Home Blog Page 813

*छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी का सघन जनसंपर्क अभियान*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा-छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी की अजीत जोगी की बहू श्रीमती अमित रिचा जोगी का सघन जनसंपर्क अभियान जारी है इसी कड़ी के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा विकासखंड एवं अकलतरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 में ग्राम पंचायत नरियारा में सघन
संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के पक्ष में वोट मांगने का अपना सिलसिला को शुरुआत की। बताया कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी से अकलतरा विधानसभा से श्रीमती अमित रिचा जोगी को प्रत्याशी बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा एक दो दिन के अंदर में होने वाली है इस आशय की जानकारी प्राप्त हुई है जिसके चलते श्रीमती रिचा जोगी सघन जनसंपर्क अभियान में निकली हुई है जहां पब्लिक को का जन् समर्थन मिलता

जा रहा है।

श्रीमती अमित रिचा जोगी
जी से पूछा गया कि क्या आप अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से जनता कांग्रेस जोगी से आप चुनाव लड़ना चाहती हैं क्या इस सवाल में उन्होंने जवाब दिया हां पार्टी अगर मुझे प्रत्याशी घोषित कर देता है तो मैं हर संभव इस अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडूंगी सभी मतदाताओं से जनता कांग्रेस जोगी में अपना बहुमूल्य वोट मांगने का जनसंपर्क अभियान चालू कर चुकी हूं यह भी उनके जवाब में था।

नरियरा में सभा को संबोधित किया एवं घर-घर जाकर जनता कांग्रेस जोगी के पक्ष में वोट मांगने का अपना जनसंपर्क अभियान को कायम रखा है।

*80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी*

*(01) विशेषण यादव उम्र 42 साल निवासी कटघरी थाना अकलतरा*

*(02) सुशील कुर्रे उम्र 50 साल निवासी पोड़ीदहला थाना अकलतरा*

*(03) भोला भारद्वाज उम्र 28 साल निवासी बरगंवा थाना अकलतरा*

*आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए, अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है*। *मुखबीर सूचना मिला की थाना अकलतरा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर ग्राम कटघरी, पोड़ीदहला, बरगंवा में रेड कार्यवाही किया* गया *आरोपी* विशेषण यादव उम्र 42 साल निवासी कटघरी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, *आरोपी* सुशील कुमार कुर्रे उम्र 50 साल निवासी पोड़ीदहला के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब, एवम *आरोपी* भोला भारद्वाज उम्र 28 साल निवासी बरगंवा के कब्जे से 10 लीटर *कुल जुमला 80 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 11200/रु बरामद किया गया जाकर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अलग -अलग प्रकरण अपराध धारा 34(2) भादवि का पंजीबद्ध कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. तुल सिंह पट्टवी, उप निरी. बाबूलाल केसरिया, ASi अरुण सिंह, बी पी खांडेकर, आर शशिकांत कश्यप, शेषनारायण साहू, महिला आर अंजना लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।

*विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– पार्टी ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है जिसमे 53 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने राघवेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है राघवेन्द्र सिंह अंचल के प्रतिष्ठित राजनैतिक परिवार से संबंद्ध है इनके पूर्वजों की दूरगामी सोच ने अकलतरा के विकास

में अतुलनीय योगदान दिया है वर्तमान में जांजगीर चांपा ज़िलाध्यक्ष है और पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। राघवेन्द्र सिंह के दादा स्वर्गीय राजेन्द्र कुमार सिंह ने शैक्षणिक संस्थाओं की नींव डाली,नगर हित के लिए जमीन दान से कई कार्यालयों के निर्माण करवाया पिता स्व राकेश कुमार सिंह भी विधायक रहे हैं।श्री राघवेन्द्र सिंह ने परिवार की विरासत को सम्हालते हुए चिकित्सा हेतु अंचल के कई परिवारों की मदद की है तथा खेल प्रतिभाओ को निखारने के कार्य किया है

*रात्रि में ट्रेलर वाहन को रोककर चाकू दिखाकर 400 लीटर डीजल लूट करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

0

* आरोपी मुकेश यादव उम्र 22 वर्ष ग्राम बिरगहनी थाना बलौदा*

* पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है रिमांड पर जेल*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 392, 294, 506, 34, 395, 120 बी भादवि एवम 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी पीमित कोर्राम पिता राजेन्द्र सिंह उम्र 32 वर्ष पता बोडेमुडा थाना खडगंवा जिला मनेन्द्रगढ चिरमिरी बोडेमुडा थाना खडगंवा जिला मनेन्द्रगढ चिरमिरी का जो ड्रायवरी का काम करता करता है जों रवि तिवरता जिला कोरबा वाले का ट्रेलर क्रमांक सी.जी. 10 बी.पी. 1301 को दिनांक 21.09.23 को दीपका कोयला खदान से कोयला लोड कराकर कन्हाईबंद नैला जांजगीर जाने के लिए निकला था जो *हिंद कोलवासरी बिरगहनी थाना बलौदा के पास रात्रि करीबन 12-01 बजे पहूंचा था कि वाहन ट्रेलर को राजकुमार खांडे निवासी बिरगहनी एवं उसके अन्य साथी के द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर चाकु दिखाकर ट्रेलर को रोकवाकर ट्रेलर के डीजल टेंक से 400 लीटर डीजल लूट कर ले गया* है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 339/23 धारा 392, 294, 506, 34, भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

*आरोपी मुकेश यादव उम्र 22 वर्ष ग्राम बिरगहनी थाना बलौदा घटना घटित कर फरार था,* जिसकी बलौदा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, की मुखबीर सूचना मिला की आरोपी सकुनत पर है, जिसको *घेराबंदी कर पकड़ा, जिसको पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ घटना करना स्वीकार किए जाने से आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर डीजल बिक्री की राशि 500/₹ नगदी बरामद किया गया है* तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 18.10.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. मनोहर सिन्हा, प्रधान आर गजाधर पाटनवर, आर. संतोष रात्रे, हेमंत साहू, श्याम भूषण राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

*वर्तमान विधायक सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का नीलकंठ को समर्थन नही कोई मनमुटाव*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ के पंडरिया से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी घोषणा होते ही क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित समर्थको में उत्साह हैं वही नीलकंठ गांव-गांव पहुँचकर कर लोगों से आशीर्वाद ले रहे है चर्चा यह थी कि पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद नाराज है परंतु मामला तब शांत हो गया बीते दिन नीलकंठ कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के निवास पहुंचे वहीं ममता चंद्राकर ने भी उनका शानदार स्वागत किया व उन्हें जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी और समर्थन में सघन जनसम्पर्क करने की बात कही

*नीलकंठ के समर्थन में सभी नेता:-*

वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ आयोग के सदस्य महेश चन्द्रवंशी से भी निज निवास पर भेंट कर नीलकंठ ने आशीर्वाद लिया और महेश ने नीलकंठ के पक्ष में लोगों से आशीर्वाद मांगा वही जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी ने भी नीलकंठ को जीत की अग्रिम बधाई दी व क्षेत्र के जन-जन तक साथ में पहुँच आशीर्वाद मांग रहे है।

*वर्तमान विधायक ने कहा:-*

वही वर्तमान विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि पार्टी जो आदेश करती है उसे हर कार्यकर्ता को स्वीकार करना होता हैं पार्टी ने नीलकंठ को पंडरिया से प्रत्याशी बनाया हैं जो क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है इन 5 वर्षो में भूपेश सरकार की जितनी योजना रही हैं सभी की सभी जन कल्याणकारी योजना रही जिससे हर वर्ग के लोगों को फायदा हुआ हैं जिसका सीधा-सीधा चुनाव में फायदा मिलेगा कांग्रेस प्रत्याशी नेताओं में एकता यह बता रही है कि पार्टी का आदेश सर्वोपरि है सभी मिलजुल कर एक दूसरे के लिए आशीर्वाद मांग रहें हैं कांग्रेस से जो प्रत्याशी है उसे विजय बनाने के लिए सभी नेता कार्यकर्ता एकजुट हैं।

—————————————-

*दशहरा के दिन भी खुला रहेगा (सैलून) दुकान*

0

*श्रीवास समाज की बैठक सम्पन्न

// मुंगेली/ /जिले में नवरात्र पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवरात्र पर्व के अंतिम दिन 24 अक्टूबर को मंगलवार को दशहरा पर्व पड़ रहा है। जिसे देखते हुए जिले के समस्त नाई (सैलून) दुकान खोलने का निर्णय, श्रीवास समाज द्वारा बैठक अयोजित कर लिया गया है। नगर अध्यक्ष गोलू श्रीवास ने बताया कि जिले में सप्ताह के हर एक मंगलवार को सभी सैलून दुकान बंद रखने की निर्णय लिया गया है लेकिन इस सप्ताह 24 तारीख मंगलवार दशहरा पर्व होने के कारण सर्व सहमति से सैलून खोलने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में बड़ी सख्या में जिले के श्रीवास समाज के लोग मौजूद थे।

*बिजली उपकेंद्र सब स्टेशन राहोद में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

* आरोपी मुकेश निर्मलकर उम्र 34 वर्ष निवासी राहोद*

*आरोपी के विरूद्ध धारा 458, 294, 506, 323, 34 भादवि के के तहत की गई कार्रवाई*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनोज कुमार साहू उम्र 34 वर्ष निवासी कोहका थाना शिवरीनारायण द्वारा दिनांक 16.10. 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.10.23 को सुबह 9:30 बजे अपने ड्यूटी में राहोद बिजली उप केंद्र आया था काम ज्यादा होने की वजह से रात्रि में ही रुक गया था प्रार्थी अकेला सोया था तभी मुकेश निर्मलक़र निवासी रहोद एवम उसके एक अन्य साथी दिनांक 16.10.23 के प्रातः 03:05 बजे *बिजली उप केंद्र में आकर में गेट का ताला तोड़कर अंदर आए कंट्रोल रूम के दरवाजा को लात मार कर खोल दिया अंदर घुसकर मां बहन की गंदी – गंदी गाली गलौच करने लगा* प्रार्थी द्वारा मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर मुकेश निर्मलकर हाथ में रखे पत्थर से तथा उसके उसके साथी हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट किया की रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

*आरोपी मुकेश निर्मलकर उम्र 34 वर्ष को घटना के संबंध में पूछताछ किया जो घटना घटित करना स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है* प्रकरण की विवेचना जारी है, तथा प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पातासाजी जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी एवं प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र रहौद उप निरी. कमल दास बनर्जी सउनि. कृष्ण कुमार साहू आरक्षक राजू कुमार कश्यप, वेदराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

*रास्ता रोककर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी*

*(1)राकेश चौरसिया उम्र 23 वर्ष*

*(2) अखिल गढ़ेवाल उम्र 19 वर्ष*

*दोनो निवासी भाटापारा जांजगीर थाना जांजगीर*

*आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 1050/रु बरामद किया गया*

*आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 717/23 धारा 394,34 भादवि. के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16/10/23 को प्रार्थी साहिल प्रधान निवासी हनुमंता थाना बाराद्वार हाल छात्रावास जांजगीर ने रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 16.10.23 को रात्रि 08.00 बजे मोहित नेत्रालय से वापस अपने हास्टल जा रहा था तभी बड़े नहर रोड में *राकेश चौरसिया और अखील गढेवाल खड़े थे जो प्रार्थी का रास्ता रोककर पैसों की मांग करने लगे प्रार्थी के द्वारा माना किया गया तो इसके साथ मारपीट कर उसके जेब से 1050/रू लूट कर ले गए है की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया*।

दौरान विवेचना सूचना प्राप्त हुआ कि *दोनो आरोपी चर्च जांजगीर के पास भागने के फिराक में है, की सूचना पर तत्काल जांजगीर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा* पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी से 1050/ रूपए को लूट करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये *आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर लूट की रकम 1050/रू को बरामद किया गया है*

आरोपी 01. राकेश चौरसिया उम्र 23 वर्ष 02. अखिल गढ़ेवाल उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी भाटापारा जांजगीर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, सहायक उप निरी उमेंद मिश्र, प्रधान आरक्षक जितेंद्र परिहार व अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*12 लीटर कच्ची महुवा शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी अमित कुमार जाटवर उम्र 38 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना बलौदा*

* आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.10.23 को थाना बलौदा को अवैध शराब बिक्री की मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बिरगहनी का अमित कुमार जाटवर अपने घर के सामने में बडी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना रेड कार्यवाही किया गया आरोपी अपने घर में उपस्थित मिला जिसके कब्जे से एक सफेद रंग प्लास्टिक डिब्बा 15 लीटर क्षमता वाली में भरा *12 लीटर भरी हुई कच्ची महुआ शराब अवैध हाथ भठ्ठी का किमती 2400/रू मिला जिसको समक्ष गवाहों के बरामद किया गया है*।

आरोपी अमित कुमार जाटवर उम्र 38 वर्ष सा0 बिरगहनी थाना बलौदा का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से *थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 361/23 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही मे उनि मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 जगदीश अजय, गजाधर पाटनवार, केदार साहू, आरक्षक संतोष रात्रे, श्याम राठौर, अमन राजपूत, प्रहलाद निर्मलकर, संदीप सोनत का सराहनीय योगदान रहा।

*किराना दुकान में चोरी एवम मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना बम्हनीडीह पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी राजकुमार उम्र 24 साल निवासी खपरीडीह थाना बम्हनीडीह*

*आरोपियों के कब्जे से बरामद*

*(01) हिरो स्प्लेन्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक M. P. 22 M. P. 6683 किमती 20,000/ रूपया*

*(02) नगदी 2500 / रू.*

*(03) मिक्चर, सिगरेट कीमती 200/रुपया*

*आरोपी को अलग- अलग अपराध धारा 379 भादवि एवं धारा 457, 380 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नोहर साय वस्त्रकार उम्र 42 साल निवासी खपरीडीह थाना बम्हनीडीह दिनांक 09.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका *किराना दुकान से ताला तोडकर गल्ले में रखे नगदी 20 हजार रूपया एवं मिक्चर, सिगरेट, ‘बिसकुट किमती 300 /रु* को कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 08-09/10/2023 को दरमियानी रात्री में चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 94 / 2023 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।*

इसी प्रकार प्रार्थी लक्की देशमुख उम्र 25 साल निवासी पांडरवानी पोस्ट बिरहोली थाना अरी जिला सिवनी (म.प्र.)हाल मुकाम अमोदी थाना बम्हनीडीह दिनांक 13.10. 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका *हिरो स्प्लेन्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक एमपी-22- एमपी-6683* को अपने किराये का मकान ग्राम अमोदी में घर बाहर बरामद में रखा था जिसको दिनांक 09-10/10/2023 को दरम्यानी रात्री में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर *अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 98/2023 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया*।

विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान *मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति चोरी का मोटर सायकल बेचने के फिराक में बम्हनीडीह तरफ घुम रहा है* कि सूचना पर तत्काल बम्हनीडीह पुलिस द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर उपरोक्त चोरी के घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी का घटना घटित करना स्वीकार करने पर *आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर चोरी किये मोटर सायकल तथा दुकान का चोरी किए मिक्चर, सिगरेट एवं नगदी 2500 / रू बरामद कराया गया है*।

विवेचना दौरान *आरोपी राजकुमार के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से अपराध क्रमांक 94/2023 धारा 457, 380 भादवि एवं अपराध क्रमांक 98/2023 धारा 379 भादवि के प्रकरण में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है*। प्रकरण के एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. गणेश सिंह राजपूत, सउनि संतोष बंजारे, प्रआर यशवंत वर्मा एवं थाना बम्हनीडीह स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।