Home Blog Page 812

*नाबालिग लड़कियों से छेड़खानी एवं गाली-गलौच, मारपीट करने वाले दो आरोपी विवेक उर्फ विक्की डाहिरे एवं नरसिंग दिवाकर उर्फ बाउ दिवाकर को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*थाना मुंगेली में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 418/23 धारा 354, 294, 323, 34 भादवि 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.10.2023 को प्रार्थिया ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 17 वर्षीय एवं 14 वर्षीय नाबालिग बालिकाओं के साथ ट्यूशन से घर वापस आते समय विवेक उर्फ विक्की डाहिरे एवं नरसिंग दिवाकर उर्फ बाउ दिवाकर ने हाथ पकड़कर अश्लील कमेंट करते हुए छेड़खानी करने लगे एवं मना करने पर गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट किये हैं कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 418/23 धारा 354, 294, 323, 34 भादवि 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान दोनो आरोपियों विवेक उर्फ विक्की डाहिरे एवं नरसिंग दिवाकर उर्फ बाउ दिवाकर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मुंगेली निरीक्षक गौरव पाण्डेय, सउनि रामकुमार यादव, प्रधान आरक्षक भुवन चतुर्वेदी, वासुदेव पटेल, आरक्षक मुकेश ठाकुर, योगेश यादव, विकास ठाकुर, मनोज टंडन एवं महिला आरक्षक सुरैया खाण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*थाना सिविल लाइन एवं परिवहन विभाग द्वारा की गई डीजे पर कार्यवाही*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर:-संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि उसलापुर के पास एक वाहन का स्वरूप बदलकर विभिन्न प्रकार के बॉक्स एवं धुमाल स्पीकर लगाकर वाहन को चलाया जा रहा है की सूचना पर थाना सिविल लाइन द्वारा उक्त वाहन एवं धूमाल को थाना लाया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग को सूचित किया गया जिस पर परिवहन विभाग द्वारा उक्त वाहन पर 20000 रुपए का जुर्माना किया गया अग्रिम कार्यवाही की गई

 *बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देकर बनाया था शारीरिक संबंध*

*संबंध बनाने के बाद अब करने लगा शादी से इंकार*

*नाम आरोपी – एन. गिरीश कुमार पिता एन. के. राजा उम्र 36 वर्ष निवासी इमलीपारा बिलासपुर*

आशीष कश्यप बिलासपुर:-मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/10/23 को प्रकरण की पीड़िता द्वारा थाना सिविल लाइन में एक लिखित आवेदन पेश कर आरोपी एन. गिरिश कुमार पिता एन. के. राजा उम्र 36 वर्ष पता इमलीपारा बिलासपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी से जान पहचान होने के कारण शादी करूंगा बोलकर पीड़िता को अपने घर वालों से मिलाया जुलाया और दिनांक 27/06/2023 को अपने घर इमलीपारा ले गया जहां पीड़िता के साथ उसके इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया और शादी करूंगा

बोलकर घटना के सम्बन्ध मे किसी को कुछ नही बताने बोला। पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर अब शादी करने से इन्कार कर रहा है की पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी एन. गिरिश कुमार को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

*बिलासपुर ज़िले के फॉरेस्ट गार्ड और होमगार्ड के जवानों हेतु आयोजित किया गया निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण*

0

*निर्वाचन ड्यूटी के कर्तव्यो एवं ध्यान में रखने वाली सावधानियां से कराया गया अवगत*

*जिला निर्वाचन के मास्टर ट्रेनर एवं पुलिस नोडल अधिकारी द्वारा किया गया प्रशिक्षित*

*पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर द्वारा दिलाई गई स्वीप की शपथ* 

*शहर के महत्वपूर्ण मार्गो में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली*

 

आशीष कश्यप बिलासपुर-आज बिलासपुर लखीराम ऑडिटोरियम में पुलिसकर्मी, फॉरेस्ट गार्ड और होमगार्ड के जवानों का पुलिस अधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधित ट्रेनिंग संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय के मास्टर ट्रेनर श्री आलम के द्वारा आदर्श आचार संहिता एवं पुलिस के कर्तव्यों के संबंध में अवगत कराया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमती अर्चना झा के द्वारा ड्यूटी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां ,क्या करें, क्या न करें के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर, श्री संतोष सिंह सर ने सभी प्रशिक्षकों के मनोबल को बढ़ाते हुए बेहतर ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया। स्वीप के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्री अजय अग्रवाल ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने की शपथ दिलाई।उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री उदयन बेहार, डीएसपी लाइन श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा लखीराम सभागार से शहर के महत्वपूर्ण मार्गो में पैदल मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, एवं शहर के नागरिकों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

*लंबे समय से फरार स्थायी/गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु जिला पुलिस द्वारा टीम गठित कर जिले में चलाया गया विशेष अभियान*

0

*अभियान दौरान दिनाक 14.10.23 से 18.10.23 तक 05 दिवस में कुल 31 वारंटीयों की धरपकड़ में पुलिस टीम को मिली सफलता*

*नियत पेशी दिनांक पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था वारंट*

*सभी वारंटीयों को गिरफ्तार कर किया गया संबधित न्यायालयों में पेश*


मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-जिला पुलिस द्वारा फरार स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान दिनाक 14.10.23 चालाया गया जिसमें थाना चाम्पा, सारागांव,बम्हनीडीह, बिर्रा हेतु एक टीम एवं थाना जांजगीर, नवागढ, शिवरीनारायण हेतु एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा दिनांक 14.10.23 एवं 18.10.23 तक *05 दिवस में जिले के लंबे समय से फरार 10 स्थायी वारंट एवं 21 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य सउनि लम्बोदर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक बलराम यादव, तेरस यादव, महेन्द्र राज, दीपक राठौर, सुनिल रमन, रोहित मस्ताना का सराहनीय योगदान रहा।

*कवर्धा विधानसभा से राजा खड़गराज सिंह ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने किया नामांकन दाखिल*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- कवर्धा विधान क्षेत्र क्रमांक 72 से खड़गराज सिंह ने (आप) की तरफ से आज गुरुवार को विधानसभा सदस्य के लिए नाम निर्देशन कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर पी सी कोरी के समक्ष प्रस्तुत किया उन्होंने संविधान की शपथ भी ली इस अवसर पर उनके चार प्रस्थापक उपस्थित थे।

—————————————

*07 संदेहियों से टाटा सफारी एवं बलेनो कार तथा ब्रेजा कार से नगदी रकम 6,82,150 रूपये बरामद।*

0

⚜️ पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध रकम पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।
⚜️ आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए अन्तर्राज्जीय चेक पोस्ट नाका पलसापाली एवं टोल प्लाजा छुईपाली में पकडी गई नगदी रकम।

 

महासमुंद:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को जिले मे अवैध गतिविधियो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिनांक 19/10/2023 को हमराह स्टाफ के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नाका ग्राम पलसापाली एवं टोल प्लाजा छुईपाली में संदिग्ध वाहन चेकिंग वास्ते रवाना हुये थे पलसापाली चेक पोस्ट पर उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन सफेद रंग के टाटा सफारी क्रमाक OD03V9997 को रोककर चेक किया वाहन में चार व्यक्ति बैठे मिले जिन्हे पूछताछ करने पर अपना नाम 01- सुधानिधी दीप पिता नरसिंग दीप उम्र 37 साल साकिन नंदनीनगर बलांगीर थाना व जिला बलांगीर उडिसा 02- राजा साहू पिता अशोक कुमार साहू उम्र 33 साल निवासी कंसारी पाडा थाना व जिला बलांगीर उडिसा 03- अजीत कुम्हार पिता परमा कुम्हार उम्र 18 साल निवासी साहजबहाल थाना व जिला बलांगीर उडिसा 04- सांतनू नंद पिता नीलांचल नंद उम्र 25 साल निवासी तालपाली थाना व जिला बलांगीर उडिसा बैठे मिले जिन्हें पूछताछ करने पर वाहन के बीच सीट में रखे हरा पीला रंग के बैग के अंदर से 500, 200, 100 रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 2,98,700 रूपये होना पाया गया उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया जिनके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में वैध दस्तावेज नही होना बताया जिस पर गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन नगद राशि 2,98,700 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन टाटा सफारी क्रमाक OD03V9997 कीमती 20,00,000 रूपये। कुल जूमला कीमती 22,98,700 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर धारा 102जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है एवं उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन सफेद रंग के बलेनो क्रमाक OD03X5699 को रोककर चेक किया वाहन में एक व्यक्ति बैठे मिले जिन्हे पूछताछ करने पर अपना नाम चिराग गोवानी पिता गुलाब चंद गोवानी उम्र 19 साल रामेश्वर नगर बलांगीर, थाना व जिला बलांगीर उडिसा बैठे मिले जिन्हें पूछताछ करने पर वाहन के बीच सीट में रखे काला रंग के बैग के अंदर से 500, 200, 100 एवं 50 रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 83,450 रूपये होना पाया गया उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा.फौ.

 

 

का नोटिस दिया गया जिनके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में वैध दस्तावेज नही होना बताया जिस पर गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन नगद राशि 83,450 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन बलेनो क्रमाक OD03X5699 कीमती 4,00,000 रूपये। जूमला कीमती 4,83,450 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर धारा 102जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है एवं उडिसा की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन मारूती ब्रेजा क्र0 OD15 F 7092 को टोल प्लाजा छुईपाली में रोककर चेक किया गया वाहन में दो व्यक्ति बैठे मिले जिन्हें पूछताछ करने पर अपना नाम 01. मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद जाफर उम्र 23 वर्ष निवासी पेंशनबाडा संबलपुर थाना धनुपाली जिला

संबलपुर उडिसा 02. सैय्यद शोहेब अली पिता सैय्यद सब्बीर उम्र 23 वर्ष निवासी माया बगीचा संबलपुर थाना धनुपाली जिला संबलपुर उडिसा वाहन के क्लब बॉक्स में रखे 500-500 के 600 नग नोट जुमला 3,00,000 रूपये भारतीय करंशी नोट होना पाया नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जिनके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिये कि गवाहों के समक्ष नगदी रकम 3,00,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मारूती ब्रेजा क्र0 OD15 F 7092 किमती 8,00,000 रूपये जूमला कीमती 11,00,000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया है।

नाम जिनसे रकम जप्त की गई –
01- सुधानिधी दीप पिता नरसिंग दीप उम्र 37 साल साकिन नंदनीनगर बलांगीर थाना व जिला बलांगीर उडिसा
02- राजा साहू पिता अशोक कुमार साहू उम्र 33 साल निवासी कंसारी पाडा थाना व जिला बलांगीर उडिसा
03- अजीत कुम्हार पिता परमा कुम्हार उम्र 18 साल निवासी साहजबहाल थाना व जिला बलांगीर उडिसा
04- सांतनू नंद पिता नीलांचल नंद उम्र 25 साल निवासी तालपाली थाना व जिला बलांगीर उडिसा
05- चिराग गोवानी पिता गुलाब चंद गोवानी उम्र 19 साल रामेश्वर नगर बलांगीर, थाना व जिला बलांगीर उडिसा
06. मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद जाफर उम्र 23 वर्ष निवासी पेंशनबाडा संबलपुर थाना धनुपाली जिला संबलपुर उडिसा
07. सैय्यद शोहेब अली पिता सैय्यद सब्बीर उम्र 23 वर्ष निवासी माया बगीचा संबलपुर थाना धनुपाली जिला संबलपुर उडिसा

जप्त संपत्ति :-
01- 500, 200, 100 एवं 50 रूपये के भारतीय करंसी नोट कुल 6,82,150 रूपये
02- एक टाटा सफारी क्रमाक OD03V9997 कीमती 20,00,000 रूपये।
03- एक बलेनो क्रमाक OD03X5699 कीमती 4,00,000 रूपये
04- मारूती ब्रेजा क्र0 OD15 F 7092 किमती 8,00,000 रूपये
कुल जूमला कीमती 38,82,150 रूपये।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, स.उ.नि. जयंत बारीक, प्र.आर. महेन्द्र पटेल, माधोराम यादव, ललित पटेल, आरक्षक किशोर साहू, गुणमणी साहू, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, प्रेमलता नाग एवं एसएसटी टीम के रेवती रमण पटेल, मनोहर सिदार, प्रदीप प्रधान के द्वारा की गई है।

पंडरिया विधानसभा प्रत्यासी नीलकंठ चन्द्रवँशी ने किया नामांकन दाखिल

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- पंडरिया विधान क्षेत्र क्रमांक 71 से नीलकंठ चंद्रवंशी ने ( इंडियन नेशनल कांग्रेस) की तरफ से आज गुरुवार को विधानसभा सदस्य के लिए नाम निर्देशन पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर संदीप ठाकुर के समक्ष प्रस्तुत किया उन्होंने संविधान की शपथ भी ली इस अवसर पर उनके चार प्रस्थापक उपस्थित थे।

—————————————-

*पंडरिया से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने दाखिल किया नामांकन, कहा पंडरिया की जनता भाजपा के साथ है*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- पंडरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। सादगी पूर्ण तरीके से उन्होंने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल कर पंडरिया की जनता को आभार व्यक्त किया साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा की कबीरधाम जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की सदस्य के रूप में मैंने जो भी कार्य किये हैं चाहे व बेटियों के सुरक्षित आवागमन के लिए बस सेवा हो बेहतर स्वास्थ्य हेतु मोबाइल हेल्थ पैथ लैब निशुल्क एम्बुलेंस सेवा युवाओं को प्रोत्साहन महिला सशक्तिकरण व सभी वर्गों के लिए जो भी प्रयास किये हैं उन सभी जनहित के कार्यों को पूरे पंडरिया विधानसभा की जनता के लिए भी समर्पित करना यही हमारा लक्ष्य है हमें पूरा विश्वास है की इस लक्ष्य को पूरा करने में आप सभी का सहयोग और समर्थन हमें जरुर प्राप्त होगा भावना बोहरा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे प्रत्याशी के रूप में पंडरिया विधानसभा की जनता और क्षेत्र के विकास के लिए जो सुअवसर प्रदान किया है वह मेरे लिए सौभग्य की बात है आज मैंने सादगी पूर्ण तरीके से शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल किया और संकल्प किया है पंडरिया की जनता ने जिन आकाँक्षाओं की अपेक्षा एवं पार्टी ने जो मुझपर विश्वास जताया है उसके प्रति पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करुँगी। क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद और भाजपा परिवार के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का समर्थन तथा उनका उत्साह देखकर मैं अभिभूत हूँ भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही जनहित और सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर चलने वाली पार्टी है विगत पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रदेश जिस बदहाली और भ्रष्टाचार से त्रस्त है उसे जनता ने अब बदलने का संकल्प कर लिया है भावना बोहरा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही उसकी नींव हैं यह भाजपा के समस्त वरिष्ठजनों पदाधिकारियों और कार्यकर्ता साथियों का समर्थन तथा पंडरिया विधानसभा की जनता का अपार स्नेह एवं आशीर्वाद ही है की मुझे यह सौभाग्य मिला है मैं आश्वस्त करती हूँ की आप सभी की आकाँक्षाओं के अनुरूप कार्य करने और क्षेत्र के विकास हेतु सदैव प्रयास करती रहूंगी आज मैंने अपना नामांकन दाखिल किया है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता साथियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ जनों तथा क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद तथा समर्थन प्राप्त हुआ है हमें पूरा विश्वास है हम मिलकर पंडरिया विधानसभा को भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, वादाखिलाफी, अवैध कारोबार, ध्वस्त कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध से मुक्त कर समृद्ध पंडरिया बनाने के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे पंडरिया की जनता का पूर्ण समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है और 7 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता अपना प्रचंड आशीर्वाद भाजपा को जरुर प्रदान करेगी।

—————————————-

*कवर्धा जिले की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ने वाली कौन है भावना बोहरा*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा :– छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में एक सिंगल नाम जारी करते हुए प्रत्याशी का ऐलान किया है बता दे कि दोनों सूची मिलकर भारतीय जनता पार्टी ने 85 नाम की घोषणा कर दी थी तीसरी सूची में सिंगल एक नाम भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में कुल 86 नामो का ऐलान कर दिया है वही भाजपा ने पंडरिया से भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाया है भावना बोहरा को प्रत्याशी बनाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने कवर्धा जिला में एक बार फिर से ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारते हुए हिंदुत्व कार्ड खेला है।

पंडरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के राजनीतिक जीवन के बारे में बात करें तो सामान्य ब्राह्मण परिवार में जन्मी भावना बोहरा रणवीरपुर के कविरधाम जिला से आती है भावना बोहरा के पति का नाम मनीष बोहरा है शुरू से ही भावना बोहरा राजनीति में सकरी रही थी इन्होंने बीएससी एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई की है शिक्षा एवं समाज सेवा में रुचि रखने वाली भावना बोहरा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हैं इसके साथ ही वह जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भी हैं भावना बोहरा एक समाजसेवी संस्थान चलाती हैं जिसका नाम है भावना समाजसेवी संस्थान जिसकी वह संस्थापक है जिसके माध्यम से वह महाविद्यालय छात्रों के लिए कबीरधाम से निशुल्क बस का संचालन करती हैं इसके साथ कबीरधाम जिले में 24 घंटे निशुल्क एंबुलेंस का संचालन भावना की समाजसेवी संस्था के द्वारा किया जाता है इसके अलावा छत्तीसगढ़ शतरंज संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।

—————————————-