Home Blog Page 837

*विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण कराए जाने के संबंध में थाना नवागढ़ क्षेत्र के कोटवारों का थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा बैठक ली गई*

0

*बैठक दौरान थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा बिक्री तथा जुआ सट्टा खिलाने वाले के संबंध में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-थाना नवागढ़ क्षेत्र के कोटवारों की थाना नवागढ़ में मीटिंग ली गई, जिसमे आगामी चुनाव के सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, अवश्यक दिशा निर्देश दिया गया साथ ही *थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से संचालित मादक पदार्थ के खरीदी बिक्री के रोकथाम, जुआ सट्टा के संबंध में थाना को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया*

*भागवत कथा के दूसरे दिन कथा वाचक ने सुनाएं सती चरित्र रोचक प्रसंग*

0

मुंगेली,लोरमी-क्षत्री परिवार द्वारा खेकतरा गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा सुनाते हुए कथा वाचक पंडित श्री कांत पाठक ने बताया कि किसी भी स्थान पर बिना निमंत्रण जाने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जहां आप जा रहे है वहां आपका, अपने इष्ट या अपने गुरु का अपमान न हो। यदि ऐसा होने की आशंका हो तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए। चाहे वह स्थान अपने जन्म दाता पिता का ही घर क्यों हो। कथा के दौरान सती चरित्र के प्रसंग को सुनाते हुए भगवान शिव की बात को नहीं मानने पर सती के पिता के घर जाने से अपमानित होने के कारण स्वयं को अग्नि में स्वाह होना पड़ा।

कथा में उत्तानपाद के वंश में ध्रुव चरित्र की कथा को सुनाते हुए समझाया कि ध्रुव की सौतेली मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उसकी मां सुनीति ने धैर्य नहीं खोया जिससे एक बहुत बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। भक्त ध्रुव द्वारा तपस्या कर श्रीहरि को प्रसन्न करने की कथा को सुनाते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र बाधा नहीं है। भक्ति को बचपन में ही करने की प्रेरणा देनी चाहिए क्योंकि बचपन कच्चे मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा चाहे वैसा पात्र बनाया जा सकता है। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि पाप के बाद कोई व्यक्ति नरकगामी हो, इसके लिए श्रीमद् भागवत में श्रेष्ठ उपाय प्रायश्चित बताया है। अजामिल उपाख्यान के माध्यम से इस बात को विस्तार से समझाया गया साथ ही प्रह्लाद चरित्र के बारे में विस्तार से सुनाया और बताया कि भगवान नृसिंह रुप में लोहे के खंभे को फाड़कर प्रगट होना बताता है कि प्रह्लाद को विश्वास था कि मेरे भगवान इस लोहे के खंभे में भी है और उस विश्वास को पूर्ण करने के लिए भगवान उसी में से प्रकट हुए एवं हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की।
व्यास आचार्य पाठक ने कहा कि जब तक जीव माता के गर्भ में रहता है तब तक वह बाहर निकलने के लिये छटपटाता रहता है। उस समय वह जीव बाहर निकलने के लिये ईश्वर से अनेक प्रकार के वादे करता है। मगर जन्म लेने के पश्चात सांसारिक मोह माया में फंस कर वह भगवान से किए गए वादों को भूल जाता है। जिसके परिणामस्वरूप उसे चौरासी लाख योनी भोगनी पड़ती है। संत भगतराम ने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन में जिस प्रकार के कर्म करता है उसी के अनुरूप उसे मृत्यु मिलती है। भगवान ध्रुव के सत्कर्मों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ध्रुव की साधना,उनके सत्कर्म तथा ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा के परिणाम स्वरूप ही उन्हें वैकुंठ लोक प्राप्त हुआ।
आयोजक श्री राजबहादुर सिंह क्षत्री जी के द्वारा बड़ा सुंदर आयोजन किया गया है ।।
क्षेत्रीय ग्राम वासी बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने उपस्थित हो रहे है।।

* 55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, एवम 55 पाव देशी शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी*

*(01) दिनेश सिंह उम्र 55 साल निवासी जगमहंत थाना नवागढ़*

*(02) ओमप्रकाश कुर्रे उम्र 31साल निवासी भटली थाना नवागढ़*

*(03) सुरेश कुर्रे उम्र 38 साल निवासी भठली थाना नवागढ़*

*आरोपियों के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर सूचना मिला की थाना नवागढ़ क्षेत्र के भठली, जगमहंत पर रेड कार्यवाही किया आरोपी (01) दिनेश सिंह उम्र 56 साल निवासी जगमहन्त के कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4400/ रुपया, आरोपी (02) ओमप्रकाश कुर्रे 31साल निवासी भठली के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000/रुपया, आरोपी (03) सुरेश कुमार कुर्रे उम्र 38 साल निवासी भठली के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2500/ रुपया को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अलग अलग अपराध धारा 34 (2) आब.एक्ट के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *(01) दिनेश सिंह उम्र 56 साल निवासी जगमहंत (02) ओमप्रकाश कुर्रे उम्र 31 साल निवासी भठली (03) सुरेश कुमार कुर्रे उम्र 38 साल निवासी भठली थाना नवागढ़ के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. कमलेश सेंडे, si रमेश एक्का . ASI सुरेन्द्र कश्यप , बाबूलाल दिवाकर, आर. जनक कश्यप, बलराम यादव, अनील कुर्रे एवम गठित विशेष टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*बिर्रा पुलिस द्वारा जन जागरूता अभियान चलाकर स्कूल में जाकर अभिव्यक्ति एप्स की दी जा रही है जानकारी*

0

*लोगो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में दी जा रही है जानकारी*

*घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान, जुआ, नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा – वर्तमान समय पर बढ़ते अपराध को दृष्टिगत रखते हुयें जिला पुलिस द्वारा उचित बचाव के लिए *लगातार स्कूल एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगो को जागरूक करते हुयें जानकारी दी जा रही है* इसी क्रम में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा थाना बिर्रा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर उपस्थित *शिक्षकों / छात्र / छात्राओं को सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह, हमर बेटी हमर मान एवं नशापान के

दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी जार अभिव्यक्ति एप्प डाउन लोड कराया गया*

उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संगम राम प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक, श्री कृष्ण पाल सिंह कंवर उपनिरी थाना प्रभारी बिर्रा एवं थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

*आगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को देखते हुयें निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अपराध समीक्षा मिटिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई*

0

*संवेदन सील मतदान केन्द्र एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्रों की जानकारी लेने के संबंध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया*

*मतदान ड्यूटी में लगे अधि./ कर्म. मत पेटियों को सुरक्षित मतदान केन्द्र से लाकर जिला मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में जमा करायें जाने निर्देशित किया गया*

*मतदान की समाप्ति उपरान्त EVM मशीन को अपनी नजरों से ओझल न होने दे के संबंध में निर्देशित किया गया*

*आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों को पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया*

*मिटिंग में गंभीर अपराधों एवं महिला संबंधी अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण का निकाल करने हेतु निर्देश दिया गया*

*जिले में अवैध शराब बिक्री, जुआ/सट्टा, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट में अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये*

*थाना/ चौकी क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया*

*आदतन बदमाशों की जिला बदर की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन अपराधिक विवरण सहित भेजने निर्देशित किया गया*

*अधिक से अधिक लंबित स्थायी / गिरफ्तारी वारंटो की तामीली हेतु निर्देशित किया गया*

*लाइसेंसी शस्त्र धारकों का शस्त्रों को चुनाव होने के पूर्व थाना/चौकी में सुरक्षार्थ जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा,पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर सभाकक्ष में *अगामी विधान सभा 2023 के निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं अपराध समीक्षा मिटिंग आहूत की गई,* जिसमें मिटिंग के दौरान अधिकारियों को थाना / चौकी क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील मतदान केन्द्रो के संबंध में जानकारी लेने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया, *मतदान ड्यूटी में लगें अधि / कर्म मत मेटियों को सुरक्षित मतदान केन्द्र से लाकर जिला मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में जमा करायें जाने निर्देशित किया गया, मतदान की समाप्ति उपरान्त EVM मशीन को अपनी नजरों से ओझल न होने दे के संबंध में निर्देशित किया* गया,
पुलिस अधीक्षक द्वारा मीटिंग के दौरान जिले के थाना/चौकी में लंबित अपराधो का समीक्षा किया गया जिसमे थाना/चौकी प्रभारियों को *गंभीर अपराधों एवं महिला संबधी अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल

गिरफ्तार* कर प्रकरण का निकाल करने, जिले में *अवैध शराब बिक्री, जुआ / सट्टा, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अधिक से अधिक कार्यवाही करने* आदतन बदमशों की जिला बदर कार्यवाही करने, अधिक से अधिक लंबित स्थायी / गिरफ्तारी वारंट तामिली करने तथा *लाइसेंसी शस्त्र धारकों का शस्त्रों को चुनाव होने के पूर्व थाना/चौकी में सुरक्षार्थ जमा कराने हेतु* निर्देशित किया गया

उपरोक्त मीटिंग में श्री अनिल सोनी अति. पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमती अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक (IUCAW), श्री शैलेन्द्र पाण्डेय अति पुलिस अधीक्षक, श्रीमती सविता दास उप पुलिस अधीक्षक अजाक, श्री संगम राम प्रक्षिशु उप पुलिस अधीक्षक, श्री प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक एवम जिले से समस्त थाना/ चौकी प्रभारी तथा विवेचकगण उपस्थित रहें।

*शादी के 7 माह बाद प्रेमी संग भागी महिला,अस्पताल में पति को दिया चकमा,पढ़िये पूरी खबर*

0

थाने में शिकायत बांदा।

बांदा से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. यहां एक महिला शादी के 7 माह बाद अपने पति को चकमा देकर बॉयफ्रेंड संग रफूचक्कर हो गई. इतना ही नहीं, पति का आरोप है कि उसकी बीवी घर से गहने भी साथ ले गई है. पति ने परेशान होकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. पति के मुताबिक, उसकी पत्नी ने कहा था कि वह बीमार है और चेकअप करवाना चाहती है. इसलिए वह उसे अस्पताल लेकर गया था. लेकिन बीवी उसे चकमा देकर अस्पताल से भाग गई. पति का आरोप है कि एक युवक बहला फुसलाकर उसकी पत्नी को भगा ले गया है. फिलहाल पुलिस ने पति की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.मामला बबेरू थाना इलाके का है. यहां शनिवार को थाने में रोते-बिलखते एक शख्स पहुंचा. उसने पुलिसकर्मियों को अपनी कहानी बतानी शुरू की. बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 को हुई थी. पत्नी के साथ उसके खास अच्छे संबंध नहीं थे. पत्नी उसे पसंद नहीं करती थी. उसका शादी से पहले ही एक युवक के साथ अफेयर था. वो युवक महिला के घर के पड़ोस में ही रहता था. शादी के बाद भी महिला उस शख्स के साथ संपर्क में थी. उसका उस युवक के साथ शादी के बाद भी अफेयर चल रहा था. इसी बात को लेकर पति पत्नी में तनाव रहता था. शनिवार को अचानक महिला ने कहा कि उसकी तबियत खराब है और वो चेकअप करवाना चाहती है. पति ने कहा, ”बीवी बीमार होने की बात कह रही थी. इसलिए मैं दवाई लेने के लिए उसे लेकर मेडिकल स्टोर गया. लेकिन मुझे नहीं पता था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है. मैं जैसे मेडिकल स्टोर में दवा लेकर बिल कटवा रहा था तो मेरी पत्नी कहीं चली गई. मैंने उसे खूब ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली.”

पीड़ित पति ने बताया, ”जब मुझे पता लगा कि मेरी पत्नी अपने आशिक के पास है, तो मैं तुरंत उस युवक के घर पहुंचा. लेकिन वहां युवक ने मुझे जान से मार डालने की धमकी दी. घर जाकर पता चला कि पत्नी सारे गहने भी अपने साथ ले गई है. अब वो युवक भी अपने घर पर नहीं है.” SHO बबेरू पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक शख्स ने अपनी पत्नी के लापता होने का मामला दर्ज करवाया है. हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. आरोपी युवक को ढूंढकर हम उससे पूछताछ करेंगे. आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

 

 

*नशे के हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालको की खैर नहीं।*

0

*कबीरधाम जिले के यातायात पुलिस द्वारा 24 लापरवाह नशे में धुत्त वाहन चालकों/ बिना लाइसेंस के वाहन चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 व धारा 3/181 के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत।*

*24 वाहन चालकों के विरुद्ध अलग-अलग कार्यवाही कर, कुल 1,60,000/ रुपये का जुर्माना किया गया।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जिले के यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने तथा वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जिले के यातायात शाखा प्रभारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। कि रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को जागरुक कर यातायात के नियमों की जानकारी प्रदान करें, साथ ही लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर स्वयं के साथ-साथ जिले वासियों के जान माल का नुकसान करने वाले लापरवाह नशे में धुत वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उचित धाराओं पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें। जिससे लापरवाही पूर्वक नशे की हालत में तथा बिना उचित दस्तावेज के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगे साथ ही वाहन दुर्घटनाओं में भी कमी लाया जा सके कहा गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह द्वारा अभियान चलाकर लगातार जागरूकता के साथ-साथ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही के दौरान लापरवाही पूर्वक नशे के हालत में तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलते पकड़े गये, कुल 24 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 तथा धारा 3/181 के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा क्रमशः 5000/ रुपये, तथा 5000+5000=10000/ रुपये, का अलग-अलग प्रकरणों में कुल जुर्माना 1,60,000/ रुपये किया गया है। यह कार्यवाही कबीरधाम जिले में लगातार जारी रहेगा।

*यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह* द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति नशा करते हुए या नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुये पकड़ा जाता है, तब वह अपने साथ दूसरों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रहा होता है, जोकि कानूनन अपराध है।
आमतौर पर वाहन चलाना बहुत से लोगों के लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में सुविधा और स्वतंत्रता महसूस होता है। एक जगह से दूसरी जगह जाने की सुविधा से जीने का तरीका आसान हो जाता है। अक्सर, गाड़ी चलाना सीखना और उसके बाद वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करना भी आम लोगों के जीवन की बड़ी उपलब्धि होती है।
लेकिन, गाड़ी चलाना एक जिम्मेदारी भी है, गाड़ी चलाते समय सभी ट्रैफ़िक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है, खास तौर पर शराब पीकर गाड़ी न चलाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वाहन चालक को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका कोई गलत फैसला और गलत व्यवहार कहीं दुर्घटना का कारण तो नहीं बन रहा या दूसरों के जीवन को खतरे में तो नहीं डाल रहा। जीवन बहुत अनमोल होता है, इसलिए गाड़ी चलाते समय आपको यह ध्यान होना चाहिए कि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है। व्यक्ति को हर वक्त ट्रैफ़िक नियमों का पालन करना चाहिए, और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी वजह से कहीं दूसरों का जीवन खतरे में तो नहीं पड़ रहा। और सबसे जरूरी बात यह है कि आपको नशा कर गाड़ी चलाने से बचना चाहिए। नशा कर गाड़ी चलाना गैर कानूनी है, मोटर वाहन अधिनियम के सेक्शन 185 के मुताबिक, शराब पीकर या ड्रग्स लेकर गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। अगर 100एम.एल. खून में 30एम.जी. से ज्यादा एलकोहल की मात्रा पाई जाती है, या फिर चालक के खून के नमूने में ड्रग्स की मौजूदगी पाई जाती है, तो भारतीय कानून के अंतर्गत उस व्यक्ति को माननीय न्यायालय द्वारा दंड दिया जा सकता है, और उसे जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इसलिए कृपया सतर्क रहें, जागरूक बने और यातायात नियमो का पालन सदैव कर स्वयं तथा औरों की जिंदगी को बचाने के अभियान में कबीरधाम पुलिस/यातायात पुलिस का सहयोग करें।

*05 स्थाई वारंटियों को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता।*

0

*◼️ थाना लोरमी द्वारा 05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी 04 स्थायी वारंटी शिवकुमार संवरा, राजेश संवरा, जनकराम संवरा, जनूक संवरा को पकड़कर विधिवत् माननीय न्यायालय किया गया पेश।*
*◼️ माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लोरमी द्वारा धारा 9, 48(ए), 50, 51 वन्य प्राणी अधिनियम में जारी किया गया था चारों आरोपियों के विरूद्ध स्थायी वारंट।*
*◼️ थाना लालपुर द्वारा 05 वर्षाें से फरार स्थायी वारंटी मनोज कुमार को पकड़कर विधिवत् माननीय न्यायालय किया गया पेश।*
*◼️ माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर द्वारा धारा 138 एन.आई. एक्ट में जारी किया गया था आरोपी मनोज कुमार का स्थायी वारंट।*

मुंगेली-जिला पुलिस मुंगेली द्वारा स्थाई एवं अभियुक्त वारंटियों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लोरमी के दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 617/2018 धारा 9, 48 (ए), 50, 51 वन्य प्राणी अधिनियम के 04 आरोपी शिवकुमार संवरा, राजेश संवरा, जनकराम संवरा, जनूक संवरा 05 वर्षाें से फरार थे, जिनके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिन्हें मुखबिरों की सूचना पर लोरमी पुलिस द्वारा पकड़कर विधिवत् माननीय न्यायालय पेश किया गया।


इसी प्रकार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के दाण्डिक प्रकरण 353/18 धारा 138 एन.आई. एक्ट का आरोपी मनोज कुमार पिछले 05 वर्षों से फरार था, जिसे मुखबिरों की सूचना आधार पर पकड़कर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*आगामी चुनाव के मद्देनजर धारदार हथियारों हुए जप्त*

0

*ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार व बटन दार चाकू तथा एयर पिस्टल मंगाने वाले के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान*

*अपराधों की रोकथाम हेतु ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मंगाए गए चाकू छुरी एवं अन्य धार दार उपकरणों तथा एयर पिस्टल को किया गया बरामद*

जांजगीर चांपा*साइबर सेल द्वारा विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग साइट से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर कुल 50 नग चाकू छुरी धारदार हथियार तथा 2 एयर पिस्टल बरामद किया गया*
मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा
आगामी चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस जांजगीर चांपा लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है, इसी तारतम्य में अवैध रूप से धारदार हथियार बटन दार चाकू इत्यादि रखने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी, चूंकि इस प्रकार के हथियारो से अपराध घटित करने एवं अनेक प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावनाएं बनी रहती है। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगे जाने की सूचना पर, साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर , ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई, जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगाए हैं , ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किए गए, तथा उन सभी को इस प्रकार के हथियार मनाने का कारण पूछा गया, जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू इत्यादि मंगाये थे। सभी को बरामद कर किया गया एवं इनके धारकों को समझाइश दिया गया तथा जिन लोगों ने ऐसा आर्डर कराया था , किंतु आर्डर रिसीव नहीं हुआ था, उन सभी के आर्डर कैंसिल कराए गए तथा आगे से इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइए दी गई। साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में लगभग 50 चाकू एवं 2 एयर पिस्टल बरामद किया गया है , जिसमें कुछ छोटी कुछ बटन दार चाकू भी शामिल है।

*उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाए गए कि मंगाया चाकू युवा वर्ग के लोग हैं जिसमें ज्यादातर 20 से 25 साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई , इस हेतु पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दे*

उपरोक्त बरामद किया गया चाकू एवं एयरपिस्टल फ्लिपकार्ट, स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंग साइट से मंगाए गए थे। भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जाएगा, साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल के उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि मुकेश पाण्डेय प्रआर बलबीर सिंह एवम् साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*आरोपियो की गिरफ़्तारी के संबंध में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जारी दिशा निर्देशों के संबंध आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में*

0

*सभी महत्वपूर्ण अपराधों में विवेचना का स्तर सुधारने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

*माननीय सत्र न्यायाधीश महोदय, तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के मुख्य आतिथ्य में हुआ विवेचकों का प्रशिक्षण*

*आबकारी विभाग के सभी अधिकारी व लोक अभियोजन अधिकारीगण भी हुए कार्यशाला में सम्मिलित*

*07 वर्ष अथवा 07 वर्ष से कम की सजा का प्रावधान है उन प्रकरणों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरनेश कुमार वि. बिहार राज्य के प्रकरण में निर्णय पारित किये गये है जिसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया*

*विवेचना में हो रही त्रुटियो और आ रही दिक्कतों पर हुई चर्चा और दिया गया मार्गदर्शन*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष जांजगीर में *आरोपियो की गिरफ़्तारी के संबंध में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जारी दिशा निर्देशों के संबंध आयोजित की गई कार्यशाला* विषय पर विवेचकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया ”

*श्री सुरेश सोनी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय* ने अपने उद्बोधन में बाल अपराध, पाक्सो एक्ट, एन. डी. पी. एस. एक्ट, सायबर क्राइम के संबधित अपराध विवेचना में जानकारी देते हुए आरोपियों के गिरफ्तार करने के संबंध में *विवेचना में होने वाली त्रुटियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।*

*श्री सर्व विजय अग्रवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय जांजगीर ने* अपने उद्बोधन में बिना और वारंट के बिना किसी ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है के संबंध में जानकारी दिया गया तथा 07 वर्ष अथवा 07 वर्ष से कम की सजा का प्रावधान है उन प्रकरणों में *माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपीलार्थी अरनेश कुमार वि. बिहार राज्य के प्रकरण में निर्णय पारित किये गयें है* जिसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

 

*अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य एवं अन्य मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने कानूनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय दिया है* फैसले में गिरफ्तारी की शक्ति का प्रयोग करते समय व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सामाजिक व्यवस्था के बीच संतुलन बनाने के महत्व पर जोर दिया गया। किसी को गिरफ्तार करते समय, पुलिस कर्मियों को सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि गिरफ्तारी स्वतंत्रता को सीमित करती है, अपमान प्रदान करती है और स्थायी निशान छोड़ जाती है। इसके अतिरिक्त, विवेचना अधिकारियों को अरनेश कुमार दिशानिर्देशों के बारे में पालन करना और *इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे मे विस्तृत जानकारी दिया गया।*

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अनिल सोनी अति. पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमती अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक (IUCAW) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री सुरेश साहू उप संचालक अभियोजन, श्री राजेश पाण्डेय जिला लोक अभियोजक जांजगीर, श्री दिनकरवासनिक जिला आबकारी वृत्त जांजगीर के साथ आबकारी विभाग का अधिकारीगण व लोक अभियोजन अधिकारी गण भी हुए कार्यशाला में सम्मिलित हुए। जिले के सभी थाना/ चौकियों प्रभारी, विवेचकगण उपस्थित रहें।