Home Blog Page 825

*नाबालिग को डरा धमकाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आरोपी – शिवशंकर साहू पिता राम साहू उम्र 29 साल निवासी ग्राम घुण्डुकापा थाना जरहागांव जिलीीा मुंगेली छ.ग.।

आशीष कश्यप बिलासपुर तखतपुर -मामले का विवरण इस प्रकार है कि पीडिता ने थाना तखतपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 02 वर्ष पूर्व जब पीडिता नागालिग थी तब आरोपी शिवशंकर साहू पिता राम साहू निवासी घुण्डुकापा का रहने वाला रिस्तेदारी का फायदा उठाकर थाना तखतपुर क्षेत्र पीडिता के घर आया और पीडिता को डरा धमकाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, तथा लगातार पीडिता को डरा कर धमकाते हुए दुष्कर्म करते रहा है। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, व पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर तखतपुर पुलिस द्वारा आरोपी शिवशंकर साहू को 24 घण्टे के भीतर धारा 376, 506 भा.दं.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में – निरी. एस.आर. साहू थाना प्रभारी तखतपुर, आरक्षक आकाश निषाद, मनमोहन कोशले, की भूमिका रही।

*भांजी के साथ मामा ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार पढ़िये पूरी खबर*

0


भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में कलयुगी मामा ने अपने ही भांजी को हवस का शिकार बनाया. मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 5 सितंबर की शाम की है। घर में पूजा कार्यक्रम के दौरान पीड़िता लघुशंका के लिए निकली। इस दौरान आरोपी मामा बिट्टू व्यापारी ने जबरन भांजी का हाथ खींचकर मुंह दबा दिया और दूर जगह ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। भांजी के साथ घिनौता कृत्य कर मामा ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और भाग गया। पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पखांजूर थाना आकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी पखांजूर लक्ष्मण केंवट ने मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल आरोपी की तलाश कर गिरफ्तार किया. धारा 376 पॉक्सो जैसे मामले दर्ज का आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*परिवहन सुविधा केन्द्र के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित*

0

*आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक*

मुंगेली / जिले में लर्निंग लायसेेंस बनाने के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र बनाए जाएंगे। इनके संचालन के लिए 27 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। परिवहन सुविधा केन्द्र के संचालन के लिए कोई व्यक्ति, पंजीकृत स्व सहायता समूह या सहकारी समिति या कोई भी विधिक इकाई पात्र होंगे। इसके लिए कम से कम 100 वर्गफुट का स्वयं का भवन या किराया अनुबंध भवन उपलब्ध होना चाहिए तथा लर्निंग लाईसेंस के लिए अलग से कक्ष होना चाहिए। सुविधा केन्द्र के संचालन के लिए जीएसटी प्रमाण पत्र अथवा नगरीय निकाय द्वारा जारी गुमास्ता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त आवेदकों के लिए पार्किंग की पर्याप्त जगह, प्रतिक्षालय एवं कार्यस्थल में सीसीटीवी कैमरा स्टाल करना सुनिश्चित करना होगा। परिवहन सुविधा केन्द्र के आवेदन के लिए शुल्क 200 रूपए निर्धारित किया गया है। यह सुविधा केन्द्र जरहागांव, लालपुरथाना, फास्टरपुर, पथरिया एवं खुड़िया में खोला जाएगा। आवेदन की शर्तों एव प्रक्रिया संबंधी वस्तृत जानकारी के लिए जानकारी के लिए आवेदक जिला परिवहन कार्यालय मुंगेली में सम्पर्क कर सकते हैं।

क्रमांक//10-25//सुजीत कुमार सिंह//चंद्राकर//

*राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से प्राप्त साइबर टिप लाइन की 12 शिकायतों पर अपराध दर्ज कर सभी प्रकरणों के 08 आरोपीगणों पर की गई कार्यवाही*

0

*राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से प्राप्त साइबर टिप लाइन की 12 शिकायतों पर अपराध दर्ज कर सभी प्रकरणों के 08 आरोपीगणों पर की गई कार्यवाही*

*आरोपीगणों का नाम*

*(01) दिलीप लहरे उम्र 35 साल निवासी डोंगिया पारा रहौद थाना शिवरीनारायण*

*(02) शुभम उर्फ शोभा विश्वकर्मा उम्र 19 साल निवासी तनौद थाना शिवरीनारायण*

*(03) मिनमोय मांझी उम्र 25 साल निवासी वर्तमान कोलकाता*

*(04) हरि कुमार उम्र 36 साल निवासी जयराम नगर थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर*

*(05) इन्द्रा कुमार देवांगन उम्र 21 साल निवासी रानी रोड चाम्पा थाना चाम्पा*

*(06) चन्द्रकांत साहू उम्र 31 साल निवासी खोखसा थाना जांजगीर*

*(07) नंद किशोर राठौर उम्र 25 साल शारदा चौक जांजगीर*

*(08) कामेन्द्र लहरे उम्र 26 साल निवासी कुलीपोटा जांजगीर*

*प्रकरण में शामिल 01 अन्य विधि से संघर्षरत बालक*

*बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों भेजने वालो के विरूद्ध 12 प्रकरणों में की गई प्रथम सूचना दर्ज*

*आरोपियों द्वारा फेसबुक व इस्ट्राग्राम के माध्यम से बाल अश्लीलता से संबंधित वीडियों मोबाईल से किया गया था प्रसारित*

*आरोपियों के विरूद्ध धारा सूचना प्रौधोगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् की गई कार्यवाही*

*महिलाओं और बच्चे के खिलाफ हो रहे अपराधो पर विशेष ध्यान देने के लिए 24 घंटे नजर रखता है राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *जिला पुलिस द्वारा महिलाओं /नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल* में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे *आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने* से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें आज दिनांक को जिले के थाना चाम्पा, जांजगीर, शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत कार्यावाही की गई जिसमें *थाना शिवरीनायण* में आरोपी (01) दिलीप लहरे उम्र 35 साल निवासी डोंगिया पारा रहौद (02) शुभम उर्फ शोभा विश्वकर्मा उम्र 19 साल निवासी तनौद *थाना चाम्पा* में आरोपी (03) मिनमोय मांझी उम्र 25 साल निवासी वर्तमान कोलकाता (04) हरि कुमार उम्र 36 साल निवासी जयराम नगर थाना मस्तुरी (05) इन्द्रा कुमार देवांगन उम्र 21 साल निवासी रानी रोड चाम्पा *थाना जांजगीर* में आरोपी (06) चन्द्रकांत साहू उम्र 31 साल निवासी खोखसा (07) नंद किशोर राठौर उम्र 25 साल शारदा चौक जांजगीर (08) कामेन्द्र लहरे उम्र 26 साल निवासी कुलीपोटा जांजगीर एवं एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक के *विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् अपराध दर्ज कर विधिवत् कार्यवाही की गई।*

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण द्विवेदी, निरी मनीष सिंह परिहार, निरी. अशोक वैष्णव, निरी. अशोक द्विवेदी, उपनिरी पारस पटेल, सउनि मुकेश पाण्डेय, प्रआर मनोज तिग्गा, बलबीर सिंह, राजकुमार चन्द्रा, आर. रोहित कहरा, आनन्द सिंह, सिदार सिंह पैकरा, चिरंजीव कमलेश, हरदीप साहू, गिरीश कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

*32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी शहजाद उम्र 38 वर्ष निवासी पोडीभाठा वार्ड नंबर 02 थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किया *_आरोपी शहजाद उम्र 38 वर्ष सा. पोडीभाठा वार्ड नंबर 02 थाना अकलतरा_* का मिला जिसके कब्जे से एक काले मटमैला रंग के बैग में भरा रखा *32 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक 180 एमएल की कांच की शीशी में भरा रखा सील बंद को जुमला 5.760 लीटर शराब कब्जे से बरामद किया जाकर* आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र.500/23 धारा 34 (2) आब.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी शहजाद उम्र 38 वर्ष सा. वार्ड नं. 02 पोडीभाठा थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पटटावी, सउनि अरूण सिंह, आरक्षक प्रदीप दुबे, रामगोपाल बरेठ का सराहनीय योगदान रहा।

*मंदिर में चोरी करने वाले 02 चोर पुलिस के गिरफ्त में*

0

 चोरी गई चांदी छत्र बरामद

 

नाम आरोपीगण –
(1) सुनील रात्रे पिता भुवनलाल उम्र 38 साल जाति सतनामी साकिन मेलाग्राउंड तहसीलभाठा कटघोरा थाना कटघोरा
(2) तरूण कुमार राठौर पिता कन्हैयालाल उम्र 32 साल जाति नायक साकिन टिंगीपुर कटघोरा थाना कटघोरा

जप्ती- चांदी का छत्र कटा हुआ, किमती लगभग 10,000/- रू.

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा– थाना कटघोरा के अपराध क्रमांक 391 / 2023 धारा 457, 380, 34 भादवि के प्रार्थी गिरधारी अग्रवाल पिता स्व. रतिराम उम्र 59 साल साकिन कटघोरा दिनांक 05.10.2023 को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि राधासागर तालाब किनारे हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर, हनुमान की मूर्ति के उपर लगे लगभग 100 ग्राम चांदी के छत्र को दिनांक 03.10.2023 के रात्रि कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवचेना में लिया गया। दौरान विवेचना जरिये मुखबीर सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण (भापुसे) के निर्देशन, एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा तथा श्रीमान अनु० अधि0 महोदय कटघोरा, पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पतासाजी कर आरोपियो को पकड़ा गया जिनके कब्जे से चोरी गई चांदी की छत्र के टुकडों जप्त कर विधिवित् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव, सउनि विनोद खाण्डे, प्रआर 334 संदीप पाण्डेय, आर 364 अजय खुटले, आर 517 महेन्द्र चन्द्रा, आर 536 खम्हन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

*नशे के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

* थाना मुंगेली द्वारा भी अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी देवराज महिलांग के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*

मुंगेली-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना फास्टरपुर द्वारा दिनांक 04.10.2023 की रात्रि नाकाबंदी प्वाईंट बीजातराई में सघन चेकिंग के दौरान खैरा-सेतगंगा की ओर से आर रहे मोटरसाईकल में सवार 02 युवक पुलिस चेकिंग पार्टी को देखकर वापस भागने लगे, जिसे फास्टरपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी करते हुए पकड़कर चेकिंग किया गया, जिसमें 02 आरोपी रमेश जोशी एवं विशाल रात्रे के कब्जे से 30.6 लीटर अवैध देशी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाईकल सीजी 10 एपी 8840 कुल कीमती 173600/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा भी बुधवारी बाजार के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी देवराज महिलांग के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरूद्ध भी चौकी डिंडौरी द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*जुआ-सट्टा के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ जुआ-सट्टा खेल रहे 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ थाना फास्टरपुर एवं मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

मुंगेली-जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जुआ-सट्टा खेल रहे कुल 13 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम भाठा तालाब पार में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी संतोष चन्द्राकर एवं 02 अन्य के कब्जे से जप्त राशि 1110/- रूपये, आरोपी शिव कुमार निषाद एवं 02 अन्य के कब्जे से जप्त राशि 1030/- रूपये तथा आरोपी कुंजराम साहू एवं 03 अन्य के कब्जे से जप्त राशि 1250/- रूपये जप्त कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा सतनाम भवन के पास दबिश देकर सट्टा खेल रहे आरोपी नलीन साधू के कब्जे से जप्त राशि 510/- रूपये, दाउपारा में दबिश देकर सट्टा खेल रहे आरोपी प्रदीप चौहान के कब्जे से जप्त राशि 550/- तथा आरोपी योगेश टंडन के कब्जे से राशि 620/- रूपये जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

*नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

आरोपी होरिलाल सूर्यवंशी उम्र 31 वर्ष निवासी झर्रा थाना सारागांव*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 506 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

*महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21/09/23 को पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की पीड़िता का झर्रा निवासी होरीलाल सूर्यवंशी से *फेसबुक के माध्यम से का जान पहचान होने से आरोपी द्वारा पीड़िता को नौकरी लगवा देने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया एवं जान से मारने की धमकी देने लगा* पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 642/2023 धारा 376, 506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी होरिलाल सूर्यवंशी को पुलिस हिरासत में लेकर दिनांक घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, उप निरीक्षक भवानी शंकर, महिला आरक्षक अभिलाषा साहू का सराहनीय योगदान रहा।

* पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने के नियत से चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी विशाल चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी पिसौद थाना जांजगीर*

*आहत कुमार केंवट उम्र 22 साल निवासी पीसौद थाना जांजगीर*

*आहत के पेट में लगी थी गंभीर चोट, जिसको बेहतर इलाज के लिए किया गया है सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती*

*आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू बरामद*

*आरोपीयो के विरूद्ध धारा 307 भा द वि के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा – -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30/09/23 को प्रार्थी वीरेंद्र कुमार केवंट पिता शिव शंकर निवासी पिसौद ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 29/09/23 को रात्रि 10.30 बजे *आहत कुमार केवंट को आरोपी विशाल चौहान ने पुरानी रंजिश पर से अकेला पाकर हत्या करने की नियत से अपने पास रखे चाकू से कुमार केवंट के पेट में प्राणघातक हमला कर चोट* पहुंचाया है । प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 661/23 धारा 307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान *आरोपी विशाल चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी पीसौद को घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर उपनिरीक्षक राजेश साह, एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।