Home Blog Page 822

*●बहुचर्चित एक्सिस बैंक डकैती मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता…..*

0

● शेरघाटी गैंग के एक और कुख्यात डकैत को गिरफ्तार करने में सफल रही रायगढ़ पुलिस…..

● एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन में सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम को मिली एक और कामयाबी….

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के बहुचर्चित एक्सिस बैंक डकैती मामले में रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है । घटना के बाद फरार हुये “शेरघाटी गैंग”के डकैतों की पतासाजी में सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में बिहार, झारखंड रवाना हुई स्पेशल टीम ने बिहार के गया जिले में रेड कर गैंग के 01 फरार शातिर डकैत- अमित दास उर्फ धर्मेन्द्र दास उर्फ प्रजापत को हथियार समेत गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के द्वारा गठित सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में स्पेशल टीम रायगढ़ से ही आरोपियों के सभी उपलब्ध जानकारियों को जुटाने में लग गयी थी जिनकी लगन और मेहनत के कारण उक्त डकैतों को गिरफ्तार करने में रायगढ़ पुलिस को सफलता मिली है ।

ज्ञात हो कि “शेरघाटी गैंग”के इन डकैतों ने 19 सितंबर की सुबह सशस्त्र हथियारों के साथ रायगढ़ के ढिमरापुर चौक स्थित एक्सिस बैंक की मुख्य शाखा में डकैती की घटना को अंजाम दिया था जिसमें डकैत बैंक से नकद 4.19 करोड रूपये और 78 पैकेट सोने के जेवरात (वजन- 2 किलो 91 ग्राम) कुल 5.62 करोड़ रूपये लेकर अलग-अलग वाहनों से फरार हो गये थे । राज्य की सबसे बड़ी बैंक डकैती को छत्तीसगढ़ पुलिस ने चैलंज स्वरूप लिया गया । छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा द्वारा तत्काल पड़ोसी राज्यों के आला अधिकारियों से संपर्क करते हुए स्थानीय पुलिस को सहायता उपलब्ध कराई तथा आईजी बिलासपुर रेंज श्री अजय कुमार यादव और डीआईजी श्री रामगोपाल गर्ग खुद रायगढ़ में कैंप कर केस की कमान संभालते हुये मॉनिटरिंग हेतु मौजूद रहे जिनके मार्गदर्शन में विभिन्न जिलों के साथ समन्वय बनाते हुए रायगढ़ पुलिस एतिहासिक रूप से शत प्रतिशत बरामदगी करते हुये “शेरघाटी गैंग” बिहार के 05 डकैत- (1) राकेश कुमार गुप्ता (2) उपेंद्र सिंह (3) निशांत उर्फ पंकज कुमार महतो उर्फ राजेश दास (4) राहुल कुमार सिंह (5) अमरजीत कुमार को गिरफ्तार कर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया । इसके पश्चात सीएसपी अभिनव के नेतृत्व में स्पेशल टीम द्वारा दो अन्य फरार आरोपी (6) निलेश उर्फ नीतिश तथा आरोपी (7) पवन उर्फ प्रकाश को मय हथियार एवं घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ् गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी थी ।

पुलिस टीम की तैयारी व रेड-

मामले में गिरफ्तार किये गये 7 आरोपियों से मैराथन पूछताछ में विवेचना टीम द्वारा वारदात में शामिल अन्य फरार 3 आरोपियों का पूरा डिटेल निकाला जा चुका है । एसएसपी सदानंद कुमार लगातार बिहार, झारखंड पुलिस एवं उनके लगाये सूत्रों के संपर्क में हैं तथा सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय अपनी पिछली रेड के दौरान फरार आरोपियों के संबंध में तैनात किये गए स्थानीय मुखबीर के संपर्क में हैं । इसी बीच सीएसपी अभिनव के लगाये मुखबीर द्वारा एक फरार आरोपी अमित दास उर्फ धर्मेंद्र दास उर्फ प्रजापत के उसके ग्रहग्राम कोंचडीह में नाम बदलकर रहने और लुक- छुप कर घर आने-जाने की सूचना दिया गया । फरार आरोपी अमित दास अपना नाम धर्मेंद्र दास बताकर रह रहा था । तत्काल सीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा एसएसपी सदानंद कुमार से दिगर राज्य रवाना होने की अनुमति प्राप्त कर उनके मार्गदर्शन पर थाना कोतवाली आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, साइबर सेल आरक्षक नवीन शुक्ला, पुष्पेंद्र जाटवार एवं छसबल का आरक्षक सुदर्शन पांडे, अजीत कुमार की टीम बनाकर बिहार के गया रवाना हुए । सीएसपी अभिनव उपाध्याय को उनके पुलिस सूत्रों ने बताया कि यदि आरोपी के गृहग्राम में छत्तीसगढ़ पुलिस के रेड की जानकारी हुई तो वे आरोपी को फरार कर सकतें हैं । आरोपी का गांव, बस्ती काफी बडा था भागने के कई रास्ते मौजूद थे । ऐसे में सीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा अपने हमराह स्टाफ को ब्रीफ कर रेड के लिये उचित समय निर्धारित किये और स्थानीय पुलिस को गांव के बाहर बेक सपोर्ट के लिये रखकर स्पेशल टीम द्वारा अपनी सूझबूझ और साहस के साथ ग्राम कोचंडीह में आरोपी के छिपे मकान की घेराबंदी करते हुए से रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी को भागने और किसी को मौके पर बुलाने का समय नहीं मिला । स्पेशल टीम ने मौके पर आरोपी अमित दास उर्फ धर्मेंद्र दास के कब्जे से एक देसी कट्टा और 6 जिंदा राउंड जप्त कर आरोपी को सुरक्षा पूर्वक रायगढ़ लाया गया है जिसे डकैती के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया है ।

प्रकरण में बिलासपुर रेंज आईजी श्री अजय यादव, रायगढ़ रेंज डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग का दिशा, निर्देशन व मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है । पूरे मिशन में एसएसपी श्री सदानंद कुमार की मॉनिटरिंग उनका लगातार मिलता मार्गदर्शन प्राप्त होने पर टीम को सफलता मिली है । फरार आरोपी अमित दास को मय हथियार गिरफ्तारी में गठित स्पेशल टीम के नेतृत्वकर्ता नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे तथा स्पेशल टीम के जवान आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, थाना कोतवाली, साइबर सेल के आरक्षक नवीन शुक्ला, पुष्पेंद्र जाटवार, छसबल 8th बटालियन के आरक्षक 61 अजीत कुमार और 8th बटालियन आर. 225 सुदर्शन पाण्डेय की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) अमित दास उर्फ धर्मेन्द्र दास उर्फ प्रजापत पिता स्वर्गीय बुद्धु उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोंचडीह थाना कोंच जिला गया (बिहार)

जप्त हथियार – एक देशी कट्टा और 06 राउंड

*औषधि पादप बोर्ड द्वारा जड़ी-बूटी पीसने के ‘पल्वालाईजर’ मशीन का वितरण*

0

*औषधि प्रसंस्करण में होगी आसानी*

*सात वनमंडलों के 90 वैद्यों को मिला लाभ*

रायपुर, / छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा बोर्ड कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य के पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को परंपरागत रूप से कार्य कर रहे वैद्यों को आज जड़ी-बूटी पीसने के मशीन का वितरण किया गया। इससे सात वन मंडलों धमतरी से 10 वैद्य, कांकेर से 20 वैद्य, कबीरधाम से 10 वैद्य, बिलासपुर से 20 वैद्य, कोरबा से 10 वैद्य, कोण्डागांव से 10 वैद्य तथा कटघोरा से 10 वैद्य कुल 90 वैद्य लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर वैद्यों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए इसे औषधि प्रसंस्करण कार्य में बहुत महत्वपूर्ण बताया और पल्वालाईजर मशीन के प्रदाय में वन विभाग अंतर्गत औषधि पादप बोर्ड की पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि पल्वालाईजर मशीन प्राप्त होने से अब औषधि पादपों तथा जड़ी-बूटी को कूटने-पीसने में बहुत आसानी होगी तथा औषधि पाउडर में स्वच्छता एवं गुणवत्ता भी बनी रहेगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज संग्राहकों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में लघु वनोपजों के संग्रहण के साथ-साथ प्रसंस्करण, विपणन आदि व्यवस्था के तहत अधिक से अधिक लाभ दिलाने निरंतर प्रयास हो रहे हैं। इस तारतम्य में औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने बताया कि राज्य के परंपरागत वैद्यों की सुविधा के लिए उन्हें मशीन का वितरण किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव तथा बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे.ए.सी.एस. राव ने बताया कि राज्य में आगे इस योजना का और विस्तार किया जाएगा। आज पल्वालाईजर मशीन का वितरण बोर्ड के सदस्यों श्री बीरसिंह पद्दा तथा श्री शुक्ला प्रसाद धुर्वे द्वारा किया गया।
छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के सीईओ श्री राव ने जानकारी दी कि उक्त मशीन एक समूह पद्धति के रूप में प्रदाय किया गया है। मशीन का प्रदाय किए गए समूह के साथ-साथ आस-पास के 8 से 10 गांव में निवासरत अन्य वैद्य समुदाय को भी लाभ होगा। इस मशीन के माध्यम से हर्रा, बहेड़ा, आंवला, हल्दी, कालमेघ, बला, सतावर, अडूसा, तुलसी, ब्राहमी, तिखुर, बायबिडन, कौंच, अश्वगंधा, बच, स्टीवया, गिलोय इत्यादि जड़ी-बूटी के रॉ मटेरियल को पीसने में उपयोग किया जा सकेगा।

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित*

0

*विधानसभा आम निर्वाचन के लिए 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को डाले जाएंगे वोट, 3 दिसम्बर को होगी मतगणना*

रायपुर.  छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में और दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 3 दिसम्बर को मतों की गिनती की जाएगी। श्रीमती कंगाले ने बताया कि निर्वाचन

कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और श्री बिपिन माझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।

*नियम विरुद्ध डीजे बजाने वाले डीएफ डीजे संचालकों के विरुद्ध कांकेर पुलिस की कार्यवाही।*

0

*पांच वाहन एवं डीजे सेट लाउड स्पीकर जप्त।

*कांकेर पुलिस ने कोलाहल अधिनियम एवं मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय पेश किया।

*माननीय न्यायालय ने विचरण उपरांत डीजे संचालकों को अर्थ दंड से दंडित कर लाउडस्पीकर शासन के पक्ष में राजसात करने का दण्डआदेश पारित किया।

* 20 नग डीजे लाउडस्पीकर माननीय न्यायालय के आदेश के परिपालन में लाउडस्पीकर शासन के पक्ष में राजसात होगा*

कांकेर पुलिस ने नियम विरुद्ध डीजे बजाने वाले डीजे संचालक के विरुद्ध कोलाहल अधिनियम एवं मोटर यान अधीनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष इस्तगसा पेश किया है, माननीय न्यायालय द्वारा पेश किए गए प्रकरणों में विचारण उपरांत डीजे संचालकों को अर्थ दंड से दंडित करते हुए जप्त शुदा लाउडस्पीकर को शासन के पक्ष में राजसात करने का दण्डादेश दिया गया है ।

कांकेर पुलिस द्वारा डीजे संचालक 1. याद राम साहू पिता विष्णु साहू उम्र 35 निवासी अभनपुर 2. दीपक साहू पिता रिखू राम साहू उम्र 38 निवासी कुरूद 3. टिकेंद्र कुमार साहू पिता गैंदू राम उम्र 24 निवासी दुर्ग 4.राकेश साहू पिता रतन साहू उम्र 41 शंकर नगर दुर्ग,5. जोहन साहू पिता ध्रुव राम साहू उम्र 55 निवासी बोरसी दुर्ग के आधिपत्य का डीजे लाउडस्पीकर एवं वाहन को कोलाहल अधिनियम एवं मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया।

*भाजपा की दूसरी लिस्ट में 64 उम्मीदवारों को टिकट….कोटा से प्रबल प्रताप जूदेव।*

0
रायपुर। आज आचार संहिता के बाद ही भाजपा ने भी अपनी  बहुप्रतीक्षित दूसरी लिस्ट आज जारी कर दी है। 21 सीटों पर भाजपा की पहली लिस्ट आई थी।आज भाजपा ने 64 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।अभी तक कुल 85 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है भाजपा।अब 5 सीटों के लिए आएगी तीसरी लिस्ट।

भाजपा द्वारा जारी दूसरी लिस्ट को देखकर एकबारगी ये बी लगता है कि ये वारयल सूची के काफी नजदीक है।

कोटा से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जबकि बिलासपुर से अमर अग्रवाल,लोरमी से अरुण साव,मुंगेली से धर्मजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं 5 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार की घोड़न  से एक बेलतरा से उम्मीदवार घोषित नही किया गया है।

देखिये भाजपा की दूसरी लिस्ट:- 

  

*जनचौपाल तथा जनदर्शन कार्यक्रम आगामी आदेश पर्यन्त तक स्थगित*

0

मुंगेली// आदर्श आचार संहिता लागू होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आगामी आदेश पर्यन्त तक जनचौपाल तथा जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि शासन की योजनाओं से जनता को लाभान्वित करने तथा हितग्राहियों को विकासमूलक योजनाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर जिला एवं अनुविभाग स्तर पर जनदर्शन एवं जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा था।

 

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाटिया वाईन मर्चेन्ट्स का किया निरीक्षण*

0

मुंगेली // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज मेसर्स भाटिया वाईन मर्चेन्ट्स प्राईवेट लिमिटेड धूमा का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां देशी एवं विदेशी मदिरा बाटलिंग यूनिट, निगरानी हेतु सी. सी. टी. व्ही कैमरा, परिवहन के लिए लगे सभी वाहनों में जी. पी. एस. आदि का निरीक्षण कर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी बिन्दुओं पर सख्त अमल करने के निर्देश दिए।
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री जी. एस. नुरूटी ने बताया कि डिस्टिलेसन परिसर में 02 बूम बैरियर स्थापित है, जो वहां पदस्थ आबकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों के फिंगर प्रिंट के माध्यम से संचालित है। उन्होंने बताया कि समस्त यूनिट में निगरानी हेतु सी.सी.टी.व्ही कैमरा लगाया गया है। इस अवसर पर पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

*स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु सभी राजनैतिक दलों का सहयोग जरूरी : कलेक्टर*

0

*विधानसभा आम निर्वाचन 2023*

*आचार संहिता लागू होने पर राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित*

मुंगेली // जिले में निर्वाचन तिथि घोषित होने तथा आदर्श आचार संहिता लागू होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठक लेकर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्ष भागीदारी निभाने तथा सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है इसलिए कोई भी राजनीतिक दल जाति, धर्म, भाषा के आधार पर कोई टिप्पणी ना करें। कलेक्टर ने सभी राजनीतिक दलों से सभा एवं रैली करने से पूर्व प्रशासन को सूचना देने तथा सक्षम अधिकारी से अनुमति लेने, तथा चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्ष रूप से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को वाहनों में लगे पदनाम हटाए जाने, प्रचार वाहन के लिये अनुमति पत्र लेने, सभा या रैली में शस्त्रों का प्रयोग न करने, प्रचार सामग्री में मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम स्पष्ट उल्लेख करने तथा सोशल मीडिया पर धर्म, जाति एवं लिंग आदि के आधार पर किसी भी प्रकार की अवांछित टिप्पणी न करने की भी अपील की।
कलेक्टर ने सभी राजनैतिक दलों से कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के दिन मतदाता पर्ची पर किसी प्रकार कर चुनाव चिन्ह अंकित नहीं होना चाहिए तथा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी प्रकार का रिश्वत या उपहार नहीं देना चाहिए। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव करवाने में सहयोग करने हेतु अपील की।

 

*आदर्श आचार संहिता के साथ जिले में धारा 144 प्रभावशील*

0

*विधानसभा आम निर्वाचन 2023*

*कलेक्टर ने प्रेसवार्ता के जरिए दी जानकारी*

मुंगेली // भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा निर्वाचन के लिए निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा आज की गई है। उक्त घोषणा के साथ ही सम्पूर्ण जिले में आदर्श आचार संहिता और धारा 144 प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में प्रेसवार्ता कर बताया कि जिले में कुल दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमशः 26 – लोरमी, 27 मुंगेली (अ.जा.) एवं 29 बिल्हा (भाग संख्या 1 – 118) के लिए मतदान 17 नवंबर को सम्पन्न होगा तथा मतगणना 03 दिसंबर को होगी। अधिसूचना के प्रकाशन के लिए 21 अक्टूबर की तिथि निर्धारित है। इसी तरह नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर तथा नाम वापसी की तिथि 02 नवंबर को निर्धारित है।


विधानसभा के लिए निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर ने बताया कि सरकारी भवनों पर सभी राजनैतिक विज्ञापन की वाल राइटिंग, पोस्टर्स, पेपर्स या किसी अन्य रूप मे विरूपण, कट आउट, होर्डिंग्स, बैनर, फ्लैग आदि निर्वाचन की घोषणा से 24 घंटे के भीतर, सार्वजनिक संपत्ति तथा सार्वजनिक स्थानों में निर्वाचन की घोषणा से 48 घंटों के भीतर और निजी संपत्ति पर प्रदर्शित सभी अप्राधिकृत राजनैतिक विज्ञापन निर्वाचन की घोषणा से 72 घंटे के भीतर हटा दिये जाएंगे। साथ ही लाउड-स्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाते हुए विशेष स्थिति में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से विधिवत अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के साथ जिले के सभी मतदाताओं से मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष उपयोग करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी की अपील की। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि राजनैतिक दल द्वारा मतदान के लिए प्रलोभन देना, मतदान के अधिकार में बाधा पहुंचाना, मतदाता के रूप में किसी अन्य व्यक्ति की जगह अपने आपको प्रस्तुत करना, मतदान के बारे में गलत टिप्पणी करना आचार संहिता के नियमों के विपरीत है और इसके उल्लंघन पर निर्वाचन आयोग के नियमानुसार प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 05 लाख 85 हजार 274 है, जिसमें पुरूष मतदाता 02 लाख 97 हजार 475 और महिला मतदाता 02 लाख 87 हजार 779 शामिल है। चिन्हांकित दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 05 हजार 738 है। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की

संख्या 20 हजार 75 है। 80 से वर्ष से अधिक उम्र से अधिक के मतदाताओं की संख्या 09 हजार 532 तथा सेवा मतदाताओं की संख्या 188 है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।L

*वार्ड नंबर 3 एवं 4 में डायरिया का कहर*

0

दो दर्जन से ज्यादा प्रभावित, 7 से लोगों को. सीरियस कंडीशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भर्ती किया गया

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-नगर के वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 में पेयजल आपूर्ति करने वाले पाइपलाइन का वाल्व गोबर एवं गंदगी से के बीच स्थित होने के चलते वार्ड वासियों को दूषित पेयजल की आपूर्ति होने के कारण इन दोनों वार्डो में दो दर्जन से ज्यादा लोग डायरिया का शिकार हो गए हैं जिनमें से सात लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया वहीं एक मरीज की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डायरिया से पीड़ित होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर वार्ड क्रमांक3 एवं 4 के 20 से ज्यादा लोगों का इलाज किया किया जा रहा है वहीं 5 अक्टूबर को वार्ड वासी निवासी निशा यादव उम्र 26 वर्ष ,हराबाई उम्र 55 वर्ष एवं शिव यादव उम्र 60 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां निशा यादव की स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला

अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 8 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 निवासी सोमनाथ साहू उम्र 50 वर्ष, सावित्रीबाई उम्र 65 वर्ष, सकुन बाई उम्र 55 वर्ष एवं बिंदु लता उम्र 42 वर्ष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वार्ड नंबर 3 एवं 4 में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के डायरिया के चपेट में आने से वार्ड वासी आक्रोशित हो गए एवं आंदोलन करने का की योजना बनाने लगे। इस बीच इस बात की सूचना विधायक सौरभ सिंह को मिलने पर उन्होंने एसडीएम विक्रांत अंचल, सीएमओ सौरभ तिवारी व बीएमओ डॉ महेंद्र सोनी को वार्ड वासियों की समस्या से अवगत करा कर समाधान करने की बात कही गई। सूचना पर एसडीम सीएमओ एवं बीएमओ वार्ड के द्वारा वार्ड नंबर 4 में स्थित पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन के वाल्व सहित पूरे वार्ड का निरीक्षण किया गया। एसडीएम के निर्देश पर सीएमओ सौरभ तिवारी के द्वारा पेयजल आपूर्ति करने वाले पाइपलाइन के वाल्व एरिया की साफ सफाई कर पूरे वार्ड में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया वही बीएमओ डॉक्टर महेंद्र सोनी के द्वारा वार्ड में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज कर दवाई वितरण किया जा रहा है साथ ही मोहल्ले में सप्लाई हो रहे पानी का सैंपल परीक्षण के लिए भेजा गया है बताया कि व महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास गोबर , गंदगी एवं नाली के बीच पेयजल आपूर्ति करने वाले पाइपलाइन का वाल्व होने एवं पूरे वार्ड में नाली के बीच से पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन गुजरने के कारण वार्ड के लोग दूषित जल ग्रहण कर डायरिया एवं अन्य बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। गंदगी के बीच स्थित वाल्व एवं नाली के बीच पाइप लाइन की समस्या को लेकर वार्ड पार्षदों एवं नगर पालिका के अधिकारियों को कई बार शिकायत की गई है लेकिन इस समस्या पर उदासीनता बरतते हुए कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते आज दोनों वार्डो में डायरिया का विस्फोट हुआ है। नगर पालिका के द्वारा जल्द ही वार्ड वासियों की समस्या का निराकरण नहीं किया जाता है तो वार्ड वासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विक्रांत अंचल एसडीएम अकलतरा

आज सुबह वार्ड नंबर 3 एवं 4 में डायरिया संक्रमण की सूचना मिलने पर वार्ड का निरीक्षण किया गया एवं वार्ड वासियों को समझाइए दी गई साथ ही वाल्व एरिया का सफाई एवं पूरे वार्ड में ब्लीचिंग पाउडर छिड़कने निर्देशित किया गया

डॉक्टर महेंद्र सोनी बीएमओ

वार्ड नंबर 3 एवं 4 में डायरिया संक्रमण की सूचना मिलने पर कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है वहीं पूरे वार्ड में क्लोरीन व जिंक टैबलेट का वितरण किया गया है साथ ही पानी का सैंपल परीक्षण के लिए भेजा गया है।