Home Blog Page 826

*17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही*

0

*17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपीगण*

*(01) प्रमोद दिनकर उम्र 37 साल निवासी मेंऊ थाना पामगढ़*

*(02) अरूण दिवाकर उम्र 45 साल निवासी मुड़पार (ब) थाना पामगढ़*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है* । मुखबीर सूचना मिला की थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम मेंऊ एवं मुड़पार में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर पाया गया कि *आरोपी (01) प्रमोद दिनकर उम्र 37 साल निवासी मेंऊ थाना पामगढ़ के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 1000/ रूपया (02) अरूण दिवाकर उम्र 45 साल निवासी मुड़पार थाना पामगढ़ के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 700 / रूपया बरामद किया गया है।*

आरोपी प्रमोद दिनकर उम्र 37 साल निवासी मेंऊ के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 415 / 2023 एवं आरोपी अरूण दिवाकर उम्र 45 साल निवासी मुड़पार (ब)के विरूद्ध अपराध क्रमांक 416 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. राकेश सुर्यवंशी, सउनि सुनिल टैगोर, प्रआर, संतोष पाण्डेय, आर टिकेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

*तीव्र आवाज में डीजे साउंड चलाने वाले संचालक के ऊपर थाना चांपा पुलिस ने किया कार्यवाही*

0

*संचालक किशन पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी बसंतपुर थाना जांजगीर*

*जप्त डीजे साउंड सिस्टम एवम DJ उपयोग किए पिकप वाहन CG -11-AB-3198*

*आरोपी ऊपर के विरुद्ध धारा 4, 5, 15 कोलाहल अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-मुखबिर की सूचना मिला की *मारुति टाउन शिप चांपा के पास आम रोड में डीजे साउंड अधिक आवाज से चलाया जा रहा है* की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, पाया गया की *तेज आवाज में डीजे साउंड बजाया जा रहा था,* DJ संचालक किशन पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी बसंतपुर के विरुद्ध थाना चांपा में इस्तगासा क्रमांक 02/2023 *धारा 4, 5, 15 कोलाहल अधिनियम के तहत उपयोग किए वाहन CG -11-AB-3198 एवम डीजे साउंड सिस्टम को जप्त कर कार्यवाही किया गया किया गया* है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चांपा, ASI बी. एस. लकड़ा, आरक्षक माखन साहू, गौरी शंकर राय, रूप नारायण बरेठ सराहनीय योगदान रहा।

*07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार सारागांव पुलिस की कार्यवाही*

0

*07 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार सारागांव पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपी*

*(01) रामप्रसाद बरेठ उम्र 38 साल निवासी रोहदा थाना सरागाव*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* इस क्रम में थाना सारागांव पुलिस को * मुखबीर सूचना मिला की रामप्रसाद बरेठ उम्र 38 साल निवासी रोहदा

अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर *आरोपी के कब्जे से जरीकेन में रखे 07 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 700 / रूपया को बरामद किया गया है*।

आरोपी रामप्रसाद बरेठ उम्र 38 साल निवासी रोहदा थाना सारागांव के विरूद्ध *थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 129/ 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया* न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि दाऊ लाल बारेठ, सरोज पाटले, प्रधान आर राजेश कोसले, महिला आर हेमलता राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

*05 लीटर 500 एम एल कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

0

*05 लीटर 500 एम एल कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

आरोपी*

*(01) रामायण कश्यप उम्र 55 साल निवासी हीरागढ टुरी थाना नवागढ़*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।* इस क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा * मुखबीर सूचना मिला की रामनारायण कश्यप उम्र 55 साल निवासी हीरागढटुरी अपने घर में अवैध रूप से शराब बिक्री की रही है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से 10 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरी केन में भरी हुवी करीबन 05 लीटर 500 एमएल कच्ची महुआ शराब किमती 550 / रूपया को बरामद किया गया है*।

आरोपी रामनारायण कश्यप उम्र 55 साल निवासी हीरागड टुरी के विरूद्ध *थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 292/ 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया*

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि हीरालाल एक्का, आर. भुनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

*घर अंदर घुसकर बुरी नियत से छेडछाड कर डराने धमकाने 01 आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

* आरोपी प्रेमलाल यादव उम्र 18 साल निवासी खरगहनी थाना शिवरीनारायण*

*प्रकरण में शामिल 02 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा*

* आरोपियो के विरुद्ध धारा 452, 354, 294, 506, 34 भा.द.वि. 8 पाक्सो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा –मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि को आरोपी प्रेमलाल यादव उम्र 18 वर्ष जो अपने दो अन्य साथी (विधि से संघर्षरत बालको) के साथ मिलकर एक राय होकर *पीड़ता के घर अंदर घुसकर पीड़िता एवं उसके दो नाबालिक बहनो को जबरदस्ती बेइज्जत करने की नियत से हाथ बांह को पकड़े जिसका विरोध करने पर मां बहन की बुरी बुरी गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिए*, प्रार्थीया की लिखित आवेदन पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना दौरान आरोपी प्रेमलाल यादव एवं उसके दो अन्य साथी (विधि से संघर्षरत बालको) को घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से *आरोपी प्रेमलाल यादव उम्र 18 साल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा प्रकरण में शामिल 02 विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया*

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं सउनि के के साहू, सउनि के के कोसले का सराहनीय योगदान रहा।

*लोहे का बिजली खंभा चोरी करने एवं खरीदने वाले सहित 07 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

0

*लोहे का बिजली खंभा चोरी करने एवं खरीदने वाले सहित 07 आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

*आरोपीगण*

*(01) श्रवण बर्मन उम्र 30 साल निवासी हरदीविशाल बलौदा*

*(02) लखेश्वर सांडिल्य उम्र 22 साल निवासी हरदीविशाल बलौदा*

*(03) संजय कुर्रे उर्फ कोंदा उम्र 40 साल निवासी हरदीविशाल बलौदा*

*(04) नंद कुमार कुर्रे उम्र 27 साल निवासी हरदीविशाल बलौदा*

*(05) सोहम कुमार रात्रे उम्र 20 साल निवासी हरदीविशाल बलौदा*

*(06) लक्ष्मी प्रसाद यादव उम्र 27 वर्ष सा. भडेसर हा.मु. केरा रोड जाजगीर (खरीददार)*

*(07) मुताहिर खान उम्र 23 वर्ष निवासी नैला (खरीददार)*

*आरोपीयों के कब्जे से बरामद*

*(01)लोहे का खंभा का छोटा-छोटा 08 टुकडा किमती 25,000/रुपये*

*(02) मो.सा. हीरो होण्डा स्पलेन्डर क्रमांक सी.जी. 11 सी. 0881*

*आरोपीगण के विरूद्ध धारा 379, 34, 120बी भादवि के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षतरत् बालक को किशोर न्यायालय में पेश उपरान्त भेजा गया बाल संप्रेषण गृह कोरबा*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी संदीप राठौर उम्र 33 साल निवासी रमन नगर जांजगीर बिजली विभाग की ठेकेदारी का काम करता है भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रोड बनाने का काम बिलासपुर से उरगा तक बन रहा है जिनमें खभा गड़ाने का काम चल रहा है ग्राम हरदी विशाल के मुक्तीधाम में क्रसिंग (बिजली तार हेतु लोहे का खंभा ) 13 मीटर का जिसमें *सीमेंट लगाकर जमीन में गड़ाया गया था जिसको आरी ब्लेड से कोई काटकर ले गया है नीचे का हिस्सा जमीन में गड़ा हुआ है, ऊपर का हिस्सा करीब 12-13 मीटर कीमत 25,000 रूपये को कोई चोरी कर ले गया है* कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 353 / 23 धारा 379 का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपीगणों को दिनांक 04.10.2023 को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया सभी आरोपीगणों एवम विधि से संघर्षरत बालक का *अलग-अलग मेमोरण्डम कथन लिया* जो मेमोरण्डम कथन में दिनांक 30.09.2023 को *चोरी करने की योजना बनाकर रात 09-10 बजे निर्माणाधीन रोड के किनारे लगे लोहे बिजली का खंभा जिसमें लाईट नही लगा को आरी ब्लेड से कई टुकडो में काटकर वहीं पर छिपाना एंव दूसरे दिन सोहन कुमार रात्रे के घर में छिपाना बताये दिनांक 03.10.2023 को कबाडी वाला लक्ष्मी प्रसाद यादव निवासी केरा रोड जांजगीर अपने मो.सा. हीरो होण्डा स्पलेन्डर क्रमांक सी.जी. 11 सी. 0881 में गांव में ही 5000 रूपये में खरीदना एवं कबाडी मुताहिर खान निवासी नैला से लोहे का खंभा का टुकड़ा 11 नग वजनी 2.30 क्विंटल किमती 10,000 को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है तथा बिक्री के रकम को आरोपीगणों के द्वारा सभी लोग गांव के गौठान के पास दारू मुर्गा पार्टी में खर्च करना बताये*।

आरोपी (01) श्रवण बर्मन उम्र 30 साल (02) लखेश्वर सांडिल्य उम्र 22 साल (03) संजय कुर्रे उर्फ कोदा उम्र 40 साल (04)नंद कुमार कुर्रे उम्र 27 साल (05) सोहम कुमार रात्रे उम्र 20 साल सभी निवासी हरदी विशाल थाना बलौदा (6) लक्ष्मी प्रसाद यादव उम्र 27 वर्ष निवासी भडेसर हा.मु. केरा रोड जाजगीर (07) मुताहिर खान उम्र 23 वर्ष निवासी नैला के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा *विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश उपरान्त बाल संप्रेषण गृह कोरबा भेजा गया है।*

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. मनोहर सिन्हा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र. आर. गजाधर पाटनवार, प्र.आर. जगदीश अजय, आर संतोष रात्रे, महेश राज जितेन्द्र कुर्रे, श्याम भूषण राठौर, हेमंत साहू, उमेश यादव, युवराज सिंह, लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हमारे दिव्यांगजनों ने अपने सामर्थ्य ने बढ़ाया विश्व पटल पर भारत का गौरव :- भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता ज़पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया गया इस अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा द्वारा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को वार्ड नम्बर 7 पुराना बस स्टैंड के पास मंदिर प्रांगण जोरा तालाब में स्वच्छता अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्रवासियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया गया तथा दिव्यांगजनों को निशुल्क उपकरण वितरण कर सम्मानित किया गया सेवा

पखवाड़ा अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया इस दौरान मंदिर की लिपाई-पोताई की गई तथा नाली जाम की समस्या को देखते हुए नाली निर्माण की गई ताकि मंदिर में जलभराव की स्थिति न रहे इसके साथ ही आस-पास में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की गई इसके साथ ही दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकल,श्रवण यंत्र, छड़ी व अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किया गया इस अवसर पर भावना बोहरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की समस्तजनों को शुभकामनाएं देते हुए उद्बोधन की शुरुआत की और कहा कि प्रधानमंत्री जी के सेवाभाव एवं राष्ट्र प्रथम के उनके संकल्प से प्रेरित होकर हमने आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस प्रकार राष्ट्र देश के हर व्यक्ति, वर्ग एवं समुदाय के हित और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य किया है वह हम सभी के लिए एक आदर्श है सही मायनों में एक आदर्श जनप्रतिनिधि कैसा होता है उसकी परिभाषा व जिम्मेदारियों को उन्होंने अपने व्यक्तित्व से प्रदर्शित कर हम सभी का मार्गदर्शन किया है आज सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत हमने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों का स्वच्छ भारत को साकार करने में अपनी भूमिका निभाते हुए सफाई अभियान चलाया यह मोदी जी की दूरदर्शिता ही है जिन्होंने गांधी जी के इस सपने को साकार करने का बीड़ा उठाया और स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की जिसने एक जनांदोलन का रूप ले लिया। देश के हर बच्चे से लेकर महिला,पुरुष और बृद्धजनों ने इसमें बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई और मोदी जी के इस अभियान को सार्थक बनाया जिसमें हमने भी आज अपनी सहभागिता निभाई भावना बोहरा ने कहा कि हमारे देश मे बहुत से ऐसे लोग हैं जो किसी हादसे का शिकार होते हैं और अपने शरीर का कोई हिस्सा गंवा देते हैं कुछ लोगों में जन्म से ही यह समस्या होती है जिन्हें पहले हमारे देश मे कई नामों से पुकारा गया लेकिन प्रधानमंत्री जी ने उन्हें दिव्यांगजन नाम से संबोधित कर हमारे दिव्यांगजनों के प्रति जो अपनी भावना व्यक्त की और उनका सम्मान किया है वह वन्दनीय है दिव्यांगजनों के प्रति उनका स्नेह उन्हें प्रोत्साहन और समाज की मुख्यधारा से उन्हें जोड़ते हुए एक प्रमुख स्थान देने के लिए उनके द्वारा किये जा रहे सार्थक कार्यों से प्रेरणा लेकर ही हमने आज यह कार्यक्रम का आयोजन करते हुए अपने ओर से एक छोटी सी भेंट प्रेषित करने का प्रयास किया है उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए कई कार्य किये हैं और योजनाओं का संचालन कर रहें हैं सुगम्य भारत अभियान के माध्यम से दिव्यांगजनों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन आएं हैं प्रधानमंत्री जी ने दिव्यांगजनों पर अगर कोई अत्याचार करता है उन्हें परेशान करता है, तो इससे जुड़े नियमों को सख्त किया है दिव्यांगों की नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए। सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों के लिए आरक्षण 3% से बढ़ाकर 4% कर दिया है उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले के लिए भी दिव्यांगों का आरक्षण 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है मोदी सरकार ही है जिसने पहली बार दिव्यांगजनों के अधिकारों को स्पष्ट करने वाला कानून लागू किया इस कानून का एक बहुत बड़ा लाभ ये हुआ है कि पहले दिव्यांगों की जो सात अलग-अलग तरह के वर्ग होते थे उसे बढ़ाकर 21 कर दिया गया। इन सभी परिवर्तन एवं कार्यों से आज हमारे देश के दिव्यांग अपने हौसले, व आत्मबल से देश,प्रदेश के विकास में अपनी सक्रीय भूमिका निभाते हुए हमें आत्मगौरव की अनुभूती प्रदान कर रहें हैं भावना बोहरा ने कहा कि ओलंपिक हो या कला हर क्षेत्र में हमारे दिव्यांगजन अपने कौशल और प्रतिभा का अतुलनीय प्रदर्शन कर रहें है अपने इसी सामर्थ्य और आत्मविश्वास के साथ हमारे देश के दिव्यांगजन नए भारत के निर्माण में समुचित भागीदारी निभा रहे हैं चाहे वो उद्योग हों, सेवा का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान,दिव्यांगों के कौशल को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है आज हमने भी उनके आत्मबल को बढ़ाने एवं उन्हें प्रोत्सहित करने के लिए आज निःशुल्क उपकरण वितरण कर उन्हें सम्मानित करने का एक छोटा सा प्रयास किया है हमें विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से हमारे जिले के दिव्यांग भाई-बहनों को मानसिक व शारीरिक रूप से संबल मिलेगा उनका यही संतोष हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है अमूल्य धन है और आगे भी हम हमारे दिव्यांग भाई-बहनों की हर संभव सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे विदित हो की भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण,युवाओं को प्रोत्साहन, खेल और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ लगातार सक्रीय भागीदारी निभाते हुए उनके द्वारा अनवरत कार्य किया जा रहा है इस अवसर पर नवल किशोर पांडेय, गजपाल साहू, कुलदीप छाबड़ा, वीरेंद्र शर्मा, खेम सिंह ठाकुर, इंद्र कुमार सोनी, हुकुम सिंह ठाकुर, प्रह्लाद मिश्रा, पंचू सारथी, पदम राज टंडन, अंजू शर्मा, प्रभा देवांगन, पुष्पलता राज, गोलू ठाकुर, पुष्पा शर्मा, अर्चना सिंह, सिमा ताम्रकार, अनुराग ठाकुर, लालाराम, अभिषेक शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

—————————————-

*गड़बडिय़ों की जांच करने की बजाय भविष्य की योजना बता रहे घोटालेबाजों के सरदार:- मोतीराम चंद्रवंशी*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- एक के बाद एक घोटालों की श्रृंखला रचकर खुद को छत्तीसगढ़ का हितैषी बताने वाली कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ की छवि को पूरे देश में बिगाड़ा है उक्त बातों के साथ बयान जारी करते हुए पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी ने कहा कि गरीब और बेरोजगारों तक के हक में डाका डालने वाली पैंतरेबाज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के मुखिया ने पीएससी घोटाले के पीडि़तों और प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए एक बार फिर शिकायतों पर जांच कराने तथा पीएससी परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को दो साल तक नष्ट नहीं करने की घोषणा की है उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में जब पीएससी घोटालों की परतें खुल चुकी हैं और प्रदेश की सरकार को वहां भी जांच कराने का दावा कर अपना दामन बचाने का प्रयास करना पड़ा तब फिर और कैसी शिकायतों का भूपेश सरकार को इंतजार है?अब रही बात पीएससी से जुड़े दस्तावेजों को दो साल तक नष्ट नहीं करने की घोषणा की तो भूपेश बघेल पहले ये बताएं कि परीक्षा का रिजल्ट आने के तुरंत बाद दस्तावेजों को नष्ट करने टेंडर बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी?मोतीराम चंद्रवंशी ने बताया कि 11 मई 2023 को सीजी पीएससी 2021 का रिजल्ट जारी हुआ। इसके एक हफ्ते बाद ही इस परीक्षा पर उंगली उठनी शुरू हो गई थी। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के साथ-साथ विपक्ष ने भी सवाल उठाया था इसी बीच लोक सेवा आयोग द्वारा इसके दस्तावेजों को नष्ट करने के लिए टेंडर बुला लिया था छग लोक सेवा आयोग को ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि रिजल्ट जारी हुए 15 दिन भी नहीं हुए थे कि दस्तावेजों को नष्ट करने की जरूरत महसूस हो गई अब जब मामला हाईकोर्ट में है और गड़बड़ी पर जांच के निर्देश दिए हैं तो इस मामले की निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भविष्य की थोथी योजना बताकर छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को एक बार फिर दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ठगबाजों की पार्टी और प्रदेश के सबसे बड़े ठगराज भूपेश बघेल की नीयत के खोट को अब समझ गई है जनता जान गई है कि इनके कथनी और करनी में कितना अंतर है इन्होंने पांच सालों में छत्तीसगढिय़ों का हितैशी होने का केवल स्वांग रचा है और गले मिलकर पीठ पर छूरा भोंगने का काम किया है इस सरकार ने प्रदेश में जो भी काम किए सब केवल भ्रष्टाचार के लिए किए यदि इनकी नीयत साफ होती तो 2019 से लेकर अब तक पीएससी से समस्त दस्तावेजों को संभालकर रखते और उसमें केवल उत्तर पुस्तिका ही नहीं दावा आपत्ति लोगों के फार्म, इंटरव्यू बोर्ड के फैसले, कौन-कौन उनमें शामिल थे, सभी दस्तावेज सुरक्षित रखते।

—————————————-

*कोरबा एस पी ने 149 आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का किया तबादला*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा एस पी ने 149 आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का किया तबादला

 

*सिम्स सभागार में गरिमापूर्ण हुआ दीक्षांत समारोह – राज्य को मिले 145 चिकित्सक*

0

 


बिलासपुर-2017 बैच145 नए डॉक्टरआज दिनांक को सिम्स सभागार में 2017 में प्रारंभ हुई थी शिक्षा
कोविड की वजह से 6 माह विलंब से हुआ पूर्ण