Home Blog Page 834

*गर्लफ्रेंड से बॉयफ्रेंड ने जबरदस्ती किया सेक्स, फिर करने लगा ब्लैकमेल पढ़िये पूरी खबर*

0

मुरादाबाद। एक छात्रा के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्त के कमरे पर ले जाकर रेप किया. इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया. बाद में इसी वीडियो से ब्लैकमेल करके उसका शारीरिक शोषण करता रहा. आरोपी ने छात्रा से वीडियो डिलीट करने के बदले 10 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था. इससे परेशान होकर पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया है. एक नेता और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पूरा मामला यूपी के मुरादाबाद का है. आरोपी मोहम्मद नासिर समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता मोहम्मद तकी का बेटा है. पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर नासिर और उसके पिता मोहम्मद तकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पीड़िता के पिता ने पुलिस को बेटी का वह वीडियो भी सौंपा है, जिसे आरोपी ने वायरल किया है. पीड़िता और आरोपी, दोनों ही दिल्ली रोड स्थित आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं. इसी दौरान दोनों की आपस में मुलाकात हुई. पहले दोनों मिलते-जुलते थे और फिर उनके बीच अफेयर शुरू हो गया. पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी नासिर पुत्र मोहम्मद शमीम उर्फ तकी पाकबड़ा में ज्यारत वाली मस्जिद के पीछे कैलसा रोड का रहने वाला है. पीड़िता भी इसी कस्बे की रहने वाली है. उसके पिता ने कहा कि नासिर ने उसकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. इसके बाद उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर उसके साथ रेप किया. अपने किसी दोस्त से ही उसका वीडियो भी बनवा लिया. पिता का कहना है कि इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नासिर काफी समय तक उसकी बेटी का शारीरिक और आर्थिक शोषण करता रहा. मिला इस दौरान उसने कई बार पीड़िता से रकम भी ऐंठ ली. वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उसे मनचाही जगह पर मिलने के लिए बुलाता रहा. उसकी ब्लैकमेलिंग की वजह से बेटी डिप्रेशन में चली गई. लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छात्रा ने अपने घरवालों को आपबीती बताई. इसके बाद घरवाले नासिर के घर गए. उन्होंने नासिर के पिता मोहम्मद शमीम उर्फ तकी को उसके बेटे की करतूत बताई. लेकिन मोहम्मद शमीम उर्फ तकी ने बेटे को डांटने की जगह उल्टा पीड़िता के पिता और परिजनों को ही खरी-खोटी सुनाई. सपा नेता ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए पीड़िता के घरवालों को गाली-गलौज करके भगा दिया. साथ ही वीडियो डिलीट कराने की एवज में 10 लाख रुपए की डिमांड रख दी. पीड़िता के पिता का कहना है कि सपा नेता ने उसने कहा है कि अगर 10 लाख रुपए का इंतजाम नहीं कर सकते हो, तो अपनी इज्जत का जनाजा निकलवाने को तैयार हो जाओ. रुपए का इंतजाम नहीं होने पर आरोपियों ने उनकी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है.

 

 

*गांधी जयंती पर शुष्क दिवस घोषित*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत 02 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। उन्होंने उक्त तिथि को जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल.-3, एफ.एल.-3 (क), मद्यभाण्डागार एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानों को पूर्णतः बंद रखने हेतु निर्देशित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रखते हुए उक्त आदेश कड़ाई से पालन कराने साथ ही अवैध शराब परिवहन, विक्रय एवं संग्रहण के विरूद्ध कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

*मतदान प्रक्रिया और आदर्श आचार संहिता के संबंध में आरओ और सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के दिशानिर्देशन में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान प्रक्रिया एवं ई.व्ही.एम. के संबंध में सेक्टर अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे सहित सभी रिटर्रिंग ऑफिसर और सेक्टर ऑफिसर्स सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


आज एक दिवसीय प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदान दिनांक से पूर्व संवेदनशील मतदान केंद्र की जानकारी रखने के साथ एएमएफ और ईएमपी की जानकारी, रूट चार्ट तैयार करने के साथ ईवीएम मशीन के संचालन के संबंध में बताया गया। प्रशिक्षण में निर्वाचन कार्य हेतु सामग्रियों का वितरण और वापसी की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के साथ सामग्रियों के सम्बंध में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में बताया गया कि निर्वाचन(मतदान) दिवस में रिपोर्टिंग, मॉक पोल, वास्तविक पोल, प्रत्येक दो घण्टे में मतदान प्रतिशत की जानकारी के साथ ही आदर्श आचार संहिता के दौरान किए जाने वाले कार्य एवं मॉनीटरिंग के विषय में जिला स्तरीय मास्टर्स टेनर्स डॉ एम एम जोशी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।


प्रशिक्षण में रेण्डमाइजेशन, रेण्डमाइजेशन के बाद मशीन वितरण प्रक्रिया, मतदान केन्द्रवार चुनाव संबंधी सामग्री वितरण, मतदान दल का मतदान केन्द्र पर पहुंचना, माकपोल के साथ ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट के कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, व्हीव्हीपैट सभी का प्रदर्शन करते हुए पुनः विस्तार से जानकारी दी गई। चुनाव कार्य से संबंधित सभी अधिकारियों को अपने शासकीय दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में समस्त रिटर्रिंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स, नोडल और सेक्टर ऑफिसर्स, संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*115 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 70 पाव देशी प्लेन शराब के साथ, बिक्री करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपीगण*

*(01) लच्छी राम चौहान उम्र 65 साल निवासी भादा थाना जांजगीर*

*(02) चन्द्रशेखर सुरज पाठक उम्र 33 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा*

*(03) दिनेश कुमार थवाईत उम्र 27 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा*

*(04) सुख बाई जांगड़े उम्र 36 साल निवासी कोटमी सोनार थाना अकलतरा*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है* इसी क्रम में टीम गठित किया गया था, की मुखबीर सूचना मिला की *थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम भादा तथा थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया* मौके पर पाया गया कि आरोपी (01) लक्ष्मी राम चौहान उम्र 65 साल निवासी भादा के कब्जे से 105 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती

21000/ रूपया (02) चन्द्रशेखर सुरज पाठक उम्र 33 साल निवासी कोटमीसोनार के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब किमती 2800/ रूपया (03) दिनेश कुमार थवाईत उम्र 27 साल निवासी कोटमीसोनार के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन शराब किमती 3600 / रूपया (04) सुख बाई जांगड़े उम्र 36 साल निवासी कोटमी सोनार के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1000/रू बरामद किया गया है, तथा आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर /अकलतरा में अलग-अलग अपराध धारा पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में श्री शैलेन्द्र पाण्डेय अति. पुलिस अधीक्षक, निरी. गणेश सिंह राजपूत, निरी तुलसिंह पट्टावी निरी. कमलेश सेण्डे, अरुण सिंह, सउनि माधव सिंह, प्रआर. प्रीतम सिंह कंवर, मोहन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

*जुआ-सट्टा के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ थाना फास्टरपुर द्वारा जुआ खेल रहे आरोपी विनोद कुमार चन्द्राकर एवं 05 अन्य के कब्जे से राशि 12780/- रूपये जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।*
*◾ थाना चिल्फी द्वारा भी जुआ खेल रहे 04 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 2560/- रूपये की गई जप्त।*

मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना फास्टरपुर द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम आमाबगीचा के पास लगरा में दबिश देकर जुआ खेल रहे रहे कुल 06 आरोपी 1) विनोद कुमार चन्द्राकर, 2) स्वतंत्र चंद्राकर, 3) आनेन्द्र चंद्राकर, 4) जगदीश चंद्राकर, 5) लक्ष्मण बर्मन, एवं 6) महेन्द्र बंजारे के कब्जे से राशि 12780/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा ग्राम चिल्फी में तालाब पार दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी हीरालाल दुबे एवं 03 अन्य के कब्जे से जप्त राशि 2560/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

*नशे के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ 12.5 लीटर अवैध देशी शराब की गई जप्त।*
*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपी के विरूद्ध थाना मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया द्वारा की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले 01 व्यक्ति भी की गई थाना जरहागांव वैधानिक कार्यवाही।*


मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना मुंगेली द्वारा पथरिया मोड़ के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी कुलदीप वर्मा के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब, थाना

लोरमी द्वारा नहर पुल के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी रामा तिवारी के कब्जे से 3.9 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना पथरिया द्वारा साप्ताहिक बाजार पथरिया में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी रंजित श्रीवास के कब्जे से 4.1 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध थाना जरहागांव द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*पति-पत्नी के बीच तीन साल से बातचीत न होने पर तलाक लेना बेहतर : डॉ. किरणमयी नायक :आज की सुनवाई में 37 प्रकरण में 18 प्रकरण नस्तीबद्ध*

0

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज ’’प्रार्थना भवन’’ जल संसाधन विभाग बिलासपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 227 वीं व जिला स्तर पर 14 वीं सुनवाई हुई। बिलासपुर में आयोजित जनसुनवाई में आज कुल 37 प्रकरणों में सुनवाई की गई। आज के सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका कोई कार्यवाही नहीं चाहती है इसलिए प्रकरण प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों को सुना गया, जिसमें मामला नजूल विभाग में भूमि कब्जे का विवाद न्यायालय में लंबित होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया। इसी प्रकार एक प्रकरण में दोनो पक्ष को विस्तार से सुने जाने के दौरान ही आवेदिका ने बताया कि सिविल लाईन थाना बिलासपुर में आवेदिका की रिपोर्ट प्रकरण अनावेदकगणों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और अनावेदक पक्ष के रिपोर्ट पर आवेदिका और उनके पुत्री के विरूद्ध भी एफआईआर दर्ज हो चुका है। ऐसी स्थिति में प्रकरण को आगे चलाने का कोई औचित्य नहीं है। अतः प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों को सुना गया, आवेदिका कथन है कि अनावेदक ने 2017 में 03 तलाक दिया था। अनावेदक का कथन है कि उन्होंने 03 तलाक नहीं दिया है। दोनो पक्षों के बीच प्रकरण न्यायालय में लंबित है। इसलिए प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।इसी प्रकार एक प्रकरण में अनावेदक पहले से शादीशुदा हैं यह जानते हुए भी आवेदिका अनावेदक के साथ अवैध रिश्ते में रहने के कारण प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। अन्य प्रकरण में आवेदिका उपस्थित अनावेदक के अनुपस्थिति पर उनके अधिवक्ता द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है। आवेदिका द्वारा अपने प्रकरण रायपुर अगली सुनवाई में रखने के लिए अनुरोध किया गया है। अनावेदक को उनके अधिवक्ता के माध्यम से दिनांक 05.10.2023 को उपस्थित होने की सूचना दिया जाता है, यदि अनावेदक अनुपस्थित रहते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जावेगी। अन्य प्रकरण में पति पत्नि एक साथ एक ही घर में रह रहे हैं और दोनो के बीच पिछले 03 साल से बातचीत बन्द है। इस प्रकरण की कॉपी संरक्षण अधिकारी को दी गई ताकि दोनो के बीच काउसलिंग कराया जा सके। काउंसलिंग के बाद भी दोनो के बीच समझौता नहीं होने की स्थिति में तलाक प्रक्रिया की कार्यवाही की जा सकेगी।अधिकांश मामलों में आवेदिकाओं ने अपना प्रकरण इसलिए वापस ले लिया कि उनकी समस्याओं का समाधान आयोग में सुनवाई के पहले ही हो गया। आयोग की नोटिस मिलने के बाद तत्काल अनावेदकगण आवेदिका से समझौता कर रहे हैं, यह आयोग की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

*महिला ने ASI पर लगाया रेप का आरोप, शिकायत लेकर पहुंची थाने*

0

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में स्थानीय पुलिस स्टेशन में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) पर अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। आरोपी एएसआई की पहचान संजीब सेन के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बैरकपुर उपमंडल के बासुदेबपुर पुलिस स्टेशन में तैनात है। महिला ने उसके खिलाफ उसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने कहा कि उसकी आरोपी से मुलाकात कुछ साल पहले तब हुई थी जब वह एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत लेकर बासुदेबपुर पुलिस स्टेशन पहुंची थी, जिसे उसने 10 लाख रुपये का ऋण दिया था। उत्तर 24 परगना के श्यामनगर की रहने वाली वह महिला कर्जदार से कर्ज वापस पाने में असमर्थ हो गई और उसने पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया।वहां आरोपी एएसआई के संपर्क में आई, जिसने उसे रुपए वापस दिलाने में पूरी मदद करने का वादा किया। महिला ने आरोप लगाया कि नजदीकियों का फायदा उठाकर आरोपी एएसआई ने उसके साथ रेप किया। महिला ने उसी के पुलिस स्टेशन में एएसआई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जहां वह वर्तमान में तैनात है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आरोपी पुलिसकर्मी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। इस बीच, शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से उसे फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

*महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,*

0

* आरोपी ओमप्रकाश साहू उम्र 36 वर्ष साकिन लटिया (पकरिया) थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 452, 506 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

* महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, त्वरित आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता/प्रार्थिया कोशाम 05.30 बजे *अपनी घर पर अकेली थी तभी आरोपी ओमप्रकाश साहू सुनापन्न का फायदा उठाकर घर अंदर घुसकर पीडिता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है* व किसी को बताने पर पीडिता के पति व बच्चे को जान से मारने की धमकी दिया है कि प्रार्थिया के लिखित रिपोर्ट पर से आरोपी के विरुद्ध अप.क्र.450/2023 धारा 376, 452, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

*विवेचना के दौरान आरोपी ओमप्रकाश साहू साकिन लटिया (पकरिया) थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तुल सिंह पटटावी, उप निरी लालन पटेल, आर. प्रदीप दुबे, बृजपाल बर्मन, अजय भानू का सराहनीय योगदान रहा।

*तहसीलदार जांजगीर से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी आशीष कुमार मालू उम्र 30 वर्ष निवासी ब्लाक कालोनी जांजगीर*

*आरोपी आशीष कुमार मालू से तहसीलदार द्वारा विभागीय शासकीय कार्य दिए गए कार्य के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा ऊंची आवाज में गाली गलौच करते हुए मारपीट किया*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 294,506,332,353, भादवि. के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि को प्रार्थी बजरंग साहू तहसीलदार जांजगीर ने थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया की को प्रार्थी के द्वारा कार्यालय में पदस्थ *आरोपी आशीष कुमार मालू को दिए गए कार्य के संबंध में पूछताछ कर बिना किसी सुचना के अनुपस्थित रहने के बारे में बोले तो आशीष मालू के द्वारा ऊंची आवाज में गाली गलौच करते टर्मीनेट कर दो कहने लगा* तब प्रार्थी तहसीलदार के द्वारा अशीष मालू का कार्य आबंटन आदेश जारी करने का आदेश देकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग बैठक में शामिल होने चले गए कुछ देर बाद *आरोपी आशीष कुमार मालू कक्ष में आकार ऊंची आवाज में जान से मारने की धमकी देते हुए पानी के बॉटल से फेंक कर मारा* और बाहर चला गया प्रार्थी कुछ समझ पाता उतने मे फिर *आरोपी आशीष कक्ष अंदर आकार हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया है* प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 644/23 धारा 294, 506, 332, 353 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

*विवेचना के दौरान आरोपी आशीष कुमार मालू उम्र 30 साल निवासी ब्लाक कालोनी जांजगीर को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से दिनांक 26.09.23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरीक्षक राजेश साह एवं सायबर टीम जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।