Home Blog Page 841

*कलेक्टर और एसपी ने आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु स्ट्रांग रूम के लिए कृषि महाविद्यालय चातरखार का किया निरीक्षण*

0

मुंगेली// कलेक्टर श्री राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह के साथ आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए स्ट्रांग रूम, नियंत्रण कक्ष, ऑब्जर्वर कक्ष, विधानसभावार मतदान सामग्री वितरण तथा वापसी एवं मतगणना के लिए मुंगेली विकासखंड के ग्राम चातरखार स्थित कृषि महाविद्यालय का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि स्ट्रांग रूम, मत पेटी वितरण केन्द्र एवं मतगणना स्थल तक सुव्यवस्थित पहुंच मार्ग, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, बेरिकेटिंग व्यवस्था सहित सभी आधारभूत व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करें।


निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में आने वाले वाहनों के लिए विधानसभावार पार्किंग व्यवस्था, आगमन एवं निकासी के लिए अलग-अलग रास्तों का भी चिन्हांकन किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी आधारभूत व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करें, जिससे जिले में सुव्यवस्थित निर्वाचन कार्य संपादित कराया जा

सके। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आईएएस), अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

*03 अंतराज्यी गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।*

0

*अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल जुमला 5.260 किलोग्राम किमती 52600/रू को पुलिस ने किया जप्त।*

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री पंकज कुमार के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं शराब परिवहन में अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम में दिनांक 12.09.23 के बोड़ला पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि तीन व्यक्ति

भोरमदेव तिराहा एन.एच.-30 मेन रोड मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर जबलपुर की ओर जाने वाली वाहन का इंतिजार करते खडे है। कि सुचना पर तत्काल विधिवत कार्यवाही करते हुऐ भोरमदेव तिराह मेन रोड मे घेराबंदी कर तीन व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. सचिन राजपुत पिता बिरेन्द्र

सिंह राजपुत उम्र 30 साल सा0 सोनबानी थाना मंझोली जिला जबलपुर (म.प्र.) 2. प्रदीप सिंह राजपुत पिता कुंवरसिंह राजपुत उम्र 42 साल सा0 छीतापाल थाना मंझोली जिल जबलपुर (म.प्र.) 3. राजेन्द्र उर्फ राजा सिंह राजपुत पिता बहादुर सिंह राजपुत उम्र- 36 साल सा0 कोनी खूर्द थाना मंझोली जिला जबलपुर (म.प्र.) जिसके संयुक्त् कब्जे से मादक पदार्थ वजनी 5.260 किलो ग्राम किमती 52600/रू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीयो को गिरफ्तार कर मननीय न्यायालय पेश किया गया है उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक श्री व्यासनारायण चुरेन्द्र, सउनि गोंविद चन्द्रवंशी प्रधान आर.क्र.160,आर.क्रमांक 588,650,822,303,422,758,142,671,549 महत्वपुर्ण योगदान रहा।

*तारबाहर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान क्रेटा कार से 2000000 ( बीस लाख नगद रुपया ) किया गया जप्त*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा आगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 के मद्देनजर संदिग्ध वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह जगह चेक पोस्ट और पेट्रोलिंग लगाकर वाहनों की तलाशी की जा रही है। श्रीमान अतिरिक्त अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन मे उप निरीक्षक संजीव ठाकुर, इन्द्रनाथ नायक, रमेश साहू की टीम द्वारा व्यापार विहार मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन चेकिग की जा रही थी। आज दिनांक 12.09.2023 को चेकिंग दौरान एक व्यक्ति से 20,00,000 रुपए बरामद हुए, जिसके संबंध में वैधानिक जवाब नही मिलने पर उक्त रकम को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। चूंकि राज्य में विधान सभा चुनाव संपन्न होना है उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया है।

*मध्यप्रदेश निर्मित शराब जप्त, शराब तश्कर गिरफ्तार थाना तारबाहर की कार्यवाही*

0

बिलासपुर-पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना तारबाहर अंतर्गत कार्यवाही

*मध्यप्रदेश निर्मित शराब जप्त, शराब तश्कर गिरफ्तार*
*🔹 थाना तारबाहर की कार्यवाही*

दिनांक को पुलिस थाना तारबाहर, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर और आबकारी वृत बिलासपुर पूर्व द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एवम अवैध नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान निजात के क्रम में थाना तारबाहर, रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर और आबकारी वृत्त पूर्व बिलासपुर अपने स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन बिलासपुर के बाहर गस्त और चेकिंग के दौरान समय लगभग 6 बजे शाम मुखबिर खास से प्राप्त सुचना कि 1 संदिग्ध व्यक्ति रेलवे स्टेशन बिलासपुर के बाहर,पार्सल गेट के पास सफेद थैला में अन्य राज्य की अवैध शराब लेकर बेचने के फिराक में घूम रहे हैं जिसे तत्काल जाकर पकड़ा जा सकता है। उक्त सूचना पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तारबाहर पुलिस द्वारा अभियुक्त *संतोष वर्मा पिता स्व विशाली वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी होटल आनंदा के पीछे व्यापार विहार* को 16 लीटर गोवा शराब मूल्य 16,000/- के साथ गिरफ्तार कर मौक़े पर जब्ती की कार्यवाही आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत किया गया।

*आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 08 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम नरियरा के श्री प्रियांशु बरेठ की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री नोवेन्द्र कुमार बरेठ और तहसील बलौदा निवासी श्री प्रांजल देवांगन की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री किशोर देवांगन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

*कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश*

0

जनदर्शन में कुल 135 आवेदन हुए प्राप्त

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अपने कलेक्टोरेट कार्यालय कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिको की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और आमनागरिक जनदर्शन में अपनी छोटी – बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रख रहे हैं। जिसका जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव तेजी से निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आज जनदर्शन में जांजगीर के श्री गणेश राम बरेठ द्वारा सेवा पुस्तिका में सुधार कराने, ग्राम केरा निवासी रामफूल मनहर द्वारा आर्थिक सहायता राशि हेतु, विकासखंड नवागढ़ के ग्राम घुठिया निवासी मुंशीदास वैष्णव द्वारा सड़क मरम्मत करवाने, अकलतरा तहसील के ग्राम बम्हनी निवासी उमा डहरिया द्वारा पीएम आवास के तहत योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बनाहील निवासी शिवप्रसाद ओगरे द्वारा ई रिक्शा हेतु, तहसील नवागढ़ के ग्राम धाराशिव निवासी नेतराम सतनामी द्वारा राशन कार्ड में मुखिया के नाम में संशोधन करने, तहसील अकलतरा के ग्राम बिरकोनी निवासी प्रहलाद सिंह द्वारा क्षतिपूर्ति की राशि दिलाने, जांजगीर निवासी रोहिणी तरण द्वारा विधवा पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए उचित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही अन्य आवेदको द्वारा नामांतरण, पट्टा दिलाने, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय करने, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, विधवा पेंशन संबंधी कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है

*तलवार लहराकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी के कब्जे 01 नग तलवार किया गया जप्त*

*आरोपी साजन सूर्यवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी खोखराभाटा मुनुंद रोड थाना जांजगीर*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.09.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि खोखराभाटा मुनुन्द रोड के पास एक व्यक्ति लोहे का तलवार लेकर लहराते हुए घूम रहा हैं तथा लोगो को भयभीत कर रहा है की मुखबिर सूचना *रेड कार्यवाही कर साजन सूर्यवंशी को पुलिस हिरासत मे लेकर उसके कब्जे से 01 नग लोहे का तलवार को जप्त किया गया ।*

आरोपी साजन सूर्यवंशी के विरुद्ध अपराध कमांक 615/ 23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11.09.2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णो, प्र.आ रमेश त्रिपाठी व अन्य स्टॉफ का योगदान सराहनीय रहा।

*समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन जारी*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु जिले में किसानों का पंजीयन जारी है। जारी निर्देशों के तहत नवीन कृषक पंजीयन के पश्चात संशोधन हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि 30 सितम्बर 2023 तक निर्धारित किया गया है। पंजीयन के दौरान समिति और कृषकों द्वारा निम्न प्रक्रिया अपनाई जानी है-कृषक के आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण एवं सत्यापन करना, कृषक के आवेदन अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल पर सहकारी समिति द्वारा कृषक का पंजीयन की कार्यवाही करना, नवीन पंजीयन एवं संशोधन के लिये कृषक आवश्यक दस्तावेज ऋण पुस्तिका, बी-1 आधार नम्बर बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ प्राप्त कर सकेगा। सहकारी बैंक के नोडल् अधिकारी ने बताया कि विगत खरीफ वर्ष 2022-23 में पंजीकृत किसानों को अगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए पंजीकृत माना जाए एवं इसके लिए विगत खरीफ वर्ष 2022 – 23 में पंजीकृत किसानों की दर्ज भूमि एवं धान के रकबे एवं खसरे को राजस्व विभाग के माध्यम से अद्यतन कराया जाये। योजना के अंतर्गत पूर्व वर्ष के पंजीकृत कृषकों को सहकारी समिति द्वारा साफ्टवेयर के लॉगिन में मैन्युअली कैरीफारवर्ड किया जाएगा। किसान द्वारा कोई संशोधन हेतु आवेदन दिनांक 30 सितम्बर 2023 तक समिति में प्रस्तुत नही किया जाता है तो समिति द्वारा पूर्व वर्ष के पंजीकृत कृषकों की जानकारी खरीफ वर्ष 2023-24 के लिये किसान पंजीयन हेतु कैरीफारवर्ड किया जा सकेगा। आधार आधारित प्रमाणीकरण हेतु किसानों की आयु एवं आधार की जानकारी अनिवार्य है। अतएव सभी पंजीकृत / पंजीकरण हेतु इच्छुक कृषकों के आधार की जानकारी अनिवार्य इंद्राज कराया जाये। अतः समितियां संबंधित पंजीकृत / पंजीकरण हेतु किसान से ऋण पुस्तिका, बी – 1, आधार की कापी, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आई.एफ.एस.सी. कोड, मोबाइल नम्बर, नामिनी का आधार, संधारित कर रखे एवं पोर्टल पर इंद्राज आवश्यक रूप से करें। किसान पंजीयन हेतु एकीकृत कृषक पंजीयन पोर्टल पर किसान पंजीयन अवधि के दौरान किसान का एवं उसके एक नामिनी का आधार नंबर लिया जाए। भारत सरकार द्वारा खरीदी कार्यों में पारदर्शिता में सुधार के लिए बायोमेट्रिक आधारित खरीद प्रणाली लागू किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। अतः उपार्जन केन्द्र स्तर पर समितियां उक्त बायोमेट्रिक आधारित खरीद प्रणाली कार्य हेतु एक बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। खरीदी केन्द्र प्रभारी का भी आधार नंबर एकत्रित किया जाए। किसान को बायोमेट्रिक आधारित खरीदी प्रणाली की जानकारी हेतु खरीदी केन्द्र स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रत्येक खरीदी केन्द्रों में बायोमेट्रिक व्यवस्था के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन हेतु एक स्थायी खरीदी केन्द्र प्रभारी नामांकित किया जाए। उन्होंने बताया कि कृषक पूर्व वर्ष के पंजीकृत किसान अपना समस्त दस्तावेज – ऋण पुस्तिका, बी – 1, आधार की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति,आईएफएससी कोड, मोबाईल नम्बर, नामिनी का आधार लेकर समिति में संशोधन का कार्य 30 सितम्बर 2023 तक करा सकते हैं तथा 31 अक्टूबर 2023 तक नवीन पंजीयन हेतु कृषक उक्त समस्त दस्तावेज के साथ आवेदन समिति में जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग, तहसीलदार द्वारा विगत खरीफ वर्ष 2022-23 में पंजीकृत किसानों को अगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए पंजीकृत माना जाए एवं इसके लिए विगत खरीफ वर्ष 2022-23 में पंजीकृत किसानों की दर्ज भूमि एवं धान के रकबे एवं खसरे को राजस्व विभाग के माध्यम से अद्यतन किया जाना है। यदि किसी कारणवश किसान को अपना नामिनी एवं उसका आधार नम्बर परिवर्तन करना हो तो उसका अनुमोदन अनुविभागीय अधिकारी ( एस. डी. एम. / तहसीलदार ) द्वारा किया जाए।

*नवीन शासकीय महाविद्यालय रामपुर का उद्घाटन आज*

0

रवि शिवहरे  ब्यूरो कोरबा /नवीन शासकीय महाविद्यालय रामपुर का उद्द्याटन 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रामपुर में विधानसभा अघ्यक्ष श्री चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत करेंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक श्री ननकी राम कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत करतला श्रीमती सुनीता देवी कंवर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला राठिया, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती डालीबाई पटेल और सरपंच ग्राम पंचायत रामपुर श्री विनय सिंह राठिया होंगे।

*अंशकालीन सफाईकर्मी हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

रवि शिवहरे  ब्यूरो कोरबा/कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरबा अंतर्गत अग्निशमन केन्द्र हेतु सफाई कर्मी (स्वीपर) अंशकालीन के एक पद पर भर्ती हेतु आवेदन 19 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन कर्ता की शैक्षणिक योग्यता पांचवी पास एवं आयु सीमा 19 वर्ष से 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन कर्ता आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरबा छ0ग0 के पते पर भेज सकते हैं या स्वयं उपस्थिति होकर कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।