू उपस्थित रहकर उक्त शिकायत की बतौर साक्ष्य पुष्टि किये। इस दरमियान अनधिकृत स्टाम्प की जब्ती भी की गई । जांच में सहयोग हेतु कुदुदंड पटवारी नितेन्द्र सिंह तोमर व जरहाभाठा पटवारी दीपक कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा स्वयं पंचनामकर्ता बनकर मौके पर ही स्वयं उपस्थित रहकर साक्ष्य व जब्ती की कार्यवाही से अवैध कार्य करने वालों में भय व्यप्त हुआ है। वही कलेक्टर द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए स्टाम्प की खरीदी के सरलीकरण हेतु पहल पर विचार किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

*वन मंत्री श्री अकबर ने वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि*

0

*राजीव स्मृति वन में मनाया गया वन शहीद दिवस*

रायपुर,/ वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद वन अधिकारियों तथा कर्मचारियों की स्मृति में 11 सितम्बर को वन शहीद दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में आज राजीव स्मृति वन (ऊर्जा पार्क) रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया गया।

इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, प्रमुख सचिव वन विभाग श्री मनोज पिंगुवा तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद वन कर्मियों का सम्मान करते हुए वन शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही वन शहीदों को सैल्यूट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उल्लेखनीय है राजीव स्मृति वन रायपुर स्थित वन शहीद स्मारक में अंकित नाम में उप वनक्षेत्रपाल स्व. के. डी. साहिल, वनपाल स्व. मोतीलाल कुशवाह, वनपाल स्व. मधुसुदन पाटिल, उपवनक्षेत्रपाल स्व. वीरेन्द्र कुमार तिवारी, वनरक्षक स्व. जगदीश चंद्र मरकाम, परियोजना अधिकारी स्व. अशोक कुमार आचार्य, वनपाल स्व. मार्क ताण्डी, वनरक्षक स्व. शिव कुमार कौशिक, वनपाल स्व. मेहत्तर सिंह डनसेना, स्व. बुधराम भगत, वनपाल स्व. व्ही. पी. शास्त्री, वनपाल स्व. अंगनपल्ली पांडू, स्व. वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, वनरक्षक स्व. रामजी राम जयसवाल, वनरक्षक स्व. के.पी. गौतम, वनरक्षक स्व. शम्भूनाथ सिंह, वनरक्षक स्व. रामजी वर्मा, वनपाल स्व. मनेश्वर यादव, वनरक्षक स्व. चुन्नी लाल साहू, वनरक्षक स्व. सुरेश कुमार राव, वनरक्षक स्व. सुखदेव राम नेताम, वनरक्षक स्व. जगदीश राम कुमेटी, वनरक्षक स्व. देशभक्त दास मांगरे, वनरक्षक स्व. विजय कुमार साहू, वनरक्षक स्व. रामेश्वर पांडे, वनपाल स्व. गणपति, वनरक्षक स्व. बलीराम टंडन, वनरक्षक स्व. मदन सिंह परिहार, उपवनक्षेत्रपाल स्व. अशरफी लाल श्रीवास्तव, वनक्षेत्रपाल स्व. दौलत राम दलेर, वनक्षेत्रपाल स्व. रथराम पटेल शामिल है।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री संजय ओझा, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री एम.टी. नंदी, श्री शेट्टी पनावर, श्री अरूण पाण्डेय, श्री सुनील मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओ.पी. यादव तथा श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती शालिनी रैना, श्री अमरनाथ प्रसाद, एस.पी. पैकरा और श्री राजू आगासिमणि, श्री राम अवतार दुबे, श्री अलोक तिवारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

*आवास-पर्यावरण एवं वाणिज्यिक कर आबकारी के विशेष सचिव के पद पर महादेव कावरे ने किया कार्यभार ग्रहण*

0

*डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने दी बधाई और शुभकामनाएं*

रायपुर, /आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्य कर आबकारी विभाग के विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर श्री महादेव कावरे ने आज मंत्रालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर वेल्फेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की ओर से श्री महादेव कावरे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। साथ ही मंत्रालय में उनके विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्री कावरे से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व श्री कावरे दुर्ग संभाग के संभागीय आयुक्त के पद पर पदस्थ थे।

राज्य शासन द्वारा पिछले दिनों जारी आदेश के तहत उन्हें विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) छत्तीसगढ़ शासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग, आयुक्त आबकारी और नगर एवं ग्राम निवेश तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 सितम्बर को नवा रायपुर में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास*

0

*‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ की रखेंगे आधारशिला*

*1083 एकड़ में चरणबद्ध रूप से विकसित होगा ‘कमर्शियल हब’*

*‘एरोसिटी’: 216.63 एकड़ में चरणबद्ध रूप से होगी विकसित*

*13 एकड़ में स्थापित होगा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक’ एवं ‘शहीद स्मारक’ की स्थापना*

*परियोजनाएं वाणिज्यिक गतिविधियों, बसाहट और निवेश को प्रोत्साहित करने में होंगी मददगार*

रायपुर,/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 सितम्बर दोपहर 2 बजे नवा रायपुर अटलनगर के सेक्टर-35 में आयोजित समारोह में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ का शिलान्यास करेंगे।

नवा रायपुर में निवेश, बसाहट और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-23, 24, 34, 35 और 40 में 1083 एकड़ में ‘कमर्शियल हब’ विकसित किया जाएगा। इसी तरह नवा रायपुर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट ग्राम बरोदा एवं रमचण्डी के चिन्हांकित 216.63 एकड़ में ‘एरोसिटी’ विकसित की जाएगी। ‘शहीद स्मारक’ एवं ‘अमर जवान ज्योति स्मारक’ की स्थापना नवा रायपुर के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्हीआईपी बटालियन में 13 एकड़ में की जाएगी।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय और श्री शिशुपाल सोरी और विधायक श्री धनेन्द्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

*कमर्शियल हब : प्रथम चरण में 1000 थोक व्यावसायिक दुकानों का होगा निर्माण*

कमर्शियल हब के प्रथम चरण में 20 व्यवसायों के लगभग 1,000 थोक व्यावसायिक दुकानों के विकास हेतु भू-खण्डो का प्रावधान किया गया है जिसमें थोक किराना, अगरबत्ती, होलसेल बारदाना, दाल मिल, पेपर ट्रेड आदि हेतु पृथक-पृथक प्रावधान किया गया है। कमर्शियल हब के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। ‘कमर्शियल हब’ के सिटी लेवल अधोसंरचना तथा प्रथम चरण के 125 एकड़ में अधोसंरचना का विकास 195.51 करोड़ रूपए की राशि से किया जाएगा।

इस परियोजना के लिये चिन्हांकित भूमि राष्ट्रीय राज मार्ग नं. 30 एवं भारत माला परियोजना के अलॉइमेंट के निकट स्थित है तथा उक्त भूमि को रेलवे कनेक्टिविटी भी प्राप्त है। चिन्हांकित भू-खण्ड स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से लगभग 12 किमी. पर स्थित है। चिन्हांकित भूमि ग्राम निमोरा, उपरवारा, परसट्ठी, बेन्द्री, केन्द्री, झांकी एवं मुड़पार में स्थित है। उक्त भू-खण्ड का भू-उपयोग सार्वजनिक तथा अर्ध- सार्वजनिक से मिश्रित भू-उपयोग में किया गया है।

गौरतलब है कि लगभग 7743 विभिन्न थोक व्यावसायिक संघों से परामर्श तथा सर्वे करने के पश्चात् बाजार की मांग का आंकलन किया गया है, जिसके आधार पर मांग मूल्यांकन एवं product-mix निकाले गये चिन्हांकित भू-खण्ड में भूमि की उपलब्धता तथा व्यावसायिक गतिविधि की प्राथमिकता के आधार पर कुल 1,083 एकड़ पर व्यावसायिक क्लस्टर अनुसार जोनिंग प्लान तैयार किया गया है, जिसका विकास चरणबद्ध रूप से किया जाना प्रस्तावित है।

नवा रायपुर अटल नगर में निवेश, बसाहट तथा वाणिज्यिक गतिविधयों को बढ़ावा दिये जाने हेतु सेक्टर-23, 24, 34, 35 तथा 40 के 438.47 हेक्टेयर (1.083 एकड़) क्षेत्रफल पर थोक व्यवसायिक बाजार प्रस्तावित किया गया है। यह थोक व्यावसायिक बाजार न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आस-पास के अन्य राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी लाभदायक होगा। इस परियोजना में थोक व्यवसाय से जुड़ी सभी सुविधाएं एवं भौतिक अधोसंरचना उच्च मानकों के अनुसार प्रदान की जाएगी। इस परियोजना के क्रियांवयन से आस-पास के क्षेत्र में रोजगार के सृजन होने की संभावनाएं हैं।

*एरोसिटी : वाणिज्यिक संस्थान, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल का प्रावधान*

नया रायपुर अटल नगर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट एरोसिटी विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को एरोसिटी स्थापना की घोषणा की थी।

एरोसिटी के लिए नवा रायपुर के ग्राम बरोदा और रमचण्डी में लगभग 216.63 एकड़ भूमि चिन्हांकन की गई है। चिन्हांकित भू-खण्ड में निजी स्वामित्व की भूमि शामिल होने के कारण एरोसिटी परियोजना का विकास नगर विकास योजना की तर्ज पर किये जाने का निर्णय लिया गया है। बाजार मूल्यांकन एवं प्राधिकरण का वित्तीय हित देखते हुए प्रथम चरण में लगभग 24.85 एकड़, क्षेत्रफल की भूमि को विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया।

शासकीय स्वामित्व की 15.45 एकड भूमि पर तैयार किये गये अभिन्यास में 0.62 एकड़ से 3.01 एकड़ तक के 04 वाणिज्यिक भू-खण्ड, 0.82 एकड़ के 01 शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं 1.44 एकड़ भूमि 01 होटल हेतु प्रस्तावित है। एरोसिटी के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

*शहीद स्मारक एवं छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक*

नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्ही.आई.पी. बटालियन के लिए 42.931 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। इसमें से 13 एकड़ में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक एवं शहीद स्मारक की स्थापना की जाएगी।

इस प्रस्तावित परियोजना में शहीद स्मारक लगभग 07 एकड़ भूमि पर 2700 शहीदों के नाम उत्कीर्ण किये जाने हेतु दीवारों का निर्माण, छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक का निर्माण लगभग 6 एकड़ भूमि में, 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्मारक म्यूजियम, 21 प्लाटून हेतु परेड ग्राउंड, बगलर प्लेटफार्म, लगभग 400 दर्शकों हेतु दीर्घा, 40 वर्ग मीटर में विशिष्ट अतिथि दीर्घा, 1400 वर्ग मीटर में 60 जवानों के लिए बैरक तथा पार्किंग, फाउंटेन, सिचाई इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। राज्य शासन द्वारा इसके लिए 47.75 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 सितम्बर को नवा रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का करेंगे भूमिपूजन*

0

*छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मण्डी बोर्ड) के नवीन मुख्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण* 


रायपुर, /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 सितम्बर को नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 49.50 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का भूमिपूजन और सेक्टर-24 में 40.01 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित ‘छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड’ के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, ससंदीय सचिव श्री चिन्तामणि महाराज, श्री विकास उपाध्याय और सुश्री शकुन्तला साहू तथा विधायक श्री धनेन्द्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का निर्माण सेक्टर-19 में 3.14 एकड़ में किया जाएगा। कृषि भवन में कृषि से संबंधित समस्त विभाग-कृषि संचालनालय, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, जल ग्रहण प्रबंधन, पशुधन विकास, मछली पालन के संचालनालय होंगे। भवन में कृषि मंत्री एवं कृषि उत्पादन आयुक्त का कार्यालय भी स्थापित होगा। एकीकृत कृषि भवन के निर्माण से विभाग की सहयोगी संस्थाओं के बीच आपसी सांमजस्य में वृद्धि होगी, जिससे कृषि कार्यों में गति आयेगी तथा राज्य भर से आने वाले कृषकों की समस्याओं का निपटारा एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगा। भविष्य में कृषि भवन को कृषि क्षेत्र के विकास हेतु एक ‘समन्वित संसाधन केन्द्र’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

‘छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मण्डी बोर्ड’ के नवीन मुख्यालय भवन का निर्माण रिकार्ड 18 माह की अवधि में नवा रायपुर के सेक्टर-24 में 1.96 एकड़ में किया गया है। इस भवन में बेसमेंट सहित चार मंजिल हैं। भवन में मण्डी बोर्ड एवं बीज निगम के अध्यक्ष, चेयरमेन, उच्च अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कक्ष, प्रेजेन्टेशन हॉल, किचन, डायनिंग हॉल, पेन्ट्री, एसी, लिफ्ट, फायर फायटिंग सिस्टम, टॉयलेट आदि बनाए गए हैं।

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धमतरी जिले के मुकुंदपुर हेलीपेड पर हुआ आगमन*

0

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का हेलीपैड पर गर्मजोशी के साथ किया गया स्वागत*

रायपुर,-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले में रामायण महोत्सव और राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्मित भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण और अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण हेतु नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर हैलीपेड पहुँचे।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के गृह एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू साथ आए। हेलीपैड पर सिहावा विधायक और मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी ध्रुव,महापौर नगर पालिक निगम, धमतरी श्री विजय देवांगन, अध्यक्ष दिव्यांग जन

सलाहकार बोर्ड श्री मोहन लालवानी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री निशु चंद्राकर, श्री शरद लोहना, आईजी श्री आरिफ शेख, कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।


श्री बघेल आज रामायण महोत्सव और राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्मित भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण और अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगें।

*जी 20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता एवं प्रभुत्वशाली भारत ने विश्व पर छोड़ी अमिट छाप :- भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- भारत मंडपम में जी 20 की बैठक संपन्न हो चुकी है भारत ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की इसके साथ ही कई ऐतिहासिक फैसलों एवं मुद्दों को लेकर चर्चा हुई इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन देश के हर उस नागरिक के लिए एक अमिट छाप छोड़ गया है जो भारत की सांस्कृतिक मूल्यों की महानता में विश्वास करता है जी20 की हमारी अध्यक्षता की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूरे देशवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूँ जी-20 शिखर सम्मेलन के जरिए दुनिया ने भारत की विरासत और सांस्कृतिक छटा देखी पहली बार इतने भव्य पैमाने पर जी-20 समिट का आयोजन हुआ दो दिन के इस सम्मेलन के जरिए ये साबित हो गया कि आज का भारत पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और ताकतवर हुआ है एक पृथ्वी एक परिवार, एक भविष्य” के आह्वान के साथ भारत ने G20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी यह आदर्श वाक्य हमारी सालों पुरानी सभ्यता लोकाचार और वसुधैव कुटुंबकम यानि पूरी दुनिया एक परिवार है की संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से साथ संपन्न हुआ भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन अपने मूल एजेंडा और परिणामों के मामले में इतिहास का सबसे महत्वाकांक्षी व सफल सम्मेलन साबित हुआ है इसमें कुल 112 परिणाम दस्तावेज व अध्यक्षीय दस्तावेज तैयार किए गए पिछले सम्मेलन से तुलना करें तो यह दोगुने से भी ज्यादा है इसी वजह से भारत के प्रतिनिधित्व में हुआ यह शिखर सम्मलेन अब तक का सबसे सफल सम्मेलन रहा है भावना बोहरा ने आगे कहा कि भारत-पश्चिम एशिया यूरोप आर्थिक गलियारे’ की शुरुआत की जिससे अरब प्रायद्वीप और यूरोप के साथ भारत के सामरिक सम्पर्क को विस्तार मिलेगा यह पहल भारत और अरब दुनिया के साथ भारत के दीर्घकालिक सम्पर्क को स्थापित करने का अवसर प्रदान करती है उन्होंने कहा कि अफ्रीकी संघ को समूह की स्थायी सदस्यता मिलना समावेशिता को मजबूत और अफ्रीका के साथ सहयोग को गहरा बनाने वाला कदम है अफ्रीकी संघ का जी20 में शामिल होना प्रधानमंत्री मोदी की ‘ग्लोबल साउथ’ पहल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विश्व गुरु’ और ‘विश्व बंधु’ दोनों रूपों में भारत के कौशल को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया है.’’ ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल एशिया,अफ्रीका और लातिन अमेरिका के विकासशील देशों के लिए किया जाता है मोदी जी की समावेशी और लोकोन्मुखी पहल भारत की जी20 अध्यक्षता को परिभाषित करती है शिखर बैठक में घोषणापत्र को अंगीकार किया जाना खास तौर पर पथ प्रदर्शक है क्योंकि इसने भू राजनीतिक और जलवायु के महत्वपूर्ण मुद्दे पर बड़ी वैश्विक शक्तियों को साथ लाने का काम किया है जी20 की सफलता भारतीय कूटनीति की ऐतिहासिक घटना है और इसने प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित किया है यह हमारे उन सांस्कृतिक मूल्यों की शाश्वत गुणवत्ता की गवाह भी है जो हमें एक पृथ्वी, एक कुटुंब और एक भविष्य होने की सीख देते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अफ्रीकन यूनियन के लिए स्थाई सदस्यता का प्रस्ताव रखा तो वहां मौजूद दुनिया की महाशक्तियों ने मेज थप-थपाकर इस प्रस्ताव का स्वागत किया जो विश्व में भारत के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है अभी तक अफ्रीका पर चीनी प्रभाव ज्यादा था लेकिन पीएम मोदी के प्रस्ताव पर अफ्रीकन यूनियन को नए सदस्य के तौर पर चुनना भारत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है चीन हमेशा से गरीब देशों को कर्ज देकर अपना प्रभुत्व दिखाता आ रहा है लेकिन अब भारत इन देशों का ऐसा दोस्त बनकर सामने आ रहा जो प्रभुत्व नहीं बल्कि दोस्ती निभाता है भावना बोहरा ने कहा कि जी 20 की इस अहम बैठक में भारत की आर्थिक व्यवस्था को भी तेजी मिलेगी बैठक में अमेरिका भारत सऊदी अरब अरब राज्यों और यूरोपीय संघ को जोड़ने वाले व्यापक रेल और शिपिंग कनेक्टिविटी नेटवर्क की भी घोषणा की गई है जो भारत में व्यापार की संभावनाओं को भी बढ़ाएंगे और अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट के बीच ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस की शुरुआत की इस अलायंस के फाउंडिंग मेंबर्स में भारत के साथ अमेरिका और ब्राजील शामिल हैं इस अलायंस में अब अर्जेंटीना और इटली के साथ कुल 11 देश हिस्सा बन चुके हैं G20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सेशन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर और ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के लिए पार्टनरशिप प्रोग्राम की अध्यक्षता की इस दौरान नई दिल्ली से भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर को लॉन्च किया जो वाले समय में भारत पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक एकीकरण का प्रभावी माध्यम होगा ये पूरे विश्व में कनेक्टिविटी और विकास को मजबूत दिशा प्रदान करेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई जी20 सम्मेलन अपने लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ चली है। उन्होंने कहा कि यह ‘एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब एक भविष्य’ की भावना की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगी भारत की अध्यक्षता में दिल्ली घोषणापत्र को जी 20 समूह के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति के साथ अपनाया जाना ऐतिहासिक है।

—————————————

*मुख्यमंत्री से बस्तर माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बस्तर संभाग से आए माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री का माहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मात्रात्मक त्रुटि में सुधार कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल से प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों से मात्रात्मक त्रुटि सुधार की लंबित मांग पूरी होने से पूरे समाज में हर्ष है। अब समाज के सभी लोगों खासकर युवाओं को जाति प्रमाणपत्र बनने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, माहरा समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष श्री सामू कश्यप, श्री श्रीराम नाग, श्री नवल नाग, श्री गणेश कावड़े, श्री सुंदर सोढ़ी, श्री चन्द्र बघेल, श्री पवन कश्यप, श्री तुलाराम कश्यप सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।