Home Blog Page 828

*मादक पदार्थ गांजा बिकी करने हेतु अपने कब्जे में रखने वाली आरोपी को नैला पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*अरोपीया सत्भावना उर्फ सत्यभामा राठौर उम्र 35 वर्ष साकिन सरखो चौकी नैला*

*आरोपी के कब्जे से जप्त मादक पदार्थ गांजा 1200 ग्राम एवम बिक्री रकम 149 रुपया*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि को मुखबीर द्वारा सूचना मिला ग्राम सरखो निवासी सत्भावाना उर्फ सत्यभामा राठौर उम्र 35 वर्ष जो *अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिकी हेतु थैला में रखा हुआ है* कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के विधिवत रेड कार्यवाही करते हुए *आरोपी के कब्जे से 1200 ग्राम गांजा, बिक्री रकम 149/रुपया* जुमला कीमती 8140/रूपये को जप्त किया गया।

*आरोपी सत्भावना उर्फ सत्यभामा राठौर उम्र 35 वर्ष साकिन सरखो चौकी नैला का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया*

उक्त कार्यवाही में ASI रामखिलावन साहू, प्रधान आर अर्जुन जांगड़े, महिला प्रधान आर राजकुमारी खूंटे, आर. संतोष प्रधान का विशेष योगदान रहा ।

*100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 55 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*100 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 55 पाव देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*आरोपीगण*

*(01) रमेश कुमार मेहर उम्र 25 साल निवासी लगरा भाठापारा थाना मुलुमला*

*(02) श्रीमती अंजली कोसले उम्र 29 साल निवासी अर्जुनी थाना अकलतरा*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* मुखबीर सूचना मिला की थाना मुलमुला, अकलतरा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर पाया गया कि *आरोपी (01) रमेश कुमार मेहर उम्र 25 साल

निवासी लगरा के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब (02) श्रीमती अंजली कोसले उम्र 29 साल निवासी अर्जुनी के कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब एवं 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 28,400 / रूपया बरामद किया गया है*

आरोपी रमेश कुमार मेहर उम्र 25 साल निवासी लगरा के विरूद्ध थाना मुलमुला अपराध क्रमांक 261 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट तथा आरोपी श्रीमती अंजली कोसले उम्र 29 साल निवासी अर्जुनी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 495 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में श्री शैलेन्द्र पाण्डेय अति. पुलिस अधीक्षक जांजीगर, निरी. तुलसिंह पट्टावी, सउनि कपील साहू प्रमोद महार का सराहनीय योगदान रहा।

*11लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ,आरोपी गिरफ्तार*

0

*11लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ,आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) मंगलेश लहरे उम्र 38 साल निवासी पुरेना चौकी पंतोरा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* इसी क्रम में चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा *शुष्क दिवस पर चौकी स्तर पर टीम गठित किया था* की मुखबीर सूचना मिला की *आरोपी मंगलेश लहरे उम्र 38 साल निवासी पुरेना चौकी पंतोरा* अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक डिब्बा में रखे *11 लीटर कच्ची महुआ शराब, किमती 2200 / रूपया को बरामद किया गया है।*

आरोपी मंगलेश लहरे उम्र 38 साल निवासी पुरेना चौकी पंतोरा के विरूद्ध *थाना चौकी पंतोरा में अपराध क्रमांक 351 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया* जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि दिलीप सिंह, प्रधान आर लखेश्वर सिंह, आर. दीपक जायसवाल, पदुम कश्यप, मो. शाहबाज अहमद, रमेश नेताम, ममता अनंत, सरोज कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

*आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपी, गिरफ्तार*

0

*आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपी, गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(1) बुधराम कश्यप उम्र 44 वर्ष*

*(2) कुणाल कश्यप उम्र 21 वर्ष*

*दोनो निवासी टुंडरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगगढ़*

*(03) जय करण कश्यप उम्र 52 साल निवासी तुलसी थाना नवागढ़*

*आरोपियों द्वारा मृतक को कैमरा चोरी किए हो तुम वापस करो नही तो चोरी के केस में जेल भेजवा देगे कह कर करते थे प्रताड़ित*

*मृतक*

*नरेश कश्यप उम्र 22 साल निवासी तुलसी थाना नवागढ़*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 294, 306,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31/05/23 को सूचक ने मर्ग चाक कराया की *मृतक नरेश कश्यप पिता रामलाल कश्यप उम्र 22 साल निवासी तुलसी थाना नवागढ़ के द्वारा घर में लगे पंखे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया है* की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही बाद शव का पीएम कराया गया ।

मर्ग जांच दौरान मृतक के परिजनों और गवाहों का कथन लिया गया वारिसान और गवाहों के द्वारा बताया गया की *कैमरा जो शादी ब्याह के समय गुम गया था जिसे मृतक अपने पास रखा था जो कैमरा बुधराम कश्यप निवासी जिला सारंगढ़ का होना पाया गया था* जिसे लेने के लिए बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप, जय करन कश्यप एवम उनके एक अन्य साथी मृतक के घर गए थे जहां कैमरा वापस करने की बात को लेकर मृतक के द्वारा कैमरा पाया हूं नही देने कैमरा के बदले पैसे की मांग करने पर *बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप, जय करण कश्यप एवम उसके 01 अन्य साथी द्वारा मृतक को चोरी के आरोप में जेल भेजवा देगे कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर तुझे देख लेंगे तेरा आना जाना मुस्कील हो जाएगा कहने से मृतक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया है* बताए जो मर्ग जांच दौरान आरोपीयो के द्वारा धारा 294,306,34 का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध क्रमांक 291/23 धारा 294,306, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी बुध राम कश्यप, कुणाल कश्यप दोनो निवासी टुंडरी थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगगढ़ , जय करण कश्यप उम्र 52 साल निवासी तुलसी थाना नवागढ़ के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक बलराम यादव, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 *कक्षा नवमी  की छात्रा से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज पढ़िये पूरी खबर*

0

पलवल। मंगलवार को नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। स्कूल जाते समय युवकों ने उसके जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश भी की। जब उसने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी। कैंप थाना पुलिस ने 2 नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। दो-तीन माह पहले वह और उसकी बेटी खाना खाने के बाद घर के समीप रास्ते में घूम रहे थे। उसी दौरान वहां हेमंत नामक युवक आया और उसकी बेटी को जबरन पकड़कर अपने चाचा के घर में ले गया। बाद में उसने अपनी बेटी को उसके चंगुल से छुडाया। 28 सितंबर को वह अपनी बेटी को स्कूल लेकर जा रही थी तो रास्ते में हेमंत व उसका साथी निखिल बाइक पर होकर आया और जबरन उसकी बेटी को बाइक पर बैठाने लगा। उसकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने जबरदस्ती करते हुए उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। जब उनका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और गाली-गलौज की। झगड़े का शोर सुनकर वहां कुछ लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी उन्हें धमकी देकर मौके से फरार हो गए।कैंप थाना पुलिस ने 2 नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

*कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन*

0


मुंगेली // राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। देश को आजाद कराने में राष्ट्रपिता ने जो भूमिका निभाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आईएएस), जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

*छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय एकता और समानता की भावना लाने के लिए पहल करना सराहनीय – कलेक्टर*

0

*स्काउट एवं गाइड जिला संघ द्वारा कलेक्टोरेट में सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित*

*100 से अधिक स्काउट-गाइड के बच्चों ने लिया हिस्सा*

मुंगेली // राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला स्काउट एवं गाइड संघ मुंगेली द्वारा आज जिला कलेक्टोरेट स्थित आगर सभाकक्ष में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक स्काउट-गाइड के बच्चों ने भाग लिया। स्काउट-गाइड के प्रशिक्षकों ने भगवतगीता, बाईबिल, गुरूग्रंथ साहिब में वर्णित संदेशों से बच्चों को रूबरू कराया। जिसके पश्चात शांति पाठ का वाचन कर राष्ट्र के साथ विश्व कल्याण हेतु कामना की गई। सर्वधर्म प्रार्थना का उद्देश्य बच्चों में नैतिक ज्ञान डालने के साथ शुरू से ही हर धर्म का मर्म समझे, इसके लिए प्रयास करना है, ताकि राष्ट्र एवं विश्व में शांति का माहौल कायम हो सके।
इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राहुल देव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना के माध्यम से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में सहभागिता के लिए स्काउट-गाइड संघ द्वारा छात्र-छात्राओं में नैतिक ज्ञान, सर्वधर्म समभाव व भाईचारा, राष्ट्रीय एकता और समानता की भावना लाने के लिए पहल किया जा रहा है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आईएएस), जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, एडीपीओ श्री अजयनाथ, डी.एम.सी. श्री ओ. पी.कौशिक, वि.खं.शि.अधि. मुंगेली श्रीमती प्रतिभा मंडलोई सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, जिला संगठन आयुक्त मोरजध्वज सप्रे उपस्थित थे।

*स्काउट गाइड और प्रज्ञा कोचिंग के 25 युवाओं ने किया रक्तदान*

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयुष्मान भव अभियान के तहत आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला कलेक्टोरेट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर में स्काउट गाइड जिला संघ मुंगेली और जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित प्रज्ञा कोचिंग के 25 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया और रक्तदान महादान का संदेश दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि रक्तदान ईश्वरीय सेवा है, किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई सेवा नहीं है। स्वेच्छा से किया गया कार्य ही वास्तव में मानवता का धर्म है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

*डकैती के आरोप में पकड़े गए थे आरोपी, महिला के साथ गैंगरेप की कबूली बात…पढ़िये पूरी खबर*

0

पुलिस ने इस आरोप में पांच लोगों की गिरफ्तारी की है।

बेलगावी: कर्नाटक में डकैती के एक मामले की जांच के दौरान सामूहिक बलात्कार की एक घटना सामने आई है। पुलिस ने इस आरोप में पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कर्नाटक के बेलगावी जिले में पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया। कबूलनामे के बाद पुलिस ने पीड़िता को ढूंढ लिया, शिकायत दर्ज की और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान बेनाचिमराडी गांव के रमेश खिलारी, दुर्गप्पा वड्डर, यल्लप्पा गिसनिगववगोल, कृष्णा पुजारी और रामसिद्दा तापसी के रूप में हुई। पुलिस ने सामूहिक बलात्कार मामले के मुख्य आरोपी बसवराज खिलारी की तलाश शुरू कर दी है, जो पीड़िता का परिचित था घटना 5 सितंबर को गोकक पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। पीड़िता किसी काम से अपने गांव से गोकक शहर आई थी। बस स्टेशन पर उसकी मुलाकात उसके परिवार के परिचित एक व्यक्ति से हुई। वह बस स्टेशन पर आरोपी बसवराज खिलारी से भी मिली, जो उसके परिवार को जानता था। वह उन्हें अपने घर आदित्य नगर ले गया। उसने पीड़िता को चाय दी और अपने गिरोह के अन्य सदस्यों को अपने घर आने की सूचना दी। बसवराज खिलारी समेत पांच सदस्यीय गिरोह ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। बाद में आरोपियों ने महिला को जाने दिया। उन्होंने पीड़िता के साथ आए व्यक्ति से नकदी और एटीएम कार्ड भी लूट लिया।

आरोपियों ने धमकी दी थी कि महिला और जिस आदमी से वह बस स्टेशन पर बात कर रही थी उसका वीडियो उन्हें मिल गया है और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। पीड़िता परिणाम से डर गई और उसने शिकायत दर्ज नहीं कराई। आरोपी गिरोह के सदस्यों को गोकक पुलिस ने 13 सितंबर को डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने सामूहिक बलात्कार करने की भी बात कबूल की। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

*जुआ-सट्टा,आबकारी एक्ट एंव अन्य अपराधिक गतिविधियो पर लोहारा पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।*

0

*छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिशेध्) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की गई कार्यवाही।*

*जुआ के प्रकरण में 06 जुआडियानो के फड से कुल जुमला रकम 4200/ रूपये व 01 बंडल 52 पत्ती तास एंव 01 नंग बोरी का फट्टी को किया गया जप्त।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…..

रायपुर/कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ सट्टा एंव आबकारी एक्ट व अपराधिक गतिविधियो के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02/10/23 को मुखबीर सुचना पर ग्राम कोहडीया दाउ

बगीचा में रेड कार्यवाही कर जुआडियान 01. देवसिंह धुर्वे पिता खेदु धुर्वे उम्र 35 साल, 02. रामजी पटेल पिता नंदलाल पटेल उम्र 42 साल, 03. विजय पटेल पिता शत्रुहन पटेल उम्र 39 साल, 04. निरेश साहु पिता रामसाय साहु उम्र 40 साल, 05.चेतन यादव पिता प्रहलाद यादव उम्र 25 साल, 06. अश्वनी निषाद पिता खेलन निषाद उम्र 30 वर्ष सभी साकिनान ग्राम कोहडिया थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम को रंगे हाथ रूपये पैसो का दाव लगाकर जुआ खेलते पकडा गया। जिनके पास एंव फड से कुल जुमला रकम 4200/ रूपये नगदी व 52 पत्ती तास तथा एक बोरी का फट्टी को

जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । जुआडियानो के विरूद थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 226/23 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिशेध्) अधिनियम 2022 ,3 (2) के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया।

*रात्रि में घर के अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली गलौज करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-667/2023 धारा 294, 506(बी), 458, 354 भा.द.वि. के तहत की गई कार्यवाही।*

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़…….

रायपुर/कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र की प्रार्थिया द्वारा थाना हाजिर आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई। की कल दिनांक – 01-10-2023 को रात्रि लगभग 08.00 बजे मोहल्ले का अखिलेश उर्फ अमन ठाकुर द्वारा अपने हाथ में डंडा रखकर मेरे घर के पास आकर अभद्र अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुये जबरन मेरे घर के दरवाजा को धक्का देकर खोलकर मेरे घर में घुस गया।

मुझे बेईज्जती करने की नियत से मेरे हाथ बांह को पकड़ने लगा तब मेरे मना करने पर अमन ठाकुर अपने हाथ में रखे डंडा को पीटकर कहने लगा कि तुम मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी हो, निकलो घर से बाहर आज तुझे जान सहित खत्म कर दूंगा कहते हुये अश्लील गालियां देते हुये मेरे घर के अंदर घुस गया। बुरी नियत से मेरे हाथ बाह को पकड़ कर मेरे कपड़ों को खीचने लगा, तब मैं अपने बचाव के लिये आवाज लगाई तो मेरी आवाज सुनकर मेरे मोहल्ले के कुछ लोग बीच बचाव करने आये और अखिलेश उर्फ अमन ठाकुर को मेरे घर से बाहर किये हैं। अगर सभी लोग नहीं आते तो

अखिलेश ठाकुर निश्चित ही मेरे साथ अप्रिय घटना घटित करता। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी जिले की वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। जिस पर कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 667/2023 धारा 294, 506(बी), 458, 354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना एवं गवाहों के कथन के अनुसार आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल डिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम से सहायक उप. निरीक्षक उमा उपाध्याय, प्रधान आरक्षक बंदे सिंह मरावी, आरक्षक सुनील चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, शशांक तिवारी का विशेष योगदान रहा।