Home Blog Page 838

*नाबालिक बालिका को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी अमित डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 दसरमा रोड बलौदा बाजार, जिला बलौदा बाजार*

* आरोपी के विरुद्ध धारा 363,366,376 भादवि. 04,06 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

*नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा
प्रार्थीयां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिक बालिका को आरोपी अमित डहरिया द्वारा शादी का झांसा देकर अपहरण कर भगा कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 382/ 23 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान *आरोपी अमित डहरिया के कब्जे नाबालिक बालिका को बरामद किया गया पीड़िता* का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया, कथनानुसार प्रकरण में 366, 376 भादवि 04, 06 पाक्सो एक्ट धारा जोड़ी गई है।

आरोपी अमित डहरिया उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 11 दसरमा रोड बलौदा बाजार थाना बलौदा बाजार के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रधान आरक्षक छगन साहू, आरक्षक महेंद्र राज , मनोज रत्नेश महिला आरक्षक सरोजिनी कटककवार का सराहनीय योगदान रहा।

*नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा:- भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया गया है. इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया है सोमवार शाम केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग भी हुई जिसमें केन्द्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंज़ूरी दे दी है इस अधिनियम का स्वागत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केन्द्रीय कैबिनेट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय का देश की हर महिलाएं सहर्ष स्वागत कर रहीं हैं भारत की सनातन संस्कृति के अनुरूप “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:” को चरितार्थ करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक बार पुनः महिलाओं के प्रति अपने सम्मान और उनके सशक्तिकरण हेतु “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को संसद में पेश किया यह हम सभी महिलाओं के लिए एक आत्मगौरव का क्षण है इसके साथ ही भारत की राजनीति का एक स्वर्णिम अध्याय है भावना बोहरा ने आगे कहा कि यह हम सभी महिलाओं के लिए गौरव का विषय है कि नए संसद भवन का शुभारम्भ प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति को समर्पित करते हुए उसका श्री गणेश किया महिलाओं के हित,सुरक्षा,अधिकार एवं सम्मान के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे सराहनीय प्रयासों एवं ऐतिहासिक निर्णयों व योजनाओं से आज देश की महिलाएं सशक्तिकरण की राह पर अग्रसर हैं लोकसभा में पेश हुआ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक ऐसा निर्णय है जिससे नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिलेगा इस ऐतिहासिक अधिनियम को संसद में पेश कर मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि नारी सशक्तिकरण केवल उनका एक नारा नहीं बल्कि संकल्प है और अपने इस अटल संकल्प को पूरा करने के लिए उनके द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहें हैं उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा लोकसभा हो या विधानसभा महिलाओं को अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने का एक नया अवसर मिलेगा आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिनिधित्व का लोहा मनवा रहीं हैं शिक्षा हो या खेल, सेना हो या अनुसंधान राजनीति हो या सिविल सेवा हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश के विकास में बराबर किस सहभागी बन रही है। इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं विधानसभा की सीटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा जिससे अधिक से अधिक महिलाएं लोकतंत्र के मंदिर हो या विधानसभा मुखरता से अपने क्षेत्र की विकास के लिए अपनी बात रखेंगी जनता की आकाँक्षाओं, उम्मीदों और उनकी जरूरतों के लिए सदन में चर्चाओं में सहभागी बनते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग देंगी यह विधेयक महिला सशक्तीकरण से संबंधित विधेयक है और इसके कानून बन जाने के बाद 543 सदस्यों वाली लोकसभा में महिला सदस्यों की मौजूदा संख्या (82) बढ़कर 181 हो जाएगी इसके पारित होने के बाद विधानसभाओं में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित हो जाएंगी जैसा की सदन में मोदी जी ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, हमारी सरकार आज एक प्रमुख संवैधानिक संशोधन विधेयक पेश कर रही है इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी का विस्तार करना है नारीशक्ति वंदन अधिनियम हमारे लोकतंत्र को और मजबूत करेगा यह क्षण हम सभी महिलाओं के लिए एक विशेष और कभी न भूलने वाला क्षण है मैं एक बार पुनःसमस्त नारी शक्तियों की ओर से इस ऐतिहासिक और भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने वाले निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और कैबिनेट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूँ और इस अधिनियम का स्वागत करती हूँ।

—————————————-

*सुने मकान में ताला तोड़कर बर्तन चोरी करने वाले 03 आरोपियों पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता।*

0

*⬛ थाना मुंगेली द्वारा आरोपी 01) लक्ष्मीनारायण सोनवानी, 02) अजय संवरा एवं 03) सिमोन मसीह को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*⬛ आरोपियों के कब्जे से चोरी गए बर्तन कुल कीमती 20 हजार रूपये किया गया बरामद।*
*⬛ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 382/2023 धारा 454, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.09.2023 को प्रार्थी राजकुमार पटेल ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 18.09.2023 को दोपहर लगभग 02 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर घर में रखेन बर्तन को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 382/2023 धारा 454, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण एवं मुखबिरों की सूचना पर संदेही आरोपी 01) लक्ष्मीनारायण सोनवानी, 02) अजय संवरा एवं 03) सिमोन मसीह को पकड़कर सघन पूछताछ किया गया, जिस पर आरोपियों द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किये हैं एवं अरोपियों के कब्जे से 02 नग हण्डा, 03 नग हौला कुल कीमती 20000/- रूपये जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

* जिले में 05 आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी*

*(01) बलराम सिंह उम्र 39 साल निवासी कचन्दा थाना शिवरीनारायण*

*(2) राजू यादव उम्र 52 साल निवासी वार्ड 25 केरा रोड जांजगीर थाना जांजगीर*

*(3) राजा राठौर उम्र 24 साल निवासी खोखरा थाना जांजगीर*

*(04) विष्णु दास वैष्णव उम्र 62 साल निवासी सेमरा थाना नवागढ़*

*(05) जयराम कश्यप उम्र 27 साल निवासी हीरागढ़ टुरी थाना नवागढ़*

*आरोपियों से बरामद जुमला मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 733 ग्राम, किमती 19,900/ रूपया*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 बी NDPS ACT के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *जिले में अवैध पदार्थ गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध जिला पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान चलाया* गया मुखबीर सूचना मिला कि थाना शिवरीनारायण, थाना नवागढ़, जांजगीर क्षेत्र में गांजा बिक्री किया जाता है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया *आरोपी 01. बलराम सिंह उम्र 39 साल निवासी ग्राम कचन्दा थाना

शिवरीनारायण के कब्जे से 258 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 3100/रुपया एवं रेड कार्यवाही के दौरान 02. राजू यादव उम्र 52 साल निवासी वार्ड 25 केरा रोड जांजगीर के कब्जे से 1.025 कि.ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 6100/ रूपया 03. राजा राठौर उम्र 24 साल निवासी खोखरा थाना जांजगीर के कब्जे से 01 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती 6000/ रुपया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी 04. विष्णु दास वैष्णव उम्र

62 साल निवासी सेमरा थाना नवागढ़ के कब्जे से 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 1200/रुपया आरोपी 05 जयराम कश्यप उम्र 27 साल निवासी हीरागढ़ टुरी थाना नवागढ़ के कब्जे से 350 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 3500/रुपया इस प्रकार जुमला कुल मादक पदार्थ गांजा 2 किलो 733 ग्राम, कीमती 19900 रुपया बरामद किया गया है*।

आरोपी बलराम सिंह उम्र 39 साल निवासी कचन्दा के विरूद्ध *थाना शिवरीनारायण* में अपराध क्रमांक 379 / 2023, आरोपी राजू यादव उम्र 52 साल निवासी वार्ड 25 केरा रोड जांजगीर के विरूद्ध *थाना जांजगीर* में अपराध क्रमांक 635 / 2023 एवं आरोपी राजा राठौर उम्र 24 साल निवासी खोखरा के विरूद्ध *थाना जांजगीर* में अपराध क्रमांक 633 / 2023, आरोपी विष्णु दास उम्र 62 साल निवासी सेमरा के विरुद्ध *थाना नवागढ़* में 277/2023, आरोपी जयराम कश्यप उम्र 27 साल निवासी हीरागढ़ टुरी *थाना नवागढ़* के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 278/23 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुल सिंह पट्टटावी, उपनिरी भवानी सिंह चौहान, सउनि बलवंत घृतलहरे, भुवनेश्वर राठौर, प्रआर छगन साहू, किशोर कुमार दीवान, सायबर सेल टीम जांजगीर का विशेष योगदान रहा ।

*पैसा मांग करने पर नही देने पर मोबाईल लूट कर वाहन में तोड फोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार चाम्पा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी शत्रुहन दास महंत उर्फ सत्तु उम्र 22 साल निवासी जवाहर पारा चाँपा थाना चाम्पा*

*आरोपी के कब्जे से बरामद*

*(01)लूट का 01 नग मोबाईल रेडमी कम्पनी का किमती 15 हजार रूपया*

*(02) घटना में प्रयुक्त लोहे का राड 01 नग*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 394, 427 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी डुमर लाल गुप्ता उम्र 38 साल निवासी चांपा दिनांक थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अपने काम से रेलवे स्टेशन चाम्पा तरफ गया था, तथा अपनी टेवरा चार पहिया वाहन को किनारे में खड़ी कर बैठा था तभी *आरोपी शत्रुहन दास महंत उर्फ सत्तु उम्र 22 साल निवासी जवाहर पारा चाँपा आया और प्रार्थी से पैसे की मांग करने लगा, मना करने पर मारपीट कर प्रार्थी के मोबाईल रेडमी को लूट लिया और रॉड से वाहन को तोड़फोड कर क्षतिग्रस्त किया, डर कर प्रार्थी वहां से भागा* कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 467/2023 धारा 394, 427 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में *पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किये जाने से आरोपी के कब्जे से लूट कियें मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त राड़ को बरामद किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी मनीष सिंह परिहार, उपनिरी भागवत प्रसाद डहरिया, आर भुपेन्द्र गोस्वामी एवं थाना चाम्पा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*भाभी को देवर ने बनाया कॉलगर्ल, ससुराल में धरने पर बैठी पीड़िता पढ़िये पूरी खबर*

0

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला

यूपी। शाहजहांपुर में एक महिला की दर्दनाक कहानी सामने आई है. महिला का आरोप है कि उसका पति विदेश में है. वहीं ससुराल वाले उसे घर में नहीं घुसने दे रहे. देवर ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. विरोध किया तो कॉलगर्ल बताकर उसका मोबाइल नंबर वायरल कर दिया. फिलहाल ससुराल वाले घर में ताला डालकर फरार हैं. पीड़ित महिला ससुराल के गेट पर धरने पर बैठ गई. जानकारी के अनुसार, हरदोई के बेनीगंज की रहने वाली महिला की शादी जनवरी 2019 में शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद जई में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. शादी के 1 महीने के बाद महिला का पति ओमान में नौकरी करने चला गया. इसके बाद ससुराल वालों ने उसका शोषण करना शुरू कर दिया. उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया. महिला का आरोप है कि उसका देवर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है. जब उसने विरोध किया तो कॉल गर्ल बताकर उसका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इसके बाद अनजान लोगों के फोन आने शुरू हो गए. अब परेशान होकर महिला ससुराल के बाहर अपने 3 साल के बेटे के साथ धरने पर बैठ गई है. उसका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तो वह धरने पर बैठी रहेगी. फिलहाल महिला की ससुराल पक्ष के लोग घर में ताला डालकर फरार हो गए हैं. इस मामले की शिकायत न मिलने की वजह से पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. पीड़ित महिला ने कहा कि अभी तक पुलिस से इस मामले की शिकायत नहीं की है. पीड़िता के भाई ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि आपस में बातचीत से मसला हल हो जाए, इसीलिए पुलिस से शिकायत नहीं की है. जब उसका पति विदेश में रहता है तो उसको भी साथ में

 

*गाली गालौच करने से मना करने पर, पुलिस को गाली गलौच करने वाला आरोपी पहुंचा जेल*

0

 

*आरोपी*

*संदीप कश्यप उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 नैला चौकी नैला*

*आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन के पास आने जाने वाले लोगो को गाली गलौच कर रहा था, जिसे पुलिस द्वारा मना करने पर पुलिस वाले को ही गाली गलोच किया था*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 294,186,353 भादवि के तहत् गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.09.23 को रात्रि में *आरोपी द्वारा रेलवे स्टेशन के पास आने जाने वाले लोगो को गाली गलोच कर रहा था,* की सूचना पर चौकी नैला पुलिस सहायक उप निरीक्षक राम खिलावन साहू रेलवे स्टेशन नैला के पास पहुंचा, *पुलिस को देखते ही आरोपी द्वारा कहने लगा की पुलिस मेरा कुछ नही कर पायेगा, मौके पर ASI राम खिलावन साहू आरोपी को गाली गलौच करने से मना किया तो, तुम कौन होते हो मना करने वाला कहकर धक्का मुक्की करने लगा, और गाली गलौच करने लगा। मौके पर अन्य पुलिस स्टाफ आए और आरोपी को हिरासत में लिया गया*। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 626/23 धारा 294, 186, 353 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी संदीप कश्यप उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 नैला चौकी नैला के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे चौकी प्रभारी नैला, सहायक सउनि रामखिलावन साहू एवं चौकी नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी पवन कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी परसाही बाना थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.09.2023 को मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किया आरोपी पवन कुमार उम्र 29 वर्ष निवासी परसाही बाना थाना अकलतरा का मिला जिसके *कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद जेरिकेन में रखा 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कब्जे से बरामद किया* जाकर आरोपी के विरुद्ध अप.क्र.463/23 धारा 34 (2) आब.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी पवन कुमार उम्र 29 वर्ष साकिन परसाही बाना के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर को न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।
उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया,सउनि अरूण कुमार सिंह आरक्षक प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।

*मुख्यमंत्री श्री बघेल 20 सितम्बर को राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 सितम्बर को राजधानी रायपुर में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 12.30 बजे होटल कोर्टयार्ड मैरियट में टाईम्स नेटवर्क के कार्यक्रम ‘मिरर नाउ सम्मिट छत्तीसगढ़’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7 बजे होटल सायाजी में भारत-24 चैनल के ‘विजन ऑफ न्यू छत्तीसगढ़’ तथा रात 7.45 बजे होटल बेबिलोन कैपिटल में न्यूज-24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के कार्यक्रम ‘मंथन छत्तीसगढ़’ में शामिल होंगे।

* महिला के साथ दुष्कर्म एवं अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी बबलू टंडन को लोरमी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*

0

*◾ थाना लोरमी में आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 328/2023 धारा 376, 377 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थिया ने थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.09.2023 की रात्रि लगभग 12 बजे वह अपने घर के बरामदे में सो रही थी, उसी समय पड़ोसी बबलू टंडन उसके शरीर के साथ छेड़खानी करने लगा एवं मना करने पर जबरन दुष्कर्म एवं अप्राकृतिक कृत्य किया है तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है कि रिपोर्ट पर थाना लोरमी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 328/2023 धारा 376, 377 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना पर लोरमी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी बबलू टंडन को 24 घंटे के भीतर ग्राम गोड़खाम्ही, बेड़ापारा, घोरबंधा के खार में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मण्डावी, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, दिलीप साहू, आरक्षक अरूण साहू, रवि डाहिरे, नागेश साहू, जितेन्द्र ठाकुर, अश्वनी टंडन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।