Home Blog Page 830
0

*◼️ 40.2 लीटर अवैध शराब किया गया जप्त।*
*◼️ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले करने वाले कुल 06 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
*◼️ थाना थाना सरगांव द्वारा आरोपी अक्षय गेंदले के कब्जे से 12.6 लीटर अवैध मसाला शराब, थाना फास्टरपुर द्वारा आरोपी अश्वनी साकत के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा थाना लालपुर द्वारा आरोपी छांगन अंचल के कब्जे से 7.2 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा जेल।*
*◼️ थाना मुंगेली, पथरिया, चिल्फी द्वारा भी अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध की गई आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही।*
*◼️ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 05 आरोपी के विरूद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*


मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरगांव द्वारा मुखबिरों की सूचना पर सरगांव कॉलेज के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी अक्षय गेंदले के कब्जे से 12.6 लीटर अवैध देशी मसाला शराब जप्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसी प्रकार थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम सिंघनपुरी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी अश्वनी साकत के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना लालपुर द्वारा ग्राम बोधापारा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी छांगन अंचल के कब्जे से 7.2 लीटर अवैध देशी शराब, थाना पथरिया द्वारा अटल चौक तिराहा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी कांशीराम के कब्जे से 5.2 लीटर अवैध देशी शराब, थाना मुंगेली द्वारा बुधवारी बाजार में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी लेखराम सिंह के कब्जे से 05 लीटर अवैध देशी शराब तथा थाना चिल्फी द्वारा ग्राम हरदी धरमपुरा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी लक्ष्मीन बाई अनंत के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 05 व्यक्तियों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिमसें थाना मुंगेली द्वारा 03 आरोपी, सरगांव द्वारा 01 आरोपी एवं थाना लोरमी द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◼️ थाना सरगांव द्वारा महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी अविनाश ठाकुर को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*◼️ थाना सरगांव में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 159/23 धारा 452, 354, 294, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

गजेन्द्र खत्री ब्यूरो मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30.09.2023 को लगभग 12ः00 बजे मदकू निवासी अविनाश ठाकुर ने मेरे घर में आकर मेरी साड़ी को खींचकर छेड़खानी करने लगा एवं मना करने पर गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 159/23 धारा 452, 354, 294, 506 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान सरगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवही करते हुए आरोपी अविनाश ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विरेन्द्र क्षत्रीय, प्रधान आरक्षक सिद्धदेश्वर बंजारे, लोकेश राजपूत, आरक्षक राहुल यादव, भेलेश्वर जायसवाल एवं उमेश सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*स्वच्छ भारत मिशन गांधी जी की प्रतिमा मालिया अर्पण करके शुभारंभ*

0

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा 1 अक्टूबर स्वच्छ भारत मिशन गांधी जी की प्रतिमा मालिया अर्पण करके शुभारंभ किया गया श्रमदान करके अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं और अकलतरा ब्लॉक के लिए महतारी एक्सप्रेस 102 शान द्वारा दिया गया

जिसका शुभारंभ पूजा अर्चना करके बीएमओ डॉक्टर महेंद्र सोनी एवं जन प्रतिनिधि द्वारा शुभारंभ किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ डॉक्टर गण उपस्थित थे

* 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

* 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपीगण*

*(01) नमन उर्फ नवीन सिंह उम्र 27 साल निवासी साबरिया डेरा कोटमीसोनार थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* इस क्रम में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया था कि मुखबीर सूचना मिला की *आरोपी नमन उर्फ नवीन सिंह निवासी साबरिया डेरा कोटमीसोनार अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से जारिकें में रखे 50 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 5,000 / रूपया को बरामद किया गया है*।

आरोपी नमन उर्फ नवीन सिंह उम्र 27 साल निवासी साबरिया डेरा कोटमीसोनार थाना अकलतरा के विरूद्ध *थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 492 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर* गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुलसिंह पटटावी, सउनि अरूण सिंह, आर प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे, शशिकांत कश्यप, रामगोपाल बारेठ का सराहनीय योगदान रहा।

*मोटर सायकल के साथ चोरी करने वाला आरोपी को पकड़ने में नवागढ़ पुलिस को मिली सफलता*

0

*आरोपी युनुस खलखो उम्र 30 साल निवासी मानिक प्रकाशपुर मिर्गा डाढ थाना अंबिकापुर जिला अंबिकापुर*

* आरोपी को जिला अंबिकापुर से मोटर सायकल के साथ लिया हिरासत में*

*चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर से टीम गठित कर आरोपी को लिया गया पुलिस हिरासत में*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भा द वि

तहत की गई कार्यवाही कर नोटिस देकर न्यायालय पेश किया गया पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07/07/23 को प्रार्थी कुसुम कुमार बंजारे पिता दयाराम बंजारे उम्र 39 वर्ष निवासी कटौद ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज की, अपनी पत्नी के साथ कटौद *बाजार मोटर सायकल क्रमाक CG-11-BD-7992 से गया था,* शाम करीबन 05/30 हाट बाजार करके वापस आने के लिए अपने मोटर सायकल के पास गया तो मोटर सायकल नही था आस पास पता *किया कोई पता नही चला कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया हैं* की रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया।

दौरान विवेचना सूचना प्राप्त हुआ कि *आरोपी युनुस खलखो उम्र 30साल निवासी मानिक प्रकाशपुर मिर्गा डाढ थाना अंबिकापुर जिला अंबिकापुर मोटर सायकल को बेचने के लिए ग्राहक तलास रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया, आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा* हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत *धारा 41(1) क, का नोटिस देकर न्यायालय पेश किया गया है* ।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, उप नि रमेश एक्का आरक्षक कुलदीप खुटे अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*नशे के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी।*

0

💥 *60 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराजीय तस्कर चढ़ा गरियाबंद पुलिस के हत्थे* ।

*💥 गरियाबंद पुलिस के द्वारा घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार के साथ 10 लाख का जुमला किया जप्त*।

💥 *गरियाबंद सायबर टीम एवं थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद की संयुक्त कार्यवाही।*

*गरियाबंद:-* जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिला गरियाबंद के उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में सिटी कोतवाली गरियाबंद को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई, की एक लाल रंग की मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक OD 17-M-6311 में सवार दो व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थ गांजा रखकर देवभोग से रायपुर की ओर जा रहे है। इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल कोतवाली पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों कि टीम गठित की गई । टीम के द्वारा सूचना को तस्दीक कर फारेस्ट नाका के पास रेड कार्यवाही की गई। दोनों कार सवार से बारीकी से पूछताछ कर तलाशी कार्यवाही किया गया । जिनके कब्जे से 60 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं मारुति स्विफ्ट डिजायर को जप्त कर कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अवैध रूप से नशे के कारोबार को रोकने में सायबर टीम एवं सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक कृष्णा प्रसाद जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक टीकाराम ध्रुव, प्रधान आरक्षक डिगेश्वर साहू, प्रहलाद थानापति, चूड़ामणि देवता, आरक्षक मुरारी यादव, योगेश ठाकुर, कुंदन जगने, रवि सोनवानी की विशेष भूमिका रही।

*गिरफ्तार आरोपी:-*

*💢राजेश मंडल पिता बाबूराम मंडल उम्र 29 साल निवासी ओसीसी नगर सीमलिगुढा थाना सोनाबेड़ा जिला कोरापुट(उड़ीसा)*

*💢विजय दोरा पिता आनंद दोरा उम्र 34 साल निवासी जंगमपुट थाना सीमलिगुढा जिला कोरापुट (उड़ीसा)*

*जप्त सामग्री:-*

*💤60 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6,00,000रू०*

*💤 मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक OD 17-M-6311 कीमती 4,00,000रू०*

* 05 किलो 300 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 8,640/रु. के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी बृजमोहन केसकर उम्र 43 वर्ष निवासी पचरी थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध 20(B) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.10.2023 को मुखबीर सूचना मिला की बृजमोहन केशकर द्वारा अपने कब्जे में मादक पदार्थ गांजा रखा है, की सूचना पर रेड कार्यवाही किया, पाया गया की आरोपी द्वारा अपने घर में एक नीले रंग का बैग रखा मिला जिसमें *गांजा जैसा पदार्थ भरा रखा मिला जिसे पूछने पर आरोपी द्वारा मादक पदार्थ गांजा होना तथा बैग को खोलकर देखने पर नगदी रकम 8,640/ रू एवम 05 किलो 300 ग्राम गांजा होना पाया गया* आरोपी के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र.494/23 धारा 20 (B) NDPS.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी बृजमोहन केसकर उम्र 43 वर्ष साकिन पचरी थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक तुलसिंह पटटवी, उप निरीक्षक लालन पटेल, सउनि अरूण कुमार सिंह, महिला प्रधान आरक्षक अनीता पाटले, आरक्षक प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे एवं साइबर टीम जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

*शुष्क दिवस के पूर्व 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

0

*शुष्क दिवस के पूर्व 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) अकादशिया यादव उम्र 45 साल निवासी वार्ड न. 03 महंतपारा थाना शिवरीनारायण*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* इस क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा *शुष्क दिवस के पूर्व* मुखबीर सूचना मिला की *आरोपी अकादशिया यादव उम्र 45 साल निवासी वार्ड न. 03 महंतपारा शिवरीनारायण अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से थैला में रखे 35 पाव देशी प्लेन शराब शराब किमती 2,800 / रूपया को बरामद किया गया है*।

आरोपी अकादशिया यादव उम्र 45 साल निवासी वार्ड न. 03 महंतपारा थाना शिवरीनारायण के विरूद्ध *थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 431 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया*

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि कृष्ण कुमार साहू, आर. महेंद्र राज का सराहनीय योगदान रहा।

*अंतर्राज्यीय गांजा तस्करो से 25 किलो ग्राम मादक पदार्थ कुल 12लाख रूपये जप्त : बसना पुलिस*

0

महासमुंद-दिनांक 29/09/2023 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टैण्ड बसना के पास दो व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर अपने पास में रखे नीला/आसमानी रंग के प्लास्टिक बोरी को दोनो व्यक्ति हाथ में पकडकर अंधेरे में लुकने छुपने का प्रयास कर रहे थे जिसे घेराबंदी कर पकडा गया।

उक्त पकडे गये संदेहियो का नाम पता पूछने पर अपना नाम 01) दिप सिंह गुर्जर, पिता उम्मेद सिंह, उम्र 30 साल निवासी प्रेम नगर , सिकरवार गली वार्ड नंबर 47, थाना सिविल लाईन मुरैना , जिला मुरैना, (मध्यप्रदेश) 02) अंकित नागर, पिता सुल्तान सिंह नागर , उम्र 18 साल 03 माह निवासी ग्राम पलपुरा, थाना सिविल लाईन मुरैना , जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) का रहने वाला बताये!

उन्होंने अपने पास एक नीला/आसमानी रंग का प्लास्टिक बोरी रखा था जिसके अंदर चेक करने पर बेारी अंदर कुल 25 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,50,000 रूपये एवं दो नग अलग अलग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल फोन कीमती 10,000 रूपये, नगदी रकम 1500 रूपये एवं एक नग एटीएम कार्ड कुल जुमला कीमती 12,61,500 रूपये बरामद किया गया!

उक्त दोनों आरोपियों को गवाहो के समक्ष माल जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपियो को ज्युडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया!

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, उप निरीक्षक उत्तम तिवारी, सउनि जयंत बारिक, प्रआर शशिभूषण बरिहा, माधोराम यादव, ललित पटेल, आरक्षक नरेश बरिहा, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, मुकेश बेहरा, किशोर साहू, हरीश साहू एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई।

*दो आरोपी चोरी के माल के साथ गिरफ्तार*

0

बलरामपुर-थाना श्रीदत्तगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी के 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त चोरी के माल 40000/-रु0 व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार।