Home Blog Page 823

*सड़क चौड़ीकरण कार्य में विलंब एवं लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी*

0

मुंगेली // राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 के अंतर्गत बिलासपुर-तखतपुर-मुंगेली-पोड़ी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य में विलंब करने और लापरवाही बरतने पर संबंधित ठेकेदार श्री कन्हैयालाल अग्रवाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। गौरतलब है कि सड़क चौड़ीकरण कार्य में आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय नहीं होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग में छोटे-बड़े गड्ढे तथा मार्ग की स्थिति संतोषजनक नहीं होने से लगातार दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी, जिसे देखते हुए कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर एस.डी.एम. मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 के अंतर्गत बिलासपुर-तखतपुर-मुंगेली-पोड़ी मार्ग की स्थिति संतोषजनक नहीं होने के कारण आए दिन समाचार पत्रों के माध्यम से भी दुर्घटना की जानकारी मिलते रहती थी। जिसे एस.डी.एम ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने लोक न्यूसेंस को देखते हुए उक्त सड़क मार्ग में निर्देशक बोर्ड, सेफ्टी रिबन, ड्रम डेलिनेटर्स तथा कंस्ट्रक्शन बोर्ड एवं रेडियम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मार्ग में सड़क दुर्घटना और राहगीरों को हो रही असुविधा के कारण सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल डामर से पेंच मरम्मत कार्य करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि राहगीरों को कोई कठिनाई ना हो और आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे।

 

*रात्रि में राधा कृष्ण मंदिर का दान पेटी का ताला तोड़कर रुपया चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी रंजन कुमार केवट उम्र 19 वर्ष ग्राम अमलडीहा थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदा बाजार*

*आरोपी के कब्जे से न नगदी रकम 1,717/ रुपए दान पेटी का बरामद*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी लक्ष्मी नारायण पांडे पिता स्वर्गीय कमलेश्वर प्रसाद पांडे उम्र 42 वर्ष निवासी टूंडरी थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदा बाजार द्वारा दिनांक 07.10.2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की *दिनांक 07.10.23 के रात्रि करीब 07:00 बजे मंदिर परिसर गया तो प्रार्थी की नजर एक लड़के के ऊपर पड़ी जो मंदिर अंदर घुसकर चैनल गेट के अंदर से हाथ डालकर मंदिर में रखें दान पेटी से कुछ निकलते हुए दिखा तब मैं दौड़कर अंदर जाने लगा मुझे आता देखकर वह भागने लगा* मैं मंदिर या अंदर जाकर देखा तो वह लड़का *दान पेटी का ताला तोड़कर दान पेटी का रुपए को चोरी कर* लिया था की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 442/2023 धारा 457 380 भा.द.वि.कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है

विवेचना दौरान *रंजन कुमार केवट उम्र 19 वर्ष निवासी अमलडीहा को पड़कर पूछताछ किया जिसने चोरी करना स्वीकार किए तथा उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर मंदिर के दान पेटी से चोरी हुए नगदी रकम 1717 रूपये को ग्वाहो के समक्ष बरामद किया गया है*

आरोपी *रंजन कुमार केवट उम्र 19 वर्ष सकिन अमलडीहा के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक द्विवेदी प्रधान आरक्षक किशोर दीवान, आरक्षक महेंद्र राज, तेरस राजू कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

*नाबालिक बालिका को अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी कमलेश कुमार कटकवार उम्र 24 वर्ष साकिन चोरिया थाना सारागांव*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376 भादवि एवम 4, 6 पास्को एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

* नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *पीडिता को आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगा कर ले गया था, जिसकी पतासाजी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी* की दिनांक 06.10.2023 को सूचना मिला की आरोपी अपहृता को अपने कब्जे में ग्राम चोरिया में रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया जिसके कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया है।

* विवेचना दौरान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया,* तथा प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि एवम 4, 6 पास्को एक्ट जोड़ी गई हैं।

*विवेचना के दौरान आरोपी कमलेश कुमार कटकवार उम्र 24 वर्ष साकिन चोरिया थाना सारागांव के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक न्यायिक रिमांड में भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक संजीव बैरागी, प्रधान आर राजेश कोसले, आर. मोनू थापा, रामकुमार खैरवार, महिला आर हेमलता राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

*शराब पीने के लिए पैसे मांग करने, नही देने पर मारपीट, गाली गलौच करने वाले आरोपी गिरफ्तार चाम्पा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी नजीर खान उर्फ जल्लाद उम्र 22 वर्ष निवासी रेल्वे स्टेशन के सामने पानी टंकी के पास जवाहर पारा चांपा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506,327 भादवि के तहत की गई कार्यवाही*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.10.23 को प्रार्थी सिद्धगोपाल शुक्ला थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आटो चलाता है की *आरोपी नजीर खान उर्फ जल्लाद खान द्वारा उसे दारू पीने के लिए पैसा मांगा, आज कमाया नही पैसा कहां पायेगे उतने मे मां बहन की गाली गलौच करने लगा मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा* उस समय आटो गाडी मे बैठा गौतम शर्मा, आमिर लाल चौहान, रमेश श्रीवास तथा लक्ष्मीनरायण वस्त्रकार मौजूद थे मना करने पर नही माना। रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना मे लिया गया

विवेचना दौरान आरोपी नजीर खान उर्फ जल्लाद खान उम्र 22 वर्ष सा० रेल्वे स्टेशन के सामने पानी टंकी के पास जवाहरपारा चांपा थाना चांपा को तलब कर *घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किये जाने से विधिवत गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मनिष सिंह परिहार थाना प्रभारी चाम्पा, सउनि रामप्रसाद बघेल, आरक्षक माखन साहू, गौरी शंकर राय का सराहनिय योगदान रहा।

0

पांच राज्यों के चुनाव के लिए आज 12 बजे होगी आदर्श आचार संहिता की घोषणा… देखिये प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन की कॉपी।

रायपुर। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज दोपहर 12 बजे करेगी चुनाव आयोग।दिल्ली के रंग भवन ऑडिटोरियम,आकशवाणी नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया है।

देखिये आदेश की कॉपी…

*शादी के तीन महीने बाद महिला को दहेज के लिए किया गया प्रताड़ित मामला दर्ज*

0

नाम आरोपी:- 01 रामायण राठौर पिता दशरथ राठौर उम्र 30 वर्ष पता— दिपका कोरबा छत्तीसगढ़
02:- दशरथ राठौर पता दूरपा बाराद्वार जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ उम्र 65 वर्ष
03:- शकुंतला राठौर पति दशरथ राठौर उम्र 60 वर्ष
4:– बजरंग राठौर पिता दशरथ राठौर उम्र 35 वर्ष
05:- मनीषा राठौर पति बजरंग राठौर उम्र 28 वर्ष
सभी निवासी— दुरपा बाराद्वार जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
आरोपीगण का कार्य :- 01 रामायण राठौर पिता दशरथ राठौर _ प्राइवेट जाॅब
02:- दशरथ राठौर पता दूरपा बाराद्वार _ घरेलू काम
03:- शकुंतला राठौर पति दशरथ राठौर _ हाउसवाइफ
4:– बजरंग राठौर पिता दशरथ राठौर प्राइवेट जॉब
05:- मनीषा राठौर पति बजरंग राठौर _ हाउसवाइफ

बिलासपुर— श्रीमती रुक्मणी राठौर पति राम नारायण राठौर उम्र 35 वर्ष निवासी :-गीतांजलि सिटी फेस 2 थाना सरकंडा जिला बिलासपुर की शादी 11.12 .2020 को सामाजिक रीति रिवाज से रामनारायण राठौर पिता दशरथ राठौर निवासी ग्राम दूरपा थाना बाराद्वार जांजगीर चांपा के साथ सामाजिक रीति रिवाज से रामकृष्ण मंदिर में हुई थी शादी के दो, तीन महीने बाद से ही ससुराल के सदस्यों द्वारा पति राम नारायण राठौर, सास शकुंतला राठौर ,
ससुर दशरथ राठौर, जेठ बजरंग राठौड़, जेठानी मनीषा राठौड़ ,के द्वारा दहेज के नाम पे अपने मायके से मोटरसाइकिल नहीं लाई है कहकर दबाव डालते थे छोटी-छोटी बातों को लेकर मानसिक शारीरिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित करते थे अश्लील गाली गलौज कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देता था तीन बार मोटरसाइकल से गिरा दिया था जिससे मेरे कमर मे काफी चोट आई थी दिनांक ०6.०9.23 को फोन से बताने पर मेरा भाई उसी दिन आऐ और मूझे लेकर बिलासपुर हस्पिटल डाक्टर अल्फामिज एवंम आर.डी गुप्ता से कराया जिससे मूजे स्वास्थ मे राहत मिली बाद दिनांक 11.०9.23 को महिला थाना जिला बिलासपुर आऐ आवेदिका के द्वारा आवेदन प्रस्तुत करने पर मौके पर महिला थाना द्वारा आवेदिका का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया आवेदिका द्वारा महिला थाना परामर्श केंद्र में काउंसलिंग करने हेतु आवेदन दी थी जिसमें काउंसलिंग मे पति व ससुराल वालों को बुलाया गया था जांच पर पति और अनावेदको के द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

**सिविल लाइन पुलिस द्वारा गांजे के कारोबार में संलिप्त बेदी प्रसाद तिवारी निवासी दर्रीघाट मस्तूरी के विरुद्ध की गई एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही**

0

**आरोपी बेदी प्रसाद द्वारा मस्तूरी से गांजा लाकर बिलासपुर शहर में खपत करने के फिराक में था**

**आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कच्ची कलीदार वजनी 500 ग्राम कीमती ₹2500 को किया गया जप्त**

**नाम गिरफ्तार आरोपी – बेदी प्रसाद तिवारी पिता स्वर्गीय जीवन लाल तिवारी उम्र 59 वर्ष निवासी दर्रीघाट थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़*

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर जिला बिलासपुर में नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान “निजात” के तहत नशे पर पूर्णतः लगाम लगाने हेतु एडिशनल एसपी श्री राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन एवं सिविल लाइन सीएसपी श्री संदीप पटेल के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य को जरिये मुखबीर से सूचना मिलने पर मुखबिर सूचना की तस्दीकी हेतु थाना सिविल लाइन से उपनिरीक्षक गिरधारी साव को हमराह स्टाफ जरहाभाठा की ओर रवाना किया गया था जहां एक व्यक्ति कपड़े के सफेद रंग के थैले में मादक पदार्थ गंजा बिक्री करने के लिए मस्तूरी से बिलासपुर लेकर आ रहा है जिसे मौके पर घेराबंदी कर समक्ष गवाह के पकड़ा गया। जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के कपड़े के थैले में 500 ग्राम मादक पदार्थ कलीदार गांजा बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त व्यक्ति का नाम पूछने पर अपना नाम बेदी प्रसाद तिवारी मस्तूरी का निवासी होना बताया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 20बी के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग का सराहनीय योगदान रहा।

*अपोलो अस्पताल प्रबंधन बिलासपुर एवं डॉक्टर टीम पर किया गया मेडिकल नेगलीजेंस का अपराध पंजीबद्ध*

0

*मेडिकल बोर्ड ने मृत्यु का कारण ईलाज में लापरवाही बताया*
*लापरवाही के संबंध में जांच कर संबंधितों के खिलाफ की जाएगी वैधानिक कार्यवाही*

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.12.2016 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर से एक मेमो प्राप्त हुआ जिसमें गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबडा आ. परमजीत सिंह छाबडा, उम्र 29 साल साकिन आदर्श कॉलोनी दयालबंद थाना कोतवाली जिला बिलासपुर के द्वारा सल्फास पाईजनिंग से मृत्यु होने के संबंध में लेख है जिस पर थाना कोतवाली में मर्ग क्रमांक 45 / 2016 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच किया गया। जांच के दौरान मृतक के परिजनों द्वारा अपोलो अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतने एवं गलत उपचार करने के संबंध में शिकायत प्रेषित किया गया जिसकी जांच हेतु स्वास्थ्य विभाग को लिखा गया था। जांच में मृतक का पोस्ट मॉर्टम सिम्स अस्पताल बिलासपुर से कराया गया था, तथा जप्तशुदा प्रदर्शों का परीक्षण राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला रायपुर से कराया गया था। मृत्यु के संबंध में संभागीय मेडिकल बोर्ड छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट इस वर्ष फरवरी में प्राप्त हुई जिसमें विशेषज्ञों द्वारा अपोलो अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज के दौरान लापरवाही बरतने के संबंध में उल्लेख किया गया। इस संबंध में डायरेक्टर संचालनालय मेडिकोलीगल संस्थान गृह (पुलिस) विभाग मेडिकोलीगल विशेषज्ञ एवं मेडिकोलीगल सलाहकार छत्तीसगढ़ शासन जेल रोड मेडिकल कालेज भवन रायपुर से इसके अतिरिक्त विशेषज्ञ जांच दिनांक 27.09.2023 को रिपोर्ट प्राप्त हुआ, रिपोर्ट में विशेषज्ञ द्वारा डॉक्टर एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही किये जाने के संबंध में अलग-अलग बिन्दुओं पर उल्लेख किया गया है। इस प्रकार मर्ग जांच, मेडिकल बोर्ड, विशेषज्ञ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मृतक गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबडा आ. परमजीत सिंह छाबडा, उम्र 29 साल साकिन आदर्श कॉलोनी दयालबंद थाना कोतवाली की मृत्यु ईलाज के दौरान अपोलो अस्पताल प्रबंधन बिलासपुर एवं संबंधित डॉक्टरों की लापरवाही से होना पाये जाने से थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 1342 / 2023 धारा 304ए भादवि के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया। तथा अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज में लापरवाही करने के संबंध में जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*भावना बोहरा द्वारा संचालित निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब से अब तक 10,000 से अधिक लोगों को मिली स्वास्थ्य जांच की सुविधा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- स्वस्थ समाज और बेहतर स्वास्थ्य जांच की सुविधा के लक्ष्य के साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा द्वारा संचालित निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब से आज क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य जांच की निःशुल्क सुविधा का लाभ मिल रहा है 10 फरवरी 2023 को राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम रणवीरपुर में ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ जगन्नाथपुरी के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद

सरस्वती जी महाराज के करकमलों से भावना बोहरा द्वारा संचालित इस मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का शुभारम्भ कर जनता की सेवा में समर्पित किया गया था केवल आठ माह में इस मोबाइल हेल्थ पैथ लैब के माध्यम से अब तक कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत लगभग 100 से अधिक गांव में 10,000 से अधिक क्षेत्रवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध की जा चुकी है “हमर गाँव,स्वस्थ गाँव” के लक्ष्य के साथ भावना बोहरा द्वारा सराहनीय प्रयास करते हुए आमजनों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का निःशुल्क

संचालन किया जा रहा है जिन स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहले क्षेत्रवासियों को जिला चिकित्सालय अथवा निजी अस्पतालों व लैब में जाना पड़ता था, अब वही सुविधा स्वयं उनके गांव तक पहुंच रही है इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र स्वस्थ समाज का उद्देश्य एवं जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता ही हमारा प्रथम लक्ष्य है अपने इसी उद्देश्य और लक्ष्य के प्रति एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमने एक प्रयास किया और आमजनों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इस मोबाइल हेल्थ पैथ लैब की शुरुआत की आज हमारे उस प्रयास का परिणाम देखकर मन को बहुत ही प्रसन्नता हो रही है। पंडरिया क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल रहा तथा उन्हें बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध हो रही है यही तो हमारा उद्देश्य है। आज उनके गांव में उन्हें यह सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को लम्बी दूरी तय करने की समस्या से भी निजात मिल रही है और उनके समय एवं पैसो दोनों की बचत हो रही है जिससे उन्हें मानसिक व आर्थिक संबल मिल रहा है भावना बोहरा ने आगे कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकरण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानियों को देखकर उसके समाधान हेतु प्रयास करने का मन में भाव आता था आज हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है कि इस सेवा के माध्यम से कई गांवों के ग्रामीण इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं “जन सेवा” और “स्वास्थ्य सुरक्षा” की जिस भावना से हमने अपनी इस मुहिम की शुरुआत की मुझे पूरा विश्वास है कि उसके उद्देश्य को हासिल करने में हम आप सभी के सहयोग से जरूर सफल होंगे जरूरतमंद एवं गरीब लोगों की सेवा,सुरक्षा एवं सहायता के लिए अनवरत कार्य करने वाली भावना बोहरा ने बताया कि इस निशुल्क मोबाइल हेल्थ यूनिट के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 30,000 से अधिक लोगों को इसका लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में जाकर वहां निवासरत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ 20 से भी अधिक अलग-अलग, जटिल व सामान्य जांच निशुल्क किया जाएगा जो निजी लैब में लगभग 200 से 2000 रुपये तक में की जाती है वह सुविधा अब लोगों को उनके गाँव में मिल रही है जिससे उनके चेहरों पर आई ख़ुशी को देखकर मन को संतुष्टि मिलती है कि जिस उद्देश से हमने इसकी शुरुआत की है उसका सकारात्मक परिणाम हमें देखने को मिल रहा है।

*मोबाइल हेल्थ पैथ लैब में उपलब्ध जांच सुविधाएँ*

मोबाइल हेल्थ लैब में अलकेलाइन फॉस्फेटस, एसजीओटी (एस.एल.), एसजीपीटी (एस.एल.), बिलीरुबिन टोटल और डाईरेक्ट, ग्लूकोज (एस.एल.), कोलेस्ट्रॉल (एस.एल.), ट्राइग्लिसराइड्स (एस.एल.), एचडीएल-सी डाईरेक्ट, कैलिब्रेटर के साथ, क्रिएटिनिन, यूरिया यू.वी. (एस.एल.), यूरिक एसिड (एस.एल.), एल्बुमिन, सीबीसी (आरबीसी, डब्ल्यूबीसी, प्लेटलेट और एचबी सहित), मलेरिया, डेंगू जैसे जटिल बीमारियों की जांच सुविधा उपलब्ध है विदित हो कि भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले में लगातार जनसेवा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में हर जरूरतमंद लोगों की सहयता के लिए निरंतर कार्य किये जा रहें हैं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु घर से महाविद्यालय एवं महाविद्यालय से घर आने-जाने हेतु तीन निःशुल्क बसों का शुभारम्भ किया गया जिससे थान खम्हरिया,सहसपुर लोहारा एवं कवर्धा महाविद्यालय में पढ़ने वाली 150 से अधिक छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है उनके द्वारा संचालित दो निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से कबीरधाम जिले के साथ-साथ आस-पास के जिले में रहने वाले हजारों परिवारों को भी घर से अस्पताल एवं अस्पताल से घर आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो रही है इसके साथ ही क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु अरोग्यम निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगजनों को निशुल्क उपकरण वितरण कबीरधाम जिले से अमरकंटक जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन एवं विश्राम की सुविधा,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, महिला शसक्तीकरण हेतु नारी सम्मान अलंकरण, मेरी सखी आत्मसुरक्षा कार्यक्रम, महिलाओं को सिलाई मशीन, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना, कोरोना योद्धा सेवा सम्मान, निःशुल्क राशन वितरण किसानों के लिए हलधर सम्मलेन, क्षेत्र के प्रमुख स्थानों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर कूलर की स्थापना योग दिवस पर शिविर का आयोजन, हमर गाँव हरियर गाँव अभियान के तहत वृक्षारोपण जैसे कई जनहित के कार्य लगातार किये जा रहें हैं।

—————————————-

*कोल्डिंग खरीदने पर एक फ्रिज मुक्त मिलेगा कहकर पैसा लेकर ठगी कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी रबदीप उर्फ हरदीप सिंह उम्र 23 साल निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा बिलासपुर*

*आरोपी द्वारा 4000/रू लेकर प्रार्थी से की गई थी धोखाधडी*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी लखन लाल साहू उम्र 27 साल निवासी तागा थाना मुलमुला जो अपने गांव में *किराना स्टोर्स दुकान चलाता है* दिनांक 17.06.2023 को सुबह करीबन 09.30 बजे अपने दुकान पर था तभी *आरोपी रबदीप उर्फ हरदीप सिंह उम्र 23 साल निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा बिलासपुर दुकान पर पहुंचा और प्रार्थी को बोला कि 15865/ रूपये का कोल्ड्रिग खरिदने पर एक फ्रिज मुक्त में मिलेगा, प्रार्थी द्वारा उनके बातों में आकर आर्डर दे दिया और 4000 / रूपये नगद आरोपी को दे दिया कुछ दिन बाद प्रार्थी आरोपी से उसके मोबाईल नं. से संपर्क किया गया लगातार मोबाईल बंद बताया*। प्रार्थी अपने आप को ठगी होने का महसूस किये जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 167/ 2023 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी रबदीप उर्फ हरदीप सिंह उम्र 23 साल निवासी राज किशोर नगर सरकण्डा बिलासपुर को *तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि प्रार्थी लखन लाल साहू से 15865 / रूपये का कोल्डिंग खरीदने पर एक फ्रिज मुक्त मिलेगा कहकर उनसे 4000 / रूपया नगद लेना, जिसमें से 3500 / रू को खर्च करना तथा 500/रू को पेश करने पर विधिवत बरामद किया गया है*।

प्रकरण की विवेचना के दौरान *आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् दिनांक 06.10.23 को धारा 41 (1) क जा.फौ. का नोटिस देकर कार्यवाही की गई है*।

उपरोक्त कार्यवाही उपनिरी सागर पाठक, सउनि कपील राम साहू, प्रमोद महार, आर. राजा जय प्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।