Home Blog Page 831

*पति ने की दूसरी शादी तो जमकर हुआ बवाल,प्रेमी संग भाग गई थी महिला पढ़िये पूरी खबर*

0

बिहार। नालंदा में बिहार थाना गेट के सामने उसे वक्त लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब एक महिला ने अपने पति की लात-घूंसे और चप्पलों से धुनाई कर दी. महिला का आरोप है कि उसके पति ने 10 दिन पहले दूसरी शादी कर ली. इतना ही नहीं उसे जीवन-यापन के लिए खर्च भी नहीं देता है. दरअसल, बिंद थाना के एक गांव निवासी महिला का अपने पति पर आरोप है कि उसने दूसरी शादी कर ली है. इतना ही नहीं पति उसे जीवन-यापन के लिए पैसे भी नहीं दे रहा है. उसके तीन बच्चे हैं.वहीं महिला के पति का आरोप है कि पत्नी का 6 महीने से गांव के ही किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है. उसके साथ ही वो छह महीने पहले चली भी गई थी. इसके बाद उसे वापस लाने के काफी प्रयास किए. मगर, वो लौटी नहीं. इसके बाद उसने दो महीने पहले कोर्ट में दूसरी शादी कर ली. इसी विवाद को लेकर पति-पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए सड़क पर ही भिड़ गए. इसके बाद हुए हाई वोल्टेज ड्रामे को देख लोगों की भीड़ लग गई. इस लड़ाई में महिला ने बीच सड़क पर और थाने के सामने ही अपने पति की चप्पल से जमकर धुनाई की. इस मामले को लेकर एससी-एसटी थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई. इसी मामले को लेकर दोनों बिहार शरीफ के एससी-एसटी थाने आए थे.

 

 

*बुजुर्ग व्यक्ति से परिचित का होना बताकर 50 हजार रुपया लेकर ठगी कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी हरिशंकर डेंसिल उर्फ राहुल उम्र 31 साल निवासी सोठी थाना सक्ति जिला सक्ति*

*आरोपी के कब्जे से बरामद*

*नगदी 6600/ रू. खरीदी समान फ्रिज, LED टीवी*

* घटना में प्रयुक्त आरोपी से चोरी का मो.सा. एच एफ डिलक्स क्रमांक सीजी 11- एजेड-6501 बरामद*

*आरोपी द्वारा प्रार्थी से बैंक में लेन देन करते समय की गई थी धोखाधड़ी*

*आरोपी को बैंक के CCTV फुटेज के आधार गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को सफलता*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि के तहत कार्यवाही कार्यवाही किया गया*

*धोखाधड़ी करने संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुयें आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी भरत लाल कश्यप पिता जय गोपाल कश्यप उम्र 75 साल निवासी बेल्हा थाना शिवरीनारायण दिनांक 27.09.2023 को थाना शिवरीनारायण आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि *जिला सहकारी बैंक शिवरीनारायण पैसा निकालने गया था उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति स्वयं को उसके परिचित का होना बताकर अपने झांसे में लेकर 50 हजार रूपये को ठगी कर ले जाने* की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 421/2023 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान जिला सहकारी बैंक शिवरीनारायण में लगे *CCTV फूटेज का देखा गया संदेही हरिशंकर डेंसिल उर्फ राहुल उम्र 31 साल निवासी सोठी थाना सक्ति* को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार कियें जाने से *मोमोरण्डम कथन के आधार पर बताया प्रार्थी से धोखाधड़ी कर 50 हजार रूपये ले लेना एवं उक्त रकम में से समान फिज, LED टीवी खरीदना एवं खर्च कर देना व शेष रकम 6600/ रूपये* घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एच एफ डीलक्स को बरामद किया गया है। *आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डीलक्स को थाना चाम्पा क्षेत्रांतर्गत मिशन अस्पताल के पास से चोरी करना बताया गया है*।

आरोपी हरिशंकर डेंसिल उर्फ राहुल उम्र 31 साल निवासी सोठी थाना सक्ति जिला सक्ति के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 30.09.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं साइबर सेल जांजगीर से उपनिरी. पारस पटेल, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्रआर राजकुमार चन्द्रा, बलबीर सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, गिरीश कश्यप एवम थाना शिवरीनारायण से प्रधान आरक्षक छगन साहू, आर. महेन्द्र राज का सराहनीय योगदान रहा।

*चोरी के सरिया छड़ के साथ चोरी करने वाले एवम खरीदने वाला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार*

0

* चोरी के सरिया छड़ के साथ चोरी करने वाले एवम खरीदने वाला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार *

*आरोपी*

*(1) शिवकुमार सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष*

*(2) राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 40 वर्ष*

*(3) परदेशी सूर्यवंशी उम्र 44 वर्ष (खरीददार)*

*सभी निवासी सरखो चौकी नैला*

*आरोपी के कब्जे से बरामद चोरी किये गये मशरूका 04 बंडल सरीया छड जुमला कीमती करीब 13,000/ रुपये*

*आरोपीयो के विरुद्ध धारा 379, 411, 34, भा.द.वि. के तहत कार्यवाही किया गया*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संजय सिह राठौर पिता राधेलाल राठौर उम्र 40 वर्ष साकिन सरखो चौकी नैला का दिनांक 24.09.2023 को सुभाष ट्रेडर्स जांजगीर से खरीद कर 08 बंडल सरीया छड लाया था जिसका वजन 496 कि.लो. था। *जिसे ग्राम सरखो के रविन्द्र साहू के घर आंगन मे रखा था जिसमे से 04 बंडल राड कीमती करीबन करीब 13,000/को रात्रि मे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया* है की रिपोर्ट पर जांजगीर में अपराध क्रमांक 658/2023 धारा 379, 411, 34 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान संदेही *शिवकुमार सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष, साकिन सरखो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने दोस्त राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 40 वर्ष साकिन सरखो के साथ चोरी करना स्वीकार किए तथा उसे अपने गांव के परदेशी सूर्यवंशी उम्र 44 वर्ष साकिन सरखो के पास बेचना* बताया उसके मेमोरेण्डम कथन के तहत चोरी किये गये मशरूका *04 बंडल सरीया छड को परदेशी सूर्यवंशी के बाडी से जुमला कीमती 13,000/रूपये को बरामद किया जाकर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है।*

आरोपी (1) शिवकुमार सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष (2) राजकुमार सूर्यवंशी उम्र 40 वर्ष (3) परदेशी सूर्यवंशी उम्र 44 वर्ष साकिनान सरखो चौकी नैला के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत दिनांक 30.09.23 को धारा 41 (क) के नोटिस तामील कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला एवं प्र.आर. अर्जुन सिह जांगडे, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप आर. संतोष प्रधान, सैलेन्द्र राठौर, संतकुमार कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

*शराब पिने के लिये पैसे की मांग कर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

*शराब पिने के लिये पैसे की मांग कर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) जावेद खान उम्र 21 साल साकिन मस्जिद मोहल्ला चाम्पा थाना चांपा*

*(02) बैजुदास महंत उम्र 30 साल साकिन डोंगाघाट सदर बाजार चापा*

*आरोपियो के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 327,34 भादवि के तहत कार्यवाही कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30/09/23 को प्रार्थी सुदीप अग्रवाल डोगाघाट के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 29-09-23 को शाम करीबन 06-30 बजे को *आरोपीगण जावेद खान व बैजुदास महंत द्वारा शराब के नशे में प्रार्थी से शराब पिने के लिये पैसे की मांग किये प्रार्थी द्वारा मना करने पर तुम हमें शराब पिने के लिये पैसा दो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुचाने* की रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपियों को जावेद खान, वैजूदास महंत को घटना के संबंध में पूछताछ किया जो *घटना घटित करना स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।*

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रआर. अमृत सूर्या, आर. नितीन व्दिवेदी, गौरी शंकर राय, विरेश सिंह, गोपेश्वर का सराहनीय योगदान रहा।

*आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 02आरोपी, गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*

0

*आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 02आरोपी, गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*
*(1) लखन कुर्रे उम्र 34 वर्ष*

*(2) सुबेश कुर्रे उम्र 38 वर्ष*

*दोनो निवासी ग्राम परसदा थाना हसौद जिला सक्ति*

* पटवारी का गोपनीय पासवर्ड का गलत उपयोग किए हो कहकर आरोपियों द्वारा मृतक को करता था प्रताड़ित*

*मृतक*

*प्रमोद बंजारे उम्र 20 साल निवासी फरसवानी डभरा*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 306,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29/08/23 को सूचक ने मर्ग चाक कराया की पटवारी लखन कुर्रे का *भांजा प्रमोद बंजारे जो लखन कुर्रे के किराए के मकान दीनदयाल कालोनी में रहता है फांसी लगाकर फौत हो गया है* की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा पीएम कराया गया ।

मर्ग जांच दौरान मृतक के पिता, मां व नाना का कथन लिया गया बताया कि लखन कुर्रे, सुबेश कुर्रे एवं लखन की पत्नि के द्वारा *बार बार पटवारी का गोपनीय पासवर्ड को गलत उपयोग किए हो कहकर मृतक प्रमोद बंजारे को प्रताड़ित करता था* जिस कारण से मृतक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया है बताए जो *मर्ग जांच दौरान आरोपीयो के द्वारा धारा 306,34 का अपराध घटित करना पाए जाने से* अपराध क्रमांक 655/23 धारा 306, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी लखन कुर्रे एवं सुबेश कुर्रे की विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से दिनांक 01.10.23 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर सहायक उपनिरीक्षक लंबोदर सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन साहू, आरक्षक राहुल सूर्यवंशी, महिला आरक्षक अभिलाषा साहू एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*105 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 48 पाव देशी प्लेन शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*105 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 48 पाव देशी प्लेन शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपीगण*

*(01) प्रकाश भारद्वाज उम्र 37 साल निवासी वार्ड नं. 13 अकलतरा थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

*आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी किया जा चुका है आबकारी एक्ट के तहत लगभग 10 कार्यवाही*


मनोज साहू ब्यूरो जिला जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* इस क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया था कि दिनांक 30.09.2023 को मुखबीर सूचना मिला की *आरोपी प्रकाश भारद्वाज निवासी अकलतरा अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से 105 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 10,500 / रूपया एवं 48 पाव देशी प्लेन शराब किमती 3840/ रूपया को बरामद किया गया है*।

आरोपी प्रकाश भारद्वाज उम्र 37 साल निवासी वार्ड नं. 13 अकलतरा थाना अकलतरा के विरूद्ध *थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 490 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही* गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पटटावी, सउनि अरूण सिंह, महिला प्रआर अनिता पाटले, आर प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे, अजय भानु का सराहनीय योगदान रहा।

*लंबे समय से फरार स्थायी / गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु जिला पुलिस द्वारा टीम गठित कर जिले में चलाया गया विशेष अभियान*

0

*अभियान दौरान दिनाक 28.09.2023 से 29.09.23 तक को कुल 33 वारंटीयों की धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता*

*नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नहीं होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था वारंट*

*सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर किया गया संबंधित न्यायालयों में पेश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-जिला पुलिस द्वारा *फरार स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु* विशेष अभियान दिनाक 28.09.2023 से 04.10.2023 तक 07 दिवस चालाया जा रहा है। जिसमें थाना चाम्पा, जांजगीर चौकी नैला हेतु एक टीम एवं थाना अकलतरा, बलौदा, मुलमुला पामगढ़ हेतु एक टीम का गठन किया गया है। *गठित टीमों के द्वारा दिनांक 28.09.2023 एवं 29.09.23 दो दिवस में 07 स्थायी वारंट एवं 26 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है*। जिसमें थाना पामगढ के 03 गिरफ्तारी, थाना मुलमुला 01 स्थायी वारंट एवं 04 गिरफ्तारी वारंट, थाना जांजगीर 03 स्थायी वारंट एवं 07 गिरफ्तारी वारंट, थाना चाम्पा 08 गिरफ्तारी वारंट, थाना अकलतरा 03 स्थायी वारंट एवं 04 गिरफ्तारी वारंट तामील कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य सउनि रामप्रसाद बघेल, सउनि बी पी खाण्डेकर आर जीवन वैष्णव, संदीप मरावी, डिगेश्वर साहू, गोपाल राजवाड़े, यशवंत कश्यप, अंचल कटकवार का सराहनीय योगदान रहा।

*🔴गणेश विसर्जन को लेकर हुए कोहड़िया मर्डर मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।*

0

*🔴आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया गया जप्त।*
*🔴घटना के 24 घण्टे के भीतर धर दबोचा गया आरोपी, वैधानिक कार्यवाही बाद आज किया गया जिला जेल दाखिल ।*
🔴 *कोरबा पुलिस की त्वरित कार्यवाही ।*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-दिनांक 28.09.2023 को प्रार्थी राजकुमार राव पिता दुजराम राव उम्र 43 साल सा० बरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा (छ0ग0) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इसके मोहल्ले में गणेश चतुर्थी पर गणेश जी बैठाए थे,

जो दिनांक 28.09.2023 को विसर्जन के लिये सभी मोहल्ले वाले बाजे गाजे के साथ लेकर कोहड़िया फिल्टर प्लांट नहर लेकर जा रहे थे तथा सायं करीब 06:00 बजे

पीपरपारा कोहडिया के स्कुल के सामने पहुंचे थे उसी समय ढोढ़ीपारा भैसखटाल मोहल्ले के भी लोग गणेश विसर्जन करने जा रहे थे तथा उनमें से एक लड़का मेनरोड के डिवाईडर के बीच में लगे पेड़-पौधों को उखाड़ रहा था, जिसे मोहल्ले के भूपेन्द्र गुप्ता एवं प्रार्थी के पुत्र हरीश राव मना किये तो उसी बात पर झगड़ा विवाद चालू हो गया तथा एक लड़का धारदार चाकू लेकर पहले भूपेन्द्र गुप्ता को जान से मार देने की नीयत से भूपेन्द्र गुप्ता के गर्दन पर हमला कर दिया तथा चाकू से इसके पुत्र हरीश राव के सीने में प्राणघातक हमला कर घोंप दिया मौके पर ही हरीश राव उम्र करीब 17 वर्ष की मृत्यु हो गई। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में अपराध कमांक 435 / 2023 धारा 302,307 भा०द०वि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं घटना से आहत भूपेन्द्र गुप्ता को उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा में दाखिल कराया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जो पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री रॉबिन्सन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल को मामले में त्वरित सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी सुदीप चौहान उर्फ दउ पिता रामकृपाल चौहान उम्र 19 साल सा० ढोढीपारा भैसंखटाल चौकी सीएसईबी जिला कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग दोधारी चाकू जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करने उपरांत आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है तथा आज दिनांक 30.09.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

*नाबालिग अपहृता को दस्त्याब करने में को मिली सफलता।*

0

*◾थाना चिल्फी द्वारा नाबालिग अपहृता को आरोपी नीलकंठ कुर्रे के कब्जे से रायपुर से किया गया बरामद।*
*◾थाना चिल्फी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 166/23 धारा 363, 366, 376, भादवि 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी ने दिनांक 24.09.2023 को थाना चिल्फी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री को उसका भांजा नीलकण्ठ कुर्रे द्वारा बहला-फुसलाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 166/2023 धारा 363, 366 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं आरोपी नीलकंठ कुर्रे का रायपुर में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी नीलकंठ कुर्रे के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन उपरांत प्रकरण में धारा 376, भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उपनिरीक्षक के.एस. राजपूत, आरक्षक कृष्णानंद साहू, महिला आरक्षक संगीता बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*रात्रि में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

* आरोपी खिलेश दास उम्र 20 वर्ष साकिन संजय नगर अकलतरा थाना अकलतरा*

*आरोपी के कब्जे से 04 नग सिनटेक्स कीमती 40,000 रूपये बरामद*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कन्हैया अग्रवाल पिता मनोज अग्रवाल साकिना अकलतरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिनांक 14.09.2023 को करीब 02-03 बजे दोपहर अपने गोदाम मे ताला लगाकर वापस घर चला गया था जो दिनांक 26.09.2023 को सुबह 11.00 बजे जाकर देखा गोदाम का ताला टूटा हुआ था गोदाम के अंदर जाकर देखने से गोदाम अंदर रखे जिगमा कंपनी के सिनटेक्स टंकी, वाईबरेटर मशीन, डीजल पंप, टाईल्स एंव नल का प्लास्टिकक पाईप जुमला कीमती करीब 80,000 रूपये का समान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है की रिपेार्ट पर थाना अकलतरा में अप.क्र. 482/2023 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना दौरान *खिलेश दास साकिन संजय नगर अकलतरा को तलब कर पूछताछ किया जिन्होने अपना 01अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किए तथा उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर 04 नग सिनटेक्स कीमती 40,000 रूपये को ग्वाहो के समक्ष बरामद किया गया है*

आरोपी खिलेश दास साकिन संजय नगर अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

*प्रकरण की विवेचना जारी है, तथा अन्य आरोपी की पातासाजी जारी है*

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस पटटावी सउनि अरूण सिंह,प्र.आर. संतोष यादव आर. प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन, विवेक ठाकुर टीम का सराहनीय योगदान रहा।