Home Blog Page 839

*मोटर साईकल चोरी करने वाले आरोपी को मुंगेली पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।*

0

*◾ थाना मुंगेली द्वारा आरोपी राजकुमार चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल*
*◾ आरोपी के विरूद्ध थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 381/2023 धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि भटगांव निवासी प्राथी किशन कुमार ओगरे ने दिनांक 18.09.2023 को थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.08.2023 की रात्रि को उसके घर के सामने से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटर साईकल क्रमांक सीजी-10 एसी-2738 प्लेटिना को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 381/2023 धारा 379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अस्पष्ट नम्बर प्लेट वाला प्लेटिना मोटर साईकल लेकर बायपास रायपुर से मुंगेली की ओर आ रहा है कि सूचना पर मुंगेली पुलिस द्वारा रायपुर बायपास में घेराबंदी करते हुए मुताबिक हुलिया मोटर साईकल को रोककर पूछताछ किया गया, जिसके संबंध में आरोपी राजकुमार चतुर्वेदी द्वारा गोलमोल जवाब देते हुए किसी प्रकार का वाहन संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त वाहन का चेचिस नम्बर का मिलान किया गया, जो चोरी हुए वाहन से मेल खाने पर आरोपी राजकुमार चतुर्वेदी से सघन पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा उक्त वाहन चोरी करना स्वीकार किया है, जिसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*हत्या करने के नियत से चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 02 आरोपी गिरफतार*

0

*आरोपी*

*01. प्रिंस कुमार उर्फ राजा राठौर उम्र 20 वर्ष*

*02. राज कुमारी राठौर उम्र 42 वर्ष*

*सभी निवासी जांजगीर थाना जांजगीर*

*आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है*

*आहत लव कुमार डोंगरे उम्र 20 साल निवासी जांजगीर को आई है गंभीर चोट*

*आहत को बेहतर इलाज के लिए किया गया है सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती*

*03. प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 307,294, 506बी, 323, 34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया है न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि को प्रार्थीया हीरा बाई डोंगरे निवासी जांजगीर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की बीते रात प्रार्थियां का लड़का आहत लव कुमार डोंगरे डीजे बजाने गया था घर आकर बताया की प्रिंस राठौर ने गाली गलौच लड़ाई झगडा किया हैं, पीछे पीछे आकर पुनः आरोपी प्रिंस राठौर उसकी मां राजकुमारी और एक विधि से संघर्षरत बालक तीनो मिलकर घर के सामने आहत लव कुमार डोंगरे को गाली देने लगे जिसे प्रार्थिया के द्वारा मना करने पर *प्रिंस राठौर आवेश में आकर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखे चाकू से प्राथिया के लड़का लव डोंगरे को सीना, पेट में प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया और राजकुमारी और अपचारी बालक ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किए* की रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 625/23 धारा 307, 294, 506बी, 323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *01.आरोपी प्रिंस कुमार राठौर उर्फ राजा उम्र 24 वर्ष 02. राज कुमारी राठौर उम्र 42 वर्ष निवासी जांजगीर को घटना के संबंध मे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है तथा प्रकरण में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है।*

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर उपनिरीक्षक राजेश साह, प्रधान आर. आलोक शर्मा एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*किसानों एवं ग्रामीणों से अशोभनीय व्यवहार करने तथा उनसे राशि की मांग करने पर पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित*

0

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा/ तहसील अकलतरा के श्री शोभनाथ पांडे पटवारी प.ह.नं. 16 रा.नि.मं. अकलतरा के द्वारा किसानो एवं ग्रामीणो से अशोभनीय व्यवहार करते हुए एवं उनसे पर्ची एवं प्रत्येक कार्य के लिए राशि की मांग करने पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा द्वारा सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के उपनियम (1) के तहत श्री शोभनाथ पांडे पटवारी प.ह.नं. 16 रा.नि.मं. अकलतरा तहसील अकलतरा को तत्काल निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में निलंबित कर्मचारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय अकलतरा नियत किया गया है।
स/क्र

*नौकरी लगाने के नाम पर 21लाख 50000 की धोखाधड़ी करने वाले को भानुप्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

कांकेर-नौकरी लगने के नाम पर 21 लाख 50000 रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी करण सिंह चक्रधारी उर्फ करण पांडे पिता मंकू राम उम्र 28 वर्ष निवासी बहीगांव जिला कोंडागांव के द्वारा थाना भानु प्रतापपुर क्षेत्र की पांच लोगों को कलक्टरेट कार्यालय में चपरासी पद पर नौकरी लगाने के नाम पर कुल 21 लाख 50000 रुपए लेकर धोखाधड़ी कर धोखाधड़ी की राशि को अपने शादी और विभिन्न घूमने फिरने के कार्यों में खर्च कर करने वाले आरोपी को महासमुंद जिले के सरायपाली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से प्रार्थियो से धोखाधड़ी की गई राशि में से खरीदी गई बाइक और मोबाइल की जप्त किया गया।

*जिला कुर्मी समाज बिलासपुर की बैठक में 1 अक्टूबर को शपथ ग्रहण कराने सहित कई निर्णय लिया गया*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर-आज बिलासपुर में सर्व कुर्मी समाज जिला बिलासपुर कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष श्याम मूरत कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 1 अक्तूबर को समाज के जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश अध्यक्ष विजय बघेल जी के मुख्य आतिथ्य में कराने का निर्णय लिया गया साथ ही सभी ब्लाकों में सदस्यता अभियान चलाकर ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव कराने तथा जिला के सभी प्रकोष्टो की कार्यकारिणी की घोषणा 1 अक्तूबर से पूर्व कराने का निर्णय लिया गया।
जिला कुर्मी समाज बिलासपुर समाज में व्याप्त आडंबर को दूर करने, समाज के लोगों की हर प्रकार की समस्याओं को हल करने का प्रयास भी करेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेगा।
आज बैठक में जिला कुर्मी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी कांत कौशिक, गिरीश कश्यप, नागेश चंद्राकर, महासचिव गणेश कौशिक, मुंगेली कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुमार राज कश्यप,संरक्षक ज्योतिष कश्यप, दुर्गा प्रसाद कौशिक, गौरी शंकर कौशिक, अशोक कौशिक, पदुम पाटनवर, बिसाहू कश्यप,सलाहकार रामकुमार कौशिक, डा धर्मेंद्र चंद्राकर, अंबिका कौशिक, सुरेश कौशिक,देव चंद्राकर, रोशन कौशिक,देवी चंद्राकर, कोषाध्यक्ष तामेष कश्यप, उपाध्यक्ष संतोष कश्यप, राजेंद्र वर्मा, सचिव जय प्रकाश सिंगरोल, हेमंत कौशिक डाकेश्वर कौशिक, युवा अध्यक्ष सौरभ कौशिक, महिला अध्यक्ष प्रीति पाटनवार, कृषि प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा दुष्यंत कौशिक, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डा पीयूष पाटनवर , शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तामेश्वर कौशिक, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलदाऊ कौशिक, अभियंता प्रकोष्ठ अध्यक्ष आदित्य कौशिक, प्रचार सचिव मनीष कौशिक मीडिया प्रभारी अजय कश्यप एवम पवन वर्मा, राम मूरत कौशिक , आर के वर्मा, श्याम राज पटेल सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन महासचिव गणेश कौशिक एवम आभार प्रदर्शन प्रचार सचिव सतीश पाटनवर नेकिया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी अजय कश्यप एवम पवन वर्मा ने दी।
गणेश कौशिक
महासचिव कुर्मी समाज जिला बिलासपुर छग

*छेड़छाड़ के आरोप में नेता गिरफ्तार, महिला ने लगाया ये आरोप पढ़िये पूरी खबर*

0

एक लोकप्रिय डॉक्टर भी हैं।


कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती उपमंडल बनगांव में तृणमूल कांग्रेस के एक प्रभावशाली नेता को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नेता बनगांव उपमंडल के गायघाटा पंचायत समिति के पूर्व सदस्य डॉ. सुब्रत सरकार हैं, जो अपने क्षेत्र के एक लोकप्रिय डॉक्टर भी हैं। 24 वर्षीय महिला द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
स्थानीय पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा गायघाटा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह मेडिकल जांच के लिए आरोपी डॉक्टर के चैंबर में गई थी। वहां शनिवार की शाम खाली चैंबर का फायदा उठाकर आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला किसी तरह उसके चंगुल से भागने में सफल रही। घर लौटी और पूरी घटना अपने परिवार के सदस्यों को बताई। बता दें कि आरोपी डॉक्टर पिछले कुछ समय से उनके फैमिली डॉक्टर के रूप में काम कर रहा था।
परिजन पड़ोसियों के साथ आरोपी डॉक्टर नेता के चैंबर के सामने जमा हो गए और वहां प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

*आदतन बदमाश सुभाष सूर्यवंशी पिता नारायण सूर्यवंशी निवासी बनारी थाना जांजगीर को 01 वर्ष के लिए किया गया जिला बदर*

0

*माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा द्वारा की गई कार्यवाही*

*छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत् जिला बदर की कार्यवाही किया गया*

*आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अलग-अलग धाराओ के तहत् कुल 08 अपराधिक प्रकरण एवं 09 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही दर्ज है*

*आरोपी के विरूद्ध गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देना, घर में घुसकर कर मारपीट करना, हत्या का प्रयास करना, लूट करना, बलवा करने संबंधी अपराध पंजीबद्ध है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-पुलिस द्वारा आदतन बदमाश के अपराध गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देना, घर में घुसकर कर मारपीट करना, हत्या का प्रयास करना, लूट करना, बलवा करने के *प्रवृत्ति में कोई सुधार नही होने के कारण आम जनता में इसके प्रति भय एवं आक्रोश का वातावरण बना हुआ था जिसे ध्यान में रखते हुए बदमाश के विरूद्व जिला जांजगीर-चाम्पा व सरहदी जिला सक्ति, रायगढ़, बिलासपुर कोरबा, बलौदा बजार जिलों से जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन पूर्व में भेजा गया था।*

आदतन बदमाश सुभाष सूर्यवंशी के विरूद्ध अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने से अप. क्र 117/01 धारा 452, 294, 506 बी, 427, 323, 34 भादवि अप. क्र 118/01 धारा 294, 323, 506 बी, 147, 427 भादवि, अप. क्र 83/04 धारा 452, 294, 307, 427, 34 भादवि, अप. क्र 84/04 धारा 394, 34 भादवि, अप. क्र 663/07 धारा 341, 294, 506, 323 भादवि अप. क्र 320/09 धारा 452, 294, 506 बी. 323 भादवि अप. क्र 117/09 धारा 147, 148, 294, 458 भादवि, अप. क्र 499/13 धारा 341, 294, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तथा *शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु समय-समय पर प्रतिबंधात्मक* कार्यवाही का 09 इस्तगासा प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

आदतन बदमाश सुभाष सूर्यवंशी पिता नारायण सूर्यवंशी निवासी बनारी के दुस्साहसी प्रवृत्ती एवं लोगों के साथ मार पीट कर लड़ाई झगड़ा की शिकायत पर है परन्तु इसके बाद भी अनावेदक के अपराधिक गुण्डागर्दी मारपीट करने में कोई सुधार नही हुआ है, यह इतना दुस्साहसी एवं आक्रमक प्रवृत्ती का है जिससे आम जनता इसके विरूद्ध थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने मैं कतराते है। *अनावेदक द्वारा अपराधिक कृत्य कर आगामी विधान सभा चुनाव को प्रभावित करने एवं संज्ञेय अपराध घटित करने तथा शांति भंग करने की पूर्ण आशंका होने से जिला पुलिस द्वारा भेजा गया था आरोपी के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु* माननीय कलेक्टर महोदय जांजगीर को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा गया था।

अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अन्य कोई विकल्प ना होने से इसके अपराधिक कृत्यों पर नियंत्रण रखने एवं क्षेत्र के जन मानस व जान माल की सुरक्षा तथा अगामी चुनाव के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु *अनावेदक के विरूद्ध छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्यवाही कर तत्काल जिला जांजगीर-चाम्पा व सरहदी जिला सक्ति, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, बलौदा बजार से जिला बदर की कार्यवाही माननीय जिला दण्डाधिकारी महोदय एवं कलेक्टर मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा को आदेश पारित किया जाकर 01 वर्ष के लिए किया गया जिला बदर की कार्यवाही*

 *मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को पाण्डातराई पुलिस ने पकडा*

0

 आरोपी से चोरी किये मोटर सायकल किया गया जप्त।
 आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

पण्डरिया-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थीया मनोज मानिकपुरी पिता स्व श्री दुखी दास मानिकपुरी उम्र 36 साल साकिन छांटा हाल वार्ड नम्बर 01 पाण्डातराई थाना पाण्डातराई का दिनांक 15.09.2023 कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके मोटर सायकल हिरो होण्डा CD डिलक्स क्रमांक CG10EF9425 पुरानी इस्तेमाली लाल रंग कीमती 25000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति दिनांक 14.09.2023 के दरम्यानी रात्रि चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 209/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण चोरी जैसे गंभीर किस्म अपराध का हो जाने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला-कबीरधाम डाँ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा आरोपी का हर संभव पतातलाश करने निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश राठौर (रा.पु.से.) व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) पण्डरिया के मार्गदर्शन पर थाना-प्रभारी पाण्डातराई निरीक्षक-सुदर्शन सिंह ध्रुव के कुशल नेतृत्व में चोरी गये मोटर सायकल एवं अज्ञात आरोपी का पतातलाश किया जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम छांटा का रहने वाला अरविन्द ऊर्फ अनिल धुर्वे मोटर सायकल चोरी किया है एवं बिक्री करने ग्राहक तलाश रहा है कि मुखबीर की सूचना पर आरोपी अरविंद ऊर्फ अनिल धुर्वे ग्राम छांटा का पतातलाश किया जो अपने सकुनत में उपस्थित मिला जिससे पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो दिनांक 14.09.2023 के दरम्यानी रात्रि प्रार्थी मनोज मानिकपुरी के मकान के बाहर बरामदा मं् रखे मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के निशानदेही पर चोरी गये मोटर सायकल हिरो होण्डा CD डिलक्स क्रमांक CG10EF9425 जप्त किया गया एवं आरोपी अरविन्द ऊर्फ अनिल पिता गिरधारी लाल धुर्वे उम्र 23 साल ग्राम मडमडा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया।

*,,,,,हिन्दी दिवस मनाया गया,,,, लोरमी,,,*

0

मुंगेली,,राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी विभाग के द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया । कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान एवं राजकुमारी जायसवाल द्वारा राजकीय गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचलन प्रो अमित निषाद के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण में हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो एच एस राज ने कहाकि हर साल 14 सितंबर के दिन हिन्दी दिवस मनाया जाता है। अपने विचार और भावनाओं को मौखिक और लिखित रूप से प्रकट करने के लिए हमें भाषा की आवश्यकता होती है। इसलिए भाषा बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती है। भारत विविधताओं वाला देश है, जिसमें विभिन्न धर्म, जाती के लोग रहते हैं, लेकिन इन सभी लोगों को हिंदी भाषा ने जोड़ कर रखा हुआ है। उद्बोधन की कड़ी में प्रो नरेंद्र सलूजा ने कहा कि क भारतीय होने के नाते हमारा यह कर्तव्य बनता है, कि हम अपनी राष्ट्रभाषा का गर्व से उपयोग करें एवं अपने आने वाली पीढ़ियां तक इसे पहुंचाएं और इसका महत्व समझाएं। इसके लिए सर्वप्रथम हमें अपनी भाषा को सम्मान देने एवं इसका उपयोग करने की आवश्यकता है। आज सभा में हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि हम अपनी हिंदी भाषा को हमेशा सर्वोपरि रखेंगे और इसका उपयोग गर्व से करेंगे। प्रो आर एस साहू ने कहाकि आज सभी भारतीयों के लिए खास दिन है, क्योंकि आज राष्ट्रीय हिंदी दिवस है। हिंदी भाषा के महत्व को जानते हुए संविधान सभा द्वारा हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा के रूप में घोषित किया गया। इसके साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा हिंदी दिवस मनाए जाने की शुरुआत की गई। प्राचार्य डॉ एन के ध्रुवे ने कहाकि आज कई कारणों के चलते हम सभी लोग अंग्रेजी भाषा को सीखने और उसका उपयोग करने की होड़ में लगे हुए हैं, लेकिन हमें मूल रूप से हिंदी भाषा का उपयोग करना चाहिए एवं इसका सम्मान करना चाहिए। अंत में, मैं बस इतना कहना चाहूंगी की हिंदी भाषा हमारा गौरव है, और हमें इस पर गर्व करना चाहिए। इनके अलावा प्रो एन एस परस्ते,प्रो निधि सिंह,श्री पी पी लाठिया ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया ।ततपश्चात विद्यार्थियों अनिला निषाद,राम जयसवाल,यामिनी मोहले,मनीष जायसवाल,रितेश कुमार,विश्वनाथ,तुलसी केवट,संदीप कुमार,रानू,मरावी,चंद्र प्रकाश
राजकुमारी आदि ने स्वरचित गीत,कविता,भाषण,कहानी आदि प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो अर्चना भास्कर,प्रो हेमा आर टंडन,प्रो महेंद्र पात्रे,प्रो नितेश गढेवाल,प्रो विवेक साहू,प्रो देवेंद्र जायसवाल,श्री आर के श्रीवास्तव, श्रीमती नैना वर्मा,श्री एन आर जायसवाल, श्री पी के जायसवाल, श्री जी आर जायसवाल, श्री एम के यादव,, प्रो कौशल बांधे, प्रो मनीष कश्यप,प्रो नंदिनी गर्ग, प्रो गंगा गुप्ता, प्रो गुरुदेव ,श्रीमती सुषमा उपाध्याय,श्री शिव यादव,श्री अनुराग श्रीवास,श्री सुबुद्धि यादव,श्री मुकेश यादव,श्रीमती धनेश्वरी भास्कर,श्री नरेन्द्र ध्रुव सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।

*वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी आशीष दिवाकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*◾ थाना चिल्फी में आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 156/2023 धारा 376, 509(ख) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।* 

तिज राम साहू ब्यूरो मुंगेली पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी में दिनांक 10.09.2023 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दाउकापा निवासी आशीष दिवाकर ने प्रार्थिया का आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दैहिक शोषण किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 156/2023 धारा 376, 509(ख) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान चिल्‍फी पुलिस द्वारा त्‍वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष दिवाकर को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सत्‍येन्‍द्रपुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, आरक्षक देवचंद नवरंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।