More
    Home Blog Page 835

    *40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही गिरफ्तार*

    0

    * आरोपी हेमलाल कश्यप उम्र 63 साल निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़*

    * आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*


    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *मुखबिर सूचना की हेमलाल कश्यप उम्र 63 साल निवासी डोंगाकोहरौद द्वारा प्लास्टिक की थैला में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है,* की सूचना रेड कार्यवाही किया जिसके *कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब* को गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

    *आरोपी हेमलाल कश्यप उम्र 63 साल निवासी डोंगाकोहरौद थाना पामगढ़ के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 26.09.23 को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया*।

    उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी. राकेश सूर्यवंशी, महिला प्रधान आर. बालमती एवम थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    *बिना सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई में काम कराने वाला सुरक्षा प्रमुख, ठेकेदार एवम सुपरवाइजर सहित 03 आरोपी को उपेक्षा कार्य मृत्यु कारित करने के मामले में मूलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार*

    0

    *आरोपी*

    *(01) सेफ्टी हेड – सुरेश प्रसाद निवासी राजकिशोर नगर बिलासपुर हाल मुकाम केएसके महानदी पावर कंपनी नरियरा*

    *(02) ठेकेदार – नवल सिंह ठाकुर साकिन अमोरा थाना मूलमुला*

    *(03) सुपरवाइजर – जागेश्वर सिंह साकिन अमोरा थाना मूलमुला*

    * आरोपीगण के विरूद्ध धारा 304ए, 34 भादवि के तहत कर कार्यवाही किया गया*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 40/ 2023 धारा 174 जाफौ के मृतक विशाल राठौर पिता वीरेंद्र कुमार राठौर उम्र 30 वर्ष साकिन नरियरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा के मर्ग जांच प्राप्त साक्ष्य के आधार पर सेफ्टी हेड सुरेश प्रसाद, ठेकेदार नवल सिंह, सुपरवाइजर जागेश्वर सिंह के द्वारा *मृतक विशाल राठौर को ऊंचाई में काम करने का प्रशिक्षण एवं सुरक्षा उपकरण मुहैया

    कराए बिना लापरवाही एवं अपेक्षा पूर्ण कार्य ऊंचाई में काम कराने से ऊंचाई से गिरने के कारण सिर में आई चोट से मृत्यु होना पाया गया* आरोपीगण के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 247/23 धारा 304 ए, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान आरोपी
    *(01) सेफ्टी हेड – सुरेश प्रसाद (02) ठेकेदार – नवल सिंह ठाकुर (03) सुपरवाइजर – जागेश्वर सिंह के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 26.09.2023 को गिरफ्तार जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है*।

    उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. सागर पाठक थाना प्रभारी मुलमुला, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, आर. राजा जय प्रकाश रात्रे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    * महिला को पत्नी बनाऊंगा कहकर, डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

    0

    * आरोपी गोंविदा साहू उम्र 29 साल निवासी तनोद थाना शिवरीनारायण*

    * आरोपी के विरूद्ध धारा 376,506 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया*

    *महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

    मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी गोंविदा साहू उम्र 29 वर्ष तनौद थाना शिवरीनाराण के द्वारा पीडिता को पसंद करता हूं एवं पत्नि बनाकर रखूंगा कहते हुये दुष्कर्म किया है। एवं किसी को बताने पर जान से मरवा देने की धमकी दिया गया है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 411/23 धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना दौरान *आरोपी गोंविदा साहू उम्र 29 वर्ष ग्राम तनौद को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।*

    प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं सउनि के के साहू, प्र.आर. शिवनंदन जलतारे, आरक्षक श्रीकांत सिंह, लक्ष्मीकांत लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

    *पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने बड़ी सफलता*

    0

    *कुकदुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुझबुझ एवं मनोवैज्ञानिक तरिके से सुलझाया*
    *जीजा साली के बीच अवैध संबंध के चलते पति को रास्ता से हटाने गला दबाकर हत्या को अंजाम*

    कबीरधाम-श्रीमान राहुल भगत (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव, एवं श्रीमान डाँ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम (छ.ग.) के दिशा निर्देश एवं हरीश कुमार राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में श्री पंकज पटेल अनुविभागीय अधिकारी पंड़रिया के कुशल नेतृत्व में थाना कुकदुर के अपराध क्रमांक-68/23 धारा 302 भादवि के मामले में अज्ञात आरोपी का पता साजी कर शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया था कि मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.05.23 को सूचक गजरू सिंह बैगा पिता वीरसिंह बैगा उम्र 45 साल साकिन ठेंगाटोला थाना कुकदुर का उपस्थित

    आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरा साला रामजी बैगा मानसिक रूप से कमजोर था जो दिनांक 26.05.2023 को रात्री में घर से करीब 11.00 बजे बिना किसी को बताये चले जाने पर थाना में गुम इंसान क्रमंाक 15/23 कायम कर जांच पतासाजी में लिया गया था जो पतासाजी दौरान दिनांक 01.06.2023 को सूचना मिली कि ठेंगाटोला खार धमना नदी में रामजी बैगा का शव मिलने पर मौके पर देहाती मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही कर मृतक के शव का मेडिकल कॉलेज रायपुर से पीएम कराया गया डां. द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु हत्या करना लेख किया गया है जांच पर पाया गया कि दिनांक 01.06.2023 को दोपहर ठेंगाटोला खार धमना नदी किनारे परिजन द्वारा खोजते समय नदी किनारे रामजी बैगा का शव नदी में पट हालत में गले में नारंगी रंग गमछा बंधा जिसके दूसरे ओर में पत्थर बंधा पानी में शव गलकर बदबू आते संदेहास्पद परिस्थिति में मिला था मर्ग जांच से घटना स्थल निरीक्षण, पंचनामा एवं प्राप्त पीएम रिपोर्ट पर से पाया गया कि किसी अज्ञात् आरोपी द्वारा मृतक रामजी बैगा का गला घोंटकर हत्या करना प्रथम दृष्टया अपराध धारा 302 भादवि. का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 68/23 धारा 302,201,34 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। दौरान विवेचना अज्ञात् आरोपी पता तलाश के दिनांक 24.09.2023 को आरोपीगण मंती बाई पति रामजी बैगा एवं बिसराम बैगा पिता बुधसिह से पूछताछ में दिनांक 26/09/2023 को मृतक रामजी बैगा एवं उसकी पत्नि मंती बाई बैगा के बीच चरित्र शंका पर से झगड़ा विवाद हुआ था कि उसी रात को मंती बाई बैगा एवं उसकी जीजा बिस राम बैगा के साथ मिलकर रात्रि में गला दबाकर हत्या कर शव को दोनों मिलकर धमना नदी के पास ले जाकर उसके गले में गमछा बांधकर एवं गमछे के दूसरे छोर में पत्थर बांधकर शव को छुपाने के लिये नदी में फेकना बताये । प्रकरण में आरोपीगण-1. मंतीबाई पति रामजी बैगा उम्र 28 साल साकिन ठेंगाटोला कांदावानी थाना कुकदुर जिला कबीरधाम, 2. बिसराम बैगा पिता बुधसिंह बैगा उम्र 45 साल साकिन ठेंगाटोला कांदावानी थाना कुकदुर जिला कबीरधाम को दिनांक – 24.09.2023 गिरफ्तार किया जाकर ज्युडिशयल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुकदुर प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद चंद्रवंशी, शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, प्रधान आरक्षक 399 संजू झारिया, आरक्षक 602 राजेष खुशरो, आरक्षक 566 रम्हौ धु्रवे, आरक्षक 735 प्रकाष सिन्द्राम, महिला आरक्षक 941 बिमला धुर्वे एवं थाना पंडरिया पुलिस टीम का भी विशेष योगदान रहा।

    *जुआ-सट्टा,आबकारी एक्ट एंव अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

    0

    *छ0ग0 जुआ (प्रतिशेध्) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत 2 प्रकरणो मे की गई कार्यवाही।*

    *जुआ के 2 – प्रकरण मे 09 जुआडियानो के पास व फड से कुल जुमला रकम 6350/ रूपये ,02 बंडल 52 पत्ती तास एंव 02 नंग बोरी का फट्टी को किया गया जप्त।*

    कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन में थाना क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ, सट्टा एंव आबकारी एक्ट व अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे दिनांक 24/09/23 को मुखबीर सुचना पर ग्राम बिडोरा खार दया मंडावी के बगीचा मे रेड कार्यवाही कर जुआडियान 1. बीरेन्द्र निर्मलकर पिता गजानंद उम्र 23 साल 2. गौतम पाली पिता दिलीप पाली उम्र 27 साल दोनो साकिन बिडोरा 3.लालापटेल पिता धनेश उम्र 24 साल साकिन लाखाटोला सभी थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम को पकडा गया जिनके पास एंव फड से कुल जुमला रकम 2600 रूपये नगदी व 52 पत्ती तास तथा एक बोरी का फट्टी को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।
    दुसरे प्रकरण मे मुखबीर सुचना पर ग्राम भैसबोड सार्वजनिक मंच मे रेड कार्यवाही कर जुआडियान 1.अजय साहु पिता रामभगत उम्र 43 साल साकिन बबई 2. भगत सतनामी पिता भोला उम्र 35 साल साकिन भैसबोड 3. राजकुमार साहु पिता बाकेलाल साहु उम्र 40 साल साकिन भैसबोड 4. चुरावन मिर्चे पिता लोकु उम्र 36 साल साकिन भैसबोड 5. रमन चतुर्वेदी पिता लीलाराम उम्र 35 साल साकिन भैसबोड 6. सुखचैन पिता समेदास सतनामी उम्र 45 साल साकिन भैसबोड सभी थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम को पकडा गया जिनके फड एंव पास से कुल जुमला रकम 3750 रूपये नगदी व 52 पत्ती तास तथा एक बोरी का फट्टी दोनो प्रकरण मे कुल जुमला रकम 6350 दो नंग 52 पत्ती तास का बंडल , दो नंग बोरी का फट्टी को जप्त कर जुआडियानो के विरूद अपराध क्रमांक 217/23 ,218/23, धारा छ0ग0 जुआ (प्रतिशेध्) अधिनियम 2022 ,3 (2) के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया । प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से की जाती है ।

    *आपराधिक गतिविधियो पर थाना सहसपुर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

    0

    *प्रेम जाल में फसा कर प्रेमिका से करता रहा लगातार शरीरिक शोषण।*

    *प्रेमिका के शादी के लिए कहने पर आरोपी दूसरी लड़की से करना चाहता था शादी।*

    *आरोपी के इस बदलाव को प्रेमिका नहीं कर सकी बर्दाश्त कर ली आत्महत्या।*

    *पुलिस के पकड़ में आ जाने के डर से आरोपी हो गया था फरार।*

    *आरोपी प्रेमी को थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के भीतर।*

    कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा में दिनांक- 21/07/23 को थाना क्षेत्र के पीड़िता के पिता द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि मेरी पुत्री को दिलेश्वर जांगड़े द्वारा प्रेम जाल में फसा कर तुमसे शादी करूंगा कहकर शरीरिक शोषण किया है, तथा अब उसे छोड़कर किसी अन्य लड़की से शादी करना चाहता था। जिसके कारण मेरी पुत्री

    दिनांक-25.26/12/2021 के दरमियानी रात्री 09 बजे से सुबह 06 बजे के मध्य अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। कि रिपोर्ट पर थाना स0 लोहारा में अपराध क्रमांक-157/23 धारा 306,506 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। परंतु आरोपी लगातार अपना ठिकाना पुलिस के पकड़े जाने के डर से बदल रहा था। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में पुनह: नये सिरे से आरोपी का पता तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिस पर थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री विकास बघेल के द्वारा तत्काल टीम गठित कर मामले की विवेचना एंव आरोपी के गिरफ्तारी हेतु आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो में पता तलास व दबिस देकर आरोपी दिलेश्वर जांगडे पिता सौखी राम जांगडे उम्र 27 साल साकिन उडिया कला थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री विकास बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सहायक उप. निरीक्षक संदीप चौबे एवं थाना टीम का सराहनी योगदान रहा।

    *माननीय मोहम्मद अकबर मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बोड़ला अनुविभाग में थाना चिल्फी के नवनिर्मित थाना भवन का किया गया अवलोकन।*

    0

    *नवनिर्मित फोर्टीफाइड थाना भवन का रिबन काट कर किया गया शुभारंभ।*

    *पुलिस के अधिकारी/जवान एवं उपस्थित वनांचल ग्राम वासियों को नवीन फोर्टिफाईड पुलिस थाना भवन के लिए दी गई बधाई।*

    कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी परिसर में नवनिर्मित थाना भवन, का दिनांक-25.03.2023 को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगाँव रेंज राजनंदगाँव श्री राहुल भगत के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन में नवनिर्मित थाना भवन का अवलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मोहम्मद अकबर मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपनी गरिमामई

    उपस्थिति देकर उक्त भवन का रिबन काटकर शुभारंभ कर नव निर्मित थाना भवन चिल्फी का अवलोकन करते हुए उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को उक्त सर्व सुविधा युक्त नवनिर्मित भवन के लिए बधाई देते हुए, कार्यक्रम में उपस्थित वनांचल ग्राम वासियों को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आम जनों को प्रदान किए जाने वाले विभिन्न जन कल्याणकारी

    योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान कर पुलिस और जनता के बीच के मधुर संबंधों को इसी प्रकार बनाकर रखने तथा थाने में आने वाले प्रार्थी गणों के शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण करने संबंधी अन्य आवश्यक निर्देश दिया गया।

    कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा माननीय मोहम्मद अकबर जी मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं उपस्थित जनप्रतिनिधि व सम्माननीय वरिष्ठ नागरिक गणो का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को जानकारी देते हुए बताया गया की फोटिफाईड थाना भवन चिल्फी छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग के

    आदेशानुसार पूर्व वर्ष दिनांक-26/06/2019 के द्वारा स्पेशल इन्फास्ट्रक्चर स्कीम के तहत प्रदेश के 14 जिलों में 63 (फोर्टिफाईड पुलिस स्टेशन) सुदृढ़ीकृत थाना भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। जिसके अन्तर्गत जिला कबीरधाम के नक्सल प्रभावित चार थाने (1)रेंगाखार,(2)चिल्फी,(3) स०लोहारा,(4) बोड़ला में फोर्टिफाईड पुलिस थाना भवन स्वीकृत किया गया था। जिसमें थाना चिल्फी थाना भवन छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के पर्यवेक्षण में निर्माण कार्य संपन्न हुआ है। फोर्टिफाईड पुलिस थाना भवन जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर, फर्नीचर, जनरेटर आदि सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। फोर्टिफाईड पुलिस थाना भवन दो मंजिला की है। भूतल में थाना प्रभारी, विवेचक कक्षों के अलावा हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, स्टोर, प्रशाधन की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। प्रथम तल में चार बैरक निर्मित है। जिसमें एक महिला बैरक अटैच बाथरूम सहित है। तीन पुरुष बैरक निर्मित है। इसके अलावा किचन / डायनिंग एवं कर्मचारियों के लिए जिम की भी व्यवस्था है। फोर्टिफाईड पुलिस थाना भवन के उपरी मंजिल में दो नग अधिकारियों हेतु सुविधायुक्त विश्राम गृह बनाये गये है। इसके अलावा सुरक्षा हेतु हर फ्लोर में चार-चार मोर्चा का निर्माण किया गया है। थाना भवन की सुरक्षा हेतु सामने की ओर तीन प्रोटेक्शन वाल का निर्माण किया गया है। नक्सल संवेदनशील क्षेत्र में फोर्टिफाईड पुलिस थाना भवन निर्माण के पीछे शासन का यह उद्देश्य रहता है, कि नक्सलियों द्वारा थाना भवन पर हमला कर पुलिस जवानों को क्षति पहुंचाकर आधुनिक हथियारों को लूट से बचाया जा सके। ऐसी घटना को रोकने के लिए एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फोर्टिफाईड थाना भवन का निर्माण किया गया है। फोर्टिफाईड थाना भवन के निर्माण से पुलिस अपने थाना भवन में कर्मचारियों की रक्षा करते हुए आसपास के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से नक्सल उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्यवाही कर सकेगी कहा गया।
    इस अवसर पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री संजय ध्रुव, थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री सुदर्शन ध्रुव एवं जिले के सम्माननीय जनप्रतिनिधि गण तथा थाना चिल्फी क्षेत्र के सम्माननीय आमजन महिला, पुरुष, बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

    *अलग अलग प्रकरणों में कोतवाली पुलिस कोरबा की कार्यवाही जारी*

    0

    🔹 *तलवारनुमा हथियार व लोहे का कत्त्ता रखकर लहराते हुए आमरोड में लोगों को भयभीत करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
    *आरोपी 01. चंदन गोड पिता श्याम लाल गोड उम्र 24 साकीन रामसागरपारा कोरबा*
    *02. डील्ली उर्फ शिवा बंजारे पिता स्वर्गीय जेठू राम बंजारे उम्र 23 वर्ष साकिन रामसागर पारा कोरबा*
    *03. रामदास महंत उर्फ बड़कू पिता फुलेश्वर दास महंत उम्र 22 साल निवासी शराब भट्टी के पास राताखार चौक कोरबा*

    *🔹अवैध देशी व अंग्रेजी शराब विक्रेता के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।*

    *जप्ती- जम्मू व्हिस्की अंग्रेजी शराब 240 नग तथा देशी प्लेन शराब 240नग जुमला कुल 86.400लीटर कीमती 48,000/*

    *आरोपी दुर्गेश कंवर पिता स्वर्गीय दीपक कुमार उम्र 23 साल साकिन रामसागरपारा कोरबा*

    कोरबा*श्रीमान पुलिस अधीक्षक* *महोदय कोरबा श्री यू उदय किरण के द्वारा जिले के सर्व थाना/चौकी प्रभारीयों को आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवम कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवैध रूप से शराब,जुआ, सट्टा, कबाड़, आदतन बदमाशों पर निगरानी रखते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में आज दिनांक 24.09.2023 को नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में दौरान पेट्रोलिंग के

    आमरोड़ दरी रोड कोरबा के पास 01.आरोपी चंदन गोड पिता श्यामलाल गोड उम्र 34 साल साकिन रामसागर पारा कोरबा 02. आरोपी डील्ली उर्फ शिवा बंजारे पिता स्वर्गीय जेठू राम बंजारे उम्र 23 साल साकिन रामसागर पारा कोरबा तथा03. आरोपी रामदास महंत उर्फ बड़कू पिता फुलेश्वर दास महंत उम्र 22 साल निवासी शराब भट्टी के पास राताखार कोरबा के द्वारा दलिया गोदाम

    रामसागर पारा कोरबा के पास आमरोड में धारदार लोहे का चापरनुमा हथियार रखकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। की मुखबिर सूचना पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़कर आरोपियों के कब्जे से धारदार लोहे का हथियार जब्त कर विधिअनुरूप अलग अलग प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए आरोपियों का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध का पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया* ।

    *कार्यवाही के दौरान रामसागरपारा कोरबा निवासी दुर्गेश कंवर पिता स्वर्गीय दीपक कंवर उम्र 23 साल साकिन रामसागर पारा कोरबा के द्वारा मुखबिर से सूचना मिला की अपने घर में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है की सूचना पर आरोपी के घर में रेड करने पर 5 नग खाकी कार्टून में जम्मू व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल 240नग तथा 05 नग खाकी कार्टून में देशी प्लेन शराब कुल 240नग, जुमला 86.400 लीटर कीमती 48,000 रु. जब्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34(2)59(क) आबकारी अधिनियम का पाए जाने से विधिअनुरूप आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।*
    *कोतवाली पुलिस की अवैध काम करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।*

    *सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में सहा. उप.निरी. अजय सिंह ठाकुर, सहा उप निरी. अश्वनी वर्मा, सहा उप निरी.टंकेश्वर यादव, सहा उप निरी. सिमसोन मिंज,आरक्षक- चंद्रकांत गुप्ता,सुनील राजपूत, भरत यादव,दिनेश श्याम,दिलेर मनहर, कवल चंद्रा,नवरतन सिदार की सराहनीय भूमिका रही।*

    *मवेशी चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता।*

    0

    *◾ थाना फास्टरपुर द्वारा आरोपी जय कुमार दिवाकर एवं राजेन्द्र धृतलहरे को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
    *◾ आरोपियों के कब्जे से 02 भैंस, 02 रास पडिया एवं 01 गाय कुल कीमती 63000/- रूपये की गई जप्त।*
    *◾ थाना फास्टरपुर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 113/2023 धारा 457, 380, 511, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध*

    मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना फास्टरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम खैरा सेतगंगा निवासी लक्ष्मीनारायण शर्मा दिनांक 23.09.2023 को रात्रि अपने मवेशियों को चारा खिलाकर सोया हुआ था। सुबह लगभग 4ः00 बजे मवेशियों की आवाज सुनकर उठने पर लक्ष्मीनारायण शर्मा ने दो व्यक्तियों को मवेशी कोठा का ताला तोड़कर उसके 02 भैंस, 02 रास पडिया एवं 01 गाय को चोरी कर ले जाते देखा, जिसकी सूचना लक्ष्मीनारायण शर्मा ने अपने पड़ोसियों एवं थाना फास्टरपुर को फोन के माध्यम से दी। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना फास्टरपुर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची एवं पड़ोसियों के सहयोग से घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार सघन पूछताछ किया, जिस पर आरोपियों द्वारा अपना नाम जय कुमार दिवाकर एवं राजेन्द्र धृतलहरे बताया गया, जिनके कब्जे से 02 भैंस, 02 रास पडिया एवं 01 गाय कुल कीमती 63000/- रूपये जप्त करते हुए थाना फास्टरपुर में अपराध क्रमांक 113/2023 धारा 457, 380, 511, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
    प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील बंछोर, सउनि राजेन्द्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक नीरज नेताम, एवं आरक्षक फागूलाल गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    *विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ़्तार…*

    0

    आशीष कश्यप बिलासपुर 25 सितंबर 2023।विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले फरार आरोपि को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।थाने में अपना मुंह छुपाता हुआ यह शख्स  विक्रम सिंह पिता रमेश सिंह है जो पल्लव कालोनी बल्गी कोरबा का रहने वाला है। विक्रम सिंह की पत्नी  ने सिविल लाइन थाने मे एफआईआर दर्ज कराई। और बताया कि उसकी शादी  विक्रम सिंह पिता रमेश सिंह निवासी मकान नं. 649/14 डी आनंद विहार पुष्प पल्लव कालोनी बल्गी कोरबा से। दिनांक 21–11–2021को सामाजिक रीति रिवाज के हिसाब से बिलासपुर में हुई थी।पीड़िता विवाहिता ने बताया उसके ससुराल वाले शादी के बाद दहेज लाने के लिए तंग कर रहे थे। ससुराल पक्ष और पति के द्वारा शादी के बाद से दहेज में अच्छा समान गहना जेवर नही देने की बात पर ताना मारने लगे तथा किचन में घुसने से मना किये। पति विक्रम, ससुर रमेश सिंह, सास और ननद सभी एक राय होकर पीडित विवाहित को शारीरिक मानसिक रूप से प्रताडित करने लगे और कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग की गई, रुपए नहीं देने पर विवाहिता को मायके में छोड़ दिये,पीड़िता की शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने धारा 498A, 34 भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर लिया। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस लगातार आरोपी विक्रम सिंह  की खोजबीन कर रही थी। फरार आरोपी विक्रम सिंह पिता रमेश सिंह को आज सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और आगे की कार्रवाई कर रही