Home Blog Page 833

*नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ कर धार-दार हथियार से वार करने वाले सरफिरे आशिक व एक साथी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*02 आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-560/23 धारा 341, 354, 354 (क), 294, 506बी, 324, 34 भा.द.वि. 8 पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में नाबालिक बालिका अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। की मै विगत दो माह से स्कूल या कहीं भी आती जाती हूँ, तो रमेश पात्रे अपने साथी जयंत बंजारे के साथ आकर आये दिन रोड में रुकवाकर मेरे साथ छेड़खानी कर शादी करने को कहता है। मेरे द्वारा मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी देता है। दिनांक-24.09.2023 के दोपहर 01:00 बजे मैं सब्जी लेने गई थी। उसी समय रमेश पात्रे मोटर सायकल से आया और मुझे रोककर मेरा हाथ को पकड़ लिया और मेरे साथ बुरी नियत से जबरदस्ती छेड़खानी करते हुए मुझसे शादी करने बोला मै मना की तो मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली-गलौज करने लगा और अपने जेब से चाकू निकालकर मेरे बाएं हाथ की कलाई में वार किया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध कमांक-560/23 धारा 341, 354, 354 (क), 294, 506बी, 324, 34 भादवि. 8 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा

उक्त घटना की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दी गई। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों के पता तलाश हेतु रवाना किया गया। टीम के लगातार प्रयासों से आरोपी(1) रमेश पात्रे पिता सम्मत पात्रे उम्र 19 वर्ष साकिन जंगलपुर, थाना पांडातराई, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़), 02. यशवंत बंजारे पिता जनकराम बंजारे उम्र 22 वर्ष जंगलपुर, थाना पांडातराई जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री एम.बी. पटेल के कुशल नेतृत्व में सहायक उप. निरीक्षक उमा बल्ले एवं थाना सिटी कोतवाली टीम का सराहनी योगदान रहा।

*गाड़ी में घूम -घूम कर मोबाइल से सट्टा पट्टी लिखते खाईवाल को किया गया गिरफ्तार*

0

> *आरोपी से नगदी रकम, मोबाइल एवं मोटर साईकल किया गया जप्त*

> *जप्त सामग्री कीमती करीबन 37140रु*

*>आरोपी का बैंक अकाउंट भी सीज़ किया जा रहा है*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

रायपुर/कबीरधाम* – इस प्रकार है की दिनांक 26.09.23 को सूचना मिला की बैरागपारा का महेंद्र ठाकुर मोटर साइकिल क्र. CG10BC6438 में घूम घूम कर सट्टा पट्टी लिख रहा है जो रहमान कापा की ओर जा रहा है सूचना वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराकर तत्काल पुलिस स्टॉफ द्वारा रहमान कापा बेरियर के पास रेड किया गया जहाँ एक व्यक्ति उक्त मोटर साईकल में मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम *महेंद्र प्रसाद ठाकुर पिता वीरेंद्र सिंह उम्र 37 वर्ष पता बैरागपारा पंडरिया* बताया जिसकी तालासी लिया गया जो एंड्रायड मोबाइल में व्हाट्सप्प द्वारा सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसके कब्जे से नगदी रकम 2140रु., 02 नग एंड्रायड मोबाइल कीमती करीबन (15000 रु.)एक मोटर साईकल कीमती करीबन (20000 रु ) कुल जुमला कीमती (37140 रु.)जप्त किया गया आरोपी का कृत्य छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 का पाए जाने से आरोपी को मौक़े पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 287/23 धारा 06 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया.

*डाक मतपत्र के लिए वितरण प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना बनाएं: कलेक्टर डॉ भुरे*

0

रायपुर / कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे ने विधानसभा निर्वाचन के परिपेक्ष्य में महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी शहरी क्षेत्रों में मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम निरंतर चलाया जाए। सभी संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में आने वाले मतदान केन्द्र में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। डाक मतपत्र के लिए वितरण और प्रशिक्षण के लिए प्रभारी अधिकारी कार्ययोजना बनाएं। खाद्य विभाग मतदान कार्य में लगे हुए कर्मचारियों के लिए भोजन, स्वास्थ्य विभाग दवाईयों इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

*गेड़ी दौड़ खेल में 40 से अधिक आयु वर्ग में सावित्री कश्यप और कुश्ती 40 किलोग्राम वर्ग में कमलाबाई ने प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले का बढ़ाया मान*

0

*राज्य स्तरीय स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में जांजगीर-चांपा जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक रायुपर में आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेशभर के 1906 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष 16 पारंपरिक खेलों गिल्ली डंडा, पिठूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद एवं कुश्ती का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले रहें हैं जिसमें 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। राज्य स्तरीय स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में सावित्री कश्यप गेड़ी दौड 40 से अधिक आयु वर्ग में और कमलाबाई ने कुश्ती 40 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करके जिले का मान बढ़ाया है।
जिला खेल अधिकारी श्री प्रमोद बैस ने बताया की जांजगीर-चांपा जिले से राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में गेड़ी दौड़ 0 से 18 आयु वर्ग में राजेश्वरी बरेठ में दूसरा स्थान, गेड़ी दौड़ 40 से अधिक आयु वर्ग में सावित्री कश्यप प्रथम स्थान, कुश्ती 50 किलोग्राम में 40 से अधिक आयु वर्ग में कमलाबाई प्रथम स्थान, कुश्ती 40 किलोग्राम वर्ग में 18 से 40 आयु वर्ग में पुष्पा कंवर द्वितीय स्थान, कुश्ती 50 किलोग्राम 18 से 40 आयु वर्ग में सुमित खांडेकर द्वितीय स्थान, कुश्ती 40 किलोग्राम 40 से अधिक आयु वर्ग में राधाबाई कंवर तृतीय स्थान, कुश्ती 60 किलोग्राम 40 से अधिक आयु वर्ग में सरस्वती कंवर तृतीय स्थान, कुश्ती 70 किलोग्राम 18 से 40 आयु वर्ग में गायत्री, तृतीय स्थान कुश्ती 50 किलोग्राम 18 से 40 आयु वर्ग में मधु यादव तृतीय स्थान, गिल्ली डंडा 18 से 40 आयु वर्ग में करण मनहर, मुकेश जांगड़े, अभिषेक, अमन एवं सनत रात्रे द्वितीय स्थान, गिल्ली डंडा 0 से 18 आयु वर्ग में साहिल, शशांक चंद्रिका प्रसाद, हरीश, आशीष द्वितीय स्थान, पिट्टूल 0 से 18 आयु वर्ग में कल्पना, प्रतिष्ठा, चंद्रकला तृतीय स्थान, पिट्टूल 18 से 40 वर्ग में प्रताप, सुमन, नत्थूलाल, अभिषेक द्वितीय स्थान, गिल्ली डंडा 40 से अधिक आयु वर्ग में गौरी शंकर पटेल, गोरेलाल साहू, हरिराम यादव, पंचराम रात्रे, रामायण प्रसाद तृतीय स्थान, लंगडी दौड़ 40 से अधिक आयु वर्ग में टेकराम बरेठ, विनोद बरेठ द्वितीय स्थान, 100 मीटर लंबी दौड़ 0 से 18 आयु वर्ग में तानिया केवट द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त किया।

*सामाजिक बहिष्कार करना मानव के संवैधानिक कानून में मानव अधिकारों का हनन है – डॉ किरणमयी नायक*

0

*आज जांजगीर में बिलासपुर संभाग के महिला आयोग के संभाग स्तरीय कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन*

*छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 228 वीं व जिला स्तर पर 08 वीं सुनवाई हुई। जांजगीर जिले में आयोजित जनसुनवाई में कुल 32 प्रकरण रखे गये। जिनमें 06 केस में सुनवाई की गयी, 09 केस नस्तीबद्ध किये गये, 02 केस की सुनवाई रायपुर में की जावेगी। सामाजिक बहिष्कार संबंधी मामले में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय तथा सखी सेंटर की केन्द्र प्रशासक तथा प्रोटेक्शन आफिसर श्रीमती अनुपमा सिंह कवंर को जिम्मेदारी दी गयी कि आवेदिका के गांव मे औचक निरीक्षक कर स्थ्तिि स्पष्ट करने का आदेश दिया गया। अन्य मामले में पति-पत्नी का साथ जीवन यापन करना संभव नहीं है। आपसी राजीनामा से तलाक लेना चाहते हैं। आपसी तलाक हेतु उपयुक्त सलाह एवं वकील देने हेतु सखी सेन्टर को निर्देशित किया गया। एक अन्य मामले में दोनों पक्षों को सुना गया जिसमे ंआवेदिका के पिता ने पामगढ़ थाने में धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया था उसके पश्चात आवेदिका के द्वारा 354घ, 509क आईपीसी के तहत थाना जांजगीर में प्रकरण दर्ज करायी गयी। चूंकि दो दो मामले पुलिस के विवेचना में आ चुके हैं इसलिए प्रकरण नस्तीबद्व किया गया। अन्य मामलों में प्रकरण न्यायालयों में प्रक्रियाधीन होने के कारण प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज जांजगीर में महिला आयोग के संभाग स्तरीय कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।

*एकलव्य आदर्श विद्यालय: कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग आयोजित*

0

*29 सितंबर को प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर में होगी काउंसलिंग*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सीबीएसई पाठ्यक्रम अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रथम काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई जा चुकी है। शेष सीटों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 29 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया है। यह काउंसलिंग प्रयास आवासीय विद्यालय डिंगापुर कोरबा में आयोजित की जाएगी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि द्वितीय काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थियों को स्वयं की 5वीं की अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (यदि जारी हुआ हो), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो 05 नग, आरक्षण के तहत चयनित हो तो आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र तथा मेडिकल प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो) के साथ उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए 9827498374 पर संपर्क किया जा सकता है।

*जल जीवन मिशन के तहत नल कनेक्शन के माध्यम से ग्रामीणों को घर पर ही मिल रहा है पेयजल*

0

*पुष्पांजलि को अब पेयजल लेने नहीं जाना पड़ता बाहर*

*घर में ही नल से जल मिलने से जीवन हो गया है सहज- हितग्राही लक्ष्मी बाई*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अब दूरदराज के गांवों के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। योजना के तहत जिले के प्रत्येक ग्राम बसाहट के हर घर में नल कनेक्शन दिया जा रहा है। जिससे लोगों की पेयजल प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
योजना के तहत कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी में ग्रामीणों को उनके घर तक पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इस व्यवस्था से गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं। योजना से पूर्व पंडरीपानी गांव के लोग पीने के पानी के लिए पहले मुख्य रूप से हैंडपंप, कुंआ अदि पर निर्भर थे। पूर्व में तकनीकी रूप से गाँव के ग्रामीण पानी की शुद्धता का मापन पानी की गंदलापन या सफाई को देखकर किया करते थे। साथ ही उनमें जागरूकता का भी अभाव था। पंडरीपानी मे जल जीवन मिशन योजना लागू होने से हर घर में नल से जल मिलने से ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण निर्मित है। साथ ही लोगो मे जन जागरूकता लाने हेतु ग्राम सभा में जल सम्बंधित चर्चा व व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाने लगा। जिससे यहां के लोग स्वच्छ पीने के पानी की शुद्धता एवं अच्छे स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए।
पंडरीपानी की रहने वाली श्रीमती पुष्पांजलि सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत अपने घर में ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि घर बैठे ही उन्हें शुद्ध जल मिल जाने से उन्हें एवं उनके परिवार के लोगों को राहत मिली है। नल कनेक्शन के माध्यम से उन्हें घर पर ही पर्याप्त मात्रा में जल मिलता है। पुष्पांजलि कहती है कि पहले उन्हें अपने घर वालो के लिए पेयजल लाने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। अब घर के आंगन में ही पानी भरने की सुविधा उपलब्ध हो जाने से उन्हें पानी लाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि जल का उपयोग खाना पकाने के साथ ही अन्य घरेलू कार्याे में किया जाता है। पानी के बिना बहुत सारे कार्य प्रभावित होते है। घर में पानी की उपलब्धता हो जाने से घरेलू कार्याे को पूरा करने में उसके परिवार को बहुत सुविधा होती है। इससे उसके समय की बचत होती है। हितग्राही पुष्पांजलि कहती है कि उसे शुद्ध पेयजल के उपयोग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी है। उसने बताया कि जल में बहुत सारे खनिज तत्व पाए जाते है। जिससे शरीर को अनेक फायदे होते है। साथ ही दूषित जल पीने से अनेक प्रकार की बीमारियां होने की संभावना होती है। वह साफ पानी के उपयोग से होने वाले फायदों के बारे में अपने आस पास के लोगों को भी बताती है। जिससे सभी पीने के लिए साफ पानी का उपयोग कर स्वस्थ रहे।
इसी प्रकार योजना से लाभान्वित 74 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी बाई ने बताया की पहले अपने दैनिक आवश्यकता के लिए पानी भरने के लिए हैंडपंप जाना पड़ता था जहां पानी भरने के लिए लंबी कतार में अपनी बारी का इंतिजार करना पड़ता था। लेकिन अब घर में ही नल से जल मिलने से उनका जीवन सहज हो गया है। घर में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हितग्राही पुष्पांजलि व लक्ष्मी बाई ने सपरिवार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए सहृदय धन्यवाद दिया।

*राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने किया पट्टा वितरण अभियान का शुभारंभ*

0

*वार्ड क्रमांक 14 पंप हॉउस के हितग्राहियों को प्रदान किया पट्टा*

*वार्ड क्रमांक 14 में 03 करोड़ लागत के अनेक विकास कार्याें का किया भूमिपूजन*

*पट्टा वितरण एवं विकास कार्याे के लिए राजस्व मंत्री ने वार्ड वासियों को दी बधाई*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पंजीयन एवं पुनर्वास मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 पंप हॉउस में आवासहीन व्यक्ति को पट्टा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही वार्ड क्रमांक 14 में विभिन्न मद अंतर्गत 281.04 लाख रुपए लागत के कुल 11 विकास एवं निर्माण कार्याे का भूमिपूजन किया। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने वार्डवासियों को पट्टा वितरण एवं विकास कार्याे के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, एसडीएम श्री श्रीकांत वर्मा, तहसीलदार श्री मनीष देव साहू, वार्ड पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप नगरीय क्षेत्र के आवासहीनों को पट्टा प्रदान करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, गरीबों, किसानों, पिछड़े लोगों की सरकार है। सरकार द्वारा सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर प्रारंभ से ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने निर्धन तथा जरूरतमंदो की समस्याओं को समझा और संवेदनशीलता से उन्हें पट्टे प्रदान करने का निर्णय लिया। जिसके अंतर्गत आज आपके वार्ड क्रमांक 14 में आवासहीनो को विधिवत रूप से निःशुल्क पट्टा प्रदान करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के हर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले पात्र लोगों को इस योजना के तहत जल्द ही निःशुल्क पट्टे वितरण किए जाएंगे। इस हेतु छूटे हुए लोगों का पुनः सर्वे कराकर उनका नाम सूची में जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा वार्ड के 20 हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से पट्टा वितरण किया गया एवं वार्ड के पात्र हितग्राहियों को अभियान चलाकर पट्टा वितरण करने की बात कही।
राजस्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की उन्नति एवं विकास के लिए सतत कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार हर घर मे बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन जैसी मूलभूत सेवा पहुँचाने हेतु कटिबद्ध है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य प्रदान किया गया है। भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय अंतर्गत भूमिहीनों एवं पौनी पसारी परम्परागत व्यवसाय से जुड़े लोगों को 7 हजार रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार राज्य के बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए बेरोजगारो को 2500 रुपये भत्ता प्रदान किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना से पशुपालकों को आर्थिक लाभ, गौठान व रीपा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
इसी प्रकार कार्यक्रम में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने कार्यक्रम में पट्टा वितरण एवं विभिन्न विकास कार्याे की सौगात मिलने पर वार्डवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के सराहनीय प्रयास से नगरीय क्षेत्रों में पट्टा वितरण कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिससे आवासहीन व्यक्तियों को स्थायी पट्टा मिलेगा एवं उनके आवास की समस्या दूर होगी। इसी प्रकार आज वार्ड 14 में 2 करोड़ 81 लाख की लागत के 11 विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन किया गया। इनमें वार्ड के अनेक स्थानों में सीसी रोड, नाली निर्माण, चबूतरा निर्माण, मरम्मत व संधारण के कार्य शामिल है।
उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों के लिए पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 की अधिसूचना का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में कर दिया गया है। नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर 2017 से लगातार काबिज आवासहीन व्यक्तियों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा दिया जाएगा। राज्य सरकार के नगर निगम क्षेत्र में आवासहीन व्यक्ति 600 वर्ग फिट में शासकीय भूमि के पट्टे के लिए पात्र होंगे, सभी जारी नए पट्टे निःशुल्क होंगे।

*मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेने आवेदन आमंत्रित*

0

*इच्छुक आवेदक 04 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन*

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत विनिर्माण उद्यम हेतु अधिकतम 25 लाख, सेवा क्षेत्र हेतु 10 लाख एवं व्यवसाय हेतु अधिकतम 2 लाख तक का ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। ऋण हेतु इच्छुक युवक-युवतियां आवेदन पत्र निर्धारित फार्म में भरकर 04 अक्टूबर 2023 तक कार्यालयीन समय में कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा योजना का लाभ लेने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अंतर्गत आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण हो। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित परिवार के सदस्य एवं निःशक्तजन जैसे आरक्षित श्रेणी के आवदेकों हेतु अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छुट की पात्रता होगी। एक परिवार से एक ही व्यक्ति आवेदन करने के लिए पात्र होगा साथ ही आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, वित्तीय संस्था या सहकारी बैंक का ऋण चूककर्ता नहीं होना चाहिए। आवेदक को प्रधानमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी अन्य योजना के अंतर्गत अनुदान का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
योजना अंतर्गत सामान्य वर्ग को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख रूपये तक, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के आवेदक को बैंक द्वारा स्वीकृत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपये तक के मार्जिन मनी अनुदान की पात्रता होगी। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।

*आयुष्मान भवः अभियान के तहत पोड़ी-उपरोड़ा में होगा स्वास्थ्य मेले का आयोजन*

0

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /आयुष्मान भवः अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन 04 अक्टूबर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में किया जाएगा। मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा सेवाएं दी जाएंगी। कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाने की अपील लोगों से की है।