Home Blog Page 815

*बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा दो डीजे वाहनो पर कार्यवाही*

0

*जिला प्रशासन, बिलासपुर पुलिस, नगर निगम एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में गणेश विसर्जन के दौरान 38 डीजे वाहनों को किया गया जब्त, कोलाहल अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

*नियम विरुद्ध पाए जाने पर मोबाइल डीजे एवं वाहनों पर लगाया गया लाखों का जुर्माना। कार्यवाही आगामी त्यवहारों के दिनों में लगातार जारी रहेगी एवं अब मोबाइल डीजे को राजसात किया जाएगा*

बिलासपुर:-डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रयोग प्रतिबंधित है। माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ द्वारा मोबाइल डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित प्रयोग को रोकने के निर्देश दिए हैं। लोगों द्वारा भी ऐसे डीजे वालों के खिलाफ लगातार शिकायते प्राप्त होती हैं। आज हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसे ही दो डीजे वाहनो पर कार्यवाही की गई है।

गणेश विसर्जन दौरान निर्देशों के पालनार्थ बिलासपुर जिला प्रशासन, बिलासपुर पुलिस, नगर निगम एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाहियां की गयी थी। कुल 38 मोबाइल डीजे पर कार्यवाही करते हुए उन्हें जब्त किया गया है। इन पर पुलिस एवं यातायात विभाग द्वारा कोलाहल अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के अंतर्गत 5 लाख 70 हजार रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। कई राजसात की प्रक्रिया में है।

पिछले सप्ताह सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की दुर्गोत्सव समितियों एवं डीजे संचालकों को डीजे का प्रयोग न करने की समझाइश दी गयी है। फिर भी कुछ समूहों द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे समूहों एवं संगठनों पर बिलासपुर पुलिस की यह कार्यवाही आगामी त्यवहारों के दिनों में लगातार जारी रहेगी एवं अब मोबाइल डीजे को राजसात किया जाएगा। अन्य जिले से आने वाले डीजे को जिले की सीमाओं में ही रोक दिया जाएगा एवं उनपर संगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।

बिलासपुर जिले के किसी भी क्षेत्र में आगामी दिनों में किसी भी प्रकार के पावर जोन डीजे, लेज़र एवं अन्य रंगीन लाइटों, धुमाल, एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद केवल 2 दो स्पीकर वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित समय पर किया जा सकेगा। किसी भी प्रकार से बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग, समय सीमा का उल्लंघन, ध्वनि सीमा (अधिकतम 75 डेसीबल) के उल्लंघन आदि पर जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कठोर कार्यवाही की जाएगी एवं डीजे आदि को राजसात कराने हेतु वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*मतदान दलों का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर से बिलासपुर में प्रशिक्षण स्थल में परिवर्तन*

0

आशीष कश्यप/बिलासपुर, /जिला मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल में परिवर्तन किया गया है। बेलतरा एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पूर्व में बिलासपुर के ब्रजेश हिन्दी एवं इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। अपरिहार्य कारणों से अब बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षण स्वामी आत्मानंद स्कूल (लाल बहादुर शास्त्री स्कूल) शनिचरी बाजार एवं बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वामी आत्मानंद मल्टीपर्पस स्कूल दयालबंद में आयोजित होगा। बेलतरा का प्रशिक्षण 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक और बिलासपुर का प्रशिक्षण 16 एवं 17 अक्टूबर तक चलेगा। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों को सैद्वांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगें। उन्होंने सभी मतदान दलों को संजीदगी के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी एवं कोटा विधानसभा क्षेत्रों के लिए विकासखण्ड मुख्यालयों में भी 16 से 18 अक्टूबर तकप्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

*105 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त*

0


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवम नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन एवम थाना प्रभारी उरगा युवराज तिवारी के नेतृत्व में आज दिनांक 15/10/2023 को थाना उरगा पुलिस टीम को 105 लीटर महुआ शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।मुखबिर के सूचना के आधार पर

ग्राम पुरैना में आरोपी देवराम चौहान पिता बंधन चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी पुरैना के कब्जे से अलग अलग डिब्बों में भरे कुल 105 लीटर महुआ बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनयम के तहत प्रकरण तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*कोरबा पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली हम सफलता*

0

*मानिकपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 306000.00 (तीन लाख छः हजार रु का सोना, चाँदी जप्त*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा:-श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध कैश फ्लो रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री रूपक शर्मा के मार्गदर्शन एवं चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में आज दिनांक 15/10/2023 को वाहन चैकिंग के दौरान पटेल पारा कोरबा निवासी मनोज मैटी पिता कोकिल मैटी के पास गला हुआ सोना और सोने चाँदी के आभूषण बरामद होने पर उक्त सोने चाँदी का बिल न होने पर गला हुआ सोना एवं सोने का आभूषण 34 ग्राम एवं चांदी के आभूषण 1.926 किलोग्राम कुल कीमती रु 306000.00 (तीन लाख छः हजार) को 102 द प्र स के तहत जप्त किया गया.

*55 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 02 आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी*

*(01) जगनथिया सिंह उम्र 45 साल निवासी कमरीद थाना पामगढ़*

*(02) श्रीमती गीता खांडेकर उम्र 40 साल निवासी बुटराभंवर थाना मुलमुला*

*आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*। *मुखबीर सूचना मिला की थाना मुलमुला, पामगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर SDOP श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कमरिद में रेड कार्यवाही किया* गया आरोपी जगनथिया सिंह उम्र 45 साल निवासी कमरीद के कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 431/2023 धारा 34(2) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया

इसी प्रकार *आगामी विधान सभा निर्वाचन ड्यूटी के लिए जिले में अलग – अलग FST टीम (उड़नदस्ता) गठित किया गया है*, की टीम को सूचना मिला की थाना मुलमुला क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है की सूचना पर *FST टीम प्रभारी श्री चंद्रा शेखर साहू नायब तहसीलदार अकलतरा के नेतृत्व में थाना प्रभारी मुलमुला पुलिस स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही किया* गया मौके पर पाया की आरोपी श्रीमती गीता खांडेकर उम्र 41 साल निवासी बुटराभंवर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 274/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत *अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है*

*आरोपियों के कब्जे से जुमला शराब 55 लीटर शराब कीमती 6,500/₹ बरामद किया गया है*

उपरोक्त कार्यवाही में Sdop श्री प्रदीप कुमार सोरी, FST टीम प्रभारी श्री चंद्रा शेखर साहू नायब तहसीलदार अकलतरा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, निरी. कमलेश शेंडे, उपनिरी राकेश सूर्यवंशी, सागर पाठक, ASI प्रमोद महार, नरेंद्र डिक्सेना, महिला प्रधान आर. जमुना तिवारी, आर. राजाजयप्रकाश रात्रे , महिला आर. जयंती लहरे एवम FST गठित टीम का अधिकारी कर्मचारीगण का सराहनीय योगदान रहा।

*ग्राम पाली चौकी नैला में जुआ खेलने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी*

*01 मैतू राम सूर्यवंशी उम्र 62 वर्ष*

*02 बलराम सरवन उम्र 34 वर्ष*

*03 सुशील कुमार केवट उम्र 36 वर्ष*

*04 गेंद राम भवानी उम्र 60 वर्ष*

*05 राजू यादव उम्र 30 वर्ष*

*06 हाजिर मोहम्मद उम्र 42 वर्ष*

*सभी निवासी ग्राम पाली चौकी नैला*

* आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 8200 रुपए एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया ।*

* आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है को जारिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पाली के तालाब पर में रात्रि में कुछ लोग मोमबत्ती जलाकर ताश पत्ती से काट पत्ती नमक *जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही कर घेराबंदी कर 06 आरोपियों को पकड़ा गया

आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 8200 रुपए एवं 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किया गया है*

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्यम चौहान चौकी प्रभारी नैला, सहायक उप निरीक्षक रामखिलावन साहू, आरक्षक, जितेश राजपूत. संतोष प्रधान, महिला आरक्षक रुक्मणी कंवर एवं चौकी नैला स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

*➡️बालोद पुलिस ने जुआ खेलते 07 आरोपियों और सट्टा पट्टी लिखते 03 आरोपीयों को किया गिरफ्तार।*

0

➡️ जुआरियों से 8370 रू. एवं सट्टा पट्टी खाईवालो से लाखों की सट्टा पट्टी व नगदी रकम 5500 रू नगदी रकम को किया गया जप्त।

➡️ अगामी चुनाव के मद्देनजर बालोद पुलिस हुऐ सक्त।फरार गिरफतारी वारंट को दो दिवस में 07 आरोपी गिरफतार।

 

 बालोद :-पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव(भा.पु.से.) निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद को आगामी चुनाव होने के मददेृनजर जिले में अवैध शराब, फरार आरोपी, अवैध जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यावाही करने आदेश दिया गया है जिसके परिपालन में-
थाना बालोद के द्वारा दिनांक 13.10.2023 को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जुंगेरा, जगन्नाथपुर, डेंगरापार के पास सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना- अपना नाम:-
01.भिमेष्वर साहू पिता हरख राम साहू उम्र 25 साल ग्राम डेंगरापारा थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी 01 नग डाट पेन नगदी रकम 1100 रू.बरामद कर अप.क्र 482/23 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022 के तहत कायम किया गया है।
02.संजय उर्फ संजू गौतम पिता शंकर लाल गौतम उम्र 30 साल ग्राम जगन्नाथपुर थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी 01 नग डाट पेन नगदी रकम 1350 रू.बरामद कर अप.क्र 483/23 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2022के तहत कायम किया गया है।
03.भीषम साहू पिता डोमेन्द्र साहू उम्र 21 साल ग्राम जुंगेरा थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी 01 नग डाट पेन नगदी रकम 3050 रू.बरामद कर अप.क्र 484/23 धारा 6 छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा 2022के तहत कायम किया गया है।
आरोपीगण- भिमेष्वर साहू संजय उर्फ संजू गौतम भीषम साहू जुआ की कार्यावाही।

दिनांक 13/10/2023 के रात्रि में षिकारीपारा बालोद में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना बालोद के द्वारा संयुक्त रेड कार्यवाही कर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को मौके पर पकड़ा गया। मौके पर जुवारियों के कब्जे से 8370 रू नगदी रकम, ताश के 52 पत्ते जप्त किया गया है, आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पाए जाने से थाना बालोद में अपराध क्रमांक 484/2023 का अपराध पंजीबद्व कर 7 आरोपीगण को गिरफतार किया गया।
आरोपी गणों का नामाः-
01.गोविन्द यादव पिता मन्नु लाल उम्र 30 साल सा.षिकारीपारा बालोद।
02.यषवंत देवागंन पिता स्व. लखन लाल उम्र 43 साल सा.षिकारीपारा बालोद।
03.यष परचानी पिता किषोर उम्र 26 साल सा. रेल्वे कालोनी बालोद।
04.विक्रम सिंह ठाकुर पिता चन्दन उम्र 24 साल सा.षिकारीपारा बालोद।
05.संतोष ठाकुर पिता उद्यसिंह ठाकुर उम्र 52 साल सा.षिकारीपारा बालोद।
06.कृष्ण मिनपाल पिता बिसउहा राम उम्र 48 साल सा.षिकारीपारा बालोद।
07.किषन साहू पिता अषोक साहू उम्र 30 साल सा.कुंदरूपारा बालोद।

विधानसभा चुनाव मिटिंग ग्राम कोटवारो का

बालोद-श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुषील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बालोद रविषंकर पाण्डेय के द्वारा थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम कोटवार से अगामी चुनाव के सबंध में पुछताछ कर मिटिंग लिया गया व आदर्ष आचार संहिता का पालन कराने जानकारी दिया गया, एवं कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता है या दिखाई देता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करे।

*100 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

0

*आरोपी बसंत सूर्यवंशी उम्र 51 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 11 चक्कीपारा अकलतरा थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- मामले का विवरण इस प्रकार है कि *जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही हैं,* मुखबीर सूचना मिला की बंसत सूर्यवंशी साकिन वार्ड नंबर 11 चक्कीपारा अकलतरा अपने कब्जे में अवैध शराब बिक्री करने रखा है। सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर पाया गया की *आरोपी के कब्जे से अलग अलग डिब्बा, जरीकेन में रखे जुमला कुल 100 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया गया है, तथा आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र.519/23 धारा 34 (2) आब.एक्ट कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पटटावी, उप निरी.लालन पटेल, आरक्षक अजय भानू, शशीकांत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

*105 लीटर अवैध कच्ची महुवा शराब के साथ एक आरोपीया गिरफ्तार*

0

*श्रीमति श्यामबाई उम्र 55 वर्ष साकिन सा. बनाहिल (सबरियाडेरा) थाना मुलमुला*

*आरोपीया के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.10.23 को हमराह स्टाफ के साथ टाउन पेट्रोलिंग अपराध विवेचना एवं अवैध शराब बिक्री की पतासाजी रवाना हुआ था की *जरिये मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बनाहिल (सबरियाडेरा) में श्रीमति श्यामबाई अपने बाडी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही* किया गया जो श्यामबाई अपने बाडी में उपस्थित मिला जिसके कब्जे से अलग अलग प्लास्टिक का सफेद रंग का डिब्बा/ जैरिकेन में कच्ची महुवा शराब हाथ भठठी का भरा हुआ *कुल 105 लीटर कच्ची महुवा शराब किमती 21,000/रूपये रखे मिला* उक्त शराब को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया है।

आरोपीया श्रीमति श्यामबाई उम्र 55 वर्ष साकिन सा. बनाहिल (सबरियाडेरा) थाना मुलमुला का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पाये जाने से दिनांक 15.10.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे स्पेशल टीम जांजगीर उनि एस. पाठक थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि प्रमोद महार, हेमलाल महिलागे प्र.आर. बलदेव राजपूत, म.आर. जंयती, का सराहनीय योगदान रहा।

*105 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,*

0

* आरोपी झडीराम सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी कोटगढ थाना अकलतरा*

*आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.10.23 को मुखबीर सूचना मिला की कोटगढ निवासी झडीराम द्वारा हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से भारी मात्रा में बिक्री करने के लिए रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया मौके पर आरोपी के कब्जे से दो अलग अलग नीले रंग के प्लास्टिक के जरीकेन 55-55 लीटर क्षमता वाली में भरा 55-50 *लीटर कुल 105 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब किमती 14,700 रूपये बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अप.क्र. 520/23 धारा 34 (2) आब. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।*

विवेचना के दौरान *आरोपी झडीराम उम्र 50 वर्ष साकिन कोटगढ थाना अकलतरा के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।*

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस.पटटावी, सउनि अरूण कुमार सिंह, आर. प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे का सराहनीय योगदान रहा।