Home Blog Page 816

*अपने ही बुजुर्ग मॉ की निर्मम हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार*

0

*आरोपी अनिल पटेल उम्र 37 साल निवासी डभराखुर्द थाना बिर्रा*

*आरोपी द्वारा शराब पीने के विवाद को लेकर अपनी ही माँ को हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या करना*

*मृतिका अवधमति पटेल उम्र 70 साल निवासी डभराखुर्द थाना बिर्रा*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि के तहत् कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.10.2023 को प्रार्थी श्रवण पटेल उम्र 29 साल निवासी डभराखुर्द रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.10.2023 को अपने घर के पास ही था, वही थोड़ी दूर में मृतिका अवधमति पटेल का घर है कि दोपहर 03.30 बजे से 04.00 बजे के मध्यम *अवधमति जोर जोर से चिल्लने लगी कि बचाओं- बचाओ तो अवधमति चित् हालत में घर के दरवाजे के सामने पड़ी हुई* थी, और *उसका बेट अनिल पटेल को वही से घर से बाहर भागते हुए रोड तरफ देखा, अनिल पटेल शराबी प्रवृत्ती का था हमेशा अपनी माँ अवधमति से मारपीट करता था* पुरी शंका है कि अवधमति को उसका बेटा ही मारपीट कर हत्या कर दिया होगा कि सूचना पर आरोपी के विरूद्ध थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 158/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

*घटना की सूचना थाना बिर्रा पुलिस को मिलने पर तत्काल घटना स्थल ग्राम डभराखुर्द रवाना हुआ पाया गया कि मृतिका अवधमति घर में चित् हालत में पड़ी थी*, जिसकी पंचनामा कार्यवाही किया जाकर डा. साहब से पीएम कराया गया, घटना के संदेही *अनिल पटेल उम्र 37 साल निवासी डभराखुर्द को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया तो बताया कि शराब पीने से माँ मना करती थी जिस कारण से मैं अपने मॉ को हाथ मुक्का से मारपीट कर हत्या करना बतायें*।

विवेचना दौरान आरोपी *अनिल पटेल उम्र 37 साल निवासी डभराखुर्द थाना बिर्रा के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम, उपनिरी के.पी. सिंह, सउनि सेखसफी उल्लह खान, आर. वैभव केशरवानी, रघुवीर यादव का सराहनीय योगदान रहा

 *कलेक्टर और एसएसपी ने किया इंटर स्टेट बॉर्डर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिए जायजा…..*

0

रायगढ । नव पदस्थ कलेक्टर रायगढ़ श्री कार्तिकेया गोयल एवं एसएसपी सदानंद कुमार के साथ आज दिनांक 14/10/2023 के देर शाम प्रशासन व पुलिस की टीम द्वारा जिले से लगने वाले इंटर स्टेट बैरियर एकताल, लारा, रेंगालपाली का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । मौके पर कलेक्टर रायगढ ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक बैरियर में अच्छे क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, बैरियर में ड्यूटीरत कर्मचारियों के लिए रुकने की समुचित व्यवस्था हो, ड्यूटी पर लगे कर्मचारी प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्तियों की जानकारी अपने रजिस्टर में इंद्राज करें तथा संदिग्ध वस्तुओं एवं मादक पदार्थों के प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही कराते हुए जानकारी जिला चुनाव सेल को नोट कराया जावें ।

एसएसपी रायगढ़ ने मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र के कोटवारों की भी नियमित रूप से बैरियर व अन्य स्थानों पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए और किसी भी परिस्थिति में कर्मचारियों को बैरियर नहीं छोड़े यह सुनिश्चित करने कहा गया । जिले में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से चुनाव कराना प्रशासन व पुलिस की प्राथमिकता है । कलेक्टर व एसएसपी रायगढ़ के साथ एडिशनल एसपी, एसडीएम, सीइओ जिला, थाना प्रभारीगण गांव के पंच, सरपंच भी उपस्थित थे ।

⚜️ *पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्वाचन आचार संहिता का पालन करवाने व कानून व शांति व्यवस्था हेतु को किया गया फ्लैग मार्च*

0

⚜️ *महासमुंद शहर के सभी प्रमुख सड़कों व गलियों में पुलिस टीम द्वारा भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया*
⚜️ *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रशेखर मड़ाई व नगरसेना सेनानी, एसडीओपीगण सहित 150 से अधिक जवान हुए फ्लैग मार्च में सम्मिलित*
⚜️ *पुलिस टीम के द्वारा पैदल तथा वाहन दोनों में ही निकल गया फ्लैग मार्च शहर की सभी सड़कों व गलियों किया फ्लैग मार्च*
⚜️ *रूट – कंट्रोल रूम से बरौंदा चौक, विठोबा टाकीज, गांधी चौक, बरौडा चौक, नया रावण भाटा, सुभाष नगर ,रेलवे पटरी, दलदली रोड, नयापारा एकता चौक तुमगांव ओवरब्रिज नेहरू चौक वापस कंट्रोल रूम*

महासमुंद-पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आगामी चुनाव को देखते हुए आचार संहिता का पालन करवाने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से महासमुंद शहर की प्रमुख सड़कों एवं गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया.
उक्त फ्लैग मार्च शहर के कंट्रोल रूम से प्रारंभ हुआ जो की पैदल चलते हुए बरांडा चौक तथा पूरा बरौंदा चौक से वापस विट्ठल चौक वीथोबा टॉकीज से होते हुए गांधी चौक शास्त्री चौक वह बरौंदा चौक होते हुए रावण भाटा तक पैदल मार्च किया गया वहां से रावण भाटा होते हुए सुभाष नगर ,रेलवे पटरी, दलदली रोड, नयापारा एकता चौक तक वाहन पेट्रोलिंग करते हुए पुनः एकता चौक स्वागत तुम गांव ओवरब्रिज से लेकर नेहरू चौक होते हुए कंट्रोल रूम तक पैदल मार्च किया गया.
उक्त फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे ने किया जिनके साथ कार्यपालक दंडाधिकारी श्री चंद्रशेखर मड़ई व मोहित अमिला एवं नगर सेना के सेनानी श्री अनूप एक्का एसडीओपी महासमुंद मंजूलताबाज़, डीएसपी अजाक अजय शंकर त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक दीप्ति गुमास्ता, थाना प्रभारी कोतवाली नरेंद्र राठौड़ समेत थाना प्रभारी तुमगांव पटेवा आजाक, खल्लारी तथा थाने एवं नगर सेवा तथा CAF के लगभग 150 अधिकारी एवं जवान सम्मिलित हुए.

*साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही….*

0

● कार में बैठकर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में मोबाइल से किक्रेट सट्टा नोट कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार……

● आरोपियों से क्रिकेट सट्टा में लगी ₹10790, 10 मोबाइल एक टैबलेट, एक ब्रेजा कार जप्त, थाना चक्रधरनगर में जुआ एक्ट की कार्रवाई…..

रायगढ़ । भारत में आयोजित हो रहे विश्व कप क्रिकेट मैचो पर क्रिकेट सट्टा लगाए जाने की संभावना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा साइबर सेल एवं सभी थाना, चौकी प्रभारी को मुखबिर सक्रिय कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । पुलिस अधिकारियों द्वारा मुखबिर सक्रिय कर क्रिकेट सट्टा पर निगाह रखी जा रही है ।

इसी कड़ी में आज दिनांक 14/10/2023 के शाम मुखबिर से सूचना मिली कि बेलादुला रोड पर एक संदिग्ध ब्रेजा कार में कुछ युवक बैठकर क्रिकेट सट्टा नोट कर रहे हैं । सूचना एसएसपी सदानंद कुमार के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा साइबर सेल एवं थाना चक्रधरनगर की टीम को मौके पर जाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया । मौके पर एक ब्रेजा कार में बैठे चार युवक भारत-पाकिस्तान मैच में प्रत्येक गेंद पर मोबाइल से क्रिकेट सट्टा लगाने वालों से कागज पर नगद रकम नोट करते पकड़ा गया । आरोपियों से मौक पर जुआ रकम 10,790 रुपए, 10 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, सट्टा पट्टी विवरण कागज और उनकी ब्रेजा कार CG 13 AS- 9142 को जप्त कर थाना चक्रधरनगर लाया गया, आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । जुआ रेट कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर, प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना चक्रधरनगर के सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार सारथी, साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, रेणु सिंह मंडावी, आरक्षक प्रताप बेहरा, धनंजय कश्यप, नरेश रजक तथा थाना चक्रधरनगर के आरक्षक उद्धव मांझी की अहम भूमिका रही है ।

सट्टा एक्ट में पकड़े गए आरोपी-
(1) आलोक अग्रवाल पिता गजानंद अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी मौहापाली रोड खरसिया
(2) अमन अग्रवाल पिता अनूप अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी गंज खरसिया
(3) रिकेश राय पिता रामाशंकर राय उम्र 38 साल निवासी रतनमहका खरसिया
(4) रवि शंकर राठौर पिता पिता भरत लाल राठौर उम्र 34 साल निवासी रतनमहका खरसिया

*54 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*54 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार*

*आरोपी*

*(01) मनीराम खूंटे उम्र 31 साल निवासी करही थाना बिर्रा*

*(02) सम्पत सिंह उम्र 41 साल निवासी धनुहार पारा बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह*

*(03) मना राम सिंह उम्र 39 साल निवासी धनुहार पारा बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*। इसी क्रम में विशेष टीम टीम गठित किया गया था *मुखबीर सूचना मिला की थाना बम्हनीडीह, बिर्रा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है* कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी मनीराम खूंटे उम्र 31 साल निवासी करही थाना बिर्रा के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, आरोपी सम्पत सिंह उम्र 41 साल निवासी धनुहार पारा बम्हनीडीह के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवम आरोपी मना राम सिंह उम्र 39 साल निवासी धनुहार पारा बम्हनीडीह के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ, *जुमला 54 लीटर शराब, कीमती 7,800/रुपया बरामद किया गया है*।

आरोपी मानी राम खूंटे के विरूद्ध *थाना बिर्रा में* अपराध क्रमांक 157/2023 आरोपी सम्पत सिंह के विरुद्ध *थाना बम्हनीडीह* में अपराध क्रमांक 97/23 एवम आरोपी मानाराम के विरुद्ध *थाना बम्हनीडीह* में अपराध क्रमांक 96/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत *अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा विधिवत् गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर दिनांक 13.10.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में Sdop श्री यदुमनी सिदार, निरीक्षक गणेश राजपूत, उपनिरी कृष्णपाल सिंह एवम गठित टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*नाबालिक बालिका को खाने में नींद का दवा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी दिलेश्वर उर्फ निर्मल महंत उम्र 26 वर्ष निवासी टूंडरा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार*

*आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर जिला रायपुर से किया गया गिरफ्तार*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 376 (च) भादवि 04, 06 पाकसो एक्ट के तहत की गई कार्रवाई*

*नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.08.23 को पीडिता थाना उपस्थित आकर आरोपी दिलेश्वर उर्फ निर्मल महंत उम्र 26 वर्ष निवासी टूंडरा थाना गिधौरी जिला बलौदा बाजार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई की, *खाने में नींद का दवाई देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है* की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 346/23 धारा 376 (च) भादवि 04, 06 पाकसो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपी घटना घटित कर फरार था, जिसका लगातार पातासाजी की जा रही थी, जिसको साइबर सेल के माध्यम से लोकेशन के आधार पर *घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, प्रधान आर तरीकेश पांडे आरक्षक श्रीकांत सिंह, तेरस साहू एवं साइबर सेल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*स्पा सेंटर में सेक्स का बाजार..पढ़िये पूरी खबर*

0

इसमें 10 युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. स्पा सेंटर्स के संचालक विदेशी युवतियों को टूरिस्ट वीजा पर लाकर वेश्यावृति करवाते थे.

बाड़मेर: राजस्थान में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इसमें 10 युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. स्पा सेंटर्स के संचालक विदेशी युवतियों को टूरिस्ट वीजा पर लाकर वेश्यावृति करवाते थे. पुलिस ने एक ऐसे ही स्पा सेंटर पर कार्यवाई करते हुए 9 विदेशी युवतियों, एक गुजराती युवती, स्पा संचालक और 5 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। घटना बालोतरा जिले के पचपदरा कस्बे की है।

जानकारी के मुताबिक, बालोतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि बालोतरा और पचपदरा कस्बे में अलग-अलग जगहों पर स्पा सेंटर्स की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. सेंटर के संचालक विदेशी युवतियों को टूरिस्ट वीजा पर लाकर देह व्यापार में धकेल रहे हैं.

सूचना पर बालोतरा एसपी हरिशंकर के निर्देश पर डीएसपी भूपेंद्र चौधरी ने एक कांस्टेबल को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा. इसके बाद पुलिस टीम के साथ बालोतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने जब स्पा सेंटर में दबिश दी तो अलग-अलग कमरों में युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं. इनमें से 9 युवतियां विदेशी और एक गुजरात के सूरत की रहने वाली है. पुलिस ने युवतियों, संचालक विक्रमपुरी उर्फ विक्की और 5 कस्टमर्स को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्पा संचालक विदेशी युवतियों का 3 से 5 हजार में सौदा करते थे. टूरिस्ट वीजा पर युवतियों को थाइलैंड, मलेशिया, नेपाल और भूटान से स्पा सेंटर लाते थे और मसाज पार्लर की आड़ में घिनौना काम करवाते थे.

बालोतरा डीएसपी भूपेंद्र चौधरी के मुताबिक, पुलिस को स्पा सेंटर में युवतियों से अनैतिक काम करवाए जाने की सूचना मिली थी. इस पर कार्रवाई करते हुए विदेशी युवतियों समेत स्पा संचालक और 5 युवकों (कस्टमर) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है.

बताते चलें कि बालोतरा जिले के जसोल फांटा, नया बस स्टैंड, पचपदरा बाईपास, पचपदरा रोड, पचपदरा मुख्य कस्बा, रिफाइनरी रोड, बाड़मेर -जोधपुर हाईवे समेत कई इलाकों में जगह-जगह स्पा सेंटर हैं. यहां देह व्यापार का काम धड़ल्ले से चल रहा है. जैसे ही एक स्पा पर कार्रवाई की बात सामने आती है तो स्पा सेंटर के संचालक और युवतियां स्पा खाली करके कुछ दिनों के लिए गायब हो जाती हैं.

 

*शराबी पति ने पत्नी का किया क़त्ल, लाश देख पुलिस भी हैरान पढ़िये पूरी खबर****

0

शिवपुरी-मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इधर दमोह जिले में विवाद के बाद महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया और आरोप पड़ोसी पर लगा है। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है। शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में खैराई गांव में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को घर के बाहर पड़े गोबर में गाड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतिका की बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन पिता ने उसके साथ भी जमकर मारपीट कर दी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

*नगर पंचायत हरदी अड़भार में भव्य गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकल गयी*

0

नगर पंचायत हरदी अड़भार में भव्य गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकल गयी :-

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ती :- नगर पंचायत हरदी अड़भार में शनिवार को बैंडबाजे के साथ जयघोष करते हुए माँ भवानी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जो की पंडित श्री पूर्णचंद दुबे एवं मुख्य

यजमान गोरेलाल राठौर व सीता बाई राठौर की अगुआई में कलश यात्रा दुर्गा पंडाल से निकाली गई जिसमें समस्त ग्रामवासी शामिल हुए अवम सभी श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दिखी। मां दुर्गा की जयकार करते हुए कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने ग्राम हरदी के तालाब के किनारे पहुंचे। यहां से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे।

*रक्तदान शिविर में शत प्रतिशत मतदान की अपील*

0

*नये वोटरों और नववधुओं का हुआ सम्मान*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर एवं जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा प्रार्थना सभाभवन में रक्तदान शिविर और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के स्टाफ द्वारा शिविर के प्रति रूचि दिखाते हुए 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान सूत्र के साथ सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा नवीन वोटरों और नववधुओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में श्री मनोज सिन्हा, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, श्री सौरभ सिन्हा, जिला समन्वयक रेडक्रास, ओम पाण्डेय, रामेन्द्र, जनपद पंचायत के सीईओ, अभिजीत, कौशलेन्द्र, रूचि, रीना, सोनिका, अनुराधा, प्रमिल लबरे, आदित्य पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।