Home Blog Page 836

*ब्रेकिंग सांसद श्री राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 25 सितम्बर को बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शामिल*

0

*‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का करेंगे शुभारंभ*

*योजना में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के 47 हजार 90 आवासहीन परिवार और पीएमएवाय की स्थाई प्रतीक्षा सूची के 6,99,439 परिवार होंगे लाभांवित*

*आवास बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी राशि*

*आवास न्याय योजना से आगामी वर्षों में चरणबद्ध रूप मंें कुल 10 लाख 76 हजार हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित*

रायपुर, /लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 25 सितम्बर को दोपहर 2 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण आवास न्याय योजनांतर्गत प्रथम चरण में राज्य के 47,090 आवासहीन परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। आगामी वर्षों में चरणबद्ध रूप मंें कुल 10 लाख 76 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष बचे 6,99,439 पात्र परिवारों को आवास स्वीकृति का निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है ।

इस मौके पर सांसद श्री गांधी और मुख्यमंत्री श्री बघेल ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। श्री गांधी और श्री बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 669 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत वाले 414 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, सांसद श्री दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे करेंगे। यह सम्मेलन परसदा के फायर एवं एस.डी.आर.एफ. मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर अतिथियों द्वारा आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों से भेंटकर आवास स्वीकृति आदेश, योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक तथा ट्राईसिकल आदि का वितरण करेंगे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री गनियारी-नगोई का शुभारंभ भी किया जाएगा।

आवास न्याय सम्मेलन में प्रदेश के गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम, सांसद बिलासपुर श्री अरूण साव, सांसद कोरबा श्री ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक, विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, डॉ. श्री कृष्णमूर्ति बांधी, डॉ. श्रीमती रेणु जोगी, श्री रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री अरूण सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

*पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये गये 23 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटरयान अधिनियन के तहत किया गया कार्यवाही।*

0

*माननीय न्यायालय द्वारा 23 वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 1,35,000/ रुपये का किया गया जुर्माना।*

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर द्वारा रोड एक्सीडेंट की दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियम के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने एवं नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिस पर थाना पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं थाना पंडरिया पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग किया जा रहा है। एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, पिछले 01 सप्ताह में 23 वाहन चालकों के विरुद्ध शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर धारा 185 मोटर यान अधिनियन की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा कुल 1,35000/ रु. समन शुल्क वसूल किया गया।

*बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्सन चार्ट जारी किया है…..इन रास्तों का करें इस्तेमाल।*

0

आशीष कश्यपबिलासपुर। भरनी परसदा में राहुल गांधी की विशाल आम सभा के चलते आज उसलापुर, कोटा, तखतपुर रोड को ब्लॉक कर परिवर्तित मार्ग की सूची जारी की गई।भीड़ से बचने आम जनता से इन मार्ग पर आवागमन की अपील की गई है।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

1– ग्राम पोड़ी मोड़ डायवर्सन (कोटा रोड ) – कोटा से तखतपुर एवं उसलापुर-बिलासपुर की ओर जाने वाले यहां से दाएं-बाएं की ओर परिवर्तित मार्ग का इस्तेमाल कर तखतपुर और उसलापुर – बिलासपुर की ओर आवागमन कर सकेंगे।

2- ग्राम काठाकोनी मोड़ डायवर्सन ( तखतपुर रोड ) – तखतपुर से कोटा की ओर जाने वाले यहां से बाएं ओर परिवर्तित मार्ग का इस्तेमाल कर कोटा की ओर आवागमन कर सकेंगे

3- कोटा मोड़ तिराहा (कानन पेंडारी मार्ग)- यहां से कोटा की ओर जाने वालों के लिए रास्ता प्रतिबंधित रहेगा। आगे परिवर्तित मार्ग काठकोनी मोड़ से कोटा की ओर आवागमन कर सकेंगे।

4- उसलापुर बस्ती मोड़ (हाफा रोड)- कोटा की ओर जाने वाले लोग इस परिवर्तित मार्ग का इस्तेमाल कर हाफा-पोड़ी मोड़

*रायपुर पहुंचे राहुल गान्धी का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत….*

0
रायपुर। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विमानतल पर उनका स्वागत किया।

*अभिभावक सम्मेलन में बताया गया ‘पढ़ाई के कोने’ का महत्व*

0

*हसदेव के हीरोज ने दी मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में सेजेस क्र 1 जांजगीर में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें ‘पढ़ाई का कोना’ एवं ‘आज क्या सीखा” विषय पर चर्चा हुई। सम्मेलन का आयोजन युवोदय हसदेव के हीरो के डिस्ट्रिक रिसोर्स ग्रुप के सदस्य एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उन्होंने पालकों को बताया बच्चों को घर में पढ़ाई का उचित माहौल देना आवश्यक है। इसके लिए उन्हें घर में ऐसी जगह दें जहाँ बच्चे का मन पढ़ाई में लगे। साथ ही बच्चों से प्रतिदिन उनकी प्रगति के बारे में जानकारी लें। सही समय पर गृह कार्य कराने के साथ नोटबुक की भी जांच करें। शिक्षा में गुणवत्ता लाने शिक्षकों, विद्यार्थियों के साथ पालकों का भी योगदान जरूरी है। व्याख्याता रेखा तिवारी ने स्मरण शक्ति बढ़ाने उपाय बताए। व्याख्याता सुम्मी पांडेय द्वारा बच्चों एवं पालकों के मध्य भावात्मक संबंध बनाने प्रेरित किया गया। हसदेव के हीरो के वालंटियर विशाल सिदार ने मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी अभिभावकों को दी। पालकों ने भी अपने विचार रखने के साथ आवश्यक सुझाव भी दिए। कक्षा शिक्षकों ने बच्चों के रिपोर्ट भी पालकों को दिए। इस दौरान हसदेव के हीरो के वालंटियर के साथ विद्यालय के शिक्षक सरिता निराला, आस्था सिंह, रेणुका जैन, सीमा टोप्पो, नीलम किस्पोट्टा, व्ही अंतरा, संगीता, अमन गोयल उपस्थित थे।

*समिति के सदस्य आदर्श आचार सहिता लागू होते ही गंभीरता से करें कार्य: डॉ. भुरे*

0

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति हुई बैठक*

रायपुर / कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेेट के सभागृह में मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की बैठक हुई। यह समिति आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में राजनीतिक प्रचार प्रसार की निगरानी करेगी। समिति के सदस्य इन तीनों मीडिया पर आदर्श आचार सहिता के प्ररिपेक्ष्य में नजर रखेंगें साथ ही समिति को रिपोर्ट करेंगे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि आदर्श आचार सहिता की घोषणा, राजनौतिक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा तथा उनके नामांकन के बाद इस समिति का काम महत्वपूर्ण रहता है। इस समय विशेष रुप से ध्यान रखें और गंभीरतापूर्वक अपना कार्य करें। पेड न्यूज की पहचान बारीकी से करें और नियमानुसार इसकी सूचना दे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्पक्षता और ज़िम्मेदारी से सौंपे गए कामों को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मास्टर ट्रेनर सुश्री श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि मीडिया प्रमाणन के लिए तीन स्तर पर समिति बनी हुई है। जिला स्तर पर समिति बनाई गई हैं उसकी सभी सदस्य विज्ञापन और पेड न्यूज पर नजर रखें और यह भी ध्यान रखें की किसी भी मीडिया में आदर्श आचार सहिता का उलंघन ना हो। विज्ञापन, पेड न्यूज के खर्चे को डी.ए.व्ही.पी. के अनुरुप निर्धारण कर व्यय समिति को भेजे ताकि उम्मीदवार के खर्चे में जोड़ा जा सकें। उन्होंने बताया कि इस समिति के लिए मतदान के पूर्व अंतिम 48 घण्टे महत्वपूर्ण होंगे इस समय सर्टिफिकेशन पर विशेष ध्यान दे। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अबिनास मिश्रा, उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र ठाकुर, ए.डी.एम. श्री बी.बी. पचभाई, सयुक्त संचालक जनसंपर्क विभाग श्री जितेन्द्र नागेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*30 सितम्बर तक पूरा करें शहर की सड़कों की मरम्मत का काम: डॉ. भूरे*

0

*सफाई में हील हवाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, स्ट्रीट लाइट का हों मरम्मत, जोन कमिश्नर सुबह रोज भ्रमण कर मानिटरिंग करें*

*गणेश विसर्जन के लिए उपयुक्त रहें व्यवस्था*

रायपुर, । शहर की सड़कों की दुरूस्ती के लिए कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि नागरिक सुविधाओं को देखते हुए सड़कों के मरम्मत का कार्य एक सप्ताह के भीतर हो जाना चाहिए। इसमें युद्ध स्तर पर कार्य करें। साथ ही नागरिक सुविधाओं से जुड़े हुए सभी कार्यों के लिए जोन कमिश्नर सुबह वार्डों में भ्रमण करें। लोगों की समस्या सुने और अविलंब उनका समाधान करें। यह निर्देश उन्होंने रेडक्रास सभाकक्ष में हुई बैठक में दिये। कलेक्टर ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों की सड़कों में जो गड्ढे है उनकी तत्काल मरम्मत कराएं और पेच वर्क करें। डॉ. भुरे ने शहर के विभिन्न सड़कों में 30 सितम्बर तक सुधार करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी जोन कमिश्नर उनके अंतर्गत आने वाले वार्डों की सड़कों का स्वयं निरीक्षण करें। गणेश विसर्जन के समय जिन-जिन रास्तों से गणेश की झांकियां निकलेगी उन रास्तों को अनिवार्य रूप से सुधार करें ताकि झांकी निकलने के दौरान समितियों को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि जिन तालाबों तथा नदियों में गणेश विसर्जन होना है उनकी तथा उनमें कुंड की साफ-सफाई कराएं तथा विसर्जन के लिए अन्य संसाधन सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित तालाबों की साफ-सुथरा रखें।

डॉ. भुरे ने कहा कि शहर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रतिदिन साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी करें। चौक-चौराहे में साफ-सुथरा रखे। पानी कचरा इत्यादि का जमाव ना हाने दे। उन्होंने कहा कि खराब स्ट्रीट लाईट की मरम्मत करें। बिजली की आपुर्ति सुचारू रूप से बने रहे। राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत जल्द से जल्द पट्टा वितरण पूर्ण करें। विभिन्न चौक-चौराहों में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा का साफ-सुथरा रखते हुए उनका विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि आम जनता दैनिन्दनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास आती है तो संवेदनशीलता से उनकी बात को सुने और यथासंभव उसका समाधान करें। बैठक में नगर निगम के आयुक्त श्री मंयक चतुर्वेदी, विभिन्न जोन कमिश्नर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

*नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भाग ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-625/2023 धारा-363, 366,376 (2) (N) भा.द.वि. एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में दिनांक- 04.09.2023 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की प्रार्थियों द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मेरी नाबालिग लड़की घर में किसी को कुछ बताये बिना दिनांक-04.07.2023 से कही चली गई है। जिसका पता तलाश अपने रिश्तेदारों एवं आसपास रहने वाली बालिका कि सहेलियों एवं परिचय वालों से पूछने पर किसी को उसके विषय में कोई जानकारी नहीं है। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में गुम इंसान क्रमांक-95/2023 एवं अपराध

क्रमांक-625/2023 धारा 363 भा.द.व. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला महिला संबंधी होने से तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री एम.बी.पटेल के द्वारा विशेष टीम गठित कर उक्त नाबालिक बालिका के पता तलाश हेतु थाना क्षेत्र एवं जिले से बाहर रवाना किया गया। दौरान पता तलाश विवेचना के विश्वसनीय मुखबीर के सूचना पर अपहृत बालिका को ग्राम झाल थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा में किराये के मकान से आरोपी अजय नेताम पिता समारू नेताम, उम्र 29 वर्ष के कब्जे से दस्तयाब किया गया। नाबालिक बालिका से महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर अपने कथन में बताई

की अजय नेताम पिता समारू नेताम, उम्र 29 वर्ष निवासी ट्रांसपोर्ट नगर थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम के द्वारा मुझे नाबालिग जानते हुये भी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया तथा मेरे साथ लगभग 05-06 माह से लगातार शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है। जिस पर आरोपी अजय नेताम पिता समारू नेताम, उम्र 29 वर्ष निवासी ट्रांसपोर्ट नगर जिला कबीरधाम थाना सिटी कोतवाली के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करते हुए, प्रकरण में धारा 363, 366,376 (2) (N) भा.द.वि. एवं 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम से सहायक उप. निरीक्षक उमा बल्ले उपाध्याय, दर्शन साहू, चंद्रभूषण सिंह, आरक्षक गोपाल ठाकुर, अजय जायसवाल बिसेन चंद्रवंशी, का सराहनी योगदान रहा।

*जिला पुलिस द्वारा वित्तीय संस्थानों के शाखा प्रभारियों का बैंक सुरक्षा के संबंध में बैठक आहूत की गई*

0

*जिला रायगढ़ बैंक में हुए डकैती की घटना को मद्देनजर रखते हुए बैंक के शाखा प्रभारियों का बैठक ली गई*

*जिलें के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे*

*मीटिंग के दौरान उपस्थित बैंक प्रबधको को बैंक सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया*

*सभी बैंक शाखाओ में अनिवार्य रूप से अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा लगावे एवम प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी तैनात की जावे*

* मुख्य शाखा से नगदी केश लाने ले जाने के दौरान सशस्त्र गार्ड आवश्यक रूप से रखे*

*उठाईगिरी अधिकांश बैंको के आस पास ही होती है, बैंको के बाहर ठेला वालो को हटावे*

* बैंक सुरक्षा गार्ड को, बैंक परिसर में लगातार घूमने एवम संदिग्ध व्यक्तियों नजर रखे हेतु निर्देशित करे*

* बैंक में आने जाने वाले ग्राहकों के लिए पंजी संधारण की जावे*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा**पुलिस अधीक्षक जांजगीर द्वारा पुलिस कार्यालय सभा कक्ष* में जिले के विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधकों का बैठक आहूत की गई,*बैठक के दौरान उपस्थित बैंक प्रबंधकों को अपने- अपने बैंकों में अलार्म सिस्टम सीसीटीवी कैमरा प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करने हेतु निर्देश किया गया साथ ही नजदीकी थाना एवं पुलिस कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर रखने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया*
मुख्य शाखा से नगदी केश लाने ले जाने के दौरान सशस्त्र गार्ड आवास्यक रूप से रखे,

बैंक सुरक्षा गार्ड को, *बैंक परिसर में लगातार घूमने एवम संदिग्ध व्यक्तियों नजर रखे हेतु निर्देशित करने हेतु बैंक शाखा प्रबंधको को निर्देशित किया गया।*

*पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी बैंको की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, कोई जन- हानि न हो जिसको दृष्टिगत रखते हुए थाना/चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में आने वाले बैंको के आस पास लगातार आर्म्स एम्युनेशन के साथ बैंको के आस पास सघन पेट्रोलिंग करने तथा रात्रि गस्त बैंको के आस पास उचित पुलिस बल लगाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है*।

उपरोक्त मीटिंग में श्रीमति अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक (IUCAW) जांजगीर, ASI अशोक डिसेंन पुलिस कार्यालय एवम जिले के विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक/ बैंक स्टाफ उपस्थित रहे।

*टाटा सूमो गोल्ड चार पहिया वाहन के साथ चोरी करने वाला आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता*

0

*आरोपी परवेज आलम उम्र 34 वर्ष निवासी राताखार कोरबा*

*आरोपी को जिला कोरबा में सुमो वाहन के साथ लिया हिरासत में*

*चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर से टीम गठित कर आरोपी को लिया गया पुलिस हिरासत में*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भा द वि के तहत की गई कार्यवाही कर नोटिस देकर न्यायालय पेश किया गया पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि को प्रार्थी शीतल प्रसाद सोनवानी पिता किरण कुमार निवासी जांजगीर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज की घर के बाहर में रखे टाटा सूमो गोल्ड वाहन को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया हैं की रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया।

दौरान विवेचना सूचना प्राप्त हुआ कि *आरोपी परवेज आलम उम्र 34 वर्ष निवासी राताखार कोरबा द्वारा टाटा सूमो को बेचने के लिए ग्राहक तलास रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया, आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा* हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत *धारा 41(1) क, का नोटिस देकर न्यायालय पेश किया गया है* ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।