Home Blog Page 814

*पंडरिया विधानसभा के प्रत्यासी नीलकंठ चन्द्रवँशी पंहुचे पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चन्द्रवँशी से मुलाकात करने*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी नीलकंठ (नीलू) चंद्रवंशी लौझरी निवास पहुंचकर महेश चंद्रवंशी से मिले मिलकर चुनाव के लिए समर्थन व आशीर्वाद मांगा क्षेत्र में किया साथ काम करने का निवेदन महेश चंद्रवंशी ने भी जीत की अग्रिम बधाई के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का दिलाया भरोसा और एक बार प्रदेश में भूपेश बघेल वाली कांग्रेस की सरकार बनाने पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का भरोसा दिलाया।

—————————————-

*पंडरिया विधानसभा के आधीकृत प्रत्यासी नीलकंठ चन्द्रवँशी ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- पंडरिया विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अधिकृत होने के बाद नीलकंठ नीलू चंद्रवंशी के निवास कार्यालय पहुंच कर जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी ने नीलकंठ नीलू चंद्रवंशी से मिलकर

जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दिया नीलू चंद्रवंशी ने तुकाराम चंद्रवंशी को पंडरिया विधानसभा का चुनाव प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सम्भालने का आग्रह किया।

—————————————-

*विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा की दृष्टि से ऑनलाईन कंपनियों से खरीदे गये धारदार एवं बटनदार-फोल्डेड चाकू, एयरगन, लाईटर गन इत्यादि को मुंगेली पुलिस द्वारा कराया गया जमा।*

0

*◾ ऑनलाईन कंपनियों से वर्ष 2022 से वर्तमान तक के खरीददारों की मांगी गई थी, जानकारी*
*◾ चाकूबाजी एवं अन्य अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु कराया गया जमा।*

मुंगेली:-वर्तमान में मनोरंजन एवं वीडियो रील बनाने तथा अन्य कार्यों के लिए ऑनलाइन साइट्स के माध्यम से स्टाइलिश, बटनदार, फोल्डेड चाकू, एयर पिस्टल, एयरगन, लाईटरगन आदि की खरीदी की जा रही है, जिसका उपयोग आपराधिक गतिविधियों में किया जा सकता है। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आचार संहिता लगते ही चाकूबाजी एवं अन्य अप्रिय स्थिति की रोकथाम हेतु मुंगेली पुलिस द्वारा इस प्रकार के हथियारों की खरीदी-बिक्री करने वालों पर लगतार नजर रखी जा रही है,।जिसके तहत फ्लिपकार्ट एवं अन्‍य ऑनलाईन शॉपिंंग साईट से वर्ष 2022 से वर्तमान तक के खरीददारों की जानकारी प्राप्त कर थाना/चौकी में धारदार एवं बटनदार-फोल्डेड चाकू, एयरगन, लाईटर गन इत्यादि को जमा कराया गया है एवं युवाओं को समझाईश देते हुए उनके अभिभावकों को सूचना दी गई है।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक रवि जांगड़े, मनोह सिंह ठाकुर, आरक्षक अब्दुल रियाज, रामकिशोर कश्यप, हेमसिंह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राजू साहू एवं भेषज पांडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*जुआ-सट्टा के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ जुआ खेल रहे 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से कुल 18390/- रूपये की गई जप्त।*
*◾ थाना लोरमी द्वारा जुआ खेल रहे आरोपी तुलाराम पटेल एवं 05 अन्य के कब्जे से राशि 8900/- रूपये तथा आरोपी यशवंत पटेल एवं 04 अन्य के कब्जे से राशि 6220/- रूपये एवं आरोपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं 02 अन्य के कब्जे से 2210/- रूपये जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।*
*◾ थाना चिल्फी द्वारा भी जुआ खेल रहे 02 आरोपियों के कब्जे से 1060/- रूपये जप्त कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही।*

मुंगेली:-जिला पुलिस मुंगेली द्वारा जुआ-सट्टा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जुआ खेल रहे कुल 16 आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम उरईकछार में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी 1) तुलाराम पटेल, 2) सुरीत पटेल, 3) अनिल पटेल, 4) अमृतलाल पटेल, 5) राकेश काटले एवं 6) दुर्गेश जायसवाल के कब्जे से राशि 8900/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम उरईकछार नगर के किनारे दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी 1) यशवंत पटेल, 2) रंजीत पटेल, 3) सत्यनारायण पटेल, 4) गणेश पटेल, 5) रंजीत यादव के कब्जे से 6220/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार थाना लोरमी द्वारा ग्राम तुलसाघाट में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी महेन्द्र सिंह चौहान एवं 02 अन्य के कब्जे से 2210/- तथा थाना चिल्फी द्वारा ग्राम खपरी में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपी धनसिंह चतुर्वेदी एवं 01 अन्य के कब्जे से 1060/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।

*निजी वाहन से 5 लाख 95000 रुपये नगद मिला उक्त रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 5 लाख 95000 रुपये को विधिवत जप्त*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-आदर्श आचार संहिता लागू होने एवं निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह(भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन द्वारा सत्यम चौक के पास आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में

सत्यम चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 5 लाख 95000 रुपये नगद मिला उक्त रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 5 लाख 95000 रुपये को विधिवत जप्त किया गया थाना सिविल लाइन क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी

** नशाखोरी कर उपद्रव करने वाले 09 अन्य लोगों के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।*

0

** पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में रेड कर 09 लोगों को किया गया गिरफ्तार |
** आरापियों को गिरफतार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय किया गया पेश ।

*नाम आरोपी*

*01.* विमल चौहान पिता धनीराम चौहान उम्र 38 वर्ष निवासी रिकाण्डो अटल आवास सरकण्डा ।
*02.* अखिलेश कुमार महादेव पिता गजानंद उम्र 25 वर्ष निवासी आटीएस कालोनी तोरवा ।
*03.* गणेश मरावी पिता जुड़ावन मरावी निवासी बिरकोनी ।
*04.* खालिद खान पिता रफिक खान उम्र 22 वर्ष निवासी रायपुर रोड बोदरी ।
*05.* बिहारी यादव पिता मनहरण यादव उम्र 26 वर्ष निवासी बुटेना।
*06.* अजय रामचंदानी पिता राजकुमार उम्र 29 वर्ष निवासी भाटिया गार्डन सिटी मोपका ।
*07.* रोहन गोयल पिता महेश गोयल उम्र 26 वर्ष निवासी दयालबंद कोतवाली ।
*08.* दिनेश खैरवार पिता रामनाथ उम्र 24 वर्ष निवासी बुटेना थाना हिर्री।
*09* जय सारथी पिता धनीराम सारथी उम्र 42 वर्ष निवासी ईमलीभाठा सरकण्डा ।
*विवरण*


आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 16.10.2023 को पेट्रोलिंग दौरान राजकिशोर नगर, मोपका क्षेत्र में कुछ लड़के नशा का सेवन कर उपद्रव कर रहे हैं, उक्त सूचना

से श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (सरकंडा ) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देशन में तत्काल पृथक-पृथक टीम मौके पर भेजा गया जहां मोपका राजकिशोर नगर में 9 लड़कों विमल चौहान, अखिलेश महादेव, गणेश मरावी, खालिद खान, बिहारी यादव, अजय रामचंदानी, रोहन गोयल, दिनेश खैरवार, जय सारथी को उपद्रव करते हुये पकड़ा गया एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

*➡️ निजात अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से बिक्री करने के उद्देश्य से कच्ची शराब रखने वाले आरोपी गिरफ्तार।*

0

➡️ *आरोपियो के कब्जे से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3600/ जप्त किया गया।*

➡️ *आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।*

➡️ *बिलासपुर जिले को नशामुक्त कराने के उद्देश्य से “निजात अभियान” के तहत मस्तुरी पुलिस की कार्यवाही।

*नाम आरोपी-*
01.कोंदा केवट पिता स्व शिव प्रसाद केवट उम्र 61 वर्ष सा भोथीडीह (लावर)थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर।

*आशीष कश्यप बिलासपुर* :- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने हेतु ‘ *‘निजातअभियान‘‘* चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु टीम गठित कर टीम को रवाना किया गया था।जरिये मुखबिर सूचना मिली कि

 

ग्राम भोथीडीह लावर में कोंदा केवट अपने घर के सामने आंगन में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के उद्देश्य से छिपा कर रखा है कि सूचना पर उसके घर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।उसके घर के आंगन में एक 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी हुई कच्ची महुआ शराब मिला जिसे निकाल कर देखने से उसमे 18 लीटर महुआ शराब मिला जिसे समक्ष गवाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

*जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, /विधानसभा निर्वाचन के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-222877 है। कंट्रोल रूम में अधिकारी-कर्मचारी चौबीसो घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री अरूण खलखो है। यह कंट्रोल रूम निर्वाचन की समाप्ति तक संचालित होगा।
निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान व्यय अनुवीक्षण में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य संपर्क स्थापित करने, अनुवीक्षण दलों को सूचना देने, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग संबंधी जानकारियांे एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं शिकायतों को रजिस्टर करने यह कंट्रोल रूम कार्य करेगा।

*नबालिक बालक को मारपीट कर गाली गलोच करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*

0

*आरोपी अजीत साहू उम्र 36 साल निवासी जबलपुर थाना बलौदा*

* पूर्व में प्रकरण के 04 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 294, 506, 323, 147, 148, 120 बी भादवि एवं (3) (1) (अ) (क) sc/st act के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रवीण पाटले उम्र 16 वर्ष जावलपुर दिनांक 29.09.2023 को अपने परिजनों के साथ थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके गांव के कृष्णा रजक, राज यादव, राहुल रजक, एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा एक राय होकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज देकर जान से मारने की धमकी देते हुए बलौदा उद्यान के सामने दिनांक 29.09.2023 को हाथ मुक्का, बेल्ट व लोहे के पाईप से मारपीट कर चोट पहुंचाया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 344 / 23 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान *प्रकरण में धारा 147, 148, भादवि एवं अजा/अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1) (v) (क) जोड़ी गई थी*।

प्रकरण में पूर्व में आरोपी 04 आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 11.10.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है तथा 02 विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया था।

* प्रकरण के आरोपी अजीत साहू निवासी जबलपुर घटना घटित कर फरार था, जिसकी बलौदा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी* की सूचना मिला की आरोपी अपने सकुनत पर है, की सूचना पर रेड कार्यवाही किया, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो *घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में श्री प्रदीप सोरी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. मनोहर सिन्हा, आर. संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

*पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया चोरी के 05 मोटर सायकल जप्त*

0

अपराध क्रमांक – 473/2023, धारा – 379 भादवि
अपराध क्रमांक – 474/2023 धारा – 379 भादवि
इस्तगाश क्रमांक- 09/2023 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि

*पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया चोरी के 05 मोटर सायकल जप्त*

गिरफ्तार आरोपी:- देवेन्द्र ईंगले पिता पकलू ईंगले उम्र 21 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर साव धर्मशाला के पास थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

 

आशीष कश्यप/,बिलासपुर– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रथीन्द्र नाथ गुप्ता पिता विष्णुदत्त गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी बनियापारा जूना बिलासपुर दिनांक 15.10.2023 को थाना सिटी कोतवाली उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.10.2023 के रात्रि अपनी मोटर सायकल हीरो क्रमांक सीजी 10 ए.व्ही 9495 घर के बाहर खडी कर अपने घर चला गया। प्रार्थी सुबह अपनी मोटर सायकल को देखा तो उसकी मोटर सायकल नही थी आस पास पता तलाश करने पर पता नही चला कोई अज्ञात चोर उसकी मोटर सायकल चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 474/2023 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवली निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता साजी की जा रही थी विवेचना दौरान मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल बेचने ग्राहक तलाश कर रहा है मुखबिर के निशानदेही पर आरोपी देवेन्द्र ईंगले पिता पकलू ईंगले उम्र 21 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर साव धर्मशाला के पास थाना सिटी कोतवाली को जूना बिलासपुर में घेरा बंदी कर पकडा गया। आरोपी से मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर प्रार्थी रथीन्द्रनाथ के घर के सामने से मोटर सायकल क्र सीजी 10 ए.जी.9495 को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के निशान देही पर उसके घर एक अन्य मोटर सायकल सीजी 04 सी.व्ही. 1320 को बरामद किया गया जो थाना सिटी कोतवाली अपराध क्रमांक 473/2023 धारा 379 भादवि का होना पाया गया तथा 03 अन्य मोटर सायकल चिल्हाटी मोपका थाना सरकण्डा से (01) सी.डी डीलक्स-इंजन नंबर HA11EDB9E11729, चेचिस नंबर MBLHA11EPB9E06360, (02) हीरो होण्डा ग्लेमर ब्लू ब्लेक क्र.सीजी 10 ई.ए. 5547 इंजन नंबर 06AAMM04240, चेचिस नंबर 06AAMC04323, (03) हीरो होण्डा स्प्लेण्डर ब्लेक ब्लू क्र. सीजी 10 ई.ई 8351 इंजन नंबरHA10EA9HDH43284, चेचिस नंबर MBLHA10EJ9HD02482 को जप्त कर इस्तगाशा क्रमांक 09/2023 धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। जप्त मोटर सायकल के वाहन स्वामी की पता तलाश की जा रही है।

विशेषयोगदानः-निरीक्षक उत्तम साहू, उनि बसंत कुमार साहू उनि ओम प्रकाश कुर्रे (मोपका चौकी प्रभारी) सउनि सहेत्तर कुर्रे, आर. रंजीत खाण्डे, रत्नाकर राजपूत, नुरूल कादिर, गोकुल जांगडे, प्रेम सूर्यवंशी