Home Blog Page 824

*जबलपुर : जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेंबन का जला पुतला।*

0


–
पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर (जबलपुर) जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेंबन के द्वारा कक्षा दूसरी के 7 वर्ष से बालक के साथ मारपीट की गई थी जिसको लेकर आज अभिभावको एवं ब्राह्मण महासभा के द्वारा जय हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेंबन के खिलाफ पुतला जलाया गया ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्कूल के सामने जमकर नारेबाजी भी की वही स्कूल के सामने पुलिस बल भी मौके पर मौजूद

रहा बताया जा रहा है कि 7 वर्ष के बालक के साथ स्कूल के शिक्षक ने मारपीट की थी जिसको लेकर उसके अभिभावक स्कूल पहुंचे थे उसके बाद जॉय हायर सेकेंडरी स्कूल संचालक ने अभिभावको से बत्तमीजी की थी ओर जातिवाद गलिगलोच भी की थी जिसके विरोध में आज अभिभावक और को के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया और स्कूल संचालक का पुतला भी दहन किया गया है मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा…….

*आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाला पति गिरफ्तार मुलमुला पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी हलधर नवरंग उम्र 40 साल निवासी मुलमुला*

*आरोपी द्वारा अपने पत्नी (मृतिका) को करता था छोटे छोटे बातो को लेकर मारपीट*

*मृतिका कविता नवरंग पति हलधर नवरंग उम्र 35 साल निवासी मुलमुला*

*मृतिका द्वारा अपने पति के मारपीट से तंग कर प्रताडित होने से किट नाशक जहर सेवन कर की गई थी जिसकी इलाज के दौरान बिलासपुर अस्पताल में हुई मृत्यु थी*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका कविता नवरंग पति हलधर नवरंग उम्र 35 साल निवासी मुलमुला का मर्ग डायरी बिलासपुर से प्राप्त होने पर असल नंबरी मर्ग क्रमांक 21 / 2022 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया *मर्ग जांच पर मृतिका के परिजनों का कथन लिया गया पाया गया कि मृतिका के पति आरोपी हलधर नवरंग उम्र 40 साल द्वारा छोटे छोटे बातों को लेकर मृतिका को मारपीट कर प्रताड़ित करता था और मृतिका को मर जा, जहर खाले, फांसी लग जा कहकर आत्म हत्या के लिए दुष्प्रेरित करता था* जिसे तंग आकर मृतिका दिनांक 10. 05.2022 को किट नाशक दवा को पी ली थी, जिसको परिजनों के द्वारा *उचित इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया जो इलाज के दौरान मृतिका की मृत्यु हो गई ।।*

मर्ग जांच के दौरान *मृतिका के पति आरोपी हलधर नवरंग उम्र 40 साल निवासी मुलमुला के द्वारा उसके पत्नी मृतिका को मारपीट कर प्रताड़ित करने से मृत्यु होना पायें जाने से आरोपी के विरूद्ध* थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 265 / 2023 धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को दिनांक 06.10.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी सागर पाठक थाना प्रभारी, सउनि प्रमोद महार, आर राजा जय प्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

0

* लंबे समय से फरार स्थायी /गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु जिला पुलिस द्वारा टीम गठित कर जिले में चलाया गया विशेष अभियान*

*अभियान दौरान कुल 90 वारंटीयों की धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता*

*नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था वारंट*

*सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर किया गया संबधित न्यायालयों में पेश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-जिला पुलिस द्वारा फरार *स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान दिनाक 28.09.23 से 06.10.23 तक 09 दिवस चालाया गया* जिसमें थाना चाम्पा, जांजगीर, चौकी नैला हेतु एक टीम एवं थाना अकलतरा, बलौदा, मुलमुला, पामगढ़ हेतु एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा दिनांक 28.09. 23 एवं 06.10.2023 तक *09 दिवस में 30 स्थायी वारंट एवं 60 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है*।

जिसमें *थाना जांजगीर* के 06 स्थायी 15 गिरफ्तारी वारंट, *थाना चाम्पा* के 01 स्थायी 16 गिरफ्तारी वारंट, *थाना पामगढ़* 02 स्थायी 06 गिरफ्तारी वारंट, *थाना नवागढ़* 02 स्थायी वारंट, *थाना बलौदा* 03 स्थायी 03 गिरफ्तारी वारंट, *चौकी नैला* 01 गिरफ्तारी वारंट, *थाना सारागांव* 01 स्थायी, *थाना अकलतरा* 14 स्थायी, 12 गिरफ्तारी वारंट, *थाना मुलमुला* 01 स्थायी 07 गिरफ्तारी वारंट तामील कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य सउनि रामप्रसाद बघेल, सउनि बी. पी. खाण्डेकर, आर. जीवन वैष्णव, संदीप मरावी, डिगेश्वर साहू, गोपाल राजवाड़े, यशवंत कश्यप, अंचल कटकवार का सराहनीय योगदान रहा।

*झझपुरी कला में नवजात शिशु  मिलने से गांव में मचा हड़कंप*

0

मुंगेली लोरमी के ग्राम पंचायत झझपुरी कला में नवजात शिशु  मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. जहां झाड़ियों में नवजात शिशु मिला है. झाड़ियों के बीच से ग्रामीण को बच्चे की रोने की आवाज़ सुनाई दी देखने पर नवजात शिशु मिला। इसके बाद पुरे गांव में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। और बच्चे का इलाज अस्पताल में 50 बिस्तर पर चल रही है.  शिशु की हालत गंभीर बताई जा रही है.

*14.8 लीटर अवैध शराब की गई जप्त।*

0

*◾ अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।*
*◾ थाना पथरिया द्वारा अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी सूर्यकांत राजपूत के कब्जे से 7.2 लीटर अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 नग मोटरसाईकल जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*◾ थाना जरहागांव एवं लोरमी द्वारा भी अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।*
*◾ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 04 व्यक्ति के विरुद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*


मुंगेली-जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों के विरूध्‍द आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें पथरिया द्वारा मुखबिरों की सूचना पर साप्ताहिक बाजार में घेराबंदी करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले आरोपी सूर्यकांत राजपूत के कब्जे से 7.2 लीटर अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकल क्रमांक सीजी 28 एन 2312 कुल कीमती 93200/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसी प्रकार थाना जरहागांव द्वारा बरेला चेकपोस्‍ट में चेकिंग के दौरान अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी रवि कुमार के कब्जे से 4.1 लीटर अवैध देशी मसाला शराब, एवं थाना लोरमी द्वारा ग्राम ढोलगी में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी स्वारथ लाल कोसले के कब्जे से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 04 व्यक्ति के विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना जरहागांव द्वारा 01 आरोपी, थाना चिल्फी द्वारा 01 आरोपी एवं चौकी डिंडौरी द्वारा 02 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*◼️ मादक पदार्थ गांजा के विरूध्‍द पुलिस की कार्यवाही।*

0

*◼️ लोरमी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने वाले आरोपी दिलेश साहू को किया गया गिरफ्तार।*
*◼️ 13.1 किग्रा मादक पदार्थ गांजा एवं 01 नग मोटरसाईकल कुल कीमती 1 लाख 70 हजार किया गया जप्त।*
*◼️ थाना लोरमी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 347/2023 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*

 

मुंगेली-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि लोरमी पुलिस को मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में अपने मोटरसाईकल में अवैध मादक पदार्थ का गांजा लेकर ग्राम गोड़खाम्ही से सुकली पैजनिया की ओर जाने वाला है कि सूचना पर तत्काल लोरमी पुलिस एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा बजरंग चौक डिंडौल मोड़ लोरमी के पास घेराबंदी करते हुए मुताबिक हुलिया आरोपी दिलेश साहू की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 13.1 किग्रा मादक पदार्थ गांजा कीमती 130000/- रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एच.एफ. डिलक्स मोटरसाईकल क्रमांक सीजी 28 पी 2178 कीमती 40000 रूपये, कुल कीमती 170000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 347/2023 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लोरमी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुंभकार, सउनि निर्मल घोष, आरक्षक रवि प्रकाश डाहिरे, सैनिक कुलदीप सिंह, विशेष पुलिस टीम से प्रधान आरक्षक मनोज सिंह, परमेश्वर जांगड़े एवं राजू साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित*

0

*23 अक्टूबर तक किए जा सकते है आवेदन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) अकलतरा द्वारा विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार के वार्ड क्र. 07 से 14 एवं ग्राम सोनादुला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 23 अक्टूबर 2023 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) अकलतरा में आवेदन किया जा सकता है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) अकलतरा से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार के वार्ड क्र. 07 से 14 एवं ग्राम सोनादुला में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

*मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने ली राजीव युवा मितान क्लब, रीपा एवं गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक*

0

*युवाओं को संगठित कर मंच प्रदान करता है राजीव युवा मितान क्लब – मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा*

*राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सांस्कृतिक एवं समाजिक गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा*

*मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने रीपा के कार्याें की सराहना*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ मुख्यमंत्री के सलाहकार, योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास, छत्तीसगढ़ शासन श्री प्रदीप शर्मा ने आज नव निर्मित ऑडिटोरियम में राजीव युवा मितान क्लब, रीपा एवं गोधन न्याय योजना की समीक्षा की एवं युवाओं और स्वसहायता समूहों की महिलाओं से रूबरू हुए। श्री प्रदीप शर्मा ने जिले के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा के कार्यों की स्व-सहायता समूहों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा बनाए उत्पाद मिक्चर-नमकीन, अगरबत्ती, ब्रेड-बेकरी, हर्बल पेंट, कोसा धागा, मशरूम, काफी कप जैसे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने गौठान से संबंधित मल्टिएक्टिविटी कार्य मुर्गी पालन,मछली पालन,सब्जी उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट, गोबर से पेंट निर्माण, गौमूत्र से ब्रम्हास्त्र निर्माण के कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।
श्री प्रदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को तराशने और उन्हें संगठित कर उपयुक्त मंच प्रदान किया जा रहा हैं। जिसके माध्यम से ग्राम स्तर पर युवा क्लब गठित कर शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों के भागीदार बन रहे हैं। युवा ग्रामीण स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढिय़ां खेल, पर्व, संस्कृति को सहेजने में भी अपनी महती भूमिका निभा रहे है। उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से विभागीय समन्वय के माध्यम से क्लब के सदस्यों द्वारा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की पहचान एवं योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने कहा।
श्री प्रदीप शर्मा ने समीक्षा के दौरान युवाओं को राजीव युवा मितान के उद्देश्य को बताते हुए सभी को समाज की सेवाभावना से कार्य करने कहा। उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब द्वारा कराए गए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि हमारे ग्रामीण खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता हैं। उन्होंने युवाओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए नागरिकों प्रेरित करने कहा। श्री प्रदीप शर्मा ने राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों से रूबरू होकर उनके सवालों का जवाब दिया तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने के लिए प्रेरित करने कहा।
राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने बताया कि राजीव युवा मितान क्लब की माध्यम से युवाओं को प्लेटफार्म मिला है। जिससे युवाओं को गांव एवं समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने का अवसर मिला। इस अवसर पर सदस्य भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुसुम कमल साव, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, श्री विवेक सिसोदिया, श्री देवेश सिंह, श्री प्रशांत शर्मा, श्री कमल साव, जिला समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब सुश्री रोमा भारद्वाज, जिला पंचायत सीईओ श्री आर. के. खूंटे, जिला खेल अधिकारी श्री प्रमोद बैस उप संचालक जिला पंचायत श्री अभिमन्यु साहू, उप संचालक कृषि श्री एम डी मानकर, सर्व जनपद सीईओ, सहित राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष और समस्त सदस्य गण, स्व-सहायता समूह की महिलाएं एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*सीपत को नगर पंचायत बनाने 19 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित*

0


बिलासपुर,/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप सीपत ग्राम पंचायत को उन्नत कर नगर पंचायत बनाया जायेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन किया गया है। एडीएम श्री आरए कुरूवंशी ने बताया कि इस संबंध में यदि किसी को आपत्ति हो तो वे 19 अक्टूबर 2023 तक दावा-आपत्ति दर्ज कर सकते है। जनपद पंचायत मस्तूरी अथवा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय मस्तूरी में उक्त तिथि तक दावा आपत्ति स्वीकार किये जाएंगे। सीपत ग्राम पंचायत की वर्तमान जनसंख्या 15 हजार 480 है। नगर पंचायत की सीमा वही होगी, जो ग्राम पंचायत की वर्तमान में है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने भेंट मुलाकात के दौरान सीपत सहित गनियारी एवं मस्तूरी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी। गनियारी एवं मस्तूरी को नगर पंचायत बनाने के लिए अधिसूचना पूर्व में जारी की जा चुकी है।

*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक संपन्न*

0

*नवरात्रि एवं दशहरा पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का लिया गया निर्णय*


बिलासपुर, /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की मौजूदगी में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व, 25 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं 24 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी) पर्व आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिलेे में सभी आयोजनों के लिए सदैव ही सभी लोगों का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर की गौरवशाली परम्परा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं। लोगों को नियमों से अवगत करायें और व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने, नवरात्रि, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता के दौरान इन पर्वाें में यदि किसी भी प्रकार का राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो इसकी पूर्व सूचना देनी होगी। उन्होंने कहा कि इन पर्वाें में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के लिए एसडीएम की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। दुर्गा पंडाल इस प्रकार लगाए जाएं जिससे मार्ग बाधित न हो। समस्त डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण (विनिमय और नियंत्रण) नियम 2000, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं माननीय हाईकोर्ट के द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों, मापदण्डों एवं गाइडलाइनों का अक्षरशः पालन करना होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग एसडीएम से अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही करेंगे। बिना अनुमति प्राप्त किये ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। रात्रि 10 बजे से सवेरे 6 बजे के बीच ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन गाड़ियांे में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाया जाए उनमें साउण्ड लिमिटर मशीन लगवा लें। यदि मानक स्तर से अधिक ऊंची आवाज में ध्वनि

विस्तारक यंत्र बजाया जाता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने दुर्गा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गा विसर्जन निर्धारित स्थलों पर ही करने कहा। पंडालों में देवी स्थापना से पूर्व ही नगर निगम एवं पुलिस, एसडीएम के संयुक्त दल को दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। मां महामाया के दशनार्थ रतनपुर जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने और पीसीआर वैन से सतत पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।

इस मार्ग मंे एवं दुर्गा पंडालों में पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन रखने कहा। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल हो।
इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। विशेषकर शहर में यातायात बाधित न हो, इसका ध्यान रखा जायेगा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री एसएस दुबे, एसडीएम श्री सुभाष राज, शांति समिति के सदस्य श्री हबीब मेमन, श्री सुधीर खण्डेलवाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।