Home Blog Page 829

*गैरेज में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

🛑रिपोर्ट के 06 घंटे के भीतर चोरी की पूरी संपत्ति बरामद। कोरबा पुलिस की कार्यवाही


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा-दिनांक 01.10.2023 को प्रार्थी मोह. रुस्तम वारसी पिता मोह. इस्माइल उम्र 29 साल निवासी शिवाजी नगर कोरबा जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, इसके टीपी नगर स्थित रुस्तम ऑटो गैरेज मे दिनांक 27-28.09.2023 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान अंदर घुसकर मरम्मत हेतु आए वाहनों के तांबे के पार्ट्स, पाइप एवं कॉपर वायर कीमती ₹20000 को चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 440/2023 धारा 457,380 ipc पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

शहर में हो रहे आए दिन चोरी के मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री रॉबिंसन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन कोरबा निरीक्षक मृत्युंजय पांडे तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल को सख्त एवं त्वरित कार्यवाही का निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ प्रधान आरक्षक दिलीप झा आरक्षक गोपी दिव्य,पुरुषोत्तम मुखर्जी के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना की रिपोर्ट करने के महज 06 घंटे के भीतर मामले के आरोपी अमित उर्फ राजा तिवारी पिता सुभाष तिवारी उम्र 27 साल निवासी कुआं भट्टा चौकी मानिकपुर जिला कोरबा को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा जुर्म घटित करना स्वीकार किया है। जिनके निशान देही पर चोरी गई मशरूका को 100% जप्त कर वजाप्ता शुमार किया गया है तथा पकड़े गए आरोपी को आज दिनांक 02.10.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं न्यायालय आदेश से जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया है।

*कोलाहल अधिनियम के तहत कोतवाली पुलिस कोरबा की कार्यवाही जारी*

0

🔹 * बिना अनुमति के निर्धारित मानक से काफी तेज व कर्कस आवाज में डीजे बजाने वाले चार डीजे संचालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही*
🔹* चार नग पिकअप वाहन सहित डीजे साउंड सिस्टम किया गया जपती*

*अनावेदकगण*
*01.अमर प्रसाद प्रजापति पिता स्व. भगवान दिन प्रजापति उम्र 48 साल सीतामढ़ी कोरबा*
*जप्ति- साउंड बॉक्स टॉप 4 नग, साउंड बेस 4 नग, ट्यूटर बॉक्स 3 नग,जनरेटर 02नग*

*02. लखन बहादुर सोनी पिता कृष्ण बहादुर सोनी उम्र 26 साल निवासी सीतामढ़ी*

*जप्ती-साउंड बॉक्स टॉप 4 नग, साउंड बेस 6 नग, हाईज बॉक्स 04नग, जनरेटर 02नग,*

*03. सुनील चौहान पिता स्वर्गीय इंद्रजीत चौहान उम्र 37 साल साकिन सीतामढ़ी कोरबा*

*जप्ति-20नग पार्क लाइट,साउंड बॉक्स टॉप 4 नग, साउंड बेस 5 नग, जिंगा 05 नग,यूनिट 25 नग ,एम्प्लीफायर 01 नग*

*04. संदीप यादव पिता राजू यादव उम्र 19 साल निवासी राताखार कोरबा*

*जप्ति-साउंड बॉक्स 04 नग,*
*टॉप 04 पीस, लाइनर 02 पीस, एमप्लीफायर 01नग, मासपेड 01नग, मिक्सर* *01नग,क्रॉसओवर 01नग*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा -श्रीमान पुलिस अधीक्षक* *महोदय कोरबा श्री यू उदय किरण के द्वारा जिले के सर्व थाना/चौकी प्रभारीयों को आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्र में शांति सुरक्षा एवम कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में दौरान पेट्रोलिंग के दिनांक 01.10.2023 के रात्रि* *10.00बजे से 11.00बजे के मध्य पुरानी बस्ती मेन रोड कोरबा, मोती सागर पारा मेन रोड कोरबा,* *सीतामढ़ी मेनरोड सार्वजनिक स्थल पर व संजय नगर मेन रोड सार्वजनिक स्थल पर गणेश विसर्जन के दौरान अनावेदको द्वारा पिकअप में साउंड सिस्टम को लगाकर साउंड सिस्टम अत्यधिक तेज आवाज में बज रहा था जो निर्धारित मानक से काफी तेज ,कर्कश व कर्णपीड़ा दायक था,साथ ही उक्त ध्वनि की अत्यधिक तेज होने के कारण बुजुर्ग एवं अस्वस्थ लोगों के लिए अत्यधिक हानिकारक है, जिससे आसपास के रहवासीयों तथा आने जाने वाले लोगों को मानसिक परेशानी होने से साउंड सिस्टम धारकों से सिस्टम बजाने के संबंध में अनुमति मांगे जाने पर तथा अनुमति पेश नहीं करने पर अनावेदकों का कृत्य धारा 4,5,15 कोलाहल अधिनियम का उलंघन पाए जाने प्रकरणों में साउंड सिस्टम जप्त कर विधिअनुरूप अलग अलग प्रकरणों में कार्यवाही की गई।

*कोतवाली पुलिस की अवैध रूप से साउंड सिस्टम बजाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।*

*सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में सहा. उप.निरी. अजय सिंह ठाकुर,*
*प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, आरक्षक- चंद्रकांत गुप्ता,दिनेश श्याम, कवल चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।*

*अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा मामले के फरार दो और आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..*

0

रायगढ़ । सत्तीगुड़ी चौक पर 29 सितंबर की रात एक युवक के साथ हुई मारपीट घटना में शामिल रहे दो और आरोपी- अमन मेश्राम और प्रकाश नेताम को आज कोतवाली पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा की गैर जामानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट दाखिल किया है । कल दिनांक 01.10.2023 को अपचारी बालक समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।

घटना को लेकर प्रार्थी/आहत अजय दास मानिकपुरी पिता जगत दास उम्र 23 साल निवासी कोतरारोड कल्लू पान ठेला के पास थाना कोतवाली रायगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की 29 सितंबर के शाम अपने मोहल्ले का गणेश विसर्जन करने विजयपुर जा रहा था जो गांधी पुतला के पास से अकेले पैदल लौटकर वापस घर आने लगा, रात्रि करीब 9:30 बजे सत्तीगुडी चौक के पास रुककर अजय अपने भाई विनोद महंत को लेने सत्तीगुडी चौक बुलाया , उसी समय सत्तीगुडी चौक पर वास्तव ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथियों के साथ वहां पहुंचे । वास्तव ठाकुर ने अजय दास को उसके मोटर सायकल में बैठकर साथ चलने बोला । अजय के मना करने पर सभी एक राय होकर अजय को गाली गलौज करते मारपीट कर मोटर सायकल में जबरन बिठाकर अष्टभुजी मंदिर के पास बने क्लब में ले जाकर बिज्जू ठाकुर के साथ हत्या करने की नियत से हाथ मुक्का डंडा राड से मारपीट कर चोंट पहुंचाये । आहत के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपहरण, हत्या का प्रयास, बलवा की सुसंगत धाराओं में अपाध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी किया गया । आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार थे । मामले में कल दिनांक 01.10.2023 के दोपहर तीन आरोपी वास्तव सिंह ठाकुर, सागर विश्वकर्मा और उसके साथी अपचारी बालक को हिरासत में लिया गया जिन्हें सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया, आरोपी वास्तव ठाकुर और सागर विश्वकर्ता को जेल वारंट पर जेल एवं नाबालिक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है । आज छापेमारी दौरान मुखबिर सूचना पर फरार दो आरोपी – (1) अमन मेश्राम पिता विनोद मेश्राम उम्र 20 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 02 रायगढ़ थाना कोतवाली (2) प्रकाश नेताम पिता गणेश राम नेताम उम्र 23 साल निवासी कोतरारोड राजीव नगर गली नंबर 1 रायगढ़ थाना कोतवाली को कोतवाली पुलिस ने अपहरण, हत्या के प्रयास और बलवा की गैर जामानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट दाखिल किया है । मामले में अपचारी बालक समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, फरार अन्य आरोपियों की टीआई कोतवाली शनिप रात्रे के नेतृत्व में टीम लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है ।

* नव विवाहिता को प्रताडित एवं आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाला आरोपी पति पंकज कुवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

* आरोपी पंकज कुंवर को भेजा गया जेल।

कोंडागांव– शादी के कुछ महिने के बाद उसके पति पंकज कुवर के द्वारा मृतिका सुबती कुवर के साथ घरेलू विवाद लडाई झगडा कर आये दिन मारपीट कर प्रताडित करता था। जिस कारण मृतिका शारिरिक एवं मानसिक रूप से परेशान थी। घटना दिनांक 20.09. 2023 को भी आरोपी पकज के द्वारा घरेलू विवाद लड़ाई झगड़ा मारपीट कर प्रताडित करने से मृतिका सुबती कुवर परेशान होकर फाँसी लगाकर आत्महत्या की है। जो आरोपी पंकज कुंवर का कृत्य धारा 306, 498 (ए) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी पंकज कुंवर को मामले में

*महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी आशिष कोर्राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

कोंडागांव-आरोपी आशिष कोर्राम के द्वारा अश्लील गाली गलोच कर हाथ मुक्का एवं पत्थर से फेंककर मारकर चोट पहुंचाया व जान से मारने की धमकी दिया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 341/2022 धारा 354,294,323,506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया,

*हत्या के आरोपी को पुलिस ने चंद धण्टे में ढुढ़ निकाला।*

0

🔸बीड़ी पीने से मना करने पर वाद विवाद होकर किया गया हत्या।

बालोद– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया श्रीमती प्रेमबती साहू पति गणेश राम उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्र 12 दसौंदी तालाब बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके ससुर मृतक शंकर लाल साहू पिता गिरधारी उम्र 65 साल साकिन वार्ड क्र 12 गंजपारा बालोद को दिनांक 30.09.23 के लगभग 09/00 बजे अपने घर के सामने बीड़ी पी रहा था जिसे आरोपीगण 01.कल्पना क्षीरसागर पति संजय उम्र 48 साल, 02.रोषन उर्फ बंटी पिता संजय क्षीरसागर उम्र 21 साल, 03.होमेश उर्फ मोंटी क्षीरसागर पिता संजय उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्र 12 गंजपारा बालोद के द्वारा मृतक को बीड़ी मत पियो धुऑ हमारे घर तरफ आते है कि बात को लेकर मृतक के साथ झगड़ा विवाद कर मॉ बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर होमेश उर्फ मोंटी क्षीरसागर के द्वारा जान से मारने की नियत से मृतक शंकर लाल साहू जो सीढ़ी में बैठा था उसे हाथ से धक्का मार दिया जो धक्का मारने से मृतक का बांये भाग की तरफ से जमीन में गिर गया जिससे मृतक की मृत्यु होना बताया प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना बालोद के मर्ग क्रमांक 99/23 धारा 174 जा.फौ कायम कर मर्ग जांच पर संज्ञेय अपराध का घटित का होना सबुत पाये जाने से आरोपीगण के विरूद्व अपराध क्रमांक 461/2023 धारा 294, 506, 302, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लेकर आरोपीगण का पता तलाश किया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुऐ श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक मार्गदर्शन, एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में तत्कालीन थाना प्रभारी बालोद उपनिरीक्षक राधा बोरकर के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार कर आरोपीगण के सकुनत पर धेराबंदी कर पकड़ा जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय को पेश किया गया।

उक्त सभी कार्यवाही में उपनिरीक्षक राधाबोरकर, नंदकिषोर सिन्हा, सउनि इसरार अहमद खान, आरक्षक भोपसिंह साहू, लवणसिंह राजपुत, मनीष राजपुत, विवेक आनंदधीर, मनोज मेश्राम व थाना बालोद का सराहानीय भूमिका रही है।

*लोरमी में छापेमार कार्यवाही कर 30.6 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त*

0

मुंगेली जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा दिये गये सख्त निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी, श्री जी. एस. नुरूटी ने बताया कि आज आबकारी वृत्त लोरमी के आबकारी उप निरीक्षक विशेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा “गांधी जयंती” शुष्क दिवस के दिन मुखबीर से प्राप्त सूचना पर लोरमी के वार्ड क्रमांक 13 पिन्टू हेला के रिहायसी मकान से 170 पाव कुल मात्रा 30.6 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक हरिचरण खुंटे, नगर सैनिक शंभू बर्मन, मनीषा टण्डन एवं वाहन चालक देवेन्द्र सिंह नेताम शामिल रहे।

*RI के बेटे ने युवती से किया रेप, सिविल लाइन में केस दर्ज*

0

बिलासपुर। जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने RI के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है. पीड़िता ने वीडियो बना कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, 5 साल पहले आरोपी आदर्श सिंह से पीड़िता की दोस्ती हुई थी. इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा और पीड़िता का गर्भपात भी कराया. मामले की शिकायत मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी गई है। मामले में सिविल लाइन थाना टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है. प्रार्थिया के अनुसार आरोपी पिछले 5 सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा था. जिसपर पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है. वहीं आरोपी की तलाश जारी है।

*शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

राजनांदगांव। 1अक्टूबर को पीड़िता चौकी चिखली अपने परिजन के साथ थाना हाजिर आकर लिखीत आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शुभम यादव पिता रेखु यादव उम्र 21 साल साकिन चिखली रमन बाजार वार्ड नं. 05 चौकी चिखली ने दिनांक 13.10.2022 से लगातार शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर 07 माह का गर्भवती कर दिया है व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने कि रिपोर्ट पर चौकी चिखली मे अपराध क्र. 762/2023 धारा 376(2)(ढ),506 भादवि कायम किया गया मामले गंभीरता को देखते हुए जानकारी तत्काल दुरभाष के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा राजनांदगांव एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के दिये गये।
मार्ग दर्शन मे तत्काल घटना स्थल पहुंच कर चौकी चिखली प्रभारी उप निरी. नरेष कुमार बंजारे एवं स्टाफ द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर लगातार आरोपी का पता तलाश किया गया जो आरोपी बाहर भागने की फिराक मे था जिसे वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश व सुझबुझ से आरोपी शुभम यादव निवासी रमन बाजार के पास चिखली को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर अपराध करना स्वीकार किया दिनांक 02/10/23 को विधिवत गिरफ्तार किया गया बाद न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय मे पेश किया जाता है। उपरोक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार बंजारे, प्र.आर. 539 सुक्कल सिंह मेरावी, म.प्र.आर. 190 वंदना पटले,आर.कमल साहु,राजकुमार बंजारा, चन्द्रशेखर प्रेमी,बीरबल राजपुत, किशोर मार्बल,सूरज चंद्राकर की महत्वपुर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

*ज़हर खाया दंपत्ति ने, परिजनों में मचा कोहराम पढ़िये पूरी खबर……*

0

लड़की को प्रताड़ित करने और दहेज मांगने का आरोप लगाया.

निवाड़ी। मध्यप्रदेश के निवाड़ी से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आ आई है। जहां पति और पत्नी ने एक साथ जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिले के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले एक दंपति ने देर शाम सल्फास की गोली खा ली जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है। पूरा मामला निवाड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 का है। यहां 1 अक्टूबर शाम 7 बजे 24 वर्षीय मोहित समाधिया और उनकी 22 वर्षीय पत्नी रेणुका समाधिया ने सल्फ़ास की गोली खा ली थी। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन दोनों को लेकर ओरछा तिगेला स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने मोहित और रेणुका को मृत घोषित कर दिया। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी, जिससे उनकी एक वर्ष की बेटी भी है।दिल्ली-एनसीआरभारतराज्यछत्तीसगढ़विश्वमनोरंजनवीडियोखेलधर्म-अध्यात्मविज्ञानप्रौद्योगिकीCG-DPREPaperCOVID-19व्यापारजरा हटकेलाइफ स्टाइलसम्पादकीयPhoto Stories BREAKING वन्यजीव संरक्षण के लिए राज्यपाल का विंटेज वाहन अभियानआत्मविश्वास से भरे नेता प्रतिपक्ष, कर्नाटक बीजेपी प्रमुख का नाम जल्द ही घोषित किया जाएगा :बीएसवाईराजस्थान में वंदे भारत लोको पायलटों ने ट्रैक पर अवरोध देखकर ट्रेन रोकी, बड़ा हादसा टलाभारत ने पायलटों और फ्लाइट अटेंडेंट को परफ्यूम के इस्तेमाल पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखाMP : हटा में चुनाव के प्रशिक्षण हॉल का प्लास्टर गिरा, हॉल खाली होने से बड़ा हादसा टला…तो मेडिकल कॉलेज में होगी हाईब्रिड रोबोटिक सर्जरीभारत ने सभी छह टीम स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाईकांग्रेस सरकार भ्रम का अड्डा रही है: बोम्मईविमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने का प्रयास: व्यक्ति गिरफ्तारविद्यार्थी परिषद करेगी ‘पूर्वोत्तर अध्ययन यात्रा’ Home/भारत/दंपत्ति ने खाया ज़हर,… भारत दंपत्ति ने खाया ज़हर, परिजनों में मचा कोहराम ₹232.31 Shantanu Roy2 Oct 2023 6:26 PM x लड़की को प्रताड़ित करने और दहेज मांगने का आरोप लगाया. निवाड़ी। मध्यप्रदेश के निवाड़ी से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आ आई है। जहां पति और पत्नी ने एक साथ जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिले के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले एक दंपति ने देर शाम सल्फास की गोली खा ली जिसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है। पूरा मामला निवाड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 का है। यहां 1 अक्टूबर शाम 7 बजे 24 वर्षीय मोहित समाधिया और उनकी 22 वर्षीय पत्नी रेणुका समाधिया ने सल्फ़ास की गोली खा ली थी। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन दोनों को लेकर ओरछा तिगेला स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने मोहित और रेणुका को मृत घोषित कर दिया। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी, जिससे उनकी एक वर्ष की बेटी भी है। Also Read – वन्यजीव संरक्षण के लिए राज्यपाल का विंटेज वाहन अभियान रेणुका और मोहित की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ जहां दोनों की मौत की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर लड़की के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर लड़की को प्रताड़ित करने और दहेज मांगने का आरोप लगाया है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को परिवार वालों ने ज़हर खिला कर मार दिया है। वे लोग लगातार चार पहिया गाड़ी की मांग करते थे। साथ ही यह भी आरोप है कि ज़हर खिलाने के चार घंटे बाद जब लड़की की मौत हो गई तब इसकी सूचना मायके वालों को सूचना दी गई। घटना को लेकर निवाड़ी थाना प्रभारी विनीत तिवारी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने ज़हर खा लिया था, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए। जहां पर इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फ़िलहाल दोनों ने किस वजह से ज़हर खाया ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।