Home Blog Page 817

*कलेक्टर ने चार्ज लेने के तत्काल बाद ली अफसरों की बैठक*

0

*चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्षता पूर्वक काम करने दिए निर्देश*

*शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता*

*आयोग के दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें अफसर : कलेक्टर*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /जिले के नये कलेक्टर श्री अवनिश शरण ने चार्ज लेने के तत्काल बाद मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सबसे पहले सभी अधिकारियों से परिचय एवं उन्हें सौंपे गये कार्यो की जानकारी प्राप्त किया। कलेक्टर ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा से जुड़े हर काम को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराना फिलहाल जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी तनावमुक्त होकर निष्पक्षता के साथ सौंपे गये दायित्व को समयसीमा में अंजाम दें। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस विभाग की तैयारियों की भी जानकारी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल सहित विधानसभा चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदार नोडल अफसर भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि चुनाव संबंधी हर प्रकार के काम-काज के लिए चुनाव आयोग के निर्देश बहुत ही स्पष्ट एवं पारदर्शी हैं। जरूरत यह कि हमें इसकी अच्छी तरह ज्ञान होनी चाहिए। यह तभी संभव है जब सभी अधिकारी चुनाव आयोग की पुस्तिका को अच्छी तरह पढ़ें। इसके बावजूद भी कोई शंका है तो वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराना एक बड़ा एवं चुनौतीपूर्ण काम है। हम सब टीम वर्क के साथ काम कर सफलता के साथ संपन्न होगा। कलेक्टर ने बैठक में कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगे काफी त्योहार हैं। इनमें काफी चहल-पहल रहेगी। चुनाव प्रचार भी तेज हो जायेगा। उन्होंने एसएसटी एवं फ्लाईंग स्क्वायड टीम को बड़ी मुस्तैदी से काम करने की अपेक्षा की। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के जरिए विधानसभा चुनाव तैयारी की कार्य-योजना को समझा और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नामांकन भरने से लेकर चुनाव परिणाम तक चुनाव आयोग के निर्देश एवं अपेक्षा से अधिकारियांे को अवगत कराया। उन्होंने मतदान केन्द्रों की तैयारी की भी जानकारी ली। मतदाताओं की सुविधा के लिए बिजली एवं पानी का इंतजाम अनिवार्य से होने चाहिए। कई केन्द्रों में रात तक वोटिंग चलती है, इसलिए यथासंभव पॉवर बैकअप की भी व्यवस्था हो। उन्होंने मतदान केन्द्रों में आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप तमाम मरम्मत कार्य पूर्ण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था के लिए पुलिस एवं मजिस्ट्रेट को एक साथ दौरा करने के निर्देश दिए ताकि इसका अच्छा प्रभाव पड़े। उन्होंने चुनाव संबंधी प्रशिक्षण सत्र को अच्छे तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नियम-कायदों को केवल अफसर को जानना पर्याप्त नहीं है। उनके मातहत काम करने वाले कर्मचारियों को भी पूरी तरह जानकारी होने चाहिए। क्योंकि व्यावहारिक रूप से मैदानी स्तर पर काम तो उनसे लेना है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर.ए कुरूवंशी, श्री शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।

*कलेक्टर-एसपी ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण*

0

*शहरी मतदान केन्द्रों में देखी तैयारी*


आशीष कश्यप बिलासपुर,/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए कोनी के गवर्नमेन्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का दौरा किया। मतदान दलों को चुनाव सामग्री का वितरण भी इसी स्थल से किया जायेगा। उन्होंने शहर की कुछ मतदान केन्द्रों का भी दौरा कर तैयारी परखी। एसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक एवं स्थानीय निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण के बाद कोनी का दौरा किया। हर चुनाव की तरह इस दफा भी गवर्नमेन्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में सामग्री वितरण एवं मतगणना का कार्य किया जायेगा। प्रशासनिक तैयारियां मौके पर शुरू हो गई है। कलेक्टर ने संपूर्ण स्थल का सुरक्षा के मद्देनजर बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सामग्री वितरण, सामग्री के मिलान, पार्किंग, स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष आदि की समुचित व्यवस्था बनाने के लिए कहा है। कलेक्टर ने शहर की जेपी वर्मा कॉलेज एवं सीएमडी कॉलेज का दौरा कर वहां निर्मित मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। जेपी वर्मा कॉलेज में 12 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। ज्यादातर तालापारा के मतदाता यहां वोटिंग करते हैं। उन्होंने हर केन्द्र को देखा। सीएमडी कॉलेज भवन में 8 मतदाता केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, बिजली, पानी, की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर-एसपी ने किया इव्हीएम वेयर हाऊस का निरीक्षण*

0

*जिला कार्यालय में चुनाव संबंधी काम-काज का लिया जायजा*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के साथ जिला कार्यालय परिसर स्थित इव्हीएम वेयर हाऊस का निरीक्षण किया। विधानसभा चुनाव में उपयोग में आने वाली इव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनें यहां सुरक्षित रखी गई हैं। उन्होंने उप जिला निर्वाचन कार्यालय, एमसीएमसी, नियंत्रण कक्ष सहित अन्य चुनावी तैयारियांे का अवलोकन किया। कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष को मिल रही शिकायतों एवं इनके निराकरण की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों का तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यालय में नामांकन के लिए की जारी तैयारियां भी देखी। जिले की सभी छहों विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला कार्यालय में ही नामांकन स्वीकार किये जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग कमरों में तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सभी कमरों का अवलोकन कर नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। बिलासपुर जिले में दूसरे चरण में 17 नवम्बर को मतदान होगा । इसके लिए 21 अक्टूबर से नामांकन लिए जाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, अपर कलेक्टर श्री शिव बनर्जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*कोरबा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक  श्री जितेंद्र शुक्ला ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक  श्री जितेंद्र शुक्ला ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान सलामी गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा एवम अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया | पुलिस अधीक्षक महोदय ने कार्यालयीन स्टाफ का बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवम चुनाव संबधी पत्राचार की जानकारी तत्काल भेजने निर्देशित किये ।
जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवम सभी थाना / चौकी प्रभारी की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आगामी चुनाव को निष्पक्ष , निर्भीक एवम शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने निर्देश दिए । सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने हिदायत दिए साथ ही आगाह किये कि कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन में किसी प्रकार की अनियमितता नही बरती जाएं। जनता से प्राप्त शिकायत एवम समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण त्वरित किया जाए। विजिबल पोलिसिंग में ध्यान देने फरार आरोपी एवम वारंटियों को न्यायालय में पेश करने निर्देशित किये ।

*➡️ निजात अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से शराब रखने परिवहन करने वाले 01 आरोपी मल्हार पुलिस के गिरफ्त में।*

0

➡️ *आरोपी के द्वारा बेचने हेतु देशी प्लेन शराब का परिवहन किया जा रहा था*

➡️ *आरोपी के कब्जे से 40 पौवा प्लेन देशी मदिरा मात्रा 7 लीटर 200 मिली लीटर, कीमती 3200 व परिवहन करने में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त किया गया।*

➡️ *आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

➡️ *बिलासपुर जिले को नशामुक्त कराने के लिये निजात अभियान के तहत मल्हार पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।*

*नाम आरोपी-*
01. नरेंद्र महिलांगे पिता कपिलराम उम्र 42 साल निवासी धुरवाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।

आशीष कश्यप*बिलासपुर* :- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने हेतु ‘ *‘निजात अभियान‘‘* चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर एवं डी.एस.पी. श्री उदयन बेहार सर के निर्देशन में उप निरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में मल्हार पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है कि अभियान के दौरान मुखबिर सूचना पर मल्हार पुलिस टीम द्वारा पकरिया मोड के पास आरोपी नरेंद्र कुमार महिलागे के द्वारा बिक्री हेतु मोटर साइकिल से 40 पौवा देशी प्लेन शराब अवैध रूप से परिवहन करते जप्त किया गया है*आरोपी के विरूद्ध *आबकारी एक्ट की धारा 34(2) 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*सराहनीय भूमिका* उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक विश्वाश पात्र, ओमप्रकाश कुर्रे, आरक्षक छत्रपाल डहरिया,अजय मधुकर, सैलेंद्र कुर्रे, का विशेष योगदान रहा।

*60 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 02 आरोपी गिरफतार*

0

गिरफतार आरोपी
01 दिलहरण साहू पिता श्री संग्राम साहू उम्र 50 साल साकिन ग्राम सेमरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
02 रामप्रसाद श्रीवास पिता श्री फगुआ श्रीवास उम्र 47 साल साकिन ग्राम बछालीखुर्द थाना रतनपुर
जप्त मश्रूका
1 एक 20-20 लीटर के पीले रंग के प्लास्टिक के डिब्बे में 20-20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 8000रू
2. एक 10 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक के जेरिकेन में 10 लीटर भरा हुआ कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रू
3. एक 10 लीटर वाली सफेद प्लास्टिक के जेरिकेन में 10 लीटर भरा हुआ कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रू

आशीष कश्यप बिलासपुर-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर के द्वारा अवैध नशे के कारोबार तथा नशे का सेवन से निजात हेतु सभी थानो को अभियान चलाकर अवैध नशे पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अनुविभागीय पुलिस अधीकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध नशे के खिलाफ धर पकड़ अभियान लगातार चलाया जा रहा है, आज दिनांक 13.10.2023 को सूचना मुताबिक ग्राम सेमरा रतनपुर में दिलहरण साहू के द्वारा अवैध शराब बेच रहा हैं कि सूचना पर तस्दीक कार्यवाही किया दिलहरण साहू के द्वारा घर के पीछे बाडी में 20-20 लीटर वाली प्लास्टिक के 2 डिब्बा में 40 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 01प्लास्टिक के 10 लीटर वाली डिब्बा में 10 लीटर कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 10000 रू बरामद किया और वही ग्राम बछालीखुर्द में रामप्रसाद श्रीवास के द्वारा अपने घर में भारी मात्रा में बिक्री हेतु शराब रखने की सूचना पर ग्राम बछालीखुर्द में तस्दीक किया जो रामप्रसाद श्रीवास के घर में 01 प्लास्टिक की 10 लीटर वाली जेरिकेन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रू को जप्त कर कार्यवाही किया गया । दोनो आरोपीयो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर दोनो आरोपीयो को माननीय न्यायालय में पेस किया गया थाना रतनपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लोगो में जागरूकता तथा अवैध नशे के व्यापारियो पर कार्यवाही जारी है।

*’पहाड़ी कोरवाओं की समस्याओं का होगा समाधान, अब बढ़ चढ़कर करेंगे मतदान*

0

*कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*

*बगधरीडांड, सरडीह सहित अन्य ग्रामवासियों ने मतदान का लिया संकल्प*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम फुलवारी, खैरीभवना, लालमाटी, ढाबाडांड, केराकछार के आश्रित ग्राम सरडीह, ग्राम दरगा, ग्राम बरपाली-राजाडीह, ग्राम पंचायत सोलवां अंतर्गत पिपरकोना मोहल्ला आदि में विद्युत व्यवस्था, पहुंच मार्ग, पेयजल और मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए मतदान का बहिष्कार करने का मामला संज्ञान में आने के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने इसे गंभीरता से लेकर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और आश्रित ग्राम में पहुंच मार्ग सहित मोबाइल कनेक्टिविटी की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में संबंधित ग्रामों के पहाड़ी कोरवाओं के मध्य जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के संबंध में उन्हें अवगत कराया और मतदान के महत्व को बताया। अधिकारियों से मिली जानकारी से संतुष्ट होकर पहाड़ी कोरवाओं सहित समस्त ग्रामवासियों ने विधानसभा निर्वाचन-2023 के बहिष्कार के निर्णय को वापस लेकर शपथ के साथ में मतदान करने की सहमति दी है।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने पहाड़ी कोरवाओं की समस्याओं के संज्ञान में आने के पश्चात संबंधित एसडीएम और तहसीलदार से इसकी जांच कराई। जांच में मिली समस्याओं और कमियों को चिन्हित करते हुए कलेक्टर ने संबंधित ग्राम फुलवारी, खैरीभवना, लालमाटी, ढाबाडांड, केराकछार के आश्रित ग्राम सरडीह, ग्राम बरपाली-राजाडीह, ग्राम पंचायत सोलवां अंतर्गत पिपरकोना मोहल्ला आदि में विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और पहुंच मार्ग सहित मोबाइल कनेक्टिविटी की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सोलर पैनल युक्त बिजली की व्यवस्था और मेंटनेंस के लिए क्रेडा और सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता को, बगधरीडांड से खैरीभावना तक पहुंच मार्ग रोड़ निर्माण के लिए कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को पत्र जारी किया है। कलेक्टर ने खैरीभावना ग्राम में पानी में आयरन की अधिक मात्रा होने के कारण पेयजल की समस्या के संबंध में कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पत्र जारी कर जांच कर नवीन बोर लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पहाड़ी कोरवाओं से संबंधित ग्रामों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टीविटी के लिए विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर बीएसएनएल, जियो, एयरटेल को पत्र जारी कर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि ग्राम बगधरीडांड एवं सरडीह कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र कमांक 96 मतदान केन्द्र का नाम – दरगा के अंतर्गत् आते हैं जिसमें विधानसभा निर्वाचन 2018 में 88.33 प्रतिशत मतदान एवं लोकसभा निर्वाचन – 2019 में 85.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मतदान के महत्व को समझाने पर समस्त ग्रामवासियों द्वारा विधानभा निर्वाचन -2023 में बहिष्कार के निर्णय को वापस लिया जाकर शपथ के साथ मतदान करने की सहमति दी गई।

*आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर पूजा पंडाल में चुनावी प्रचार प्रसार नहीं करने के निर्देश*

0

*नवरात्र, दशहरा एवं दीपावली त्यौहार शांति पूर्ण मनाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न*

*तेज आवाज में ध्वनि विस्तार यंत्र एवं सार्वजनिक स्थानों पर डी.जे. एवं धुमाल बजाना प्रतिबंधित*

*न्यायालय-शासन के निर्देशों का पालन करना होगा*

*पंडाल में कैमरा लगाने का भी दिया गया सुझाव*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में आगामी नवरात्र विजयादशमी (दशहरा) एवं दीपावली त्यौहार के संबंध में दुर्गा माता की स्थापना करने वाली समितियों, गरबा आयोजक एवं समस्त डीजे एवं धुमाल संचालकों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री प्रदीप साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा की उपस्थित सभी लोगों को अवगत कराया है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिये वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता को देखते हुये पंडाल में किसी प्रकार का चुनावी प्रचार प्रसार नहीं किया जाएगा। अनाधिकृत एवं असामाजिक तत्वों से बचाव हेतु यथा संभव पण्डाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने का सुझाव समितियों को दिया गया। आयोजन समिति के सदस्यों को पण्डाल का निर्माण में विशेष ध्यान रखने एवं सार्वजनिक स्थल रोड को घेरकर नहीं बनाने के लिए कहा गया। डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमें स्वर में प्रातः 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक करने की बात कही गई। साथ ही रात्रि 10 के बजे के पश्चात् ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही किया जायेगा। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थल में तेज आवाज में धुमाल जैसे ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर जब्ती एवं राजसात करने की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में आयोजन समिति को बताया गया कि मूर्ति विसर्जन की अनुमति सिर्फ दशहरा एवं दशहरा के अगले दिवस तक होगी। रास गरबा एवं डांडिया जैसे आयोजनों में पास के माध्यम से केवल परिवार के साथ जाने वाले अथवा कपल को ही एंट्री दिया जाए। जिससे किसी प्रकार के विवाद जैसी स्थिति निर्मित न हो। साथ ही आयोजन स्थल में पर्याप्त वालिंटियर्स की व्यवस्था होनी चाहिए। रासगरबा एवं डांडिया जैसे आयोजनों तथा पंडालों में केवल धार्मिक गानों को ही चलाए जाने का सुझाव आयोजक एवं समितियों को दिया गया। मूर्ति आगमन, स्थापना तथा विसर्जन के दौरान न्यायालय शासन के निर्देशों का पालन किया जाए। आयोजन स्थल में विद्युत विभाग से अस्थाई विद्युत कनेक्शन लिये जाने हेतु समिति को निर्देशित किया गया। नवरात्रि त्यौहार के दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों अथवा अस्त्र शस्त्र का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थानों में दिये जाने की अपील की गई। प्रशासन द्वारा नवरात्रि सहित अन्य त्यौहारों को शांति पूर्वक एवं सर्व समाज को एक साथ मिलकर मनाए जाने का आग्रह किया गया। साथ ही प्रशासन द्वारा जिले में प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का पालन किये जाने हेतु उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई।
बैठक में मुख्य रूप से अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, अपर आयुक्त श्री खंजाची कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए।

*Pahari Korvas enthusiastically looking forward to exercising their voting rights*

0

*Collector directed the officials to ensure quick redressal of the problems*

*People of Bagdharidand, Sardih and other villages pledge to vote*

Ravi shivhare byuro Korba / Taking into account the matter of people boycotting voting for their demands regarding electricity supply, approach roads, drinking water, mobile connectivity in dependent villages of Sardih, village Darga, village Barpali-Rajadih, village Panchayat Solwan under village Phulwari, Kharibhavna, Lalmati, Dhabadand, Kerakchhar under Rampur assembly of Korba district, Collector and District Election Officer Mr Saurabh Kumar has instructed the officials to take necessary action. He has issued a letter to the concerned officials to ensure the arrangement of electricity, drinking water supply and approach road and mobile connectivity issue in the dependent villages and has given instructions to solve the problem as soon as possible. To further address the issue, the administrative officials went among the Pahari Korvas of the respective villages and informed them about the solution to their problems and explained to them the importance of voting. Satisfied with the information received from the officials, all the villagers including the Pahari Korvas have agreed to withdraw the decision of boycotting the Assembly Elections-2023 and have pledged to exercise their voting rights.
Based on the problems and grievances identified during the investigation by the concerned SDM and Tehsildar, Collector Mr Saurabh Kumar has ensured the arrangements of electricity supply, drinking water supply and approach roads in the villages including Phulwari, Kharibhavna, Lalmati, Dhabadand, dependent village Sardih of Kerakchhar, village Barpali-Rajadih, Piparkona Mohalla under Gram Panchayat Solwan. Arrangements for mobile connectivity of these places will also be ensured soon. He has issued a letter to the Executive Engineer of CREDA and CSEB for supply and maintenance of electricity with solar panels and to the Executive Engineer, Pradhan Mantri Gram Sadak for the construction of approach road from Bagdharidand to Khairibhavana. The Collector has issued a letter to the Executive Engineer, Public Health Engineering to resolve the problem of high iron content in the drinking water supplied in Kharibhavna village and has given instructions to investigate the matter and install a new bore. Collector has issued letters to various service providers including BSNL, Jio, Airtel for mobile network connectivity in the villages populated with Pahari Korvas.
It is noteworthy that village Bagdharidand and Sardih of Rampur assembly constituency of Korba district come under polling station number 96, name of the polling station is Darga, wherein 88.33 percent voting took place in the assembly elections in year 2018 and 85.29 percent voting took place in the Lok Sabha elections – 2019. After learning about the boycott of election by Pahadi Korvas, the administrative officials visited them and explained to them the importance of voting. Convinced with their explanation, villagers withdrew the decision to boycott the Legislative Assembly Elections-2023 and have pledged to vote.

*🔶सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराते आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

🔶आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार चाकू जप्त।

आरोपी – भूपेंद्र गिरी उर्फ गोलू पिता भगवान गिरी उम्र 26 साल साकिन पिपरतराई थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)

आशीष कश्यप बिलासपुर – विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर नजर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा असामाजिक तत्वों और समाज में शांति भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एंव अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में दिनांक 14.10.2023 को थाना प्रभारी कोटा को सूचना मिला की ग्राम पिपरतराई चौक में एक अज्ञात व्यक्ति चाकू

लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर ग्राम पीपरतराई के चौक में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते आरोपी भूपेंद्र गिरी के कब्जे से चाकू जप्त कर थाना लाकर विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।