Home Blog Page 843

*बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे रायपुर के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, वीआईपी रोड, राजिम और नवा रायपुर के नजारे*

0

*छत्तीसगढ़ में पूरी हुई एक और हिन्दी फिल्म की शूटिंग, पिछले 19 दिनों से जारी थी शूटिंग*

*निर्देशक अकुल त्रिपाठी तथा एक्टर आदिल खान और अशनूर कौर मीडिया से हुए रू-ब-रू*

*छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति ने बॉलीवुड को खींचा अपनी ओर*

रायपुर.. छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। रायपुर, नवा रायपुर और राजिम में पिछले 19 दिनों से इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। ‘शादी में ज़रूर आना’ फेम रत्ना सिन्हा ट्राइजेंट मीडियावर्क्स एलएलपी
(Trizent Mediaworks LLP) के बैनर तले इस हिन्दी फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। अकुल त्रिपाठी इसे निर्देशित कर रहे हैं।

फिल्म के कलाकार आदिल खान और अशनूर कौर तथा निदेशक अकुल त्रिपाठी आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी के साथ मीडिया से रू-ब-रू हुए। श्री द्विवेदी ने प्रेस-वार्ता में बताया कि इस फिल्म में रायपुर के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, वीआईपी रोड, राजिम और नवा रायपुर के लोकेशन्स को दिखाया गया है। यहां फिल्माए गए दृश्य हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करेंगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की फिल्म पॉलिसी से आकर्षित होकर बड़े निर्माता-निर्देशक बॉलीवुड से फिल्मों की शूटिंग के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

अभिनेता आदिल खान ने मीडिया के साथ इस फिल्म में काम करने का सुखद अनुभव साझा किया। वे निर्देशक अकुल त्रिपाठी और प्रोड्यूसर रत्ना सिन्हा के साथ काम कर बेहद उत्साहित हैं। अभिनेत्री अशनूर कौर ने छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौन्दर्य की तारीफ करते हुए कहा कि वे यहां दोबारा जरुर आना चाहेंगी। फिल्म के निर्देशक अकुल त्रिपाठी ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के लोगों के सरल स्वभाव से बहुत प्रभावित हुए हैं। यहां शूटिंग के दौरान उन्हें शासन -प्रशासन से हर तरह का सहयोग मिला।

*श्रीराम की 30 फीट की भव्य प्रतिमा का सिहावा-नगरी में लोकार्पण किया मुख्यमंत्री ने दीपस्तंभों से सजी श्रीराम वाटिका, श्रृंगी ऋषि आश्रम में सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण सिहावा में कर्णेश्वर रामायण महोत्सव में हुए शामिल*

0

*9 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से रामवनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत सौंदर्यीकरण, नगरी में 8 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से और सिहावा में 1 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से किया गया कार्य*

*श्रीराम की प्रेरणा से सबको सम्मान और सबको अवसर दिलाने के लिए कर रहे कार्य*

*किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेंगे चाहे कितनी भी दिक्कत क्यों न आये*

रायपुर, /छत्तीसगढ़ की पुण्यभूमि धमतरी जिले के नगरी-सिहावा में रामकथा से जुड़े स्थलों को सहेजने और इनके विकास के लिए बनाये गये रामवनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यो का लोकार्पण करने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुँचे। 9 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से तैयार किये गये इस परिपथ का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान श्रीराम की 30 फीट की सुंदर धवल प्रतिमा है। परिपथ का लोकार्पण करने के पश्चात मुख्यमंत्री सिहावा में कर्णेश्वर रामायण महोत्सव में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने रामायण महोत्सव में कहा कि रामराज्य में सबको सम्मान और सबको बराबरी का अवसर मिलता है। भगवान श्रीराम की प्रेरणा से हमारी सरकार भी सबको सम्मान और सबको अवसर दिलाने लगातार काम कर रही है। हम किसानों, मजदूरों का आर्थिक स्तर उठाने का काम कर रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का काम कर रहे हैं। हमने तय किया है कि इस बार किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। चाहे किसी भी तरह की दिक्कत आये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जहां जहां भगवान श्रीराम के चरण पड़े, उन्हें हम विकसित कर रहे हैं। इसकी शुरूआत हमने माता कौशल्या की पुण्यभूमि चंदखुरी से की। प्रदेश में 10 स्थलों का चयन कर इन्हें राम वनगमन पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। हमने देश में पहली बार राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन कराया। श्रीराम से जुड़े स्थलों का विकास हम कर रहे हैं और इसी क्रम में नगरी सिहावा में भी यह किया गया है।

कार्यक्रम को गृह एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य में 162 करोड़ रुपये की लागत से राज्य सरकार रामवनगमन पर्यटन परिपथ को विकसित कर रही है। हमारी सरकार ने पर्यटन नीति बनाया जिससे पर्यटन क्षेत्र विकसित हो और पर्यटक वहां पहुँचे और क्षेत्र का विकास हो।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय महोत्सव के आयोजन पर बनाए गए कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया साथ ही उन्होंने रामसीय मानस मंडली कोटगाँव, रामसिया मानस मंडली कुरूद, जगतरणी मानस परिवार नगरी, जय तुलसी मानस परिवार कांकेर, बस्तरीह मानस मंडली कोंडागांव को वाद्य यंत्र खरीदने हेतु 5 हजार का चेक सौंपे। महोत्सव में आए प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा को भी उन्होंने सम्मानित किया।

कार्यक्रम राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, सिहावा विधायक और मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी ध्रुव,महापौर नगर पालिक निगम, धमतरी श्री विजय देवांगन, अध्यक्ष दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड श्री मोहन लालवानी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री निशु चंद्राकर, आईजी श्री आरिफ शेख, कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

इस तरह विकसित किया गया परिपथ- मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से भगवान श्रीराम की प्रतिमा, श्री राम वाटिका, दीप स्तंभ, एलइडी ब्राडिंग, सप्तऋषि की मूर्तियां, प्रवेश द्वार, कॉटेज, पार्किंग, एप्रोच रोड, पर्यटक सूचना केन्द्र, कलवर्ट निर्माण, कॉटेज निर्माण, लॉन डव्हलपमेंट, सीसीटीवी, यज्ञशाला, जनसुविधा केन्द्र, ड्रेन, विद्युतीकरण, ओव्हरहेड वॉटर टैंक, स्टेयर्स, सीढ़ी निर्माण, मॉडयूलर शॉप, सप्तऋषि स्थल का विकास, साइनेजेस, गजीबो, बाउण्ड्रीवॉल, साइट डव्हलपमेंट, गार्ड रूम का निर्माण किया गया है। वहीं श्रृंगी ऋषि आश्रम सिहावा में 1 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से करटेन वॉल ( म्यूरल के साथ), प्रवेश द्वार, रेलिंग एवं शेड निर्माण, गजिबो, सौदर्यीकरण, विद्युतीकरण, यज्ञशाला (पहाड़ी पर), इंटरनल प्लम्बिंग, श्रृंगी ऋषि आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर का सौदर्यीकरण, पाथवे का विकास, जनसुविधा केन्द्र सहित विभिन्न अधोसंरचना बनाई गई हैं जिनका आज लोकार्पण हुआ।

*चचेरे भाई चचेरी बहन के साथ किया दुष्कर्म बहन हुई गर्भवती,भाई बहन का हुआ रिश्ता कलंकित पड़िये पूरी खबर*……

0

  बिहार के नालंदा जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र इलाके में एक भाई ने पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

रेप की घटना को अंजाम देने के बाद युवक समाज के डर से घर छोड़कर फरार हो गया था. वहीं पीड़ित किशोरी सात महीने की गर्भवती बतायी जा रही है.

घटना के बाद पुलिस को जैसे ही आवेदन पत्र प्राप्त हुआ. वैसे ही पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने परिजनों के यहां गया जिले में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया.

इधर भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने की घटना के बाद लोग हैरान हो गए हैं. इतना ही नहीं परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आरोपी चचेरे भाई को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारा समाज किस ओर जा रहा है यह पता नहीं चल रहा है. भाई ने भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है.

इधर घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पीड़िता किशोरी है और सात महीने की गर्भवती भी है. आरोपी चचेरे भाई को गुप्त सूचना पर गया जिले से गिरफ्तार किया गया है जिसे जेल भेज दिया गया है.

*जिले में अवैध शराब बिक्री करने एवं आम जगह पर शराब पीने/पिलाने वाले 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार जिला पुलिस एवम राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही*

0

*⏺️आरोपियों के कब्जे से बरामद शराब*

*378 लीटर कच्ची महुआ शराब,720 एमएल अंग्रेजी शराब, 8.70 लीटर देशी प्लेन शराब*

*⏺️सभी आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

 

मनोज साहू जांजगीर चांपा⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस एवं राजस्व विभाग के टीम द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध दिनांक 10.09.2023 को विशेष अभियान चालाया गया, अभियान के तहत आरोपी *01* मुन्ना सिंह निवासी सबरिया डेरा मुलमुला के कब्जे से 60

लीटर महुआ शराब, *02* कृष्ण यादव निवासी अमोदा थाना नवागढ़ के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, *03* विजय कश्यप निवासी पोड़ी भांठा अकलतरा 18 लीटर कच्ची महंआ शराब, *04.* आशा राम कोशले उम्र 60 साल के कब्जे से 260 लीटर कच्ची महुआ शराब,

*05* बाबु लाल बरेठ उम्र 48 साल निवासी दारंग थाना चाम्पा के कब्जे से 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, *06* दिलहरण बरेठ उम्र 36 साल निवासी बघौदा थाना बलौदा के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब,*07* संजु दिनकर निवासी कोसीर थाना पामगढ के कब्जे से 6.300 लीटर कच्ची महुआ शराब, *08* प्रदीप रात्रे उम्र

42 साल निवासी नवापारा भैंसो थाना पामगढ के कब्जे से 04 लीटर महुआ शराब, *09* संतोषी बाई निवासी अकलतरा 100 एमएल देशी शराब, *10* नील जॉनसन भारद्वाज उम्र 20 साल निवासी बोरसी थाना पामगढ के कब्जे 270 एमएल देशी प्लेन शराब, *11* महिंगल बंजारे उम्र 40 साल निवासी तुस्मा के कब्जे से 270

एमएल देशी प्लेन शराब, *12* छत्तु राम डहरिया उम्र 54 साल निवासी बालपुर थाना चाम्पा के कब्जे से 30 एमएल देशी प्लेन शराब, *13* राजु दिवाकर उम्र 32 साल निवासी बालपुर के कब्जे से 20 एमएल देशी प्लेन शराब, *14* रूपचंद राठौर उम्र 55 साल निवासी

धरकोट के कब्जे से 1.260 एमएल देशी प्लेन शराब एवं 750 एमएल गोवा अंग्रेजी शराब, को बारामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है। *इस प्रकार दिनांक 10.09.2023 को जिले में जिला पुलिस एवम राजस्व टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में कुल 14 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है* ।

⏩जिला पुलिस एवम राजस्व विभाग द्वारा मिलकर अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

स्कुल से लोहा, छड चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

0

 स्कुल से लोहा, छड चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

 

*⏺️आरोपी*

*01 अजय राठौर उम्र 35 वर्ष*

*02.आशूतोष यादव उम्र 18 वर्ष 7 माह*

*दोनो निवासी खिसोरा थाना बलौदा*

*⏺ आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये लोहे का 1.50 क्विटंल छड का टूकडा किमती 9000 रू, एवम घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद किया गया है।*

*⏺️ आरोपियों के विरूद्ध धारा 379,34 भादवि के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू जांजगीर चांपा⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष कुमार शर्मा उम्र 53 वर्ष सा. वार्ड क्र. 06 नैला, चैकी नैला का दिनांक 09.09.2023 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.09.2023 से 06.09.2023 के मध्य निर्माणाधीन शासकीय आत्मानंद हायर सेकेन्ड्री स्कुल ग्राम खिसोरा में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे के राड, छड को चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी कि रिपोर्ट अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 329/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏺️ विवेचना के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि अजय राठौर व आशूतोष यादव निवासी खिसोरा को संदिग्ध स्थिति में दिनांक 05.09.2023 के रात्रि में घूमते हुए देखा गया था, उपरोक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दोनो मिलकर मोटर सायकल होण्डा साइन क्रमांक सीजी-12-एएन- 4099 में चोरी कर ले जाना और अपने-अपने घर में छिपाकर रखना स्वीकार किये है, *आरोपियों के निशानदेही पर 1.50 क्विटंल छड का टूकडा किमती 9000 रू, एवम घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद किया गया है।*

*⏩ आरोपी अजय राठौर उम्र 35 वर्ष एवं आशूतोष यादव उम्र 18 वर्ष 7 माह दोनो निवासी खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर काअपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीयों को दिनांक 10.09.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है*

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, आरक्षक अमन राजपूत, संतोष रात्रे, श्याम राठौर, हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*बिग ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ सरकार का महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला*

0

*बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी*

*मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा पर अमलरू सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश*

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में की थी घोषणा*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अस्मिता बनाए रखना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

सामान्य प्रशासन द्वारा सभी विभागों, राजस्व मण्डल के अध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि शासकीय सेवा में नियुक्ति हेतु ऐसे अभ्यर्थी, जिनके विरूद्ध बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि से संबंधित नैतिक अधोपतन की श्रेणी में आने वाले अपराध जो कि भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 354, 376, 376क, 376ख, 376ग, 376घ, 509, 493, 496 एवं 498 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हों, उन्हें शासकीय सेवाओं एवं पदों पर नियुक्ति हेतु प्रकरण के अंतिम निर्णय होने तक प्रतिबंधित किया जाये। राज्य सरकार द्वारा निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

जारी निर्देश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के नियम 6 के उप-नियम (4) में निम्नानुसार प्रावधान है कि कोई भी उम्मीदवार जिसे महिलाओं के विरूद्ध किसी अपराध का दोष सिद्ध ठहराया गया हो, किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिये पात्र नहीं होगा। परन्तु जहां तक किसी उम्मीदवार के विरूद्ध न्यायालय में ऐसे मामले लंबित हों तो उसकी नियुक्ति का मामला आपराधिक मामले का अंतिम विनिश्चय होने तक लंबित रखा जायेगा।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए प्रशासनिक, व्यावहारिक और विधिक कई स्तरों पर तत्परता से काम किया है। प्रदेश के 547 थानों, चौकियों में महिला सेल की स्थापना की गई है, ताकि पीड़ित महिलाएं निःसंकोच अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकें। जिला स्तर पर प्रत्येक जिले में महिला प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। प्रत्येक जिला मुख्यालय में घरेलू हिंसा एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम हेतु महिला परामर्श केन्द्र की स्थापना की गई है। राज्य के 04 बड़े जिले बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग तथा सरगुजा में महिला थाना स्थापित किया गया है। राज्य के 6 जिले रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ तथा जांजगीर-चांपा में महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान ईकाई की स्थापना की गई है।

राज्य सरकार के पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिसके एक लाख 85 हजार से अधिक पंजीकृत यूजर्स हैं। महिला सुरक्षा और अपराधों को नियंत्रण करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानांे को चिन्हाकिंत कर संवेदनशील स्थानों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाये गए हैं। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण को रोके जाने के संबंध में प्रत्येक ईकाई में आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। बालिकाओं और युवतियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल-कॉलेज एवं संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम द्वारा लगातार गश्त किया रहा है। इसके साथ ही विशेषज्ञ अथवा प्रशिक्षित महिला पुलिस अधिकारियों के माध्यम से महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

*मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना : बीजापुर के संतोष ने शुरू किया खुद का किराना व्यवसाय*

0

रायपुर, /मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ दूरस्थ अंचल के युवाओं को भी मिल रहा है और वे अपना खुद का रोजगार स्थापित करके परिवार को आर्थिक सहायक कर रहे हैं। योजना का लाभ लेने वाले बीजापुर जिले के ग्राम तुमनार निवासी संतोष तेलम आज अपना खुद का रोजगार स्थापित करके बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही पिता का साया सर से उठ जाने के कारण परिवार के भरण-पोषण में बहुत दिक्कत आने लगी थी। खेती-किसानी का कार्य मां अकेली करके परिवार का पालन-पोषण करती थी।

जैसे-तैसे 5-6 साल गुजर जाने के बाद बड़े भैया मोबाईल यूटूब के माध्यम से इलेक्ट्रिकल रिपेयरिंग का कार्य सीख कर मां का सहयोग करने लगा। संतोष भी उनके भैया के साथ जिला मुख्यालय बीजापुर में इलेक्ट्रिकल का काम करने जाता रहा। तभी उनके कुछ साथियों ने स्वयं का व्यवसाय चालू करने की सलाह दी। संतोष ने भी खुद का किराना व्यवसाय चालू करने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बीजापुर से सम्पर्क किया। ऋण हेतु आवेदन करने पर अनुदान का लाभ मिलने की जानकारी उन्हें दी गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत वर्ष 2022-23 में किराना दुकान हेतु दो लाख रूपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। ऋण स्वीकृति उपरांत 07 दिवस का उद्यमिता प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है। हितग्राही अनुसूचित जनजाति वर्ग के उद्यमी होने के कारण स्वीकृत ऋण राशि पर 25 प्रतिशत की दर से 50 हजार रूपये विभाग द्वारा अनुदान प्रदाय किया गया। संतोष को किराना व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग आठ हजार रूपये की निरंतर आमदनी हो रही है और वह बैंक किश्तों की अदायगी भी नियमित रूप से कर पा रहा है।

*जी-20 में आयीं फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं की ओर से मिलेट का उपहार*

0

*फर्स्ट लेडी ने बस्तर की महिला किसानों के मिलेट से बने लड्डू का लिया स्वाद*

*महिलाओं ने बस्तर आने का दिया निमंत्रण*

रायपुर, /’बस्तर का मिलेट विशेषकर रागी से बने लड्डू जी-20 में आये राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नी को काफ़ी भाया। अवसर था जी-20 देशों में भाग लेने वाले प्रमुखों की प्रथम महिलाओं और जीवनसाथियों को 9 सितंबर को पूसा रोड पर आईएआरआई परिसर में एक कृषि प्रदर्शनी के लिए विशेष निमंत्रण दिया गया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर से आयी महिलाओं ने मिलेट से बनने वाले पकवानों पर विशेष तैयारियां की थी। बस्तर ज़िले के बास्तानर ब्लॉक से आयी संगीता कश्यप ने बताया कि उन्होंने मिलेट के लड्डू, रागी कुकीज़, रागी चकली, कोदो-कुटकी आदि मिलेट से तैयार होने वाले पकवान बनाए थे। ’ऑस्ट्रेलिया की फ़र्स्ट लेडी को उन्होंने मिलेट से बनाए पकवानों की टोकरी उपहार में दी। ’फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं ने बस्तर आने का निमंत्रण भी दिया। महिलाओं के साथ आयी ’छत्तीसगढ़ कृषि विभाग की नोडल अधिकारी रुक्मणी कोट्टम ने बताया कि पूसा में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग द्वारा स्टाल भी लगाया गया था’। विभाग की ओर से स्टाल में बांस से बने उत्पाद जैसे सूपा, टुकनी, टोकरी, तुमा, छतरी के साथ-साथ मिलेट से बने उत्पाद भी रखें। जो कि यहाँ आने वाले आगंतुकों को काफ़ी पसंद आए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की ढोकराकला और नैचुरल डाई से बने कोसा के स्टॉल भी आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र थे।

कांकेर के दुर्गकोन्दल ब्लॉक के गोटुल मुंडा गाँव के महिला समूह की निर्मला भास्कर ने बताया कि उन्होंने न्यूज़ीलैंड की फ़र्स्ट लेडी को मिलेट का बास्केट उपहार में दिया। इस बास्केट में छत्तीसगढ़ की महिला समूह द्वारा तैयार मिलेट उत्पाद थे। फ़र्स्ट लेडी ने उनके साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि वे इसे अपने घर ले जायेंगी और अपने परिवार के साथ शेयर करेंगी। निर्मला भास्कर ने कहा कि यह यादगार पल था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

*हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह पर मुख्यमंत्री ने चढ़ाई चादर*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के पुराना बस स्टैण्ड में हजरत बाबा सैय्यद अब्दुर्रहमान शाह काबुली रहमततुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादर चढ़ाई और मत्था टेककर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के

उपाध्यक्ष श्री आर.एन. वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र साहू, श्री रउफ कुरैशी, श्री मोहम्मद असलम, श्री अजहर जमील सहित दरगाह के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

*गौपालन न केवल हमारी धार्मिक आस्था से बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा है – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल*

0

*मुख्यमंत्री ने समाज के नवपदस्थ पदाधिकारियों को दिलाई शपथ*

*मुख्यमंत्री जिला नगर कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल*

*मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की*

रायपुर, । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला नगर कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का खुमरी पहनाकर पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के नवपदस्थ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यादव समाज मेहनतकश समाज है और हमेशा गौमाता की सेवा करते आए हैं। भगवान श्री कृष्ण ने जो राह बताई है, उसका अनुकरण करते हुए आज भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौपालन न केवल हमारी धार्मिक आस्था से बल्कि अर्थव्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। खेती-किसानी से जुड़े होने के कारण गौपालन का विशेष महत्व रहा है। वर्तमान समय में औद्योगिकीकरण के कारण परिस्थिति बदली है। शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी की जा रही है। इस योजना से एक ओर गौ सेवा तो हुई है, वहीं गौपालकों ने 2 लाख रूपए तक के गोबर की बिक्री की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार से अधिक गौठान है, जिनमें से 6 हजार गौठान स्वावलंबी हो गए है। गौठान समिति के माध्यम से गौठान धीरे-धीरे स्वावलंबी बनते जा रहे है और यह व्यवस्था हमेशा चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही गौमूत्र की खरीदी भी की जा रही है, जिससे जीवामृत एवं कीटनाशक बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि खेती-किसानी में फसल का उत्पादन बढ़ा है और खेती-किसानी वर्तमान समय में लाभ का व्यवसाय बन गया है। शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोदो, कुटकी, रागी एवं अन्य मिलेट्स की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रत्येक नगर निगम एवं नगर पंचायत में कृष्ण कुंज का निर्माण किया जा रहा है। जहां पारंपरिक महत्व के पीपल, बरगद एवं अन्य पौधे लगाए जा रहे हैं, ताकि जनसामान्य का जुड़ाव पेड़-पौधे एवं प्रकृति से रहे और वे इसके महत्व से परिचित हो सकें। शासन द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का कार्य किया गया है। हरेली, तीजा, विश्व आदिवासी दिवस, कर्मा जयंती, छेरछेरा पुन्नी जैसे अवसरों पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारे भांजा है। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षा दी जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी का समग्र विकास करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

छत्तीसगढ़ प्रांतीय कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष श्री राधेलाल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना और गोधन न्याय योजना से समाज को बहुत फायदा मिल रहा है। जिला अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज महासमुंद श्री विनोद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने का कार्य किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जिले के सर्वाधिक गोबर बेचने वाले 4 गौपालकों और फसल चराई से बचाने के लिए रोका-छेका अभियान में सर्वाधित सहयोग करने वाले 12 चरवाहों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग श्री जितेन्द्र मुदलियार, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री नवाज खान, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग श्री हफीज खान, पूर्व विधायक श्री भोलाराम साहू, सदस्य राज्य पर्यटन मंडल श्री निखिल द्विवेदी, सदस्य खादी ग्राम उद्योग श्री किशन खंडेलवाल, अध्यक्ष नगर पालिक निगम राजनांदगांव श्री हरिनारायण धकेता, पार्षद श्री कुलबीर छाबड़ा समाज प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कोसरिया यादव समाज के लोग उपस्थित थे।