Home Blog Page 821

*बड़े होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट का काला धंधा, आपत्तिजनक हालत में युवतियों सहित 6 लोगों को संदिग्ध हालत किया गिरफ्तार*

0

प्रदेश के इस बड़े होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट का काला धंधा, आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने युवतियों सहित 6 लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा

कानपुर/यूपी के कानपुर जिले में पुलिस ने होटल के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर मौके से 6 लड़कियों के साथ एक युवक को पकड़ा है। होटल के कमरों में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद शनिवार रात सूचना के बाद पुलिस होटल में पहुंची। पूछताछ के बाद मामला संदिग्ध लगा, इसके बाद वहां चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। सेंट्रल होटल के पास कैंट साइड बने इस होटल को कांग्रेसी नेता का बताया जा रहा है।

छापेमारी के दौरान होटल से शराब व बियर की बोतलों समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। छापेमारी की सूचना पर होटल संचालक मौके से फरार हो गया

*विधानसभा निर्वाचन-2023: साफ्टवेयर के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को*

0

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में होगा प्रशिक्षण*

*सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश*

रायपुर, /विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के साफ्टवेयर के माध्यम से त्वरित निराकरण करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के कार्यालय के सभागृह में 12 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा साफ्टवेयर तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को साफ्टवेयर के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी विभाग प्रमुखों को विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण हेतु अपने विभाग-कार्यालय के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी को इस प्रशिक्षण में नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित करने को कहा है।

*मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली*

0

*आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय, नामांकन दाखिले की प्रक्रिया और ईसीआई के दिशा-निर्देशों की राजनीतिक दलों को दी गई जानकारी*

रायपुर. … मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचरण संहिता और निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। निर्वाचन अवधि के दौरान वाहनों व रैलियों की अनुमति की प्रक्रिया तथा इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से भी उन्हें अवगत कराया गया।

बैठक में विधानसभा आम निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन के दौरान व्यय के संबंध में आयोग के निर्देशों से भी उन्हें अवगत कराया गया। साथ ही राजनीतिक दलों को मतदान के दोनों चरणों में निर्वाचक नामावली में नाम जोड़े जाने की अंतिम तिथि की भी जानकारी दी गई।

बैठक में राजनीतिक दलों को अनुपस्थित श्रेणी के मतदाता (80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाता) के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से घर-घर जाकर अपनाई जाने वाली मतदान की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस बार आयोग द्वारा कानून में किए गए संशोधन के अनुसार निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को केवल सुविधा केंद्र पर ही मतदान करना अनिवार्य होगा। बैठक में राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन के दौरान व्यय किए जाने की सीमा तथा इनके लेखों (Accounts) के संधारण के संबंध में आयोग के निर्देशों की भी जानकारी राजनीतिक दलों को दी गई।

*09 लीटर कच्ची महुआ शराब व 32 पाव देशी प्लेन शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार।*

0

जप्त मशरूका – 1. 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1350 व शराब बिक्री रकम 150 रूपये
2. 32 पाव देषी प्लेन शराब कीमती 2560 रूपये व शराब बिक्री रकम 320 रूपये।

गिरफ्तार आरोपी:-
1. कंवल सिंह खैरवार पिता स्व. हीरा सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी कडरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।
2. संतोष जायसवाल उर्फ पिन्टू पिता स्व. दशरथ जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी बुढ़ामहादेव मंदिर के पास रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।

आशीष कश्यप बिलासपुर रतनपुर -मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं इसी कड़ी में दिनांक 08/10/2023 के मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कडरी में एक व्यक्ति अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब तथा

बुढ़ामहादेव मंदिर के पास रतनपुर का एक व्यक्ति अपने घर के ऑंगन में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री हेतू रखा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी द्वारा दो अलग-अलग टीम गठित कर मुखबीर के बताये दोनों स्थानों में जाकर उक्त व्यक्तियों के घर के पास रेड कार्यवाही करने पर ग्राम कडरी में कंवल सिंह खैरवार के पास से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब व शराब बिक्री रकम 150 रूपये रखे मिला व बुढ़ामहादेव मंदिर रतनपुर निवासी संतोष जायसवाल के घर ऑंगन में 32 पाव देशी प्लेन शराब व शराब बिक्री रकम 320 रूपये रखा मिलाl जिस पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*चुनाव मद्देनजर हिर्री पुलिस की बडी कार्यवाही*

0

प्रकरण में 05 लाख 70 हजार रूपये नगदी किया गया जप्त
 घटना में प्रयुक्त वाहन आर्टिका कार क्र. सीजी 12 एन.ए. 5531 किया गया जप्त

आशीष कश्यप बिलासपुर-आज दिनांक 09.10.2023 को भोजपुरी टोल प्लाजा में चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी की जा रही थी उसी दौरान अर्टिका कार क्रमांक सी.जी.12 ए.एन. 5531 जो बिलासपुर से सरगांव रायपुर की ओर जा रहा था कि चेकिंग के दौरान सदिग्ध लगने पर उक्त वाहन को चेक करने पर ड्राईवर सीट के बगल पर एक कपडे की थैले पर नगदी 05 लाख 70 हजार रुपये मिला जिसे ड्राईवर देवेन्द्र सोनी पिता लल्लू सोनी उम्र 50 साल साकिन मसानगंज बिलासपुर को उक्त रकम के स्वामित्व,ं श्रोत, एव परिवहन के संबंध में धारा 91 जा.फौ का नोटिस देने जाने पर कोई वैध कागजात पेश नही करने उक्त नगदी रकम एवं वाहन को धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया है।

*पट्टे की जमीन बिक्री करने का झाँसा देकर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

0

गिरफ्तार आरोपी:-
1. बलराम प्रसाद दुबे पिता स्व. लखन प्रसाद दुबे उम्र 58 वर्ष,
2. चन्द्रिका प्रसाद दुबे पिता स्व. लखन प्रसाद दुबे उम्र 46 वर्ष दोनों निवासी रानीबछाली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0।

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सौरभ कुमार चंदेल निवासी बंधवापारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर का थाना रतनपुर आकऱ लिखित आवेदन पेश किया जिस पर खसरा न० 1/1/क/42 का रकबा डेढ़ एकड भूमि स्वामी रामकुमार सिंह ठाकुर एवं खसरा न० 1/1/क/43 रकबा 02 एकड़ भूमि स्वामी बलराम एवं चन्द्रिका वगैरह जो ग्राम नवापारा बारीडीह में स्थित को दिखाये, और जमीन का सौदा क्रमश डेढ़ एकड़ का जमीन 06 लाख रूपये में एवं 02 एकड़ जमीन 10 लाख रूपये में तय हुआ। जिसका आरोपीगण के द्वारा बिक्रय पत्र मय इकरारनामा प्रार्थी के भाई रविश चंदेल के नाम सम्पूर्ण राशि दोनो जमीन के 16 लाख रुपये गवाहो के समक्ष नगद दो

स्टाम्प पेपर में निष्पादित किये थे, आरोपीगणों द्वारा नगद भुगतान करने हेतु क्रेता को बाध्य कर प्रार्थी से नगद राशि 1600000/रु प्राप्त कर लिया गया। बाद मे प्रार्थी को पता चला की उपरोक्त दोनो भूमि शासन के द्वारा दिये गये पटटे की जमीन है। जिसकी जानकारी आरोपियों द्वारा छुपाना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध धोखाधडी करना पाये जाने से थाना रतनपुर धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीगण दिनॉंक घटना से फरार थे। जिन्हे टीम गठित कर आरोपियों के सकुनत ग्राम में घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी में प्राप्त रकम को मकान बनवाने व खेत गिरवी को छुडवाने व घर खर्च में खर्च कर देना बताये। आरोपीयो के विरूद्ध 420,34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

**विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एवं निजात अभियान के तहत्  पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी।*

0

अवैध नशीले पदार्थों का सेवन कर राहगीरो को परेशान करने वाले 04 आरोपियो पर तोरवा पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

** आरोपियो को धारा 151 जाफौ. के तहत गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

थाना क्षेत्र को नशामुक्त करने लगातार की जायेगी कार्यवाही

नाम आरोपी

1. डाकेश्वर दास मानिकपुरी पिता महेशदास मानिकपुरी उम्र 22 साल साकिन देवरीखुर्द थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.
2. घासीराम ध्रुव पिता बेनूराम ध्रुव उम्र 37 साल साकिन ग्राम छतौना आवासपारा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.
3. शैलेन्द्र हथगेन पिता राजू हथगेन उम्र 25 साल साकिन आरटीएस कालोनी क्वाटर नंबर 551 / 4 थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.
4. प्रणव शाह पिता सुनील शाह उम्र 48 साल सिरगिट्टी बन्नाक चौक थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग.

आशीष कश्यप बिलासपुर-श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एवं निजात अभियान के तहत जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा, कोरेक्स, सुलोशन एवं अन्य मादक पदार्थो का सेवन कर राहगीरों को परेशान करने की शिकायत मिलने पर त्वरित करने निर्देशित किया गया था जिसके परिपालन श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. ( कोतवाली ) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा कोरेक्स, सुलोशन एवं अन्य मादक पदार्थो का सेवन कर राहगीरो को परेशान करने करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया गया । इसी दौरान थाना तोरवा को मिली मुखबिर सूचना के आधार पर 1. डाकेश्वर दास मानिकपुरी पिता महेशदास मानिकपुरी उम्र 22 साल साकिन देवरीखुर्द थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग. 2. घासीराम ध्रुव पिता बेनूराम ध्रुव उम्र 37 साल साकिन ग्राम छतौना आवासपारा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. 3. शैलेन्द्र हथगेन पिता राजू हथगेन उम्र 25 साल साकिन आरटीएस कालोनी क्वाटर नंबर 551 / 4 थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग. 4. प्रणव शाह पिता सुनील शाह उम्र 48 साल सिरगिट्टी बन्नाक चौक थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ.ग. के विरूद्ध धारा 151 जाफौ. के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

*अगामी विधान सभा चुनाव ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये जिले के 02 आदतन बदमाशों के विरूद्ध भेजी गई जिला बदर करने की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन*

0

*निगरानी / गुण्डा बदमाश का नाम*

*(01) दिनेश राठौर उम्र 29 साल निवासी नेता जी चौक जांजगीर थाना जांजगीर*

*(02) संग्राम सिंह रात्रे उम्र 28 वर्ष साकिन खिसोरा थाना बलौदा*

*माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा द्वारा सुनवाई की जावेगी*

*छ०ग० राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत् जिला बदर की कार्यवाही हेतु*

*गुण्डा बदमाश दिनेश राठौर के विरूद्ध लूट, छेड़खानी, घर अंदर घुसकर मारपीट करना, गाली गलौच करने संबधी अपराध पंजीबद्ध है*

*निगरानी बदमाश संग्राम सिंह रात्रे के विरूद्ध मारपीट करना, बलवा, चोरी करना तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने संबंध में अपराध पंजीबद्ध है*

*बदमाश दिनेश राठौर एवं संग्राम सिंह रात्रे दोनो का अपराध करने के प्रवृत्ति में कोई सुधार नही होने के कारण आम जनता में इसके प्रति भय एवं आक्रोश का वातावरण बना हुआ है जिसे ध्यान में रखते हुए जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है*

*दोनों बदमाशों का जिला जांजगीर व सरहदी जिला सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, बलौदा बजार जिलों से जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु भेजा गया प्रतिवेदन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-थाना जांजगीर क्षेत्र के गुण्डा बदमाश दिनेश राठौर* निवासी नेता जी चौक जांजगीर जो वर्ष 2016 से लगातार विभिन्न संज्ञेय अपराधों में संलिप्त रहा है तथा क्षेत्र में असामाजिक तत्वो से गुटबाजी कर आम लोगो से मारपीट करता रहा है। इनके विरूद्ध शरीर संबंधी अपराध जैसे मारपीट, गाली गलौच, लूट, छेडखानी जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। इसके बावजूद भी अनावेदक के *आपराधिक कृत्यों में किसी प्रकार का सुधार नही आया है, अपितु दिनो दिन असामाजिक लोगों से गुटबाजी कर राजनैतिक एवं पारिवारिक पहुंच बताकर दादागिरी कर आम लोगो को डराना, धमकाना, मारपीट करना आम बात हो गया है। जिससे क्षेत्र के आम जन भयभीत है* अनावेदक सदर के क्षेत्र में उपस्थिति से संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना है। बदमाश दिनेश राठौर के विरूद्ध *थाना जांजगीर में 14 आपराधिक प्रकरण तथा 05 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही* के मामले दर्ज है *01* . अप.क्र. 251/2016 धारा 407, 427, 186 भादवि. *02* अप.क्र. 391/2016 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि. *03.* अप.क्र. 327/2017 धारा 294, 506, 324 भादवि. *04* . अप.क्र. 434/2018 चारा 294, 506, 323 भादवि *05* . अप.क्र. 621/2018 धारा 294, 506, 327, 452, 34 भादवि. *06* अप.क्र. 271/2019 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि. *07* . अप.क्र. 319/2019 धारा 341, 294, 506, 323, 34 भादवि. *08* .अप.क्र. 103/2020 धारा 354, 354घ, 341 भादवि व 12 पोक्सो एक्ट *09* अप.क्र.398/2020 धारा 392, 34 भादवि. *10.* अप.क्र. 252/2021 धारा 392, 34 भादवि. *11.* अप.क्र. 365/2022 धारा 354 भादवि. *12.* अप.क्र. 400/2022 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि. *13.* अप.क्र. 442/2022 धारा 294, 506, 323, 327, 427 भादवि. *14.* अप.क्र. 480/2023 धारा 294, 506, 323, 354, 452 भादवि एवं 01 इस्तगासा क्र. 402/2016 धारा 107, 116 ( 3 ) दंप्रसं. 02 इस्तगासा क्र 553/18 धारा 107,116 (3) दंप्रसं. 03 इस्तगासा क्र. 368/19 चारा 107, 116(3) दंप्रसं, 04 इस्तगासा क्र. 01/2021 धारा 110 दंप्रसं. 05 इस्तगासा क्र. 02/2023 धारा 110 दप्रस के तहत कार्यवाही किया गया है, *उक्त अनावेदक के विरूद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरणो में विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया है*

*थाना बलौदा क्षेत्र के निगरानी बदमाश संग्राम सिंह रात्रे उम्र 28 वर्ष साकिन खिसोरा थाना बलौदा* जो वर्ष 2020 से लगातार विभिन्न संज्ञेय अपराधो में संलिप्त रहा है तथा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों से गुटबाजी कर आम लोगों से मारपीट करता रहा है। इनके विरूद्ध शरीर संबंधी अपराध जैसे -मारपीट, बलवा, चोरी, आबकारी जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। अनावेदक के इस प्रकार के आपराधिक कृत्य के कारण *उसका नाम निगरानी बदमाश सूची थाना बलौदा में दर्ज किया गया है, इसके बावजूद भी अनावेदक के आपराधिक कृत्यों में किसी प्रकार का सुधार नही आया है*, अपितु दिनो दिन अनावेदक असामाजिक लोगों से गुटबाजी कर आम लोगो को डराना, धमकाना, मारपीट करना आम बात हो गया है। जिससे क्षेत्र के आम जन भयभीत है, अनावेदक सदर के क्षेत्र में उपस्थिति से संज्ञेय अपराध घटित होने की पूर्ण संभावना है। *इनके विरूद्ध थाना बलौदा में 08 आपराधिक प्रकरण तथा 02 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के मामले दर्ज है* अनावेदक के विरूद्ध थाना बलौदा में 01. अप.क्र. 305/2020 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि. 02. अप.क्र. 263/2021 धारा 379, 34 भादवि. 03. अप.क्र. 504 / 2021 धारा 379 भादवि. 04. अप.क्र. 505/2021 धारा 379, 34 भादवि. 05. अप.क्र. 285/2021 धारा 379, 427 भादवि. 06. अप.क्र. 89/2021 धारा 379, 34 भादवि. 07. अप.क्र. 47/22 धारा 294, 332, 353, 147, 148, 186 भादवि. 08. अप.क्र. 46/2022 धारा 34 (2) आब. एक्ट एवं 01 इस्तगासा क्र. 350/20 धारा 107 116 (3) दंप्रसं. 02 इस्तगासा क्र.05/2023 धारा 110 दंप्रसं के तहत कार्यवाही किया गया है, उक्त *अनावेदक के विरूद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरणो में विवेचना उपरांत अभियोग पत्र: माननीय न्यायालय में पेश किया गया है*।

*गुण्डा बदमाश दिनेश राठौर एवं निगरानी बदमश संग्राम सिंह रात्रे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही के बावजूद भी उन दोनो का आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आयी है एवं लगातार उक्त कृत्य किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल एवं लोगों में भय व्याप्त होने से दोनों बदमाशों का जिला बदर का कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को भेजा गया*

*महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

* आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 वर्ष निवासी रहोद थाना शिवरीनारायण*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 506 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई*

*महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया थाना नवागढ़ उपस्थित आकर दिनांक 08.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थिया अपने रिश्तेदार के घर गांव जा रही थी की आरोपी द्वारा सेमरा पास रास्ते में *पीड़िता को डरा धमका कर सुनसान जगह खेत की ओर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया किसी को बताने पर जान से मार दुंगा बोला लोक लाज की डर से प्रार्थिया किसी को नही बताई* कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया है।

विवेचना दौरान आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 साल निवासी राहोद थाना शिवरीनारायण को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा *आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे एवम प्रधान आर. तारीकेश पाण्डेय आर.जनक कश्यप बलराम यादव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान

*आदतन बदमाश प्रवीण गुप्ता उम्र 42 साल निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण को 01 वर्ष के लिए किया गया जिला बदर*

0

*माननीय जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा द्वारा की गई कार्यवाही*

*छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत् जिला बदर की कार्यवाही किया गया*

*आरोपी के विरूद्ध अलग-अलग धाराओं के तहत् कुल 15 अपराधिक प्रकरण एवं 10 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही दर्ज है*

*बदमाश के विरूद्ध गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देना, मारपीट करना, लूट करना, बलवा करने संबंधी अपराध पंजीबद्ध है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा -आदतन बदमाश के अपराधिक गतिविधि की प्रवृत्ति में कोई सुधार नहीं होने के कारण आम जनता में इसके प्रति भय एवं आक्रोश का वातावरण बुना हुआ था जिसे ध्यान में रखते हुए बदमाश के विरूद्ध जिलों से जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन पूर्व में भेजा गया था*

आदतन बदमाश प्रवीण गुप्ता उम्र 42 साल निवासी राहौद के विरूद्ध *अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने से थाना शिवरीनारायण* में अप. क्र 55 / 93 धारा 324 भादवि अप. क्र 93/93 धारा 341, 294, 506, 323, 34 भादवि अप क्र 324 / 93 धारा 324 भादवि अप. क्र 62/94 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि अप. क्र 231/2001 धारा 324, 34 भादवि अप. क्र 92/2002 धारा 294, 506 वी भादवि अप. क्र 94 / 2002 धारा 294, 506 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट, अप. क्र 268 / 2002 धारा 392 भादवि, अप. क्र 227 /03 धारा 327, 323, 34 भादवि अप. क्र 287/07 धारा 452, 294, 506, 323, 34 भादवि अप. क्र 243 / 2012 धारा 294,506,323 भादवि अप. क्र 320/2014 धारा 294, 506 भादवि अप. क्र 243 / 18 धारा 294, 506, 323, 354, 354 ख भादवि अप क्र 245 / 2018 धारा 341, 506, 323, 34 भादवि अप. क्र 246 / 2018 धारा 147, 148, 149, 307, 325 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तथा शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु *समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का 10 इस्तगासा प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है*।

आदतन बदमाश प्रवीण गुप्ता उम्र 42 साल निवासी राहौद के दुस्साहसी प्रवृत्ती एवं लोगों के साथ मारपीट कर लड़ाई झगड़ा की शिकायत पर है परन्तु इसके बाद भी अनावेदक के *अपराधिक गुण्डागर्दी मारपीट, लूट करना, बलवा करने में कोई सुधार नही हुआ है, यह इतना दुस्साहसी एवं आक्रमक प्रवृत्ती का है* जिससे आम जनता इसके विरुद्ध थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने में कतराते है, इसके द्वारा अपराधिक कृत्य कर *आगामी विधान सभा चुनाव को प्रभावित करने एवं संज्ञेय अपराध घटित करने तथा शांति भंग करने की पूर्ण आशंका होने से जिला पुलिस द्वारा बदमाश के विरूद्ध* जिला बदर की कार्यवाही हेतु माननीय कलेक्टर महोदय जांजगीर को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा गया था।

*अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु अन्य कोई विकल्प ना होने से इसके अपराधिक कृत्यों पर नियंत्रण रखने एवं क्षेत्र के जन मानस व जान माल की सुरक्षा तथा अगामी चुनाव के दौरान क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु* अनावेदक के विरूद्ध छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्यवाही कर तत्काल जिला जांजगीर-चाम्पा व सरहदी जिला सक्ति, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, बलौदा बजार से जिला बदर की कार्यवाही माननीय जिला दण्डाधिकारी महोदय एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा द्वारा आदेश पारित किया जाकर *01 वर्ष के लिए किया गया जिला बदर की कार्यवाही*