Home Blog Page 811

*नवरात्रि में करने जा रहे हैं कन्या पूजन तो इन नियमों का करें पालन, नहीं तो नाराज हो सकती हैं माता*

0

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ती:-नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है. व्रत रखने वाले भक्त कन्याओं को भोजन कराने के बाद ही अपना व्रत खोलते हैं. कन्याओं को देवी मां का स्वरूप माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन कन्याओं को भोजन कराने से घर में सुख, शांति और सम्पन्नता आती है. कन्या भोज के दौरान नौ कन्याओं का होना आवश्यक होता है. माना जाता है कि कन्याएं अगर 10 वर्ष से कम आयु की हो तो जातक को कभी धन की कमी नही होती और उसका जीवन उन्नतशील रहता है.

*कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त:-*

अष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07.51 से 10.41 तक, और दोपहर 01.30- दोपहर 02.55 तक है. वहीं महानवमी का शुभ मुहूर्त सुबह 06.27 से 07.51 और दोपहर का मुहूर्त दोपहर 1.30 से 02.55 तक है.

*हर आयु की कन्या का होता है अलग महत्व:-*

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि:-

*2 साल की कन्या का महत्व*:-
2 साल की कन्या को कौमारी कहा जाता है. इनकी पूजा से दुख और दरिद्रता खत्म होती है.

*3 साल की कन्या का महत्व*:-
3 साल की कन्या त्रिमूर्ति मानी जाती है. त्रिमूर्ति के पूजन से धन-धान्य का आगमन और परिवार का कल्याण होता है.

*4 साल की कन्या का महत्व*:-
4 साल की कन्या कल्याणी मानी जाती है. इनकी पूजा से सुख-समृद्धि मिलती है.

*5 साल की कन्या का महत्व*:-
5 साल की कन्या रोहिणी माना गया है. इनकी पूजन से रोग-मुक्ति मिलती है.

*6साल की कन्या का महत्व*:-
6 साल की कन्या कालिका होती है. इनकी पूजा से विद्या और राजयोग की प्राप्ति होती है.

*7साल की कन्या का महत्व*:-
7 साल की कन्या को चंडिका माना जाता है. इनकी पूजा से ऐश्वर्य मिलता है.

*8 साल की कन्या का महत्व*:-
8 साल की कन्या शांभवी होती है. इनकी पूजा से लोकप्रियता प्राप्त होती है.

*9साल की कन्या का महत्व*:-
9 साल की कन्या दुर्गा को दुर्गा कहा गया है. इनकी पूजा से शत्रु विजय और असाध्य कार्य सिद्ध होते हैं.

*10 साल की कन्या का महत्व*:-
10 साल की कन्या सुभद्रा होती है. सुभद्रा के पूजन से मनोरथ पूर्ण होते हैं और सुख मिलता है.

*कन्या पूजन विधि:-*

अष्टमी-नवमी जिस दिन कन्या पूजा कर रहे हैं उस दिन सम्मान पूर्वक 2-10 साल तक की 9 कन्याओं और एक बालक को आमंत्रित करें. जब कन्या घर पर पधारती हैं, तो स्वागत करते हुए उनके चरण धोएं और उन्हें उचित स्थान पर बैठाएं. इसके बाद कन्याओं के माथे पर अक्षत और कुमकुम लगाएं. चुनरी ओढ़ाएं. भोजन कराएं. भोजन के बाद कन्याओं को सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा या उपहार दें और पैर छूकर आशीर्वाद लें और उन्हें विदा करें. इसके बाद ही आप भोग का प्रसाद खाएं.

*कन्या पूजा में क्या खिलाना चाहिए:-*

कन्या पूजा के दौरान काले चने की सब्जी, खीर, पूड़ी, हलवा का भोग लगाया जाता है.

*कन्या पूजा में कितनी बालिका होनी चाहिए :–*

9 कन्याएं, 1 बालक (इसे बटुक माना जाता है)

*कन्या पूजा में क्या दें उपहार –*
लाल रंग के वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, नारियल, मिठाई, शिक्षा से जुड़ी सामग्री.

*कन्या पूजन की पौराणिक कथा :-*

बहुत समय पहले जम्मू कश्मीर के कटरा जिले के पास एक हंसाली गांव में श्रीधर नाम का एक व्यक्ति रहता था। वह एक पंडित था जो मां दुर्गा का बहुत बड़ा भक्त था और अक्सर उनकी पूजा में लीन रहा करता था। श्रीधर की एक भी संतान नहीं थी जिसकी वजह से वह काफी दुखी रहा करता था। एक दिन उसने नवरात्रि का व्रत किया और कन्या पूजन के लिए कन्याओं को आमंत्रित किया। इन्हीं कन्याओं में एक प्यारी कन्या का रूप धारण करके मां वैष्णो उसके घर पधारीं।

*मां वैष्णो ने दिया था श्रीधर को भंडारा करवाने का आदेश:-*

श्रीधर ने सच्चे दिल से सभी कन्याओं का आदर-सम्मान किया और भोजन करवाया। भोजन ग्रहण करने के बाद सभी कन्या वहां से चली गईं लेकिन माता वैष्णो वहीं श्रीधर के पास रुक गईं। उस छोटी कन्या ने श्रीधर को भंडारा रखावने का और पूरे गांव को आमंत्रित करने का आदेश दिया। कन्या की बात मानकर पंडित श्रीधर ने ठीक वैसा ही किया। श्रीधर द्वारा आयोजित किए गए भंडारे में भैरवनाथ भी आया था। कहा जाता है कि यहीं से भैरवनाथ के अंत का आरंभ हुआ था। यह भंडारा रखवा कर श्रीधर को संतान प्राप्ति हुई। तब से लेकर अब तक नवरात्रि में कन्या पूजन किया जाता है।

*नवरात्रि पर्व पर कामाख्या मन्दिर लिंगियाडीह बिलासपुर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,,,,, पढ़े पूरी खबर*

0

बिलासपुर = कामाख्या मंदिर लिंगियाडीह में नवरात्रि पर्व आरंभ होते ही यहां आस पास के क्षेत्रों सहित दूर दूर से भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ जाती हैं, कई दशकों से यहां भगवान की पूजा अर्चना की जाती हैं, मन्दिर के पुजारी ने हमे बताया कि यहां नवमी मे जितनी भी कन्या यहां आती हैं, उनकी विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं,दान दक्षिणा देकर सम्मान पूर्वक कन्याओ को कन्या भोज कराया जाता है।
दस हजार से भी अधिक लोगो को भोजन कराएं गए हैं अधिक से अधिक लोगो को भोजन कराने का संकल्प मन्दिर परिवार की तरफ से संकल्प लिया गया है, यहां सभी लोगो को भोजन कराया जाता है साथ ही साथ सभी को हवन पुर्जा अर्चना के लिए समान रूप से अवसर दिया जाता है, यहां माता रानी के नौ सवरूपो का मंदिर बनाया गया है, जिसे दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, जिसे देखकर मन प्रफुल्लित हो जाता हैं,।

,
*कामाख्या मन्दिर लिंगियाडीह बिलासपुर में साधना*
**आसाम गौहाटी में स्थित स्थित कामाख्या मन्दिर के बाद छत्तीसगढ़ बिलासपुर में स्थित श्री मनहरण यादव निज सहायक महिला आयोग रायपुर अपने परिवार के सहित विगत 40 वर्षो से कामाख्या देवी की पूजा एवम दोनों नवरात्रियों में विधि विधान से ज्योति कलश प्रजलवित करते आ रहे हैं*जो 13 वर्ष की उम्र में कामाख्या गए थे **पूर्व में यह मंदिर छोटे रुप मे था लेकिन उनके द्वारा विगत वर्ष मंदिर का स्वयम जीर्णोद्धार कराया जाकर हैदराबाद से 7 टन की विशाल मूर्ति मंगवाकर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है जिसमे मन्दिर के प्रथम तल पर नव दुर्गा के नव स्वरूपों का भी मन्दिर स्थापित किया गया है आसाम में तो तांत्रिक सिद्धि के लिये बलि की प्रथा है किंतु यहां वैदिक रीति से पूरा यादव परिवार उत्साह सहित पूजा पाठ में तल्लीन रहता है यादव जी ने दस हजार लोंगो को भंडारा से भोजन कराने के संकल्प के साथ ही प्रति नवरात्रि में भंडारे का आयोजन किया जाता है*
**इसी मंदिर में हस्त शिल्प विकास बोर्ड के सेवा निवर्त सरजुबाग़ीचा बिलासपुर निवासी श्री रामशंकर शुक्ल जी द्वारा विगत 12 वर्षो से बहुत सीमित स्थान में मां दुर्गा की भक्ति एवम शक्ति के प्रभाव से दिन रात जलते हुए ज्योति कलश के मध्य 50 डिग्री से अधिक तापमान में भी उत्पन्न दिव्य ऊष्मा के मध्य बिना किसी अवरोध के दुर्गा शप्तशती का पाठ एवम मंत्रो सहित दुर्गा जी का स्तवन करते है* **पण्डित रामशंकर का यह कथन प्रेरणादायक है कि मैं शब्द में अहम की भावना रहती है किंतु मेरे द्वारा शब्द अकर्ता की भावना** **इनका सुदर्शन चैनल गाजियाबाद द्वारा ज्योति कलश के मध्य लिया वीडियो को देश विदेश के बहुतों ने सराहा है* *जिसका लिंक है PT RAMSHANKAR SHUKLA NAVRATRI 2017**
**इनके द्वारा लिखी प्रेरणादायक पुस्तक असम्भव के विरूद्ध को अमेजॉन द्वारा 5 स्टार की रेटिंग मिलने को ये उनकी कृपा मानते हैं*

*किसानों की सरकार कांग्रेस, उद्गयोगपतियो की भाजपा सरकार” तय आपको करना है क्या चाहिए:- लालजी चंद्रवंशी *

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा में कांग्रेस का लगातार बैठकों का दौर जारी है वही शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस पंडरिया द्वारा बैठक आहुति की गई, जिसमें क्षेत्र के सभी वरिष्ट नेताओ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे नीलकंठ बैठक में पहुँच वरिष्ठजनों से भेंट कर आशीर्वाद लिया व सभा को सम्बोधित करते हुए कहा पंडरिया का हर एक किसान हर कांग्रेस का कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है मैं सिर्फ आप लोगो का सेवक हूँ वहीं बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालजी चंद्रवंशी ने कहा कांग्रेस हमेशा से किसानों की चिंता करती है कांग्रेस ने फिर से किसानों की सेवा करने पंडरिया विधानसभा से किसान पुत्र नीलकंठ चन्द्रवंशी को प्रत्याशी बनाया है हम सब आज इस बैठक के माध्यम से संकल्प लेते है नीलकंठ को अधिक से अधिक मत दिलाकर इन्हें विधानसभा तक पहुँचाना है व फिर से भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार लाना है।

—————————————-

*थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में अवैध रूप से फटाका बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही*

0

*आरोपी भीम प्रसाद कश्यप उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम सलखन थाना शिवरीनारायण*

*आरोपी के कब्जे से 3 नग कार्टून में भरा फटाका कीमती 20,000/रू. को जप्त किया गया*

*आरोपी के विरुद्ध धारा 9 बी विस्फोटक एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– दिनांक 19.10.2023 को थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम सलखन में अवैध रूप से फटाका बेच रहे हैं कि मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया पाया गया की *आरोपी भीम प्रसाद कश्यप उम्र 52 वर्ष साकिन सलखन थाना शिवरीनारायण के द्वारा अवैध रूप से फटाका संग्रहण कर बिक्री करना पाया गया जिसके कब्जे से 3 नग कार्टून विभिन्न प्रकार के पटाखे* को गवाहों के समक्ष विधिवत मौके पर जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, श्रीकांत सिंह तेरस राम साहू द्वारका साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

**थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में 33 लाख, 50 हजार का अवैध रूप से रखे फटाखे एवं बिक्री रकम 02 लाख रुपए जप्त सायबर सेल/फ्लाइंग स्कॉट की टीम की कार्यवाही*

0

*थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में 33 लाख, 50 हजार का अवैध रूप से रखे फटाखे एवं बिक्री रकम 02 लाख रुपए जप्त सायबर सेल/फ्लाइंग स्कॉट की टीम की कार्यवाही*

*⏺️आरोपी*

*(01) कार्तिक राम यादव उम्र 63 वर्ष निवासी तुस्मा रोड शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण*

*(02) हेमलाल केशरवानी उम्र 70 साल निवासी केरा थाना शिवरीनारायण*

*⏺️ आरोपियों के कब्जे से बरामद*

*(01) 302 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 33,50,000/₹*

*(02) नगदी बिक्री रकम 02 लाख रुपया जप्त*

*जुमला 35 लाख 50 हजार रुपया*

*आरोपियों के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही*

अगामी विधान सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा *FST एवम SST टीम गठित किया गया है, जिसके द्वारा जिले में नाके बंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है*।

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-दिनांक 20.10.2023 को सायबर सेल/फ्लाइंग स्क्वायड टीम को मुखबीर सूचना मिला की थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में *अवैध रूप से भारी मात्रा में फटाखे भंडारण कर रखा है* की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया *आरोपी कार्तिक राम यादव निवासी तुस्मा रोड शिवरीनारायण के कब्जे से 220 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा की. 28,00,000/ एवम फटाखा बिक्री रकम 02 लाख रुपया जुमला 30 लाख रुपया बरामद किया* जाकर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 464/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
इसी प्रकार *आरोपी हेमलाल केशरवानी निवासी केरा थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 82 कार्टून विभिन्न प्रकार के फटाखा कीमती 5,50,000/₹ को गवाहो के समक्ष बरामद* किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 465/23 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी श्री कृणाल पांडेय नायब तहसीलदार शिवरीनारायण, श्री लमीकांत कौशिक, श्री उमा शंकर बंजारे जनपद CEO एवम सायबर टीम उप निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा , आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित क़हरा एवं थाना प्रभारी शिवरीनारायण अशोक द्विवेदी एवम ASI ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रधान आर किशोर दीवान, आर. अर्जुन यादव, दिलीप सांडेय का सराहनीय योगदान रहा।

*नवरात्रि विशेष:-अष्टभुजी मंदिर अड़भार के बारे में रोचक तथ्य*

0

आनंद राठौर ब्यूरो सक्ती:-गौरवशाली अष्टभुजी मंदिर जो 1300 वर्षों से भी अधिक पुराना है! जगत जननी माता अष्टभुजी का मंदिर दो विशाल इमली पेड़ के नीचे बना हुआ है।अष्टभुजी (Ashtabhuji) माता का मंदिर और इस नगर के चारों ओर बने आठ विशाल दरवाजों की वजह से शायद इसका प्राचीन नाम अष्टद्वार रहा हो

और धीरे धीरे अपभ्रंश होकर इसका नाम अड़भार हो गया। लगभग 5 किमी. की परिधि में बसा यह नगर कुछ मायने में अपने आप में अजीब है। यहां हर 100 से 200 मीटर में किसी न किसी देवी देवता की मूर्तियां सही सलामत न सही लेकिन खंडित स्थिति में जरूर मिल जाएंगी।

छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण तीर्थस्थल अड़भार (Adbhar) अष्टभुजी एक अति प्रचीन धार्मिक स्थान है। यह तीर्थस्थल आठ हाथों वाली एक देवी को समर्पित है। मंदिर का ज्योति कलश नवरात्रि के दौरान जला रहता है, जिससे इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। अड़भार मंदिर की वास्तुशिल्पीय कलाकृति भी बेहद उत्कृष्ट है। साथ ही यह धार्मिक कृत्य और परंपराओं का मजबूती के साथ निर्वाह कर रहा है। छत्तीसगढ़ के हर हिस्से से अड़भार अष्टभुजी मंदिर आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस कारण यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।


यह केवल सक्ती जिला से मात्र 11 किमी की दूरी पर स्थित है जो कि अड़भार तहसील के अंतर्गत आता है |

छत्तीसगढ़ राज्य में ग्राम अड़भार लगभग 20 साल पहले नगर पंचायत का दरजा पाकर विकास की ओर अग्रसर है |

पहुच मार्ग :-
अष्टभुजी माता का मंदिर दक्षिण मुखी है | ये मंदिर मुंबई हावड़ा रेल मार्ग (Mumbai Howrah rail route) पर शक्ति स्टेशन से दक्षिण पूर्व की ओर 11 किमी की दूरी पर स्थित है और झाराडीह स्टेशन से 7 किमी साथ ही खरसिया रेलवे स्टेशन से 8 किमी कि दुरी पर स्थित है|

यहां नवरात्र पर मां अष्टभुजी के दर्शन के लिए भक्तों का भीड़ उमड़ जाती है। इस बार भी नवरात्रि में जिले के अलावा रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा साथ ही अन्य जिले के भक्त भी पहुंच रहे हैं। मंदिर में मां अष्टभुजी की ग्रेनाइट पत्थर की बहुत सूंदर और प्राचीन मूर्ति है। आठ भुजाओं वाली मां दक्षिणमुखी भी है। इस संबंध में नगर के लोगो ने बताया कि पूरे भारत में कलकत्ता की दक्षिणमुखी काली माता और अड़भार (Adbhar Temple) की दक्षिणमुखी अष्टभुजी देवी के अलावा और कहीं की भी देवी दक्षिणमुखी नहीं है।

मंदिर में आस्था के दीप:-
हर साल यहां चैत और चंर में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशों से भी दर्शनार्थी यहां पहुंचते हैं। भक्त अनेक प्रकार की मन्नतें मांगते है । मन्नतें पूरी होने पर दीप जलवाते हैं।

*नशे के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी*।

0

💥 *लोहा की कुर्सी चोरी एवं अवैध शराब बिक्री के दो अलग अलग मामलो में 02 आरोपी गिरफ्तार* |

💥 *संपूर्ण कार्यवाही थाना फिंगेश्वर* ।

गरियाबंद – उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन अति0 पुलिस अधीक्षक डी सी पटेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु चोरी के प्रकरणो में आरोपीयो का पतासाजी कर प्रकरण निकाल करने एवं अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में थाना फिंगेश्वर में दिनांक 26.08.2023 को प्रार्थी गीतेश्वर साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 22 वर्ष साकिन गोकुल धाम फिंगेश्वर, थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छ0ग0 थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25.08.23 के रात्रि 08.00 बजे से 26.08.23 के सुबह 07.00 बजे नया बस स्टैण्ड फिंगेश्वर के यात्री प्रतिक्षालय के बाजु में सुरज नास्ता होटल का दुकान है जिसमें ग्राहको के बैठने के लिए लोहे का बेंच 05 नग तथा 01 नग लोहे का स्टुल किमती करीबन 3,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर थाना फिंगेश्वर में अपराध कमांक 261/ 23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचनाक्रम में दौरान माल मुल्जीम पतासाजी दौरान संदेही मिलन देवार को थाना तलब कर पुछताछ करने पर 03 नग लोहे का बेंच जुमला किमती 3,000 रूपये को चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी मिलन देवार पिता छन्नु देवार उम्र 27 वर्ष साकिन देवारपारा फिंगेश्वर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड लिया जाता है।

इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियो के विरूध्द भी लगातार कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.10.2023 को देहात पेट्रोलिंग दौरान मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बोरसी का किशोर निषाद अपने घर के बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु छुपाकर रखा है कि सूचना तस्दीक पर थाना फिंगेश्वर स्टाफ ग्राम बोरसी किशोर निषाद के घर के पास पहुचकर रेड कार्यवाही करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 42 पौवा देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 7.560 लीटर कीमती 3,360 रु. को आरोपी के कब्जे से जप्त कर से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34 (2) आबकारी एक्ट का होने से अपराध क्रमांक 337/2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजयवार, सउनि खुमान लाल महिलांग, प्रहलाद ठाकुर, प्र०आर० विजय यादव, आरक्षक लोकेश साहू, रोशन साहु, सुरेन्द्र नेताम, सुर्यकांत कुर्रे, सै० यशवंत पटेल नीलकंठ टांडेकर, मन्नु साहु, म०आर० लक्ष्मी ध्रुव का सराहनीय योगदान रहा।

*चोरी का आरोपी*
01) मिलन देवार पिता छन्नू देवार उम्र 27 साकिन देवारपारा फिंगेश्वर,

*अवैध शराब बिक्री का आरोपी*

01) किशोर निषाद पिता भगेलू राम निषाद उम्र 38 वर्ष साकिन बोरसी, थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद (छ0ग0)

*नशे के विरुद्ध गरियाबंद पुलिस की लगातर कार्यवाही जारी*।

0

💥 *गरियाबंद पुलिस की बडी कार्यवाही थाना छुरा में 05 किलो 590 ग्राम गांजा एवं थाना पाण्डुका में 40 लीटर शराब के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार साथ ही थाना गरियाबंद में 06 स्थायी वारंटी एवं 02 गिरफ्तारी वांरटी तामिल।*

💥 *थाना छुरा एवं थाना पाण्डुका, सिटीकोतवाली गरियाबंद की पृथक-पृथक कार्यवाही* ।

गरियाबंद– जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिला गरियाबंद के उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
आज जरिये मुखबीर द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि एक काला रंग की होण्डा यूनिकान मो0सा क्रंमाक ओडी 26 बी 5401 जिसमें दो व्यक्ति दो बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा को लेकर दिगर प्रांत उड़ीसा से कनसिंघी मार्ग से छुरा की ओर जा रहे है, मो0सा0 चलाने वाला व्यक्ति भूरा गेरू रंग का शर्ट एवं काला रंग का जींस पेंट पहना है, तथा पीछे बैठा व्यक्ति सफेद काला पटटीदार शर्ट एवं हल्का आसमानी रंग का जींस पेंट पहना हुआ है कि उक्त सूचना को फोन के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर गवाहों को साथ लेकर
सूचना तस्दीक एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही हेतू ग्राम टेगंनाबासा की ओर रवाना हुआ बाद यशपाल किराना दुकान ग्राम टेंगनाबासा पहुंचकर कनसिंघी रोड की ओर से छुरा की ओर आने वाले रोड पर नाकाबंदी किये कुछ समय उपरांत मुखबीर के बताये अनुसार एक काला रंग का होण्डा यूनिकान मो0सा0 क्रंमाक ओडी 26 बी 5401 में दो व्यक्ति बैठकर आते दिखे जो मुखबीर के बताये हुलिया के होने से वाहन को हमराह स्टाफ के मदद से घेराबंदी कर रोककर देखा मो0सा0 वाहन चालक के सामने टंकी के उपर एक काला भूरा रंग का पीटटू बैग तथा वाहन चला रहे व्यक्ति एवं पीछे बैठे व्यक्ति के बीच मे एक काला लाल पीला डायमंड चिन्ह बना कैरी बैग रखा हुआ था। जिनसे नाम पता पूछने पर मो0सा0 चालक द्वारा अपना नाम 01. सुभाष बाघ पिता नूरपति बाघ उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 03 रजना तह0 कोमना पोस्ट रजना थाना कोमना जिला नुआपाड़ा(उड़ीसा) एवं नाबालिक संघर्षरत बालक दोनो के पास बैग में मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 05 किलो 590 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जुमला किमती 55,000 रूपये बरामद गांजा को गवाहो के समक्ष शीलबंद कर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । प्रकरण में आरोपी 01. सुभाष बाघ पिता नूरपति बाघ उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 03 तह0 कोमना पोस्ट रजना थाना कोमना जिला नुआपाड़ा उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है। दुसरा नाबालिक होने से विधिवत से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठ भूमि फार्म तैयार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण भारती , सउनि सुरेश निषाद, प्र0 आर0 511 धनुष निषाद, आर0 784 टिकेश्वर यादव, आरक्षक क्रंमाक 153 सालिक राम, आरक्षक 474 उमाषंकर साहू की भूमिका सराहनी रहा ।

इसी क्रम में थाना पाण्डुका को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पोंड निवासी पुनीत विश्वकर्मा के द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री की सूचना पर मुखबीर से बताये गये स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया । जहां पर आरोपी पुनीत राम विश्वकर्मा के घर से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया जिसे समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी पुनीत राम विश्वकर्मा पिता स्व मांझीराम उम्र 59 साल निवासी पोंड थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
साथ ही मुखबीर से सूचना मिला ग्राम कुरूद के राज कुमार कंवर देशी मदिरा मसाला बिक्री हेतु रखने की सूचना पर ग्राम कुरूद राज कुमार कंवर के घर में रेड कार्यवाही करने पर 60 नग देशी मदिरा मसाला कुल 10 लीटर 800 ग्राम किमती 6 हजार 6 सौ रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी राज कुमार कंवर पिता हिराज कंवर उम्र 56 साल निवासी कुरूद को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पाण्डुका सूर्यकांत भारद्वाज, सउनि संतराम साहू, ASI गोपाल राम साहू, प्रधान आरक्षक गणेश साहू , प्र0आर0 ओंकार साहू, आर0 गिरजाशंकर साहू, गंगाधर सिन्हा, कृतेश प्रजापति का कार्य सराहनीय रहा ।
साथ ही साथ समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों के स्थायी एवं गिरफ्तार वारंटी की तामिली हेतु पुलिस कप्तान द्वारा निर्देशित किया गया था । जिसके परिपालन में आज थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद के द्वारा 06 स्थायी एवं 02 गिरफ्तार वारंटी तामिल करने में सफलता मिला है ।

*सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले संचालक के विरुद्ध कार्यवाही कर जप्त किया गया अकलतरा पुलिस की कार्यवाही*

0

*संचालक रामचरण कौशिक उम्र 22 साल निवासी तिलाई थाना जांजगीर*

*जप्त डीजे साउंड सिस्टम एवम DJ उपयोग किए हलका मोटर वाहन CG -11-AW-1634*

*अनुमति लेने के बाद भी ध्वनि सीमा से ज्यादा तेज गति से डीजे बजा रहा था*।

*हल्का मोटर वाहन में बड़ी-बड़ी डीजे रखकर जो वाहन से बाहर निकल रहे थे लापरवाही पूर्वक वाहन प्रचलित कर रहा था जो मोटर व्हीकल नियमों के विपरीत होना पाया गया*।

*डीजे में ध्वनि नापने यंत्र नहीं लगा हुआ था जो प्रत्येक डीजे संचालक के लिए अनिवार्य है जिसकी समझाश भी मीटिंग में दी जा चुकी है*।

*आसपास पार्क अस्पताल और स्कूल होने के बाद भी 100 मीटर के दायरे में तेज गति से डीजे बज रहा था*।

*इन कारणों से माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे को जप्त किया गया और कोलाहल अधिनियम मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा*

*डीजे संचालक का पुराना आपराधिक इतिहास भी चेक किया जा रहा है यदि पूर्व में कलाल अधिनियम का अपराध पाया जाता है तो डीजे के राजसात हेतु भी पत्र लिखा जाएगा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 19.10.23 को शाम को *अकलतरा में डीजे साउंड अधिक आवाज से चलाया जा रहा था* की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, पाया की *अनुमति लेने के बाद भी ध्वनि सीमा से ज्यादा तेज गति से डीजे बज रहा था। हल्का मोटर वाहन में बड़ी- बड़ी डीजे रखकर जो वाहन से बाहर निकल रहे थे लापरवाही पूर्वक वाहन प्रचलित कर रहा था* जो मोटर व्हीकल नियमों के विपरीत होना पाए जाने से डीजे संचालक के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया।

*DJ संचालक रामचरण कौशिक उम्र 22 साल निवासी तिलाई थाना जांजगीर के विरुद्ध थाना अकलतरा में इस्तगासा क्र. 02/23 धारा 15, 16 कोलाहल अधिनियम के तहत उपयोग किए हलका मोटर वाहन CG -11-AW -1634 एवम डीजे साउंड सिस्टम को जप्त कर कार्यवाही किया गया किया गया है*।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुल सिंह पट्तावी, ASI अरुण सिंह, आरक्षक प्रदीप दुबे, विवेक ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।

*जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर धोखाघड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*◾ थाना मुंगेली द्वारा आरोपी आरोपी प्रांजल उर्फ धमेन्द्रपुरी गोस्वामी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*◾ आरोपी द्वारा 03 आवेदकों से जमीन रजिस्ट्री के नाम पर नकद, चेक एवं यू.पी.आई के माध्यम से लिया गया था 19 लाख 60 हजार रूपये।*
*◾ थाना मुंगेली में आरोपी के विरूद्ध 429/23, 430/23 431/23 धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध।*

मुंगेली:-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी रोहित पटेल, रविन्द्र सिंह एवं जितेन्द्र कुमार साहू ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोदवाबानी निवासी प्रांजल उर्फ धमेन्द्रपुरी गोस्वामी ने दिनांक 20.09.2021 से जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर चेक, नकदी एवं यू.पी.आई के माध्यम से कुल 1960500/- रूपये लेकर रजिस्ट्री नहीं कराया है कि रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में आरोपी प्रांजल उर्फ धर्मेन्द्रपुरी गोस्वामी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 429/23, 430/23 431/23 धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी का पता तलाश शुरू किया गया ।
प्रकरण की विवेचना एवं मुखबिरों की सूचना पर आरोपी प्रांजल उर्फ धमेन्द्रपुरी गोस्वामी को बिलासपुर से गिरफ्तार अभिरक्षा में थाना लाया गया एवं सघन पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त धोखाघड़ी करना स्वीकार करते हुए राशि से स्कूटी, आईफोन एवं ज्वेलरी खरीदना स्वीकार किया है, जिसके कब्जे से एक नग एक्टिवा स्कूटी, कीमती 110000/- रूपये, एक नग आईफोन कीमती 105000/- कुल कीमती 215000/- रूपये जप्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मुंगेली निरीक्षक गौरव पाण्डेय, प्रधान आरक्षक चन्द्रकुमार ध्रुव, प्रकाश साहू, शिवनंदन राठौर, भुवन चतुर्वेदी, आरक्षक शशी गंधर्व, मुकेश ठाकुर, मनोज टंडन, टिकेश्वर ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।