Home Blog Page 827

*कबीरधाम जिला के अंतिम छोर थाना रेगाखार अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित ग्राम डोंगरिया पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव*

0

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत अति नक्सल प्रभावित ग्राम डोंगरिया में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव का छत्तीसगढ़ की पारंपरिक तरीके से किया भव्य स्वागत

मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सरहदी ग्रामों लगभग 28 टीमों ने लिया भाग

कवर्धा, । कबीरधाम जिला के अंतिम छोर थाना रेगाखार अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित ग्राम डोंगरिया में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के अति नक्सल प्रभावित ग्राम डोंगरिया पहुंचने पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खुमरी पहनाकर भव्य स्वागत किया। कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सरहदी ग्रामों के लगभग 28 टीमों ने भाग लिया है। कबड्डी प्रतियोगिता ग्राम खेल समिति, समस्त ग्रामवासी और पुलिस विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन, उप पुलिस अधीक्षक श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में लगातार वनांचल गांवो, अति नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खेल का आयोजन किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया और हम सब को इन नियम का पालन करना चाहिए ताकि वाहन दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंनें धोखा धड़ी से बचने और धोखा धड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों से दूर रहने तथा उनके रोकथाम के उपाय सभी को बताया। उन्होंने ग्रामवासियों एवं खिलाड़ियों को जानकारी दिया गया कि इस प्रकार का आयोजन जिले के सभी थानों में समय-समय पर कराया जा रहा है। जिसका उदेश्य मात्र एक है कि जनता और पुलिस को आपस में जोडे रखना, ताकि हर प्रकार से आम जनो को भयमुक्त, अपराधमुक्त, नशामुक्त, पुलिस से मधुर संबंध स्थापित कर आम लोगो के बीच सरलता से पहुंचा जा सके और शासन प्रशासन के नियमों कि जानकारी जन जन तक पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री झुमुक सांडिल्य, ग्राम खारा के सरपंच श्री जागृत मानिकपुरी सहित सैकड़ो की संख्या में खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

अति नक्सल प्रभावित ग्राम डोंगरिया के स्थानीय युवाओं ने बताया कि “जब से पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने जिले की कमान संभाली है, तब से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खेल प्रतियोगिता लगातार चल रही है। उन्होंने बताया की एसपी सर बीच-बीच में जब दौरे पर निकलते हैं, तो युवाओं के बीच जाते हैं। उनसे अच्छा वातावरण स्थापित करते हैं। वे लगातार लोगों को जागरुक करते रहते हैं। जिसकी चर्चा पूरे जिले भर में हैं। स्थानीय युवाओं ने बताया की एसपी डॉ. पल्लव सर कबीरधाम में पदस्थापना के बाद से ही क्षेत्र में दुर्घटना क्राइम में भी कमी आई है।

जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

कबीरधाम पुलिस द्वारा जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबध स्थापित करने के उद्देश्य से जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट, कबडड्ी सहित विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही वनांचल के पढ़ाई छोड़ चुके, शिक्षा से वंचित युवाओं को शिक्षा से भी जोड़ा जा रहा है। जिले के अंतिम छोर थाना रेगाखार अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित ग्राम डोंगरिया में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव भी आयोजन में शामिल हुए।

*माननीय मोहम्मद अकबर मंत्री परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एकता चौक में नवनिर्मित ट्रैफिक प्लाजा भवन का किया गया लोकार्पण।*

0

राजनांदगाँव रेंज राजनंदगाँव पुलिस महानिरीक्षक श्री राहुल भगत के कुशल निर्देशन एवं कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में आज दिन बुधवार, दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को कवर्धा शहर के एकता चौक में स्थित नवनिर्मित ट्रैफिक प्लाजा भवन का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि माननीय मोहम्मद अकबर जी, मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण विधि एवं विधायी कार्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर उक्त नवनिर्मित ट्रैफिक प्लाजा भवन का विधि विधान से पूजा अर्चना कर रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात प्रभारी कक्षा में रखें रोजनामचा में शुभकामनाएं संदेश लिखकर उपस्थित समस्त पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को नवनिर्मित भवन में अपने कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने निर्देशित करते हुए बधाई एंव शुभकामनाएं दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, उप. पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर वासनिक एवं सम्माननीय जनप्रतिनिधि गण व यातायात पुलिस स्टाफ तथा आमजन अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

*30.6 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*

0

*◾ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।*
*◾ थाना लालपुर द्वारा अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी अश्वनी जोशी के कब्जे से 23.4 लीटर अवैध देशी शराब एवं 01 नग मोटरसाईकल जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*◾ थाना चिल्फी द्वारा भी अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी सुखनंदन जायसवाल के कब्जे से 7.2 लीटर अवैध शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*


मुंगेली-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करने वाले 02 आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लालपुर द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम कंतेली में स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुरा रोड में घेराबंदी करते हुए अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले आरोपी अश्वनी जोशी 23.4 लीटर अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीडी डिलक्स मोटरसाईकल कुल कीमती 40400/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा भी ग्राम बोडतरा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी सुखनंदन जायसवाल के कब्जे से 7.2 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरूद्ध भी थाना लोरमी द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*थाना लालपुर द्वारा 06 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी संदीप यादव को पकडकर विधिसम्‍मत कार्यवाही कर माननीय न्‍यायालय किया गया पेश।*

0

*◼️ थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 254/2017 धारा 279, 337, 338 भादवि 3/181, 5/180, 128ए/177 एम.व्ही.एक्ट में माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था, आरोपी संदीप यादव का स्थायी वारंट।*

मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2017 में थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 254/2017 धारा 279, 337, 338 भादवि 3/181, 5/180, 128ए/177 एम.व्ही.एक्ट का आरोपी संदीप यादव पिछले 06 वर्षों से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लोरमी द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसे मुखबिरों की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर विधिवत् माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*महिला को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद,हमलावरों की खोज जारी..पढ़िये पूरी खबर*

0

बिहार मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई।यह घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दिखाया गया है की बाइक सवारों में एक कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़ा है, जबकि दूसरा महिला के पीछे जा रहा है और मौका देखकर महिला को गोली मारता है और फिर बाइक पर बैठकर भाग जाता है। घटना मंगलवार की रात नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा अली मिर्जा रोड की बताई जा रही है। इस संबंध में मुजफ्फरपुर के एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित में कहा यह संपत्ति विवाद का मामला लग रहा है। आरोपी बाइक पर आए और उनमें से एक ने दो गोलियां चलाई जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। मौके से दो खोखे  बरामद किए गए हैं।हमारे पास सीसीटीवी फुटेज है और उसके आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

*भरोसे का सम्मेलन” में 82 विकासखंडों में बनने वाले जैतखंभ का शिलान्यास किया कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने…*

0

रायगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोडातराई में आयोजित ‘भरोसे के सम्मेलन‘ में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण।

82 चयनित विकासखंडों में बनने वाले जैतखंभ का शिलान्यास किया।

3088 हितग्राहियों को 9 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपये की सहायता राशि व सामग्री का वितरण

*मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ*

0

*जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के 300 विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई तथा नीट की निःशुल्क कोचिंग, बच्चों में दिखा उत्साह*

मुंगेली // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों के कैरियर निर्माण के लिए जेईई तथा नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ किया। इस कोचिंग के जरिए एलन संस्था के शिक्षकों द्वारा शासकीय स्कूलों में अध्ययरनत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं की आनलाईन तैयारी कराई जाएगी। शुभारंभ के अवसर पर बी. आर. साव स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल से अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।
जिला मिशन समन्वयक श्री ओ. पी. कौशिक ने बताया कि इस योजना के माध्यम से जिले के बी. आर. साव स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल मुंगेली, महंत जगन्नाथ दास स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लोरमी और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पथरिया में जेईई तथा नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। प्रत्येक स्कूलों में कोचिंग हेतु एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए शासकीय स्कूलों के कक्षा 11वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले उत्तीर्ण 300 विद्यार्थियों का पंजीयन किया जाना है। जिसमें से 166 बच्चों का पंजीयन हो चुका है।
स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के शुभारंभ के दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों में अच्छा-खासा उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि अब हमें जेईई तथा नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए जिले से बाहर जाना नहीं पड़ेगा। बी.आर साव स्कूल की व्याख्याता अनिता दीक्षित ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की बच्चे पहले चाह कर भी जेईई-नीट की कोचिंग नहीं कर पाते थे, अब इस योजना का शुभारंभ होना बच्चों के कैरियर निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। बी.आर साव स्कूल के जिला नोडल श्री राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय ने कहा कि कोचिंग की शुरूआत होने से नीव का पत्थर साबित होगा।

 

*शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय 65 पदों पर संविदा भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 06 अक्टूबर तक*

0

मुंगेली // जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाऊपारा मुंगेली, मंहत जगन्नाथ दास उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लोरमी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पथरिया, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लालपुर थाना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरगांव, आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोतिमपुर (अमरटापू) एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जरहागांव में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय कुल 65 पदों पर संविदा भर्ती हेतु 06 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। ऑनलाईन आवेदन हेतु जिले के वेबसाईट mungeli.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

 

*नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

0

मुंगेली// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक जिले में मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को विकासखण्ड लोरमी के ग्राम सांवतपुर और लालपुरथाना में नशामुक्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति) के माध्यम से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को नशा से होने वाले नुकसान के संबंध में जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने की समझाईश दी गई।
एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति) के संचालक ने बताया कि नशे की लत के कारण मानसिक, शारीरिक, सामाजिक आर्थिक, पारिवारिक क्षति होता है। नशा मुक्त जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के शिकार व्यक्तियों को नशामुक्ति केन्द्र में परामर्श, इलाज के माध्यम से समाज के मुख्य धारा से जोड़ना है। जागरूकता कार्यक्रम में नशामुक्ति प्रदर्शनी, रैली, वाद-विवाद गोष्ठी का आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मद्य निषेध हेतु प्रतिज्ञा व शपथ पत्र पर हस्ताक्षर तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशामुक्ति हेतु प्रतियोगिता, ग्राम स्तर पर नशामुक्ति हेतु दीवारों में नारा लेखन का कार्य किया जा रहा है।

 

*25लीटर कच्ची महुवा शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

0

*थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी चैतराम धनुवार उम्र 40 वर्ष निवासी बोकरेल थाना बलौदा*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.10.2023 को हमराह स्टाफ के साथ जुर्म जरायम पतासाजी एवं अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध कार्यवाही हेतु संपूर्ण विवेचना कीट मय दस्तावेज के साथ टाउन एवं देहात की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बोकरेल का *चैतराम धनुहार अपने घर में बडी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है* कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया आरोपी चैतराम धनुहार अपने घर में उपस्थित मिला जिसके घर परछी में दो पीले रंग के 15-15 लीटर क्षमता वाली जरिकेन में भरा 15 लीटर एवं 10 लीटर कच्ची महुआ *शराब अवैध हाथ भठ्ठी का जुमला 25 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 5000/ रू मिला* उक्त शराब को समक्ष गवाहों के जप्त कर मौके पर शील बंद कर कब्जा पुलिस लिया गया।

*आरोपी चैतराम धनुवार उम्र 40 वर्ष निवासी बोकरेल थाना बलौदा का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना* बलौदा में अपराध क्रमांक 352/23 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 02.10.23 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय् न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 जगदीष अजय, आरक्षक संतोष रात्रे, श्याम राठौर, महेश राज, युवराज सिंह, योगेष यादव, लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।