Home Blog Page 832

*कपड़ा दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी राधेश्याम उर्फ मुन्ना सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण*

*आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये मशरूका 20 नग विभिन्न रंगो के साड़ी, 02 नग नीला जीन्स पेंट, 03 नग चेक शर्ट जुमला कीमती 22,000/₹*

*आरोपी को CCTV फुटेज के आधार से पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 ipc के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भागवत प्रसाद थवाईत उम्र 32 वर्ष निवासी शिवरीनारायण का दिनांक 27.09.23 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बाम्बे मार्केट में कलकत्ता होजरी कपड़ा दुकान है। दिनांक 26.09.2023 को रात करीब 09:00 बजे दुकान बंद कर सभी कर्मचारियों के साथ घर चला गया था और दिनांक 27.09.2023 के सुबह 07:00 बजे कर्मचारी जितेंद्र यादव एवं राजकुमार उर्फ राजू चौहान के साथ आकर दुकान खोला और अंदर जाकर देखा तो दुकान के दाहिने कोने के कुछ कपड़े बिखरे पड़े थे। चोरी होने की आशंका पर दीवाल छत तरफ देखा तो रेख के पीछे दुकान के टीन का शेड उखाड़ दिखा। दुकान में बांये तरफ कुछ रेडीमेड कपड़ों के डब्बे भी गिरे बिखरे थे। देखने एवं चेक करने पर पता चला कि साफ्ट साड़ी विभिन्न रंग के एक बंडल (20 नग) कीमती 18000/-रु., 03 नग कार्टन के चेक शर्ट, 02 नग जींस पैंट नीले रंग का कीमती 4000/-रु., कुल कीमती 22000/-रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है की सूचना पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 417/23 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

*विवेचना दौरान संदेही राधेश्याम सिदार उर्फ मुन्ना पिता संतोष सिदार उम्र 19 वर्ष सा० खरौद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर *चोरी करना स्वीकार किए तथा उसके मेमोरेण्डम कथन के तहत चोरी किये गये मशरूका 20 नग विभिन्न रंगो के साड़ी, 02 नग नीला जीन्स पेंट, 03 नग चेक शर्ट जुमला कीमती 22,000/₹ को बरामद* किया जाकर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।

*आरोपी राधेश्याम सिदार उर्फ मुन्ना सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक दुवेदी थाना प्रभारी एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी*

*(01) रवि कुमार सूर्यवंशी उम्र 29 वर्ष निवासी तिलाईं थाना जांजगीर*

*(02) मंगतू राम सूर्यवांशी उम्र 55 वर्ष निवासी तिलई थाना जांजगीर*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 376 (2)(च), 376(घ),323,506 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

*आरोपियों द्वारा घटना के संबध में किसी को नही बताने, पीड़िता को दी गई थी जान से मारने की धमकी*

*महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपीयो को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28/09/23 को पीड़िता ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की *दोपहर के समय पीड़िता जब घर मे अकेली थी तभी दोनो आरोपी रवि कुमार और मंगतू राम पीड़िता के घर आए और पीड़िता के पति के बारे में पूछे जो घर में नही है बताई तब ऊक्त दोनो व्यक्ति के द्वारा पीड़िता के हाथ मुंह दबा कर जबदस्ती दुष्कर्म किए तथा जान से मारने की धमकी दिए* पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 651/23 धारा 376,(2) (च), 376 (घ),323, 506 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी रवि कुमार सूर्यवाशी व मंगतू राम सूर्यवंशी को पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दोनो आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह आर. शिवराय सागर, महिला आर रेखा एवं अन्य स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

*जिले में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के जरिए पशुधन के इलाज की घर पहुंच सेवा का हुआ शुभारंभ*

0

कलेक्टर सहित नगर पालिका अध्यक्ष ने मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई हेतु 05 वाहनों को किया रवाना
टोल फ्री नंबर 1962 में कॉल कर पशु चिकित्सक से ले सकते हैं चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-जांजगीर-चांपा 29 सितम्बर 2023/ नेताप्रतिपक्ष राज्यसभा श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 28 सितम्बर को बलौदाबाजार जिले के विकासखण्ड भाठापारा सुमाभाठा में आयोजित ‘‘कृषक सह श्रमिक सम्मेलन 2023‘‘ से मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई हेतु वाहनों को संचालक की अध्यक्षता में हरी झंडी दिखाकर जिला जांजगीर चांपा के 05 विकासखण्ड नवागढ़, अकलतरा, बम्हनीडीह, बलौदा एवं पामगढ़ हेतु रवानगी एवं शुभारंभ किया गया।
इसी कड़ी में आज नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्री भगवान दास गढ़ेवाल, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर से मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई (एंबुलेंस वाहन) को जिले के 05 विकासखण्ड नवागढ़, अकलतरा, बम्हनीडीह, बलौदा एवं पामगढ़ के गौठानों में रोस्टर अनुसार शिविर हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर पालिका सभापति श्री रामविलास राठौर, इंजीनियर श्री रवि पांडे, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.ए. एल. सिंह सहित विभिन्न जनप्रनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें ने बताया कि मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई (एंबुलेंस वाहन) ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवायें प्रदान करना गौठान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, पशुओं के रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, ऑन द स्पॉट रोग जांच सेवा प्रदान करना, विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार, रोग उद्भेद को नियंत्रित करना इत्यादि के उद्देश्य से संचालित किया जाना है। उक्त एंबुलेंस का संचालन प्रातः 08 बजे से सायं 04 बजे तक होगा एवं टोल फ्री 1962 नम्बर पर डायल किया जाकर जिले के समस्त पशुपालक चिकित्सा कॉल सेंटर से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक दिवस जिले के रोस्टर अनुसार विकासखण्ड के 02 गौठानों में पशु चिकित्सा शिविर आयोजन किया जाएगा। जिले के समस्त पशुपालकों से अधिक से अधिक पशु चिकित्सा सुविधा प्राप्ति हेतु गौठानों में पशुओ को अवश्य लाने हेतु उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें द्वारा आग्रह किया गया है।

*आरोपी के कब्जे से 04 नग सिनटेक्स कीमती 40,000 रूपये बरामद*

0

*रात्रि में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

* आरोपी खिलेश दास उम्र 20 वर्ष साकिन संजय नगर अकलतरा थाना अकलतरा*आरोपी के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कन्हैया अग्रवाल पिता मनोज अग्रवाल साकिना अकलतरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 14.09.2023 को करीब 02-03 बजे दोपहर अपने गोदाम मे ताला लगाकर वापस घर चला गया था जो दिनांक 26.09.2023 को सुबह 11.00 बजे जाकर देखा गोदाम का ताला टूटा हुआ था गोदाम के अंदर जाकर देखने से गोदाम अंदर रखे जिगमा कंपनी के सिनटेक्स टंकी, वाईबरेटर मशीन, डीजल पंप, टाईल्स एंव नल का प्लास्टिकक पाईप जुमला कीमती करीब 80,000 रूपये का समान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है की रिपेार्ट पर थाना अकलतरा में अप.क्र. 482/2023 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना दौरान *खिलेश दास साकिन संजय नगर अकलतरा को तलब कर पूछताछ किया जिन्होने अपना 01अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किए तथा उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर 04 नग सिनटेक्स कीमती 40,000 रूपये को ग्वाहो के समक्ष बरामद किया गया है*

आरोपी खिलेश दास साकिन संजय नगर अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

*प्रकरण की विवेचना जारी है, तथा अन्य आरोपी की पातासाजी जारी है*

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस पटटावी सउनि अरूण सिंह,प्र.आर. संतोष यादव आर. प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन, विवेक ठाकुर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपीगण*

*(01) दीना कश्यप उम्र 40 साल निवासी जेवरा थाना मुलुमला*

*(02) प्रवीण कुमार खटकर उम्र 23 साल निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण*

*(03) मोहन पटेल उम्र 50 साल निवासी मेहन्दी निवासी शिवरीनारायण*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* मुखबीर सूचना मिला की थाना मुलमुला, शिवरीनारायण क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर पाया गया कि आरोपी (01) दीना कश्यप उम्र 40 साल निवासी जेवरा थाना मुलमुला के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 6,000/रूपया (02) प्रवीण कुमार खटकर उम्र 23 साल निवासी मेंहदी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1000 / रूपया (03) मोहन पटेल के उम्र 50 साल निवासी मेहन्दी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 2000 / रूपया बरामद किया गया है।

*आरोपी दीना कश्यप उम्र 40 साल निवासी जेवरा के विरूद्ध थाना मुलमुला में तथा आरोपी प्रवीण कुमार खटकर उम्र 23 साल, मोहन पटेल उम्र 50 साल निवासी मेहन्दी के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अलग- अलग अपराध धारा पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में श्री यदुमणि सिदार SDOP चॉपा, निरी. रंजीत सिंह कंवर, उपनिरी कृष्ण पाल सिंह, प्रआर अनिल अजगल्ले, आर सुरेश कुर्रे, हेमंत खरे का सराहनीय योगदान रहा।

*परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर के अंतर्गत संभागीय स्तरीय महिला आयोग कार्यालय जांजगीर का लोकार्पण राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक द्वारा की गई*

0

*बिलासपुर संभाग बिलासपुर के अंतर्गत महिला आयोग से संबंधित शिकायतों / लैंगिक उत्पीडन का प्रकरण का सुनवाई सप्ताह में 02 दिवस होगा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-जिला न्यायालय जांजगीर के सामने में नवीन परिवार परामर्श केन्द्र भवन बनाया गया है, उक्त भवन में संभाग स्तरीय महिला आयोग कार्यालय का भी निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण आज राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक द्वारा की गई है। जिसमें रेंज के जिला जांजगीर-चाम्पा के अलावा जिला बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़ भिलाईगण के जिला के पीड़ित पक्षों का आवेदनों का सुनवाई कर त्वरित निराकरण किया जावेगा।

उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में श्री अनिल सोनी अति पुलिस अधीक्षक, श्रीमती अर्चना उपाध्याय महिला आयोग सदस्य, काउसर श्रीमती तान्य अनुरागी पाण्डेय, ऋषिकांता राठौर, सखी वन सेंटर के नीशा खान, सरस्वती सोनी, जिला विधिक प्राधिकरण जांजगीर से लक्ष्मी प्रसाद जयसवाल काउंसर, श्रीमती मंजूलता राठौर, सउनि मोहन राठौर, महिला प्रआर सरोज खलखो, एनुका तिर्की, आर अशोक भारती महिला आरक्षक सुधा सोम उपस्थित थे।

*भाजपा व कांग्रेस किस पर लगाएगी अपना दांव कवर्धा व पंडरिया विधानसभा में कौन होगा उम्मीदवार*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- प्रदेश में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है वही 7 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिए जाएंगे वही आपको बता दे कि वर्ष 2023 में 5 राज्यो में विधानसभा चुनाव होने है तो विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने प्रचार प्रसार काफी तेज कर दिए है वही भाजपा व कांग्रेस कुर्सी बचाने तमाम तरह के आयोजन कर रही है बता दे कि आयोजन के लिए लाखों रुपये बेफजूल खर्च किये जा रहे है वही भाजपा व कांग्रेस जनता को लुभाने का प्रयास कर रही है जिससे आने वाले समय मे पार्टी जिस प्रत्यासी को टिकट दे उसे जनता अपना मत देकर विधानसभा चुनाव जिताकर विधानसभा भेजें वही पार्टियों के द्वारा जनता को अलग-अलग तरीको से लालच देकर पार्टी अपना मत जुटाने की कोशिश में लगी हुई है पूर्व की भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष राज करने के बाद वर्ष 2018 में हुए चुनाव को लेकर जनता के समक्ष विकास यात्रा लेकर पहुँची थी जनता ने भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ में 15 सीटों पर ही सिमटा कर रख दी वही 15 वर्षो से सत्ता से दूर कांग्रेस की सरकार ने वर्ष 2018 चुनाव में लगभग 68 सीटे जीतकर सरकार बनाने में कामयाब हो गई जहां कांग्रेस की सरकार सत्ता पाने जनता को लुभाने का प्रयास करने कसमें खाई जहां कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए नेताओ द्वारा गंगा जल की कसम ख़ाकर शराब बंदी किये जाने का वायदा किया था परंतु वायदा अब तक पूरा नही किया जा सका संविदा कर्मियों के नियमित करने वायदा किया गया था परंतु अब वह भी पूरा न हो सका ऐसे में कांग्रेस की पुनः सत्ता वापसी काफी मुश्किल दिखाई दे रही है वही वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव में विस्वस्त सूत्रों के मुताबिक सर्वे के अनुसार भाजपा 50 सीटे जितने की संभावना जताई गई है तो वही कांग्रेस के खाते में 30 सीटे जाने की संभावना जताई गई है तो वही जनता जोगी कांग्रेस के खाते में 3 सीटे जा सकती है तो वही संभावित 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा हो सकता है 4 सीटे अन्य के खाते में जाने की संभावना जताई गई है अगर हम बात करें कवर्धा विधानसभा 72 कवर्धा की तो कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर ने वर्ष 2018 में हुए चुनाव में भाजपा के प्रत्यासी अशोक साहू को 60 हजार वोटो से शिकस्त दी थी कवर्धा अति संवेदनशील स्थान माना जाता है जहां लगभग 5 वर्षो से कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर अपनी पैठ जमाने लगे हुए है आम लोग जब भी मंत्री से अपनी समस्या लेकर पहुँचते है जहां मोहम्मद अकबर केबिनेट मंत्री द्वारा लोगों को पार्टी का गमछा पहनाकर कांग्रेस में प्रवेश दिला दिया जाता है जिससे पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना रहे सूत्रों की माने तो भाजपा व कांग्रेस पार्टी किस उम्मीदवार पर अपना दांव खेलेगी यह कहना लाज़मी होगा आपको बता दे कि कवर्धा में भाजपा इन चेहरों पर अपना दांव खेल सकती है जहां सांसद संतोष पांडे,विजय शर्मा,कैलाश चंद्रवंशी,सियाराम साहू व पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी पर अपना दांव लगा सकती है तो वही कांग्रेस से क़द्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर का नाम तय माना जा रहा है फिलहाल देखना अब यह होगा कि भाजपा कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ किसे अपना उम्मीदवार बनाती है कहा जा रहा है कि भाजपा अगर विजय शर्मा को टिकट देती है तो कवर्धा विधानसभा से भाजपा की जीत तय सुनिश्चित है आम आदमी पार्टी से राजा खड़गराज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है वही सुनील केसरवानी को भी जनता जोगी कांग्रेस पार्टी से टिकट दे सकती है विधानसभा 71 पंडरिया से लगभग 55 लोगो ने अपनी दावेदारी पेश की है ऐसे में कांग्रेस में काफी लंबी लाइन देखने को मिल रही है पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर के 5 वर्षो के कार्यकाल को देखते हुए पंडरिया विधानसभा सीट कांग्रेस के हाथो से खिसकती हुई नजर आ रही है जिसे बचाने कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के नाम सहित सर्वे करा रही है अगर हम बात करे वर्ष 2018 चुनाव की तो भाजपा के प्रत्यासी मोतीराम चन्द्रवँशी को कांग्रेस की प्रत्यासी ममता चन्द्राकर ने लगभग 35 हजार वोटों से शिकस्त दी थी अगर कांग्रेस पार्टी विधायक के कार्यो की समीक्षा करती है तो विकास बिल्कुल दिखाई नही देगी जहां लगभग 5 वर्षो में विधायक ममता चन्द्राकर पर सोसायटी दिलाने व कार्यकर्ता को पद दिलाये जाने को लेकर रिश्वत लिए जाने का आरोप लग चुका है वही कांग्रेस पार्टी अगर दोबारा पंडरिया विधानसभा सीट से ममता चन्द्राकर को टिकट देती है तो उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में कांग्रेस को प्रत्यासी का चयन काफी सोच समझ कर करना पड़ सकता है जनता विधायक ममता चन्द्राकर के कार्यो से नाखुश है पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के कार्यो को लेकर आम लोगो में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है महिला विधायक होने के कारण पार्टी सत्ता और संगठन में तालमेल बैठाने में सफल साबित होती नही दिखाई दे रही है विधायक द्वारा 5 वर्षो में स्थानीय नेताओं को महत्व नही दीया गया जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह देखने को भी मिल सकता है पंडरिया विधानसभा संकल्प शिविर के आयोजन पर 11 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास के दौरान पहुँचे छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव व पीसीसी चीफ दीपक बैज से मीडिया ने पूछा था कि क्या इस बार भी पार्टी द्वारा लैंडिंग प्रत्यासी उतारा जाएगा तो मीडिया का जवाब देते हुए कहा था कि पार्टी किसी भी तरह की लैंडिंग प्रत्यासी नही उतारेगी इस बार स्थानीय प्रत्यासियो को महत्व दिया जाएगा कबीरधाम जिले में 2 विधानसभा सीट आती है वर्तमान में दोनो सीट कांग्रेस के खाते में है वही कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर विधायक है मोहम्मद अकबर का टिकट कटने की कोई संभावना दिखाई नही दे रही है जहां कांग्रेस कार्यकर्ता पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हुए है पंडरिया विधानसभा से भाजपा के संभावित उम्मीदवार भावना बोहरा का नाम सबसे ऊपर लिस्ट में है तो वही भाजपा से दिनेश चंद्रवंशी,भुवनेश्वर चन्द्राकर,प्रदीप कैवर्त व पटेल समाज से विसेसर पटेल साहू समाज से गोपाल साहू को उम्मीदवार बनाया जा सकता है अगर कांग्रेस की बात की जाए तो सामान्य वर्ग से काशीनाथ सिंह का नाम प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है वही सामान्य वर्ग से अर्जुन तिवारी व आंनद सिंह का नाम भी प्रबल दावेदारों की सूची में शामिल है वही पंडरिया विधानसभा से जाती समीकरण को लेकर बात की जाए खास तौर पर महेश चंद्रवंशी ,जिला पंचायत सदस्य मीना नीलू चंद्रवंशी, घनस्याम साहू के नाम सूची में शामिल है वही जनता जोगी कांग्रेस से रवि चंद्रवंशी को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है बहरहाल अब देखना यह होगा कि भाजपा व कांग्रेस व जनता जोगी कांग्रेस से पंडरिया विधानसभा सीट से किन नामो पर मुहर लगाती है यह कहना दिलचस्प होगा कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी ऐसे व्यक्ति पर ही अपना दाव लगाएगी जहां चुनाव जीता जा सके।

—————————————

*प्रधानमंत्री मोदी की 30 को बिलासपुर में जनसभा, एसपीजी एक्टिव ,,,,*

0

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को बिलासपुर में आ रहे हैं । वे भाजपा की जशपुर  और दंतेवाड़ा से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा के समापन पर दोपहर 2:30 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। । प्रधानमंत्री  की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है।

प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारी में भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री की जनसभा  ऐतिहासिक होगी।ऐसी जनसभा छत्तीसगढ़ में  पहले कभी नहीं हुई। इसमें राज्यभर से 10 लाख लोग पहुंचेंगे। श्री माथुर का दावा कितना सफल होता है, लोगों में देखने की उत्सुकता होगी। भाजपा का पूरा संगठन प्रधानमंत्री की इस  सभा की तैयारियों  में कई दिनों से लगा हुआ है। जिलों  में संगठन पदाधिकारियों को फरमान जारी किये गए हैं । विधायकों  को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं । प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते   हुए एसपीजी ने  अभी से मोर्चा संभाल लिया है । सभास्थल  से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर एसपीजी के गाड़ियां और टीमें  देखी जा रही हैं। एसपीजी के साथ जिला और पुलिस प्रशासन  के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।

*स्कूटी व ट्रक के पार्ट्स चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

0

🛑 क्षेत्र अंतर्गत हुए चोरी के 02 मामलों का हुआ खुलासा।
🛑घटना के 24 घंटे के भीतर चोरी की पूरी संपत्ति बरामद।

 

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि –
(01) दिनांक 27.09.2023 को प्रार्थी मामन चंद अग्रवाल पिता स्व. ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 61 साल निवासी थाना कोतवाली के पीछे कोरबा जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, इसके टीपी नगर बायपास रोड में स्थित एरन ट्रेडर्स नामक ऑटो पार्ट्स दुकान मे दिनांक 26-27.09.2023 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान का ताला तोड़कर एक पुराने ट्रक का कमानी पट्टा और एक नाग लोहे का कछुआ पार्ट्स को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 428/2023 धारा 457,380 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

(02) दिनांक 27.09.2023 को प्रार्थी संजय प्रधान पिता स्वर्गीय बाबूलाल प्रधान उम्र 38 वर्ष निवासी अमरैईया पारा चौकी मानिकपुर जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की टीपी नगर बायपास रोड में केरला होटल के पास बी एल इंजीनियरिंग नामक इसका दुकान है। घटना दिनांक 26-27.09.2023 के दरमियानी रात्रि में इसके दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी का स्कूटी क्रमांक सीजी 12 a.m 1531 को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 429/23 धारा 457,380 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उपरोक्त दोनों प्रकरणों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया
शहर में हो रहे आए दिन चोरी के मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री रॉबिंसन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन कोरबा निरीक्षक मृत्युंजय पांडे तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल को सख्त एवं त्वरित कार्यवाही का निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ प्रधान आरक्षक अमरौतीन कुर्रे, आरक्षक विजय बंजारे, मनोज यादव,देवनारायण कुर्रे के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध करने के महज 24 घंटे के भीतर 03 आरोपीगण को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिनके द्वारा उपरोक्त दोनों प्रकरणों का जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए चोरी किया स्कूटी क्रमांक cg12 am 1531 एवं ट्रक में इस्तेमाल होने वाला पुराना कमानी पट्टा एक नग एवं लोहे का पार्ट्स कछुआ को चोरी करना बताया है। जिनके निशान देही पर दोनों प्रार्थियों के छोड़ी गई मशरूका को 100% जप्त कर वजाप्ता शुमार किया गया है तथा पकड़े गए आरोपीगण को आज दिनांक 28.09.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं न्यायालय आदेश से जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपीगढ़ का विवरण :-
01) शेख असलम पिता शेख मुख्तार उम्र 26 वर्ष निवासी संजय नगर तालाब पार थाना कोतवाली जिला कोरबा
02) आकाश चौहान उर्फ मोटू पिता स्वर्गीय कदमलाल चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सरगबुंदिया थाना उरगा जिला कोरबा हाल मुकाम शारदा विहार अटल आवास क्रमांक 13 चौकी मानिकपुर जिला कोरबा
03) ओम प्रकाश पटेल उर्फ राजा पिता जहित राम पटेल उम्र 22 साल निवासी महावीर चौक 15 ब्लॉक चौकी सीएसईबी जिला कोरबा

*जुआ-सट्टा के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ जुआ-सट्टा खेल रहे 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ थाना मुंगेली द्वारा जुआ खेल रहे आरोपी जगदीश तिवारी एवं 04 अन्य के कब्जे से राशि 16400/- रूपये जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।*
*◾ सट्टा खेल रहे 01 आरोपी के विरूद्ध भी थाना मुंगेली द्वारा कार्यवाही कर राशि 1000/- रूपये की गई जप्त।*


मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुंगेली द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम चिरहूला में दबिश देकर जुआ खेल रहे कुल 05 आरोपी 1) जगदीश तिवारी, 2) शंकर श्रीवास, 3) सहदेव यादव, 4) शिवराज बरेठ एवं 5) रंजन जोशी के कब्जे से राशि 16400/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।


इसी प्रकार बालानी चौक में सट्टा खेल रहे आरोपी राजू कश्यप के कब्जे से राशि 1000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मुंगेली द्वारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।