Home Blog Page 840

*थाना जरहागांव द्वारा 29 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी सर्वोत्तम साहू, थाना लोरमी द्वारा 09 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी फूलचंद गेंदले एवं थाना लालपुर द्वारा 06 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी सुखदेव यादव को पकडकर विधिसम्‍मत कार्यवाही कर माननीय न्‍यायालय किया गया पेश।*

0

*◼️ थाना जरहागांव के अपराध क्रमांक 166/94 धारा 120, 326 भादवि में जारी किया गया था आरोपी सर्वोत्तम साहू का स्थायी गिरफ्तारी वारंट।*

*◼️ माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक 66/16 धारा एन.आई. एक्ट 138 में जारी था, आरोपी फूलचंद गेंदले का स्थाई गिरफ्तारी वारंट।*
*◼️ थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 254/2017 धारा 279, 337, 338 भादवि 3/181, 5/180, 1280/177 एम.व्ही. एक्ट में आरोपी सुखदेव यादव के विरूद्ध जारी किया गया था स्थायी गिरफ्तारी वारंट।*

मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 1994 में थाना जरहागांव के अपराध क्रमांक 166/94 धारा 120, 326 भादवि का आरोपी सर्वोत्तम साहू पिछले 29 वर्षाें से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मुंगेली द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसे मुखबिरों की सूचना पर गिरफ्तार कर विधिवत् न्यायालय पेश किया गया।
इसी प्रकार वर्ष 2016 में माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक 66/16 धारा एन.आई. एक्ट 138 का आरोपी फूलचंद गेंदले पिछले 09 वर्षों से फरार था, जिसे मुखबिरों की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर विधिवत् माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इसी प्रकार थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 254/2017 धारा 279, 337, 338 भादवि 3/181, 5/180, 1280/177 एम.व्ही. एक्ट का आरोपी सुखदेव यादव पिछले 06 वर्षों से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लोरमी द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसे मुखबिरों की सूचना के आधार पर पकड़कर विधिवत् माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने ‘आयुष्मान भवः अभियान‘ का वर्चुअल रूप से किया शुभारंभ*

0

कलेक्टर, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए शामिल

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज ‘आयुष्मान भवः अभियान‘ का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य सभी लोगों को व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। राष्ट्रपति ने गांधी नगर में राजभवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस अभियान की शुरुआत की। ‘आयुष्मान भवः अभियान‘ देशभर में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की पहल है। इसका उद्देश्य प्रत्येक गांव और शहर में हर किसी को संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिला चिकित्सालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्री भगवानदास गढेवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ स्वाति वंदना सिसोदिया, डीपीएम श्री उत्कर्ष तिवारी सिविल सर्जन डॉ अनिल जगत एवं चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहें।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ‘आयुष्मान भवः अभियान‘ का लक्ष्य- प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक गांव को इसमें शामिल करना है। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के उद्देश्य को प्राप्त करने में सफलता हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक परिवार स्वस्थ रहेगा तभी स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प पूरा होगा। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता का अनुभव हुआ है कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहु-मंत्रालयी दृष्टिकोण अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग इतने विशाल लक्ष्यों को हासिल करने में सहायक होगा राष्ट्रपति ने कहा कि सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना; ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के बारे में जागरूक करने के लिए आयुष्मान बैठकें आयोजित करना; आयुष्मान मेलों का आयोजन; और आयुष्मान आपके द्वार पहल के अंतर्गत सप्ताह में एक बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के दौरे की व्यवस्था करना सराहनीय कदम हैं।
स/क्र

*जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद ने पदभार संभाला*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिले के नये जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद ने मंगलवार को पूर्वान्ह में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रमाशंकर प्रसाद ने जिला न्यायालय बिलासपुर के सभागार में न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली तथा जिला न्यायालय भवन का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि श्री रमाशंकर प्रसाद पूर्व में परिवार न्यायालय बिलासपुर के प्रधान न्यायाधीश के पद पर पदस्थ थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पूर्व में वे बालोद तथा रायगढ़ जिले का दायित्व संभाल चुके है।

*जैसे हमारी आर्मी तत्परता से देश की सुरक्षा करती है, वैसे ही पैरालीगल वॉलिंटियर्स का यह दायित्व है कि वह प्रदेश के अंतिम छोर तक बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों को संरक्षित करने हेतु प्रतिबद्ध रहें – जस्टिम गौतम भादुड़ी*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, /सरकार विभिन्न कानून बनाती है, जिसके क्रियान्वयन हेतु एजेंसी बनी हुई है, इसी में बच्चों से संबंधित बहुत सारे कानून बने हुए हैं, जो बच्चों के हित एवं कल्याण को संरक्षित करती है, जिन्हें आमजन तक पहुंचाये जाने में पैरालीगल वॉलिंटियर्स की एक बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। जैसे हमारी आर्मी तत्परता से देश की सुरक्षा करती है, वैसे ही पैरालीगल वॉलिंटियर्स का यह दायित्व है कि वह प्रदेश के अंतिम छोर तक बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों को संरक्षित करने हेतु प्रतिबद्ध रहें। पैरालीगल वॉलिंटियर्स का काम ग्राउण्ड लेवल का होता है, वे सीधे आम लोगों से जुड़कर कार्य करते हैं, वे बच्चों के माता पिता को बच्चों से

संबंधित कानून को समझाये और लोगों को जागरूक करें। पीएलव्ही हमारी संस्थान के बेसिक फोर्स हैं, वे नये आईडिया भी लाये, उक्त बातें छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़, रायपुर के सयुंक्त तत्वावधान में बच्चों की सुरक्षा प्रणाली एवं संबंधित विधान विषय पर दिनांक 12 से 15 सितम्बर, 2023 तक 04 दिवसीय आयोजित पैरालीगल वॉलिंटियर्स (पीएलव्ही) के प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख श्री जॉब जकारिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों से संबंधित सबसे ज्यादा कानून भारत में है। किसी भी कानून को प्रभावी करने के लिये तीन चीज आवश्यक है, पहली लोगों को कानून के बारे में जानना चाहिए, दूसरा वह कानून समाज में स्वीकार्य होना चाहिए और तीसरा कानून के क्रियान्वयन के लिये संसाधन होने चाहिये और इस हेतु पैरालीगल वॉलिंटियर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीएलव्ही से संबंधित प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल तथा सफलतापूर्वक मंच संचालक श्री गिरीश कुमार मंडावी, उप सचिव द्वारा किया गया। अवगत हो कि सालसा एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में नियुक्त पैरालीगल वॉलिंटियर्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पुराना उच्च न्यायालय भवन बिलासपुर के सभागार में दिनांक 12 से 15 सितम्बर, 2023 तक चार बैच में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच में सभी जिलों के लगभग 70 पैरालीगल वॉलिटियर्स भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में यूनिसेफ के सरवत नकवी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रायपुर, विपिन ठाकुर, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड रांजनादगांव, शबना परवीन, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं सालसा के अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा। कार्यक्रम में यूनिसेफ की सुश्री चेतना देसाई, श्री रितेश कुमार, काउन्सिल टू सिक्युटर जस्टिस के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा सालसा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन कार्य में लाएं तेजी : कलेक्टर श्री झा*

0

*समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज मंथन सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन के फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी के लिए अधिक से अधिक किसानों के पजीयन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी किसान पंजीयन नहीं होने के कारण अपनी फसल को बेचने से वंचित न होने पाए। इसके लिए कृषि विभाग के

अधिकारियों से पंजीयन कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने समाजों को भूमि आबंटन, स्कूल जतन योजना, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कई योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आवारा पशुओं को मुख्य मार्गों से हटाने के लिए और प्रयास करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है। इसके अलावा बैठक में गिरदावरी, नामंतरण, बंटवारा सहित अन्य लंबित प्रकरणो की भी जानकारी ली और समय सीमा में निराकरण के निर्देश

दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

*केन्द्रीय अधिकारियों की टीम जिले के गांवों का करेंगे दौरा*

0

*गांव में रहकर ग्रामीण परिवेश से होंगे रूबरू*

आशीष कश्यप बिलासपुर, / दिल्ली से आये केन्द्रीय अधिकारियों की टीम 12 सितंबर से 14 सितंबर तक बिलासपुर जिले के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे एवं 14 सितम्बर शाम को कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा से अनुभव साझा करेंगे। जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में आज केंद्रीय अधिकारियों की टीम का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अधिकारियों ने मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित राज्य की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना की संक्षिप्त जानकारी दी।


जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल ने सभी अधिकारियों का जिले में स्वागत करते हुए कहा कि विलेज अटैचमेंट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़वासियों से मिलकर ग्रामीण परिवेश को जानने समझने के बहुत ही अच्छा मौका मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के अलावा यहां राज्य के कई महत्वपूर्ण योजनाओं से भी अवगत होने का मौका मिलेगा। रीपा, ग़ोधन न्याय योजना जैसे कई महत्वपूर्ण योजनाओं से आप सभी को बहुत कुछ जानने को मिलेगा कि कैसे इन योजनाओं से ग्रामीण, किसान एवं महिला समूह अपना आय संवर्धन कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि आप सभी युवा हैं और आपको जिले के प्रवास के दौरान के अनुभव भविष्य में अपने कर्तव्य के निर्वहन के समय अवश्य काम आएगा।


उल्लेखनीय है कि दिल्ली में मंत्रालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों की टीम विलेज अटैचमेंट कार्यक्रम के तहत बिलासपुर जिले के ग्रामों का प्रवास करेंगे और वहां रूककर केन्द्र एवं राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन एवं इससे लाभान्वित हितग्राहियों से रूबरू होंगे। साथ ही शासकीय योजनाओं के बारे में फीडबैक भी प्राप्त करेंगे। इस दौरान श्रीमती वंदना गबेल परियोजना अधिकारी एवं श्री एल के शर्मा संकाय सदस्य एसआईआरडी निमोरा से सहित जिला पंचायत के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

*कुई-कुकदुर के वनांचल क्षेत्र में निवासरत परिवारों की सुविधा के लिए भावना बोहरा ने शुरू की निशुल्क एम्बुलेंस सेवा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- जनसेवा के प्रति निरंतर कार्यरत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने एक और सराहनीय पहल करते हुए कुई-कुकदुर के वनांचल क्षेत्र में आपातकालीन सेवा के लिए निशुल्क एम्बुलेंस की शुरुआत की है और मोबाइल नंबर 9754462000, 9755359004 पर संपर्क करके क्षेत्रवासी किसी भी विषम परिस्थिति में इस सेवा का निशुल्क लाभ ले सकते हैं जिले के कुई-कुकदुर के वनांचल क्षेत्र में निवासरत

आदिवासी समाज एवं क्षेत्रवासियों को आपातकाल के समय त्वरित उचित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसी उद्देश के तहत भावना बोहरा द्वारा एक निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का आज शुभारम्भ किया गया जो चौबीस घंटे और सातों दिन वनांचल क्षेत्र में निवासरत लोगों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेगी इसके साथ ही तीज महोत्सव का भी आयोजन किया गया जिसमें भावना बोहरा ने आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ पूरे उत्साह के साथ तीज उत्सव मनाया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी इस

अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह दिन मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है कुई-कुकदुर के वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी समाज एवं परिवारों की सेवा करने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य की बात है आदिवासी समाज ने हमेशा मुझे अपने परिवार की भांति स्नेह दिया है अपने प्रमुख त्योहारों और ख़ुशी के अवसर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है उनके इस अपार स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए निशुल्क एम्बुलेंस उनकी सेवा में समर्पित किया गया है जिससे आपातकालीन समय में उन्हें तत्काल सहयता उपलब्ध होगी कुई कुकदुर के वनांचल क्षेत्रो में निवासरत

आदिवासी भाई-बहन प्रकृति की सेवा करते हुए हमारी संस्कृति के संरक्षण में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा रहें हैं परन्तु वनांचल क्षेत्र होने की वजह से आपातकालीन समय में उन्हें हो रही तकलीफों और परेशानियों को देखकर हमेशा पीड़ा होती थी और उसके समाधान के लिए मन में भाव आता है अपने उसी भाव को प्रकट करते हुए उनकी सेवा के संकल्प के साथ हमने यह प्रयास किया है और मुझे विश्वास है की इससे उनके जीवन में एक सकारातमक परिवर्तन आयेगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि आदिवासी समाज का यथार्थ चित्रण उसकी संस्कृति में मिलता है प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आदिवासी समाज जल थल और आकाश से जुड़ा हुआ समाज है आज हमारी भारतीय संस्कृति व परंपरा को सहेजने में उनके अतुलनीय प्रयासों की जितनी सराहना की जाय वह कम है कबीरधाम जिले के कुई-कुकदुर और उससे लगे समस्त वनांचल क्षेत्र में मूलतः हमारे आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं जो बरसो से हमारी सांस्कृतिक धरोहरों एवं संस्कृति को संरक्षित करने में अपना विशेष योगदान दे रहें हैं एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा भी यह दायित्व बनता है कि उनके इस अतुलनीय प्रयासों को सम्मान मिले उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी समाज द्वारा हमेशा मुझे एक अपनत्व एवं परिवार के सदस्य की भांति सहयोग मिलता रहा है कुई-कुकदुर एक वनांचल क्षेत्र होने की वजह से यहां के निवासियों को किसी भी विषम परिस्थिति दुर्घटना और गर्भवती माताओं व बहनों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलने में देरी होने से अनहोनी होने की संभावना एवं गर्भवती माताओं व बहनों को अस्पताल से घर व घर से अस्पताल आने-जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ता था उनकी इसी दुविधा एवं समस्याओं के समाधान के लिए कुछ करने की जिज्ञासा से आज हम यह कार्य करने में सफल हुए हैं इस एम्बुलेंस के संचालन में भाजपा कुकदुर मंडल के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ता साथियों का भी विशेष सहयोग हमें मिला है जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूँ भावना बोहरा ने आगे कहा कि यह निशुल्क एम्बुलेंस सेवा आपातकालीन सेवा के साथ-साथ वहां की गर्भवती महिलाओं को त्वरित अस्पताल ले जाने एवं अस्पताल से घर तक पहुँचाने में मददगार साबित होगी जिससे माँ और बच्चे सुरक्षित रहेंगे साथ ही क्षेत्रवासियों को भी अन्य आपातकाल के समय त्वरित उपचार मिलेगी उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने हमेशा मुझे एक बेटी की भांति आशीर्वाद प्रदान कर हर पथ में सहयोग दिया है उनके इस अपार स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एवं आपातकाल के समय में उनकी पीड़ा को महसूस करते हुए हमने यह एक सार्थक प्रयास किया है और मुझे विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से उन्हें मदद मिलेगी और समय पर बेहतर उपचार मिलेगा विदित हो की भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन, खेल और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ लगातार सक्रीय भागीदारी निभाते हुए उनके द्वारा अनवरत कार्य किया जा रहा है इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष हेमंत ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला उपाध्यक्ष बिहारी धुर्वे, जिला मंत्री रोशन दुबे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री इश्वरी धुर्वे, भाजपा कुकदुर मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, उत्तम मसकोले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, पप्पू धुर्वे, दीपा धुर्वे, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र वर्मा, मंडल महामंत्री बसंत वाटिया, मंडल महामंत्री संतोष श्रीवास,चन्द्रकुमार सोनी, बसंत बोहरा, राजेन्द्र साहू, धरमपाल कौशिक, बसंत शर्मा, दीपक सलूजा कुंडा मंडल महामंत्री गीता घासी साहू, पंचराम धुर्वे, कृष्णा देवांगन, सीधराम, मनहरण सोनी,रुपेश तिवारी,रवि साहू, दिलीप शर्मा, शोभित धुर्वे, मनहरण श्रीवास, राकेश, यशवंत श्रीवास, विजय मरकाम, भागऊराम, भईस्वार मस्कोले मसकोले, धनसिंह मसकोले, भागसिंग मरावी, लखन परस्ते, कोदूराम परस्ते,जगदीश मरकाम, दयाराम धुर्वे, शोन साय, अशोक मरावी, रोहित परस्ते, रामभरोसा माढपुर, संजय जैन, धनीराम परस्ते, राहुल जैन, देवनाथ यादव, मुकेश जैन, चेतन शुक्ला, महादेव कौशिक, परमानन्द शर्मा, ध्रुवदत्त दुबे, गजराज कौशिक, संजय साहू, गौकरण, युवराज ठाकुर,शिव चंद्रवंशी, शिवनाथ वर्मा, कोमल साहू, कुमार कौशिक, चन्द्रकुमार कौशिक, प्रमोद दस मानिकपुरी, संजय साहू,संतोष वैष्णव, संजू तिवारी, धनराज सिंह,सत्यम अग्रवाल, वेदबती खुसरो, लीला बघेल, सुरेश साहू, गोपाल कौशिक, भास्कर देवांगन सहित सभी मोर्चा,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

—————————————-

*04 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों चौकी पोडी पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

हिमांशु सिह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

रायपुर/कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया गया है। कि अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र के आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें, जिससे जिले को पूर्णता अपराध मुक्त किया जा सके।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया/बोडला श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी पोड़ी टीम द्वारा दिनांक-12.09.2023 को ग्राम नेउरगाँव में रेड कार्यवाही कर 04 जुआरियो (1)रामू गैंडरे पिता बल्लू गैंडरे,(2) कार्तिक साहू पिता दसरू साहू, (3)गुनवा साहू पिता रानू साहू, (4)राम जी मरार पिता लालाराम मरार सभी निवासी नेऊरगाँव खुर्द चौकी पोड़ी थाना बोडला को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं जुआ की रकम 3580/ रुपये को गवाहों के समक्ष बरामद कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपियों पर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप. निरीक्षक श्री त्रिलोक प्रधान के कुशल नेतृत्व में चौकी पोडी पुलिस टीम का सराहनी योगदान रहा।

*एटीएम कार्ड बदलकर बुधवारी बाजार एसबीआई एटीएम में 02 लाख रुपये की धोखाधड़ीं।*

0

▪️ *कोरबा पुलिस की नाकेबंदी से गिरफ्त में आये अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 आरोपी।* 

*▪️पकड़े गए आरोपियों से 47 नग पुराना एटीएम कार्ड, 02 लाख रुपये नगदी किया गया जप्त।*
*▪️कोरबा पुलिस की सक्रियता से घटना के महज 03 घण्टे के भीतर पकड़ा गया एटीएम फ़्रॉड गिरोह*
*▪️आरोपीगण हरियाणा से आये थे छत्तीसगढ़ ठगी करने।*

*आरोपीगण का विवरण :-*
(01) शाहीद खान (हुसन) पिता आमीन उम्र 25 साल निवासी ग्राम धागोट पो.आ. अलावलपुर थाना चांदहट पलवल जिला पलवल (हरियाणा) पिन-121102
(02) विकम गोदारा उर्फ संदीप पिता स्व० अशील कुमार जाति जाट उम्र 34 साल निवासी ग्राम सुरखपुर (सुर्खपुर) पो.आ. जोनडीह थाना दुजाना जिला झझर (हरियाणा)

कोरबा दिनांक 11.09.2023 को प्रार्थी आशीष कांत पाल पिता श्री अवनीकांत पाल उम्र 67 साल सा० नेहरुनगर एमआईजी-71 चौकी मानिकपुर जिला कोरबा (छ0ग0) के द्वारा पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ०ग०) में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि प्रार्थी बालको प्लांट से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। प्रार्थी के नाम पर ICICI बैंक टीपी नगर कोरबा में खाता है। उक्त खाते में प्लेटिनम डेबिट कार्ड आवंटित हुआ है। अपने निजी कार्य हेतु रकम की आवश्यकता होने पर दिनांक 11.09.2023 को सुबह करीब 10:00 बजे में बुधवारी बाजार कोरबा स्थित एसबीआई एटीएम में रकम आहरण करने गया था। एटीएम में रकम आहरण करने के लिये जैसे ही मैने अपना एटीएम कार्ड मशीन मे डाला, उसके बाद एटीएम मशीन में कुछ एरर आ गया तथा मेरे द्वारा दिए गए

कमाण्ड को नही ले रहा था, उसी समय एक लड़का एटीएम कक्ष में आया, जो हल्का स्काई सफेद रंग का टी शर्ट पहना था टी शर्ट में adidas लिखा था उसने प्रार्थी को बोला कि आपके कार्ड में कोई गडबडी हो गई होगी मैं अपना कार्ड डालकर देखता हूँ कहकर प्रार्थी के एटीएम कार्ड उसने मशीन से निकाला और अपना कार्ड डालकर देखा किन्तु उसमें भी एरर बताने लगा फिर वह लड़का प्रार्थी के एटीएम कार्ड को लौटाते हुए एक कार्ड दिया और चला गया। कुछ देर में प्रार्थी के मोबाईल पर 100000 /- आहरण हो जाने का मैसेज आया तब तत्काल बैंक प्रबंधन को फोन कर अपना कार्ड ब्लॉक करने हेतु सूचना दिया इसी दौरान पुनः 100000/- खाते से आहरण हो गया। फिर प्रार्थी को एहसास हुआ कि बुधवारी एटीएम में मिला लड़का उनकी मदद करने के बहाने छलपूर्वक एटीएम कार्ड को बदलकर अपना कार्ड दे दिया और प्रार्थी के एटीएम कार्ड से 200000/- आहरण कर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 412/2023 धारा 420.120 (बी) मा०य०वि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री रॉबिनसन गुडिया एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर साथ में प्रभारी सायबर सेल कोरबा को दिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल की टीम चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ आरक्षक देवनारायण कुर्रे, गोपीराम दिव्य हेराम चौहान को साथ लेकर घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर संदिग्ध आरोपियों की पहचान तत्परता से किया गया एवं टीम के द्वारा कोरबा जिले के सम्पूर्ण थाना / चौकी क्षेत्र में नाकेबंदी कराया गया तथा संदिग्धों का फोटोग्राफ विभागीय तौर पर प्रसारित किया गया, चेकिंग के दौरान पुलिस थाना कटघोरा क्षेत्र में निरीक्षक अश्वनी राठौर, सउनि रफीक खान, आरक्षक महेन्द्र चन्द्रा, रमेश कश्यप के द्वारा आरोपीगण के पुनः ठगी करने के प्रयास में पंजाब नेशनल बैंक एटीएम के पास एक आरोपी विक्रम उर्फ संदीप जाट को पकड़ा गया, जिनके अन्य साथियों की पतासाजी के दौरान दुसरा आरोपी शाहिद खान को बस से लुकछिप कर भागने के दौरान ग्राम बरीदखार गुरसिया थाना बांगो क्षेत्र में यातायात पुलिस चेकिंग पार्टी क्रमांक 02 में पदस्थ स0उ0नि0 सुदामा पाटले, प्रआर0 359 साहेबराम खटकर, आरक्षक आलोक पाण्डेय, संतोष रात्रे की टीम द्वारा पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपीगण (01) शाहीद खॉन (हुरोन) पिता आमीन उम्र 25 साल निवासी ग्राम घागोट मोआ अलावलपुर थाना चांदहट पलवल जिला पलवल (हरियाणा) पिन-121102 (02) विक्रम गोदारा उर्फ संदीप पिता स्व० अशील कुमार जाति जाट उम्र 34 साल निवासी ग्राम सुरखपुर (सुर्खपुर) पो.आ. जोनडीह थाना दुजाणा जिला अझर (हरियाणा) पिन-124103 से पृथक-पृथक पूछताछ पर पता चला है कि उक्त अपराधियों के द्वारा इस अपराध के अतिरिक्त महारानी बाग थाना क्षेत्र नई दिल्ली में 70000/- का पुलिस थाना गोविन्दपुरी क्षेत्र नई दिल्ली में आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस थाना रेवाडी दिल्ली एन.सी.आर. में 85000/- पुलिस थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पानीपथ दिल्ली एन. सी. आर. में 134000/- पुलिस थाना बगरू जिला जयपुर राजस्थान में 80000/- एवं निवाड़ी जिला अलवर राजस्थान 30000/- तथा 65000/- के दो मामले, पुलिस थाना मुजेसर जिला फरीदाबाद (हरियाणा) में 3-4 बार तथा पुलिस थाना 28 सेक्टर जिला फरीदाबाद (हरियाणा) में 01 बार पुलिस थाना समालखा जिला पानीपथ क्षेत्र में 02 लाख रुपये का एटीएम फ्रॉड का अपराध घटित करना स्वीकार किया है। अभी दिनांक 10.09.2023 को अंबिकापुर में 40000/- एवं कोरबा बुधवारी बाजार में प्रार्थी से 02 लाख रुपये को एटीएम कार्ड बदलकर आहरण कर ठगी करना भी स्वीकार किये है। आरोपीगण के कब्जे से घटना घटित करने हेतु लाये गए कुल 47 नग पुराने एटीएम कार्ड तथा प्रार्थी से ठगी किया 02 लाख रुपये मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है तथा आरोपीगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर आज दिनांक 12.09.2023 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड पर प्रस्तुत किया जायेगा।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त पुलिस टीम में साइबर सेल कोरबा , चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर, थाना कटघोरा , यातायात पुलिस की सराहनीय भूमिका रही है।

* ग्राम चंदली से 7.2 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पथरिया विकासखण्ड के ग्राम चंदली से निर्मल बंजारे के रिहायशी मकान से कुल 7.2 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान आबकारी और पुलिस विभाग के स्टाॅफ शामिल थे।